Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 498 -
होम ब्लॉग पेज 498

सिरोही आयुक्त इस तरह अटका रहे हैं लोगों के काम

प्रशासन शहरों के संग शिविर के दौरान नियमन के लिए नामान्तरण की बाध्यता न होने के लिए 28 सितंबर 2021 को जारी आदेश।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जयश्री राठौड़ की कार्य प्रणाली का ठीकरा संयम लोढ़ा के 2013 के चुनाव में फूटा। ताराराम माली की कार्यप्रणाली का असर ओटाराम देवासी पर पड़ा और 2018 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। अपनी अच्छी कार्यप्रणाली के कारण सुमेरपुर के पालिकाध्यक्ष को लोगों ने विधायक बनवा दिया।

डोडा जिले में चिनाब नदी में कार गिरी, 4 लोगों डूबने की आशंका

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार शाम एक कार फिसलकर चिनाब नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम चार लोगों के डूबने की आशंका व्यक्त की गई हैं।

पुलिस ने बताया कि डोडा से किश्तवाड़ जा रही कार बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शिबनोट-करारा में फिसल कर तेज बहती नदी में गिर गई। उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार चार लोगों के डूबने की आशंका है।

पुलिस ने बताया अज्ञात व्यक्तियों की पहचान विशाल चंदेल, रोहन मगोत्रा, सुरजीत सिंह, और अदित कोतवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इस बीच डोडा-रामबन-कठुआ से सांसद और केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने ट्वीट किया कि डोडा के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन से बात की। चार लोगों को ले जा रही एक निजी कार शिबनोट में थत्री और प्रेम नगर के बीच में चिनाब नदी में गलती से गिर गई। पीड़ितों का पता लगाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मैं लगातार संपर्क में हूं।

भीलवाड़ा : बोलेरो एवं ट्रेलर की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा-कोटा मार्ग पर त्रिवेणी के पास बजरी लदे ट्रेलर एवं बोलेरो की टक्कर में बोलेरो पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

मांडलगढ़ थाना प्रभारी मनोज जाट ने आज बताया कि मंगलवार रात त्रिवेणी क्षेत्र में नागौरी पेट्रोल पंप आए पास मांडलगढ़ से भीलवाड़ा की ओर जा रही बोलेरो और सामने से आ रहा ट्रेलर आपस में टकरा गये। हादसे में बोलेरो पलट गई जबकि ट्रेलर हाइवे से नीचे उतर गया। बोलेरो में तीन लोग सवार थे, जो अंदर फंस गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बोलेरो से निकाल कर मांडलगढ़ अस्पताल पहुंचाया लेकिन एक युवक ने दम तोड़ दिया। दो घायलों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया दिया गया। जाट ने बताया कि मृतक एवं घायल लोग करेड़ा थाना सर्किल के बताए जा रहे है।

मुरूघा मठ के संत द्रष्टा का अपराध अक्षम्य : बीएस येदियुरप्पा

उडुपी। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरपा ने मंगलवार को कहा कि जेल में बंद मुरुघा मठ के संत की आलोचना करते हुए कहा कि उनका अपराध अक्षम्य है।

येदियुप्पा ने आज संवाददाताओं से कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थी कि प्रमुख संत इस तरह का अपराध करेंगे। सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए और चित्रदुर्ग मठ के संत को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

जांच से पहले, येदियुरप्पा ने द्रष्टा के खिलाफ आरोपों को झूठा करार दिया था और विश्वास व्यक्त किया था कि मुरुघा निर्दोष साबित होंगे।

इस मुद्दे पर येदियुरप्पा का यह रुख जांच दल के द्रष्टा के खिलाफ कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप पत्र दायर करने के एक दिन बाद आया है।

जांच अधिकारी बी अनिल ने अपने 694 पन्नों के आरोप पत्र में बताया है कि हॉस्टल वार्डन, रश्मि, लड़कियों को हर रात द्रष्टा के कमरे में भेजती थी। जहां उन्होंने कथित तौर पर उन्हें अनुचित तरीके से छुआ और उनका यौन शोषण किया।

सबगुरु राशिफल : 9 नवम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 05.17 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

मिथुन राशि :- व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

कर्क राशि :- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों के अपर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की योजना टलेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

कन्या राशि :- आपको आज अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

तुला राशि :- आज व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। पुराने विवाद का हल निकालने के लिए किसी का अहसान लेना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि :- शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

धनु राशि :- आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

मकर राशि :- आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगड़े-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। अविवाहित के लिए रिश्ता बनने की संभावना है।

मीन राशि :- नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रुका हुआ धन पाने के लिए किए गए प्रयास रंग लाएंगे। कला से धनार्जन करने की सोच रहे हैं तो निश्चित ही लाभ होगा। किसी पर आसानी से विश्वास न करें।

हिन्दुओं के तीव्र विरोध के कारण मुंबई का ‘हलाल शो इंडिया’ रद्द!

मुंबई। हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के तीव्र विरोध के चलते हलाल प्रमाणित वस्तुओं का प्रमोशन करने के लिए मुंबई में आयोजित किया हलाल शो इंडिया रद्द किए जाने की आयोजकों ने घोषणा की। यह संगठित हिन्दुओं द्वारा लोकतांत्रिक पद्धति से किए गए प्रतिकार की विजय है। यह तो केवल आरंभ है। देश में हलाल प्रमाणीकरण पद्धति के बंद होने तक हमारी यह लड़ाई चलती ही रहेगी।

‘हलाल अनिवार्यता विरोधी क्रियान्वयन समिति’ के समन्वयक सुनील घनवट ने यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। समिति की इस सफलता के लिए घनवट ने सम्मिलित सभी संगठनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, साथ ही ईश्वर के चरणों में कृतज्ञता भी व्यक्त की।

मुंबई के मरीन लाइन्स स्थित इस्लामिक जिमखाना में 12 एवं 13 नवंबर को ब्लॉसम मिडिया की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाने वाला था। हलाल प्रमाणपत्र के माध्यम से मिलने वाले पैसों का उपयोग आतंकवादी कृत्यों के लिए उपयोग किया जाएगा, यह बात ध्यान में आने पर हलाल अनिवार्यता विरोधी क्रियान्वयन समिति ने इस कार्यक्रम का तीव्र विरोध किया।

‘हलाल शो इंडिया’ कार्यक्रम रद्द हो, इसके लिए ‘हलाल अनिवार्यता विरोधी क्रियान्वयन समिति’ की ओर से मुंबई, ठाणे एवं रायगढ़ जैसे विभिन्न स्थानों पर आंदोलन किए गए, साथ ही बैठकें भी ली गईं। समस्त हिन्दुत्वनिष्ठों एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने चेतावनी दी कि, यदि इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, तो सडक पर उतरकर इसका तीव्र विरोध करेंगे।

इसके लिए ‘हलाल अनिवार्यता विरोधी क्रियान्वयन समिति’ के शिष्टमंडल ने मुंबई के पुलिस सह आयुक्त विश्वास नांगरे-पाटील एवं विशेष पुलिस शाखा के उपायुक्त डॉ. शिवाजी पाटिल से भेंट की। इस अवसर पर समिति ने मुंबई पुलिस आयुक्त को ज्ञापन प्रस्तुत कर उसमें हलाल प्रमाणपत्र से मिलने वाले पैसों का कहां-कहां उपयोग किया जाता है, इसकी व्यापक जांच करने की भी मांग की है।

अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस आदि देशों में हलाल प्रमाणपत्र एवं हलाल प्रमाणित वस्तुओं की बिक्री से मिलने वाले पैसों का उपयोग आतंकवादी गतिविधियों के लिए उपयोग किए जाने की बात उजागर हुई है। उसी तरह भारत में भी हलाल प्रमाणपत्र प्रदान करने वाले जमियत उलेमा-ए-हिन्द हलाल ट्रस्ट मुंबई के 26/11 का आक्रमण, जव्हेरी बजार में किए गए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट, देहली की जामा मस्जिद में हुए बम विस्फोट, पुणे के जर्मन बेकरी में किए गए बम विस्फोट, वर्ष 2006 का मालेगांव बम विस्फोट, अहमदाबाद बम विस्फोट आदि अनेक आतंकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की कानूनी सहायता कर रहा है, यह उजागर हो चुका है।

इसमें लश्कर-ए-तय्यबा, इंडियन मुजाहिदीन, इस्लामिक स्टेट जैसे विभिन्न आतंकवादी संगठनों से संबंधित लगभग 700 संदिग्ध आरोपियों के अभियोगों के लिए आर्थिक सहायता की जाती है। भारत में खाद्य पदार्थों को प्रमाणपत्र देने के लिए केंद्र सरकार की संस्थाएं FSSAI एवं FDA अर्थात राज्य के ‘अन्न एवं औषधि प्रशासन’ जैसे विभाग होते हुए भी हिन्दुबहुल भारत में अलग से हलाल प्रमाणपत्र की अनिवार्यता किस लिए है? इसलिए हलाल अनिवार्यता विरोधी क्रियान्वयन समिति की ओर से सुनील घनवट ने यह मांग की है कि पुलिस प्रशासन इस प्रकार के ‘हलाल उत्पादों’ का महिमा मंडन करने वाले कार्यक्रमों को अनुमति ही न दें।

पुष्कर मेले में रेल विकास प्रदर्शनी तथा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

0

पुष्कर/अजमेर। रेल प्रशासन द्वारा वर्तमान में जारी पुष्कर मेले रेलवे के विकास और वर्तमान गतिविधियों से संबंधित एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसका आमजन अवलोकन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में रेलवे से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-पुष्कर के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के अनुसार इस रेल विकास प्रदर्शनी में रेलवे से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां वीडियो वॉल, बैनर व पोस्टर आदि के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है, इसमें रेलवे में किए गए तथा जारी विकास कार्यों को दर्शाया गया है।

वंदे भारत ट्रेन, अजमेर रेल म्यूजियम, स्टेशन रि-डेवलपमेंट, रेल सुरक्षा, एक स्टेशन-एक उत्पाद, स्वच्छ रेलवे स्टेशन परिसर, रेस्टोरेंट्स ऑन रेल कोच, रोचक रेल तथा सतर्कता में ही सुरक्षा जैसी विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। वीडियो वॉल पर प्रगति के पथ पर- उन्नति के रथ पर उत्तर पश्चिम रेलवे से संबंधित उपलब्धियों को गानों के माध्यम से दर्शाया गया है।

जबलपुर के रिसॉर्ट में मिला युवती की रक्त रंजित शव

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के तिलवारा थाना क्षेत्र के घाना स्थित एक रिसाॅर्ट के कमरे में आज एक युवती का रक्त रंजित शव बरामद किया गया। युवती गुजरात निवासी एक युवक के साथ रिसॉर्ट में ठहरी थी। युवती के बैग में उसका आधार कार्ड मिला था, जिसमें ओमती नगर जबलपुर का पता लिखा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घाना स्थित रिसोर्ट में अभिजीत पाटीदार निवासी गुजरात युवती के साथ दो दिन पहले आकर रुका था। अभिजीत और युवती साथ में घूमने के लिए गए और रात को आकर रुक गए थे। दूसरे दिन शाम तक युवक को देखा गया था, इसके बाद वह कहीं चला गया था। युवती रात के समय कमरे में अकेले रूकी थी और खाने का ऑर्डर नहीं दिया था।

आज सुबह भी कुछ आर्डर नहीं होने पर रिसॉर्ट के मैनेजर को शंका हुई। उसने दोपहर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खोला। बिस्तर पर युवती की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। उसके हाथ की कलाई की नस कटी है और गले में गंभीर चोट के निशान थे। युवती के पास रखे बैग की जांच करने पर उसका आधार कार्ड मिला, जिससे जबलपुर के ओमती क्षेत्र का पता लिखा था।

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ की युवती के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं, जिसके कारण उसकी बुआ को शिनाख्त के लिए बुलाया गया। बुआ ने फोटो देखकर मृतिका के भतीजी होने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। पुलिस ने रिसॉर्ट के सीसीटीव्ही फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। कमरे का दरवाजा बाहर से लगा हुआ था, जिसके कारण हत्या का संदेह बना हुआ है। पुलिस युवक के संबंध में पतासाजी कर रही है।

ओडिशा में चंद्र ग्रहण के दिन भोजन खाने को लेकर झड़प

भुवनेश्वर। ओडिशा के राजधानी भुवनेश्वर और दक्षिणी भाग में स्थित बरहामपुर में मंगलवार को पुलिस को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा जब चंद्र ग्रहण के दिन तर्कवादियों की ओर से आयोजित सामुदायिक भोज के आयोजन के दौरान हिंसा, पथराव और गोबर फेंकने की घटना सामने आई।

बरहामपुर में बजरंग दल और सदस्यों एवं ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं ने तर्कवादियों के बैनर फाड़ दिए और उनपर गोबर फेंका। प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

भुवनेश्वर में भी परंपरा में विश्वास करने वाले सैकड़ों लोग लोहिया अकादमी में एकत्र हुए जहां तर्कवादी चंद्र ग्रहण के अवसर पर को एक बैठक और सामुदायिक भोज का आयोजन कर रहे थे। इसी दौरान तर्कवादियों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई जिसमें कुछ तर्कवादी घायल हो गए थे। दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और तर्कवादियों द्वारा आयोजित सामुदायिक भोज का विरोध करने के लिए लोहिया अकादमी में गोबर फेंका गया।

तर्कवादियों ने कहा था कि चंद्र ग्रहण पर पके हुए भोजन के सेवन से नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है और इसके पीछे कोई वैज्ञानिक तर्क भी नहीं है और उन्होंने चंद्र या सूर्य ग्रहण के दौरान पका हुआ भोजन न खाने की सदियों पुरानी प्रथा को निराधार करार दिया।

बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चंद्र ग्रहण के दिन तर्कवादियों ने जानबूझकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बिरयानी भोज का आयोजन किया है।

भीलवाड़ा में महिला को डायन बताकर बदनाम करने का मामला दर्ज

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के करेडा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को डायन बताकर गांव में बदनाम करने एवं बेटे को एनडीपीएस एक्ट में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

धमकी देने वाले आरोपितों में से एक ने तो यहां तक कह दिया कि वह खुद एनडीपीएस का काम करता हैं और हर चक्कर के पुलिस को पैसा देता है। ऐसे में पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने करेड़ा थाने में चार लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने नारायण सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ अदालत के इस्तगासे से केस दर्ज करवाया है।

परिवादी का आरोप है कि नारायण सिंह ने कहा कि वह, स्वयं दो नम्बर का काम करता है। पुलिस वाले उसके मिलने वाले ही है। वह, पुलिस वालो को हर फेरे के पैसे देता है। पुलिस वाले उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते है।

रिपोर्ट में कहा कि आरोपिायों ने परिवादी की मां को गांव में डायन कहकर बदनाम कर रखा है। इसक कारण से उसकी मां का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उसे डायन कहकर बार-बार ताना मारते हैं। परिवादी एवं उसका परिवार आरोपितों की धमकियों से डरे हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

चार बदमाशों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

भीलवाड़ा शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में लूट और मारपीट कर दहशत पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार चार बदमाशों को आज एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज भेज दिया।

जानकारी के अनुसार एक ही रात में लूट और मारपीट की 6 वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपि‍यों को भीलवाड़ा की चार थाना पुलि‍स ने संयुक्‍त प्रयास से कल गि‍रफ्तार कि‍या था।

मिर्ची मण्‍डी में नीबू मिर्च बेचने वाले चौथमल माली के साथ मारपीट करने के आरोप में गि‍रफ्तार कि‍ए गए चि‍त्‍तौड़ में टेंट हाउस का काम करने वाले सुनील धोबी, पुताई और पेंटि‍ंग करने वाले गौरव कोली, आरसीसी डालने वाले राकेश बलाई और 12वीं पास कर चुके कॉलेज के छात्र मोहि‍त खटीक को आज न्‍यायालय में पेश कि‍या। न्‍यायालय ने प्रतापनगर थाना पुलि‍स को एक दि‍न के रि‍माण्‍ड पर सौंपा है।