Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 538 -
होम ब्लॉग पेज 538

सबगुरु राशिफल : 17 अक्टूबर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 09.50 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको संभलकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। नौकरी-धंधे में परेशानियां रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें। यात्रा के कार्यक्रम में कोई रुकावट आ सकती है। आज आप ज्यादातर फैसले गुस्से में आकर भी ले सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

वृषभ :- आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे। विद्यार्थियों के लिए बेहद ही फायदेमंद दिन रहने वाला है। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ती से आपके आज बहुत सारे काम पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट और कचहरी के लिएये आप अलर्ट रहें। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।

मिथुन :- आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।

कर्क :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो जरूर करें। रूके हुए काम आपके पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाईयों की मदद से धन लाभ हो सकता है। आज समस्या और विवाद खत्म होने का योग बन रहा है। उम्मीद नजर आए तो नए कारोबार की शुरुआत कर दें। बहुत सारे काम करने के लिए यह एक अच्छा दिन है, आज अपनी दिनचर्या में मस्ती को शामिल करें। अपने आस-पास के चेहरों पर मुस्कुराहट लाएं। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

सिंह :- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

कन्या :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता -पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

तुला :- आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक :- आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएं या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप वाणी की मधुरता रखे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।

धनु :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें।

मकर :- आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। सगाई-विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ।

कुंभ :- आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जाएगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज अपनी क्रीएवीटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आएयेगी। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।

मीन :- आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है। वाहन खरीदने का विचार हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

सतीश पूनियां ने संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर सीएम को लिखा पत्र

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य के संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग की है।

डॉ. पूनियां ने पत्र में कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र-2018 में उल्लिखित है कि संविदाकर्मियों और पंचायत सहायकों आदि के अन्तर्गत कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का यथोचित समाधान कर नियमित किया जाएगा।

लेकिन कांग्रेस की राज्य सरकार के लगभग 4 वर्ष के शासनकाल में संविदाकर्मियों के नियमितीकरण को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है, जबकि राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में सब कमेटी गठित होने के बाद भी संविदाकर्मियों को नियमित नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत राज्य सरकार की कैबिनेट ने भी संविदाकर्मियों को नियमित करने के बजाए संविदाकर्मियों की भर्ती से लेकर नौकरी से हटाने तक के प्रावधान कर दिए और यह भी निर्णय किया कि किसी भी संविदाकर्मियों को 5 वर्ष से अधिक समय के लिए नहीं रखेंगे और कॉन्ट्रेक्ट खत्म होते ही नियुक्ति समाप्त मानी जाएगी।

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए फिर किया तलब

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं की चल रही जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें तलब किया है।

सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि मेरे घर पर 14 घंटे तक सीबीआई की छापेमारी की गई, कुछ भी नहीं निकला। मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली, उसमें कुछ नहीं निकला। उन्हें मेरे गांव में कुछ नहीं मिला। सिसोदिया ने कहा कि अब उन्होंने मुझे कल सुबह 11 बजे सीबीआई मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और अपना पूरा सहयोग दूंगा। सत्यमेव जयते।

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने कहा कि अगर सिसोदिया सीबीआई मुख्यालय जाएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि कल मनीष सिसोदिया अगर सीबीआई मुख्यालय जाएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आज तक सीबीआई यह नहीं बता पाई है कि सिसोदिया के पास से क्या मिला?

उन्होंने कहा कि सीबीआई-ईडी ने फर्जी घोटाले की जांच के लिए 400-500 अधिकारियों को लगाया है, लेकिन उन्हें एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यह आबकारी नीति की बात नहीं है, गुजरात में चुनाव हैं और भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ सिसोदिया जी की रैली के बाद गिरता है। मैं भाजपा को चेतावनी देती हूं, अगर सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया तो आप का ग्राफ तेजी से बढ़ेगा।

हाल ही में सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सिसोदिया के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर की तलाशी ली थी। गौरतलब है कि गत 19 अगस्त को सीबीआई ने सिसोदिया के आवास पर छापा मारा, 14 घंटे की छापेमारी के बाद भी जांच एजेंसी ने कुछ भी खुलासा नहीं किया कि उन्हें उनके घर से कोई सबूत मिला या नहीं।

मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर की सुसाइड

इंदौर। मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने मध्यप्रदेश के इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साॅईं बाग कॉलोनी स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के सॉईं बाग कॉलोनी स्थित निवास पर कल रात्रि वैशाली ठक्कर ने फांसी लगा ली, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। वह पिछले एक वर्ष से वे यहां रह रहीं थीं। वैशाली ठक्कर ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे कई टीवी धारावाहिक में काम कर चुकी हैं।

राष्ट्र संत गोविंद देव गिरी का स्वागत, कथा आयोजन का दिया न्यौता

0

पुष्कर। तीर्थ नगरी पुष्कर के ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान पूर्वपालिकाध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने श्री राम जन्म भूमि तीर्थ न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्र संत स्वामी गोविंद देवजी गिरि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस शिष्टाचार भेंट में हरिप्रसाद शर्मा ने स्वामी जी को शाल ओढ़ाकर उनका अभिनन्दन कर कथा हेतु आशीर्वाद लेकर न्यौता दिया।

ज्ञातव्य है कि आगामी 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर पुष्कर स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला में पंडित गौरव व्यास के मुखारविंद से कथा श्रवण कराई जाएगी। स्वामी गोविंद देव गिरि ने निमन्त्रण का सम्मान करते हुए कहा कि समय की अनुकूलता के साथ कथा श्रवण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वामी जी से हर्ष, गौरव पाराशर व क्षमा पाराशर को आशीर्वाद दिया।

दुनिया भगवान राम को और राम भरत को याद करते हैं : गोविंददेव गिरीजी महाराज

राजस्थान राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप संपन्न, विजेता पुरस्कृत

0

अजमेर। अजमेर में आयोजित राजस्थान राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप सत्र 2022 में 20 जिले व भारतीय खेल प्राधिकरण के दल सहित 168 खिलाड़ियों ने लगभग 25000 रुपए की कुल प्राइस मनी की 6 स्पर्धाओं में भाग लिया।

11, 13 व 15 वर्ष के बालक बालिकाओं के बीच 8 अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेबल पर दो दिन में कुल 351 मैच खेले गए। 11 वर्ष आयु बालिका वर्ग में जयपुर की मानवीका सिंह प्रथम, भीलवाड़ा की पूर्वांशा सिंह द्वितीय तथा जयपुर की आदिश्री दसूंधी व बीकानेर की कृष्णा जोशी ने संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया।

11 वर्ष आयु बालक वर्ग में जयपुर में क्लीन स्वीप कर चारों स्थानों पर कब्जा किया। इसमें प्रथम भावित सिंह बिष्ट, द्वितीय विहान टाक तथा संयुक्त तृतीय स्थान पर समृद्ध बागड़ा व आराध्य शेखावत रहे।

13 वर्ष आयु बालिका वर्ग में भारतीय खेल प्राधिकरण की समृद्धि व्यास प्रथम, कोटा की प्रियांशी शर्मा द्वितीय तथा जयपुर की मानवीका सिंह व राधिका सोनी संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे।

13 वर्ष आयु बालक वर्ग में कोटा के भावेश पूनिया प्रथम, जयपुर के आरव आचार्य द्वितीय तथा चूरू के शहजाद खान व हर्षवर्धन सिंह संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन 15 वर्ष आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के क्वालीफाइंग लीग व स्टेज टू के मेन ड्रॉ मैच खेले गए। बालिका वर्ग में प्रथम आद्या सिन्हा जयपुर, द्वितीय समृद्धि व्यास, भारतीय खेल प्राधिकरण संयुक्त तृतीय जयश्री पारीक चूरू व प्रियांशी शर्मा कोटा रहे।

बालक वर्ग में लक्ष्य तोषनीवाल कोटा प्रथम, अबीर लीला जयपुर द्वितीय तथा अरमान बांठिया बीकानेर व दिव्यश सोनी जयपुर संयुक्त तृतीय रहे।

11 वे 13 वर्ष के पारितोषिक वितरण में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व उद्योगपति रवि तोषनीवाल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस हनीफ मोहम्मद थे। 15 वर्ष के विजेताओं को पुरस्कार राज्य टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व पूर्व खेल अधिकारी कपिल मिर्धा के विशिष्ट आतिथ्य में प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के चीफ रैफरी हीरा लाल वर्मा ने बताया की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के वेन्यू डिसाइड होने के बाद डबल्स की प्रतियोगिताएं भी अजमेर में कराए जाने का प्रावधान है। इस अवसर पर राज्य संघ के सचिव धनराज चौधरी ने बताया कि 17 वर्ष 19 वर्ष व सीनियर वर्ग की अंतर जिला टीम चैंपियनशिप व एकल चैंपियनशिप नवंबर माह में झुंझुनूं में आयोजित की जाएंगी। संघ के कोषाध्यक्ष अनिल दुबे ने बताया कि इस वर्ष से बालक व बालिका दोनों को आयु वर्ग के अनुसार समान पुरुस्कार राशि प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर राज्य संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल मोहन, भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रशिक्षक सत्यनारायण पारीक व सुमन पारीक, पूर्व जिला खेल अधिकारी प्रवीण ओझा उपस्थित थे। प्रतियोगिता के टेबल रेफरी जयपुर के प्रदीप सिंह व पाली के किशन गहलोत थे।

समारोह का संचालन राजस्थान कि तकनीकी समिति के चेयरमैन डॉक्टर अतुल दुबे ने किया जिन्होंने बताया कि प्रति वर्ष 3 रैंकिंग व स्टेट चैंपियनशिप में अर्जित किए गए कुल रैंकिंग पॉइंट्स के आधार पर राज्य टीम का सलेक्शन होता है जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करती है।

मोदी ने ‘ब्रेन-ड्रेन’ की थ्योरी को ‘ब्रेन-गेन’ में बदला : अमित शाह

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के बड़े मंचों पर संवाद के लिए हिंदी का उपयोग करके हिंदीभाषियों का उत्साहवर्धन करते हुए अब ‘ब्रेन-ड्रेन’ (प्रतिभा पलायन) के सिद्धांत को ‘ब्रेन-गेन’ (प्रतिभा संरक्षण) में बदल दिया है।

शाह ने आज यहां हिंदी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई की अभूतपूर्व पहल का शुभारंभ किया। पिछले कई महीनों से चल रही इस परियोजना के तहत एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पुस्तकों को हिंदी भाषा में तैयार किया गया है। इस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में शाह ने कहा कि 21वीं सदी में ब्रेन-ड्रेन का सिद्धांत रहा। भारतीय छात्रों को विदेशी भाषा में पढ़ाया गया, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी इस सिद्धांत को ‘ब्रेन-गेन’ में बदल रहे हैं। भारतीय छात्रों को उनकी अपनी भाषा में पढ़ा कर उनके चिंतन और अनुसंधान की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी इस बात पर जोर दिया था कि सिर्फ अंग्रेजी से कुछ नहीं होगा, अपनी भाषा में पढ़ कर ही विद्यार्थी देश की सच्ची सेवा कर सकेंगे।

शाह ने कहा कि हर व्यक्ति का मन सोचने, विश्लेषण करने और परिणाम तक पहुंचने की प्रक्रिया को मातृभाषा में ही पूरी करता है। हमारे देश में अगर पढ़ाई और अनुसंधान मातृभाषा में हों तो भारतीय विद्यार्थी समग्र विश्व में अनुसंधान के क्षेत्र में भारत का डंका बजाएंगे।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में मातृभाषा को काफी अहमियत दी गई है। इसी क्रम में उन्होंने मध्यप्रदेश का विशेष संदर्भ देते हुए कहा कि इस पहलू को सबसे पहले मध्यप्रदेश ने ही जमीन पर उतारा है। इस शिक्षा नीति के बाद अपनी भाषाओं में परीक्षाएं देने की व्यवस्था को भी लागू किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के बड़े मंचों पर अपना संबोधन हिंदी में ही दिया है। ये समूचे विश्व के लिए एक संदेश है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2014-15 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, जो अब बढ़कर 596 हो गई है। इसी तरह आईआईटी की संख्या 16 से बढ़कर 23, आईआईएम की 13 से बढ़कर 30, आईआईआईटी की नौ से बढ़कर 25 और देश भर में कुल विश्वविद्यालयों की संख्या 723 से बढ़कर एक हजार 43 हो गई है।

अंग्रेजी और बौद्धिक क्षमता का आपस में कोई संबंध नहीं

अमित शाह ने आज कहा कि कुछ लोगों ने अंग्रेजी का प्रचार-प्रसार करते हुए इसे बौद्धिक क्षमता से जोड़ दिया, लेकिन इन दोनों चीजों का आपस में कोई संबंध नहीं है। शाह ने आज हिंदी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई की अभूतपूर्व पहल का शुभारंभ किया। पिछले कई महीनों से चल रही इस परियोजना के तहत एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पुस्तकों को हिंदी भाषा में तैयार किया गया है। इस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे।

इस दौरान शाह ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोगों ने अंग्रेजी का प्रचार-प्रसार करते हुए इसे बौद्धिक क्षमता से जोड़ दिया, जबकि दोनों चीजों का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। बौद्धिक क्षमता मातृभाषा का उपयोग करने से ही निखरती है।

उन्होंने भोपाल के मंच से देश भर के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी भाषा में पढ़ाई से ही क्षमताएं बढ़ेंगी। युवा अंग्रेजी की ग्रंथि से बाहर निकलें और हिंदी के उपयोग पर खुद को कमतर समझने की सोच को ना पालें।

उन्होंने कहा कि अब केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार है, जिसमें सभी अपनी-अपनी भाषा में प्रदर्शन कर सकते हैं। अब शोध और अनुसंधान के कार्य को भी हिंदी भाषा में ही प्रेरित किया जा रहा है। देश के 10 राज्यों में इंजीनियरिंग की पुस्तकों का भारतीय भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है।

आम्रपाली दुबे की फिल्म विद्या का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म विद्या का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

आम्रपाली दुबे की एक तस्वीर रिक्शा चलाते वायरल हो रही है। उनकी यह तस्वीर भोजपुरी फिल्म ‘विद्या’ की है, जिसकी केंद्रीय भूमिका में आम्रपाली दुबे हैं। फिल्म ‘विद्या’ का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है। हाई आईक्यू एंटरटेनमेंट के एसोसिएशन में बी4यू मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत ,नारी सशक्तिकरण पर आधारित इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद कुमार अग्रवाल हैं। निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं।

आम्रपाली दुबे ने कहा कि फिल्म ‘विद्या’ आज के दौर के उन बेटियों को समर्पित कहानी पर आधारित है, जिनके परिजन गरीबी में पेट काट कर अपनी बेटी के लिए सपने देखेते हैं और वो बेटियां उनका मान रखते हुए सफलता हासिल कर दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। ऐसी खबरें आए दिनों अखबारों में पढ़ने को मिलती है। कुछ इसी तरह की कहानी पर आधारित होगी हमारी फिल्म ‘विद्या’।

निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी ने बताया कि ‘विद्या’ एक हिम्मत वाली और मेहनती लड़की की कहानी है, जिसे हम लेकर आ रहे हैं। इसका फर्स्ट लुक आउट हुआ है, जिसमें आम्रपाली दुबे हैं। आम्रपाली इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकार हैं, जो हमारी फिल्म में ‘विद्या’ की भूमिका के साथ न्याय करती नजर आएंगी। यह बड़े बजट की फिल्म है। उम्मीद करता हूं दर्शकों को पसंद आएगी।

उन्होंने बताया कि फिल्म की पटकथा एवं संवाद अरविंद तिवारी ने लिखी है। संगीत मधुकर आनंद एवं असलम मिर्जापुरी और गीत प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, सत्या सावरकर एवं राणा सिंह का है। कार्यकारी निर्माता सुभाष चौहान हैं। डीओपी डीके शर्मा हैं। नृत्य कानू मुखर्जी और आर्ट संजय कुमार का है। मुख्य सहायक निर्देशक दिलीप कुमार रावत हैं।

भुखमरी रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज, कहा गलत सूचनाएं फैलायी जा रही हैं

 

नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक भुखमरी रिपोर्ट 2020 में देश की स्थति संबंधी आकलन को कड़ी आलोचनाओं के साथ खारिज करते हुए देश की छवि खराब करने का एक कुटिल प्रयास करार दिया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भारत में आंगनवाड़ी और गरीबों के लिए मुफ्ता अनाज कार्यक्रम जैसे विशाल कार्यक्रम का हवाले देते हुए एक कड़ा बयान जारी करते हुए शनिवार को जारी इस रिपोर्ट पर कहा कि भारत की छवि को धूमिल या कलंकित करने के लिए निरंतर किया जा रहा कुटिल प्रयास एक बार फिर स्‍पष्‍ट नजर आ रहा है जिसमें देश को एक ऐसे राष्ट्र के रूप में दिखाने का प्रयास है जो अपनी आबादी की खाद्य सुरक्षा और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है। सरकार ने पिछले वर्ष की रिपोर्ट की भी कड़ी आलोचना की थी।

मंत्रालय ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि गलत सूचना फैलाना ही हर साल जारी किए जाने वाले ‘वैश्विक भुखमरी सूचकांक’ का विशिष्‍ट उद्देश्‍य है। इस रिपोर्ट को लेकर पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करने वाला ट्वीट किया है और कहा है कि प्रधानमंत्री को भूख और बच्चों के कुपोषण की समस्यओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

यह रिपोर्ट आयरलैंड की कन्सर्न वर्ल्डवाइड और जर्मनी की संस्था वेल्ट हंगर हिल्फे जारी करती है। शनिवार को जारी 2022 की इस रिपोर्ट में भारत को 121 देशों में काफी नीचे 107वीं रैकिंग दी गई है। पिछले साल भारत 116 देशों में 101वें स्थान पर रखा गया था।

मंत्रालय ने कहा है कि वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) में शामिल अल्पपोषण के अलावा तीन अन्य संकेतक मुख्य रूप से बच्चों से संबंधित हैं जिनमें बच्चों के विकास में कमी, किसी अंग का कमजोर रह जाना और 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर। मंत्रालय का कहना है कि ये संकेतक भूख के अलावा पेयजल, स्वच्छता, आनुवंशिकी, पर्यावरण और भोजन के उपयोग जैसे विभिन्न अन्य कारकों के जटिल संयोग के परिणाम हो सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि बच्चों के मुख्य रूप से स्वास्थ्य संकेतकों से संबंधित संकेतकों के आधार पर भूख की गणना करना न तो वैज्ञानिक है और न ही तर्कसंगत। मंत्रालय का कहना है कि अल्‍पपोषित आबादी के अनुपात (पीओयू) का चौथा और सबसे महत्वपूर्ण संकेतक अनुमान दरअसल सिर्फ 3000 प्रतिभागियों के बहुत छोटे नमूने पर किए गए एक जनमत संग्रह पर आधारित है।

मंत्रालय ने कहा है कि एफआईईएस के माध्यम से भारत जैसे विशाल देश के लिए एक छोटे से नमूने से एकत्र किए गए डेटा का उपयोग भारत के लिए पीओयू मूल्य की गणना करने के लिए किया गया है जो न केवल गलत और अनैतिक है, बल्कि यह स्पष्ट पूर्वाग्रह का भी संकेत देता है। भारत ने जुलाई 2022 में एफएओ के साथ एफआईईएस सर्वेक्षण मॉड्यूल के आंकड़ों के आधार पर ऐसे अनुमानों का उपयोग नहीं करने का मुद्दा उठाया गया था।

सरकार ने कहा है कि इस रिपोर्ट लिए सर्वे में प्रतिभागियों से पूछे गए कुछ प्रश्न इस प्रकार हैं कि पिछले 12 महीनों के दौरान, क्या कोई ऐसा समय था, जब पैसे या अन्य संसाधनों के अभाव में: आप इस बात के लिए चिंतित थे कि आपके पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं होगा? क्या आपने जितना सोचा था, उससे कम खाया?

भारत का कहना है कि यह स्पष्ट है कि इस तरह के प्रश्न सरकार द्वारा पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने और खाद्य सुरक्षा के आश्वासन के बारे में प्रासंगिक जानकारी के आधार पर तथ्यों की पड़ताल नहीं करते हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम चला रही है जिसमें मार्च 2020 से लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त चावल/गेहूं वितरित किया जा रहा है। केंद्र ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ( पीएम-जीकेएवाई) के तहत लगभग 1121 लाख टन खाद्यान्न आवंटित किया है, जो खाद्य सब्सिडी में तकरीबन 3.91 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। इस योजना को दिसंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

आंगनबाड़ी सेवाओं के तहत कोविड-19 महामारी के बाद से, 6 वर्ष तक के लगभग 7.71 करोड़ बच्चों और 1.78 करोड़ गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को पूरक पोषण प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 1.5 करोड़ से अधिक पंजीकृत महिलाओं में से प्रत्येक को उनके पहले बच्चे के जन्म पर गर्भावस्था और प्रसव के बाद की अवधि के दौरान पारिश्रमिक सहायता एवं पौष्टिक भोजन के लिए प्रत्येक को 5000 रुपए प्रदान किए गए।

बलिया : सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली किशोरी, रेप की आशंका

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में 13 साल की एक किशोरी के गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहोश मिलने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक लड़के को शक के आधार पर रविवार को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की शाम को अपनी सहेली के साथ मेला देखने गई किशोरी शनिवार को ताड़ीबड़ागांव रूपवार सिकरहटा मार्ग पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहोश मिली थी।

किशोरी के हाथ की नस कटी हुई थी। किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति के कारण चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। किशोरी के दादा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने आज बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही युवक नौशाद को हिरासत में लिया था। रविवार की सुबह सामान बरामदगी के लिए ले जाते समय नौशाद ने भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपी घायल हो गया है। मामले में किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।