Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 510 -
होम ब्लॉग पेज 510

गुजरात में सरकार बनी तो 500 रुपए में देंगे रसोई गैस सिलेंडर : खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात के लोगों से वादा किया है कि विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलने पर रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए में देंगे और किसानों का कर्ज माफ कर मुफ्त में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद के कहा कि गुजरात के लोग परिवर्तन चाहते हैं और मतदाता कांग्रेस को ही एक मात्र विकल्प मानते हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों का कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है और सात करोड़ गुजराती बहन-भाई परिवर्तन के लिए केवल कांग्रेस को विकल्प मानते हैं। गुजरात प्रदेश कांग्रेस भी राज्य के लोगों की भावना पर खरा उतरने के लिए काम कर रही है और इसके लिए उसने आठ संकल्प तैयार किए हैं।

खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि सरकार बनाने पर गुजरात कांग्रेस ने लोगों को राहत देने के लिए जो आठ संकल्प रखे हैं उनमें पांच सौ रुपए में एलपीजी सिलेंडर, 300 यूनिट तक बिजली, दस लाख रुपए तक का इलाज तथा दवाइयां मुफ्त, किसानों का तीन लाख रुपए तक का कर्ज माफ, सरकारी नौकरियों में ठेका प्रथा बंद और 300 रुपए बेरोजगारी भत्ता, तीन हजार सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, को-ऑपरेटिव सोसायटी में दूध पर पांच रुपए प्रति लीटर सब्सिडी तथा कोरोना से जान गंवाने वाले तीन लाख लोगों के परिवार को चार लाख रुपए मुआवजा शामिल है।

लाल किला हमला : सुप्रीम कोर्ट ने की पाक आतंकी आसिफ की मौत की सजा की पुष्टि

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने वर्ष 2000 में लाल किले पर हमले के मामले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आरिफ उर्फ ​​अशफाक के मौत की सजा की गुरुवार को पुष्टि कर दी।

मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने पाकिस्तानी नागरिक आसिफ की मौत की सजा की पुष्टि का फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने आरिफ की समीक्षा याचिका खारिज करते हुए उसे दिए गए मृत्युदंड के फैसले पर मुहर लगा दी।

लाल किले पर 22 दिसंबर 2000 को हुए इस आतंकी हमले में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। आतंकवादियों की गोलीबारी में एक अन्य सामान्य नागरिक की मृत्यु हो गई थी।

आसिफ उन आतंकवादियों में शामिल था, जिसने लाल किले में घुसकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। आतंकवादी आरिफ को घटना के तीन दिन बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। निचली अदालत ने 2005 में उसे मौत की सजा सुनाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2007 में आरिफ को दी गई मौत की सजा की पुष्टि की थी।

शीर्ष अदालत ने अगस्त 2011 में आसिफ के मृत्युदंड को उचित ठहराते हुए फैसले की पुष्टि की थी। आसिफ ने उसी महीने शीर्ष अदालत से राहत की उम्मीद लेकर जो अपील की थी उसे भी ठुकरा दिया गया था।

बदलापुर महोत्सव में दर्शकों के रवैये से नाराज अक्षरा सिंह ने छोड़ा स्टेज

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर में चल रहे दो दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार काे रात में रंगारंग कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के हुल्लड़ हंगामे से नाराज भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेज छोड़ कर वापस चली गईं।

आयोजकों ने गुरुवार को बताया कि कल रात करीब 10 बजे कार्यक्रम में उस अक्षरा सिंह के स्टेज पर आने के बाद भारी हंगामा हो गया। दर्शक दीर्घा में से किसी ने स्टेज पर कंकड़-पत्थर फेंक दिया। इससे नाराज होकर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह स्टेज छोड़कर चली गईं। अभिनेत्री के मंच छोड़कर जाने से दर्शकों ने उपद्रव कर दिया। गुस्साए दर्शक कुर्सियों को उछालने और तोड़ने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कार्यक्रम को कुछ देर के लिए बंद करा दिया गया।

गौरतलब है कि बदलापुर स्थित सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में मंगलवार को दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव का आगाज हुआ था। बुधवार शाम भोजपुरी और बॉलीवुड के कलाकारों का कार्यक्रम था। अदाकारा अभिलिप्सा पांडा की प्रस्तुति के बाद भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कार्यक्रम शुरू हुआ। उन्होंने अपने दो गानों पर प्रस्तुति दी। तभी किसी ने उनके ऊपर कंकड़, पत्थर व कागज फेंक दिया।

इससे वह नाराज हो गईं और माइक से इस अभद्रता के बारे में बोलते हुए मंच छोड़कर जाने लगीं। तब तक दर्शकों में हलचल मच गई और कुर्सियों की फेंकाफेंकी शुरू हो गई। भीड़ अधिक होने की वजह से भगदड़ का माहौल हो गया। ऐसे में स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।

इस बीच हुए पथराव में एक ड्रोन कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। बाद में बचे हुए कार्यक्रमों को शुरू किया गया। बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि अक्षरा सिंह पर किसी ने कागज का टुकड़ा और कुछ कंकड़ फेंक दिया था। इससे नाराज होकर वह चली गईं। उनके जाते ही दर्शकों ने कुर्सियों पर गुस्सा उतारना शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। तब जाकर माहौल शांत हुआ।

योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका की विधि विधान से की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि रथ यात्रा को रवाना किया।

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु संत मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने साधु संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। उन्होंने गंगा जल से आचमन कर श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की।

उन्होंने श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना कर श्रीराम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। श्रीराम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की।

पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया। इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगा जल भेंट किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने किया बेली डांस

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने नदिया पार गाने पर बेली डांस किया है।जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

जाह्नवी फिल्म के प्रमोशन के लिए डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 के मंच पर पहुंची जिसका एक वीडियो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो में जाह्नवी ‘नदियों पार’ गाने पर बेली डांस करती हुई नजर आईं। इस दौरान उनके बेली मूव्स को देखकर शो की जज माधुरी दीक्षित काफी इम्प्रेस हुईं।

‘मिली’ वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म ‘हेलन’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशिक मुत्थुकुट्टी ज़ेवियर ने ही निर्देशित किया है।

मिली का स्क्रीनप्ले रितेश शाह ने लिखा है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 4 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पुष्कर : ब्रह्मा जी का मंदिर कार्तिक पूर्णिमा के दिन रहेगा बंद

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर स्थित सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा जी का मंदिर आठ नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन दिनभर बंद रहेगा। बंद का कारण उस दिन पड़ने वाला चंद्रग्रहण का सूतक है।

विश्व का इकलौता पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर आठ नवंबर को सुबह 3:15 बजे मंगला आरती के बाद बंद कर दिया जाएगा जिसके कारण श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर के पट दिनभर बंद रहेंगे और शाम सवा छह बजे ग्रहण के शुद्धि के भी डेढ़ घंटे बाद करीब 7:45 बजे दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले के दौरान कार्तिक पूर्णिमा जिसे देव दीपावली भी कहते हैं के अवसर पर यह पहला मौका है जब ग्रहण के चलते मंदिर के पट बंद किए जा रहे हैं।

इधर, मंदिर के पुजारी कृष्णगोपाल वशिष्ठ ने बताया कि मेले के दौरान पंचतीर्थ स्नान एकादशी यानी चार नवंबर से सात नवंबर तक ब्रह्मा मंदिर दिनभर खुला रहेगा। दोपहर में नियमित तौर पर बंद होने वाला क्रम भी नहीं होगा और दर्शनार्थी दिनभर दर्शन कर सकेंगे। कार्तिक पूर्णिमा को ग्रहण के चलते देव दीपावली के धार्मिक कार्य भी एक दिन पूर्व सात नवंबर को कर लिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पुष्कर पवित्र सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा के दिन 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। ग्रहण के बावजूद सरोवर स्नान में कोई बाधा नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि श्रद्धालु ग्रहण समाप्त होने के बाद ही पवित्र सरोवर में स्नान कर सकेंगे। पुष्कर मेला अपने पूरे परवान पर है और मेला मैदान पर नियमित देशी विदेशी पर्यटकों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है।

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में जमकर खेली फूलों की होली

पुष्कर। तीर्थराज पुष्कर की खण्डेलवाल धर्मशाला में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन फूलों की होली खेली गई तथा नृत्य करते हुए भक्तों ने जमकर आनन्द लूटा।

कथा व्यास पंडित गौरव व्यास ने संगीतमय स्वरों में श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सात्विक विवेचन करते हुए मनुष्य को मृत्यु सुधारने व मुक्ति मार्ग पर चलने के लिए आध्यात्मिक पथ का पथिक बनकर ठाकुरजी का आशीर्वाद पाने के लिए जीवन में निष्काम कर्म, सेवा, दान एवं यज्ञ के साथ योग-जीवन अपनाने की ज़रूरत बताई।

उन्होंने कहा कि सदकर्म करने पर श्रीकृष्ण आपका योग-क्षेम स्वयं संभालेंगे। श्रीकृष्ण ने भोमासुर के यहां क़ैद में बंद 16100 कन्याओं का उद्धार कर उनसे विवाह किया और अपने गरीब मित्र सुदामा को सम्पन्न किया। उन्होंने ठाकुरजी की भक्ति कर जीवन में पूर्णता लाने की अपील की।

पंडित गौरव व्यास ने यजमान हरिप्रसाद शर्मा एवं समिति संरक्षक पूर्व पालिकाध्यक्ष जनार्दन शर्मा द्वारा कथा आयोजन एवं सुन्दर व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद और आशीर्वाद दिया। शर्मा ने अन्त में कथावाचक व्यास, उनके साथ आए विद्वानों व संगीतकारों के अलावा व्यवस्थाओं को सफल बनाने के लिए सभी समितियों, आगन्तुकों श्रोताओं, श्रद्धालुओं व भक्तों का आभार जताया।

समापन कथा में संतों एवं अखिल भारतीय बाह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुभाष पाराशर, ब्रह्मा मंदिर के प्रधान पुजारी लक्ष्मी नारायण वशिष्ठ, डाक्टर कन्हैया लाल मोरयानी ने भागवत जी पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष पाराशर ने हरिप्रसाद शर्मा एवं परिवारजनों का भी सम्मान किया।

यह भागवत कथा ज्ञान यज्ञ स्वर्गीय केसरदेवी पत्नी केदारदत्त शर्मा की स्मृति में कराई जिसमें नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने भी सहयोग प्रदान किया। गोपाष्टमी के अवसर पर गोदान का संकल्प लेकर हरिप्रसाद शर्मा एवं हरिइच्छा पाराशर ने गौ दान किया। अंत में भागवत जी पुनः कथावाचक पंडित गौरव व्यास को सम्मानपूर्वक परिवारजनों ने बैण्ड बाजों के उनको संभलाई।

सैनाचार्य स्वामी अंचलाननदाचार्य कार्तिक पूर्णिमा तक पुष्कर में

अखिल भारतीय सैन भक्ति पीठ के पीठाधीश्वर सैनाचार्य 1008 स्वामी अंचलाननदाचार्य पुष्कर में चल रही सातदिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में रविवार को शामिल होने के पूर्व पालिकाध्यक्ष जनार्दन शर्मा के न्यौता पर पधारे।

सैन भक्ति पीठ के प्रवक्ता हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि गोपाष्टमी पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवा लाख दीप दान पर संतों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर ब्रह्म घाट पर महाआरती व दीप दान का कार्यक्रम हुआ जिसके साक्षी बनाने के लिए विशेष रूप से पुष्कर रूके। सैनाचार्य कार्तिक पूर्णिमा तक भक्ति पीठ में रहेंगे। भक्ति पीठ में सैनाचार्य के पधारने के साथ ही पुष्कर मेले के कई कार्यक्रम शुरू होंगे।

सबगुरु राशिफल : 3 नवम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 07.30 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

मीन राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

दोहरीकरण कार्य के कारण रेलवे की ये ट्रेन सेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

0

अजमेर। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर व मण्डलों पर मालखेड़ी-गुना रेलखण्ड के मध्य मलखेड़ी-महादेवखेड़ी स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण केअनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 18573, विशाखापट्टनम-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 10.11.22 व
17.11.22 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 18574, भगत की कोठी-विशाखापट्टनम रेलसेवादिनांक 12.11.22 व
19.11.22 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 10.11.22 व 17.11.22 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 13424, अजमेर-भागलपुर रेलसेवा दिनांक 12.11.22 व 19.11.22 को रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 19608, मदार-कोलकाता रेलसेवा दिनांक 07.11.22 व 14.11.22 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 19607, कोलकाता-मदार रेलसेवा दिनांक 10.11.22 व 17.11.22 को रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 20971, उदयपुर-शालीमार रेलसेवा दिनांक 12.11.22 को रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 20972, -शालीमार-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 13.11.22 को रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 18009, सांतरागाछी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 11.11.22 को रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 18010, अजमेर-सांतरागाछी रेलसेवा दिनांक 13.11.22 को रद्द रहेगी।
11. गाडी संख्या 20471, पुरी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 13.11.22 को रद्द रहेगी।
12. गाडी संख्या 20472, बीकानेर- पुरी रेलसेवा दिनांक 16.11.22 को रद्द रहेगी।
13. गाडी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा दिनांक 13.11.22 को रद्द रहेगी।
14. गाडी संख्या 18214, अजमेर-दुर्ग रेलसेवा दिनांक 14.11.22 को रद्द रहेगी।
15. गाडी संख्या 02181, रीवा-ंउचयउदयपुर स्पेषल रेलसेवा दिनांक 13.11.22 को रद्द रहेगी।
16. गाडी संख्या 02182, उदयपुर- रीवा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.11.22 को रद्द रहेगी।
17. गाडी संख्या 18207, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा दिनांक 14.11.22को रद्द रहेगी।
18. गाडी संख्या 18208, अजमेर-दुर्ग रेलसेवा दिनांक 15.11.22 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 16.11.22 व 17.11.22 को जबलपुर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग कटनी मुरवाड़ा-बीना मालखेड़ी-महादेवखेड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुरवाड़ा-बीना मालखेड़ी-बीना-महादेवखेड़ी होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर रेलसेवा जो दिनांक 16.11.22 व 17.11.22 को अजमेर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी-कटनी मुरवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया महादेवखेड़ी-बीना-बीना मालखेड़ी-कटनी मुरवाड़ा होकर संचालित होगी।

इन ट्रेनों का जवाई बांध स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव

रेलवे प्रशासन की ओर से रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट-साबरमती-आगरा कैंट व ग्वालियर-साबरमती-ग्वालियर रेलसेवाओं का जवाई बांध स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के
अनुसार
1. गाडी संख्या 12547, आगराकैंट-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 4 दिन) रेलसेवा दिनांक 03.11.22 से आगराकैंट से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा जवाईबांध स्टेशन पर 07.11 बजे आगमन एवं 07.13 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12548, साबरमती-आगराकैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 4दिन) रेलसेवा दिनांक 6.11.22 से साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा जवाईबांध स्टेशन पर 21.11 बजे आगमन एवं 21.13 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 3 दिन) रेलसेवा दिनांक 4.11.22 से साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा जवाईबांध स्टेशन पर 21.11 बजे आगमन एवं 21.13 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22547, ग्वालियर-साबरमती एक्सप्रेस (सप्ताह में 3 दिन) रेलसेवा दिनांक 05.11.22 से ग्वालियर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा जवाईबांध स्टेशन पर 7.11 बजे आगमन एवं 07.13 बजे प्रस्थान करेगी।

नोटः-उपरोक्त रेलसेवाओं का ठहराव छह माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात बढाया भी जा सकता है।

संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी ने अमृताबाई बलिदान स्थल के दर्शन किए

0

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी ने बुधवार को खेजड़ली में अमृतादेवी बलिदान स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित कर खेजड़ी वृक्ष के दर्शन किए।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की इस महान घटना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इससे पहले खेज़ड़ली पहुंचने पर सरपंच हापूराम विशनोई ने सोनी का सांफा बांधकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम भी उपस्थित थे। सुरेश सोनी भुवाल माता मंदिर परिसर में चल रहे संघचालक शिविर में आए हुए है। वहां उन्होंने जम्भेश्वर मंदिर के दर्शन भी किए।