Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 515 -
होम ब्लॉग पेज 515

प्रभु करुणा वरूणालय है : पंडित गौरव व्यास

0

पुष्कर। तीर्थराज पुष्कर स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला में धर्मावत परिवार की ओर से आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन कथावाचक पंडित गौरव व्यास ने श्री कृष्ण लीलाओं, पूतना वध, गोवर्धन पूजा प्रसंग की सरल शब्दों में विवेचना की।

इस मौके पर छप्पन भोग लगाया गया। श्री कृष्ण के माधुर्य, उनकी भक्ति, श्रवण, मनन, निदिव्धासन के साथ श्रीराम द्वारा शबरी को दी गई भक्ति की सीख, मन कथा प्रसंगों की तुलना कर भक्तों को भावविभोर कर दिया।

उन्होंने अकारण करूणालय-वरूणालय एवं माधुर्य, समुद्र लीला, श्री कृष्ण की सहजता व सरल भाव से भजते हुए मुक्ति का मार्ग बताया। कथा में वरिष्ठ सर्जन डाक्टर जेसी झंवर, जय अम्बे वृद्धाश्रम समिति के सचिव घनश्याम दास काबरा, विजयनगर के बृजमोहन पाराशर तथा भीलवाड़ा के भवानीशंकर पाराशर बिजोलियां ने व्यासपीठ की पूजा अर्चना की। समिति संयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया अन्य लीलाओं के अलावा रुक्मिणी विवाह मंचन भी होगा।

सबगुरु राशिफल : 31 अक्टूबर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 01.11 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

अशोक गहलोत ने आबू रोड में इंदिरा रसोई में किया भोजन

0

सिरोही। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सिरोही जिले के आबूरोड में इंदिरा रसोई में भोजन किया। इस दौरान गहलोत ने आधे घंटे तक कर्म शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और महिला समूह के कार्य की बारीकियां जानी तथा इंदिरा रसोई में बने भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने भोजन के लिए आम आदमी की तरह एंट्री करवा कर आठ रुपए अदा कर पर्ची प्राप्त की।

इससे पहले उनके मानपुर हवाई पट्टी से निकलने के बाद कर्मचारी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित इंदिरा रसोई पहुंचने पर महिलाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। समूह की अध्यक्ष रमिला कटारिया ने बताया कि हमारे यहां महिलाएं भोजन बनाने व इंदिरा रसोई का संचालन सफलतापूर्वक कर रही है। बीस परिवारों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आत्मीयता से बात करते हुए उनसे रसोई के माध्यम से होने वाली आमदनी के बारे में बारीकी से जानकारी ली। समूह की उपाध्यक्ष सुनीता बेरवा ने बताया कि पूर्व में 26 जनवरी के दिन कर्म शक्ति सहायता समूह को सफलतापूर्वक इंदिरा रसोई के सफलतापूर्वक संचालन के लिए संभाग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, इस पर मुख्यमंत्री द खुशी जाहिर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक खुशी की बात है की एक आदिवासी विस्तार के शहर आबूरोड में महिलाओं द्वारा इंदिरा रसोई का सफल संचालन किया जा रहा है और लोगों को दो वक्त का भरपेट भोजन करवाया जा रहा है यह अपने आप में एक बहुत ही सराहनीय कार्य है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस मौके पर राज्य सभा सांसद नीरज डांगी, विधायक संयम लोढा, जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

बिहार में लोकआस्था के महापर्व छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

पटना। बिहार में लोकआस्था का महापर्व छठ के अवसर पर आज व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को नदी और तालाब में खड़े होकर प्रथम अर्घ्य अर्पित किया।

बिहार समेत पूरे देश में शुक्रवार को छठ महापर्व की शुरूआत हो गई है। गंगा नदी में हजारों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर लाखो लोगों ने पवित्र गंगा नदी में स्नान भी किया।

आज दोपहर बाद से ही गंगा नदी की ओर जाने वाले सभी मार्ग छठ व्रत एवं सूर्य आराधना के भक्तिपूर्ण एवं कर्णप्रिय गीतों से गुंजायमान थे। केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय, आदित लिहो मोर अरगिया, दरस देखाव ए दीनानाथ, उगी है सुरुजदेव, हे छठी मइया तोहर महिमा अपार, कांच ही बास के बहंगिया बहंगी लचकत जाय… गीत सुनने को मिल रहे हैं।

पटना जिला प्रशासन ने गंगा नदी के घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किएये हैं। छठ घाटों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इसके लिए ट्रैफिक प्लान बना कर आम लोगों के बीच प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है।

छठ को लेकर नदियों में निजी नावों के परिचालन पर रोक लगाया गया है तथा नदी घाट पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दिया है। घाटों पर विधि व्यवस्था संधारण तथा शांतिपूर्ण पूजा के आयोजन हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वहीं, बिहार के औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थल देव के पवित्र सूर्यकुंड में आठ लाख से अधिक व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया गया। इस अवसर पर अत्यन्त आकर्षक ढंग से सजाए गएये देव के त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में आज सुबह से ही भगवान भाष्कर के दर्शन के लिए व्रतधारियों तथा श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। इस दौरान देश के विभिन्न प्रांतों तथा बिहार के कोने-कोने से आये लाखों श्रद्धालुओं और व्रतधारियों द्बारा गाये जा रहे कर्णप्रिय छठी मईया के गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान था।

गोण्डा में नशीली दवाओं के ऑनलाइन तस्कर गिरोह पकड़ा गया

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा के नगर कोतवाली इलाके से पुलिस ने अमरीका एवं अन्य देशों से नशीली दवाओं की ऑनलाइन तस्करी वाले गिरोह का रविवार को पर्दाफाश कर दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गोण्डा के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि नगर क्षेत्र के खानपुर मोहल्ले के रहने वाले दो सगे भाई अब्दुल हादी और अब्दुल बारी लखनऊ के रहने वाले विशाल व अन्य साथियों संग गैंग बनाकर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों को ऑनलाइन अमरीका के ग्राहकों को बिक्री कर मुनाफाखोरी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर नगर पुलिस ने एसओजी के साथ टीम बनाकर लखनऊ मार्ग पर अब्दुल हादी को कार सहित पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर उसके सगे भाई अब्दुस बारी और साथी विशाल श्रीवास्तव सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इनके द्वारा फर्जी तरीके से बनाए गए बैंक खाते में जमा एक करोड़ रुपए की धनराशि भी फ्रीज कर दी है। इनके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह अमरीका एवं ब्रिटेन सहित अन्य देशाें में नशीली दवाओं की तस्करी कर मुनाफाखोरी कर रहा था। उन्होने बताया कि इनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाएं और अन्य सामान बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह ने 3 वर्ष में ही लगभग 5 करोड़ रुपए का कारोबार कर करीब 2 करोड़ रूपए का लाभ प्राप्त किया। पुलिस को अभी इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश है। इसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

सोमालिया में दोहरा बम धमाका, 100 लोगों की मौत, 300 घायल

मोगादिशु। सोमालिया में शिक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाकर किए गए दो कार बम धमाकों में कम से कम 100 लोगों की माैत हो गई जबकि 300 लोग घायल हो गए।

सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने रविवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया और वहां से आने के बाद आशंका जताई कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को विस्फोटकों से भरी एक कार शिक्षा मंत्रालय की इमारत में घुसा दी गई और इसके बाद गोलीबारी में भी की गई। इसके कुछ समय बाद ही इसी इलाके में एक और विस्फोट काे अंजाम दिया गया। पुलिस प्रवक्ता सादिक दुदिशे ने बाद मे बताया कि इन विस्फोटों में मारे गए लोगों में पत्रकार और पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

देश के एक बड़े हिस्से पर काबिज अलकायदा से जुडे आतंकवादी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यही संगठन अकसर देश के कई हिस्सों और राजधानी में विस्फोट करता रहता है।

प्रधानमंत्री हमज़ा आब्दी बोरे ने कहा कि अल शबाब के ऐसे हमलों से सकार की आतंकवाद को देश से जड़ से उखाड़ कर फेंक देने की प्रतिबद्धता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की ओर से इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा ट्वीट किया कि इस हमले में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना और आतंकवाद के खिलाफ सोमाली लोगों के साथ हम पूरी मजबूती से खड़े हैं।

पन्ना में महिला का सड़क में टार्च की रोशनी में प्रसव कराने का वीडियाे वायरल

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक 108 एम्बुलेंस का डीजल खत्म होने के कारण सड़क में महिला का प्रसव कराए जाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें महिला का सड़क पर टार्च की रोशनी में प्रसव कराते देखा जा रहा है।

पन्ना जिले के शाहनगर क्षेत्र के बनौली गांव की रेशमा आदिवासी (24) को 28 अक्टूबर की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस इमरजेंसी सुविधा के लिए फोन किया गया था।

एंबुलेंस गांव पहुंची और महिला को लेकर शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुई। लेकिन यह एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही डीजल खत्म होने की वजह से रात के अंधेरे में सुनसान सड़क में खड़ी हो गई। महिला का दर्द बढ़ता ही जा रहा था और प्रसव का समय भी नजदीक आ रहा था।

कुछ ही देर में महिला ने सड़क किनारे ही टॉर्च की रोशनी में बच्चे को जन्म दिया। जाहिर है कि अचानक सड़क किनारे सुनसान जगह पर जहां डिलीवरी हुई, वहां जरूरी व्यवस्था और कोई सुविधा नहीं थी। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला का टार्च की रोशनी में सड़क पर प्रसव कराते देखा जा रहा है।

इस संबंध में ब्लाॅक मेडिकल आफीसर (बीएमओ) शाहनगर डॉ सर्वेश लोधी ने बताया कि एम्बुलेंस का संचालक सामुदायिक स्वास्थ्य द्वारा नहीं कराया जाता है, लेकिन यह मामला सामने आया है, जिसकी जांच कराई जाएगी।

सीएम अशोक गहलोत 1 नवम्बर को करेंगे पुष्कर मेला का शुभारंभ

अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक नवम्बर शाम को अजमेर के पुष्कर पहुंचकर पुष्कर मेला-2022 का शुभारम्भ करेंगे तथा पवित्र सरोवर में दीपदान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय विशेषाधिकारी डा. देवाराम सैनी द्वारा जारी कार्यक्रम में गहलोत डबोक हवाईअड्डे से 3 बजे उड़ान भरकर 3.45 पर किशनगढ हवाईअड्डे पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से 4.15 पर पुष्कर पहुंचकर मेले का शुभारम्भ करेंगे। गहलोत शाम को पुष्कर सरोवर पर दीपदान में भाग लेकर किशनगढ होकर जयपुर लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री के तीन घंटे के पुष्कर प्रवास के दौरान अजमेर प्रशासन ब्रह्मा मंदिर गैन्ट्री प्लाजा एवं रैम्प के लोकार्पण के साथ सैलानियों के लिए हैलिकाप्टर राइडिंग का शुभारम्भ उनके हाथों कराने की तैयारी में है लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इनका कहीं कोई उल्लेख नहीं है। बताया जा रहा है कि गैन्ट्री प्लाजा योजना मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के समय अर्द्धरूप से लोकार्पित हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि अजमेर प्रशासन की ओर से पुष्कर मेला आमन्त्रण कार्ड में पुष्कर मेला ध्वजारोहण मेला मैदान पर सुबह 10 बजे होना बताया है जबकि मुख्यमंत्री शाम को पुष्कर पहुंचेंगे। पुष्कर मेला शुभारम्भ की परम्परा सुबह की ही रही है जब विधिवत पूजा अर्चना के साथ ध्वजारोहण कर मेले का आगाज होता आया है।

मदरसों को किसी बोर्ड से जोड़ने का कोई मतलब नहीं : दारुल उलूम देवबंद

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद स्थित इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद में रविवार काे आयोजित सम्मेलन ‘राब्ता मदारिस के इजलास’ में मदरसों को किसी भी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध किए जाने का विरोध करते हुए कहा गया कि दुनिया का कोई भी बोर्ड मदरसों की स्थापना के मकसद को समझ ही नहीं सकता है, इसलिए मदरसों को किसी बोर्ड से जोड़ने का कोई मतलब नहीं बनता है।

इस्लामी शिक्षा के जानकारों के इस सम्मेलन में एक स्वर से कहा गया कि मदरसों को किसी भी प्रकार की सरकारी मदद की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी मदरसों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए मदरसों का सर्वे कराया है। जिसमें दारुल उलूम सहित तमाम अन्य गैर सरकारी मदरसों को गैर मान्यता प्राप्त संस्थाओं की सूची में शामिल किया गया है।

दारूल उलूम देवबंद की मस्जिद में आयोजित हुए इस सम्मेलन में देश भर के करीब 4.5 हजार मदरसा संचालकों ने भाग लिया। इन्हें संबोधित करते हुए जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि दारुल उलूम देवबंद और उलेमा ने देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाई है। मौलाना मदनी ने कहा कि देश को आजाद कराने केे मकसद से मदरसों की स्थापना की गई थी।

उन्होंने कहा कि मदरसों के लोगों ने ही देश को आजाद कराया, जो अपने देश से बेपनाह मुहब्बत करते हैं, लेकिन दुख की बात है कि आज मदरसों के ऊपर ही प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं, और मदरसों को आतंकवाद से जोड़ने के निंदनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

मौलाना मदनी ने कहा कि हर मजहब के लोग अपने मजहब के लिए काम करते हैं, तो मुसलमान अपने मजहब की हिफाजत क्यों न करें। समाज के साथ-साथ देश को भी धार्मिक लोगों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मदरसों और जमीयत का राजनीति से रत्ती भर वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने देश की आजादी के बाद से खुद को सियासत से अलग कर लिया था। अगर हम उस समय देश की राजनीति में हिस्सा लेते तो आज सत्ता के बड़े हिस्सेदार होते।

उन्होंने कहा कि दीनी मदरीस का बोझ कौम उठा रही है और उठाती रहेगी। इसलिए इन संस्थाओं काे सरकारी मदद की दरकार नहीं है। मौलाना मदनी ने मौजूदा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा की आज दारुल उलूम देवबंद के निर्माण कार्यों पर पाबंदियां लगाई जा रही है। जबकि इससे पहले निर्माण की एक ईंट लगाने के लिए भी किसी की इजाजत नहीं लेनी पड़ी, क्योंकि बुजुर्ग कांग्रेसी जानते थे कि दारुल उलूम की देश की आजादी में क्या भूमिका है।

उन्होंने आगाह किया कि हालात और सरकारें बदलती रहती है। बहुत से लोग देश के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गए, लेकिन हम देश के साथ खड़े हैं। कौन किसे वोट देता है या नहीं देता, इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। मौलाना अरशद मदनी ने दारुल उलूम देवबंद सहित सम्मेलन में पहुंचे सभी मदरसा संचालकों को शिक्षा के स्तर को बेहतर करने की नसीहत भी दी। इस दौरान मदरसों की शिक्षा के स्तर में सुधार संबंधी कई प्रस्ताव भी रखे गए।

छठ मैया सबकी समृद्धि और कल्याण करें : मोदी

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को सूर्योपासना का महापर्व छठ की बधाई दी। मोदी ने आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि आज, देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व ‘छठ’ मनाया जा रहा है। ‘छठ’ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें।

उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति, हमारी आस्था का, प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव है। इस पूजा के जरिये हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश का महत्व समझाया गया है। साथ ही, ये सन्देश भी दिया गया है कि उतार-चढ़ाव, जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसलिए, हमें हर परिस्थिति में एक समान भाव रखना चाहिए। छठ मइया की पूजा में भांति-भांति के फलों और ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इसका व्रत भी किसी कठिन साधना से कम नहीं होता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छठ पूजा की एक और ख़ास बात होती है कि इसमें पूजा के लिए जिन वस्तुओं का इस्तेमाल होता है उसे समाज के विभिन्न लोग मिलकर तैयार करते हैं। इसमें बांस की बनी टोकरी या सुपली का उपयोग होता है। मिट्टी के दीयों का अपना महत्व होता है। इसके जरिये चने की पैदावार करने वाले किसान और बताशे बनाने वाले छोटे उद्यमियों का समाज में महत्व स्थापित किया गया है। इनके सहयोग के बिना छठ की पूजा संपन्न ही नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि छठ का पर्व हमारे जीवन में स्वच्छता के महत्व पर भी जोर देता है। इस पर्व के आने पर सामुदायिक स्तर पर सड़क, नदी, घाट, पानी के विभिन्न स्त्रोत, सबकी सफाई की जाती है। छठ का पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है।

आज बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ का आयोजन हो रहा है। दिल्ली, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों और गुजरात के कई हिस्सों में छठ का बड़े पैमाने पर आयोजन होने लगा है। मुझे तो याद है, पहले गुजरात में उतनी छठ पूजा नहीं होती थी। लेकिन समय के साथ आज करीब-करीब पूरे गुजरात में छठ पूजा के रंग नज़र आने लगे हैं। ये देखकर मुझे भी बहुत ख़ुशी होती है।

आजकल हम देखते हैं, विदेशों से भी छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं। यानी भारत की समृद्ध विरासत, हमारी आस्था, दुनिया के कोने-कोने में अपनी पहचान बढ़ा रही है। इस महापर्व में शामिल होने वाले हर आस्थावान को मेरी तरफ़ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।