Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 509 -
होम ब्लॉग पेज 509

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे, चले गए रायपुर

रांची। झारखंड के खनन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजकर गुरुवार के दिन 11.30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया था लेकिन पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सोरेन आज रायपुर में होने वाले आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए चले गए।

हालांकि एक अन्य महत्वपूर्ण घटना में मुख्यमंत्री कार्यालय से एक शख्स लगभग 3:30 बजे कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर ईडी कार्यालय पहुंचा। बंद लिफाफे को सीएमओ का कर्मी ईडी कार्यालय को सौंप कर वापस लौट गया।

ईडी ऑफिस पहुंचे सीएमओ के कर्मी मीडियाकर्मियों के सवालों से बचता दिखा। बार-बार सवाल पूछे जाने पर उसने सिर्फ बताया कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय से है। ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ईडी के समन को लेकर सोरेन की ओर से तीन हफ्ते का वक्त मांगा गया है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी किए जाने के बाद सीएमओ ने तो बकायदा आगामी 15 नवंबर तक मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करके सार्वजनिक कर दिया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से 11 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया है, जबकि 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में सीएम हेमंत सोरेन की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

हेमंत सोरेन गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। तय कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर के लिए रवाना भी हो गए। सोरेन आज 3 नवंबर को रायपुर में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में उपस्थित होकर आदिवासी परंपराओं को प्रोत्साहित करेंगे।

हेमन्त ने ईडी को सम्मन देने की बजाय गिरफ्तारी की दी चुनौती

रायपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सम्मन देने की बजाय सीधे गिरफ्तारी करने की चुनौती दी हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे सोरेन ने आज शाम यहां विमानतल पर पत्रकारों के उनके ईडी के सम्मन पर पेश नही होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सम्मन क्यों, सीधे गिरफ्तार करें, कहां हमने मना किया हैं। उन्होंने कहा कि सम्मन देकर योजनाबद्द तरीके से राज्य में जब भी सरकार को लेकर होली दीपावली में उत्साह का माहौल रहता है, तभी भाजपा के इशारे पर उनकी सरकार और उनको घेरने की कोशिश शुरू हो जाती हैं।

उन्होने कहा कि क्या लगता हैं कि कोई हत्यारे हैं कि कल सम्मन दिया और आज हाजिर हो जाएं। हर चीज का एक व्यवहारिक आचरण होता हैं। उनके भी तमाम कार्यक्रम पहले से तय हैं। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे, इसमें भी शमिल होना जरूरी था।

सोरेन ने कहा कि राष्ट्रपति जी झारखंड आ रही है, उसकी भी व्यवस्था को देखना है।उन्होंने कहा कि अगर उनका इतना संगीत गुनाह हैं तो सम्मन की बजाय गिरफ्तारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सम्मन ईडी का नहीं बल्कि भाजपा के द्वारा उनका उपयोग किया गया हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह ईडी के सम्मन पर आगे भी पेश नहीं होंगे, उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया और आगे बढ़ गए।

 

सलमान खान की मानहानि याचिका पर हाईकोर्ट में नए सिरे से सुनवाई

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की ओर से अपने पड़ोसी के खिलाफ दायर मानहानि याचिका की सुनवाई बंबई हाईकोर्ट में नए सिरे से होगी क्योंकि उनकी याचिका को आंशिक रूप से सुनने वाले न्यायाधीश शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

न्यायमूर्ति सीवी भडांग ने गुरुवार को कहा कि समय की कमी के कारण सलमान के मानहानि की याचिका पर आदेश देना संभव नहीं है। न्यायमूर्ति भदांग ने मार्च 2022 में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर अगस्त में सुनवाई शुरू की थी।

निचली अदालत ने पनवेल स्थित सलमान के फार्महाउस के पड़ोस की जमीन के मालिक केतन कक्कड़ को अभिनेता के खिलाफ अपमानजनक वीडियो पोस्ट करने से रोकने और इस वीडियो को यूट्यूब से हटाने का निर्देश जारी करने से मना कर दिया था।

जस्टिस भदांग ने 11 अक्टूबर को बहस पूरी होने के बाद इस मामले को आदेश को सुरक्षित रख लिया था। न्यायमूर्ति भदांग ने अपने आदेश में कहा कि दुर्भाग्यवश मैं फैसला पूरा करने में असमर्थ हूं। मैंने कल शाम तक अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से छुट्टी थी और प्रशासनिक काम के साथ-साथ मेरे पास अन्य व्यस्तताएं भी थी। मुझे इस मामले को आंशिक रूप से सुनी गई याचिका के रूप में सूचीबद्ध करना होगा।

आदमपुर उपचुनाव : शांतिपूर्ण रहा मतदान, 76 प्रतिशत वोटिंग

हिसार। हरियाणा में हिसार जिले के आदमपुर उपचुनाव के लिए हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा और लगभग 76 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उपचुनाव कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के कारण हुआ जो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उनके पुत्र भव्य को प्रत्याशी बनाया था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांति पूर्वक रहा। घुड़साल में रोहतक नंबर की संदिग्ध ब्रेजा कार मिली है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया और आदमपुर थाने ले गई है। कार में रोहतक का पूर्व सरपंच और उसका साथी बैठा हुआ था। दोनों सांघी गांव के बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आदमपुर से बाहरी लोगों को कल शाम पांच बजे वापस जाने को कहा था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मतदान के बीच आदमपुर गांव के स्कूल में बने एक मतदान केंद्र के बाहर झड़प हो गई। आरोप है कि एडवोकेट राकेश के साथ पूर्व सरपंच के बेटे संजय दानी और उसके भतीजे ने मारपीट की।

आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर हिसार के एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एडवोकेट राकेश को आदमपुर थाना में जाकर शिकायत देने के लिए कहा।

सुंडावास गांव में एक 87 वर्षीय महिला कन्ही मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची तो उन्हें मृत बताकर वोट डालने से ही रोक दिया गया। मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने कहा कि इस नाम की महिला की मौत हो चुकी है। महिला ने उनसे कहा कि उसका वोटर लिस्ट में नाम है और उसके घर वोटर रसीद भी आई है। मगर कर्मचारियों ने उसे वोट नहीं डालने दिया। इस पर महिला को मायूस होकर बिना मतदान किए घर लौटना पड़ा।

चौधरीवाली गांव में कांग्रेस और बीजेपी समर्थक भिड़ गए। एक दूसरे पर कुर्सियां तक फेंक दीं। हालात का जायजा लेने के लिए डीएसी अभिमन्यु भी मौके पर पहुंचे।

पाकिस्तान में इमरान खान को जनसभा के दौरान लगी गोली

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री एवं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान पर गुरुवार को एक जनसभा के दौरान गोलियां चलाई गईं जिसमें पूर्व क्रिकेटर घायल हो गए और उन्हें लाहौर के एक अस्पताल ले जाया गया।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार खान के पैर में कुछ गोलियां लगी हैं लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। घटना के कुछ देर बाद उन्होंने अपने पहले बयान में कहा किे मुझे ऊपर वाले ने दूसरी जिंदगी दी है।

इस घटना के विरोध में रावलपिंडी, इस्लामाबाद और कई अन्य शहरों में लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विपक्षी नेता खान पर हमले की इस घटना को गंभीर मामला बताते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने एक ट्वीट में खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

खान पर गुजरांवाला कस्बे में अल्लाहवाला चौक पर एक सार्वजनिक सभा में हमला हुआ, जहां वह कंटेनर पर खड़े होकर समर्थकों को संबोधित कर रहे है। वह देश में मध्यावधि चुनाव की मांग को लेकर लॉन्ग मार्च के नामक राजधानी इस्लामाबाद की ओर से एक जुलूस निकाल रहे हैं।

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरंदिम बागची ने इस घटना के बारे में कोई टिप्पणी करने से इन्कार किया। उन्होंने नियमित संवाददाता सम्मेलन में पाकिस्तान के इस घटनाक्रम का उल्लेख किए जाने पर कहा कि यह अभी ताजा घटना है, इसकी रिपोर्ट आ रही हैं। हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

स्थानीय जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान पर उस समय हमला हुआ जब वह अपने लॉन्ग मार्च के दौरान लाहौर से इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे थे।

इस दौरान हुई गोलीबारी में खान को पैर में गोली लगी। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। हमलावर ने कंटेनर के नीचे से ऊपर की ओर गोली चलाई, जिसमें खान के पैर पर गोली लगी। इस हमले में पार्टी के नेता फैसल जावेद और अहमद चट्टा भी घायल हुए।

पीटीआई के नेता फवाद चौधरी और इमरान इस्माइल ने बताया कि खान के पैर में गोली लगी जिसके बाद उन्हें बुलेट प्रूफ कार में अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीटीआई पार्टी के सदस्यों ने कहा कि आज चार अन्य लोग भी घायल हुए, लेकिन किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पैर में चोट लगी है या जांच में लगी है। कुछ रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री खतरे से बाहर हैं। इससे पहले खान की पार्टी पीटीआई के ही दो नेताओं ने अलग-अलग कहा था कि खान के पैर में गोली लगी है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वजीराबाद में खान के लॉन्ग मार्च के दौरान उनके कंटेनर पर गोलीबारी की गयी। खान कंटेनर पर खड़े थे। शरीफ ने घटना का संज्ञान लेते हुए इसकी ‘कड़ी निंदा’ की है।

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के एक ट्वीट के अनुसार शरीफ ने गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह को आईजीपी और मुख्य सचिव पंजाब से घटना पर तत्काल रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।

सत्तर वर्षीय खान पाकिस्तान में मध्यावधि चुनाव की मांग कर रहे हैं और वह इसको लेकर राजधानी इस्लामाबाद की ओर लांग मार्च नामक एक जुलूस का नेतृत्व कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एक वरिष्ठ सहायक ने स्थानीय मीडिया से कहा कि यह इमरान खान की हत्या करने का प्रयास था।

पाकिस्तान के जियो टीवी के अनुसार इस घटना के संबंध में एक संदिग्ध को बाद में गिरफ्तार किया गया है। पिछले महीने, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने खान को चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने विदेशों से मिले उपहारों का ठीक ब्योरा सरकारी एजेंसियों को प्रस्तुत नहीं किया और उनकी बिक्री की आय भी छिपाई।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कुशासन से आमजन परेशान : कैलाश चौधरी

जैसलमेर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर उसके कुशासन के कारण आमजन परेशान होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, कर्जमाफी एवं खनन माफिया लूट, ये प्रभावी मुद्दे हैं जिससे जनता में आक्रोश है और यह सरकार को बदलने के लिए काफी है।

चौधरी आज जैसलमेर भाजपा द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया, मंत्री एवं कांग्रेसी नेता आमजन को राहत प्रदान करने की जगह सत्ता की आपसी लूट में नूरा कुश्ती कर रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्रहित एवं जनहित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से तेज गति से काम कर रही है।

केंद्र सरकार कृषि को लाभकारी क्षेत्र बनाने एवं किसानों की आय बढ़ाने को लेकर भी पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं तथा विभिन्न कृषि योजनाओं को जमीनी स्तर पर कार्यान्वित करवाकर लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

उन्होंने समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। कार्यक्रम में झारखंड में चतरा से सांसद सुनील कुमार सिंह, जैसलमेर जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा एवं वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह नाचना एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

जींद में नाबालिग से अश्लील हरकत करने के दोषी को 5 साल की कैद

जींद। हरियाणा में जींद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रहास की अदालत ने बालिका से अश्लील हरकत करने तथा अपहरण की कोशिश करने के जुर्म में दोषी को गुरुवार को पांच वर्ष का कारावास तथा 21 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार शहर थाना नरवाना इलाके के एक व्यक्ति ने नौ अगस्त 2021 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 वर्षीय बालिका स्कूल की तरफ जा रही थी। उसी दौरान बेलरखां निवासी विक्रम बालिका को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

युवक ने बालिका को गाड़ी में डालने की कोशिश भी की। बालिका द्वारा शोर मचाए जाने पर लोगों का ध्यान घटना की तरफ गया जिसके बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया।

शहर थाना नरवाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर गांव बेलरखां निवासी विक्रम के खिलाफ अश्लील हरकत करने, अपहरण की कोशिश करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने विक्रम को पांच वर्ष का कारावास तथा 21 हजार रुपए जुर्माना लगाया है।

वृन्दावन के एक होटल में आग से दो कर्मचारियों की मौत, एक घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृन्दावन कस्बे में गुरुवार को एक होटल में आग लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई जब कि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार घायल कर्मचारी बिजेन्दर (50 साल) को गंभीर अवस्था में आगरा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी स्थिति स्थिर बताई जा है। वह आग बुझाने के चक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि मृत कर्मचारियों की पहचान 27 वर्षीय उमेश एवं 45 वर्षीय बीरी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि बसेरा ग्रुप के वृन्दावन गार्डेन होटल में आज सुबह लगभग 05 बजे आग लग गई।

यह होटल मथुरा वृन्दावन मार्ग पर रामकृष्ण मिशन अस्पताल के पास स्थित है। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग को आधा घंटे से कम समय में ही बुझा लिया गया था। जिस समय आग लगी उस समय दोनों मृत कर्मचारी स्टोर रूम में थे।

जिला मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि होटल में अग्निशमन का कोई प्रबंध नही था। इसी कारण उसे 10 अक्टूबर को नोटिस दिया गया था। हाल ही में होटल में इस दिशा में काम शुरू हो गया था, किंतु आग लगने के समय होटल में आग बुझाने के कोई प्रबंध नही थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने भाजपा, आरएसएस पर साधा निशाना

गढ़चिरौली। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने गुरुवार को भारतीय संविधान के मूलभूत संरचना को नष्ट करने और मौलिक स्वतंत्रता की स्वतंत्रता के बारे में लोगों के मन में भय पैदा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दोनों पर जमकर निशाना साधा।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में महाराजा लॉन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वासनिक ने कहाकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे संविधान और पूर्ण स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने के लिए देश की एकता, समानता और बंधुत्व की कल्पना की थी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्थित वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इन्हीं सिद्धांतों को खतरे में डाल दिया है, क्योंकि यह पार्टी लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है।

वासनिक ने कहा कि लोगों के मन में डर है कि देश की एकता और अखंडता खतरे में है। उनके मन से इस डर को दूर करने के लिए ही कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली।

सांसद ने कहा कि देश के संविधान में विश्वास करने वालों के मन में फिर से विश्वास जगाने के लिए राहुल गांधी ने डर की भावना को दूर करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी न केवल कांग्रेस में बल्कि देश भर के लोगों के मन में भी संविधान और राष्ट्रीय एकता के प्रति एक नया विश्वास पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में यात्रा नांदेड़ से शुरू होगी और 12 से 20 नवंबर के बीच राज्य से होकर गुजरेगी।

नूरुल हसन ने विराट कोहली पर लगाया फेक फील्डिंग का आरोप

एडिलेड। बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नूरुल हसन ने भारत से मिली हार के बाद विराट कोहली पर फेक फील्डिंग का आरोप लगाया है।

नूरुल ने बुधवार को मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि मैदान गीला था और इसका प्रभाव देखा जा सकता था। मेरे अनुसार जब हम बात कर रहे थे तब एक नकली थ्रो भी किया गया था। इसके लिए (भारत पर) पांच रन का जुर्माना लग सकता था जिससे मैच हमारे पक्ष में जा सकता था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ।

यह घटना बंगलादेशी पारी के सातवें ओवर में हुई, जब कोहली ने ऐसा दिखावा किया जैसे वह अर्शदीप सिंह के थ्रो को पकड़कर नॉन-स्ट्राइकर छोर पर फेंक रहे हैं। गौरतलब है कि इस पर अंपायरों और बल्लेबाजों में से किसी का ध्यान नहीं गया और न ही खेल पर कोई प्रभाव पड़ा।

अनुचित खेल से संबंधित कानून 41.5 बल्लेबाज को जानबूझकर भ्रमित करने, धोखा देने या बाधित करने को प्रतिबंधित करता है। अगर किसी घटना को इस कानून का उल्लंघन माना जाता है तो अंपायर उस विशेष डिलीवरी को डेड बॉल घोषित कर सकता है और फील्डिंग टीम पर जुर्माना लगा सकता है।

भारत ने बुधवार को सुपर-12 मुकाबले में बांग्लादेश को पांच रनों से मात दी, जबकि फेक फील्डिंग का जुर्माना भी पांच रन है।

अलवर : रोजगार की तलाश में हताश दम्पती रेल पटरी पर सो गए

0

अलवर। भरतपुर जिले के कुम्हेर से दस साल पहले अलवर मजदूरी करने आए बुजुर्ग दंपती आज रोजगार की तलाश में हताश होकर रेल की पटरी पर सो गए।

जानकारी के अनुसार भरतपुर के कुम्हेर निवासी बाबू सिंह उम्र 80 साल और उसकी पत्नी छोटी देवी 80 साल के कोई औलाद नहीं थी और ना ही कोई रिश्तेदार है गांव में जो मकान था उसे भी बाबू सिंह के भाईयो ने बेच दिया और वह मजदूरी की तलाश में विगत दस साल पहले अलवर में आ गए।

अलवर में दोनों अलग-अलग जगह मजदूरी करते और मकानों में चौकीदार करते थे कभी किसी के मकान पर कभी किसी फ्लैट पर चौकीदारी करते थे लगातार गिरते स्वास्थ्य और शरीर द्वारा साथ छोड़ने के कारण वह अब इतने हताश हो गए कि आज सुबह 8:30 बजे डबल फाटक के पास दोनों मरने के लिए पटरी पर लेट गए। जैसे ही यह दोनों मरने के लिए पटरी पर लेटे, थोड़ी दूर ही रेलवे लाइन का मेंटेनेंस का काम कर रहे कर्मचारी वहां पहुंचे और इन्होंने हटाया।

पुलिस मौके पर पहुंची जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर रामनिवास और हेड कांस्टेबल रामेश्वर उन्हें अपने साथ थाने पर ले आए और उन्हें अनाथ आश्रम में भर्ती कराया गया।