Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 524 -
होम ब्लॉग पेज 524

वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के कोच फिल सिमंस ने इस्तीफा दिया

0

सेंट जॉन्स। वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के कोच फ़िल सिमंस ने टी20 विश्व कप 2022 के पहले ही दौर में टीम के बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सिमंस ने क्रिकेट वेस्ट इंडीज की ओर से सोमवार रात जारी बयान में कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि केवल टीम ही नहीं बल्कि उन राष्ट्रों को भी दुख पहुंचा है जिनका हम प्रतिनिधित्व करते हैं। यह निराशाजनक कि हम सही मौके पर प्रदर्शन ही नहीं कर पाए।

वेस्ट इंडीज टी20 विश्व कप के पहले दौर में अपने ग्रुप की सबसे निचली टीम होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। उसने अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को हराया लेकिन पहले और तीसरे मैच में उन्हें क्रमशः स्कॉटलैंड और आयरलैंड से शिकस्त मिली थी।

उन्होंने कहा कि हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और अब हमें एक टूर्नामेंट को अपनी आंखों के सामने घटते हुए देखना होगा जिसका हम हिस्सा नहीं हैं। मैं यह सोच भी नहीं सकता था और इसके लिए मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगता हूं। यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि एक ऐसा कदम है जिस पर मैं कुछ समय से विचार कर रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद मैं वेस्ट इंडीज के कोच का पद छोड़ दूंगा।

भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है भाईदूज

सबगुरु न्यूज। भाई दूज या भैयादूज का त्योहार भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है। भाईदूज का त्योहार कार्तिक मास की द्वितीया को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है। यह त्योहार दीवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है।

इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उन्‍हें तिलक लगाकर भोजन कराती हैं। वहीं, एक ही घर में रहने वाले भाई-बहन इस दिन साथ बैठकर खाना खाते हैं। मान्‍यता है कि भाईदूज के दिन यदि भाई-बहन यमुना किनारे बैठकर साथ में भोजन करें तो यह अत्‍यंत मंगलकारी और कल्‍याणकारी होता है।

भाई दूज अन्य सभी त्योहारों से बहुत अलग माना जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस त्योहार में किसी देवी-देवता की उपासना आदि क्रियाओं की बजाय स्वयं ही अपने भाई को तिलक करने का विधान है।

प्राचीन काल से यह परंपरा चली आ रही है कि भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि के लिए तिलक लगाती हैं। कहते हैं कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन जो बहन अपने भाई के माथे पर भगवान को प्रणाम करते हुए कुमकुम का तिलक करती है उनके भाई को सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

भाईदूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन मृत्‍यु के देवता यम की पूजा का भी विधान है। भाईदूज पर बहनें भाई की लम्बी आयु की प्रार्थना करती हैं। इस दिन को भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। इस पर्व का प्रमुख लक्ष्य भाई तथा बहन के पावन संबंध एवं प्रेमभाव की स्थापना करना है। भाईदूज के दिन बहनें रोली एवं अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीष देती हैं। साथ ही भाई अपनी बहन को उपहार देता है।

भाईदूज के दिन भाई की हथेली पर बहनें चावल का घोल लगाती हैं उसके ऊपर सिन्दूर लगाकर कद्दू के फूल, पान, सुपारी मुद्रा आदि हाथों पर रखकर धीरे-धीरे पानी हाथों पर छोड़ते हुए कहती हैं जैसे गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े। इस दिन शाम के समय बहनें यमराज के नाम से चौमुख दीया जलाकर घर के बाहर रखती हैं।

इस समय ऊपर आसमान में चील उड़ता दिखाई दे तो बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि बहनें भाई की आयु के लिए जो दुआ मांग रही हैं उसे यमराज ने कुबूल कर लिया है या चील जाकर यमराज को बहनों का संदेश सुनाएगा।

भाईदूज के दिन बहनें बेरी पूजन भी करती हैं। इस दिन बहनें भाइयों को तेल मलकर गंगा यमुना में स्नान भी कराती हैं। इस दिन गोधन कूटने की प्रथा भी है। गोबर की मानव मूर्ति बनाकर छाती पर ईंट रखकर स्त्रियां उसे मूसलों से तोड़ती हैं। स्त्रियां घर-घर जाकर चना, गूम तथा भटकैया चराव कर जिव्हा को भटकैया के कांटे से दागती भी हैं।

भाई दूज का त्योहार देश भर में धूम-धाम से मनाया जाता है। हालांकि इस पर्व को मनाने की विधि हर जगह एक जैसी नहीं है। उत्तर भारत में जहां यह चलन है कि इस दिन बहनें भाई को अक्षत और तिलक लगाकर नारियल देती हैं वहीं पूर्वी भारत में बहनें शंखनाद के बाद भाई को तिलक लगाती हैं और भेंट स्वरूप कुछ उपहार देती हैं।

मान्यता है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। बिहार में भाईदूज पर एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इस दिन बहनें भाइयों को डांटती हैं और उन्हें भला बुरा कहती हैं और फिर उनसे माफी मांगती हैं। दरअसल यह परंपरा भाइयों द्वारा पहले की गई गलतियों के चलते निभाई जाती है। इस रस्म के बाद बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाती हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार भाईदूज के दिन ही भगवान श्री कृष्ण नरकासुर राक्षस का वध कर द्वारिका लौटे थे। इस दिन भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा ने फल, फूल, मिठाई और अनेकों दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। सुभद्रा ने भगवान श्री कृष्ण के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की थी। इस दिन से ही भाई दूज के मौके पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और बदले में भाई उन्हें उपहार देते हैं।

भैयादूज के दिन यमराज तथा यमुना जी के पूजन का विशेष महत्व है। धर्मग्रंथों के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए, इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। यमराज ने प्रसन्न होकर यमुना को वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के बाद उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा।

भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालते रहे। कार्तिक शुक्ला का दिन आया। यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया।

यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सदभावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया।

यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करे, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैयादूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है।

मध्यप्रदेश : दमोह में एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देवरान गांव में आज सुबह विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की गाेली मारकर हत्या कर दी गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दमोह देहात थाना अंतर्गत देवरान गांव में विवाद के चलते अहिरवार परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो परिजनों को घायल होने पर यहां जिला अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार के अनुसार देवरान में सुबह महिला संबंधी विवाद पर जगदीश पटेल और घमंडी अहिरवार नाम के व्यक्तियों के परिवार आमने सामने आ गए। इसी बीच जगदीश पटेल परिवार के लोगों ने गोलियां चलायीं, जिससे घमंडी अहिरवाल (60), उसकी पत्नी रामप्यारी (58) और बेटा मानक लाल (32) मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं घमंडी के पुत्र महेश 30 वर्ष और बबलू 28 वर्ष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि घमंडी अहिरवार के परिवार पर गोली चलाने वालों में जगदीश पटेल, सौरभ पटेल, मनीष पटेल, शुभम पटेल, कोदू पटेल और घनश्याम पटेल शामिल बताए गए हैं। सभी देवरान निवासी हैं। इनके विरुद्ध हत्या, अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर पहुंचे कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने बताया कि इस मामले में जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, पुलिस द्वारा की जा रही है। इसके अलावा शासन की ओर से अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जो भी मदद मृतक के परिवारजनों को निर्धारित होगी, प्रदान की जाएगी।

ऑल पार्टी हुर्रियत के पूर्व अध्यक्ष अब्बास अंसारी का निधन

श्रीनगर। ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष एवं जम्मू- कश्मीर के एक प्रमुख इस्लामी विद्वान मोलाना अब्बास अंसारी का मंगलवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि अंसारी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें आज सुपुर्द- ए- खाक किया जाएगा। अंसारी एक उदारवादी अलगाववादी नेता थे। वह कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के पक्षधर थे। उन्होंने वर्ष 2004 में ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया,जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ पहली बैठक की थी।

अंसारी ने वर्ष 1962 में इत्तेहादुल मुस्लिमीन की स्थापना की। उन्होंने मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट (एमयूएफ) के संयोजक के रूप में भी काम किया। इस राजनीतिक दलों के गठबंधन ने वर्ष 1987 के विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस को चुनौती दी थी।

करौली में मेरिज गार्डन में आग, एक करोड़ का सामान जलकर राख

करौली/भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर संभाग के करौली में एक मैरिज हॉल में अज्ञात कारणों से आग लगने से एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरिज हाल में सोमवार देर रात लगी आग कुछ ही देर में मैरिज हॉल की पूरी गैलरी जलकर राख हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। मैरिज हॉल खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

आग की सूचना मिलते ही कलक्टर अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। कलक्टर सिंह ने बताया कि पुरानी ट्रक यूनियन क्षेत्र स्थित आशीर्वाद मैरिज हॉल में अज्ञात कारणों से लगी आग की सूचना पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली।

मैरिज हॉल मालिक यसवेंद्र सिंह ने बताया कि आग के कारण मैरिज हॉल में लगा फाइबर वर्क और आर्टिफिशियल सजावट का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान हुआ है।

रांची में बस स्टैंड पर बस में लगी आग, ड्राइवर और खलासी की मौत

रांची। झारखंड में रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी मूनलाइट नाम के बस में सोमवार देर रात आग लगने से ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि घटना के समय ड्राइवर और खलासी बस में सो हुए थे। मृतक की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची और बस में लगी आग पर काबू पाया। बस के अंदर से जले हुए दो शव बरामद किए गए।

सूत्रों ने बताया कि बस स्टैंड में खड़ी बस में दिवाली की रात पूजा करने के बाद ड्राइवर मदन और खलासी इब्राहिम दीया जलाकर बस के अंदर सो गए थे। तभी दीये से बस में आग लग गई। आग की लपटे इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे बस को अपनी चपेट में ले लिया। इससे ड्राइवर और खलासी दोनों जिंदा जल गए।

बस में आग लगा देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वो असफल रहे। पुलिस ने फायर ब्रिगेड वाहन को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंची उसके बाद आग पर काबू पाया लेकिन तबतक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

आग बुझाने के बाद बस में दो लोगों के शव मिले। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस घटना में जलने से दो लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तरार का इस्तीफा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में न्यायिक आयोग की बैठक के बाद सोमवार देर रात हुए घटनाक्रम में संघीय कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डॉन न्यूज ने मंगलवार को यह रिपोर्ट दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तरार ने रविवार को लाहौर में अस्मा जहांगीर सम्मेलन में लगे ‘स्थापना विरोधी नारों’ का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के अनुसार हालांकि उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि कानून मंत्री पर पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल के साथ कुछ ‘कनिष्ठ जजों’ के पक्ष में अपना वोट डालने के लिए भारी दबाव था। जिन्हें सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि रविवार को हुए अस्मा जहांगीर सम्मेलन में तरार मुख्य अतिथि थे जहां कुछ प्रतिभागियों ने भाषण के दौरान स्थापना के खिलाफ नारे लगाए थे।

सबगुरु राशिफल : 25 अक्टूबर मंगलवार को आपके भाग्य में यह होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास , कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 04.18 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं।

वृषभ :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नए अवसर आएंगे जिन्हें नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

सिंह :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आएगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पाएगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाए रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा।

तुला :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जाएगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य की शुरूआत हो सकती है।

वृश्चिक :- आज आप अपने नए काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिए भी दिन ठीक है। उगाही के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

धनु :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाए। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।

मकर :- आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

कुंभ :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मीन :- आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की गोली मारकर हत्या

0

नैरोबी/इस्लामाबाद। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अरशद शरीफ की केन्याई पुलिस ने रविवार रात देश के मगदी शहर से नैरोबी की यात्रा के दौरान ‘गलत पहचान’ मामले में गोली मारकर हत्या कर दी।

द स्टार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारे पास गोलीबारी की एक सूचना थी जो एक पत्रकार से जुड़ी गलत पहचान का मामला निकला। हम बाद में अधिक जानकारी जारी करेंगे।

पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट में कहा है कि जब शरीफ और उनके ड्राइवर ने कथित तौर पर एक चौकी का उल्लंघन किया तो शरीफ को सिर में गोली मार दी गई।

द स्टार ने बताया कि शरीफ की पहचान के लिए रुकने पर स्वागत किया गया लेकिन उनका ड्राइवर कथित तौर पर चेकपॉइंट से आगे निकल गया। इसके बाद पुलिस ने थोड़ी दूर तक पीछा किया और गोली मार दी जिसमें पत्रकार की मौत हो गई।

केन्याई मीडिया ने कहा कि शरीफ का ड्राइवर घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। इसमें कहा गया है कि ड्राइवर ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों को बताया कि वह और शरीफ डेवलपर हैं तथा मगदी में एक साइट देखने जा रहे थे।

पुलिस मुख्यालय ने कहा कि केन्या की इंडिपेंडेंट पुलिसिंग ओवरसाइट अथॉरिटी मामले की जांच करेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्तृत बयान बाद में जारी किया जाएगा।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने पुष्टि की है कि मारे गए वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ के शव की पहचान केन्या की राजधानी नैरोबी में हुई है। उन्होंने कहाकि पाकिस्तान के उच्चायुक्त, केन्याई पुलिस अधिकारी और डॉक्टर फिलहाल मुर्दाघर में हैं, जहां शरीफ का शव रखा गया है।

इस बीच, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने पत्रकार की मौत पर दुख जताया और कहा कि पाकिस्तानी सरकार इस संबंध में केन्याई अधिकारियों के संपर्क में है। उन्होंने पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या की अविश्वसनीय घटना बेहद चौंकाने वाली और पाकिस्तान के पत्रकार समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति करार दिया है।

उन्होंने कहा कि मैं पत्रकार अरशद शरीफ के परिवार, पत्रकार समुदाय और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। शरीफ के निधन की खबर के बाद देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शरीफ की मौत को ‘पत्रकारिता और पाकिस्तान के लिए एक बड़ी क्षति’ करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार, जिसमें उनके दोस्त भी शामिल हैं, को इस नुकसान को सहने की शक्ति मिले।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पत्रकार अरशद शरीफ की मौत की चौंकाने वाली खबर पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे। शोक संतप्त परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना और प्रार्थना है।

सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि वे वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की अप्रत्याशित मौत से बहुत दुखी हैं। सेना ने कहा किअल्लाह उन्हें जन्नत से ऊंचा दर्जा दे। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने भी पत्रकार की मौत की परिस्थितियों की पारदर्शी जांच की मांग की।

अजमेर : पुष्कर एवं मसूदा में आगजनी से लाखों का नुकसान

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के पुष्कर एवं मसूदा थाना क्षेत्र में अलग अलग आगजनी की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो गया जिससे दुकान मालिकों की दीपावली बिगड़ गई।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर रोड स्थित लीला श्याम कपड़ा फैक्ट्री के ऑफिस में लगी आग ने भीषण रुप धारण कर लिया और फैक्ट्री का ऑफिस पूरी तरह स्वाहा हो गया। फैक्ट्री संचालक कन्हैयालाल खतरी ने प्रथम दृष्टया लाखों के नुकसान की बात कही है लेकिन आंकलन होना शेष है। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि कड़ी मशक्कत के बाद उस पर नियंत्रण किया जा सका।

मसूदा के बेगलियावास गांव स्थित परचूनी की दुकान पर भी शॉर्ट सर्किट से हुई आगजनी में करीब पंद्रह लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान सामने आया है। गांव में स्थित न्यू पटेल जनरल व किराना स्टोर आग की चपेट में आ गए और सारा सामान जलकर खाक हो गया।

दुकान में पटाखे भी होने से लाख कोशिश के बावजूद भी आग पर जल्दी से काबू नहीं पाया जा सका जिससे दुकान एवं सामान पूरी तरह नष्ट हो गई। संचालक सोनू पटेल पंद्रह से बीस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं।

मसूदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। नुकसान का वास्तविक आंकलन होना शेष है लेकिन गनीमत यह रही कि दोनों मामलों में कोई जनहानि नहीं हुई।