Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 529 -
होम ब्लॉग पेज 529

स्वप्ना सुरेश ने माकपा के तीन नेताओं पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

कोच्चि। केरल में सोने की तस्करी के मामले में संदिग्ध स्वप्ना सुरेश ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के तीन नेताओं के खिलाफ दुराचार करने का संगीन आरोप लगाया है।

एक न्यूज चैनल को दिए गए साक्षात्कार में स्वप्ना सुरेश ने पूर्व मंत्री कडकम्पल्ली सुरेंद्रन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन और पूर्व वित्त मंत्री डॉ थॉमस इसाक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यह घटना तब की है, जब वह तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के महावाणिज्य दूत में कार्यकारी सचिव पर थीं और माकपा के तीनों शीर्ष नेता केरल में पिछली पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली वाम सरकार का हिस्सा थे।

स्वप्ना ने गत अगस्त को केरल हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी कि केरल के पूर्व मंत्री केटी जलील ने एक साजिश के तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसे रद्द किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि सोने की तस्करी के मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। स्वप्ना ने इस मामले में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया था जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि केटी जलील, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी पत्नी और बेटी समेत कई लोग तस्करी के मामले में संलिप्त है। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि केरल क्राइम ब्रांच ने उसे 770 दंगों के मामलों में फंसाने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसे पुलिस परेशान कर रही है और एक साजिश के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।

स्वप्ना ने कहा कि क्राइम ब्रांच मेरे खिलाफ तय किए गए साजिश के मामले में पूछताछ करने के बजाय मुझे परेशान कर रही थी। वे मुझसे पूछ रहे थे कि मैंने मुख्यमंत्री की बेटी वीना के स्वामित्व वाली कंपनी के व्यापारिक लेनदेन से संबंधित सभी डुप्लिकेट दस्तावेज कहां रखे हैं। सोने की तस्करी के मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष उनके 164 बयान के संबंध में सबूतों के बारे में पूछा जा रहा था, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है।

उन्होने कहा कि अपराध शाखा ने उसे अपने वकील आर कृष्णा राज से नाता तोड़ने के लिए दवाब बना रही थी। उसे सरकारी विभागों के दवाब में एचआरडीएस-इंडिया में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

राजस्थान की धार्मिक नगरी नाथद्वारा में जियो ट्रू 5जी-पावर्ड वाई-फाई लॉन्च

नाथद्वारा/नई दिल्ली। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) ने शनिवार को जियो ट्रू 5जी पावर्ड वाई फाई की राजस्थान की धार्मिक नगरी नाथद्वारा में शुरुआत की। शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, कमर्शियल हब जैसे स्थान जहां लोगों का जमावड़ा अधिक होता है वहां यह सर्विस दी जाएगी।

जियो यूजर्स को यह नई वाई-फाई सर्विस, जियो वेलकम ऑफर अवधि के दौरान मुफ्त में मिलेगी। दूसरा नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले भी जियो 5जी पावर्ड वाई फाई का सीमित इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन अगर वे जियो 5जी पावर्ड वाई फाई की फुल सर्विस का उपयोग करना चाहते हैं तो उन्हें जियो का ग्राहक बनना होगा। दिलचस्प यह है कि जियो ट्रू 5जी वाई फाई से जुड़ने के लिए यह जरूरी नहीं कि ग्राहक के पास 5जी हैंडसेट हो। वह 4जी हैंडसेट से भी इस सर्विस से जुड़ सकता है।

इस सेवा की शुरुआत के साथ ही नाथद्वारा और चेन्नई में जियो की ट्रू 5जी सर्विस भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में भी 5जी सर्विस लॉन्च की गई थी। जल्द ही दूसरे शहरों में भी जियो 5जी सर्विस शुरू हो सके और ट्रू 5जी हैंडसेट की उपलब्धता बढ़े इसके लिए जियो की टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।

देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आकाश अंबानी ने कहा कि भगवान श्रीनाथ जी कृपा से आज नाथद्वारा में जियो ट्रू 5जी की सर्विस के साथ 5जी पॉवर्ड वाईफाई सेवा का शुभारंभ हो रहा है। हम मानते हैं कि 5जी सबके लिए है, इसलिए हमारी कोशिश है कि दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता और वाराणसी की तरह देश के कोने कोने तक जियो की ट्रू 5जी सर्विस जल्द चालू हो। श्रीनाथ जी के आशीर्वाद से नाथद्वारा और चेन्नई भी आज से जियो ट्रू 5जी सिटी बन गए हैं।

नाथद्वारा राजस्थान का पहला शहर है जहां किसी भी ऑपरेटर ने 5जी सेवाओं की शुरूआत की है। कंपनी ने हालांकि कमर्शियल लॉन्च की घोषणा अभी नहीं की है। वहीं कंपनी के 5जी सर्विस मैप पर दक्षिण भारत का चेन्नई शहर भी आ गया है।

त्रिपुरा के श्रम मंत्री बागबन दास के पुत्र पर गैंगरेप का आरोप

अगरतला। त्रिपुरा में विपक्षी दल कांग्रेस ने शनिवार को उनोकोटी जिले के कुमारघाट में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सामूहिक दुष्कर्म में शामिल श्रम मंत्री बागबन दास के पुत्र सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

इन सभी आरोपियाें पर 19 अक्टूबर की रात 16 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने हालांकि बताया कि इस घटना के सिलसिले में एक महिला राजीव दास और पापिया डे सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जब तक अपराध में शामिल लाेगों का पता नहीं चल पाता तब तक जनता की मांग पर किसी को गिरफ्तार नहीं की जा सकती।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता फातिकरॉय थाना क्षेत्र के कंचनबाड़ी की रहने वाली है और उसका आरोपी राजीव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीड़िता स्थानीय भाजपा नेता की बेटी आरोपी महिला के साथ कुमारघाट आई थी जो उसे एक इमारत में लेकर गई थी, जो मंत्री के बेटे के कब्जे में है।

पीड़िता का लंबे समय तक इमारत में राजीव सहित एक गिरोह के अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और पीड़िता के बाद में घर लौटने पर उसके माता-पिता उसकी हालत को देखकर तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसने डॉक्टरों को आप बीती बताई। पीड़ित के परिवार ने अगले दिन प्राथमिकी दर्ज कराई और उसके आधार पर पुलिस ने राजीव और पापिया को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अभी तक अन्य आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया गया है।

इस बीच कुमारघाट के कांग्रेस नेता सत्यबन दास ने आरोप लगाया कि श्रम मंत्री दास के पुत्र की इमारत में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और वह कथित तौर पर इस अपराध में शामिल था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मंत्री और भाजपा नेताओं के दबाव और धमकियों के आगे घुटने टेक दिए है और मंत्री के पुत्र का नाम इस मामले से हटाने के पूरे प्रयास में जुटी हुई है।

दास ने कहा कि भाजपा नेता पीड़ित परिवार को मामले आगे न बढ़ाने के लिए धमका रहे हैं। हम शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से मिले और हमने इस मामले की उन्हें पूरी जानकारी दी तथा उनसे उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया जिनके नाम पीड़ितों द्वारा शुरू में पुलिस को बताए गए थे लेकिन पुलिस कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। उन्हाेंने कहा कि इस मामले पर प्रतिक्रिया देने के लिए न तो मंत्री बागवन दास और न ही भाजपा के कोई नेता उपलब्ध है।

रीवा में बस-ट्रक भिडंत में 15 की मौत, 40 से अधिक यात्री घायल

रीवा/भोपाल। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के साेहागी थाना क्षेत्र में बस और ट्रक की भीषण टक्कर के कारण हुए सड़क हादसे में 15 यात्रियों की मृत्यु हो गई और लगभग 40 घायल हो गए। मृतकों में अब तक दो लोगों की पहचान हुईयी है, जो उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रीवा से प्रयागराज की ओर जा रही बस बीती देर रात्रि सोहागी पहाड़ पर एक ट्रक में पीछे से टकरा गईयी। दरअसल, जिस बस से ट्रक की टक्कर हुई उसके आगे एक अन्य ट्रक चल रहा है, जिससे वह ट्रक टकरा गया। इसी बीच बस भी पीछे से ट्रक में घुस गई। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बस लगभग तीन से चार फिट अंदर ट्रक में घुस गई।

हादसे में चाैदह लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने रीवा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में अब तक दो लोगों की पहचान हुई है, जिनके नाम लल्लू उर्फ कलीम खान (35) और राजू अंसारी (31) दोनों निवासी कुतरैला जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश बताए गए हैं।

घटना के बाद जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए रीवा भेजा गया। राहत एवं बचाव कार्य रात भर चला जिसके चलते आवागमन भी प्रभावित रहा। हालांकि आज सुबह इस मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया गया। वहीं दुर्घटना में चालीस से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बस सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं, जो हैदराबाद से एक बस में सवार होकर जबलपुर पहुंचे, वहां से वह दूसरी बस में सवार होकर जबलपुर से रीवा होते हुए उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की ओर जा रहे थे। बस में अधिकतर लोग श्रमिक बताए गए हैं, जो हैदराबाद से मजदूरी कर दीपावली के पर्व के चलते अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में सभी पुरुष बताए गए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस भीषण हादसे में मृत यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए रीवा जिला प्रशासन को सभी के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद दूरभाष पर चौहान और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच चर्चा भी हुई।

चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि बस में सवार जो व्यक्ति कम घायल हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार देकर देर रात्रि ही अन्य बस से उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। गंभीर घायलों का रीवा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

जयपुर में संस्कृत भारती के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन

0

जयपुर। संस्कृत भाषा की पत्रिका संस्कृत भारती के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने किया।

इस अवसर पर संघ के अखिल भारतीय गोसेवा प्रमुख शंकरलाल ने कहा कि यह पत्रिका 1950 में शुरु हुई थी। अपने सीमित संसाधन के बावजूद निरंतर अपने ध्येय पर आगे बढ रही है। संघ प्रचारक रहे बाबा साहेब आप्टे की प्रेरणा से शुरु संस्कृत भारती विगत 72 वर्षों से निरंतर प्रकाशित होकर संस्कृत के प्रचार प्रसार का कार्य कर रही है जो निश्चित ही सराहनीय है।शंकरलाल ने सुझाव दिया कि पत्रिका में नवीनता लाकर और आकर्षक बनाना चाहिए।

निम्बाराम ने पत्रिका में संस्कृत संभाषण का पृष्ठ जोड़ने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंत में पत्रिका के प्रबंध संपादक सुदामा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। जयपुर के भारती भवन स्थित इस कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में संघ के अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद, क्रीडा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर एवं सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी भी उपस्थित रहे।

ट्रेन मैनेजर (गार्ड) की सतर्कता व तत्परता से बची रेलयात्री की जान

0

अजमेर। अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग पर अजमेर-भागलपुर ट्रेन के मैनेजर (रेलवे गार्ड) की सतर्कता तथा त्वरित कार्रवाई से एक रेलयात्री की जान बच गई। यदि ट्रेन मैनेजर सतर्कता नहीं बरतता तो समय पर उपचार नहीं मिलने पर यात्री की जान भी जा सकती थी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के अनुसार शनिवार को गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर ट्रेन सुबह 6:20 बजे अजमेर से रवाना होने के पश्चात क्रॉसिंग के चलते भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ स्टेशनों के मध्य रेल मार्ग पर स्थित सोनियाना स्टेशन पर खड़ी थी।

क्रॉसिंग के पश्चात जैसे ही गाड़ी सोनियाना स्टेशन से निकली और लूप लाइन से होते हुए मेन लाइन की ओर जा रही थी तभी एक अशोक कुमार नाम का रेलयात्री जो कि परिवार सहित भीलवाड़ा से दमोह की यात्रा कर रहा था, अचानक चलती ट्रेन से गेट से नीचे गिर गया जिसे इस ट्रेन के ट्रेन मैनेजर संजय कुमार ने देखा और तुरंत लोको पायलट को बोलकर गाड़ी रुकवाई।

वे यात्री के पास पहुंचे और देखा कि गिट्टी व पत्थर आदि की वजह से यात्री को चोट लगी है, उन्होंने उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और तबीयत के बारे में पूछा और गाड़ी तक लेकर आए और सीट पर लिटाया। यात्री ने स्वयं को ठीक बताया और आगे की यात्रा हेतु सक्षम बताया। तब गाड़ी को रवाना किया गया। कोटा पहुंचने पर ट्रेन मैनेजर संजय कुमार ने पुनः यात्री से मुलाकात कर हालचाल पूछा जिस पर यात्री ने स्वयं को ठीक बताया।

संजय कुमार अजमेर भागलपुर ट्रेन में अजमेर से कोटा तक ट्रेन मैनेजर की ड्यूटी पर थे। इस प्रकार एक ट्रेन मैनेजर द्वारा अपनी ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतते हुए ट्रेन से गिरे हुए यात्री को देखकर गाड़ी रुकवा कर उसका उपचार कराया ताकि उसकी जान बच सके और वह इसमें सफल भी रहे। भारतीय रेल के सभी रेलकर्मी इसी प्रकार सदैव रेल यात्रियों की रक्षा, सुरक्षा और सुविधा हेतु कृत संकल्प है।

पीएम मोदी ने की रोज़गार मेला की शुरूआत, 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज युवाओं के लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियों के अभियान रोज़गार मेला की शुरूआत कीे। रोज़गार मेला के अन्तर्गत केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में 10 लाख युवाओं को नियुक्ति देने के अभियान की शुरूआत की।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार पीएम मोदी युवाओं के लिए भर्ती अभियान रोज़गार मेला की शुरूआत कर इस अभियान के प्रथम चरण में देश के 50 स्थानों पर वर्चुअल माध्यम से जुडे़ 75000 नवनियुक्ति अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए। इस मौके पर मोदी ने कहा कि आज भारत की युवा शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। बीते आठ वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है। ये कड़ी है रोज़गार मेले की। आने वाले महीनों में इसी तरह लाखों युवाओं को भारत सरकार द्वारा समय-समय पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आप सभी ऐसे समय में भारत सरकार के साथ जुड़ रहे हैं, जब देश आज़ादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है। विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे इनोवेटर्स, हमारे एंटरप्रन्योर्स, हमारे उद्यमी, हमारे किसान, सर्विसेज़ और मैन्युफेक्चरिंग से जुड़े हर किसी की बहुत बड़ी भूमिका है। यानि विकसित भारत का निर्माण सबके प्रयास से ही संभव है। सबका प्रयास की इस भावना को तभी जागृत किया जा सकता है, जब हर भारतीय तक मूल सुविधाएं तेज़ी से पहुंचें, और सरकार की प्रक्रियाएं तेज़ हों, त्वरित हों।

आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत के निर्माण के सारथी हमारे युवा हैं, आप सभी हैं। आज जिन्हें नियुक्ति पत्र मिला है, उनसे मैं विशेष तौर पर कहना चाहूंगा कि आप जब भी दफ्तर आएंगे अपने कर्तव्य पथ को हमेशा याद करें। आपको जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया जा रहा है। 21वीं सदी के भारत में सरकारी सेवा सुविधा का नहीं, बल्कि समय सीमा के भीतर काम करके देश के कोटि-कोटि लोगों की सेवा करने का एक कमिटमेंट है, एक स्वर्णिम अवसर है।

मुझे विश्वास है कि आप इस बड़े संकल्प को ध्यान में रखते हुए, सेवाभाव को सर्वोपरि रखेंगे। याद रखिए, आपका सपना आज से शुरू हुआ है, जो विकसित भारत के साथ ही पूरा होगा। आज धनतेरस का पावन पर्व है, हमारे यहां इसका अत्यंत महत्व भी है। दिवाली भी सामने आ रही है, यानि एक त्यौहारों का पल है। उसमें आपके हाथ में ये पत्र होना आपके त्यौहारों को अधिक उमंग और उत्साह से भर देंगे साथ में एक संकल्प से भी जोड़ देंगे जो संकल्प एक सौ साल का जब भारत की आजादी का समय होगा। अमृतकाल के 25 साल आपके जीवन के भी 25 साल, महत्वपूर्ण 25 साल आईए मिलकर के देश को नई ऊंचाईयों पर ले जाएं।

इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में आयोजित समारोह में नवनियुक्त कर्मियों को बधाई दी और उनका अभिन्नदन करते हुए कहा कि आपको दीपावली के पावन अवसर पर देश सेवा का सौभाग्य मिला है। सभी युवाओं जिन्हें केन्द्र सरकार के रेलवे, पोस्ट, गृह, रक्षा, वित्त और श्रम विभागों में नियुक्ति प्राप्त अभ्यर्थियों को राष्ट्र प्रथम सर्वदा प्रथम का मूलमंत्र दिया और कहा कि इस अवसर को देश निर्माण के लिए समर्पित करें तथा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर सकारात्मक परिणाम प्राप्त करें।

अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन में रेलवे के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान में रेलवे में काफी बदलाव आया है और देश की आवश्कताओं के लिए बदलाव की जरूरत भी है। स्टेशनों और ट्रेनों में पहले जहाँ गन्दगी रहती है अब वहां साफ-सफाई का स्तर बहुत अच्छा हो गया है। स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए पहले चरण में 200 स्टेशनों पर रि-डेवलेपमेंट का कार्य किया जा रहा है, जिसमें 138 स्टेशनों का मास्टर प्लान तैयार हो गया है।

राजस्थान में जयपुर, गांधीनगर जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर, पाली मारवाड, कोटा, डाकनिया तालव जैसे बडे स्टेशनों पर वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये रि-डेवलेपमेंट कार्य किया जा रहा है। राजस्थान में वर्तमान में 20 प्रोजेक्ट का सर्वे का कार्य किया गया है, जिनको जल्द स्वीकृत किया जाए तथा 57000 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट स्वीकृत है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस वर्ष राजस्थान को रिकार्ड 7565 करोड़ रूपए बजट आंवटन किया गया है। रेलवे में आधारभूत ढ़ांचे में सुदृढीकरण के लिए 12 किलोमीटर प्रतिदिन रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है तथा आने समय इसका 20 किलोमीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संचार के क्षेत्र में बताते हुए वैष्णव ने कहा कि वर्तमान में भारत में संचार सेवाओं में नई तकनीक का समावेश किया जा रहा है तथा 4 जी, 5 जी नेटवर्क उपलब्ध करवाने वाले 5 देश के बाद भारत छठा राष्ट्र बन गया है, इस तकनीक को अब भारत द्वारा अन्य देशों को प्रदान किया जाएगा।

रोज़गार मेला में उपस्थित सांसद रामचरण बोहरा, घनश्याम तिवाड़ी, किरोडी लाल मीना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विधायक सतीश पूनियां ने इस अवसर पर सभी नवनियुक्त युवाओं को बधाई प्रदान की तथा उनको धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तथा गणमान्य जनप्रतिनिधियों तथा उपस्थित युवाओं का रोज़गार मेला में अमूल्य समय प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

गणपति नगर, जयपुर में आयोजित समारोह में केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों के 365 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। रेलवे विभाग में नियुक्त जयपुर में 49, बीकानेर में 14 तथा जोधपुर में 11 कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गएये। समारोह में रेलवे के साथ-साथ डाक, गृह, राजस्व, रक्षा, वित्त व श्रम और रोजगार विभाग के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

रोज़गार मेला अभियान युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में सतत् काम कर रहे हैं। यह भर्तियां मिशन मोड में मंत्रालयों और विभागों द्वारा स्वयं के स्तर पर/यूपीएससी/एसएससी/रेलवे भर्ती बोर्ड इत्यादि एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं। भर्तियों में पारदर्शिता और सुगमता के लिए चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है।

अमेठी में मुस्लिम समुदाय की जमीन से मिला जमींदोज शिवलिंग

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुस्लिम समुदाय की जमीन से शिवलिंग मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पूजा करना शुरु कर उसी स्थान पर मंदिर बनाने की मांग की। स्थानीय प्रशासन ने भूस्वामी की मर्जी के बिना मंदिर बनाने की अनुमति नहीं दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जायस कस्बा स्थित रायबरेली रोड के किनारे कांशीराम आवास के पास कल शाम कुछ बच्चे जानवर चरा रहे थे। तभी उनको मिट्टी में शिवलिंग नुमा पत्थर दिखाई पड़ा। पत्थर पर एक सांप की आकृति बनी थी। जिसे देख कर बच्चे डर गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने शिवलिंग की पूजा करना शुरु कर दिया। इस बीच पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी इसकी जानकारी मिलने पर उस स्थान पर पहुंचेे। स्थानीय लोगों ने उसी स्थान पर मंदिर बनाने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति देने से इंकार कर समीप के शिव मंदिर में शिवलिंग को रखवा दिया।

तिलोई की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) फाल्गुनी सिंह, सीओ अजय सिंह के अलावा कानूनगो, लेखपाल और प्रशासनिक अमले के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने शिवलिंग मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे समीप के शिव मंदिर में रखवा दिया गया है।

बकानिया भारत पेट्रोलियम डिपों में एक टैंकर में लग आग, 7 झुलसे

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र स्थित बकानिया भारत पेट्रोलियम डिपो में आज रात्रि रिफिलिंग के दौरान आग लगने से सात लोग झुलस गए, जिन्हें समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बकानिया भारत पेट्रोलियम डिपो में खड़े एक टैंकर में आ लग गई, जिसकी चपेट में आने से सात लोग झुलस गए। घायलों में एक कर्मचारी और 6 ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं, जिन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जा रहा है कि फिलिंग पॉइंट पर टैंकर में ईंधन भरते समय विस्फोट हो गया और आग लग गई।

घटना की सूचना के बाद गांधीनगर और बैरागढ़ से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और वहां लगी आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

सबगुरु राशिफल : 22 अक्टूबर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 06.02 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।