Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 508 -
होम ब्लॉग पेज 508

कार पर झुकने पर 6 साल के बच्चे को कार मालिक ने मारी लात

कन्नूर। केरल में कन्नूर जिला के थालास्सेरी में गुरुवार शाम एक कार पर झुकने पर कार मालिक एक छह वर्षीय बच्चे लात मारी और उसके साथ मारपीट की।

सोशल मीडिया पर वायरस हुए सीसीटीवी फुटेज दिख रहा है कि पोन्नियमपालम निवासी शिहाब द्वारा किए गए अमानवीय हमले के बाद छह वर्षीय गणेश जमीन पर गिर गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिहाब बच्चे को अपनी कार पर झुके देखकर बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार किया और घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। इस हमले में बच्चे की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। इस मामले में पुलिस और बाल संरक्षण आयोग ने अभी तक बच्चे पर हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की है।

जिस बच्चे को लात मारी गई है, वह राजस्थान का रहने वाला है। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थानी परिवार अपने बच्चों के साथ नौकरी की तलाश में केरल आया है।

इमरान खान को मारने की कोशिश की, वह जनता को कर रहा था गुमराह

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुवार को एक जनसभा में गोली मारने वाले संदिग्ध हमलावर ने कहा है कि उसने खान की हत्या करने की कोशिश की क्योंकि वह लोगों को गुमराह कर रहा था।

खान पर गुजरांवाला जिले के वजीराबाद में अल्लाहवाला चौक पर एक सार्वजनिक सभा में हमला हुआ, जहां वह कंटेनर पर खड़े होकर समर्थकों को संबोधित कर रहे है तभी संदिग्ध हमलावर ने उन्हें गोली मार दी जो उनके पांव में लगी। गिरफ्तारी के बाद जारी एक वीडियो में हमलावर ने खान को गोली मारने की बात स्वीकार की है।

घटना स्थल से गिरफ्तार किए हमलावर ने कहा कि मैंने केवल इमरान खान को मारने की कोशिश की, किसी और को नहीं। हमलावर ने कहा कि मुझे लगा कि वे तेज़ संगीत बजाकर अज़ान का उल्लंघन कर रहे हैं। मेरी अंतरात्मा इसे सहन नहीं कर सकी और मैंने कार्रवाई की।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह कार्रवाई पूर्व नियोजित थी, उसने कहा कि यह एक सहज निर्णय था जिसे उसने मौके पर लिया। बाद में हमलावर ने अपने बयान में संशोधन किया और कहा कि यह मैंने आज सुबह करने का फैसला किया। हालांकि, उसने अपने तीसरे बयान में कहा कि उसने लाहौर से जाने के बाद से खान को गोली मारने की योजना बनाई थी।

यह पूछे जाने पर कि कौन उसका समर्थन कर रहा है, हमलावर ने किसी समूह या राजनीतिक दल से संबंध होने से इनकार किया। हमलावर पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पाकिस्तान में इमरान खान को जनसभा के दौरान लगी गोली

नागौर जिले में गिरोह का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सहित पांच आरोपी अरेस्ट

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में मोबाइल ऐप के जरिए चैटिंग से फंसा कर युवक को अगवा कर अप्राकृतिक कृत्य करने एवं बीस हजार रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि परबतसर थाना क्षेत्र के एक युवक को ब्लूएड एप्प के जरिए चैटिंग के माध्यम से फंसा कर गत एक नवंबर को गांव से बुलाया और डरा धमका कर बोलेरो गाड़ी में युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया। कुछ देर बाद आये उसके अन्य साथियो ने वीडियो बना पुलिस बुलाने का डर दिखाकर 20 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेशाराम चौधरी व सीओ रविराज सिंह के सुपरविजन एवं थानाधिकारी सुभाष पूनिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता से 24 घंटे के अंदर थाना परबतसर निवासी पांच आरोपियों रेखा राम जाट (24), मनोज पादडा (22), धर्माराम जाट (23), सुरेश बावरी (21) एवं धर्मेश्वर गौड़ उर्फ फैनी (21) को गिरफ्तार किया गया है।

जोशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि यह लोग ब्लूएड एप के माध्यम से संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों को तलाश कर चैटिंग के जरिए उनसे मिलने का स्थान तय करते हैं। पहले वीडियो कॉल कर एक दूसरे से कुकृत्य करने की एवज में कुछ रकम भी तय कर लेते हैं। गैंग का सरगना रेखा राम जाट ऐप के माध्यम से पीड़ित को फंसा कर बुला लेता। बाद में उसके दूसरे साथी मौके पर पहुंचकर उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पुलिस बुलाने का भय दिखाकर अपहरण कर दूर ले जाते और रुपए ऐंठ लेते।

उन्होंने बताया कि रेखा राम जाट थाना परबतसर का हिस्ट्रीशीटर है। इसका मुख्य कार्यक्षेत्र जयपुर शहर रहा है। यहां पर इसने कई व्यक्तियों के साथ इस प्रकार की घटना करना बताया है। इसके साथियों द्वारा स्थानीय कई लोगों के साथ भी इस प्रकार की वारदातें की है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

शाहजहांपुर में धार्मिक ग्रंथ कुरान जलाने से उपजा तनाव

Man arrested for sacrilege bid at mosque in Shahjahanpur

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र में एक धार्मिक ग्रंथ के जले हुए पन्ने बरामद होने के बाद गुरुवार को तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस के अनुसार शहर के बाडूजइ्र इलाके में एक धार्मिक स्थल से जले हुए पन्ने बरामद होने की सूचना तेजी से इलाके में फैल गई। इसके बाद समुदाय विशेष के लोग बरामदगी वाले स्थान पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस बल के साथ जिले के पुलिस अधीक्षक तत्काल पहुंचे और उक्त समुदाय के धर्मगुरुओं की शिकायत पर मामले की एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीड़ छंटने लगी।

इसके कुछ समय बाद कुछ अराजक तत्वों ने नारेबाजी करते हुए बेरी चौकी तिराहे पर लगे भाजपा के पोस्टर बैनरों काे आग लगा दी। भीड़ को तितर बितर कर स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयाेग करना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल घटना स्थल पर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसके अलावा इस वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान की जा रही है, जिससे इनकी गिरफ्तारी की जा सके। इसके लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सबगुरु राशिफल : 4 नवम्बर शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, देवउठनी एकादशी, पुष्कर कार्तिक महास्नान शुरू, सन्त नामदेव जयंती, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 06.08 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आएंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।

कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाये रखें। नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।

कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।

वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

धनु :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

मकर :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मीन :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।

पुष्कर मेले के लिए 3 जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

0

अजमेर। रेलवे प्रशासन पुष्कर मेले के यात्रियों की सुविधार्थ अजमेर-पुष्कर-अजमेर (03 जोडी) एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन कर रहा है।

1. अजमेर-पुष्कर-अजमेर (2 ट्रिप) एक्सप्रेस स्पेशल

गाडी संख्या 09653, अजमेर-पुष्कर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 4.11.22 व 8.11.22 को अजमेर से 9.30 बजे रवाना होकर 10.30 बजे पुष्कर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09654, पुष्कर-अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 4.11.22 व 8.11.22 को पुष्कर से 12.10 बजे रवाना होकर 13.10 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मदार जं., माकड़वाड़ी व बुढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 4 साधारण द्वितीय श्रेणी व 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 5 डिब्बे होंगे।

2. अजमेर-पुष्कर-अजमेर (2 ट्रिप) एक्सप्रेस स्पेशल

गाडी संख्या 09655, अजमेर-पुष्कर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 4.11.22 व 8.11.22 को अजमेर से 14.00 बजे रवाना होकर 15.00 बजे पुष्कर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09656, पुष्कर-अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 4.11.22 व 8.11.22 को पुष्कर से 16.10 बजे रवाना होकर 17.10 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मदार जं., माकड़वाड़ी व बुढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 4 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 5 डिब्बे होंगे।

3. अजमेर-पुष्कर-अजमेर (3 ट्रिप) एक्सप्रेस स्पेशल

गाडी संख्या 09657, अजमेर-पुष्कर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 5.11.22, 6.11.22 व 7.11.22 को अजमेर से 14.00 बजे रवाना होकर 15.10 बजे पुष्कर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09658, पुष्कर-अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 5.11.22, 6.11.22 व 7.11.22 को पुष्कर से 12.00 बजे रवाना होकर 13.10 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मदार जं., माकड़वाड़ी व बुढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 7 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 9 डिब्बे होंगे।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक किया जा रहा है। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के द्वारा इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताड़ का विषय श्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत रखा गया है।

सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को सभी रेल अधिकारियों/कर्मचारियों के बच्चों (आयु वर्ग 7 वर्ष से 15 वर्ष तक) के लिए ड्राईंग प्रतियोगिता का आयोजन मंडल कार्यालय अजमेर के सभा कक्ष में किया गया। इसके अलावा गुजराती सीसैं स्कूल एवं अंकुर पब्लिक स्कूल में 30-30 बच्चों की भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत विषय पर ड्राईंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसके साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत विषय पर रेल प्रांगण में रेल कर्मचारियों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

इससे पूर्व सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरूआत में दिनांक 31 अक्टूबर को अपर मण्डल रेल प्रबंधक बलदेवराम द्वारा सभी रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई गई। इस कडी में मंडल स्तर पर एवं सकल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें 1 नवंबर को सभी रेल अधिकारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 2 नवंबर को सभी रेल कर्मचारियों के लिए सलोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में सभी रेल अधिकारियों/कर्मचारियों ने साथ अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जोगणिया धाम पुष्कर में मनाया जाएगा कार्तिक महोत्सव

पुष्कर। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी देव प्रबोधिनी (उठनी) एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा तक के पांच दिन भीष्म पंचक कहलाते हैं। जोगणिया धाम पुष्कर निजी उपासना स्थल में वर्ष 2007 से हर वर्ष कार्तिक मास में कार्तिक महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 में कार्तिक महोत्सव 4 नवम्बर से 7 नवम्बर 2022 तक मनाया जाएगा।

4 नवम्बर को देव उठनी ग्यारस पर सातु बहना बिजासन मां का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और दीपदान अर्पण किए जाएंगे तथा दिन को राजस्थान के प्रसिद्ध गायक कलाकार कोजाराम राव हरसोलाव मेडता सिटी नागौर तथा मोहन एवं पार्टी भजन कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।

5 नवम्बर को शनि प्रदोष के दिन राम सा पीर के भजन कीर्तन होंगे तथा भोग अर्पण किया जाएगा।

6 नवम्बर रविवार को जरूरतमंद परिवारों को भोजन सामग्री वितरित की जाएगी।

7 नवम्बर को सातू बहना के अन्नकूट का भोग अर्पण किया जाएगा तथा दिन को भजन कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे।

8 तारीख को ग्रहण होने के कारण दिन को कुछ नहीं होगा और रात्रि को देव दीपावली निमित्त दीपदान किया जाएगा।

विहिप अजमेर महानगर हित चिंतक महाअभियान का शुभारंभ करेंगे चम्पालाल महाराज

0

अजमेर। विश्व हिन्दू परिषद अजमेर महानगर हित चिंतक महाअभियान का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 9.30 बजे राजगढ़ भैरव धाम के उपासक चम्पालाल महाराज अपने चन्द्र वरदाई नगर नगर स्थित निवास पर करेंगे।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सह मंत्री एडवोकेट शशि प्रकाश इन्दोरिया ने बताया कि 6 सितंबर से 20 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में देश धर्म और संस्कृति तथा गौ माता की रक्षार्थ 15 वर्ष से ऊपर आयु के सभी सनातनी स्त्री पुरुष चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल, नौकरी, पेशे, व्यापार से जुड़े हों सभी को सदस्य बनाया जाएगा।

इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद, बंजरग दल के कार्यकर्ता तथा दुर्गा वाहिनी की सदस्य बहिनों की टीमों का गठन किया है, जो घर घर पहुंचकर सदस्य बनाएंगे। अजमेर महानगर अभियान में सर्व हिन्दू समाज को विश्व हिन्दू परिषद सदस्य बनने का आह्वान किया गया है।

इस अभियान के लिए संजय तिवारी को महानगर संयोजक, ओम राय व शेखर उबाणा को सह संयोजक तथा सभी आठों प्रखण्डो में पालक और संयोजक एवं टीमों का गठन किया गया है।

अजमेर महानगर की सभी बस्तियों, काल़ोनियों, समीपवर्ती गांवों में 21000 विश्व हिन्दू परिषद सदस्य बनाए जाएंगे। चम्पा लाल महाराज समेत समस्त सन्तों, धर्माचार्यों, अग्रजों, प्रबुद्धजनों एवं हिन्दू समाज के सभी घटकों, जाति, समाजों के प्रमुखों, मातृशक्ति ने अभियान को सफल बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।

कोटा नगर निगम उत्तर में नेता प्रतिपक्ष के मसले पर भाजपा में बगावत

कोटा। राजस्थान में कोटा नगर निगम उत्तर में भारतीय जनता पार्टी में नेता प्रतिपक्ष घोषित किए चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि विरोध के स्वर तेज हो गए। भाजपा एक दर्जन पार्षदों ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष का कड़ा विरोध जताते हुए अपनी ओर से नेता के नाम की घोषणा कर दी।

भाजपा के आठ और पार्टी की विचारधारा से सहमति रखने वाले चार निर्दलीय पार्षदों ने संयुक्त रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को एक पत्र भेजकर लव शर्मा को कोटा नगर निगम (उत्तर) में नेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने के प्रति कड़ा एतराज जताते हुए इस फैसले के प्रति असहमति व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि इस बारे में भी कोई भी निर्णय करने से पहले सभी प्रतिपक्ष के पार्षदों से बातचीत करके किसी एक नाम पर सहमति बनाई जाए अन्यथा घोषित पार्षद नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्हें स्वीकार नहीं है और इन पार्षदों ने यहीं तक अपनी बात को खत्म नहीं किया।

गौरतलब है कि कोटा नगर निगम उत्तर में चुनाव होने के बाद दो साल बाद तक तो नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने के लिए भाजपा और समर्थक निर्दलीय पार्षदों के बीच वाद-विवाद चलता रहा।

इस बीच भाजपा के आठ और समान विचारधारा रखने वाले चार निर्दलीय पार्षदों ने आज एक पत्रकार वार्ता आयोजित करके प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भेजे उस पत्र को सार्वजनिक किया जिसमें कोटा नगर निगम (उत्तर) में घोषित नेता प्रतिपक्ष के नाम पर कड़ा एतराज जताते हुए नंदकिशोर मेवाड़ा को अपनी ओर से नेता प्रतिपक्ष चुना है।

निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका

रांची। झारखंड की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को आज झारखंड उच्च न्यायालय ने बड़ा झटका दिया। हाईकोर्ट ने पूजा सिंघल की ओर से उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें स्वास्थ्य को आधार मानकर उन्हें जमानत देने की अर्जी दी गई थी। झारखंड उच्च न्यायालय कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने पूजा सिंघल की याचिका की सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत देने से साफ इनकार कर दिया।

पूजा सिंघल की ओर से दायर जमानत के लिए स्वास्थ्य का मुख्य आधार बताते हुए कोर्ट को बताया गया था कि उनकी तबीयत खराब रह रही है इस वजह से उन्हें जमानत दी जाए। तबीयत खराब रहने की वजह से रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत हैं।

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि पिछले 4 महीनों से जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी की ओर से जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने सभी पक्षों को सुनते हुए पूजा सिंघल की जमानत से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया।

पूजा सिंघल को रांची स्थित ईडी ने 11 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद है। गिरफ्तार होने के बाद से पूजा सिंघल के वकील ने ईडी कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसे ईडी कोर्ट ने खारिज कर दिया था इसके बाद पूजा सिंघल की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी जिसे आज कोर्ट ने खारिज कर दिया।