Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 511 -
होम ब्लॉग पेज 511

आंध्र प्रदेश : अनंतपुर में करंट लगने से 6 महिला कृषि श्रमिकों की मौत

अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के दरगाह होन्नूर गांव में बुधवार को हाईटेंशन बिजली का तार का करंट लगने से 6 महिला कृषि श्रमिकों की मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हाई टेंशन तार टूटकर एक खेत में मक्का फसल की काट रही महिलाओं के एक समूह पर गिर गई। मृतकों की पहचान पार्वती, शंकरम्मा, मंगा और रत्नम के रूप में की गई है। गंभीर रूप से झुलसी तीनों महिलाओं को बेल्लारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।

अनुशासन की पालना सबको करनी चाहिए : अशोक गहलोत

अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि पार्टी में अनुशासन की पालना सबको करनी चाहिए एवं बयानबाजी नहीं करनी चाहिए और अभी सबका एक ही ध्येय होना चाहिए कि प्रदेश में सरकार कैसे रिपीट हो।

गहलोत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बयान के बारे में सवाल पर आज अलवर में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि बयान तो नहीं देना चाहिए वैसे तो, पार्टी के महामंत्री वेणुगोपाल ने कहा है कि बयानयाजी कोई नहीं करेंगे, इसलिए हम तो चाहते हैं कि अनुशासन की पालना सब लोग करें।

उन्होंने कहा कि अभी तो एक ही मकसद होना चाहिए कि जनता त्रस्त है। राजस्थान के अंदर एवं पूरे देश मेें तनाव एवं हिसा हो रही है। महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर पार्टी नेता राहुल गांधी पसीना बहा रहे है और प्रतिदिन 25 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं, लाखों लोग उनके साथ चल रहे हैं ताकि केन्द्र सरकार पर दबाव बन सके।

उन्होंने कहा कि अभी एक ही ध्येय होना चाहिए कि प्रदेश में अगली सरकार कैसे बने। राजस्थान सरकार इतनी योजनाएं लाई जो इतिहास में कभी नहीं आई और इसका पूरा देश लोहा मान रहा है। कोरोनाकाल में सरकार ने जिस तरह का प्रबंध किया उसका तो पूरी दुनियां लोहा मान रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड गर्वनेस दी है, हम तो उसे लेकर निकल पड़े हैं कि अगली बार सरकार कैसे रिपीट हो।

उन्होंने कहा कि अगली बार भी सरकार आएगी तो दावे के साथ कह सकता हूं कि वित्तीय प्रबंधन किए गए हैं और उसके कारण बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं शानदार सड़कें बन रही है। उन्होंने कहा कि अगर जनता कांग्रेस की सरकार को फिर से लाती है तो हम वो काम करके दिखाएंगे जो दुनियां में कहीं नहीं हुए।

प्रतापगढ़ : नाबालिग से रेप, हत्या के दो दोषियों को सजा ए मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ की पाॅस्को अदालत ने बलात्कार, अपहरण और हत्या के मामले में एक साल से भी कम समय में सुनवाई पूरी कर दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए बुधवार को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने इन पर 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

अभियोजन पक्ष की ओर से यह जानकारी देते हुए बताया गया कि दोनाें आरोपियों काे पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य आपराधिक कानून की विभिन्न धाराओं में दोष सिद्ध पाए जाने पर न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने महज 10 महीने में मामले की सुनवाई पूरी कर आज अपना अहम फैसला सुनाया है।

अदालत ने जिले में नवाबगंज कोतवाली इलाके के परसई गांव निवासी हलीम उर्फ खड़बड और रिजवान को मृत्यदंड और 50 हज़ार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। इन अभियुक्तों ने 27 दिसंबर 2021 को नाबालिग बच्ची के साथ यह अमानवीय कृत्य किया था। वारदात के तीन दिन बाद 30 दिसंबर को नवाबगंज थाने में पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस हासिल करेगी जीत : सचिन पायलट

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत हासिल करने का दावा करते हुए कहा है कि पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस मजबूत हो रही है।

पायलट ने अपने निवास पर आज यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश 12 नवंबर को मतदान होगा और वह हिमाचल में पार्टी का प्रचार करके आये हैं, वहां पांच साल भाजपा की सरकार है, इस बार बदलाव की लहर देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार के कार्यों के दम पर सरकार रिपीट होती नजर आती तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को छोटे से राज्य में बार बार चुनावी दौरे नहीं करने पड़ते।

उन्होंने कहा कि इस बार उनका डबल इंजन में एक इंजन तो 12 नवंबर को फैल हो जाएगा। उन्होेंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सोच समझकर टिकट दिए गए हैं और चुनाव को लेकर पार्टी ने लोगों से एक लाख नौकरी देने, 18 वर्ष की महिला को 1500 रुपए मासिक भत्ता देने, 300 यूनीट बिजली फ्री देने का वादा किया और इन वादों को जनता ने स्वीकार किया हैं और कांग्रेस को अच्छी जीत मिलेगी और सरकार बनाएगी।

पायलट ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बताते हुए कहा कि 70 साल में किसी नेता ने ऐसी यात्रा नहीं की और वह 30 किलोमीटर रोज यात्रा कर रहे हैं अब तक 1200 किलोमीटर चल चुके हैं जो छोटी बात नहीं है। उन्होंने इसे साहसिक कदम बताते हुए कहा कि इससे भाजपा घबराई हुई हैं जबकि कांग्रेस पार्टी इससे मजबूत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में राहुल गांधी का तमिलनाडु, केरल फिर कर्नाटक में ऐतिहासिक स्वागत हुआ और इसके बाद तेलंगाना आदि में यात्रा पहुंचने पर लोगों में जोरदार उत्साह है।

उन्होंने कहा कि यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र पहुंच रही है और इससे पूरे देश में एकजुटता, अहिंसा, आपस में प्यार एवं मोहब्बत का संदेश के साथ समाज में टकराव एवं राजनीति में आई कड़वाहट को दूर करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि यात्रा मध्यप्रदेश के बाद दिसंबर में बारां एवं झालावाड़ के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी।

रिश्वत के मामलों में कनिष्ठ और सहायक अभियंता सहित 5 लोग अरेस्ट

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत के मामलों में विभिन्न जगहों से आज जयपुर विद्युत वितरण निगम (जेवीवीएनएल) के एक कनिष्ठ एवं एक सहायक अभियंता सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि दौसा जिले में जेवीवीएनएल बसवा के सहायक अभियंता रामनिवास मीना को परिवादी से दलाल देवी सिंह मीना के माध्यम से दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। इस मामले में दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी टीम द्वारा आरोपी की निजी कार की तलाशी लेने पर उसमें पांच लाख 50 हजार रुपए की संदिग्ध नकद राशि बरामद की गई। सहायक अभियंता ने परिवादी के पिताजी के नाम से आवेदित कृषि कनेक्शन जारी करने एवं सामान इश्यू करने की एवज में पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी से बरामद राशि के बारे में पूछताछ की जा रही है।

सोनी ने बताया कि इसी तरह एसीबी की बूंदी इकाई द्वारा बूंदी में जेवीवीएनएल केलवाड़ा में कनिष्ठ अभियंता विक्रम मीणा को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि परिवादी ने शिकायत की कि खेत पर लगे ट्रांसफार्मर को खोलकर ले जाने एवं उसे वापस लौटाने की एवज में कनिष्ठ अभियंता ने 25 हजार रुपए की रिश्वत मांग की है। इस पर सत्यापन के बाद कनिष्ठ अभियंता को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने परिवादी से दस हजार रुपए सत्यापन के दौरान ही ले लिए थे।

उन्होंने बताया कि चुरु में महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग का ब्लॉक समन्वयक सुभाष चन्द्र को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। परिवादी ने शिकायत कर एसीबी को बताया कि उसकी फर्म द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर की गई पोषाहार आपूर्ति के बकाया बिलों के भुगतान करने की एवज में ब्लॉक समन्वयक कुल बकाया भुगतान का 20 प्रतिशत कमीशन के रुपए में 12 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

इस पर सत्यापन के बाद परिवादी से आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ब्लॉक समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने परिवादी से तीन हजार रुपए पहले ही ले लिए थे।

इसी तरह झुंझुनूं में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका बगड़ के कार्यालय की महिला कार्यालयकर्मी (फायरवुमैन) को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। एसीबी की सीकर इकाई ने कार्यालयकर्मी सुनीता को परिवादी के डेयरी बूथ संचालन के लिए एनओसी जारी करने एवं विद्युत कनेक्शन के लिए प्रमाण पत्र जारी करने की एवज तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

और विधायक लोढ़ा ने ऐसे समेटा अपने ही बनाए बोर्ड प्रमुख और आयुक्तों का फैलाया रायता

0
सिरोही नगर परिषद में आयोजित बोर्ड बैठक में उपस्थित विधायक संयम लोढ़ा।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। विधायक संयम लोढ़ा की मौजूदगी में अंतत: बुधवार को अपने ही द्वारा लगाए सभापति और आयुक्तों के द्वारा किए गए कथित पेट्रोल पम्प के भू-उपयोग परिवर्तन में अनियमितता के रायते को समेटने का काम हो गया ।

मानगढ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करने से निराशा हाथ लगी : गहलोत

अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करने से निराशा हाथ लगी है।

गहलोत ने आज अलवर जिले के खैरथल आगमन पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोदी एक नवंबर को मानगढ़ धाम आने के बाद राजस्थान को निराशा लगी है और इससे हम हताश भी हुए हैं क्योंकि उन्होंने आग्रह किया था की चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का एग्जामिन कराएं और पूरे देश में लागू करें। साथ ही मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए।

उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी यह कह कर गए हैं कि हमें सबसे सीनियर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं तो सीनियरिटी का ध्यान रखना चाहिए। उनके द्वारा मेरे आग्रह को नहीं मानने से निराशा हाथ लगी है।

गहलोत ने कहा कि उन्होंने मोदी से कहा था कि चिरंजीवी योजना का परीक्षण कराएं और पूरे देश में लागू करें इसके अलावा मानगढ़ राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए लेकिन उन्होंने यह काम अचानक राजस्थान गुजरात मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पर छोड़ दिया कि यह राज्य इनका फैसला लें।

उन्होंने कहा कि अगर वह मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर जाते तो यहां राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ लग जाती क्योंकि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए वह व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं। इसलिए अगर वह इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करते तो श्रेय किसे जाता यह इसलिए शायद उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किया।

उन्होंने बताया कि सन 1913 में 1500 आदिवासी यहां शहीद हुए थे और पहले भी उन्होंने इस शहीद स्मारक मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की थी। 13 जिलों की पेयजल के लिए लाइफलाइन ईआरसीपी के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद ने वादा किया था लेकिन उन्हें वादा नहीं निभाया।

गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समय में ही योजना लागू की गई थी हमने तो उसे आगे ही बढ़ाया हमने कोई बंद नहीं किया जिस तरह वह हमारी योजनाओं को बंद करती हैं और यह 13 जिलों के भविष्य का सवाल है। एनसीआर में जिला आता है। ऐसे में पानी की ज्यादा जरूरत है और इसलिए हमने 95 सो करोड रुपए का प्रोविजन किया।

सरिस्का अभयारणय रात्रि काल में बाघ शिफ्टिंग की गई जिसको लेकर काफी विरोध हुआ था और ऐसे में क्या कार्रवाई की जा रही है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास शिकायत आई थी और उन्होंने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि जांच की जाए और वाइल्डलाइफ वन्यजीवों के हित में जो होगा वह अच्छे से अच्छा किया जाएगा।

गहलोत ने सचिन पायलट के बयानबाजी पर बोलते हुए कहा कि यह समय बयानबाजी के लिए ठीक नहीं है। उन्हें बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। पार्टी आलाकमान ने बयान बाजी से मना किया है। इसलिए हम लोग अनुशासन में हैं एवं चुप हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। प्रतिदिन पैदल चल रहे हैं। जिससे केंद्र सरकार पर दबाव बन सके। प्रदेश सरकार ने ऐसी योजना दी है, जिनकी चर्चा पूरे देश में हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोग अनुशासन में है। पूरा प्रदेश केवल विकास के पथ पर चल रहा है। प्रदेश सरकार की तरफ से विकास की योजनाएं शुरू की जा रही है। कांग्रेस सरकार ने ऐसी योजनाएं दी है। जिनकी पूरा देश तारीफ कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का ध्यान केवल विकास कार्यों पर है।

बारां में तेल फैक्ट्री फाटक पर 33.22 करोड़ की लागत से बनेगा ओवरब्रिज

0

बारां। राजस्थान के बारां में झालावाड रोड स्थित तेल फैक्ट्री रेलवे ओवरब्रिज का बुधवार को राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक पानाचंद मेघवाल की मौजूदगी में भूमि पूजन हुआ।

कार्यक्रम में मंत्री जैन भाया ने कहा कि तेल फैक्ट्री ओवरब्रिज शहर की महत्वपूर्ण समस्या एवं जनता की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता थी जो कि पूर्व सरकार के समय इसकी स्वकृति कांग्रेस के द्वारा कराई गई थी। इसके बाद बीच में भाजपा की सरकार आ गई जिसने इस कार्य को लंबा खींच दिया। उसके बाद दोबारा से हमने इसका डिजाइन ड्राइंग बनवाया और टेंडर जारी करवाकर वर्क आर्डर जारी किए हैं।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि इसका काम रुकेगा नहीं और तीव्र गति से काम होगा और जल्दी इसका काम पूरा होगा और एक बहुत बड़ी सौगात के रूप में जनता के सामने होगा। कार्यक्रम को जिला दुग्ध डेयरी अध्यक्ष प्रदीप काबरा, नगर परिषद सभापति ज्योति पारस ने भी संबोधित किया।

गौरतलब है कि बारां शहर की लगभग 40 हजार की आबादी समेत झालावाड़ रोड से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन गांव के लोग भी ओवरब्रिज के नहीं बनने से परेशान थे। इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए कुल 33.22 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है तथा 18 माह की अवधि मैं इसे पूरा करना है। 20 मई 2024 को यह बनकर तैयार हो जाएगा।

आईएस के लिए लड़ने वाली अमरीकी महिला को 20 साल की सजा

वाशिंगटन। इस्लामिक स्टेट (आईएस) की महिला बटालियन का नेतृत्व करने वाली एक अमरीकी महिला को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार कंसास निवासी 42 वर्षीय एलिसन फ्लूक-एकरेन ने स्वीकार किया कि उसने आठ वर्षों तक इराक, सीरिया और लीबिया में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दिया। उसने यह भी माना कि उसने 100 से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को आतंकी प्रशिक्षण दिया है जिसमें से कुछ 10 वर्ष की थीं। वह जून में अपनी कृत्यों के लिए अपराधी साबित हुई थी।

सजा सुनाए जाने से पहले अभियोजन पक्ष ने कहा कि कानून द्वारा दी जाने वाली अधिकतम स्वीकार्य सजा भी उसे दंडित करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। उनकी बचाव टीम ने उसके लिए कम सजा की मांग करते हुए तर्क दिया था कि वह युद्धग्रस्त सीरिया में प्राप्त अनुभवों के कारण सदमे में थीं।

बीबीसी ने अदालत में जमा दस्तावेजों के हवाले से कहा कि पूर्व शिक्षक कंसास के ओवरब्रुक के छोटे समुदाय से ताल्लुक रखती है जो बाद में एक कट्टरपंथी आतंकवादी बन गई और आईएस की रैंकों में ऊपर तक पहुंची।

यद्यपि, कई महिलाएं आईएस से संबद्घ रही हैं और इस समूह के लिए लड़ाई और अन्य कार्यों को अंजाम भी दिया है लेकिन फ्लूक-एकरेन एक अपवाद है जो पुरूष-प्रधान समूह में नेतृत्व वाले स्तर तक पहुंची।

अमरीकी न्याय विभाग और सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार वह 2000 के दशक की शुरुआत में अपने दूसरे पति और लेबनान के आतंकी संगठन अंसार अल-शरिया और आईएस के सदस्य के साथ मध्य पूर्व चली गईं और कभी-कभार कंसास भी जाती थीं।

2012 के आसपास वह सीरिया पहुंची और आईएस की सक्रिय सदस्य बनी और जब उसका पति एक लड़ाई में मारा गया तब उसने कई आंतकियों से शादी की जिसमें एक बांग्लादेश का ड्रोन विशेषज्ञ भी था वह भी लड़ाई में मारा गया।

अमरीकी अधिकारियों के अनुसार उसका प्राथमिक काम महिलाओं को आतंकी प्रशिक्षण देना था जिसमें एके-47, ग्रेनेड और आत्मघाती बेल्ट चलाना शामिल है। उस पर अमरीका में संभावित आतंकी हमले के लिए लोगों की भर्ती करने का भी आरोप है।

राजस्थान में कांग्रेस में अनिर्णय के माहौल को समाप्त करने का समय आ गया : पायलट

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्य में पिछले दिनों मुख्यमंत्री बदलने को लेकर बने हालात पर कई दिनों बाद आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि राजस्थान में अनिर्णय के माहौल को समाप्त करने का अब समय आ गया हैं और पार्टी इस पर शीघ्र कार्रवाई करेगी।

पायलट ने आज यहां अपने निवास पर मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि गत 25 सितंबर को कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई थी, पर्यवेक्षक आए थे लेकिन वह हो नहीं पाई और इसके बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी आलाकमान से माफी मांगी थी। मामले में पार्टी पर्यवेक्षक के रुप में आये मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन ने इसे गंभीरता से लिया। इसे अनुशासनहीनता का मामला माना गया और पार्टी के तीन लोगों को नोटिस भी दिए। जानकारी में आया है कि नोटिस का जवाब भी दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई कितना भी बड़ा आदमी हो, नियम एवं कानून सब पर लागू हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अभी पदभार संभाला है, ऐसा तो हो नहीं सकता कि अनुशासनहीनता मानी गई हो और उस पर निर्णय नहीं लिया जाए। इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा था कि राजस्थान के संदर्भ में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। हम सब चुनाव में लगे हुए हैं, जल्द ही गुजरात के चुनाव की घोषणा भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता का मामला वेणुगोपाल के संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अनिर्णय के माहौल को समाप्त करने का अब समय आ गया हैं और पार्टी इस पर शीघ्र कार्रवाई करेगी।