Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 499 -
होम ब्लॉग पेज 499

चंद्रग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धीकरण स्नान के लिए पुष्कर सरोवर पर उमडे श्रद्धालु


पुष्कर/अजमेर।
राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर स्थित पवित्र सरोवर में मंगलवार शाम चंद्रग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धीकरण स्नान के लिए सरोवर के सभी 52 घाटों पर श्रद्धालुओं का रैला उमड़ पड़ा।

पुष्कर मेले के पंचतीर्थ स्नान के आखिरी दिन कार्तिक पूर्णिमा महास्नान तड़के सुबह से ही शुरू हो गया और ग्रहण के सूतक के बावजूद देर शाम तक श्रद्धालुओं का स्नान के लिए घाटों पर जमावडा लगा रहा। लेकिन पंडित एवं पुरोहितों ने सूतक काल में किसी को भी पूजा नहीं कराई।

ग्रहण के तुरंत बाद शाम 6.19 से सरोवर स्नान के लिए आस्था से डुबकी लगाने वालों का रैला उमड़ पड़ा जिसे नियंत्रित करने के लिए ड्यूटी पर मौजूद लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सभी 52 घाटों पर श्रद्धालुओं ने शुद्धीकरण स्नान कर दीपदान किया। श्रद्धालुओं ने ब्रह्मा मंदिर पहुंचकर सृष्टि के रचियता के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। ब्रह्मा मंदिर के बाहर भी भीड़ होने से पुलिस को स्थिति नियंत्रण करने में पसीना बहाना पडा।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान पंचतीर्थ स्नान का धार्मिक मेला कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान के साथ ही संपन्न हो गया लेकिन सरोवर सहित पूरे मेले क्षेत्र में भीड़ का दबाव लगातार बना हुआ है।

पुष्कर मेला 2022 संपन्न, जेल बैण्ड आकेस्ट्रा गूंजा

पुष्कर मेला 2022 का मंगलवार को मेला मैदान में समापन समारोह आयोजित किया गया। मेला मजिस्ट्रेट सुखराम पिण्डेल ने बताया कि श्री पुष्कर मेला 2022 का समापन समारोह मंगलवार को मेला मैदान में आयोजित हुआ। इसका मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री नवाचार निधि योजना के अंतर्गत तैयार जेल बैण्ड आकेस्ट्रा आशाएं रहा।

जेल अधीक्षक श्रीमती सुमन मालीवाल के नवाचार के रूप में इसे तैयार किया गया है। इसकी मधुर लहरियों ने सभी का मन मोह लिया। इसी प्रकार ऊंट परेड एवं कला जत्था का भी आयोजन किया गया। ऊष्ट्र श्रृंगारक अशोक टांक, बीकानेर के अनिल बोड़ा के दल की सफेद आंगी गैर, सोहन भाट के दल का कच्छी घोड़ी, कल्याण नाथ के दल का कालबेलिया नृत्य, उम्मेदाराम बाड़मेर के दल की लाल आंगी गैर, श्याम मेरासी जोधपुर का ढ़ोल वादन, गोपालराम चुरू के दल के दल द्वारा चंग बांसुरी के साथ समूह नृत्य तथा पप्पूराम के दल का रावण हत्था वादन प्रस्तुत किया गया। लोक गीतों गौरी गजबण तथा रूण-झुण बाजे के समुच्चय पर 172 बालिकाओं ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।

उन्होंने बताया कि समापन समारोह के कार्यक्रम में आयोजित बोरी दौड़ में सुमन गुर्जर प्रथम, पूजा कुमावत द्वितीय तथा शाहीन तृतीय रही। चम्मच दौड़ में सुमन और प्रियंका प्रथम, रेश्मा खान द्वितीय एवं अमरीका की निकोल्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ में ममता सबसे पहले लक्ष्य तक पहुंची। इसके पश्चात सीमा और पूजा ने दौड़ पूरी की।

रस्सा कस्सी की प्रतियोगिता में देशी और विदेशीओं की महिला तथा पुरुष वर्ग मुकाबला हुआ। दोनों वर्गो में देशी प्रतिभागी विजेता रहे। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रजेश दत्ता ने प्रथम, कुलदीप सोनीवाल ने द्वितीय तथा रोबिन रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेल्फी प्रतियोगिता में शिवा राजवंशी प्रथम, शेलेन्द्र कुमार द्वितीय तथा रजत कांती धवन तृतीय स्थान रहे। इसमें निर्णयक दीपक शर्मा एवं उमेश गोगना थे।

उन्होंने बताया कि विकास प्रदर्शनी स्टॉलों को भी विभिन्न वर्गों में पुरस्कार प्रदान किया गया। राजकीय स्टॉलों में कृषि विभाग प्रथम, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वितीय तथा जिला परिषद तृतीय स्थान पर रही। इस वर्ग का विशेष पुरस्कार केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को मिला।

व्यवसायी स्टॉल में इम्पेक्ट कॉर्पोरेशन प्रथम, सुदीप इण्डस्ट्रीज द्वितीय, यूनिक एडवरटाईजमेंट तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार मां दुर्गा ग्रीन गोल्ड नर्सरी को मिला। स्वयंसेवी संस्था वर्ग में ब्रम्हाकुमारी को प्रथम, ज्योतिर्गमय सेवा संस्थान को द्वितीय तथा राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाईल्ड लाईन को तृतीय स्थान का पुरस्कार मिला। प्रोत्साहन पुरस्कार अजमेर डेयरी के नाम रहा।

इस अवसर पर पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दर सिंघ, जिला कलक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, अतिरिक्त कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा एवं भावना गर्ग, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक प्रफुल्ल माथुर, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय जौहरी एवं देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी सहित जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा की बागी ने अधिकृत प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के नसीराबाद नगरपालिका अध्यक्ष पद उपचुनाव के लिए दस नवंबर को होने वाले मतदान से पहले आज भारतीय जनता पार्टी की बागी सरोज बिस्सा ने अधिकृत उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की।

अजमेर देहात भाजपा अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल के प्रयासों के बाद उनके समक्ष बागी निर्दलीय सरोज बिस्सा ने भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार अनिता मित्तल को समर्थन देने की घोषणा की है।

इस घोषणा के बाद अब कांग्रेस की ऋतुका सोनी एवं भाजपा की अनिता मित्तल के मध्य सीधी टक्कर का रास्ता साफ हो गया है। नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए बीस पार्षद दस नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

धर्मांतरण के मामलों की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने धर्मांतरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि इसके मामलों की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

डा पूनियां ने जयपुर जिले में धर्मांतरण के मामले में मीडिया से बात करते हुए आज यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान कितना असुरक्षित इसका नमूना धर्मान्तरण है, राज्य में लव जेहाद और लैण्ड जेहाद की घटनाएं होती रही हैं, आवाज उठाने पर धर्मान्तरण थोड़े दिन के लिये रुका था, लेकिन अब फिर से हो रहा है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सोती रही, कमज़ोर लोगों को सुनियोजित तरीके से टार्गेट किया जाता है और इन मामलों में भोले, आर्थिक कमजोर और निर्बल लोगों को टार्गेट किया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गृह मन्त्री भी हैं और उनकी नाक के नीचे यह हो रहा। उन्होंने आरोप लगाते हुए इससे भी बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है जबकि धर्मांतरण करवाने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

इससे यह इनकार नहीं किया जा सकता कि धर्मांतरण को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, कांग्रेस की तुष्टीकरण और वोट बैंक की सियासत के तार भी इससे जुड़े हो सकते हैं, इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो।

श्रीराम ने देश और समाज को जोड़ा : मोहन भागवत

बक्सर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाहक मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भगवान श्री राम ने देश औऱ समाज को जोड़ा है।

डॉ.मोहन भागवत यहां संत समागम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के साथ मंच की अध्यक्षता भी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह का समागम देश के कोने कोने में होना चाहिए, जिससे प्रेम का संदेश जन जन तक पहुंचे। आज गुरुनानक जी की जयंती भी है और इस मौके पर इस आयोजन का संदेश पूरे देश में जायेगा।

उन्होंने कहा कि भगवान हर बार अवतार लेकर हमसबों की इच्छा पूरी करने आते हैं, इच्छाएं तो बहुत मन में आती है, लेकिन संतों ने बताया है ‘होइए वही जो राम रुचि रखा।’ श्रीराम ने समाज को जोड़ा, राम मनोहर लोहिया कहते थे, श्रीराम से उत्तर से दक्षिण तक भारत एक है, श्रीराम ने अपने मन से सबके मन को जोड़ा।

हनुमानजी योग्य थे, इसलिए श्रीराम की कृति उनमें समाई। श्रीराम ने सभी वर्ग के साथ प्रेम किया, उनका यह संदेश हम आत्मसात कर लिए तो श्रीराम की इससे बड़ी भक्ति और दूसरी नहीं हो सकती।

डा. भागवत ने कहा कि सत्य को पाना है, तो कर्म करना होगा, जत्थेदार जी ने कहा कर्म के साथ जप भी करो, मन में राम को रखो, धर्म समाज को जोड़ कर रखने वाला, सबको सुख की अनुभूति देने वाला ही धर्म है।

डा. भागवत ने कहा कि सत्य को पाना है, तो कर्म करना होगा। कर्म के साथ जप भी करो, मन में राम को रखो, धर्म समाज को जोड़ कर रखने वाला, सबको सुख की अनुभूति देने वाला ही धर्म है। भारत का उत्थान होना है, होगा भी, लेकिन उसके लिए हमें तैयार होना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत की आवश्यकता पूर्ण होने के लिए सामर्थवान बनना होगा, याचना मत कीजिए। उन्होंने कहा कि जप करने में मैं का आभास नहीं रहता, सर्वत्र का आभास होता है, जप के लिए हिमालय पर नहीं जाना है, मन की अयोध्या बनाओ, तभी कामयाबी भी हासिल होगी।

अजमेर : कार दुर्घटना में घायल एक और छात्र की उपचार के दौरान मौत

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में दो दिन पूर्व इनोवा कार सड़क हादसे में घायल एक और छात्र की आज मृत्यु हो गई जिससे आक्रोश व्याप्त हो गया।

प्रदेश के पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी तथा उपमहापौर नीरज जैन ने जन भावना को समझते हुए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के बाद से ही कोई कार्यवाही नहीं करने के खिलाफ पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।

उसके बाद अतिरिक्त जिलाधीश शहर भावना गर्ग पुलिस उपाधीक्षक के साथ मौके पर पहुंची और देवनानी, जैन के अलावा पक्षकारों के साथ समझाइश की। देवनानी और जैन ने प्रशासन और पुलिस को उनकी संवेदनहीनता के लिए खरीखोटी सुनाई और स्कूल संचालिका पर भी कार्यवाही की मांग की।

अंततः अतिरिक्त जिलाधीश गर्ग ने दोनों मृतक छात्रों के परिजनों को मुआवजा दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के साथ साथ दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र की बदहाल सड़क का मौका निरीक्षण करने का आश्वासन दिया तथा चिरंजीवी योजना के तहत पांच पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि स्कूल की ओर से मसूदा खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे चौदह स्कूली बच्चे इनोवा कार में सवार थे और कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक छात्र यश दीवाकर की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी तथा दूसरे छात्र अनुज की आज अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि दो अन्य छात्र एवं कार चालक स्कूल पीटीआई नीरज अभी भी गंभीर अवस्था में उपचाररत है।

फगवाड़ा में नाबालिग सौतेली बेटी पर बुरी नजर, अस्मत से खिलवाड

फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ नाबालिग सौतेली पुत्री पर यौन हमले के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने शिकायत करके आरोप लगाया था कि उसके दूसरे पति की पहले पति से हुई पुत्री पर बुरी नज़र थी और उसने उस पर यौन हमले की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता का ससुराल वालों की कथित प्रताड़ना के कारण 2010 में पहले पति से तलाक हुआ था। उनकी दो बेटियां थीं। अगले वर्ष यानी 2011 में उन्होंने हरदयाल सिंह से शादी की। पुलिस उपाधीक्षक जसप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी बड़ी पुत्री की शादी हो गई थी और छोटी पुत्री के साथ ही रहती थी।

हरदयाल सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 354ब और पोक्सो अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है पर उम्मीद जताई कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सेवा भारती से जुड़ी मातृ शक्ति के दायित्व की घोषणा

0

जयपुर। सवाई माधोपुर जिले की सेवा भारती से जुड़ीं मातृ शक्ति की बैठक सोमवार को प्रांत महिला समन्वयक अनिल शुक्ला के सान्निध्य में आयोजित की गई।

बैठक में मार्ग दर्शन करते हुए शुक्ला ने किशोरी विकास संगठन सदस्यों की भूमिका के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। किशोरावस्था में बालिकाओं के लिए आवश्यक गतिविधियां, देख रेख, परिवेश, किशोरावस्था में उनकी आवश्यकता, स्वास्थ्य और समाधान आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

उन्होंने किसी भी एक सेवा बस्ती में साप्ताहिक किशोरी विकास वर्ग के आयोजन करने का सुझाव दिया। इस संदर्भ में 27 नवंबर को सीमेंट फैक्ट्री के पास स्थित सेवा बस्ती में अपराहन 3 से 4 तक का किशोरी विकास वर्ग रखने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सेवा भारती से जुड़ी मातृ शक्ति के दायित्व की घोषणा भी की गई।

जिला उपाध्यक्ष – सुमन शर्मा
जिला सह मंत्री – अंजू शर्मा
जिलामहिला कार्य प्रमुख – सुनीता बसवाल
जिला महिला सहकार्य प्रमुख – सुमिता वर्मा
जिला महिला सह कार्य प्रमुख – राजरानी
नगर उपाध्यक्ष – सुनीता जोनवाल
नगर सह मंत्री – अनीता शर्मा

इससे पहले बैठक का शुभारंभ गीत एवं समरसता मंत्र के वाचन से किया गया कल्याण मंत्र से बैठक का समापन हुआ। बैठक में सुमन शर्मा, अनीता शर्मा, सुनीता बसवाल, अंजू शर्मा, राज रानी, सुनीता जोनवाल, मधुबाला, नगर मंत्री विनोद पाराशर, जिला मंत्री अजय कुमार उपस्थित रहे।

जोगणिया धाम पुष्कर में कार्तिक महोत्सव का समापन


पुष्कर।
जोगणिया धाम पुष्कर में स्थापना के बीते 15 साल से कार्तिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस बार भी देव उठनी ग्यारस से कार्तिक पूर्णिमा तक कार्तिक महोत्सव की धूम रही, श्रद्धालुओं महोत्सव में बडी संख्या में शिरकत की।

जोगणिया धाम पुष्कर संस्थापक जयोतिषाचार्य भंवर लाल ने बताया कि देव उठनी एकादशी को सातू बहना बिजासन मा का हर दिन विशेष श्रृंगार किया गया। ख्यातनाम गायक कलाकारों ने भक्तिरस से ओत प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी। द्वादशी को शनि प्रदोष पर सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर भंडारे के साथ ही त्रयोदशी को 51 गरीब परिवारों को भोजन सामग्री के किट तीर्थ पुरोहित संघ पुष्कर के माध्यम से वितरित करवाए।

ब्रह्म चतुर्दशी पर सातू बहना धिराणिया को अन्नकूट का भोग अर्पण किया गया। दिन में दोपहर से शाम तक गायक कलाकार श्याम जी व पार्टी ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। कार्तिक चतुर्दशी व पूर्णिमा एक ही दिन होने के कारण देव दीवाली के निमित्त भगवान शिव के दीपदान कर विशेष पूजा अर्चना की गई। कार्तिक पूर्णिमा 8 नवम्बर को ग्रहण होने के कारण सूतक से पूर्व मंगला आरती कर कार्तिक महोत्सव का समापन किया गया।

कार्तिक महोत्सव में गायक कलाकार कोजाराम राव हरसोलाव मेडता सिटी नागौर, विष्णु महाराज देव नगर, पंडित सूरज तिलोरा और मोहन लाल पुष्कर तथा श्याम एंड पार्टी अजमेर ने पुष्कर महात्म्य, आध्यात्मिक, भजन सत्संग और सार गर्भित भजन वाणी की प्रस्तुति देकर महोत्सव में चार चांद लगा दिए।

लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर बधाई देने उनके घर पहुंचे मोदी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी मंगलवार को 95 साल के हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी है।

दोनों नेताओं की आडवाणी से मिलने की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी काफी उत्साह से भाजपा वरिष्ठ नेता आडवाणी को बधाई देते नजर आ रहे हैं। मोदी ने इस दौरान उन्हें गुलदस्ता भी भेंट किया। रक्षा मंत्री सिंह भी आडवाणी से मिले और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

रक्षा मंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि मैं आदरणीय आडवाणी जी के घर गया और उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। सिंह के अलावा केेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

शाह ने भी ट्वीट कर बधाई दी है और लिखा कि आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने अपने सतत परिश्रम से एक ओर देशभर में संगठन को मजबूत किया तो वहीं दूसरी ओर सरकार में रहते हुए देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। डॉ जयशंकर दो दिवसीय रूस की यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी द्वारा कालेधन के विरुद्ध की गई जन चेतना यात्रा के प्रभाव को याद कीजिए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक ट्वीट में कहाकि आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। इस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी शासन में पारदर्शिता लाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

उल्लेखनीय है कि आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। वह कम उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए और उल्लेखनीय संगठनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

वह 1980 में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। दशकों तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ प्रमुख चेहरा बने रहे। उन्हें 1990 में अयोध्या में राम मंदिर के समर्थन में रथ यात्रा को व्यापक रूप से देश में दक्षिणपंथी राजनीति के उदय का प्रमुख कारण माना जाता है।

आडवाणी देश के गृह मंत्री रहे और उप-प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। जनवरी 2008 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने लोकसभा चुनावों को आडवाणी के नेतृत्व में लड़ने तथा जीतने पर उन्हें प्रधानमंत्री का चेहरा माना गया। आडवाणी कभी पार्टी के कर्णधार कहे रहे तो कभी उनको लौह पुरुष की संज्ञा दी गई।

पुष्कर मेला परवान चढा, सरोवर की आरती में उमडा हुजूम


अजमेर।
विश्व विख्यात पुष्कर मेला सोमवार को परवान चढ गया। मेलाथियों से पुष्कर की हर गली अटी नजर आई। ब्रह्मा मंदिर पर दर्शनाथियों की लंबी कतार लगी रही। देर शाम तीर्थ राज पुष्कर सरोवर की आरती में हुजूम उमड पडा।