Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 502 -
होम ब्लॉग पेज 502

टोंक : 4 माह से फरार अपहरण का आरोपी कोटा से अरेस्ट

टोंक। राजस्थान में टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साईबर सैल के सहयोग से 4 महीने पहले अगवा की गई नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 29 जून को नाबालिग लड़की के पिता ने द्वारा थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी दोपहर 2-3 बजे दुकान जाने की कह कर घर से निकली थी। अब तक वापस नहीं आने पर आस पास काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लगा। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

पुलिस के गहन अनुसंधान से पता चला की नाबालिग बालिका का अपहरण मोहल्ले के ही रहने वाले आमीर अब्बासी ने किया है। आरोपी के परिवारजनों, रिश्तेदारों, दोस्तों से पूछताछ की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के अथक प्रयासों के बावजूद काफी समय बीत जाने पर भी नाबालिग सुराग नहीं लग पाने के कारण परिवार वालों ने राजस्थान हाईकोर्ट में हैबियस कॉपर्स दायर की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की साईबर सैल एवं डीएसटी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी की तलाश में राजस्थान के टोंक, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, बून्दी, कोटा, झालावाड, अजमेर, भीलवाडा, चितौडगढ एवं उदयपुर जिले तथा मोडासा, बापी, सूरत, अहमदाबाद, साबरमती गुजरात में कई स्थानों पर लगातार दबिश दी गई।

पुलिस ने साईबर सैल टीम के टेक्निकल सहयोग से सफलता प्राप्त करते हुए आज आरोपी आमिर एवं नाबालिग बालिका को कोटा से दस्तयाब कर आमिर को आईपीसी की सम्बंधित धाराओं एवं पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

तंजानिया में विमान दुर्घटना, 19 यात्रियों की मौत

0

बुकोबा। तंजानिया में पश्चिमोत्तर शहर बुकोबा में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा के हवाले से यह जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रेसिजन एयर कंपनी का विमान बुकोबा हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय विक्टोरिया झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 39 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों सहित 43 लोग सवार थे, जिनमें से 26 लोगों को बचा लिया गया है।

सिटीजन अखबार के मुताबिक 19 मृतकों में चालक दल के सदस्य और यात्री शामिल हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि खराम मौसम के कारण दुर्घटना हुई।

द कोरिया में ट्रेन पटरी से उतरी, 30 यात्री घायल

दक्षिण कोरिया के मध्य सोल में एक ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम 30 यात्री घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार रात 20:55 बजे हुई जब दक्षिण कोरिया के मुख्य ऑपरेटर कोरेल की ट्रेन 275 यात्रियों के साथ योंगदेंगपो स्टेशन पर आ रही थी। घटना में लगभग 30 यात्री घायल हो गए।

अजमेर : इनोवा गाडी पलटने से सेंट्रल एकेडमी स्कूल एक छात्र की मौत, 2 अन्य घायल

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र ब्यावर रोड स्थित बकरा मंडी के नजदीक आज एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी पलटने से एक स्कूली बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई तथा अन्य दो छात्र एवं एक अध्यापक घायल हो गए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेंट्रल एकेडमी स्कूल के बच्चे इनोवा कार में सवार होकर जिले के मसूदा में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। इनोवा कार को स्कूल के अध्यापक स्वयं चला रहे थे कि बकरा मंडी के नजदीक खंबे से टकराकर कार पलट गई और मसूदा खेलकूद प्रतियोगिता में जा रहे बच्चों में से 11वीं विज्ञान का छात्र यश दीवाकर (17) काल के ग्रास बन गए।

हादसे में छात्र का शरीर कार की बॉडी में फंस गया जबकि दो अन्य छात्र युवराज एवं अनुज तथा अध्यापक नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रामगंज थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक यश के चाचा ने सेंट्रल एकेडमी स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

अंधेरी उपचुनाव में उद्धव गुट की ऋतुजा लटके की 66,247 मतों से जीत

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना धड़े की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने रविवार को मुंबई उपनगर के अंधेरी निर्वाचन क्षेत्र से 66,247 मतों से जीत हासिल की। लटके ने 66,530 वोट यानी 76.85 प्रतिशत मत हासिल किए और विजेता घोषित हुईं।

वहीं, 12,806 मतदाताओं यानी 14.79 प्रतिशत वोटरों ने उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) विकल्प चुना, जो दो छोटी पार्टियों और चार निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलाकर मिले कुलों वोटों से लगभग दोगुना है।

यहां पर निर्दलीय राजेश त्रिपाठी को 1,671 वोट मिले। वहीं नीना खेडेकर को 1,531, बाला वी. नादर (आपकी अपनी पार्टी) को 1,515, निर्दलीय फरहाना एस सैयद को 1,093, मनोज नायक ( राइट टू रिकॉल पार्टी) को 900 वोट मिले। वहीं निर्दलीय मिलिंद कांबले को 624 मत मिले।

इस तरह से इन सभी को कुल 7,234 या 8.35 प्रतिशत मत मिले, जबकि नोटा को 14.79 प्रतिशत और लटके को 76.85 प्रतिशत वोट मिले। उल्लेखनीय है गत मई में लटके के पति एवं शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण अंधेरी सीट रिक्त थी जिसके लिए तीन नवंबर को उपचुनाव कराए गए।

मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायकों के एक वर्ग के विद्रोह के बाद जून में ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी और उसके बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनाव है।

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनावों में लहराया भाजपा का परचम

 

नई दिल्ली। देश में छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने चार सीटें जीतकर अपना परचम लहराया वहीं शेष पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने एक-एक सीट जीती जबकि कांग्रेस की झोली खाली रही।

भाजपा ने गोला गोकर्ण (उत्तर प्रदेश), धामनगर (ओडिशा), आदमपुर (हरियाणा) और गोपालगंज (बिहार) में जीत दर्ज की। मोकामा (बिहार) सीट पर राजद, मुनुगोड़े (तेलंगाना) में टीआरएस और अंधेरी (महाराष्ट्र) में शिवसेना के उद्धव गुट ने जीत हासिल की।

गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार अमन गिरि ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को 34 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। यहां गिरि को 1,24,810 और तिवारी 90,512 मत मिले।

धामनगर (सु) विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के सुरवंशी सूरज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजू जनता द(बीजद) उम्मीदवार अबंती दास को 9802 मतों के अंतर से हराया। सुरवंशी को 80,090 वोट मिले, वहीं दास को 70,288 वोट मिले।

हरियाणा में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार कमल खिला है। यहां भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जय प्रकाश को 15740 मतों के अंतर से पराजित कर पहली बार विधानसभा में पहुंचे हैँ। बिश्नोई को 67492 तथा जय प्रकाश को 51752 मत मिले।

बिहार में गोपालगंज उपचुनाव में कांटे की टक्कर रही। अंतिम चक्र की मतगणना की समाप्ति के बाद भाजपा की कुसुम देवी ने राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को 2183 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। वहीं मोकामा सीट पर राजद की नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16,707 मतों से हराया।

तेलंगाना में मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) उम्मीदवार के प्रभाकर रेड्डी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के राजगोपाल रेड्डी को 10 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।

टीआरएस ने कांग्रेस पार्टी से मुनुगोडु विधानसभा सीट छीनी है। श्री प्रभाकर रेड्डी को 96574 वोट मिले हैँ जबकि राजगोपाल रेड्डी के 86515 मत हासिल हुए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और उसके उम्मीदवार पलवई श्रावंती को 23,449 वोट मिले।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना धड़े की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने रविवार को मुंबई उपनगर के अंधेरी निर्वाचन क्षेत्र से 66,247 मतों से जीत हासिल की। लटके ने 66,530 वोट यानी 76.85 प्रतिशत मत हासिल किए। वहीं 12,806 मतदाताओं यानी 14.79 प्रतिशत वोटरों ने ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ (नोटा) विकल्प चुना, जो दो छोटी पार्टियों और चार निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलाकर मिले कुलों वोटों से लगभग दोगुना है।

आदमपुर में टूट नहीं पाया भजन लाल परिवार का सियासी तिलस्म

पंजाब के लुधियाना में हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई, 8 अरेस्ट

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने हुक्का बार व रेस्तराओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस आयुक्त कौस्तुभ शर्मा ने रविवार को यहां बताया कि कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित तंबाकू संबंधी सामग्री जैसे फ्लेवर, कोयले के बॉक्स, चिलम, पेपर पैकेट, चिमटी, चिमनी, क्लॉटा, पॉकेट हुक्का, डिप टोबैको पाइप, हुक्का पाइप आदि भी जब्त किए गए हैं।

एक अन्य मामले में लुधियाना पुलिस ने एक स्थानीय हिंदू नेता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद लुधियाना के जालंधर बाईपास पर एक युवक ने लड्डू बांटे, जिसका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औैर मामले की जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश की ठंडी जलवायु में चढ़ रहा चुनावी पारा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी उम्मीदवारों के खुलकर मैदान में सामने आने के कारण इस पहाड़ी राज्य की ठंडी जलवायु में चुनावी पारा चढ़ रहा है।

भाजपा के बागी कृपाल परमार ने कुछ दिन पहले एक क्लिपिंग का खुलासा किया है जिसकी उन्होंने स्वयं पुष्टि की है कि यह खुद प्रधानमंत्री द्वारा बनाई गई थी।

परमार ने कहा कि उन्होंने मोदी से कहा कि अगर उन्हें दो दिन पहले यह फोन आया तो वह दौड़ से बाहर हो सकते थे। उन्होंने कहा कि मैं अभी भी प्रचार कर रहा हूं और चुनाव जीत रहा हूं क्योंकि भाजपा उम्मीदवार फतेहपुर विधानसभा में अपना कोई वोट बैंक ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि वह चुनाव मैदान से बाहर हो जाएं। कॉल से पता चला कि परमार ने टेलीफोन कॉल को ‘रब का हुकम (भगवान का आदेश)’ के रूप में संदर्भित किया।

उन्होंने कहा कि यह फोन कॉल मिलने के बावजूद वह नहीं हटेंगे क्योंकि अब बहुत देर हो चुकी है। भाजपा के मुख्यालय से आए कॉल से पता चला कि यह विद्रोहियों को शांत करने के लिए किया गया था लेकिन यह उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर नहीं कर सका। परमार को क्लिप में बात करते हुए सुना गया कि पिछले 15 वर्षों से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा उनका बुरी तरह अपमान किया जा रहा है।

भाजपा फतेहपुर विधानसभा से बहुकोणीय मुकाबले में फंसी हुई है क्योंकि वन मंत्री राकेश पठानिया दो बागी उम्मीदवारों परमार और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजन सुशांत (भाजपा के पूर्व सांसद) का सामना कर रहे हैं।

वहीं, भाजपा पार्टी कार्यकर्ता तिलक राज व कांग्रेस के मौजूदा विधायक भवानी सिंह पठानिया भी मोर्चा संभाले हुए हैं। पठानिया ने अपने पिता सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद हाल ही में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की।

राजस्थान में भाजपा के पक्ष में चल रही जीत की लहर : अरुण सिंह

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि राजस्थान में भाजपा के पक्ष में जीत की लहर चल रही हैं और पार्टी अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

सिंह भाजपा के मिशन 2023 के विजय संकल्प को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बूथ अभियान प्रभारी कार्यशाला के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 2023 की प्रचंड जीत के लिए हर मूलमंत्र देने की तैयारी की जा रही है,जनता के मुद्दों के साथ आगे बढ़ेंगे और कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है, पूरी मजबूती के साथ राजस्थान की जनता के मुद्दों को भाजपा उठा रही है और आगामी समय में और मजबूती से उठाएंगे। सिंह ने कहा कि भाजपा के पक्ष में जीत की लहर चल रही है, हर बूथ पर भाजपा जीतने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

इस मौके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है और जनता वादाखिलाफी से नाराज है, पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही 2023 में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा और भाजपा को सत्ता पर काबिज करेगा।

डा पूनियां ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने धरातल पर पार्टी संगठन को मजबूत और पुष्ट किया है, पार्टी की नीति और कार्यक्रमों के आधार पर इसे बहुत लोगों तक पहुंचाया है, देश में जितने चुनाव हुए हैं अलग अलग जगह, राजनीतिक और स्थानीय समीकरणों को छोड़ दें तो बूथ की मजबूती चुनाव जीतने का बड़ा कारण है। प्रदेश में पंचायत चुनाव हों, निकाय चुनाव या विधानसभा या लोकसभा चुनाव, बूथ की मजबूती ही पार्टी की जीत का अपने आप में बड़ा कारण है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की ताकत को पुख्ता करते हैं।

इससे पहले बूथ अभियान प्रभारी कार्यशाला में सिंह और डा पूनियां ने सशक्त मंडल, फोटोयुक्त बूथ समिति और पन्ना अभियान की मजबूती के लिए विस्तृत चर्चा की और मिशन 2023 को तीन चौथाई बहुमत के साथ जीतने की रणनीति पर मंथन कर दिशा-निर्देश दिए और बताया गया कि प्रदेशभर में फोटोयुक्त बूथ समिति का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

कार्यशाला में इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया कि 2018 और उससे पहले के चुनावों में जो बूथ कमजोर रहे उन्हें 2023 और 2024 के मद्देनजर अभेद्य एवं अजेय बनाने को लेकर मजबूती के साथ काम किया जाएगा और बूथ जीतो, चुनाव जीतो की अभेद्य रणनीति से 2023 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे।

कार्यशाला में प्रदेशभर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अभियान प्रभारियों सहित प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगडी, विजेन्द्र पूनिया आदि मौजूद थे।

पुष्कर मेला-2022 : मटका दौड़ में ऑस्ट्रिया की डेनियल रही विजेता

अजमेर। पुष्कर मेले में रविवार की प्रतियोगिताएं महिलाओं के नाम रही। मटका दौड़ प्रतियोगिता में ऑस्ट्रिया की डेनीयल विजेता रही। संगीतयम कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता देशी महिलाओं ने जीती।

पुष्कर मेला 2022 के प्रतियोगिता प्रभारी कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि रविवार को विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मटका दौड़ प्रतियोगिता में गंगादेवी, मीनू, रेखा, लता, सरस्वती, रिंकू, एण्ड्रीया (स्पेन), मार (स्पेन), डेनीयल (ऑस्ट्रीया), सिमरन, हेमलता, शीला, शान्ता (मुम्बई), जागृति, सुशीला, तेजस्वी गौतम, नेहा, सुरि (स्पेन), सारा (स्पेन) तथा एब्री (अमेरिका) ने भाग लिया। इसमें ऑस्टि्रया की डेनीयल प्रथम तथा रेखा द्वितीय एवं तेजस्वी गौतम तृतीय स्थान पर ही।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार संगीतमय कुर्सी दौड़ में 28 महिलाओं ने भाग लिया। इनमें सिया (इजराइल), अदि (इजराइल), सरस्वती, गंगा, पायल, परी, एण्ड्रीया (स्पेन), मार (स्पेन), पलक, हेमलता, शीला, ललिता, सिमरन, सुपर्णा, रिधि, केमल, सुमन, सुशीला, नेहा, हेमलता, आरती गौतम, तेजस्वी, पुष्पा, सुचिता (मुम्बई), एडी (अमरीका) कंचन तथा पायल ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में सुशीला चौधरी प्रथम, पुष्पा तुनगारिया द्वितीय तथा गंगा देवी रेगर तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह वितरित किया गए।

गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा ने सपा को 34 हजार मतों से हराया

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमन गिरि ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को 34 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया।

रविवार को हुई मतगणना के बाद घोषित किए गए चुनाव परिणाम में गिरि ने तिवारी काे 34,298 मतों से पराजित करके विजय हासिल की है। इस सीट पर शुरू से ही भाजपा व सपा के बीच सीधी लड़ाई में भाजपा को 1,24,810 और सपा को 90,512 मत मिले।

ज्ञात हो कि यह सीट भाजपा के विधायक अरविन्द गिरि के हाल ही में हुए निधन के कारण रिक्त हो गई थी। भाजपा ने अरविन्द गिरि के पुत्र अमन गिरि को अपना प्रत्याशी घोषित किया जबकि सपा ने पूर्व प्रत्याशी विनय तिवारी को ही टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मतगणना स्थल मण्डी समिति के गेट पर ढोल बजाकर व गुलाल के साथ खुशियां मनाई।