Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 530 -
होम ब्लॉग पेज 530

अलवर में क़लयुगी पिता ने 9 साल की बेटी के साथ कर डाला गंदा काम

अलवर। राजस्थान में अलवर के बहरोड क्षेत्र के एक गांव में क़लयुगी पिता ने अपनी ही नौ वर्षीय बेटी के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बहरोड में समन्वयक चाईल्ड लाईन विभाग अलवर के मुकेश कुमार गुर्जर ने मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया की गुरुवार सुबह करीब 11 बजे 198 पर सूचना मिली की बहरोड़ के एक गांव में एक नाबालिग लड़की जिसकी के साथ उसके पिता ने तीन-चार दिन पहले गलत काम किया था। बालिका के निजी अंगों पर चोट आई थी। बालिका के निजी अंगों पर आई चोटों पर ग्राम में निजी डॉक्टर द्वारा टांके लगवा दिए गए थे।

सूचना के आधार पर चाईल्ड लाईन टीम एवं पुलिस थाना टीम बहरोड गांव में पहुंची। वहां से नाबालिग लड़की को जाप्ते के साथ घर से थाना बहरोड़ लेकर आए। ग्रामीणों ने नाबालिग बेटी के साथ पिता के द्वारा गलत काम करने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग पुलिस प्रशासन से की गई है। गांव के लोगों ने बताया की इस कृत्य के बाद गांव की बदनामी हुई है।

सवाई माधोपुर नगर परिषद चेयरमैन विमलचंद महावर रिश्वत लेते अरेस्ट

सवाई माधोपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सवाई माधोपुर नगर परिषद चेयरमैन विमलचंद महावर को आज 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी द्वारा ब्यूरो को दी गई शिकायत में परिवादी की फर्म द्वारा किए गए बिजली मेंटिनेंस के कार्यो के बकाया बिलों की राशि करीब तीन लाख 50 हजार रूपए के भुगतान की एवज में कमीशन के रूप में चेयरमैन विमलचंद महावर द्वारा 58 हजार रूपए की मांग की जा रही है।

ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद शुक्रवार को ट्रैप की कार्यवाही करते हुय विमलचंद महावर को परिवादी से 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सोनी ने बताया कि आरोपी ने 20 हजार रूपए परिवादी से शिकायत का सत्यापन करवाने के दौरान ले लिए थे। ब्यूरो की ओर से आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।

अशोक गहलोत की जयपुरवासियों को सौगात, सिटी पार्क का किया लोकार्पण

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार की नीति, उत्कृष्ट मूलभूत ढांचा उपलब्ध कराने एवं लगातार सड़कों के विकास, ओवरब्रिज, अण्डरब्रिज, नई सड़कों एवं टनल का निर्माण, मेट्रो के विस्तार एवं नए पार्कों के निर्माण से राजधानी जयपुर सहित अन्य शहरों की सूरत बदल रही है और इन्हें विश्वस्तरीय शहरों का स्वरूप दिया जा रहा है।

गहलोत आज जयपुर के मानसरोवर में राजस्थान आवासन मंडल द्वारा 55 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सिटी पार्क के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की तर्ज पर सिटी पार्क का निर्माण भव्य एवं शानदार रूप में हुआ है। इतने शानदार पार्क के निर्माण के लिए राजस्थान आवासन मंडल बधाई का पात्र है।

गहलोत ने गोल्फ कार्ट के जरिए 52 एकड़ में बने सिटी पार्क का अवलोकन किया। उन्होंने भव्य एंट्री प्लाजा, गुम्बदनुमा स्टील स्ट्रक्चर, आकर्षक फाउंटेन एवं पार्क में बनी विशिष्ठ कलाकृतियों का अवलोकन किया। साथ ही, उन्होंने राजस्थान के सबसे ऊंचे (213 फुट) राष्ट्रीय ध्वज एवं इसके निकट करीब 2 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मनोरम लोअर लेक का भी अवलोकन किया।

पार्क में 20 फुट चौड़ा एवं 3.5 कि.मी. लम्बा जॉगिंग ट्रेक बनाया गया है। जिस पर भ्रमण करते हुए लोग आकर्षक लाइटिंग एवं म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे। पार्क में पत्थर एवं मेटल से बनी 17 विशिष्ट कलाकृतियां (स्कल्पचर्स), टॉयलेट ब्लॉक, 2 पार्किंग एरिया, ऑक्सी हब, रॉक फाउंटेन, बैठने के लिए आकर्षक बैंचें एवं आरओ वाटर पेयजल स्टेशन के कार्य किये गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान राज्य के 11 शहरों की 15 आवासीय योजनाओं में निर्मित 2967 आवासों का लोकार्पण किया। राजस्थान आवासन मंडल द्वारा आवंटियों को इन आवासों का कब्जापत्र दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्तमान कार्यकाल में 14 हजार से अधिक मकान राजस्थान आवासन मंडल के द्वारा बनाकर किश्तों पर आमजन को दिए जा चुके हैं ताकि जरूरतमंद वर्ग के लोगों का घर का सपना साकार हो सके।

उन्होंने कहा कि राजस्थान आवासन मंडल द्वारा शहरों में आवश्यकता के अनुसार आवासीय योजनाएं तैयार कर आमजन को सस्ती दरों पर मकान उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा 2021-22 के क्रियान्वयन के क्रम में इन 2967 आवासों का निर्माण समय से पूर्ण किया गया है।

ये आवास, वाटिका एवं महला आवासीय योजना (जयपुर) तथा महात्मा गांधी सम्बल आवासीय योजना फेज प्रथम एवं द्वितीय बड़ली (जोधपुर) के साथ ही नसीराबाद, किशनगढ़, निवाई, आबू रोड, उदयपुर, भीलवाड़ा, शाहपुरा, भिंडर तथा बांसवाड़ा जैसे शहरों में चल रही आवासीय योजनाओं के अन्तर्गत बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मेट्रो का विस्तार बगरू, चाकसू, बस्सी एवं चौमूं तक किया जाएगा। मेट्रो के विभिन्न विस्तार कार्यो के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। मेट्रो के विस्तार से जहां एक ओर जयपुर शहर में ट्रैफिक का भार कम होगा, वहीं शहर का मूलभूत ढांचा भी सुदृढ़ होगा।

ईआरसीपी को मिले राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा

गहलोत ने कहा कि राज्य के 13 जिलों में सिंचाई एवं पेयजल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाना चाहिए। इससे समयबद्ध तरीके से ईआरसीपी का निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा तथा राज्य की एक बड़ी जनसंख्या लाभान्वित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा न मिलने पर पचपदरा रिफाईनरी के तरह योजना की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि होने की संभावना है।

इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए इतने बड़े भूखण्ड पर व्यावसायिक केंद्र न बनाते हुए आमजन की सुविधा के लिए पार्क का निर्माण किया। यह सरकार के विजन को दर्शाता है।

राजस्थान आवासन बोर्ड के आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि सिटी पार्क के बनने से मानसरोवर एवं इसके आस-पास की कॉलोनियों में बसे लाखों लोगों को स्वच्छ आबोहवा मिलेगी। आवासन आयुक्त ने बताया कि यहां 32 विभिन्न प्रजातियों के 25 हजार फूलदार एवं फलदार पौधे लगाए गए हैं।

इस अवसर पर जलदाय मंत्री महेश जोशी, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, विधायक रफीक खान, विधायक गंगादेवी, विधायक बाबूलाल नागर, विधायक अशोक लाहोटी, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर, जयपुर हैरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर, जयपुर ग्रेटर मेयर शील धाभाई, नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

अरूणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मृत्यु

नई दिल्ली। सेना का एक उन्नत हल्का हेलिकॉप्टर आज अरूणाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार पांच में से चार कर्मियों की मौत हो गई।

सेना के अनुसार दुर्घटना सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर हुई और उस समय हेलिकॉप्टर अरूणाचल प्रदेश के उपरी सियांग जिले में उडान भर रहा था।

दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का पता लगाने के लिए वायु सेना और सेना की संयुक्त बचाव टीमों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया जिसमें एक एमआई -17 और दो उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर तथा सेना की तीन टुकड़ियां शामिल थी।

सेना की ओर से बताया गया है कि हेलिकॉप्टर में पांच व्यक्ति सवार थे जिनमें से चार के पार्थिव शरीर मिल गए हैं। अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है।

पुष्कर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान को लेकर तैयारियों में जुटे आयोजक

0

पुष्कर। स्वर्गीय केसरदेवी की स्मृति में धर्मावत परिवार की ओर से 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान को लेकर केसर विला आईंडीएसएमटी कालोनी में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक रखी गई जिसमें कथा आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

समिति के स्वागताध्यक्ष राजीवलोचन सैफाली शर्मा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही है। कथा को लेकर समिति के सभी सदस्य उत्साह के साथ जुटे हैं। समिति के सदस्यों ने खण्डेलवाल धर्मशाला का भी जायज़ा लिया।

समिति के महासचिव मधुसूदन कृष्णा शर्मा ने बताया कि भागवत पोथी का पूजन मुख्य गऊ घाट पर होगा। इसके बाद महिलाएं कलश यात्रा के रूप में मुख्य बाज़ार, बद्रीघाट, बराह घाट, पुराना मंदिर होते हुए बैण्ड बाजों के साथ कथास्थल पहुंचेंगी। समिति के संरक्षक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष जनार्दन शर्मा शोभायात्रा की अगवानी करेंगे।

शर्मा ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच तक रहेगा। व्यासपीठ से कथावाचक परम पूज्य पंडित गौरव व्यास द्वारा संगीतमय कथा की जाएगी। समिति के सदस्यों ने सभी से आग्रह किया है कि भक्तगण कथा श्रवण करने अधिकाधिक संख्या में पधार कर धर्मलाभ प्राप्त करें।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जयपुर में फूंका मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के विरोध में आज यहां उनका पुतला फूंका। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक खान के नेतृत्व में शाम करीब पांच बजे रामगंज चौपड़ में मोहर्रम की मातमी धुने बजाकर खड़गे का पुतला दहन किया गया।

इस मौके मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, मोर्चा के जयपुर जिले के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, वार्ड संयोजक, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी बूथ अध्यक्ष एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि खड़गे ने कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाने से पहले भोपाल में एक सवाल के जवाब में कहा था कि अगर बकरीद पर बचेंगे, तो मोहर्रम पर नाचेंगे। इस बयान को मोर्चा ने मुस्लिम समाज सहित सारे देशवासियों की भावनाएं आहत करने वाला बयान बताते हुए इसका विरोध किया और खड़गे का पुतला फूंका।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में अयोग्य घोषित

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तोशाखाना मामले में सर्वसम्मति से लिए गए फैसले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अयोग्य करार देते हुए कहा कि पीटीआई अध्यक्ष अब नेशनल असेंबली के सदस्य नहीं रहे। आयोग के इस फैसले को सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है।

चुनाव आयोग ने अपने फैसले में कहा कि गलत घोषणा करने के लिए पीटीआई अध्यक्ष के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाएगी। उसने कहा कि खान ने झूठा हलफनामा दायर किया और वह अनुच्छेद 63 (1) (पी) के अंतर्गत भ्रष्ट आचरण में लिप्त पाए गए। इस अनुच्छेद के तहत एक सांसद को मजलिस-ए-शूरा (संसद) या प्रांतीय असेंबली के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने या चुने जाने से वर्तमान समय में अयोग्य करार दिया जाता है।

चुनाव आयोग की पांच सदस्यीय पीठ ने यह फैसला सर्वसम्मति से लिया, लेकिन पंजाब के सदस्य बाबर हसन भरवाना स्वास्थ्य कारणों से आज मौजूद नहीं थे। रेड जोन में कड़ी सुरक्षा के बीच यह फैसला सुनाया गया, इलाके में कानून-व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कम से कम 1,100 पुलिस अधिकारी तैनात थे।

तोशाखाना मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ईसीपी ने 19 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा की अध्यक्षता में ईसीपी की पांच सदस्यीय पीठ ने इस मामले की सुनवाई की थी।

इस बीच पीटीआई नेता फवाद चौधरी इस निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव आयोग का व्यवहार बेहद खराब रहा है। हमें इस पर कभी से कोई उम्मीद नहीं थी। यह एक शर्मनाक फैसला है। उन्होंने 22 करोड़ आबादी वाले मजबूत देश को अपमानित किया है।

वहीं पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया है और उन्हें अयोग्य करार दिया है। बिलावल ने कहा कि जो लोग अपने राजनीतिक विरोधियों पर कथित रूप से भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाते थे, उन्हें रंगे हाथों पकड़ा गया है। पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने भ्रष्ट आचरण के लिए दोषी पाए जाने के बाद इमरान खान की गिरफ्तारी की मांग की।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2022 में नेशनल असेंबली के स्पीकर राजा परवेज अशरफ ने अनुच्छेद 62ए, 63ए और 223 के अंतर्गत चुनाव आयोग को एक संदर्भ भेजकर इमरान खान को तोशाखाना घोटाला मामले में अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। खान के उपहारों का आकलन मूल्य लगभग 14 करोड़ 20 लाख रुपए किया गया है। ये उपहार उन्हें अगस्त 2018 से दिसंबर 2021 के दौरान प्राप्त हुए थे।

प्रयागराज : प्लेटलेट के बजाय चढाया मौसमी का जूस, मरीज की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डेंगू के मरीज को एक निजी अस्पताल में प्लेटलेट चढ़ाने के बजाय मौसमी का जूस चढ़ा देने से मरीज की मौत होने की हैरतंगेज घटना पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

इस मामले को उजागर करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वाथ्य मंत्री बृजेश पाठक ने इस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि इस निजी अस्पताल की घोर लापरवाही को देखते हुए जिला प्रशासन ने उनके आदेश पर अस्पताल को सील कर मामले की जांच शुरु कर दी है, जिससे दोषियों की पहचान कर इनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने भी शहर के जॉर्ज टाउन इलाके में हुई इस घटना में कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जॉर्ज टाउन पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में प्रयागराज के बमरौली निवासी प्रदीप पांडे को डेंगू हाेने पर 14 अक्टूबर को झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीज को प्लेटलेट चढ़ाने के बजाय मौसमी का जूस चढ़ा दिया। इसके बाद पांडे की हालत बिगड़ने पर 17 अक्टूबर को उसे दूसरे अस्पताल में लेे जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल को सील कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बद्रीनाथ में पूजा के बाद मोदी ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

बदरीनाथ/माणा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के माणा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को 3400 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी।

मोदी आज मध्याह्न श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने रिवरफ्रंट के विकास कार्यो का निरीक्षण किया। इससे पूर्व, उन्होंने केदारनाथ धाम में रूद्राभिषेक कर सबकी सुख एवं समृद्धि की कामना की।

उत्तराखंड के दो दिवसीय भ्रमण पर आए मोदी ने चीन सीमा से सटे देश के उत्तराखंड राज्य के माणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में 3400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें गौरीकुंड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब दो नई रोपवे परियोजनाओं सहित दो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं – माणा से माणा पास (एनएच – 07) और जोशीमठ से मलारी (एनएच107बी) शामिल हैं। उन्होंने माणा गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए गए स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि माताओं व बहनों ने बहुत अच्छा काम किया है। पैकेजिंग वगैरह देख कर मन प्रसन्न हो गया।

प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल का जिक्र करते हुए देशवासियों से आग्रह किया कि जहां भी जाएं एक संकल्प करें कि यात्रा पर जितना भी खर्च करते हैं उसका कम से कम पांच प्रतिशत वहां के स्थानीय उत्पाद खरीदने पर खर्च करें। इन सारे क्षेत्रों में इतनी रोजी रोटी मिल जाएगी, आप कल्पना भी नही कर सकते। मोदी ने कहा कि कोविड काल में कोरोना की वैक्सीन पहाड़ों तक पहुंचाई गई। इसमें उत्तराखंड और हिमाचल में बेहतर काम किया गया। गरीब कल्याण योजना में उत्तराखण्ड के लाखों लोगों को लाभ मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने होम स्टे और स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को जोड़ा है। पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं को एनसीसी से जोड़ रहे हैं। विकास कार्यों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि पर्यटन का विस्तार हो रहा है। जल जीवन मिशन से गांवों तक नल से जल पहुंचाया जा रहा है। मल्टी मॉडल कनेक्टीवीटी प्रदान करने के लिए काम किया जा रहा है।

सागरमाला, भारतमाला की तरह अब पर्वतमाला परियोजना पर काम होने जा रहा है। रोपवे पर बहुत बड़ा काम होने जा रहा है। बॉर्डर के गांवों में चहल पहल बढ़नी चाहिए। विकास जीवन का उत्साह होना चाहिए। जो कभी गांव छोड़कर गए हैं, उनका वापस लौटने का मन करे, हमें ऐसे जिंदा गांव बनाने हैं।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माणा को भारत के अन्तिम गांव की बजाय देश का पहला गांव कहे जाने पर मुहर लगाते हुए कहा कि अब तो मेरे लिए ये भी सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव ही है। पहले जिन इलाकों को देश के सीमाओं का अंत मानकर नजर अंदाज किया जाता था, हमने वहां से देश की समृद्धि का आरंभ मानकर शुरू किया। लोग माणा आएं, यहां डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है।

मोदी ने माणा गांव से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृति बताते हुए कहा कि आज से 25 वर्ष पहले जब वह उत्तराखंड में भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते थे एक अनजाने जीवन के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे तो उस समय उनके द्वारा माणा में उत्तराखण्ड भाजपा कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी तो मेरे कार्यकर्ता नाराज भी हुए थे इतने दूर इतनी मेहनत से जाना पड़ेगा।

तब मेरे द्वारा कहा गया कि जिस दिन हमारे दिल में माणा गांव का महत्व पक्का हो जाएगा ना उस दिन उत्तराखंड की जनता के दिल में महत्व बन जाएगा। और उसी का परिणाम है, माणा गांव की मिट्टी की ताकत है आप सभी का आशीर्वाद है। माणा की धरती के आशीर्वाद से हमें दुबारा सेवा करने का मौका मिला है।

मोदी ने कहा कि आज का दिन बाबा केदार और बाबा बद्री विशाल के दर्शन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करके जीवन धन्य हो गया है तथा यह पल पल मेरे लिए चिरंजीवी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा के सान्निध्य में, बाबा के आदेश से, बाबा की कृपा से पिछले बार जब मैं आया था तो कुछ शब्द मेरे मुंह से निकले थे कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को बताना चाहूंगा कि वह शब्द मेरे नहीं थे, वे शब्द बाबा के आशीर्वाद से मेरे मुख से निकले थे। आज मैं आप सभी के बीच इन नई परियोजनाओं के साथ फिर वही संकल्प दोहराने आया हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के विकसित भारत के दो प्रमुख स्तंभ है, पहला अपनी विरासत पर गर्व और विकास के लिए हर संभव प्रयास। उत्तराखंड इन दोनों ही स्तम्भों को मजबूत कर रहा है। आज मुझे दो रोपवे के शिलान्यास का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इससे केदारनाथ जी और हेमकुण्ड साहिब के दर्शन करना और आसान हो जाएगा। इन रोपवे से काम करने वाले लोगों पर देश के 130 करोड़ लोगों का आशीर्वाद बरसने वाला हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों और एंव इंजिनियरों से बात करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे भगवान का काम कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इन काम में लगे मजदूरों का ध्यान रखने का आग्रह किया।

मोदी ने कहा कि गुलामी की मानसिकता ने लोगों को ऐसा जकडा हुआ है कि प्रगति का हर कार्य कुछ लोगों को अपराध की तरह लगता है। विदेशों में संस्कृति से जुड़े ऐसे कार्यों की तारीफे की जाती थी और भारत में नहीं। उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता ने हमारी पूजनीय आस्था स्थलों को जर्जर स्तर पर ला दिया था। दशकों तक हमारे धार्मिक स्थलों की अवहेलना हुई। आस्था के यह केन्द्र सिर्फ ढांचा नहीं बल्कि हमारे लिए यह प्राणशक्ति है। वह हमारे लिए ऐसे शक्तिपूंज है जो कठिन से कठिन परिस्थतियों में भी हमें जीवंत बनाए रखते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या, काशी, उज्जैन अपने गौरव को पुनः प्राप्त कर रहे हैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम को श्रद्धा के साथ आधुनिकता से जोडा जा रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है, गुजरात के पावागढ़ में मां काली के मंदिर से लेकर देवी विंध्यांचल कोरिडोर तक भारत अपने सांस्कृतिक उत्थान का आह्वान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आस्था के इन स्थलों पर पहुंचना, हर श्रद्धालु के लिए सुगम एवं आसान हो गया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की नई पीढ़ी के लिए भी यह श्रद्धा का आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। अब हमारे दिव्यांग साथी भी दर्शन कर रहे हैं। गिरनार में जब रोपवे बनाया तो 80 साल के बुजुर्ग भी यात्रा करने लगे, कई लोगों ने मुझे चिटठी भेज कर धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की देवभूमि, इस परिवर्तन का साक्षी बन रहे हैं। डबल इंजन की सरकार बनने से पहले एक सीजन में ज्यादा से ज्यादा 5 लाख श्रद्धालु आया करते थे अब इस सीजन में यह संख्या 45 लाख हो गई है। उन्होंने कहा कि आस्था और आध्यात्मिकता के पुनर्निमार्ण का एक और पक्ष है।

पहाड़ के लोगों के ईज ऑफ लिविंग का, उनके रोजगार का, जब पहाड़ में रोड, रेल और रोपवे पहुंचते तो अपने साथ रोजगार लेकर आते हैं और पहाड़ का जीवन भी शानदार, जानदार और आसान बना देते हैं। उन्होंने कहा कि अब तो हमारी सरकार ड्रोन का उपयोग सामान ढोने में भी करने की योजना पर काम कर रही है। इससे पहाड़ के लोगों को अपने फल और सब्जी बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।

समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री जी जैसे महामुनि का सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। जिनके विचारों से सम्पूर्ण विश्व लाभान्वित हो रहा है। साथ ही हमें गर्व है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम उस महान यात्रा के सहयात्री हैं जिस यात्रा का गंतव्य भारत को पुनः विश्व गुरू बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी एक तपस्वी की भांति किस प्रकार से नए भारत के निर्माण की अग्नि को सफलतापूर्वक प्रज्जवलित किए हुए हैं।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से विश्वास दिलाता हूं कि इस महायज्ञ की सफलता के लिए जिस भी आहुति की आवश्यकता होगी उत्तराखंड उसके लिए सदैव तत्पर रहेगा। हम उत्तराखंड को ‘उत्कृष्ट उत्तराखंड’ बनाने के ‘विकल्प रहित संकल्प’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सदैव उत्तराखंड के विकास को प्राथमिकता दी है और उनके नेतृत्व में उन्नति और उत्थान की एक अभूतपूर्व गाथा देवभूमि में लिखी जा रही है। वर्ष 2013 की उस अति भयावह त्रासदी के बाद का, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सर्वप्रथम आपने ही उत्तराखंड की सहायता के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, आज अभूतपूर्व रूप से भारत का सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है। सनातन संस्कृति का परचम विश्व में लहरा रहा है और हमारी आस्था के केन्द्रों का इतिहास और महत्व उसी गौरव के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसके साथ इसे किया जाना चाहिए था।

धामी ने कहा कि चाहे श्रीराम मंदिर का निर्माण हो, बाबा विश्वनाथ मंदिर का अविस्मरणीय पुनरुद्धार हो, केदारपुरी व बद्रीनाथ पुरी का पुर्ननिर्माण व सौन्दर्यीकरण हो या हाल ही में राष्ट्र को समर्पित श्री महाकाल लोक हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की अस्मिता के प्रतीकों व सांस्कृतिक धार्मिक- धरोहरों को जिस प्रकार से संरक्षित व संवर्धित किया जा रहा है उसकी शब्दों में व्याख्या संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष की कावड़ यात्रा व चारधाम यात्रा कई अर्थों में ऐतिहासिक रही हैं। सदियों से तिरस्कृत किए गए अपने तीर्थ क्षेत्रों को विकसित और आधुनिक बना रहे हैं, वह अपने आप में अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह स्वर्णिम कालखंड भारत की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक चेतना के पुनरोत्थान का कालखंड है।

आधुनिकता के संतुलित समावेश के साथ आज सनातन संस्कृति का वैभव पुनर्जीवित हो रहा है तथा भारत पुनः विश्वगुरु के स्थान पर स्थापित हो समूचे विश्व का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप हम राज्य के विकास और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु संकल्पबद्ध हैं। हमने राज्य को वर्ष 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए ‘विकल्प रहित संकल्प’ का मूलमंत्र अपनाया है।

इस अवसर पर राज्यपाल लेज (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद तीरथ सिंह रावत, उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

महबूबा मुफ्ती को फेयरव्यू बंगला खाली करने को कहा

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से उनके सरकारी बंगले को खाली करने को कहा है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संपदा विभाग ने महबूबा मुफ्ती को 15 अक्टूबर को यहां के पॉश इलाके में स्थित उनके फेयरव्यू बंगले को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया था। सरकार ने उन्हें वैकल्पिक आवास की पेशकश की है।

अधिकारियों ने कहा कि दो मंजिला हेरिटेज आवास फेयरव्यू बंगला दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद और उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती के पास एक दशक से अधिक समय से तक रहा है। सईद को दिसम्बर 2005 में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद यह बंगला आवंटित किया गया था।