Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 541 -
होम ब्लॉग पेज 541

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य : शशि थरूर

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने आज कहा कि पार्टी को मजबूत करना ही उनका लक्ष्य है।

अपने प्रचार अभियान के तहत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे थरूर ने यहां पत्रकारों से चर्चा में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चुनाव में भले ही कोई विजयी हो, लेकिन उनके समेत सभी का उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि वे विभिन्न राज्यों में जाकर चुनाव के लिए मतदान में हिस्सा लेने वाले पार्टी प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स) से चर्चा कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने के अपने ‘विजन’ के बारे में भी बता रहे हैं।

थरूर ने कहा कि कुछ नेता तो खुलकर उनका समर्थन कर रहे हैं और कुछ नेता ऐसे भी हैं, जो उनकी बातों से सहमत नजर आते हैं, लेकिन वे खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद के एक अन्य उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोधी नहीं हैं। हम लोग चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव के बाद सब मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

थरूर ने भोपाल में वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ गोविंद सिंह से भी मुलाकात की। थरूर ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से भी मुलाकात की और उनके साथ एक घंटे से अधिक समय बिताया। इस दौरान थरूर ने पार्टी को आने वाले समय और चुनावों के मद्देनजर मजबूत करने के लिए अपने विजन के बारे में विस्तार से बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के एक अन्य उम्मीदवार खड़गे दो दिन पहले यहां की यात्रा पर आए थे और उन्होंने भी पार्टी प्रतिनिधियों और नेताओं से मुलाकात की थी।

पंकज मिथल ने राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ

0

जयपुर। राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज यहां जस्टिस पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

मिश्र ने राजभवन में आयोजित समारोह में जस्टिस मिथल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति मिथल ने हिन्दी भाषा में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव उषा शर्मा ने न्यायमूर्ति मिथल को शपथ दिलवाने का राज्यपाल से आग्रह किया।

समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द कटारिया, मंत्रिमण्डल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, अधिकारी, अधिवक्ता एवं जस्टिस मिथल के परिजन मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले न्यायमूर्ति मिथल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश थे। अधिवक्ता कोटे से सात जुलाई 2006 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त हुए जस्टिस मिथल गत वर्ष जनवरी में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनाए गए थे।

भरतपुर में अवैध खनन के दौरान पहाड़ ढहने से दो मजदूर दबे

0

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में पहाड़ी थाना क्षेत्र के विजासना जोन में चिनावडा पहाड़ पर अवैध खनन के दौरान कल रात्रि पहाड़ के ढहने से खान में दब कर दो मजदूरों के शवो को आज रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला।

हरियाणा के रहने वाले मृतक मजदूर विजासना जोन के चिनावडा पहाड़ कुछ खनन माफिया रात के अंधेरे में भारी मशीनों के साथ अवैध खनन कर रहे थे। तभी अचानक पत्थर का पहाड़ खनन कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गया। मलबे में दो मजदूरों से सहित 2 डंपर, 1 पोकलेन मशीन और एक 1 बाइक दब गई।

घटना के वक्त एक व्यक्ति और मौके पर मौजूद था पहाड़ जैसे ही गिरने लगा तो वह मौके से भाग गया। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी की सहायता से मलबे को हटवाया। करीब 8 घंटे बाद हरियाणा के अगोन गांव के रहने वाले अजहरुद्दीन और हरियाणा के निहारिका के रहने वाले उमर मोहम्मद को बाहर निकाला गया।

दोनों मजदूरों के शवों को आज सुबह बाहर निकाल कर पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना के बाद भरतपुर की सांसद रंजीता कोली ने कहा है कि अवैध खनन पर रोक के बावजूद पुलिस और खनिज विभाग की अनदेखी के कारण जमकर अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन माफिया सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे हैं, और प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर बैठा है। अवैध खनन माफिया अपनी जान को भी जोखिम में डालने से नहीं कतराते।

बूंदी में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट

बूंदी। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बूंदी में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक देवेन्द्र दीक्षित को एक मामले में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की कोटा देहात इकाई को परिवादी ने शिकायत की कि उसके विरुद्ध तालेड़ा थाने पर दर्ज प्रकरण में परिवादी से लिखित समझौता होने के बाद भी चालान पेश करने का डर दिखाकर अनुसंधान अधिकारी देवेन्द्र दीक्षित 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

सोनी ने बताया कि शिकायत का सत्यापन के बाद ब्यूरो टीम ने दीक्षित को परिवादी से इस मामले में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

4जी डाउनलोड व अपलोड स्पीड में भी जियो का जलवा

0

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार सेवायें देने वाली कंपनी रिलायंस जियो ने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ अपलोड स्पीड में भी नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है।

दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा जारी सितंबर माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 19.1 एमबीपीएस मापी गई। वहीं अगस्त माह में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 17.4 एमबीपीएस थी।

वोडाफोन-आइडिया की 4जी डाउलनोड स्पीड लगातार घट रही है। फरवरी-2022 में 18.4 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड से गोता लगाकर यह सितंबर में 12.7 एमबीपीएस पहुंच गई है। सितंबर में एयरटेल की डाउनलोड स्पीड मामूली सुधार के साथ 14 एमबीपीएस दर्ज की गई।

वोडाफोन आइडिया के खराब प्रदर्शन का फायदा एयरटेल को मिला और वह तीसरे नंबर से खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। हालांकि अब भी एयरटेल अपनी प्रतिद्वंदी रिलायंस जियो से पीछे है। ट्राई की डाउनलोड स्पीड टेस्ट में जियो शुरूआत से ही नंबर वन बना हुआ है।

सबसे बड़ा उलटफेर औसत 4जी अपलोड स्पीड में हुआ है। लंबे समय से नंबर वन पोजीशन पर काबिज वोडाफोन आइडिया को पछाड़ कर रिलायंस जियो औसत 4जी अपलोड स्पीड में भी नंबर वन बन गई है।

ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि सितंबर में जियो को छोड़ सभी की अपलोड स्पीड में कमी देखने को मिली। जियो की औसत 4जी अपलोड स्पीड 6.4 एमबीपीएस तो वीआई की 5.9 एमबीपीएस रही। एयरटेल की स्पीड गिर कर सरकारी कंपनी बीएसएनएल के बराबर हो गई है। दोनों की औसत 4जी अपलोड स्पीड 3.4 एमबीपीएस रही।

माकडवाली में बीसलपुर की पाइप लाइन फटी, दुकान में पानी घुसने से नुकसान

0


अजमेर।
समीपवर्ती माकडवाली गांव से गुजर रही बीसलपुर की पाइप लाइन फटने से बहे पानी के सैलाब से शुक्रवार को एक दुकान तथा मकान में भारी नुकसान पहुंचा। विभाग की ओर से संतुष्टिपूर्ण जवाब ना मिलने पर मामला थाने तक पहुंच गया।

छोटी होकर निवासी पीडित जयसिंह रावत ने क्रिश्चियनगंज थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि माकडवाली गांव में महाराज की दुकान के सामने उसकी फोटो स्टूडियो व ईमित्र की दुकान है। दुकान के पास सडक किनारे बीसलपुर की लाइन गुजर रही है। इस पाइप लाइन के फट जाने से अचानक निकला अथाह पानी दुकान व मकान के बेसमेंट में भर गया।

इतना भी अवसर नहीं मिला कि सामान आदि को निकाल सकें। देखते ही देखते दुकान में रखे कैनन कंपनी के कैमरे, कंप्यूटर, महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत अन्य सामन पानी से खराब हो गए। पानी की पाइप लाइन फटने के संदर्भ में विभाग की ओर से कार्यरत ठेकेदार के माबाइल नंबर पता कर उसे सूचना दी तथा नुकसान के बारे में बताया। इसके बावजूद उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

पानी में दुकान में रखे 7 से 8 लाख रुपए के उपकरण खराब हो गए। इसके लिए सीधे तौर पर जलदाय विभाग की जिम्मेदारी बनती है। जांच कर उचित कार्रवाई करें।

अजमेर : पोल्ट्री फार्मर्स ने धूमधाम से मनाया विश्व अंडा दिवस

0

अजमेर। विश्व अंडा दिवस शुक्रवार को निकटवर्ती बबाइचा गांव के पोल्ट्री फार्मर्स ने धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर वीरबैक कम्पनी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कंपनी के प्रतिनिधि सुनील यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आलोक खरे ने पोल्ट्री फार्मर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन राजस्थान में जनमानस में अंडे को प्रतिदिन दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाने का अवसर है। राजस्थान अंडे की खपत बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में खपत बढना ही अंडा उत्पादकों की चल रही समस्याओं का समाधान का एकमात्र हल है।

खरे ने पोल्ट्री फार्मिंग में अधिक से अधिक अंडा उत्पादन करने, अंडे की उत्पादन लागत कम रखने और अंडे की गुणवत्ता का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर फार्मर्स की समस्याओं का भी निराकरण किया गया। अंत सभी प्रतिभागियों को अंडे खिलाए गए। कार्यक्रम में पोल्ट्री फार्मर मुन्ना शेरानी, हामिद, सलमान, उस्मान, नसरू, सद्दीक आदि शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि हर साल माह अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को दुनियाभर में विश्व अंडा दिवस मनाया जाता है। अंडा उत्पादन व्यवसाय से जुड़े हुए सभी लोगों के लिए यह एक वार्षिक पर्व है जिस अवसर पर अंडे की गुणवत्ता के बारे में सभी लोगों को जागरूक किया जाता है।

मरीजों को निशुल्क अंडे वितरित

पोल्ट्री एमआर ग्रुप की ओर से विश्व अंडा दिवस पर मेडिकल कालेज के सामने स्टाल लगाकर मरीजों को निशुल्क अंडे वितरित किए गए। ग्रुप के प्रतिनिधि यादवेन्द्र सिंह ने बताया कि पोल्ट्री मेडीसिन से जुडे सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

इसी तरह विश्व अंडा दिवस पर जेनोन फार्मा के नीरज गोयल ने केसरगंज में आयोजित कार्यक्रम में डा आलोक खरे से केक कटवाया और आगंतुक मेहमानों को अंडे खिलाए। दवा कंपनियों के अनेक प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

झुंझुनूं : पति की हत्या की आरोपी पत्नी को आजीवन कारावास

झुंझुंनूं। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के खेतड़ी अपर सेशन न्यायालय ने पति की हत्या के मामले में पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुहाना के समीप नानवास के रहने वाले हवासिंह ने 11 जुलाई 2019 को बुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके छोटे भाई सुखबीर ने पांच साल पहले सविता से प्रेम विवाह किया था। दोनों परिवार से अलग रहते थे।

10 जुलाई की रात उनके घर से चीखने चिल्लाने की आवाज आई। जिस पर वहां जाकर देखा तो सुखबीर लहूलुहान पड़ा था और उसकी पत्नी के हाथ में चाकू था। उसने कहा कि गुस्से में सुखबीर के सीने में चोट लग गई इसको अस्पताल पहुंचाया तब तक सुखबीर की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पत्नी सविता के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया।

सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक उदयभान सिंह ने न्यायालय में 29 साक्ष्य व 12 गवाह पेश किए। अपर सेशन न्यायाधीश खेतड़ी श्वेता शर्मा ने दोनो पक्षों की दलीलें सुनकर सुखबीर की हत्या के आरोप में पत्नी सविता को हत्या के आरोप में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा और 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

दौसा : ससुराल आए पति की हत्या की आरोपी पत्नी एवं साला अरेस्ट

दौसा : ससुराल आए पति की हत्या की आरोपी पत्नी एवं साला अरेस्ट

दौसा। राजस्थान में दौसा जिले के पापडदा थाना क्षेत्र में मायके गई हुई पत्नी को लेने ससुराल गए पति की निर्मम हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी एवं साले को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक संजीव जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मृतक रामसिंह की पत्नी गोलमा एवं साले दिलराज जागा लाल (25) निवासी कुम्हार मोहल्ला थाना पापड़दा के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि गत सात अक्टूबर को मृतक राम सिंह जागा निवासी फैक्ट्री एरिया डीडवाना थाना लालसोट के बड़े भाई किशन बिहारी द्वारा दर्ज करवाई गई रिर्पोट में बताया कि उसका छोटा भाई राम सिंह अपनी पत्नी गोलमा एवं बच्चों को लेने पापड़दा स्थित अपने ससुराल गया था। रात के समय साले दिलराज व अन्य लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

देश भर में करवाचौथ पर बिके 3000 करोड़ के आभूषण

नई दिल्ली। देश भर में करवाचौथ के अवसर पर सोने और सोने के आभूषणों की बिक्री का आंकड़ा लगभग तीन हजार करोड़ का रहा जो पिछले वर्ष के समान दिन में लगभग 2200 करोड़ रुपए का था।

कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं देश के छोटे ज्वेलर्स के संगठन आल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन (एआईजेजीएफ) ने आज एक संयुक्त बयान में कहा कि देश भर के ज्वेलरी व्यापारियों को करवा चौथ पर एक बेहतर व्यापार का बड़ा अवसर मिला है। भारतीय परंपरा के मुताबिक आगामी नवम्बर से शुरू होने वाले शादियों के लिए भी सोने के गहनों आदि की बुकिंग भी आज से शुरू हो गई है।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल एवं आइजेजीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि देश भर में सोने और सोने के आभूषणों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले वर्ष के करवा चौथ त्योहार के मुकाबले सोना 3400 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा लेकिन चांदी 11 हजार रुपए किलो सस्ती रही।

राजधानी में 24 कैरट सोने के दाम 52 हजार रुपए और 22 कैरट सोना 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी 59 हजार रुपए प्रति किलो है। उन्होंने कहा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव को देखते हुए आने वाले समय में सोने के दामों में वृद्धि की संभावना है।