Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 537 -
होम ब्लॉग पेज 537

अलवर : 13 साल की बच्ची से मस्जिद में रेप के दोषी मौलवी को उम्रकैद

अलवर। राजस्थान में अलवर की पोक्सो अदालत नंबर 1 ने आज एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसे कुएं में धक्का देने के मामले में हरियाणा निवासी एक मौलवी को आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विशिष्ट लोक अभियोजक रोशनदीन खान ने बताया कि भिवाड़ी के महिला थाने में एक अप्रैल 2021 को मुकदमा दर्ज हुआ था। एक मौलवी मस्जिद में मौलवी इमामत का काम करता है जिसमें 13 वर्षीय नाबालिग बालिका मौलवी को मस्जिद में खाना देने गई। उसके बाद उस मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

थोड़ी देर बाद जब उसकी मां वहां पहुंची तो मां को देखकर मौलवी ने उस नाबालिग बालिका को कुएं में धक्का दे दिया। इसके बाद मौलवी मूलत: हरियाणा के हथीन थाना क्षेत्र निवासी जफरुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

उसके बाद गवाहों के बयान हुए और साक्ष्य पेश किए गए। गवाहों के बयान के दौरान खुद पीड़िता, पीड़िता की माता और पिता दोनों पक्ष बयानों से मुकर गए। पक्षद्रोही हो गए थे लेकिन संबंधित पीएल अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल टीम को साक्ष्य की रिपोर्ट को साक्षी मान आरोपी मौलवी जफरुद्दीन को सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि विशिष्ट न्यायाधीश अनूप पाठक ने आरोपी जफरुद्दीन को इस मामले में हरियाणा के हथीन थाना क्षेत्र निवासी हाल ग्वालदा को दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है और इसके अलावा 65000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

गहलोत सरकार कर रही है जनता को गुमराह : सतीश पूनियां

सीकर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने राज्य की गहलोत सरकार पर जनता को गुमराह करने में लगी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब वह नैतिकता खो चुकी है।

डा पूनियां आज सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक वर्ग राज्य सरकार के कामकाज से परेशान हो चुका है और वह अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में बदलाव के पूरे मूड में आ गया है।

उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार किसानों के हितों की तो बात करती है लेकिन आज बाजरे की मूल्य का समर्थन मूल्य उनको नहीं दिया जा रहा है। बेरोजगारों के लिए अपने घोषणा पत्र में लंबी चौड़ी बातें कर दी गई लेकिन उन्हें अभी तक भत्तें नहीं दिए जा रहे हैं।

सम्मेलन को विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया समेत कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। किसान सम्मेलन में सीकर, झुंझुनूं और चूरू से हजारों किसानों ने भाग लिया।

जयपुर : BMS का पुरानी पेंशन लागू करने एवं निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन

0

जयपुर। राजधानी जयपुर में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ (बीएमएस) की ओर से पुरानी पेंशन लागू करने एवं निजीकरण पर रोक को लेकर कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन किया।

विद्युत भवन पर बीएमएस द्वारा बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और संगठन ने सरकार जगाओ आह्वान पर पुरानी पेंशन लागू करने, निजीकरण बंद करने सहित 28 सूत्री मांग पत्र को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी एवं ऊर्जा सचिव भास्कर ए सावंत से वार्ता की गई।

भाटी ने पुरानी पेंशन एवं कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। सावंत ने निगमों के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता की और पुरानी पेंशन का एजेंडा सरकार में शीघ्र भिजवाने का आश्वासन दिया एवं बोनस के आदेश दीपावली से पूर्व शीघ्र कराने एवं मुख्य रूप से पदनाम परिवर्तन को जल्दी ही कराने एवं समय से प्रमोशन इंटर डिस्कॉम नीति बनाने गलत तरीके से हो रहे निजीकरण का परीक्षण कराने सहित 28 सूत्री मांग पत्र का शीघ्र निस्तारण करने का भरोसा दिया।

महासंघ ने चेतावनी भी दी कि यदि प्रशासन एवं सरकार ने हमारी मांगों पर गंभीरतापूर्वक समाधान नहीं किया गया तो दीपावली अंधेरे में मनानी पड़ेगी और इसकी सारी जिम्मेदारी निगम प्रशासन एवं सरकार की होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हुआ 96 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए देशभर में आज मतदान हुआ जिसमें 96 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने मतदान पूरा होने के बाद पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लिए मतदान हुआ। मतदान में कांग्रेस के 9500 चुने हुए डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया और कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान किया। उनका कहना था कि कुल 96 प्रतिशत मतदान हुआ है लेकिन बड़े राज्यों से 95 प्रतिशत मतदान हुआ है। छोटे राज्यों में 25, 30 डेलीगेट्स थे और वहां 100 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस मुख्यालय में 87 लोगों ने मतदान किया है। भारत जोड़ो यात्रा में मतदान के लिए बनाए गए बूथ में 50 लोगों ने मतदान किया है। इसी बूथ पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मतदान किया जबकि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी चिदम्बरम, पार्टी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के लगभग सभी महासचिवों ने यहां वोटिंग की। वोट पारदर्शी तरीके से हों इसके लिए कुछ कैमरा मैन को वोटिंग स्थल पर रहने की अनुमति दी गई थी।

कांग्रेस के चुनाव प्रभारी ने इस बात पर खुशी जताई कि पूरे देश में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है। मतदान को लेकर कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है। हर जगह पोलिंग बूथ को विशेष रूप से सजाया गया था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए शांतिपूर्ण चुनाव को सबसे बडी उपलब्धि बताया और कहा कि चुनाव में पार्टी ने एक राजनीतिक दल के रूप में पूरी प्रक्रिया का पालन किया है और दूसरे राजनीतिक दलों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था सीडब्ल्यूसी के चुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ही इस बारे में फैसला लेंगे। वोटों की गिनती को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि बैलेट बाक्स के सारे वोटों को एक जगह रखकर मिक्स किया जाएगा ताकि यह पता नहीं चले कि किसने किस उम्मीदवार को मत दिया और किस राज्य में किसको कितना वोट पड़ा है।

उन्होंने कहा कि दो साल से कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बारे में बातचीत चल रही थी लेकिन बीच में कोरोना महामारी का प्रकोप रहा लेकिन पिछले छह माह से इस बारे में तेजी आई। इसी बीच चुनाव प्रक्रिया शुरु की गई जिसमें राज्य तथा जिला स्तर पर चुनाव अधिकारी नियुक्त हुए। मतदान करने के लिए डेलीगेट्स चुने गए। पार्टी के संविधान के तहत हर ब्लॉक से डेलीगेट्स चुना जाता है और पूरी प्रक्रिया के तहत 9900 डेलीगेट्स पूरे देश से चुने गए और प्रत्येक डेलीगेट्स को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उसे अधिकार दिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अशोक गहलोत ने किया मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अशोक गहलोत ने किया मतदान

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हो रहे चुनाव के लिए आज यहां मतदान सुबह दस बजे शुरु हुआ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासर सहित अन्य कांग्रेसियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के लिए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बनाए गए बूथ पर मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ और अपराह्न तीन बजे तक अस्सी प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। राजस्थान से इस चुनाव में 414 वोट हैं।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बने बूथ पर गहलोत, डोटासरा, सरकारी उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी सहित कई कांग्रेस के लोग अपने मताधिकार का उपयोग किया जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपना मत नई दिल्ली में बनाए गए मतदान बूथ पर डाला।

इस दौरान बाड़मेर जिले के बालोतरा विधायक मदन प्रजापत नंगे पांव ही मतदान करने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि प्रजापत ने बालोतरा को जिला बनाने तक जूते चप्पल नहीं पहनने का संकल्प ले रखा है और वह अपनी मांग को लेकर गत फरवरी से नंगे पैर चल रहे हैं।

भ्रष्टाचार की सजा से बचने के लिए सत्याग्रह का सहारा लेतीं है कांग्रेस, आप : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार और नौटंकी के मामले में एक किस्म की पार्टी बताते हुए आज कहा कि दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार की सज़ा से बचने के लिए सत्याग्रह का सहारा लेतीं हैं।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जो नौटंकी है वो सही मायने में एक ही किस्म की है। आज जिस प्रकार के आम आदमी पार्टी का जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, आप याद करिए चंद दिनों पहले ठीक इसी प्रकार का दृश्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का देखने को मिल रहा था।

उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में बुलाया गया था, तब ठीक इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी नौटंकी करने में लगी थी, प्रदर्शन करने में लगी थी। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि ये जश्ने भ्रष्टचार है। पहले तो भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली करिए और जब आपसे सवाल पूछा जाए तो आप जश्न मनाईए। उन्होंने कहा कि आज कट्टर बेईमान पार्टियां ‘जश्न-ए-भ्रष्टाचार’ मना रही हैं। पहले भ्रष्टाचार कीजिए, दलाली कीजिए और जब प्रश्न पूछा जाए तो जश्न मनाईए।

डॉ. पात्रा ने कहा कि मैं मनीष सिसोदिया जी से ये पूछना चाहता हूं कि आप वही पार्टी हैं जिसने अन्ना हजारे जी को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया था। पूरे भारत वर्ष में आपने प्रतिज्ञा ली थी कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे। आम आदमी कितनी बड़ी नौटंकी पार्टी है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थें, आज वही सबसे कट्टर बेईमान पार्टी बनकर उभरी है।

उन्होंने कहा कि आजकल एक नया प्रचलन शुरू हो गया है। जब भ्रष्टाचारियों से सवाल-जवाब करने के लिए बुलाया जाता है, तो ये सबसे पहले राजघाट चले जाते हैं कि हम सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह और भ्रष्टाचार में कोई मेल ही नहीं है। इससे शहीद भगत सिंह का भी अपमान और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का भी घोर अपमान है। राहुल गांधी भी वहीं गए थे और मनीष सिसोदिया भी वहीं गए हैं।

झूठे केस में मुझे जेल में डलवाना चाहती है भाजपा : मनीष सिसोदिया

झूठे केस में मुझे जेल में डलवाना चाहती है भाजपा : मनीष सिसोदिया

0

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है जिससे भाजपा बुरी तरह घबरा रही है और इसलिए झूठे केस करके मुझे जेल में डलवाना चाहती है लेकिन मै भगत सिंह का अनुयायी हूं जेल जाने से नहीं डरता।

सिसोदिया केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने से पहले राजघाट गए और बापू की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज देश कुर्बानी मांग रहा है। देश की आजादी के 75 साल हो गए लेकिन इनसे हमारे बच्चों के लिए स्कूल नहीं बनवाए गए, अच्छे सरकारी अस्पताल नहीं बनवाए, नौजवानों को बेरोजगार छोड़ दिया।

हमनें दिल्ली में पीछे सात सालों में शानदार काम किया। पंजाब में भी पिछले कुछ महीनों शानदार काम हुए। दिल्ली और पंजाब के काम से प्रेरणा लेकर गुजरात के 1-1 वोटर के मन में, गुजरात के बच्चे-बच्चे के मन में यह उम्मीद जगी है कि यदि दिल्ली के स्कूल अच्छे हो सकते है तो गुजरात के स्कूल भी अच्छे हो सकते हैं। गुजरात के 1-1 आदमी यह सोच रहा है कि यदि दिल्ली और पंजाब के सरकारी अस्पताल अच्छे हो सकते है तो गुजरात के सरकारी अस्पताल भी अच्छे हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज गुजरात में लोग आम आदमी पार्टी को बहुत उम्मीद से देख रहे है| इसलिए ये मुझे जेल में डालने की तैयारी कर रहे है। इनको लगता है मैं गुजरात जाऊंगा तो लोगों के शानदार सरकारी स्कूल बनने की उम्मीद और मजबूत होगी।

सिसोदिया ने कहा कि मैं जब-जब गुजरात गया तब-तब गुजरात के लोगों ने कहा कि दिल्ली की तरह यहां भी शानदार स्कूल बनवा देना हम आम आदमी पार्टी को वोट देंगे, उसकी सरकार बनवाएंगे। गुजरात में भाजपा बुरी तरह से हार रही है और यहां आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।

इससे भाजपा बुरी तरह घबरा रही है और इसलिए मुझपर झूठे केस करके मुझे जेल में डलवाना चाहती है, लेकिन मै भगत सिंह का अनुयायी हूं जेल जाने से नहीं डरता। तब देश की आजादी के लिए इन शहीदों ने कुर्बानी दी थी और आज देश एक बार दोबारा कुर्बानी मांग रहा है। देश एक ऐसा सीना मांग रहा है जो जेल जाने से न डरे और मुझे गर्व है कि मैं देश के लिए जेल जा रहा हूं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज इनकी तैयारी मुझे जेल में डालने की है। इससे पहले भी सीबीआई ने मेरे घर पर रेड किया था लेकिन उन्हें एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं मिला। फिर उन्होंने मेरे बैंक लाकर की तलाशी करवाया वहां भी कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जब सीबीआई वाले लाकर खंगाल रहे थे तब उन्हें लग रहा था कि लाकर से प्रॉपर्टी से दस्तावेज या कैश मिलेंगे लेकिन उन्हें वहां कुछ नही मिला।

उन्होंने कहा कि सीबीआई वाले मेरे गांव तक जाकर पूछताछ की, कि कही मैंने वहां जमीन तो नहीं खरीद रखी है लेकिन वहां भी उन्हें कुछ नही मिला। इसलिए अब इनकी तैयारी मुझे जेल में डालने की है लेकिन में जेल जाने से नहीं डरता। इनकी सीबीआई-ईडी से नहीं डरता। मैं जनता हूँ की देश कुर्बानी मांग रहा है और मैं कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि अगर मुझे जेल चला जाऊ तो अफ़सोस मत करना गर्व करना, मेरे लिए गर्व की बात की मुझे देश के लिए कुर्बानी देने का मौका मिला है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। इसलिए यह हमें गुजरात जाने से रोकना चाहती है। गुजरात में पिछले दिनों जब-जब गया, वहां की स्कूलों और अस्पतालों की हालत खराब देखी है। नौजवानों को नौकरी के लिए बिलखते हुए देखा है, तो वहां के लोगों की बहुत बुरी हालत देखी है।

गुजरात में लोगों को अरविंद केजरीवाल से उम्मीद है। वहां हमने लोगों से कहा है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ फिर स्कूल और अस्पतालों को दिल्ली के स्कूल और अस्पतालों की तरह अच्छे होंगे। गुजरात में भी बिजली के बिल जीरो आएंगे। यहां भी ईमानदारी से नौकरियां लगेंगी। जिसपर वहां के लोगों को भरोसा है। यही वजह है कि भाजपा वहां बुरी तरह से हार रही है। यह हमें जेल में डाल कर रखना चाहते हैं। मेरे खिलाफ ना कुछ निकला- ना कुछ निकलेगा।

सिसोदिया ने कहा कि गुजरात का बच्चा-बच्चा चुनाव लड़ रहा है। आज गुजरात का आम आदमी चुनाव लड़ रहा है। इस बार गुजरात के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के आंदोलन की तरह चुनाव लड़ रहे हैं। मुझे जेल में डालने से गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के अपनी हार को नहीं बचा पाएगी। भगत सिंह के रास्ते पर चलते हुए हमने स्कूल और अस्पताल बनाएं। इसलिए भाजपा अब यह गुजरात को नहीं बचा पाएंगी।

कोलकाता पुलिस ने एक कार से 8 करोड़ रुपए से अधिक नकदी जब्त की

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने एक संदिग्ध बैंक खाते की जांच के दौरान हावड़ा में एक कार और एक फ्लैट से आठ करोड़ रुपये से अधिक की नकदी तथा भारी मात्रा में सोने, हीरे के गहने जब्त किए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कोलकाता पुलिस ने हावड़ा के शिबपुर पुलिस थाने के साथ मिलकर शैलेश पांडे के मंदिरतला स्थित फ्लैट में शनिवार रात तलाशी ली, उनके फ्लैट के पास खड़ी उनकी कार में से करीब दो करोड़ नकद और सोने, हीरे की गहने बरामद किए हैं। यह कार आरोपी के भाई अरविंद पांडे की है।

इसके बाद तलाशी दल ने शैलेश पांडे के फ्लैट में तलाशी ली, जहां से पांच सौ रुपए के कई नोट पाए गए, जिनकी कीमत 6.15 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस ने बताया कि लालबाजार पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी गतिविधि की शिकायत के आधार पर, उनके विभाग की एंटी बैंक विंग ने जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि पड़ताल करने के दौरान पता चला कि आरोपी ने केनरा बैंक की नरेंद्रपुर शाखा में दो कंपनियों के नाम से दो खाते खोले और बड़े पैमाने पर ऑनलाइन लेनदेन किया। चार्टर्ड अकाउंटेंट शैलेश पांडे के अलग-अलग नामों से खोले गए खातों को सील कर दिया है। इस मामले को हरे स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

गांधी परिवार के साथ मेरा रिश्ता तर्क से परे : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनके गांधी परिवार के साथ रिश्ता तर्क से परे हैं और यह रिश्ता जिंदगी भर रहेगा।

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे गहलोत ने पिछले दिनों राजस्थान में नये मुख्यमंत्री को लेकर चले घटनाक्रम के बाद उनके गांधी परिवार से रिश्तों पर मीडिया से आज यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि मेरे और गांधी परिवार के रिश्ते जो है जैसे विनोबा भावे ने कहा था एक बार कि मेरे और गीता माता के संबंध तर्क से परे हैं, तो मेरे-गांधी परिवार के रिश्ते जो हैं वो विनोबा भावे और गीता माता की जो बात थी कि तर्क से परे रिश्ते है, वो रिश्ता मेरा-गांधी परिवार का है, था और जिंदगी भर रहेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद 19 अक्टूबर के पश्चात राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद वह ही इसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर के बाद भी गांधी परिवार के साथ उनके रिश्ते वैसे ही रहने वाले हैं जो पिछले 50 सालों से थे।

एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में जब वह प्रस्तावक बने हैं तो अपने उम्मीदवार के बारे में आह्वान करने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह प्रचार नहीं कर रहे हैं लेकिन जब वह प्रस्तावक बने हैं तो इतना अधिकार तो होना चाहिए कि अपने उम्मीदवार के बारे में आह्वान करे, इसमें काई दिक्कत नहीं है।

गुजरात चुनाव पर उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बात मालुम पड़ेगा लेकिन देश के प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी खुद ही कह रहे है गांव गांव में कांग्रेस वाले साइलेंटली काम कर रहे हैं, प्रचार कर रहे, इसके मायने समझ सकते हो कि गांवों के अंदर कांग्रेस बहुत मजबूत है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्य से सत्ता में आए लोग फासिस्ट हैं और उनसे देश संभल नहीं रहा है। जाति एवं धर्म के नाम पर लड़वाना आसान हैं जिस प्रकार आग लगाना आसान हैं बुझाना आसान नहीं।

एडवोकेट बबीता टांक राष्ट्रीय विधिक सलाहाकार नियुक्त

0

अजमेर। भारतीय सैनी माली महासंघ संस्थान दिल्ली ने अजमेर निवासी एडवोकेट बबीता टांक को राष्ट्रीय विधिक सलाहाकार (महिला विंग) मनोनीत किया है। इनकी नियुक्ति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवाना राम माली ने की है।

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुडाव रखने वाली एडवोकेट टांक की इस नियुक्ति पर समाज के गणमान्यजनों ने हर्ष जताया तथा बधाई प्रेषित की।