Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 505 -
होम ब्लॉग पेज 505

आरएसएस ने तमिलनाडु में छह नवंबर का किया रूट मार्च स्थगित

चेन्नई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तमिलनाडु इकाई ने कहा कि वह मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ कल रूट मार्च नहीं निकालेगा और वह आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

मद्रास उच्च न्यायालय ने आरएसएस द्वारा दायर याचिका को स्वीकार करते हुए उसे 50 में 44 स्थानों पर पाबंदियों के साथ रूट मार्च निकालने की अनुमति दी। उन्हें एक सभागार में या एक स्टेडियम में या परिसर की चार दीवारों के भीतर कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

आरएसएस ने आज जारी एक बयान में दक्षिण क्षेत्र के अध्यक्ष आर. वन्नियाराजन ने उच्च न्यायालय द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की ओर इशारा करते हुए कहा और कहा कि जम्मू-कश्मीर, केरल और पश्चिम बंगाल राज्यों सहित पूरे देशभर में सार्वजनिक सड़कों पर रूट मार्च आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय का फैसला हमें स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने कहा कि हम कल की योजना के अनुसार रूट मार्च नहीं करेंगे और आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष और डॉ बीआर अंबेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर को यादगार बनाने के लिए आरएसएस ने इस वर्ष दो अक्टूबर को 50 स्थानों पर रूट मार्च आयोजित करने की योजना बनाई है।

राज्य पुलिस द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के परिसरों पर छापेमारी और उसपर प्रतिबंध लगाने के बाद कुछ हिंसक घटनाओं के मद्देनजर कानून और व्यवस्था का हवाला देते हुए मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद आरएसएस ने मद्रास उच्च न्यायालय का रूख किया था।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने कानून और व्यवस्था के मुद्दों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई, अदालत ने आरएसएस द्वारा दायर एक याचिका को स्वीकार करते हुए फैसला सुनाया कि दो अक्टूबर की बजाय छह नवंबर को पाबंदियों के साथ रूट मार्च के संचालन के लिए अनुमति दी जाए।

रूस में कोस्त्रोमा शहर के नाइट क्लब में आग से 13 की मौत

0

मॉस्को। रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक नाइट क्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गए हैं। इस सिलसिले में एक संदिग्ध को अरेस्ट किया गया है। जांचकर्ताओं को सौंप दिया गया है।

प्रांतीय आपात सेवा के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि उन्होंने बताया कि आग ‘पोलिगॉन’ नाइट क्लब और रेस्तरां में आग लग गई और इसने 3,500 वर्ग मीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। रूसी आपात मंत्रालय के अनुसार इमारत से 250 लोगों को बाहर निकाला गया हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।

जरीन खान का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जरीन ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में जरीन योगा रोलर से डिफरेंट एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में जरीन जिम में वर्कआउट कर पसीना बहाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में योगा रोलर की मदद से जरीन फुल बॉडी वर्कआउट कर रही हैं।

वीडियो में जरीन खान ने कहा कि अब मैं थोड़ी देर बाद वापस वर्कआउट शुरू करूंगी क्योंकि फिलहाल मुझे अपने हर एक बॉडी पार्ट में पेन फील हो रहा है।

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने बड़ी छंटनी का किया बचाव

लॉस एंजेलिस। दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कंपनी के लगभग आधे कर्मचारियों को नौकरी से हटाने करने का बचाव करते हुए कहा है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि ट्विटर को एक दिन में 40 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा था।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर के सुरक्षा और अखंडता के प्रमुख योएल रोथ के एक ट्वीट में कंपनी में लगभग 50 प्रतिशत कटौती का उल्लेख किया गया है। एलन मस्क ने कहा कि सामग्री के आनुनिकीकरण के लिए सोशल मीडिया दिग्गज की प्रतिबद्धता ‘बिल्कुल अपरिवर्तित’ है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने 44 अरब डॉलर के सौदे में ट्विटर को खरीदा है। अरबपति ने अपने स्वयं के ट्वीट में जोर देकर कहा कि अपनी नौकरी खोने वाले सभी लोगों को तीन महीने के विच्छेद वेतन की पेशकश की गई है, जो कानूनी रूप से आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक है।

शुक्रवार को जैसे ही रिपोर्ट सामने आई कि दुनिया भर में ट्विटर पर हजारों कर्मचारी अपनी नौकरी खो रहे हैं, तभी हानिकारक सामग्री को हटाने के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के भविष्य को लेकर सवाल पूछे जाने लगे।

ऑनलाइन सुरक्षा समूहों और प्रचारकों ने सुझाव दिया है कि मस्क आधुनिकीकरण की नीतियों में ढील दे सकते हैं और विवादास्पद आंकड़ों को दिए गए स्थायी ट्विटर प्रतिबंधों को उलट सकते हैं जिसमें पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी शामिल हैं।

इन चिंताओं को शुक्रवार को मस्क की टिप्पणियों से हवा मिली, जिसने ट्विटर के राजस्व में भारी गिरावट को कार्यकर्ता समूहों पर दोष देने की मांग की गई जो अमरीका में अभिव्यक्ति की आजादी को नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि लेकिन बाद में दिन में पोस्ट किए गए रोथ के ट्वीट थ्रेड ने पुष्टि की कि फ्रंट-लाइन समीक्षा पर काम कर रहे 2,000 से अधिक सामग्री मॉडरेटर प्रभावित नहीं हुए थे।

उन्होंने कहा कि बल में कमी ने ट्विटर के ट्रस्ट और सुरक्षा संगठन में काम करने वालों में से लगभग 15 प्रतिशत को प्रभावित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उसकी तुलना में कंपनी में 50 प्रतिशत की कटौती देखी गई।

अलवर : पिता की इच्छा पूरी करने को बेटा हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हन

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा कस्बा निवासी तुषार सोनी अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए अपनी दुल्हन अनिष्का को हेलीकॉप्टर से नौगावा लेकर आए।

नौगावां तहसील के तुषार सोनी का विवाह का झुंझुनूं के सिंघाना की अनिष्का के साथ संपन्न हुआ। विवाह के पश्चात अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से नौगावा लाकर उन्होंने अपने पिता की इच्छा पूरी की।

दूल्हे तुषार सोनी के चाचा राजेंद्र सोनी ने बताया कि उनके भाई स्वर्गीय मोहन सोनी की इच्छा थी कि जब उनके पुत्र बड़े हो तो उनकी पुत्रवधू हेलीकॉप्टर से आए। तुषार के पिता मोहन सोनी तो अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को घर लाने की ठान ली।

तुषार आज विवाह के पश्चात दुल्हन अनिष्का को हेलीकॉप्टर से नौगांवा लाया गया। दुल्हन अनिष्का ने बताया कि उन्हे बहुत खुशी हो रही है कि वो हैलीकॉप्टर से अपने ससुराल आई है। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि वो इस तरह से अपने ससुराल जाएंगी।

हैलीकॉप्टर ने झुंझनूं के सिंघाना से नौगावा की दूरी लगभग 30 मिनट मे तय की। हेलीकॉप्टर देखने के लिए नौगावं तहसीलवासियों में एक हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों में हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।

इस दौरान पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहे। राजेंद्र सोनी ने बताया कि नौगावा तहसील में 29 वर्षों बाद हेलीकॉप्टर आया है। 29 वर्ष पहले जैन समाज के पंचकल्याण समारोह के दौरान हेलीकॉप्टर आया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्यास स्थित राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख से की मुलाकात

ब्यास। पंजाब के अमृतसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ब्यास स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ब्यास जाने के लिए आज सुबह आदमपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा, मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ और पुलिस महानिदेशक गौरव यादस ने उनका स्वागत किया।

राधा स्वामी सत्संग, जिसे डेरा बाबा जयमल सिंह के नाम से भी जाना जाता है, अमृतसर शहर से लगभग 45 किमी दूर ब्यास शहर में स्थित है। देश भर में इसके अनुयायी हैं, खासकर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में।

मुलाकात के बाद मोदी हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गया जहां 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में जब्त किया गया 24 करोड़ का सोना

ऊना। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ऊना जिला पुलिस ने नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका, जिसमें से 54.59 किग्रा शुद्ध सोने की ईंटों के अलावा 6.7 किग्रा कीमती धातु बरामद की हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अरिजीत सेन ठाकुर ने कहा कि जिले के ज्वार और नेहरियान गांवों के बीच शुक्रवार देर रात जांच के दौरान एक वाहन को रोका, जिसमें से 54.59 किग्रा शुद्ध सोने की ईंटे और 6.7 किग्रा कीमती धातु जब्त की हैं और वाहन को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि बरामद सोना आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है।

ठाकुर ने बताया कि सोना औऱ कीमती धातुओं को हमीरपुर जिले के नादौन कस्बे में एक रिफाइनरी फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार सोना पेरू और तंजानिया देश से नादौन के लिए अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें गाड़ी में सोना लाने वाले व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

सबगुरु राशिफल : 5 नवम्बर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 05.07 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हँसने-हँसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

कुंभ :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

उच्तम न्यायालय ने राजस्थान में एपीओ के रिक्त पदों को छह सप्ताह के भीतर भरने का निर्देश दिया

0

जयपुर | राजस्थान में खाली एपीओ पद लंबे समय से राजस्थान उच्च न्यायालय के लिए चिंता का विषय थे, जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा समर्थित किया गया है और राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में राजस्थान सरकार को छह सप्ताह के भीतर रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया गया है। उन रिक्तियों को भरने के लिए, 2016 परीक्षा के प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों पर विचार किया जाना है।

राजस्थान सरकार ने अधिसूचना निकाली और एपीओ परीक्षा 2015-16 आयोजित की और उम्मीदवारों का चयन किया। राजस्थान उच्च न्यायालय ने राजस्थान में खाली पड़े न्यायिक कार्यालयों और राजस्थान में न्याय प्रशासन पर इसके प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान सरकार ने परीक्षा आयोजित की थी।

हालांकि, कई सीटें खाली रह गईं और सरकार ने नियम 22 की शरण लेते हुए 2016 की परीक्षा में प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों से उन्हें भरने से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि प्रतीक्षा सूची समाप्त हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को प्रतीक्षा सूची पर विचार करने और 6 सप्ताह की अवधि के भीतर प्रतीक्षा सूची से रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया।

अभियोजन विभाग को सुचारू रूप से चलाने और राजस्थान भर में खुले एपीओ पदों को भरने में सहायता करने के अलावा, यह निर्णय सैकड़ों आवेदकों की भी मदद करेगा जो 2016 से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों का प्रतिनिधित्व उनके एओआर, डॉ सर्वम रितम खरे ने किया था।

[एसएलपी (सी) संख्या 15265-79/राजस्थान राज्य बनाम घनश्याम खटीक और अन्य

आदेश की तिथि :31/10/2022]

विहिप के हित चिंतक महाअभियान का चम्पालाल महाराज ने किया श्रीगणेश

0

अजमेर। विश्व हिन्दू परिषद अजमेर महानगर हित चिंतक महाअभियान का शुक्रवार को राजगढ़ भैरव धाम के उपासक चम्पालाल महाराज ने अपने चन्द्र वरदाई नगर स्थित निवास पर श्रीगणेश किया।

इस अवसर पर उन्होंने अभियान के बैनर का विमोचन किया तथा समस्त कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता के लिए विजय का प्रतीक भगवा ध्वज भेंट किया। इस माह 6 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान में देश, धर्म, संस्कृति तथा गौ माता की रक्षार्थ 15 साल से ऊपर आयु के सभी सनातनियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सह मंत्री एडवोकेट शशि प्रकाश इन्दोरिया ने बताया कि किसी भी राजनीतिक दल, नौकरी, पेशा, व्यापार से जुड़ा कोई भी पुरुष, महिला सदस्यता ले सकते हैं। विश्व हिन्दू परिषद, बंजरगदल के कार्यकर्ता तथा दुर्गा वाहिनी की बहिनों की टोली घर घर पहुंचकर सदस्य बनाएंगे। विहिप ने अभियान में सर्व हिन्दू समाज को सदस्य बनने का आह्वान किया गया है।

संजय तिवारी को अभियान का महानगर संयोजक, ओम जी राय व शेखर उबाणा को सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा सभी आठों प्रखण्डो में पालक, संयोजक एवं टीम गठित की गई है।

अजमेर की सभी बस्तियों, काल़ोनियों, समीपवर्ती गांवों में 21000 सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। चम्पालाल महाराज ने हित चिंतक सदस्य अभियान प्रत्येक गांव ढाणी कस्बे तक प्रभावी रूप से चलाने साथ ही लव जिहाद से बेटियां को बचाने व गौ माता की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।

सन्तों, धर्माचार्यों, प्रबुद्ध जनों एवं हिन्दू समाज के सभी घटकों, जाति, समाज के प्रमुखों मातृशक्ति ने अभियान को सफल बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आनन्द अरोड़ा, अभिलाषा यादव, संजय तिवारी, ओम राय, शेखर उबाणा, उत्तम पवांर, दीपक काकानी, कैलाश शर्मा, रूपेश शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूज्य निम्बार्क पीठ के पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज ने भी अभियान को सफल बनाने का आशीर्वाद दिया।