Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 516 -
होम ब्लॉग पेज 516

अंतरिक्ष में भारत की सफलता से दुनिया हैरान : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की सफलता में योगदान देने के लिए नए उद्योगों, स्टार्टअपों और नवाचारकों से आगे आने का आह्वान करते हुए कहा है कि भारत की अंतरिक्ष से जुड़ी उपलब्धियों से दुनिया हैरान है।

मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 94वें संस्करण में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की सफलता से देश में बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। देश के दूर दराज के क्षेत्र एक दूसरे से जुड़ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारत ने एक साथ 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत को क्रायोजेनिक रॉकेट टेक्नोलॉजी देने से इनकार कर दिया गया था। लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने स्वदेशी तकनीक निर्मित की और इसकी मदद से दर्जनों रॉकेट अंतरिक्ष में स्थापित किए हैं।

पिछले दिनों की गई प्रक्षेपण के साथी भारत विश्व वाणिज्यिक बाजार में एक महत्वपूर्ण स्तंभ गया है। इससे, अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिए अवसरों के नए द्वार भी खुले हैं।

मोदी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प लेकर चल रहा हमारा देश,सबका प्रयास से ही, अपने लक्ष्यों को, प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि एक साथ 36 रॉकेट को प्रक्षेपण करना दिवाली से ठीक एक दिन पहले मिली ये सफलता एक प्रकार से ये हमारे युवाओं की तरफ से देश को एक विशेष दिवाली उपहार है।

इस प्रक्षेपण से कश्मीर से कन्या कुमारी और कच्छ से कोहिमा तक, पूरे देश में डिजिटल कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी। इसकी मदद से बेहद दूर-दराज के इलाके भी देश के बाकी हिस्सों से और आसानी से जुड़ जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने युवाओं विशेषकर स्टार्टअप्स और नवाचार को से अंतरिक्ष के क्षेत्र में योगदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत में पहले अंतरिक्ष क्षेत्र सरकारी व्यवस्थाओं के दायरे में ही सिमटा हुआ था। जब ये क्षेत्र भारत के युवाओं और भारतीय निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया गया। इसमें क्रांतिकारी परिवर्तन आने लगे हैं। निजी कंपनियों को अपने उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित करने की अनुमति दी गई है।

समाजसेवी महेश चौहान ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

अजमेर। कांग्रेेस ओबीसी प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजसेवी महेश चौहान का 63वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। शुभचिंतकों, मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

चौहान अपने जन्मदिवस पर शनिवार सुबह 9:30 बजे आशा गंज स्थित गोशालापहुंचे तथा गायों को हरा चारा व गुड खिलाकर दिन की शुरुआत की। दोपहर में मनवार समारोह स्थलपर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें सभी ईष्ट मित्र सपरिवार सम्मिलित हुए।

आदर्श नगर में महेश चौहान के समर्थकों ने केक काटा तथा जरूरतमंदों को खाद्य समग्री वितरित की। इस मौके पर गणमान्यजनों, बुजूर्गों ने चौहान कोजनसेवा में ​सक्रिय रहकर उत्तरोत्तर यश के भागी बनने का आशीर्वाद दिया। माली समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी चौहान को जन्मदिवस की बधाई प्रेषित की।

इन्टरसेक्शन एनओसी के बिना जिला कलेक्टर कार्यालय ने भी जारी कर दी पेट्रोल पंप की एनओसी

जिला कलेक्टर कार्यालय में अनापत्ति के लिए नक्शा जिसमे प्रस्तावित पेट्रोल पंप की पूर्वी सीमा की सीसीबी की दीवार से दूरी 15 मीटर और सेंटपॉल जाने वाले मार्ग से मध्य से दूरी करीब नौ मीटर बताई गई है।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही में विवादित पेट्रोल पंप को लेकर नगर परिषद के पूर्व दो आयुक्तों ने ही नहीं बल्कि वर्तमान जिला कलेक्टर ने भी आंख पर पट्टी बांधे हुई रखी। जिला कलेक्टर भंवरलाल द्वारा जारी अनापत्ति पत्र के पहले पैराग्राफ से ही स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने नगर परिषद की एनओसी का जिक्र तो किया, लेकिन इसमें इन्टरसेक्शन सेफ्टी रूल को फॉलो किया है या नहीं इसका ध्यान ही नहीं रखा।

दक्षिण कोरिया : हैलोवीन समारोह के दौरान भगदड़ में 153 लोगों की मौत

सियोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के एक लोकप्रिय नाइटलाइफ़ क्षेत्र में हैलोवीन समारोह के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच जाने से कम से कम 153 लोगों की मौत हो गई और करीब डेढ़ सौ से ज्यादा घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना शनिवार रात प्रसिद्ध नाइटलाइफ़ जिले के हैमिल्टन होटल के पास एक संकरी ढलान वाली गली में हुई, जब पार्टी में जाने वालों की भारी भीड़ उसमें आ गई। हैलोवीन पार्टियों के लिए हजारों की संख्या में लोग इस क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के तक कुल 153 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है और 150 अन्य घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

योंगसन में अग्निशमन विभाग के प्रमुख चोई सेओंग-बीओम, जिसमें इटावन भी शामिल है, ने संवाददाताओं से कहा कि हैलोवीन पार्टियों के दौरान लोगों की भीड़ में कुचले जाने से कई लोग हताहत हुए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि दुर्घटना से सबसे अधिक 20 वर्ष आयुवर्ग के युवा प्रभावित हुए है।

दमकल अधिकारियों को शुरू में इटावन क्षेत्र के लोगों से सांस लेने में कठिनाई वाले रोगियों के बारे में दर्जनों रिपोर्टें मिलीं। घटनास्थल पर भेजे गए बचावकर्मियों ने पास की सड़क पर दर्जनों पीड़ितों को सीपीआर दिया था।

मौके पर मौजूद एक बीस साल के युवक ने योनहाप न्यूज एजेंसी को बताया कि जैसे ही सामने वाले लोग गिरे, पीछे के लोग कुचले गए। घटनास्थल पर अफवाहें थीं कि एक सेलिब्रिटी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी या क्लबों में ड्रग्स से लदी कैंडी बांटी गई थी, लेकिन दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि भगदड़ के फौरन बाद राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने लगातार दो आपातकालीन बैठकों की अध्यक्षता की, जिससे अधिकारियों को प्राथमिक उपचार और घायलों का इलाज करने का आदेश दिया गया। यूं ने अधिकारियों को इटावन में आपातकालीन चिकित्सा अधिकारियों को तैनात करने और आपातकालीन बिस्तरों को सुरक्षित करने का भी आदेश दिया।

भगदड़ पर एक आपात बैठक की अध्यक्षता करने के बाद, यूं ने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की पूरी तरह से जांच करने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रधान मंत्री हान डक-सू ने अधिकारियों को नुकसान को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

इस बीच शहर के अधिकारियों ने कहा कि सियोल के मेयर ओह से-हून, जो यूरोप की यात्रा पर हैं, ने दुर्घटना के मद्देनजर स्वदेश लौटने का फैसला किया। क्षेत्र के लिए 346 अग्निशामकों सहित कुल 848 कर्मियों को लगाया गया था। पुलिस जल्द ही इस बात की जांच शुरू करने की योजना बना रही है कि क्या इलाके के बार और क्लब सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं।

सबगुरु राशिफल : 30 अक्टूबर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 03.28 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको संभलकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। नौकरी-धंधे में परेशानियां रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें। यात्रा के कार्यक्रम में कोई रुकावट आ सकती है। आज आप ज्यादातर फैसले गुस्से में आकर भी ले सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

वृषभ :- आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे। विद्यार्थियों के लिए बेहद ही फायदेमंद दिन रहने वाला है। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। राजकिय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ती से आपके आज बहुत सारे काम पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट और कचहरी के लिये आप अलर्ट रहें। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।

मिथुन :- आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा।अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।

कर्क :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो जरूर करें। रूके हुए काम आपके पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाईयों की मदद से धन लाभ हो सकता है। आज समस्या और विवाद खत्म होने का योग बन रहा है। उम्मीद नजर आए तो नए कारोबार की शुरुआत कर दें। बहुत सारे काम करने के लिए यह एक अच्छा दिन है, आज अपनी दिनचर्या में मस्ती को शामिल करें। अपने आस-पास के चेहरों पर मुस्कुराहट लाएं। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

सिंह :- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

कन्या :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

तुला :- आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक :- आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप वाणी की मधुरता रखे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।

धनु :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें।

मकर :- आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। सगाई-विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ।

कुंभ :- आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज अपनी क्रीएवीटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।

मीन :- आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है। वाहन खरीदने का विचार हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

श्रीमद भागवद कथा : श्रीकृष्ण जन्म लीला में झूम उठे भक्तजन

0

पुष्कर। खंडेलवाल धर्मशाला में धर्मावत परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद भागवद कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथावाचक पंडित गौरव व्यास ने कर्दम ऋषि के यहां​ कपिल मुनि के अवतरण और ध्रुव चऱित्र, जड भरत व प्रहलाद प्रसंग, नृसिंह अवतार, बलि प्रसंग का वृतांत सुनाते हुए यज्ञ और दान की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहाकि धन और भौतिक खान पान से मुक्ति पाकर त्याग व सेवा के उपरांत आध्यात्मिक आदर्शों को अपनाया जाया जाना चाहिए।

इससे पहले पंडित व्यास ने संस्कृत श्लोकों तथा संगीतमय भजनों से भक्तों को आनंदित कर दिया। उन्होंने कंस की क्रूरता के समान जूझते समाज में अनंत कोटी ब्रहमांड पानक परमात्मा के प्राकट्य की आवश्यकता बताते हुए भगवान के अवतरण का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर श्रीकृष्ण के बाल रूप की मनमोहक झांकी को देख भक्तगण भावुक हो गए, हर तरफ जय कन्हैयालाल की उदघोष गूंजने लगे। सबने कृष्ण जन्म पर एक दूसरे को बधाई दीं। बच्चों ने खूब टाफियां बटोरीं तथा उडाए गए गुब्बारे लूटे।

प्रवक्ता ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि भागवत सत्र में संत पार्थों जी महाराज, आईएएस बीएस चारण, सेवानिवृत आईपीएस कल्याणमल शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, उपाध्यक्ष शिवस्वरूप महर्षि, जयनारायण दग्दी, हनुमान सिंगोदिया समेत बडी संख्या में गणमान्यजनों ने भी कथा श्रवण की। रविवार को गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग की झांकियों के बीच दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कथा जारी रहेगी तथा समापन 1 नवंबर को होगा।

कोटा में पुलिस भर्ती में आया फर्जी अभ्यर्थी अपने साथियों सहित अरेस्ट

कोटा। राजस्थान के कोटा में इन दिनों चल रही पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में नकली अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा देने आए एक युवक को उसके तीन साथियों सहित पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस अधीक्षक (शहर) केसर सिंह शेखावत ने बताया कि 28 अक्टूबर से कोटा रेंज के चारों जिलों कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक माप-तौल और दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है जो 31 अक्टूबर तक चलेगी। शेखावत ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की कड़ाई से जांच की जा रही है जिसमें बायोमेट्रिक जांच भी शामिल है।

रावतभाटा रोड पर स्थित आरएसी परेड ग्राउंड में आयोजित भर्ती परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक जांच कर रहे किशोरपुरा थाना प्रभारी राम भरोसी मीणा को एक अभ्यर्थी अमन के फोटो और उंगलियों के निशान मेल नहीं होने पर संदेह हुआ तो उन्होंने जब अमन से बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसका नाम अंकित चौधरी (19) है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के माट थाना इलाके के नगला हिमायू गांव का रहने वाला है और भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र निवासी अमन के स्थान पर परीक्षा देने आया है।

अमन भी उस समय अपने दो साथियों भरतपुर निवासी पवन कुमार (23) और देवेंद्र सिंह (42) परीक्षा केंद्र के बाहर ही मौजूद है। यह सभी लोग कार से भरतपुर से कोटा आए थे। इस बारे में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी करके परीक्षा केंद्र के बाहर से अमन (23) सहित पवन कुमार और देवेंद्र सिंह को भी हिरासत में ले लिया। फर्जी अभ्यर्थी अंकित चौधरी पहले से ही पुलिस की हिरासत में था। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद उनकी कार को भी परेड़ ग्राउंड़ के पास भीतरिया कुंड़ तांगा स्टेंड़ के पास से बरामद कर लिया।

पशुओं एवं पशुपालकों को पुष्कर मेला क्षेत्र से समझाइश के बाद खदेड़ा

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में एक से आठ नवंबर तक आयोजित हो रहे ख्याति प्राप्त पुष्कर मेला अंतर्गत राज्य सरकार के निर्देश पर लम्पी संक्रमण के चलते स्थगित श्रीपुष्कर पशु मेला 2022 में भाग लेने पहुंचे अनेकों पशुओं एवं पशुपालकों को आज पुष्कर मेला क्षेत्र से समझाइश के साथ खदेड़ दिया गया।

गौवंश में लम्पी संक्रमण तथा इसी तरह के अश्व वंश में भी संक्रमण की शिकायतों के चलते राज्य सरकार ने आदेश पर पशुपालन विभाग ने पशु मेला स्थगित कर दिया और यही कारण रहा कि प्रशासन की ओर से पुष्कर में पशु मेले के लिए किसी तरह के कोई प्रबंध नहीं किए गए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक नवंबर को पुष्कर मेले में प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और नियम व कानून का डर दिखाते हुए पशुपालकों को मेला क्षेत्र से रवाना कर दिया गया। हालांकि कई पशुपालकों ने इसका विरोध किया और अपनी रोजी रोटी का हवाला दिया।

इसके बावजूद प्रशासन ने एक न मानी और सैंकड़ों किलोमीटर से पुष्कर पहुंचे पशु व पशुपालकों को बाहर कर दिया गया। इतना ही नहीं पुष्कर के प्रवेश द्वार पर नाकाबंदी कर नये पशुओं के आगमन पर भी पूरी तरह विराम लगा दिया।

दुर्भाग्य यह है कि पुष्कर मेला आमंत्रण कार्ड पर पहली ही लाइन श्रीपुष्कर पशु मेला 2022 का आयोजन छपवाया गया है। इतना ही नहीं नीचे संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. प्रफुल्ल माथुर के नाम के साथ मेला अधिकारी श्रीपुष्कर पशु मेला अंकित किया गया है तथा पुष्कर उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल के नाम के साथ भी मेला मजिस्ट्रेट श्रीपुष्कर पशु मेला अंकित है।

इसके विपरीत कलेक्टर अंशदीप के नाम के साथ अध्यक्ष श्रीपुष्कर मेला सलाहकार समिति अंकित है। यह आमंत्रण कार्ड अपने आप में भ्रमित करने वाला है कि जब सरकार की ओर से ही पशु मेला स्थगित किया जा चुका है तो आमंत्रण कार्ड इस तरह क्यों भ्रमित कर रहा है।

एक साल में 35 हजार पदों को भरने का लक्ष्य है गुजरात का : मोदी

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में गुजरात में 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए और अगले एक वर्ष में 35 हजार पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।

मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात रोजगार मेले को संबोधित करते हुए हजारों युवा उम्मीदवारों को बधाई दी जिन्हें विभिन्न ग्रेडों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात तेजी से आगे बढ़ा है और आज गुजरात पंचायत सेवा बोर्ड से 5000 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, इसके अलावा 8000 उम्मीदवारों को गुजरात सब इंस्पेक्टर भर्ती बोर्ड और लोकरक्षक भर्ती बोर्ड से नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने इस मामले में गुजरात के मुख्यमंत्री और उनकी टीम की सराहना की और बताया कि हाल के दिनों में गुजरात में 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए और अगले एक वर्ष में 35 हजार पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है।

मोदी कहा कि लाभ पंचमी हो और गुजरात के युवाओं के लिए रोजगार मेले का इतना बड़ा आयोजन हो तो जैसे सोने वे सुहागा हो गया हो। आज गुजरात के हजारों बेटे-बेटियों को एक साथ राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग में संवर्गों में नियुक्त पत्र और सिलेक्शन पत्र, पसंदगी पत्र का वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी नौजवानों को, बेटे-बेटियों को इस क्षण अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने इस अवसर पर स्‍मरण किया कि धनतेरस के शुभ दिवस पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार मेले का शुभारंभ किया जहां उन्होंने 75,000 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और कहा था कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसी तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

मोदी ने गुजरात में रोजगार और स्वरोजगार के कई अवसरों के सृजन का श्रेय राज्य की नई औद्योगिक नीति को दिया। उन्होंने ओजस जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म और वर्ग तीन एवं चार पदों में साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त करने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ‘अनुबंधम’ मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से राज्य में रोजगार के इच्‍छुक एवं नियोक्‍ता को जोड़कर रोजगार को सुगम बनाया जा रहा है। इसी तरह गुजरात लोक सेवा आयोग के तेजी से भर्ती के मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले महीनों में इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर होता रहेगा। जहां केंद्र सरकार 10 लाख नौकरियां देने पर काम कर रही है वहीं राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं इससे रोजगार की संख्या में काफी वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि यह अंतिम छोर तक वितरण और सरकारी योजनाओं के कवरेज की व्‍यापकता जैसे अभियानों को बेहद मजबूत बनाएगा। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र के दर्जे की ओर बढ़ने में इन युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने उन्हें समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करने का आह्वान किया।

उन्होंने उनसे शिक्षण और कौशल में प्रवीण होने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने और रोजगार तलाशने के मामले में मिली सफलता को ही अंतिम उपलब्धि न मानने को कहा। उन्होंने कहा कि निरंतर सकारात्‍मक प्रयास आपके लिए कई नए मार्ग खोलता है। समर्पण के साथ अपना कार्य करने से आपको असीम संतुष्टि मिलेगी और विकास एवं प्रगति के द्वार भी खुलेंगे।

कार एवं वेन की भिडन्त में एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 4 की मौत

0

बूंदी। राजस्थान में बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में वेन और कार के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर क्षैत्र के चांदा दंड गांव निवासी हंसराज मीणा की पत्नी रेखा (24) प्रसव के लिए हिंडोली क्षेत्र में स्थित अपने पीहर उमर गांव आई हुई थी और हाल ही में उसने उमर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। बीती रात रेखा का पति हंसराज मीणा अपनी पत्नी, मां एवं नवजात शिशु के साथ एक वैन से उमरगांव से वापस चांदा दंड गांव लौट रहे थे जिसे पिंटू मीणा चला रहा था।

रास्ते में हिंडोली थाना क्षेत्र के देवा खेड़ा-मनोहर गढ़ गांव के बीच उनकी वैन की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वैन चालक पिंटू मीणा और हंसराज की मां नंदू बाई (58), रेखा (24) एवं उसके नवजात शिशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि रेखा का पति हंसराज मीणा (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल हंसाज मीणा को कोटा लाकर एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। हिंडोली थाना पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।