Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 536 -
होम ब्लॉग पेज 536

एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम : जय शाह

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय टीम एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी और टूर्नामेंट का आयोजन किसी तीसरी जगह किया जाएगा।

शाह ने यहां आयोजित बीसीसीआई की आम सभा के बाद कहा कि एशिया कप 2023 का आयोजन किसी तीसरे स्थान पर होगा। मैं यह बात एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अध्यक्ष के तौर पर कह रहा हूं। हम (भारत) वहां (पाकिस्तान) नहीं जा सकते, वह भी यहां नहीं आ सकते। पहले भी एशिया कप का आयोजन तटस्थ जगह पर हुआ है। एसीसी ने फिलहाल इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार एशिया कप 2023 के अलावा चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 की मेज़बानी भी पाकिस्तान के पास है, जबकि भारत को विश्व कप 2023 की मेज़बानी करनी है। शाह के बयान से इन प्रतियोगिताओं के आयोजनों पर असर पड़ सकता है।

भारत ने 2006 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। दोनों देशों की सरकारों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण 2012 से भारत-पाकिस्तान ने द्विपक्षीय क्रिकेट भी नहीं खेला है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच अगस्त-सितंबर में 2022 एशिया कप में खेला गया था। दोनों टीमें 23 अक्टूबर को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में भी आमने-सामने होंगी।

वडोदरा में सड़क हादसे में बांसवाड़ा के 3 समेत 6 की मौत, 14 घायल

बांसवाड़ा/वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के पाणीगेट क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं और एक बालक सहित छह लोगों की मौत हो गई तथा 14 अन्य लोग घायल हो गए। बांसवाड़ा के सागवाड़ा से यह रक्षा ट्रेवल्स की यह बस रात 9.20 बजे सूरत के लिए रवाना हुई थी।

पुलिस ने बताया कि कपुराई पुल के निकट आज तड़के ट्रेलर को ओवरटेक करते हुए एक निजी बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा 16 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अन्य दो लोगों का मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान राजस्थान के बांसवाड़ा निवासी शांतिबेन उकाभाई (40), उसकी पुत्री सुनिताबेन (25), संदीप (27) के रूप में हुई है। करीब 25 साल उम्र की एक महिला (25), तीन साल के एक बालक और एक युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिना हिजाब पदक जीतने के बाद लापता हुईं ईरानी एथलीट रेकाबी

सियोल/तेहरान। आईएफएससी विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली ईरानी महिला एल्नाज रेकाबी बिना हिजाब के दक्षिण कोरिया में प्रतिस्पर्धा करने के बाद लापता हो गई हैं।

एबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार 33 वर्षीय रेकाबी ईरान के इस्लामी गणराज्य के अनिवार्य हिजाब नियम की अवज्ञा करने वाली दूसरी महिला एथलीट हैं।

बीबीसी के अनुसार सोमवार की सुबह ईरानी टीम के दक्षिण कोरिया से रवाना होने के बावजूद रेकाबी के दोस्त रविवार रात से उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

रेकाबी ने फ़्रांस स्थित यूरोपीय मीडिया आउटलेट यूरोन्यूज़ को 2016 में दिए गए साक्षात्कार में प्रतियोगिताओं के दौरान हिजाब पहनने पर कहा था। शुरुआत में, यह अन्य एथलीटों के लिए थोड़ा विचित्र था। वे एक लड़की को लेकर उत्सुक थे जो उसके सिर पर एक स्कार्फ और एक ऐसी पोशाक पहने हुए थी जो इतने गर्म तापमान में बाहों और पैरों को ढकती थी। निश्चित रूप से गर्म मौसम में हिजाब एक समस्या बन जाता है।

उन्होंने कहा था कि प्रतियोगिता के दौरान आपके शरीर को गर्मी को बाहर निकालने की जरूरत होती है, लेकिन हमने खुद एक ऐसी पोशाक बनाने की कोशिश की है जो हिजाब का सम्मान करती है और चढ़ाई के खेल के अभ्यास के अनुकूल है।

रोजर बिन्नी बने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 36वें अध्यक्ष

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के 36वें अध्यक्ष बन गएहैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को हुई वार्षिक आम सभा में इसका निर्णय लिया।

बीसीसीआई ने यहां जारी बयान में बताया कि राजीव शुक्ला बोर्ड के उपाध्यक्ष जबकि जय शाह सचिव के पद पर बने रहेंगे। देवजीत सैकिया को बोर्ड का सह-सचिव और आशीष शेलार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारी वार्षिक आम सभा में निर्विरोध चुने गए।

भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 एकदिवसीय मैच खेलने वाले बिन्नी इस पद पर सौरव गांगुली की जगह लेंगे जो 2019 में बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। बिन्नी अगले साल भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले बोर्ड की कमान संभालेंगे।

इसी बीच, एम मजूमदार को बीसीसीआई के शीर्ष परिषद में आम सभा का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। अरुण सिंह धूमल और अभिषेक डालमिया इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रतिनिधि नियुक्त किये गये।

बोर्ड ने आम सभा में 2023-2027 के लिए सीनियर पुरुष भविष्य दौरा कार्यक्रम और 2022-2025 के लिए सीनियर महिला भविष्य दौरा कार्यक्रम को को मंज़ूरी दी। अगले साल होने वाले महिला आईपीएल को मंज़ूरी देने के अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट को भी अनुमोदित किया गया।

बैठक की समाप्ति से पहले आम सभा के सदस्यों ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए निवर्तमान पदाधिकारियों, आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों एवं सभासदों के प्रयासों की सराहना की।

मोबाइल चोरी के शक में किशोर को कुएं में लटकाने का वीडियो वायरल

भोपाल/छतरपुर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोबाइल चोरी के शक में एक किशोर को कुएं में लटकाने का घटनाक्रम मोबाइल में कैद है। ये वीडियो मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पूरा मामला लवकुशनगर के अटकोहा चौकी का है। यहां एक किशोर पर जब ग्रामीणों को मोबाइल चोरी का शक हुआ, तो एक व्यक्ति ने उसे कुएं में लटका दिया। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस पूरे मामले पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ ज़िले के अटकोहा में मोबाइल चोरी के शक में एक मासूम को दी गई अमानवीय व तालिबानी सजा। इस पूरे मामले की जांच हो, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। एक मासूम के साथ किसने इन्हें यह तालिबानी कृत्य करने का अधिकार दिया?

सबगुरु राशिफल : 18 अक्टूबर मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 11.58 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

राजीव धनखड़ ने अजमेर के मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया

0

अजमेर। राजीव धनखड़ ने सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के (अजमेर मंडल) रेल प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राजीव धनखड़ भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (IRSE) के 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। धनखड़ ने अजमेर के नए मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका से ग्रहण किया। मंडल रेल प्रबंधक अजमेर पर नियुक्ति से पूर्व धनखड नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन मे मुख्य परियोजना प्रबंधक व मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर पदस्थ थे।

राजीव धनखड़ पूर्व में रेलवे के कई पदों अपर मण्डल रेल प्रबंधक, दिल्ली मण्डल, जम्मू –ऊधमपुर रेल लिंक प्रोजेक्ट में उप मुख्य इंजीनियर सहित अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। अपर मण्डल रेल प्रबंधक, दिल्ली मण्डल रहते हुए हरियाणा, दिल्ली क्षेत्र और पश्चिम उत्तर प्रदेश मे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी प्रकार जम्मू –ऊधमपुर रेल लिंक प्रोजेक्ट मे काम करते हुए इस प्रारंभ कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

धनखड़ ने बी-टेक आईआईटी खड़गपुर से, एम- टेक आईआईटी दिल्ली से, एमबीए एम.डी.आई गुड़गांव से तथा एलएलबी की डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। धनखड़ को रेलवे मे प्रोजेक्ट कार्यान्वयन व रेलवे परिचालन का विस्तृत अनुभव है।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक धनखड़ ने कहा की रेलवे बोर्ड व मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्यों को प्राप्त करना सबसे प्रमुख प्राथमिकता होगी। इसके अलावा अजमेर मंडल पर ट्रेन संचालन में सुरक्षा, यात्री सुविधाएं, समयपालन, सफाई और विभिन्न संरचनात्मक कार्यों –दोहरीकरण, विद्युतीकरण, ट्रैक नवीनीकरण आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गुलाब बाडी फाटक आंशिक रूप से बंद रहेगा

गुलाबबाडी में स्थित समपार सख्या 44/स्पेशल को दिनाक 18 व 19 अक्टूबर को आंशिक रूप से बन्द रखा जाएगा। मदार – अजमेर लाईन में स्थित समपार संख्या 44 पर रेल परिवर्तन एवं वेल्डिंग का कार्य किया जाना है। जिस कारण गुलाबबाडी में स्थित समपार सख्या 44 /स्पेशल को दिनांक 18 रात्रि 10 बजे से दिनांक 19 अक्टूबर को सुबह 5 बजे तक एवं दिनांक 19 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बन्द रखा जाएगा। इसलिए इस फाटक का उपयोग करने वाले आमजन आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में सीआरपीएफ होते हुए एकता नगर व आर यू बी नम्बर 43 अथवा अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

सभापति की अकर्मण्यता से सम्भावित शर्मिंदगी से संयम लोढ़ा को बचा लेंगे ये तीन प्रोजेक्ट

सिरोही नगर परिषद क्षेत्र में पर्यटन विकास कोष से विकसित किया जाने के लिए प्रस्तावित कालका तालाब।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सालों से सिरोही शहर के लोगों द्वारा मनोरजंन के के लिए स्थल उपलब्ध नहीं होने की शिकायत का इस साल समाधान हो जाएगा। यहाँ एकसाथ तीन पर्यटन स्थल मिल जाएंगे जहां, सिरोही शहर के स्थानीय लोग सुबह-शाम अपना समय व्यतीत कर सकेंगे।

धार्मिक आरक्षण की मांग का मुद्दा तैयार करेगा, मतांतरित दलितों को आरक्षण : विहिप

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद ने अनुसूचित जाति के धर्मांतरित लोगों को आरक्षण की मांग का कड़ा विरोध करते हुए आज कहा कि इससे देश में धर्मांतरण तेजी से बढ़ने और बाद में धार्मिक आधार पर आरक्षण दिये जाने का मुद्दा उठाए जाने की आशंका है। विहिप मिशनरियों एवं मौलवियों के इस षड़यंत्र के खिलाफ देश में जनजागरण अभियान चलाएगी।

विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मतांतरित अनुसूचित समाज को आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग न केवल संविधान विरोधी और राष्ट्र विरोधी है अपितु अनुसूचित जाति के अधिकारों पर खुला डाका है। उन्होंने कहा कि मिशनरी एवं मौलवी बार-बार यही दोहराते हैं कि उनके मजहब में जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है और उनका मजहब स्वीकार करने के बाद कोई पिछड़ा नहीं रह जाता है। इसके बावजूद जब वे अपने समाज में मतांतरित हो कर आए लोगों के लिए बार-बार आरक्षण की मांग करते हैं तो न केवल उनका समानता का दावा खोखला सिद्ध होता है अपितु उनके गलत इरादों का भी पर्दाफाश होता है।

डॉ. जैन ने कहा कि उनका उद्देश्य न्याय दिलाना नहीं अपितु मतांतरण की प्रक्रिया को तेज करना है। यह अनुचित मांग न केवल सामाजिक न्याय अपितु संविधान की मूल भावना के विपरीत किया गया एक षड्यंत्र है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि संविधान में धार्मिक आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं है। मतांतरित लोगों को आरक्षण धार्मिक आधार पर आरक्षण का पहला चरण हो सकता है और आगे चल कर धार्मिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि 1932 में पूना पैक्ट करते समय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण पर सहमति व्यक्त की थी। दुर्भाग्य से 1936 से ही मिशनरी और मौलवी मतांतरित अनुसूचित समाज के लिए आरक्षण की मांग सड़क से लेकर संसद तक निरंतर उठाते रहे हैं।

विहिप नेता ने कहा कि 1936 में महात्मा गांधी और डॉक्टर अंबेडकर ने इस मांग को अनुचित ठहराया था। संविधान सभा में भी जब इस मांग को पुनः उठाया गया तो संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर ने इसे देश विरोधी सिद्ध करते हुए ठुकरा दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू और स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने भी इस मांग को अनुचित करार दिया था। इसी मांग को लेकर 1995 में दिल्ली में एक 10 दिवसीय धरने का आयोजन मिशनरियों के द्वारा किया गया था जिसमें सामाजिक समानता और सेवा की ध्वज वाहक माने जाने वाली स्वर्गीय मदर टेरेसा ने भाग लिया था।

विहिप नेता ने आरोप लगाया कि बार-बार ठुकराने की बावजूद उनकी निरंतरता यह सिद्ध करती है कि उनके पीछे धर्मांतरण करने वाली अंतर्राष्ट्रीय शक्तियां काम कर रही हैं। डॉ. जैन ने बताया कि संविधान सभा व संसद द्वारा बार बार ठुकराने पर वे न्यायपालिका में भी जाते रहे हैं और न्यायपालिका भी इनकी अनुचित मांग को ठुकराते रही है।

1985 में ‘सुसाइ व अन्य बनाम भारत सरकार’ मामले में तो उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि मतांतरित अनुसूचित जाति को आरक्षण की मांग संविधान की मूल भावना के विपरीत है। इसके बावजूद 2004 में एक बार फिर से न्यायपालिका में गए जो मामला अभी तक लंबित है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस नाजायज मांग को स्वीकार कर लिया जाता है तो इससे अवैध धर्मांतरण की गतिविधियां तीव्र हो जाएंगी, ‘छद्म ईसाई’ खुलकर सामने आएंगे जो कुल आबादी का चार प्रतिशत हैं जबकि घोषित ईसाइयों की आबादी दो प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण में मतांतरित लोगों को आरक्षण का लाभ मिलने से बड़ी संख्या में आदिवासी आबादी का धर्मांतरण तेज हुआ है और नागालैंड में सर्वाधिक धर्मांतरण होने के कारण वहां देशविरोधी गतिविधियां किस कदर बढ़ीं, यह सब जानते हैं।

उन्होंने कहा कि मतांतरित लोगों को आरक्षण देने से देश में जनसंख्या असंतुलन के खतरे बढ़ जाएंगे और जिस अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है वे इससे वंचित हो जाएंगे। विहिप इस राष्ट्र विरोधी मांग के विरोध में एक राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान चलाएगा।

वाल्मीकि महासभा के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश पवन कुमार ने ईसाई मिशनरियों और मौलवियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के अधिकारों पर डाका डालने का उनका प्रयास सफल नहीं हो पाएगा। अनुसूचित जाति का समाज किसी भी स्थिति में उनके षडयंत्रों को सफल नहीं होने देगा। मिशनरियों और मौलवियों का यह षड्यंत्र राष्ट्र विरोधी और संविधान विरोधी है। हर स्तर पर उनके इस षड्यंत्र का मुकाबला अवश्य किया जाएगा।

मालबाजार में जो कुछ भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : ममता बनर्जी

0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में इस महीने की शुरुआत में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान अचानक आईयी बाढ़ में 10 लोगों की मौत को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया।

बनर्जी ने कहा कि मैं नियमित रूप से हिल्स का दौरा करती हूं। मालबाजार में जो कुछ भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी अभी उत्तर बंगाल की चार दिवसीय यात्रा पर हैं और मंगलवार को पांच अक्टूबर को हुए हादसे के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करेंगी।

बनर्जी ने कहा कि त्रासदी के बारे में पता चलने के तुरंत बाद उन्होंने पार्टी नेताओं उदयन गुहा और बुलु चिक बारिक को क्षेत्र का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि मैं उस समय दुर्गा पूजा कार्निवल और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों के कारण जलपाईगुड़ी नहीं जा सकी थी, जिसके लिए मैंने पहले से प्रतिबद्धता जताई थी।

उन्होंने कहा कि कल मैं मालबाजार में मृतक लोगों के परिजनों से मिलूंगी। बनर्जी पहले ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा कर चुकी हैं।

सुश्री बनर्जी मंगलवार को उत्तर बंगाल सचिवालय उत्तर कन्या में जलपाईगुड़ी जिले के लिए प्रशासनिक बैठक करेंगी। आगामी 19 अक्टूबर को वह दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में विजय सम्मेलन में शामिल होंगी। वह गुरुवार को कोलकाता लौटेंगी।