Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 512 -
होम ब्लॉग पेज 512

T20 विश्व कप 2022 : वर्षाबाधित मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराया

एडिलेड। भारत ने विराट कोहली (64 नाबाद) और केएल राहुल (50) के अर्द्धशतकों के बाद गेंदबाजों के धैर्यवान प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को टी20 विश्व कप 2022 के वर्षाबाधित सुपर-12 मैच में बांग्लादेश को पांच रन से मात दी।

भारत ने ग्रुप-2 में बांग्लादेश के सामने 20 ओवर में 185 रन का लक्ष्य रखा, जिसे बारिश के कारण घटाकर 16 ओवर में 151 रन कर दिया गया। बांग्लादेश इसके जवाब में 145 रन ही बना सकी।

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास (60) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को सात ओवर में 66 रन तक पहुंचा दिया था, लेकिन बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया। बारिश के बाद खेल शुरू होते ही लिटन रनआउट हो गए और बांग्लादेश के विकेटों की झड़ी लग गई। इसके बावजूद नूरुल हसन (19) और तस्कीन अहमद (12) ने सातवें विकेट के लिए 19 गेंदों पर 37 रन की साझेदारी करके बांग्लादेश को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

अर्शदीप सिंह को आखिरी ओवर में भारत के लिए 20 रन बचाने थे। नूरुल ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका भी जड़ा लेकिन अर्शदीप ने संयम के साथ गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 145 रन पर रोक दिया। भारत ने चार मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप-2 में पहला स्थान हासिल कर लिया है, जबकि बांग्लादेश तीसरे स्थान पर बरकरार है।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया और शुरुआती ओवरों में मैच पर पकड़ भी रखी। भारत ने चौथे ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गंवाया लेकिन राहुल ने एक चौका और एक छक्का जड़कर रनगति बढ़ा दी।

राहुल और कोहली ने यहां से पारी को आगे ले जाते हुए 67 रन की साझेदारी की। धीमी शुरुआत करने वाले राहुल ने 32 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों के साथ 10वें ओवर में 50 रन पूरे किए, हालांकि वह इसी ओवर में आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर चार चौकों के साथ 30 रन बनाए लेकिन उनके आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं रह सके।

कोहली ने दूसरे छोर से रन बनाना जारी रखा। वह इस दौरान टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने 44 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाकर 64 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने उनका साथ देते हुए छह गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़कर 13 रन का योगदान दिया। भारत ने आखिरी तीन ओवरों में तीन विकेट गंवाने के बावजूद 54 रन जोड़कर 20 ओवर मे 184/6 का स्कोर खड़ा किया।

बांग्लादेश ने 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विस्फोटक शुरुआत की। नजमुल हुसैन शान्तो एक छोर पर शान्त रहे, जबकि दूसरे छोर पर लिटन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। बांग्लादेश ने सात ओवर में 66 रन बना लिए थे लेकिन एडिलेड की बारिश ने लिटन के तूफान पर विराम लगा दिया।

बारिश रुकने के बाद बांग्लादेश को नौ ओवरों में 85 रन चाहिए थे। भारत को आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर ही पहली सफलता मिली और लिटन दास 27 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों के साथ 60 रन बनाकर रनआउट गए। शान्तो (21) ने हाथ खोलने चाहे लेकिन मोहम्मद शमी ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवा दिया।

बांग्लादेश ने अगले चार विकेट नौ रन के अंदर गंवाए। अर्शदीप सिंह ने पांच गेंदों के अंतराल में अफीफ हुसैन और शाकिब अल हसन को आउट किया जबकि हार्दिक पांड्या ने अपने ओवर में यासिर अली और मोसद्देक हुसैन को चलता किया।

बांग्लादेश ने 13 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बनाए थे, लेकिन नूरुल-तस्कीन की साझेदारी ने उन्हें लक्ष्य के काफी करीब पहुंचा दिया। दोनों ने मिलकर अगले तीन ओवरों में 37 रन जोड़े, हालांकि यह उन्हें जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।

भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी ने तीन ओवर में 25 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

पेट्रोल सम्मिश्रण कार्यक्रम के लिए गन्ना आधारित एथनॉल की कीमतें बढ़ाने का निर्णय

नई दिल्ली। सरकार ने आगामी चीनी मौसम 2022-23 दौरान पहली दिसंबर 2022 से पेट्रोल में एथेना मिश्रण के कार्यक्रम के तहत गन्ना आधारित इथेनॉल के मूल्यों में वृद्धि के प्रस्तावों को बुधवार को मंजूरी दी। एथनॉल मिश्रण कार्याक्रम के लिए नई दरें अगले साल 31 अक्टूबर तक लागू रहेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा इस संबंध में लिए गए निर्णय के अनुसार सी हैवी शीरा से तैयार एथेनॉल का भाव 46.66 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 49.41 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।

एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम के लिए इसी तरह बी भारी शीरा से बनाए गए एथेनॉल की दर 59.08 से बढ़ाकर 60.73 रुपए प्रति लीटर तथा गन्ने के रस/चीनी/सिरप मार्ग से तैयार एथेनॉल का भाव 63.45 रुपए से बढ़ाकर 65.61 रुपए प्रति लीटर करने को मंजूरी दी गई है।

इस निर्णय की जानकारी देते हुए एक सरकारी बयान में कहा गया है कि एथनॉल मिश्रण के लिए इस जैव ईंधन की इन निर्धारित दरों के साथ इन पर जीएसटी (माल एवं सेवा कर) तथा परिवहन शुल्क भी देय होगा।

सरकार को उम्मीद है कि इससे सभी डिस्टिलरी पेट्रोलियम में जैव ईंधन मिश्रित करने के कार्यक्रम (ईबीपी) के लिए इथेनॉल की आपूर्ति बढ़ाने को प्रेरित होगी। सरकार का यह भी मानना है कि इस फैसले से इथेनॉल आपूर्तिकर्ताओं को गन्ना किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य शीघ्र भुगतान करने में मदद भी मिलेगी।

ईबीपी कार्यक्रम के तहत अभी तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित कर ईंधन बेच रही हैं। इस कार्यक्रम को 1 अप्रैल, 2019 से अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप को छोड़कर पूरे भारत में विस्तारित किया गया है।

एथनॉल मिश्रण के लिए सरकारी मूल्य निर्धारित करने की व्यवस्था 2014 से शुरू करने की घोषणा की गई और कच्चे माल के आधार पर इसके विभेदात्मक सरकारी भाव 2018 में पहली बार जारी किए गए। इन निर्णयों ने इथेनॉल की आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2013-14 के 38 करोड़ लीटर की तुलना में बढ कर 2021-22 में 452 करोड़ लीटर तक पहुंच गई। देश ने 10 प्रतिशत एथनॉल सम्मिश्रण का लक्ष्य इस इस वर्ष जून में जो नवंबर 2022 की लक्ष्य तिथि से पहले है।

सरकार ने 2025-26 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल सम्मिश्रण का संशोधित लक्ष्य रखा है। पहले इसके लिए 2030 तक का समय रखा गया। निजी इकाइयों द्वारा इथेनॉल की कमी वाले राज्यों में समर्पित इथेनॉल संयंत्रों (डीईपी) की 431 करोड़ लीटर प्रति वर्ष क्षमता की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए दीर्घकालिक ऑफ-टेक समझौते (एलटीओए) से 25,000-30,000 करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद है।

सबगुरु राशिफल : 2 नवम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, आंवला नवमी पूजन, वार बुधवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 09.10 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ।

मेष:- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हँसने-हँसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज यात्रा टालनी होगी।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है।

कुंभ :- आज आउटडोर गतिविधियां काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार मिल सकते हैं। आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अजमेर माली समाज ने किया स्वागत

अजमेर। अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2022 के उदघाटन अवसर पर मंगलवार को पुष्कर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अजमेर माली समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड का गठन करने पर माली समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया।

प्रदेश माली महासभा के महामंत्री महेश चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ऐतिहास निर्णय लेते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड का गठन किया है। इससे माली समाज के आगे बढने तथा विकास की मुख्यधारा में आने का मार्ग प्रशस्त होगा।

माली समाज के गणमान्यजनों ने मुख्यमंत्री गहलोत के पुष्कर आगमन पर बोर्ड के गठन को लेकर खुशी जताई तथा माला व साफा पहना उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पुष्कर सरोवर के तारिणी घाट दीपदान किया गया।

पुष्कर मेले के शुभारंभ पर महाआरती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत के साथ माली समाज के ताराचंद गहलोत, महेश चौहान, चेतन सैनी, हेमराज सिसोदिया, ममता चौहान, ओम सांखला, हेमराज खारोलिया, प्रदीप कच्छावा, नवीन कच्छावा, अनीश मारोठिया, भूपेंद्र चौहान, वीर सिंह चौहान, नरेंद्र तुनवाल, रूपचंद महावर, बाबूलाल दगदी, कैलाश चौहान, रूपचंद मारोठिया समेत बडी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2022 : दीपदान से जगमगा उठा पुष्कर सरोवर

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2022 : दीपदान से जगमगा उठा पुष्कर सरोवर

अजमेर/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पुष्कर धाम सभी वर्गाें की आस्था का केन्द्र है। सभी जाति और धर्माें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुष्कर में आते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुष्कर मेलेे में वृहद स्तर पर उत्कृष्ट एवं भव्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्यमंत्री गहलोत मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2022 के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि इस भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के माध्यम से एक नई शुरुआत की गई है। पुष्कर का मेला पूरी दुनिया में विख्यात है। आजादी के बाद पुष्कर तीर्थ में पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला है। यहां शानदार व्यवस्थाओं के साथ उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके लिए आयोजन से जुड़े सभी विभाग तथा पुरोहित समाज बधाई के पात्र हैं। पुष्कर धाम के विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी को प्रेम, सदभावना और आपसी भाईचारे के साथ मिलकर रहना चाहिए। गहलोत ने कहा कि विगत दो वर्षों से कोरोना के कारण मेला आयोजित करने में परेशानी आई परन्तु इस वर्ष देश विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी पुष्कर मेले में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने पुष्कर सरोवर पर की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री गहलोत ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पुष्कर मेले का शुभारंभ किया। गहलोत ने पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मेला मैदान पर झंडारोहण कर उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत की। गहलोत ने पवित्र पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर आयोजित सरोवर अभिषेक, महाआरती और दीपदान कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान किया। दीपदान कार्यक्रम में सरोवर के 52 घाटों पर सवा लाख दीपकों से दीपदान एवं महाआरती की गई।

अजमेर और पुष्कर को 110 करोड़ के कार्याें की सौगात

मुख्यमंत्री गहलोत ने अजमेर और पुष्कर में 110 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें स्मार्ट सिटी, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं वन विभाग के तहत विभिन्न विकास कार्य और परियोजनाएं शामिल थीं। गहलोत ने कहा कि पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। करीब 11 करोड़ रूपए की लागत से पुष्कर का विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुष्कर में घाटों का जीर्णाेद्धार एवं अन्य विकास कार्यों जल्द पूरे किए जाएंगे।

विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इससे पहले मेला स्थल पर लगी राजीविका विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विकास प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी की सराहना की।

कार्यक्रम में राजस्थान राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में आमजन के हित के लिए ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क जांच एवं उपचार तथा अन्य फ्लेगशिप योजनाओं से करोड़ों लोगों को राहत मिली है।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री शकुंलता रावत, बीज निगम चेयरमैन धीरज गुर्जर, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक गंगा देवी, विधायक सुरेश रावत, मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष रमेश बोराणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने दी अजमेर को 110 करोड़ की साौगात

मुख्यमंत्री ने अजमेर को दी 110 करोड़ की सौगातों में जिनका लोकार्पण किया गया उनमें अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत अजमेर में किंग एडवर्ड मेमोरियल के पुनरूद्धार और हेरिटेज संरक्षण का कार्यक्रम, अजमेर किले के पुनरूद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य, अजमेर में सेवन वंडर्स पार्क का कार्य, अजमेर में वैशाली नगर पेट्रोल पंप से रॉयल एनफील्ड रोड का नवीनीकरण और डिवाइडर का कार्य, अजमेर में चारण शोध संस्थान से भीलवाड़ा तक माकड़वाली रोड का नवीनीकरण और डिवाइडर का कार्य, आना सागर के किनारे सागर विहार पाल वैशाली नगर से रीजनल कॉलेज तक पाथवे का कार्य, आना सागर के किनारे शिव मंदिर वैशाली रोड से सागर विहार पाल तक पाथवे का कार्य, सर्किट हाउस अजमेर का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य, अजमेर में गांधी स्मृति उद्यान का कार्य, सर्किट हाउस पर 65 मीटर हाई मास्ट पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का कार्य, फायसागर के गार्डन में फुटपाथ, पेड़-पौधे, विद्युतीकरण और अन्य विकास कार्य, एडीए क्षेत्र में परंपरागत रोड लाइट्स के स्थान पर एलईडी लाइट लगाने और 5 वर्ष तक रख-रखाव का कार्य, ब्यावर रोड पर जोन्स गंज चौराहे से इंडियन ऑयल पम्प तक आरसीसी डिवाइडर निर्माण कार्य, गुलाब बाड़ी राजा कोठी बालिका विद्यालय में विभिन्न खेल सुविधाओं का विकास एवं माखुपुरा में खेल मैदान का निर्माण शामिल हैं।

इसी तरह जिनका शिलान्यास किया उनमें जयपुर रोड पर आरपीएससी के सामने एडीए के नए कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, फायसागर रोड पर नाली निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में स्टेडियम स्टेप्स निर्माण कार्य एवं बोटैनिकल गार्डन, अजमेर का शिलान्यास शामिल है।

अजमेर : श्री सीता गौशाला में धूमधाम से मनाया गोपाष्टमी उत्सव

अजमेर। पहाड़गंज स्थित श्री सीता गौशाला में मंगलवार को धूमधाम से गोपाष्टमी उत्सव मनाया गया। मुख्य यजमान ओमप्रकाश मंगल रहे। परिवार की ओर से गिरधारीलाल मंगल पत्नी कमलेश मंगल ने यज्ञ अनुष्ठान में आहुति प्रदान की।

संयोजन उमेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर शहर के गणमान्य गौभक्त समाज सेवी एवं राजनेताओं ने सुरभि महायज्ञ में भाग लिया एवं गौ माता की पूजा अर्चना कर विश्वकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिता भदेल ने गौ माता को भारतीय संस्कृति एवं शास्त्र और समृद्धि का मजबूत आधार बताया। इसी क्रम में उपमहापौर नीरज जैन में गौ माता को आध्यात्मिक एवं सामाजिक उन्नयन का कारक बताया।

कार्यक्रम का संचालन उमेश गर्ग ने किया और गौ माता को सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक समरसता का प्रतीक बताते हुए प्रत्येक जन को गौ माता की सेवा का आह्वान किया साथ ही कहा कि आज गौमाता संकट में है और आपको पुकार रही है।

गौ संरक्षण एवं संवर्धन हेतु मजबूत कानून बनाने की भी मांग की गई, गौशाला में सदैव सहयोग देने के लिए समाजसेवी रमेशचंद अग्रवाल का शॉल व श्रीफल से स्वागत किया गया। स्वर्गीय सीताराम मंत्री की स्मृति में शेड बनाने के लिए उनकी धर्मपत्नी आशालता मंत्री का शाल पहनाकर स्वागत किया गया। अनुष्ठान पंडित संतोष शर्मा द्वारा कराया गया।

उपरोक्त उत्सव में उद्योगपति एवं समाजसेवी रमेशचंद्र अग्रवाल, शिवशंकर फतेहपुरिया, गिरधारीलाल मंगल, विधायक अनिता भदेल, उपमहापौर नीरज जैन, महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं पार्षद भारतीय श्रीवास्तव, समाजसेवी राजेंद्र मित्तल, विष्णुप्रकाश गर्ग, किसनचंद बंसल, ओमप्रकाश गर्ग, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रवीण जैन, सुनील गर्ग, वैश्य समाज के अध्यक्ष रमेश तापड़िया, हंसराज अग्रवाल, वैश्य महामंत्री उमेश गर्ग, द्वारकाप्रसाद मंगल, प्रवीण अग्रवाल, सतीश बंसल, एडवोकेट अजय गोयल, विष्णु मंगल, आलोक महेश्वरी, सुरेश मंगल, मनोज सिंगल, प्रहलाद गुप्ता सहित भारी संख्या में मातृशक्ति, गौभक्त श्रद्धालु उपस्थित होकर गौ माता की आरती एवं प्रदक्षिणा की। सभी गौभक्तों को पद भोग-अन्नकुट प्रसाद का वितरण किया गया।

बड़वानी में एक महिला ने की छह साल के पुत्र की हत्या

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के तलून में एक महिला द्वारा छह वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की घटना में उसके डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है।

बड़वानी की एसडीओपी रूप रेखा यादव ने बताया कि कल अंजलि ने अपने 6 वर्षीय पुत्र वशिष्ठ की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान उसका पति चेतन खेत में गया हुआ था। आज सायं उसके राजस्थान के कोटा निवासी मायके पक्ष के लोगों के सामने पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने ससुराल तथा मायके पक्ष के लोगों के कथन लिए जिसमें उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। महिला ने सुसाइड नोट में बच्चे को मारकर स्वयं द्वारा आत्महत्या करने की बात का जिक्र किया गया है। हालांकि सुसाइड नोट में उसने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया और स्वयं के परेशान होने की बात लिखी।

एसडीओपी ने बताया कि महिला ग्रेजुएट थी और कुछ काम करना चाहती थी। लेकिन उसकी शिक्षा के मुताबिक काम नहीं मिलने पर उसे कुंठा थी, जिसके चलते वह अवसाद का शिकार हो गई थी। उन्होंने बताया कि अवसाद का उपचार भी चल रहा था।

सवाईमाधोपुर : घर में आग लगने से 8 माह के बच्चे की मौत

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बौंली के रतनपुरा गांव में हुए अग्निकांड के एक दर्दनाक हादसे में आठ महीने के एक मासूम बच्चे की जलकर मौत हो गई तथरा उसकी मां गम्भीर रूप से झुलस गई।

छप्परपोश घर मे लगी इस आग में एक बाइक, बछड़ा और घर का पूरा सामान भी जलकर राख हो जाने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम रतनपुरा गांव में दिलखुश कुम्हार और हंसराज कुम्हार के घर पर आग लग गई।

दिलखुश की पत्नी तुलसा खेत पर बने छप्पर के पास मूंगफली चुन रही थी। छप्पर में उसका 8 महीने का बेटा अमन सो रहा था। आग लगते देख वह अपने बच्चे को बचाने भागी और झुलस गई।

चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और पानी डालकर आग को बुझाया। झुलसे बच्चे और महिला और सीएचसी बौली लेकर गए। मगर तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। छप्पर पोश के पास ही बने अस्थाई चूल्हे से आग लगने की सम्भावना जाहिर की गई है लेकिन आगजनी के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

पटवारी रिपोर्ट के अनुसार आगजनी में बाइक, बछड़ा, मूंगफली, अनाज और घरेलू सामान सहित लगभग दो लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

एक्टर सलमान खान को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कुछ महीने पहले कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है।

गृह विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिनेता के पास अब 24 घंटे चार सशस्त्र कर्मी होंगे, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अनुपम खेर को भी एक्स-श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री कंगना रनौत को अब मुंबई पुलिस से सुरक्षा मिलेगी।

प्रदर्शनी ने सिरोही के बच्चों ने इलेक्ट्रॉनिक चिप से लेकर स्पेसशिप तक पर जिज्ञासा शान्त की

0
सिरोही के दशहरा मैदान की प्रदर्शनी में प्रदर्शित सेटेलाइट और सेटेलाइट लॉन्च व्हीकल के मॉडल

सिरोही। स्पेसशिप कैसे काम करता है। जिसेट, जीएसएलवी जैसे सेटेलाइट और सेटेलाइट लॉन्चर दिखते कैसे हैं। अंतरिक्ष में सेटेलाइट। का काम आखिर क्या होता है। इलेक्ट्रॉनिक चिप काम कैसे करती हैं। एलईडी का निर्माण कैसे होता है। और इन जैसे पचासों सवालों का जवाब बच्चों ने दशहरा मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में पाए।

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में महात्मा गांधी स्कूल दशहरा ग्राउंड में विजन राजस्थान-2022 विकास के मार्ग पर अयोजित प्रदर्शनी में बच्चों की जिज्ञासाएं जितनी बढ़ती गई केंद्र और राज्य सरकार के विभागों प्रतिनिधियों की उन्हें जानकारी देने की उत्कंठा भी उतनी ही ज्यादा दिखी।

सीएसआईआर के विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक आ एग्रीकल्चर रिसर्च हो। एन्सिल द्वारा लगाई स्पेसशिप के मॉडल एऊ भारत की अंतरिक्ष की भावी योजनाएं हो। काजरी का कृषि उत्पादों को कोमोडिटी मार्किट में लांच करने के लिए बनाए गए उत्पाद हों।

नेशनल डेयरी बोर्ड की रिसर्च और एनिमल हसबैंडरी की भावी योजनाएं हों। एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट की निर्यात प्रोत्साहन योजना हो। जिस भी विभाग की कार्यप्रणाली जाननी है उसके लिए इस प्रदर्शनी की तरफ जाया सकता है।

निःसन्देह सिरोही जैसे छोटे शहर के बच्चों और जिज्ञासु बड़े-बुजुर्गों के लिए ये प्रदर्शनी जानकारियों का एक स्रोत बनकर आई है। हां, ये बात अलग है कि जल शक्ति मंत्रालय जैसे इक्का दुक्का विभागों की ऐसी स्टालें भी हैं जहां बच्चों को पेम्फलेट के अलावा कुछ नहीं जानकारी नहीं मिल पाएगी। वैसे नए प्रदर्शनी उन युवाओं और व्यवसायियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं जो एंटरप्रेन्योरशिप और एक्स्पोर्ट बेस काम करने के इच्छुक हैं।

सिरोही के दशहरा मैदान में लगी प्रदर्शनी में csir की स्टॉल पर इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट की जानकारी लेते बच्चे।इन्होंने किया उदघाटन

तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्वमंत्री ओटाराम देवासी, सिरोही पंचायत समिति प्रधान हंसमुख कुमार, जिला परिषद सदस्य लुम्बाराम चौधरी, पूर्व नगर परिषद सभापति ताराराम माली की उपस्थित में हुआ। यह प्रदर्शनी अनुसंधान और विकास, कृषि, स्वास्थ और शिक्षा, बुनियादी ढांचे, कौशल विकास, पर्यावरण, खनन बाहर निकालना, अघोग विकास, अनुसंधान और विकास पर केंद्रित है।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य यह है की आमजन तक सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए ज्ञान को समझने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को उजागर करना है। तीन दिवसीय विजन राजस्थान-2022 विकास के मार्ग पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी सुबह 10 से 5 बजे तक संचालित है।

इस प्रदर्शनी के बने ये भागीदार

रजत प्रायोजक आईओसीएल, एपीडा लोगो प्रायोजक-टी बोर्ड, ईसीजीसी, प्रतिभागियों-परमाणु ऊर्जा विभाग, डीएमआरसी, आईसीएमआर, डीबीटी, सीएसआईआर, एनडीडीबी, केवीआईसी, बीआईएस, निफफेट, जल शक्ति, कॉफी बोर्ड, मसाला बोर्ड, भारत का सर्वेक्षण, उत्तराखंड हैंडलूम, आरबीआई, एपीडा, एनएचडीसी, एपीडा, एनएचडीसी, कॉयर बोर्ड, आईसीएआर, सीपीसीबी, आरसीएफ, ईपीसीएच, सिपेट, मेकॉन लिमिटेड, एनआईएफ, एनएसआईएल, एनएफएल, कृभको, एनएचएफडीसी, एनएसटीएफडीसी, पीएनबी, एनआईएच इस प्रदर्शनी में सहयोग कर रहे हैं।

इस प्रदर्शनी में कई विभाग जैसे कि काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च, एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्टस एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी, भारतीय रिजर्व बैंक, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया, स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलेजी, डिपार्टमेंट ऑफ <span;> राजस्थान, नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ एटोमिक एनर्जीए,आईसीएआर और कई अन्य भाग ले रहे हैं।

छात्र-छात्राओं की लगी कतार

विजन राजस्थान-2022 विकास के मार्ग पर आधारित भव्य प्रदर्शनी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रर्दशनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों के माध्यम से जानकारी दी गई। विज्ञान प्रर्दशनी के आयोजन से बच्चों को जीवन में कुछ नया करने की सीख दी। प्रर्दशनी की खासियत यह रही कि के बच्चों में पर्यावरण के प्रति दिलचस्पी देखी गयी। प्रदर्शनी में रखे विज्ञान और पर्यावरण से जुडे मॉडल की छात्र-छात्राओं ने सराहना की।

विज्ञान मॉडल के माध्यम से भविष्य में पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण की रोकथाम तथा खाद्य एवं सुरक्षा से संबंधित नए विकल्प को दर्शाया गया है। वही छात्र-छात्राओं को विज्ञान से जुड़ी हर जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ईसरो एलवीएम-3, एम-2  रॉकेट व उपग्रह मॉडल से बच्चों को जानकारी दी। वही विज्ञान से जुड़े सवाल जवाब भी छात्र-छात्राओं से किए गए। जिन छात्र-छात्राओं ने सही जवाब दिए उनको ईनाम भी दिया गया।