Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 539 -
होम ब्लॉग पेज 539

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म मिली का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म मिली का ट्रेलर रिलीज हो गया है।जान्हवी फिल्म मिली में मिली का किरदार निभा रही हैं। मिली में जाह्नवी कपूर, मनोज पाहवा और सनी कौशल भी नजर आने वाले हैं।

ट्रेलर में जाह्नवी कपूर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती हुई दिख रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत में मिली और उसके पिता के बीच प्यार भरी नोकझोंक दिख रही हैं, लेकिन मिली की हंसती खेलती जिंदगी में उस वक्त नया मोड़ आता है। जब वह एक अपने काम कर रही जगह पर फंस जाती हैं और वहां बढ़ रही लगातार ठंड के बीच संघर्ष करती हुई दिख रही हैं।

‘मिली’ वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म ‘हेलन’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशिक मुत्थुकुट्टी ज़ेवियर ने ही निर्देशित किया है। मिली का स्क्रीनप्ले रितेश शाह ने लिखा है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 04 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधानसभा उपाध्यक्ष धमतरी में सर्किट हाउस में ठहरे थे। इसी दौरान आज तड़के अचानक उनको दिल का दौरा पड़ा। मंडावी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंडावी नवंबर-2000 में अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद तत्कालीन अजीत जोगी सरकार में मंत्री रहे। छत्तीसगढ़ में आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र के प्रभावशाली नेता एवं भानुप्रतापपुर के कांग्रेस विधायक मंडावी दिसंबर-2019 में सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

सबगुरु राशिफल : 16 अक्टूबर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 07.03 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आएंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।

कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाए रखें। नई योजनाओं का आरम्भ करके और नाम कमाएंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।

कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।

वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

धनु :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मकर :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है।सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

मीन :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च के आसार हैं।

सबको कुर्सी की लगी है, जनता की फिक्र किसी को नहीं : वसुंधरा राजे

झुंझुनूं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि सब लोग अपनी कुर्सी बचाने में लगे है वहीं आपसी झगड़े में प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

राजे ने अपनी देव दर्शन यात्रा के तहत आज झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में शाकंभरी माता की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लंपी बीमारी और फसल खराबे ने किसानों को तोड़कर रख दिया है। नेता केवल दौरे कर रहे हैं। लेकिन सुध कोई नहीं ले रहा। खासकर प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत, जिनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे इन समस्याओं का समाधान करे। पर उन्होंने भी इसमें कोई दिलचस्पी हीं दिखाई। सब लोग अपनी कुर्सी में बिजी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में किसानों को सस्ती बिजली देने का वादा किया था। एक बार कहा कि 50 यूनिट फ्री दे रहे है। लेकिन अब किसानों से फीडबैक मिल रहा है। फ्री बिजली तो दूर, उनकी बिजली को महंगा कर दिया है। पहले के मुकाबले बिल डेढ़ से दो गुना बढ़ गए है।

दो सालों में चार लाख कृषि कनेक्शन का वादा करने वाली सरकार एक साल में महज 20 हजार कृषि कनेक्शन दे पाई है। आने वाले एक साल में शेष कनेक्शन नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि यह सरकार वैसे ही वादे पूरे करते है। जैसे चुनावों के वक्त 10 दिन में किसानों के कर्ज माफ करने के वादे किए थे।

इससे पूर्व झुंझुनूं जिले की सीमा से लेकर शाकंभरी तक कई जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व सांसद संतोष अहलावत तथा पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

राजे ने कहा कि उन्होंने संकल्प लिया था कि दो साल कोरोना के कारण वे देवी-देवताओं के दर्शन नहीं कर पाई। इसलिए दिवाली से पहले पहले नौ देवियों के दर्शन करने हैं। जो आज शाकंभरी माता के दर्शन के साथ उनका संकल्प पूरा हो गया है। उन्होंने इस यात्रा को चुनावी यात्रा या फिर आगे फिर से कोई चुनावी यात्रा के सवाल पर कहा कि अभी बहुत जल्दी है। चुनावी यात्रा का समय अभी नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यह पूर्णतया उनकी धार्मिक यात्रा है।

राजे के सीकर और झुंझुनूं में आगमन के दौरान दोनों ही जिले के जिला अध्यक्ष नदारद है। सीकर जिले की जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी और झुंझुनूं जिले के जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया वसुंधरा राजे के दौरे से नदारद रहे। सांसद नरेंद्र कुमार भी दिखाई नहीं दिए। वहीं दोनों जिला अध्यक्षों को लेकर यह बताया जा रहा है कि लक्ष्मणगढ़ में होने वाले भाजपा के कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं।

इस मौके पर सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक रतन जलधारी सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

अयोध्या : सामूहिक हत्याकांड के एक आरोपी को फांसी की सजा, 3 को उम्रकैद

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सामूहिक हत्या के एक मामले के मुख्य आरोपी को फांसी तथा तीन सहआरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाए गए दोषियों पर 50-50 हजार रुपए का अर्थदण्ड भी लगाया है।

शासकीय अधिवक्ता प्रवीण कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार पांडेय ने थाना इनायतनगर में बरिया निसारू निवासी मुख्य अभियुक्त पवन कुमार को फांसी की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा सह आरोपी रामराज, उसकी पत्नी शेषमता और बहू ममता को आजीवन कारावास एवं पचास-पचास हजार रुपए के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि यह मामला 22 मई वर्ष 2021 का है। इस दिन रात के लगभग नौ बजे बरिया निसारु गांव के निवासी 35 वर्षीय राकेश कुमार, उसकी पत्नी 33 वर्षीय ज्योति और उनके मासूम बच्चों 10 वर्षीय अंशिका, 06 वर्षीय शक्ति और 04 वर्षीय ध्रुव सागर को रामराज, शेषमता, ममता और पवन कुमार ने धारदार हथियार से निर्दयतापूर्वक काटकर मौत के घाट उतार दिया था।

उन्होंने बताया कि मृतका ज्योति के पिता भगवान दीन ने इस मामले की रिपोर्ट इनायतनगर थाने में लिखाई थी। उन्होंने बताया कि यह मामला जमीनी विवाद का था। इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या की गई थी। जिसमें उसके माता-पिता और तीन बच्चे शामिल थे। उन्होंने बताया कि इनकी हत्या इनके रिश्तेदारों ने जमीनी विवाद को लेकर की थी।

सिंह ने बताया कि अदालत ने करीब एक साल की सुनवाई के बाद आज अपना फैसला सुनाया है। सजा सुनाए जाने के बाद अभियुक्तों को जिला मंडल कारागार भेज दिया गया।

कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए : अर्जुनराम मेघवाल

अजमेर। केन्द्रीय संस्दीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए, भारत तो मोदी के नेतृत्व में मजबूती के साथ जुड़ा है।

मेघवाल आज गुलाबबाडी में विधायक फण्ड से 75 लाख की लागत से नवनिर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का लोकार्पण करने पहुंचे। मेघवाल ने अजमेर शहर भाजपा की ओर से स्वागत के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस समय देश में कांग्रेस बिखरी हुई है।

कांग्रेस को भारत जोडों यात्रा के बजाय कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस दो खेमों में बंटी है।

उन्होंने कहा कि गहलोत कुर्सी बचाने और पायलट कुर्सी हथियाने में जुटे हैं। प्रदेश का विकास अवरूद्ध है। विकास अवरूद्ध होने से ला एण्ड आर्डर बिगड़ जाता है और अत्याचार बढ़ने लगते हैं। राजस्थान में यही हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश को पहले मानती है। कुर्सी की सत्ता देश के विकास के लिए है। गुजरात चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूती के साथ जीतेगी।

अजमेर पहुंचने पर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अनीता भदेल, शहर अध्यक्ष प्रियशील हाडा सहित सैंकडों कार्यकर्ताओं ने उन्हे फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नया स्वास्थ्य भवन के लिये अनीता भदेल ने विधायक फण्ड से बजट मंजूर किया था, यह उनके अजमेर दक्षिण विधानसभा बना है।

भाजपा से निष्कासित नेताओं की वापसी के लिए होगी रायशुमारी

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेताओं की वापसी से पहले उस व्यक्ति विशेष के विषय में रायशुमारी के बाद ही रिपोर्ट तैयार होगी और वह रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां को सौंपी जाएगी। उसके बाद ही अंतिम निर्णय होगा।

अजमेर आए केंद्रीय मंत्री एवं संगठन में अनुशासन समिति घर वापसी मामलों के संयोजक अर्जुन मेघवाल ने पत्रकारों से कहा कि संगठन में वापसी को लेकर विभिन्न पहलुओं पर मंथन होगा। जिला कमेटियों से एवं स्थाई नेताओं से भी उस नेता के विषयक सलाह मशवरा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उस रिपोर्ट को प्रदेशाध्यक्ष को सौंपकर बाद में ही उस नाम विशेष पर अंतिम निर्णय होगा।

मेघवाल ने कहा कि घर वापसी से पहले उन कारणों को भी समझा जाएगा जिसके कारण संगठन से निष्कासन हुआ और वर्तमान में संगठन के प्रति कैसी और कितनी निष्ठा है, क्या उसका जन आधार है इन सब पहलुओं पर चर्चा के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मेघवाल आज अजमेर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया तथा पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

जीएन साईंबाबा को बरी करने के हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईंबाबा और अन्य को प्रतिबंधित नक्सलियों से कथित संबंधों के मामले में बम्बई हाईकोर्ट की नागपुर पीठ के 14 अक्टूबर को रिहा करने वाले फैसले को सुप्रीमकोर्ट ने शनिवार को निलंबित कर दिया।

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि यह उच्च न्यायालय के आदेश को निलंबित करने का एक उपयुक्त मामला है। पीठ ने आदेश में स्पष्ट किया कि वह सिर्फ हाईकोर्ट के फैसले और आदेश को निलंबित कर रही है। आरोपी जमानत के लिए संबंधित अदालत में याचिका दाखिल कर सकता हैं।

शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत कथित अपराध गंभीर प्रकृति के हैं तथा समाज, एकता, अखंडता और देश की संप्रभुता के खिलाफ हैं। पीठ ने कहा कि जहां तक ​​​​आतंकवादी या माओवादी गतिविधियों का संबंध है। प्रत्यक्ष भागीदारी आवश्यक नहीं, दिमाग लगाना अधिक खतरनाक है।

साईंबाबा का पक्ष रखते हूए वरिष्ठ अधिवक्ता आर बसंत ने कहा था कि अभियोजन ने उन पर वैचारिक रूप से झुकाव और दिमाग लगाने का लगाया था। पीठ ने बसंत की उस गुहार को भी खारिज कर दिया, जिसमें साईंबाबा की अपील के लंबित रहने के दौरान (साईंबाबा को) उनकी बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उनके घर में नजरबंद करने की बात कही गई थी।

बसंत ने कहा कि मुझे उनके (साईंबाबा) घर में रहने के लिए कहा जा सकता है। जेल में शौच तक के लिए जाने में भी मेरी मदद करने के लिए कोई प्रशिक्षित व्यक्ति नहीं है। यह जीवन और स्वास्थ्य का मामला है।

महाराष्ट्र सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ के समक्ष बसंत की इस दलील का विरोध किया। उन्होंने पीठ से कहा कि हाल ही में शहरी नक्सलियों के बीच हाउस अरेस्ट की प्रवृत्ति रही है, लेकिन वे घर के भीतर फोन से भी सब कुछ कर सकते हैं। कृपया कहें कि हाउस अरेस्ट कभी भी एक विकल्प नहीं हो सकता।

मेहता ने यह भी कहा कि मामले के तथ्य बहुत गंभीर हैं। जम्मू-कश्मीर में हथियारों का समर्थन करने, संसद को उखाड़ फेंकने का समर्थन करने, नक्सलियों के साथ बैठकें करने, हमारे सुरक्षा बलों पर हमला करने आदि के लिए कॉल किए गए थे। सॉलिसिटर जनरल ने निचली अदालत के फैसले के संदर्भ में पीठ को यह भी बताया कि एक पूर्ण जांच के बाद व्यक्तियों को दोषी पाया गया।

शीर्ष अदालत ने कहा कि उसने फैसले को सिर्फ निलंबित किया है और कहा है कि संबंधित पक्ष जमानत के लिए संबंधित अदालत के समक्ष याचिका दायर कर सकता है। शीर्ष अदालत ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी करते हुए अपील पर सुनवाई के लिए आठ दिसंबर की तारीख मुकर्रर कर दी।

महाराष्ट्र सरकार ने उच्च न्यायालय के शुक्रवार के उस फैसले को शीर्ष अदालत के समक्ष चुनौती दी थी, जिसमें निचली अदालत द्वारा आजीवन कारावास के फैसले को पलटते हुए प्रो साईबाबा और अन्य को रिहा करने के आदेश दिया गया था।

राज्य सरकार ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय का फैसला आने के कुछ समय बाद ही उसे रद्द करने की मांग को लेकर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने फैसले पर तत्काल रोक लगाने और शीघ्र सुनवाई करने की गुहार ठुकरा दी थी।

शीर्ष अदालत ने हालांकि, बाद में मामले की सुनवाई शनिवार को करने का फैसला किया था और राज्य सरकार की ‘विशेष अनुमति याचिका’ न्यायमूर्ति शाह और न्यायमूर्ति त्रिवेदी की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध कर दी गई थी।

बम्बई उच्च न्यायालय की नागपुर की एक खंडपीठ ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत अभियोजन की मंजूरी देने में प्रक्रियात्मक अनियमितता के कारण साईंबाबा और अन्य को दी गई आजीवन कारावास की सजा को शुक्रवार पलट दिया था।

इस फैसले का उल्लेख करते हुए शीर्ष अदालत के समक्ष सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि हम योग्यता के आधार पर नहीं हारे हैं, यह केवल मंजूरी के अभाव में हुआ है। प्रो साईबाबा एवं अन्य को प्रतिबंधित माओवादी संगठन से संबंध रखने के मामले में निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा दी थी।

गढ़चिरौली की सत्र न्यायालय द्वारा 7 मार्च 2017 को सभी आरोपियों को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित माओवादी संगठन से संबंध होने का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। दोषियों ने निचली अदालत के उस फैसले को उच्च उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी थी।

उच्च न्यायालय ने सुनवाई पूरी होने के बाद 14 अक्टूबर को आरोपी महेश करीमन तिर्की, हेम केशवदत्त मिश्रा, प्रशांत राही नारायण सांगलीकर और जीएन साईबाबा को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। एक अन्य आरोपी -विजय नान तिर्की पहले से ही जमानत पर था, जबकि एक अन्य- पांडु पोरा नरोटे की अपील लंबित रहने के दौरान मृत्यु हो गई थी।

अजमेर के पटाखा व्यवसायी लामबंद, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0

अजमेर। दीवाली पर जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों पर ही पर ही पटाखा बिक्री करने की अनुमति के आदेश के खिलाफ पटाखा व्यवसायी लामबंद हो गए और कलेक्टर को इस फैसले के खिलाफ शनिवार को ज्ञापन सौंपा।

जिला प्रशासन ने सिर्फ पटेल मैदान, पंचशील नगर में साइंस पार्क, चंद्रवरदाई नगर, तोपदडा स्कूल खेल मैदान में ही प्रस्तावित अस्थाई दुकानों पर पटाखा विक्रय करने के आदेश जारी किए हैं। इसके विरोध में शहर के अस्थाई लाइसेंस धारक पटाखा विक्रेता कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा कलेक्टर अंशदीप को ज्ञापन देकर आमजन एवं पटाखा विक्रेताओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए शहर में पटाखे की दुकान लगाने तथा बेचने की अनुमति प्रदान करने की मांग की।

लेक्टर ने अस्थाई पटाखा विक्रेताओं की समस्याओं को ध्यान से सुनने के बाद सुरक्षा विशेषज्ञों से बातकर अति शीघ्र सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि 2 साल पहले भी इस तरह का आदेश जारी किया गया था परंतु विरोध के कारण प्रभावी नहीं हो सका।

अस्थाई पटाखा विक्रेताओं का कहना है कि खुले में पटाखे बेचते से आमजन को एवं पटाखा विक्रेताओं को ज्यादा सुरक्षा जोखिम का सामना करना पड़ेगा। कोविड-19 संक्रमण के कारण दो साल बाद दीपावली का पावन पर्व मनाया जा रहा है तथा इस बार आमजन एवं पटाखा विक्रेता में विशेष उत्साह है।

पटाखा व्यवसायियों ने कलेक्टर से पटाखा विक्रय अवधि 29 अक्टूबर तक बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में अस्थाई पटाखे विक्रय के लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं एवं दुकानें भी लग गई है लेकिन अजमेर में पटाखों के लाइसेंस तक जारी नहीं किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि खुले में पटाखे बेचते के कारण कोटा में भयानक हादसा हो चुका है। उसकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सकारात्मक सोच की आवश्यकता है। पटाखा व्यवसायियों के साथ नगर निगम अजमेर के उपमहापौर नीरज जैन, रमेश सोनी, हरीश बंसल, शिव कुमार बंसल, राजेश शर्मा, मनीष बढाणा, अनिल अग्रवाल, मुनव्वर खान, रोहित यादव, प्रमोद खण्डेलवाल, सहित बड़ी संख्या में अस्थाई पटाखा व्यवसायी उपस्थित थे।

अजमेर के सिटी स्क्वायर मॉल में संडे को मनाया जाएगा वर्ल्ड एनस्थीसिया डे

0

अजमेर। वर्ल्ड एनस्थीसिया डे के उपलक्ष्य में रविवार को जेएलएन मेडिकल कालेज के एनेस्थीसिया विभाग और सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसिया के संयुक्त तत्वावधान में शाम साढे पांच बजे सिटी स्क्वायर मॉल में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीपीआर के जरिए हृदयाघात पीडित की मदद के तरीके बताए जाएंगे।

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर एवं अतिरिक्त अधीक्षक डॉ अरविन्द खरे ने बताया कि आम आदमी किस तरह सीपीआर के जरिए हृदयाघात मरीज का मददगार साबित हो सकता है इसके बारे में एनेस्थीसिया डॉक्टरों की टीम मिलकर चेस्ट कंप्रेशन ओनली सीपीआर का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को इसका अभ्यास करने का तरीका बताएंगे।

भारत में हृदयाघात से होने वाली मौत के आंकडों को को सीपीआर करके कंट्रोल किया जा सकता है साथ ही असमय मृत्यु के आगोश में जाने वाले के जीवन को बचाया जा सकता है। सीपीआर एक सरल सुगम आसान प्रक्रिया है। जिसे कोई भी एक बार आप अभ्यास करके सीख सकता हैं, इसको सीखने के बाद जब कभी भी इसकी आवश्यकता पड़े तो किसी को भी सीपीआर करके जान बचा सकते हैं।

निवेदन है कि इस प्रशिक्षण में अधिक से अधिक लोग सीखने के लिए आए और किसी भी विपरीत परिस्थिति में जरूरत पड़ी तो वह खुद आगे बढ़कर पीड़ित व्यक्ति की मदद करे।

अजमेर में एलीवेटेड रोड की एक भुजा पर रविवार से एक तरफा यातायात होगा आरंभ

0

अजमेर। एलीवेटेड रोड की एक भुजा पर रविवार 16 अक्टूबर से एक तरफा यातायात आरंभ हो जाएगा। स्मार्ट सिटी के माध्यम से 152 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 2.6 किलोमीटर लम्बाई के एलिवेटेड रोड की एक भुजा बनकर तैयार हो गई है।

शनिवार को कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, एडीए आयुक्त अक्षय गोदारा सहित आरएसआरडीसी के अधिकारियों ने एलीवेटेड रोड का निरीक्षण किया।

आगामी शनिवार को मार्टिंडल ब्रिज से पुरानी आरपीएससी की ओर यातायात चालू करने के लिए निरीक्षण किया जाएगा। एलीवेटेड रोड के निरीक्षण के दौरान कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंश दीप से प्राप्त निर्देशानुसार आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुए शहर के यातायात दबाव को व्यवस्थित करने के लिए एलीवेटेड रोड की नवर्निमित एक भुजा पुरानी आरपीएससी से मार्टिंडल ब्रिज तक एक तरफा यातायात रविवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक आरंभ किया जा रहा है। यातायात आवागमन के दौरान यातायात पुलिस द्वारा आवश्यकतानुसार जाप्ता तैनात कर सुचारू यातायात संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एलीवेटेड रोड की लंबाई 2.6 किलोमीटर है। वाई आकार का बनने वाला एलीवेटेड रोड फोर लेन मार्टिंडल ब्रिज से गांधी भवन और गांधी भवन से आगरा गेट तक होगा। इसी प्रकार टू लेन पुरानी आरपीएससी से गांधी भवन तक आगरा गेट से महावीर सर्किल तक होगा। एलीवेटेड रोड की एक भुजा का एक लेन पर डामरीकरण का कार्यपूर्ण हो गया है।