Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 496 -
होम ब्लॉग पेज 496

लटकाना, अटकाना, भटकाना कांग्रेस का नारा : गजेन्द्र सिंह शेखावत

धर्मशाला। केन्‍द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा कि लटकाना, अटकाना, भटकाना कांग्रेस का हमेशा से नारा रहा है। इसी तरह नए-नए सब्‍जबाग दिखाने का ढोंग राजस्‍थान में वर्ष 2018 के चुनाव में किया गया था। वहां न तो बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्‍ता मिला और किसानों का कर्ज माफ हुआ।

गुरुवार को यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कांग्रेस के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्‍होंने 1 से 10 तक की गिनती गिनते हुए राजस्थान में घोषणा की थी कि 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ कर दिया जाएगा। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्‍ता दिया जाएगा, लेकिन आज भी राजस्‍थान का किसान कर्ज की वजह से आत्‍महत्‍या करने को मजबूर है।उसका कर्जा माफ नहीं हुआ है। आज वो अपने-आप को ठगा महसूस कर रहा है।

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्‍थान का किसान आज सबसे महंगी बिजली, डीजल और पेट्रोल खरीदने को मजबूर है और राजस्थान के मुखिया यहां आकर अपने राज्य के सुशासन की गवाही दे रहे हैं। जो राजस्‍थान आज कांग्रेस की सरकार के चलते देश की रेप कैपिटल बन गया है, वहां के मुखिया यहां आकर के कांग्रेस की सरकार के माध्‍यम से सुशासन देने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओल्‍ड पेंशन को लेकर ऐसे ही सब्‍जबाग राजस्‍थान में भी दिखाए गए, लेकिन वहां एक भी व्‍यक्ति को अब तक लाभ नहीं मिला है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस के खोखले चरित्र को दर्शाता है, क्‍योंकि कांग्रेस केवल घोषणाएं करती है, लेकिन घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए कोई काम नहीं किया जाता है। शेखावत ने राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हिमाचल आकर महंगाई और बेरोजगारी की दुहाई देने को भी हस्‍यापद बताया।

उन्‍होंने कहा कि देश में न केवल सबसे अधिक महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्‍थान में है, बल्कि राजस्‍थान बेरोजगारी इंडेक्‍स में भी देश में शीर्ष पर है। यह न केवल कांग्रेस के खोखलेपन का प्रदर्शित करता है, बल्कि इससे अधिक हास्‍यापद और कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राजस्‍थान ही नहीं, बल्कि अन्‍य कांग्रेस शासित प्रदेशों में भी बहुत अधिक महंगाई और बेरोजगारी अधिक है।

केन्‍द्रीय मंत्री शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों के दौरान केन्‍द्र सरकार ने जिस तरह सामान्‍य लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने संबंधी योजनाओं का संचालन किया है, उससे देश में हर तरफ नई तरक्‍की देखने को मिल रही है।

जिस तरह हिमाचल में डबल इंजन की सरकार ने पिछले पांच वर्षों में लोगों की सेवा की है और विकास के लिए काम किया है, उससे जनता में जबरदस्‍त विश्वास पैदा हुआ है। यही वजह है कि हिमाचल की जनता एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए आतुर दिखाई दे रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता, जो नेतृत्‍वविहीन अवस्‍था में चुनाव लड़ रहे हैं, वो अपने-आप को असहाय महसूस कर रहे हैं।

महंगाई के सवाल पर शेखावत ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से दुनिया में महंगाई जरूर बढ़ी है, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में और हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार ने महंगाई को थामने में पूर्णतया सफलता हासिल की है।

हर घर नल से जल पहुंचाने के कार्य को लेकर भी केन्‍द्रीय जलशक्ति मंत्री ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की जमकर सराहना की। उन्‍होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में 8 लाख 50 हजार से अधिक घरों को पीने का पानी नल के माध्‍यम से मिलने लगा है। राज्‍य में जल्द 100 प्रतिशत घरों में नल से जल मुहैया कराने के लक्ष्‍य को हासिल कर लिया जाएगा।

केन्‍द्रीय मंत्री ने बताया कि नाबार्ड के सहयोग ने हिमाचल सरकार ने 10 जिलों में 38 वाटर शेड परियोजनाओं का शुभारंभ किया है, जिसके माध्‍यम से 35 हजार हेक्‍टयेर भूमि सिंचित हो पाएगी और 78 हजार से ज्‍यादा किसानों का इसका लाभ होगा। प्रदेश के 237 से अधिक गांव और उस गांव में रहने वाले किसानों की आमदनी बढ़ने के साथ-साथ उनके जीवन परिवर्तन लाने का श्रेय इस परियोजना के माध्‍यम से मिला है।

कांग्रेस ने मामराज सेन को बनाया ओबीसी विभाग का अजमेर जिलाध्यक्ष

अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव ने मामराज सेन को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष यादव की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा है कि जिला अध्यक्ष मामराज सेन की नियुक्ति से संगठन एवं कांग्रेस को मजबूती मिलेगी तथा वे अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए महती भूमिका का निर्वहन करेंगे। मालूम हो कि इस पद पर निवर्तमान अध्यक्ष महेश चौहान लगातार करीब 20 वर्ष तक काबिज रहे।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, डॉ संजय पुरोहित, शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, सागर मीणा, मनीष सेन, माली समाज के विभिन्न गणमान्यजनों ने सेन के मनोनयन पर उन्हें बधाई दी।

आगामी सर्दियों तथा कोहरे के मौसम में रेलवे ने किए विशेष अतिरिक्त प्रबन्ध

0

अजमेर। उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम में कोहरे की अधिकता वाले रेलखण्डों में रेलसेवाओं के सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे ने विशेष अतिरिक्त प्रबन्ध किए हैं। जिसमें सम्बंधित विभाग इंजीनियरिंग, सिगनल एंव दूरसंचार, विद्युत, यांत्रिक, परिचालन व संरक्षा विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की परिस्थिति में संरक्षित रेल संचालन हेतु दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार सर्दियों के मौसम में कोहरे की अधिकता के दौरान गाडी संचालन में संरक्षा एवं सुरक्षा को देखते उत्तर पश्चिम रेलवे ने संरक्षित रेल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों को सर्दियों के मौसम में विशेष सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए समीक्षा बैठक में भी निर्देशित किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर कोहरे की अधिकता वाले रेलखण्डों को चिन्हित किया गया है तथा सभी कोहरे से प्रभावित स्टेशनों पर विजीबिलिटी टेस्ट आब्जेक्ट (VTOs) की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। विजीबिलिटी टेस्ट आब्जेक्ट के उपयोग से स्टेशन पर दृश्यता को जांचा जाता है। इसके साथ ही घने कोहरे वाले रेलखण्डों में चलने वाली समस्त रेलसेवाओं के लोको पायलेट को फोग सेफ्टी डिवाईस उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

सम्पूर्ण उत्तर पश्चिम रेलवे पर कुल 877 फोग सेफ्टी डिवाईस उपलब्ध हैं एवं इन सभी में धुन्ध/कोहरे वाले रेलखण्ड की जीपीएस मैपिंग कर दी गई है। इस रेलवे के जयपुर एवं बीकानेर मण्डल पर प्रायः धुन्ध एवं कोहरे की अधिकता रहती है। इस कारण इन मण्डलों पर अधिक फोग सेफ्टी डिवाईस का प्रयोग किया जाता है।

फोग सेफ्टी डिवाईस को इंजन पर लगा दिया जाता है, यह डिवाईस ऑन होने के बाद जीपीएस प्रणाली द्वारा उस खण्ड में स्थित सभी सिग्नलों की दूरी के बारे में लोको पायलेट को पूर्व में ही अवगत कराता रहता है। जिससे लोको पायलेट अपनी गाडी की स्पीड की नियंत्रित कर संरक्षा सुनिश्चित करता है।

इसके अतिरिक्त कोहरे वाले रेलखण्डों में सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए सेफ्टी सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है तथा कम तापमान के दौरान रेल/वेल्डिंग फेलियर की पहचान कर उनको रिपेयर किया जा रहा है तथा फिश प्लेटों का अनुरक्षण, ट्रेक रिन्यूअल जैसे कार्य पूरे किए जा रहे है।

कोहरे वाले रेलखण्ड के स्टेशनों, समपार फाटकों एवं पूर्व चिन्हित जगहों पर डेटोनेटर (पटाखे) की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। लोको पायलेट को सिगनल एवं अन्य संकेतकों की दृश्यता ठीक प्रकार से दिखे इसके लिए संकेतको पर पुनः पेटिंग एवं चमकीले साईन बोर्ड तथा संकेतको के पास गिट्टियों को चुने से रंगा गया है।

इसके अतिरिक्त ऐसे खण्ड में पेट्रोलिंग की आवृति को बढाकर रेलपथ की निगरानी को बढाया गया है। कोहरे के मौसम में संरक्षा को सुदृढ करने के लिए रेलकर्मियों के विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था, निरीक्षकों/अधिकारियों द्वारा रेलवे स्टॉफ की सजगता (Alertness) को लगातार चैक किया जा रहा है।

कोहरे के मौसम में रेलयात्रियों की संरक्षा एवं सुरक्षा हेतु कटिबद्ध है। कोहरे की अधिकता वाले रेलखण्डों में गाडियॉ देरी से संचालित हो सकती है, अतः यात्रा शुरू करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत वेबसाईट www.indianrail.gov.in अथवा NTES पर अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति देखकर ही जाएं एवं असुविधा से बचें।

नर्सिंग की सीटें फुल नहीं हैं, सरकार की नीयत गुल : गजेन्द्र सिंह शेखावत

जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अलग-अलग मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा। नर्सिंग कॉलेजों में बैकडेट में अधिक फीस पर एडमिशन देने के खुलासे पर शेखावत ने कहा कि नर्सिंग की सीटें फ़ुल नहीं हैं, सरकार की नीयत गुल है। मुख्यमंत्री जी अकेले ही अपने राज से ख़ुश हैं, वर्ना चौतरफ़ा लूट से छात्र तक परेशान हैं। 85 हजार के 3 लाख तभी मांगे जा सकते हैं, जब सरकार धरातल पर कम और बाड़ेबंदी में ज्यादा रहती हो।

कालाडेरा में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाते हुए शेखावत ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 423 स्कूलों को भागीदारी करनी थी और शामिल हुए सिर्फ़ 23, जैसा आयोजन हुआ है, उसे देखकर शामिल न होने का निर्णय सही नजर आ रहा है। ये खेल और खिलाड़ियों से खिलवाड़ है। बच्चों की प्रतिभा का मजाक बनाना है।

भरतपुर जिले में अपराधों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बदमाशों को सरेआम शूटआउट की छूट देने वाली राजस्थान की “पापी” सरकार हत्याओं पर एक सच्चा बयान तक देने के क़ाबिल नहीं। पुलिस को पंगु बनाया गया, ताकि अपराधी व्यवस्था में ख़ौफ़ बनाकर सरकार के अवैध काम पूरे करें। गौरतलब है कि पिछले 10 महीने में जिले में 75 हत्याएं हुई हैं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यशाला में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

जयपुर/अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की कार्यशाला सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत की अध्यक्षता, राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के प्रभारी प्रकाश भरतिया व मधु गुरंग के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश कांग्रेस सचिव ललित तूनवाल व जसवंत गुर्जर के विशिष्ट आतिथ्य में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जयपुर में आयोजित की गई जिसमें संगठन सम्बन्धी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ इसके बाद सेवादल के राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड के सदस्य व मध्यप्रदेश के प्रभारी केके पांडे व अन्य पदाधिकारियों के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यशाला में आगामी माह राजस्थान में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सेवादल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने, सेवादल संगठन में ब्लॉक व जिला स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़कर कार्यकारिणी गठन करने, आगामी वर्ष में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से संगठन स्तर पर तैयारी प्रारम्भ करने, प्रत्येक जिले में हर माह अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में मीटिंग करने तथा हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर गत दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की और से आयोजित की गई आजादी की गौरव यात्रा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यशाला में अजमेर से प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष द्रोपदी कोली, पूर्व प्रदेश संगठक विजय नागौरा, प्रदेश सचिव राजकुमार पांड्या, हरिप्रसाद जाटव, अशोक सूकरिया, पुनीत सांखला, प्रीतपाल सिंह, गोपेश, अब्दुल अजीज मुल्तानी, श्रवण चौधरी, हनुमान शर्मा, गुलाब तथा भीलवाड़ा से प्रदेश सचिव विनोद कसेरा, राजकुमार प्रजापत, जिलाध्यक्ष योगेश सोनी सहित पूरे राजस्थान से सेवादल पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटैला ने किया व अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र अडवाना ने आभार व्यक्त किया।

कुमाऊं में बारह घंटे में दूसरी बार हिली धरती, फिर से झटके

नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बारह घंटे के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में हैं।

पिथौरागढ़ जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6.27 मिनट पर सीमांत पिथौरागढ़ में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केन्द्र भी नेपाल सीमा के आसपास माना जा रहा। रिएक्टर स्केल पर पर इसकी तीव्रता 4.3 रही और गहराई पांच किमी नीचे थी।

बारह घंटे के अंदर दूसरी बार आएये झटके से लोगों में दहशत है। इससे पहले मंगलवार देर रात को भी पूरे उत्तराखण्ड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 रही। देर रात को भूकंप के झटके 1.57 मिनट पर महसूस किए गए। साथ ही इसकी गहराई सतह से दस किमी नीचे रही। भूंकप का केन्द्र भारत-नेपाल सीमा बताया जा रहा है।

जब देर रात को भूकंप आया तो लोग गहरी नींद में सोये थे। यकायक धरती में तेज कंपन हुआ। कुछ सेकंड के लिए भूमि हिली। लोग खूले स्थानों के लिए भागे। इससे उत्तराखंड के लोगों में दहशत व्याप्त है। गनीमत है कि उत्तराखण्ड में फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

टेलीविजन चैनलों के लिए नए दिशा निर्देशों को मंत्रिमंडल की मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘टेलीविजन चैनलों के अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग के लिए दिशानिर्देश 2022’ को मंजूरी दे दी है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इन दिशानिदेशों से पंजीकृत कंपनियों को टीवी चैनलों के अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग, टेलीपोर्ट्स और टेलीपोर्ट हब की स्थापना, डिजिटल सैटेलाइट समाचार कवरेज (डीएसएनजी), सैटेलाइट समाचार कवरेज (एसएनजी), इलेक्ट्रॉनिक समाचार कवरेज (ईएनजी), भारतीय समाचार एजेंसियों द्वारा अपलिंकिंग और लाइव कार्यक्रम की अस्थायी अपलिंकिंग के इस्तेमाल की अनुमति लेने में आसानी होगी।

नए दिशानिर्देश में टेलीविजन चैनलों को कार्यक्रमों के सीधे प्रसारण के लिए पूर्व अनुमति नहीं लेनी होगी। भारतीय टेलीपोर्ट्स विदेशी चैनलों को अपलिंक कर सकते हैं। उन्हें राष्ट्रीय और जनहित में विषय सामग्री प्रसारित करने होगी। उन्हें केवल सीधे प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों के लिए पूर्व पंजीकरण कराना होगा जो अनिवार्य होगा।

इसके अलावा स्टैंडर्ड डेफिनिशन (एसडी) से हाई डेफिनिशन (एचडी) या इसके विपरीत भाषा में परिवर्तन या ट्रांसमिशन के मोड में बदलाव के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं है और केवल पूर्व सूचना देनी होगी।

नए दिशा निर्देश में समाचार एजेंसी को मौजूदा एक वर्ष की तुलना में पांच वर्ष की अवधि के लिए अनुमति दी जा सकती है। एक चैनल को एक से अधिक टेलीपोर्ट या उपग्रह की सुविधाओं का उपयोग करके अपलिंक किया जा सकता है। साथ ही जुर्माने की धाराओं को युक्तिसंगत बनाया गया है और एक समान जुर्माने के बजाए अलग प्रकार के उल्लंघनों के लिए अलग-अलग जुर्माने का प्रस्ताव किया गया है।

रणथंभौर में सचिन तेंदुलकर ने बाघिन नूरी के किए दीदार

भरतपुर। पत्नी का जन्मदिन मनाने रणथंभौर आए भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार बुधवार को उस समय रोमांचित हो गया जब उन्होंने टाइगर सफारी के दौरान जोन नम्बर दो में बाघिन नूरी के दीदार ही नहीं किएअपितु उन्होंने बाघ को शिकार का पीछा करते हुए भी देखा।

हालांकि बाघिन ने जिस सांभर का पीछा किया वह बच निकला। सचिन तेंदुलकर ने बाघिन को 20 मिनट तक निहारा। सचिन पत्नी अंजलि और एक फैमिली फ्रैंड के साथ कैंपर गाड़ी में सवार थे।

इससे पहले मंगलवार को सचिन‌ तेंदुलकर और डॉ. अंजलि तेंदुलकर ने जोगी महल भी विजिट किया था। इस दौरान उन्होंने जोगी लेक साइट से जंगल को निहारा था। उन्होंने कल शाम की पारी में जोन नंबर 3 में बाघिन रिद्धि के दीदार किए थे।

गौरतलब है कि तेंदुलकर मंगलवार दोपहर रणथम्भौर पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी अंजलि भी आई हैं। 10 नवंबर को अंजलि का 55वां जन्मदिन है। सचिन इस बार पत्नी का जन्मदिन रणथम्भौर में ही सेलिब्रेट करेंगे।

सचिन तेंदुलकर का परिवार तीन दिन तक यहां रुकेगा। तीन दिन रणथम्भौर के होटल सवाई विलास में बिताने के बाद तेंदुलकर परिवार का गुरुवार को जयपुर जाने का कार्यक्रम है।

सेकुलरिज्म का मतलब हिन्दू धर्म का अपमान बना दिया कांग्रेस ने : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हिन्दू समुदाय एवं उनके आस्था के प्रतीकों केे लगातार अपमान का आरोप लगाया और उसने सेकुलरिज़्म का मतलब हिन्दू धर्म के अपमान के भाव की अभिव्यक्ति बना दिया है।

भाजपा के प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा किे छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कांग्रेस महापौर की उपस्थिति में एक बार फिर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है।

उन्होंने कहा कि यह मामला इसलिए और गंभीर हो जाता है कि अगर आप विगत कुछ समय का घटनाक्रम देखें तो यह कोई एक पृथक या छोटी घटना नहीं है। दो दिन पहले कांग्रेस कर्नाटक के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ने हिंदू शब्द के लिए ‘गंदा’ शब्द प्रयोग किया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों के कान में कौन सा मंत्र फूंक रहे हैं कि वोट जोड़ने के लिए हिंदू भावनाओं और अस्मिता पर चोट करना हो तो पीछे मत रहना। उन्होंने कहा कि और यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है. एक दौर में कभी कहा हिंदू आतंकवादी है, कभी कहा हिंदू तालिबान तो कभी हिंदू बोको हराम, ये कारनामे भारत की सबसे पुरानी पार्टी के हैं।

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि कितना दुख का विषय है कि आजादी की अमृत महोत्सव के वर्ष में ये कितना विष भरा हुआ है। ये सेक्युलर राजनीति के जो प्रवर्तक हैं, चाहे वो सबसे पुराने हों या सबसे नए हों, उनकी फितरत नहीं बदली है। फितरत केवल ये है कि सेक्युलरिज्म का अर्थ, हिंदू धर्म के प्रति घृणा और अपमान के भाव की अभिव्यक्ति करना।

उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि देश और राज्यों की प्रबुद्ध जनता इस सब को बेहद गंभीरता से देख रही है और स्वतंत्रता के अमृत काल में जो विष बेलें फैल रही है, इन सबसे जनता मुक्ति दिलाएगी।

कांग्रेस अनेक राज्यों में सत्ता से बाहर, पार्टी के प्रति जनता में गुस्सा : मोदी

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जनता में कांग्रेस के प्रति गुस्सा है और इसी के चलते यह पार्टी कई राज्यों में वर्षों से वापसी नहीं कर पा रही है।

मोदी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 12 नवम्बर को होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए अपने प्रचार अभियान के तहत बुधवार को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के चम्बी में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते कहा कि कांग्रेस का आधार परिवारवाद और वंशवाद है और ऐसे में यह पार्टी हिमाचल की जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि जब भी सरकार बदलती है तो इसका खामियाजा राज्य और युवाओं को भुगतना पड़ता है। वर्तमान में हिमाचल में विकास के लिए दो इंजन हैं, एक केंद्र में और दूसरा राज्य में।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि उसकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में कमजोर वर्गों के लिए केवल 15 घर बनाए गए थे लेकिन भाजपा शासन में कमजोर वर्गों के लिए 10,000 घर स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 8000 बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है।

राज्य में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा शक्तिपीठों की धरती है। भारत की आस्था और अध्यात्म का एक तीर्थ है। बैजनाथ से लेकर काठगढ़ तक, इस भूमि में बाबा भोले की असीम कृपा हम सभी पर हमेशा बनी रहती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश 21वीं सदी में विकास के जिस पड़ाव पर है, वहां उसे स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। जब हिमाचल के पास मजबूत सरकार होगी और डबल इंजन की ताकत होगी, तो राज्य चुनौतियों को भी पार कर नई ऊंचाईयों को तेजी से छूएगा। जनता की जनता ने कांग्रेस को पुन: सत्ता में नहीं लौटने देने का मन बना लिया है।

तमिलनाडु का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां के लोगों ने करीब 60 साल पहले कांग्रेस की विदाई कर दी थी जो आज तक इसकी वापसी नहीं हुई। देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं है। कांग्रेस ने युवाओं के सपनों को कुचला है और पूरा ध्यान भ्रष्टाचार पर लगाया जबकि हम देश के लिए काम कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक परिपाटी को बदला है। भाजपा वही वादे करती है जो कर सकती है। इस बार उत्तराखंड के लोगों ने भी पुरानी परम्परा को बदलते हुए भाजपा को जिताया। उत्तर प्रदेश में भी 40 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई पार्टी फिर से जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सरकार में आई है। मणिपुर में भी भाजपा की सरकार फिर से आई है।

हम ऐसी राजनीतिक परम्परा बनाना चाहते हैं कि सरकारें ऐसा काम करें कि मतदाता हमें बार-बार मौका दें। इसलिए हम विकास के लिए और देश के लिए हर जगह, हर स्तर पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस यानि, अस्थिरता की गारंटी। कांग्रेस यानि, भ्रष्टाचार, घोटाले की गारंटी। कांग्रेस यानि, विकास कार्यों में रोड़े अटकाने की गारंटी।

उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना चलाई, हिमाचल की भाजपा सरकार ने गृहिणी योजना चलाकर इसमें और लोगों को जोड़ दिया। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई तथा हिमाचल की भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना से और लोगों को इसमें जोड़ दिया। इस तरह से डबल इंजन सरकार काम कर रही है।

कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए पेंशन की उम्र 80 साल करते हुए साथ ही में आमदनी की शर्त रख दी थी। भाजपा सरकार ने पेंशन की उम्र घटाकर 60 साल कर दी और आमदनी की शर्त भी हटा दी। इससे लाखों वरिष्ठ नागरिकों को फायदा हुआ। सबको सामाजिक सुरक्षा मिले, इसके लिए केंद्र सरकार ने पेंशन और बीमा योजना शुरू की है।

हमने किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों को तीन हजार रुपए नियमित पेंशन मिलने का रास्ता बनाया। इस भावना को हिमाचल की भाजपा सरकार ने और आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय 5जी का है। हिमाचल के नौजवानों का और हिमाचल के जीवन का कायाकल्प 5जी से होगा। इससे दूर-दराज के स्कूलों में भी पढ़ाई, शहरों जैसी हो जाएगी।

मोदी ने कहा कि हम उम्र के आखिरी पड़ाव तक, महिलाओं की हर चुनौती को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। दशकों तक रही कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षित देश की महिलाएं और बहन-बेटियां थीं। वर्ष 2014 से पहले के दिन जनता ने देखे ही हैं।