Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 531 -
होम ब्लॉग पेज 531

हनुमानगढ़ : विवाहिता को हरियाणा में बंधक बनाकर ढाई महीने तक गैंगरेप

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में खुइयां थाना क्षेत्र में विवाहिता ने तीन व्यक्तियों पर हरियाणा में ले जाकर बंधक बनाकर देहशोषण करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 22 वर्षीय यह युवती विगत एक अगस्त को गायब हो गई थी। उसके पति ने कुछ दिन बाद उसके लापता होने की थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस इस महिला की तलाश कर रही थी कि वह 15 अक्टूबर को वापस खुद ही अपने गांव आ गई।

पीडिता ने कल शाम थाने में आकर रिपोर्ट देते हुए उसने विजयसिंह, उसके भाई बंटी निवासी और अरडकी थाना खुईयां और विक्रम धानक निवासी भामासी थाना राजगढ़, जिला चूरू पर सामूहिक देह शोषण करने का आरोप लगाया। इस रिपोर्ट पर इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

पीड़िता ने बताया कि वह 30 जुलाई को ससुराल गांव से पीहर जाना चाहती थी। इसी दौरान विजय ने फोन कर बताया कि वह भी उसके साथ चलेगा। विजय ने उसे अगले दिन साथ ले जाने के लिए कहा।

अगले दिन 1 अगस्त को विजय ने उसके पति को जान से मार देने की धमकी दी। वह मोटरसाइकिल पर बंटी के साथ आया और उसे हरियाणा में खानक नामक गांव में ले गया। वहां एक घर में बंधक बना लिया। विक्रम भी बाद में वह आ गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि पिछले अढाई महीने से यह तीनों उसे खानक में बंधक बनाए रखकर उसका देहशोषण करते रहे। वह किसी तरह वहां से निकलकर 15 अक्टूबर को वापस अपने गांव आ गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आज पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवाया गया।

भाजपा के राजिंदर शर्मा जम्मू नगर निगम के मेयर निर्वाचित

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी के राजिंदर शर्मा शुक्रवार को जम्मू नगर निगम के मेयर निर्वाचित हुए। जम्मू नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि शर्मा के पक्ष में 73 में से 59 वोट पड़े।

कांग्रेस के 14 पार्षदों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया, जबकि उनके पक्ष में भाजपा को 57 और कांग्रेस के एक वोट मिले और एक वोट को अवैध घोषित किया गया। इस प्रकार राजिंदर शर्मा को नया मेयर चुन लिया गया।

इससे पहले कांग्रेस पार्षदों ने खुले मतपत्र से चुनाव कराने के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी नेता द्वारका चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा हार के डर से पहली बार खुले मतपत्र से चुनाव करा रही है। उन्होंने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव पहले गुप्त मतपत्र से हुआ था और दोनों में भाजपा को विजय प्राप्त हुई थी फिर उसी प्रक्रिया को इस बार क्यों नहीं दुहराया गया।

पिछले माह चंद्र मोहन गुप्ता और पूर्णिमा शर्मा ने कथित रुप से भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर इस्तीफा दे दिया था जिस कारण दोनों पद खाली हो गया था।

पानी की डिग्गी में गिरी बहन को बचाते सेना के जवान की डूबने से मौत

0

जैसलमेर। राजस्थान में जैसलमेर के साकड़ा पंचायत समिति के मदासर गांव में पानी की डिग्गी में पांव फिसलने के दौरान डूब रही सगी बहन को बचाने के दौरान सेना के जवान की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेना की 2 राजपूताना बटालियन में तैनात जवान रेवंतसिंह तीन दिन पहले ही छुट्टी पर गांव आया था। गुरुवार को अपने खेत में निर्मित पानी की डिग्गी से पानी निकालते समय उसकी 12 वर्षीय बहन पांव फिसलने से उसमें गिर गई एवं डूबने लगी तथा चिलाने लगी उसकी आवाज सुनकर पास खड़े जवान रेवंत सिंह डिग्गी के अंदर बहिन को बचाने के लिए कूद पड़ा।

रेवंत सिंह ने बहन को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन उसका पैर डिग्गी में दलदल एवं नीचे लगी प्लास्टिक में फंस गया जिससे वह गहरे पानी में डूब गया और बाहर नहीं निकल सका।

इस घटना की जानकारी परिजनों एवं ग्रामीणों को पता चलने पर उसे बाहर निकाल कर साकड़ा स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों में उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर सांकड़ा थानाधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे तथा शव को मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया तथा पूरे सैनिक सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।

राजस्थानी युवती को देह व्यापार में धकेलने वाला गेस्ट हाउस संचालक अरेस्ट

नैनीताल। उत्तराखंड की रुद्रपुर पुलिस ने मजबूरी का फायदा उठाकर अनैतिक देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में एक गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर पुलिस को सूचना मिली कि डिजायर गेस्ट हाउस में बाहर से युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार का काम कराया जा रहा है। इस सूचना पर मानव तस्करी निरोधक बल (एएचटीयू) प्रभारी बसंती आर्य की अगुवाई में गेस्ट हाउस में छापा मारा गया तो पुलिस को मौके से कई युवतियां बरामद हुईं।

पूछताछ में एक युवती ने बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है और बेहद गरीब परिवार से संबंध रखती है। गेस्ट हाउस मालिक ने उसे काम के नाम से बुलाया और मजबूरी का फायदा उठा कर उसको अनैतिक देह व्यापार में धकेल दिया। आरोपी इसके बदले जो पैसा वसूलता है उसमें से मात्र 500 रुपए उसे दे देता है। गरीबी के चलते वह मजबूर है।

पुलिस ने गेस्ट हाऊस संचालक इन्द्रपाल सुखीजा निवासी 80, नैना कालोनी, भूरारानी रोड, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

एक रुपए की इलायची पर विवाद : दुकानदार की हत्या, बेटा और भाई घायल

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हरियाणा सीमा से लगते संगरिया शहर में कोर्ट रोड पर सिर्फ एक रुपए की इलायची की बात को लेकर दुकानदार की हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार मृतक देवीलाल के बेटे और भाई को तेज धार वाले हथियार से गंभीर घायल कर दिया गया। दोनों को देर रात्रि संगरिया के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने हनुमानगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने देर रात को हत्या का मामला दर्ज कर दो युवकों को राउंडअप कर लिया है। आज मृतक दुकानदार का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

पुलिस के मुताबिक संगरिया निवासी विनोद लोहार द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर उसके भाई देवीलाल की हत्या करने, देवीलाल के बेटे संदीप और भाई अशोक को गंभीर घायल कर देने के आरोप में रोहित तथा सुनील नामक युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे अयोध्या में दीपोत्सव समारोह का शुभारंभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली की पूर्व संध्या यानी नरक चतुर्दशी पर 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री शाम करीब पांच बजे भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे तथा इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। शाम लगभग 5:45 बजे प्रधानमंत्री प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे और शाम लगभग 6:30 बजे सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती देखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की जाएगी।

इस वर्ष दीपोत्सव का छठा संस्करण आयोजित किया जा रहा है और यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री इस समारोह में व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे।

इस अवसर पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और 11 रामलीला झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। मोदी भव्य म्यूजिकल लेजर शो के साथ-साथ सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे।

शर्लिन चौपड़ा की शिकायत पर साजिद खान के खिलाफ समन की आशंका

मुबंई। महाराष्ट्र में मुबंई पुलिस अभिनेत्री एवं मॉडल शर्लिन चौपड़ा द्वारा दायर यौन उत्पीड़न की शिकायत पर फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ समन जारी कर सकती है। सिटी पुलिस के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह इस बात की पुष्टि की।

शर्लिन ने साजिद पर उसके मुबंई आवास पर बैठक के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। शर्लिन ने यहां जुहू पुलिस स्टेशन पर लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस जल्द ही शर्लिन के बयान दर्ज करेगी और बिग बॉस के सोलह प्रतिभागी को तलब करेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी एक पत्र लिखा जिसमें कहा गया है कि साजिद के हटने तक बिग बॉस 16 का प्रसारण रोक दिया जाए।

शर्लिन ने मीडिया से कहा कि साजिद ने मुझे अपना निजी अंग दिखाकर रेटिंग के लिए कहा था। वह फराह खान का भाई है जो कि शाहरुख खान और सलमान खान की करीबी है। मैं उसके सामने क्या हूं? साजिद खान फिलहाल सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ में प्रतिभागी है।

सिर में चोट के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज शान मसूद अस्पताल में भर्ती

0

मेलबर्न। पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को अभ्यास के दौरान सिर में चोट लगने के बाद जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पाकिस्तान के 33 वर्षीय क्रिकेटर बल्लेबाजी अभ्यास के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे जब मोहम्मद नवाज़ के बल्ले से निकली गेंद उनके सिर पर आ लगी। चोट लगने के बाद मसूद ज़मीन पर गिर पड़े और मैदान पर मौजूद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। मसूद हालांकि चल कर मैदान से बाहर गए और उन्हें चोट की अग्रिम जांच के लिये अस्पताल ले जाया गया है।

मसूद की चोट सिर पर होने के कारण वह भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मैच से बाहर रह सकते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को हाल ही में पाकिस्तान की टी20 टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने पिछले एक महीने में इस प्रारूप में टीम के सभी 12 मैच खेले हैं।

अगर मसूद भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरते तो पाकिस्तान फखर जमान को एकादश में जगह दे सकती है। जमान को हाल ही में उस्मान कादिर की जगह 15 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। वह घुटने की चोट से उभर कर टीम में लौटे हैं और उन्होंने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के वार्म-अप मैच के दौरान ब्रिस्बेन में फिटनेस टेस्ट भी करवाया था।

संयम लोढ़ा की आशंका से पहले मिला दाम, क्या ठीक हो पायेगा भाजपा द्वारा बिगाड़ा ये काम?

0
जनवरी 2018 को सिरोही में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत बावड़ी जीर्णोद्धार कार्यक्रम में सरजावा बावड़ी की दीवार पर सीमेंटेड प्लास्टर लगाते भाजपा नेता।
जनवरी 2018 को सिरोही में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत बावड़ी जीर्णोद्धार कार्यक्रम में सरजावा बावड़ी की दीवार पर सीमेंटेड प्लास्टर लगाते भाजपा नेता।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। महात्मा गांधी की मूर्ति के अनावरण के दौरान सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने आशंका जताई थी कि ‘सरकार रहने पर जनवरी तक सिरोही की सभी बावड़ियों के जीर्णोद्धार का पैसा जारी हो जाएगा।’ लेकिन, राज्य सरकार ने इसी महीने सिरोही की 5 बावड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए भेजे गए उनके प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 25 प्रतिशत धनराशि की वित्तीय एवम तकनीकी स्वीकृति जारी कर दी है।

पवित्रता, मांगल्य और आनंद का त्यौहार दीपावली

दिवाली यह शब्द दीपावली इस शब्द से बना है। दीपावली शब्द दीप और पंक्ति ऐसा बना है। इसका अर्थ है दीयों की लाइन या पंक्ति। दीवाली के दिन सभी जगह दीये लगाए जाते हैं। 14 वर्ष का वनवास समाप्त करके प्रभु श्रीराम अयोध्या वापस आए उस समय प्रजा ने दीप उत्सव मनाया तभी से लेकर दीपावली यह उत्सव शुरू हुआ है।

आश्विन शुक्ल त्रयोदशी को (धनतेरस), आश्विन शुक्ल चतुर्दशी (नरक चतुर्दशी ) अमावस्या को लक्ष्मी पूजन और कार्तिक शुद्ध प्रतिपदा (बलिप्रतिपदा) ऐसे 4 दिन दिवाली मनाई जाती है। कई लोग त्रयोदशी को दिवाली ना मानकर अन्य 3 दिन दिवाली मनाते हैं।

वसुबारस और भाई दूज यह त्यौहार भी दिवाली के साथ आते हैं इसलिए उनका समावेश भी दिवाली में किया जाता है। परंतु वस्तुतः यह त्यौहार अलग-अलग है हमारे घर हमेशा लक्ष्मीजी का वास व ज्ञान का प्रकाश हो इसलिए यह त्यौहार सभी लोगों ने आनंद से और शास्त्रोक्त पद्धति से मनाना चाहिए इस दृष्टि से संकलित किए हुए लेख में दिवाली की शास्त्रीय जानकारी देखते हैं।

वसुबारस और गुरुद्वादशी – आश्विन शुक्ल द्वादशी, इस दिन वसुबारस और गुरुद्वादशी यह त्यौहार मनाया जाता है। वसुबारस यह दिन दिवाली के साथ ही आता है इसीलिए उस का समावेश दिवाली में किया जाता है परंतु वस्तुतः यह त्यौहार अलग है इस दिन अपने आंगन के गाय और उसके बछड़े को दत्त स्वरूप प्राप्त होता है अर्थात उस दिन एक प्रकार से नामकरण होकर उनको देवत्व प्राप्त होता है। इसलिए इस दिन को वसुबारस ऐसे कहा जाता है।

समुद्र मंथन से पांच कामधेनु उत्पन्न हुई ऐसी कथा है। उनमें से नंदा नाम की धेनु का ध्यान कर यह व्रत किया जाता है। इस व अगले अनेक जन्मों की कामना पूर्ण हो और पूजा करने वाले को गाय के शरीर पर जितने बाल है उतने वर्ष स्वर्ग में रहने को मिले यह उद्देश्य इस त्यौहार को मनाने का है। इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियां एक समय खाकर सुबह या शाम को बछड़े सहित गाय की पूजा करती हैं। इसी तिथि को गुरुद्वादशी के निमित्त शिष्य गुरु का पूजन करते हैं।

धनत्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती – आश्विन शुक्ल त्रयोदशी के दिन यह त्यौहार मनाया जाता है। दीपावली के साथ आने वाले इस त्यौहार के निमित्त नए सोने के अलंकार खरीदने की प्रथा है। व्यापारी वर्ग अपनी तिजोरी का पूजन भी इसी दिन करते हैं। यह दिन व्यापारियों के लिए विशेष महत्व का माना जाता है क्योंकि धन प्राप्ति के लिए श्री लक्ष्मी देवी का पूजन किया जाता है, इस दिन ब्रह्मांड में लक्ष्मी देवी का तत्व प्रक्षेपित होता है इस कारण जीव को लक्ष्मी देवी और नारायण इनकी कृपा प्राप्त होती है।

धनत्रयोदशी अर्थात देवताओं के वैद्य धन्वंतरी देवता इनकी जयंती। वैद्य मंडली इस दिन धन्वंतरी देवता अर्थात वैद्य इनका पूजन करती है। कड़वी नीम के बारीक किए हुए पत्ते शक्कर के साथ प्रसाद रूप में लोगों को देते हैं।

इस दिन यमदीप दान का विशेष महत्व है। प्राण हरने का काम यमराज के पास है। मृत्यु किसी की भी नहीं टलती और ना ही टाली जा सकती है; परंतु अकाल मृत्यु किसी की ना हो इसलिए धनत्रयोदशी के दिन यम धर्म को उद्देशित कर आटे के 13 दिये में तेल डालकर घर के बाहर दक्षिण की ओर मुंह करके शाम को लगाने चाहिए। अन्य दिनों में दिये का मुंह दक्षिण की और कभी भी नहीं रहता है। केवल इसी दिन उतने ही दिए का मुंह दक्षिण की ओर करके रखना चाहिए और उसके पश्चात आगे दिए हुए मंत्र के साथ प्रार्थना करनी चाहिए

मृत्युना पाश दंडाभ्यां कालेन श्यामया सह।
त्रयोदश्यां दि पदानात् सूर्यज: प्रीयतां मम॥

अर्थ : धन त्रयोदशी को यम को अर्पित किये हुए दियो के दान से प्रसन्न होकर यम मृत्यु पाश और दंड से मुझे मुक्त करें।

नरक चतुर्दशी – नरकासुर राक्षस के वध उपरांत मनाए जाने वाले दिवाली के इस त्यौहार के निमित्त सुबह सूर्योदय के पूर्व उठकर अभ्यंग स्नान किया जाता है। इस दिन यमदीप दान करके ब्राह्मणों को भोजन और वस्त्र का दान भी दिया जाता है।

लक्ष्मी पूजन – लक्ष्मी पूजन के दिन श्री विष्णु जी ने लक्ष्मी जी के साथ सभी देवताओं को बलि के कारागृह से मुक्त किया और उसके पश्चात वह सभी देव क्षीरसागर में जाकर सोए, ऐसी एक कथा है। सुबह मंगल स्नान करके देव पूजा दोपहर को पार्वण श्राद्ध और ब्राह्मण भोजन और प्रदोष काल में फूलों व बेलों से सुशोभित किए हुए मंडप में श्री लक्ष्मी और श्री विष्णु इत्यादि देवता और कुबेर की पूजा, ऐसे लक्ष्मी पूजन इस दिन की विधि है।

लक्ष्मी पूजन करते समय एक चौरंग के ऊपर अक्षत से अष्टदल कमल या स्वस्तिक बनाकर उसके ऊपर लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित की जाती है। कई जगह कलश के ऊपर ताम्हण रखकर उसके ऊपर लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित की जाती है। लक्ष्मी जी के समीप कलश पर कुबेर जी की प्रतिमा रखते हैं। उसके पश्चात लक्ष्मी आदि देवताओं को लौंग, इलायची और शक्कर मिलाकर तैयार किए हुए गाय के दूध से बने खोवे का भोग लगाया जाता है।

बलिप्रतिपदा – कार्तिक शुद्ध प्रतिपदा को ‘बलिप्रतिपदा’ कहते हैं। बहुत दानवीर होना परंतु दान किसको देना चाहिए इसकी जानकारी ना होने के कारण बलिराजा को भगवान श्री विष्णु जी ने वामन अवतार लेकर पाताल में भेजा, यही वह दिन है। बलिराजा को पाताल भेजे से पूर्व वामन ने वरदान मांगने हेतु पूछा तो बलिराजा ने कहा आप मुझे पाताल में भेज रहे हैं तो 3 पग के कारण जो कुछ घटित हुआ वह पृथ्वी पर प्रतिवर्ष 3 दिन मेरे राज्य के नाम से पहचाना जाए, हे प्रभु यम को दीपदान करने वाले को यम यातना ना हो उसको अकाल मृत्यु ना आए और उसके घर लक्ष्मी जी निरंतर वास करें। वह 3 दिन अर्थात आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, आश्विन अमावस्या और कार्तिक शुद्ध प्रतिपदा इसको बलिराज्य कहा जाता है।

आज कल दीवाली के समय देर रात तक तेज आवाज वाले पटाखे जलाए जाते हैं। इससे ध्वनि और वायु प्रदूषण के साथ-साथ अन्य कई नुकसान होते है। लक्ष्मीछाप, कृष्ण छाप, नेताजी सुभाष चंद्र बम और अन्य देवताओं और राष्ट्रीय नायकों को चित्रित करने वाले पटाखे भी चलाए जाते हैं। जब देवताओं और राष्ट्रीय नायकों के चित्रों वाले पटाखे बजाए जाते हैं, तो चित्रों के टुकड़े टुकड़े हो जाते हैं इससे उनका अनादर होता हैं और धर्म हानि का पाप लगता हैं। देश और धर्मकार्य के लिए पटाखों पर खर्च किए गए धन का दान करें।

दीपावली के समय हम अपने घरों, कार्यस्थलों पर दीये जलाते हैं। परन्तु आजकल हम देखते हैं कि लोग दीये की जगह मोमबत्ती जलाते हैं। साथ ही लोग इलेक्ट्रॉनिक लाइटिंग करते हैं। आध्यात्मिक दृष्टि से इनमें से कौन श्रेष्ठ है, इसका हमें विचार अवश्य करना चाहिए। दीपावली पवित्रता, मांगल्य और आनंद का त्योहार है। दीपावली के दिनों में अधिक से अधिक साधना (अर्थात् नामजप, प्रार्थना, सत्सेवा, दान आदि) करने का प्रयास करना चाहिए। इस दिन अधिक साधना करने वाले व्यक्ति को आध्यात्मिक लाभ मिलता है। सभी हिन्दू बंधुओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!