Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 542 -
होम ब्लॉग पेज 542

न्यूड वीडियो कॉलिंग : सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में 3 साइबर ठग अरेस्ट

जोधपुर/जयपुर। राजस्थान में जोधपुर के जीआरपी ने सोशल मीडिया पर न्यूड वीडियो कॉलिंग के जरिये जयपुर निवासी ऑटो ड्राइवर को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भरतपुर के कामा निवासी राहुल उर्फ हुगली मेव (32) एवं रहमान खान उर्फ रहमू (28 एवं थाना नूंह सदर हरियाणा निवासी हैदर अली मेव (28) के रूप में की गई है। जोधपुर जीआरपी एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को जालसू रेलवे स्टेशन पर अल सुबह जयपुर के गोपालबाड़ी निवासी ऑटो ड्राइवर गोपाल सिंह का शव मिला था।

मृतक गोपाल सिंह के पास एक सुसाइड नोट मिला। जिसके अनुसार सोशल मीडिया के जरिए न्यूड वीडियो कॉल करके उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए हड़पे गए थे। बाद में अलग अलग मोबाइल नंबर से सीबीआई अफसर संजय अरोड़ा एवं यूट्यूब मैनेजर बंन कर लगातार धमकियां दी जा रही थी। धमकियों से आहत होकर पीड़ित ने ट्रेन के आगे कूद अपनी जान दे दी। मृतक गोपाल सिंह जयपुर के गोपाल बाड़ी क्षेत्र में चार वर्ष से पत्नी में बच्चे के साथ रहकर ऑटो चला रहा था।

इसके लिए गठित टीम द्वारा ब्लैकमेल करने वाले मोबाइल नंबरों तथा लाभान्वित बैंक खातों एवं रुपए ट्रांसफर करवाने में प्रयोग किए गए विभिन्न पेमेंट गेटवे का गहनता से विश्लेषण किया, टीम ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम पश्चिम बंगाल, भरतपुर व अलवर में आरोपियों की तलाश की। टीम द्वारा 10-15 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर कैंप कर स्थानीय पुलिस के सहयोग से इन तीनों आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया है।

सबगुरु राशिफल : 14 अक्टूबर शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 04.52 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप खूब मनोरंजन करेंगे। मित्रों के साथ आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्र, भूषण तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के भी संयोग हैं। कार्यस्थल पर मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज सारे कार्य आपके अनुकूल होंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थता और मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आपका अपेक्षित सहकार मिलेगा। मायके से अच्छे समाचार आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

मिथुन राशि: आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल रहने के आसार बने हुए हैं। स्वभाव में रहा हठीलापन छोडऩा आपके हित में रहेगा। अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुड़े कार्यों में आज संभलकर चलें। माता से लाभ होगा। विद्याप्राप्ति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आज आप आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। विचारों में स्थिरता तथा मन में दृढ़ता रहने से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। मित्रों के साथ आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, इसलिए संभलकर चलने की आवश्यकता है। आपको आज अपनी वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति खड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखना होगा। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खासकर आंखों की पीड़ा हो सकती है। अकस्मात का योग है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिकता से मन शांत होगा।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने निजी विचारों को छोडक़र सगे-संबंधियों के परिचितों की सलाह लेकर काम करने की आवश्यकता है। घर के तथा परिजनों के कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा। वाणी पर संयम बरतिएगा, नहीं तो किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। समयानुसार, भोजन भी मिलने की संभावना कम है। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतिएगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ़ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा। जमीन, वाहन, संपत्ति से जुड़े कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं बन रही हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा करने से आपको बचना होगा। क्रोध करने से आप आपको बचना होगा और वाणी तथा वर्तन पर संयम बरतना आपके हित में रहेगा। हितशत्रुओं से भी सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। रहस्यमय विषय तथा गूढ़ विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे और आध्यात्मिक चिंता के द्वारा मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। जो लोग अपरिणित है उनके लिए आज विवाह का योग है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कुंभ राशि: आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहने के संयोग बन रहे हैं, इसलिए किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले योजना बनाएं और जरा संभलकर आगे बढ़ें। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा, जिससे कार्य में मंदता रहेगी। नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि: आज के दिन शारीरिक रूप से आप में आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उच्चाधिकारी को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतानों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खर्च भी अधिक होने की संभावना है। अत सतर्कता से काम लें।

गोवंश की सेवा : माली सेना की ओर से 200 किलो दलिया, कुट्टी, चारा भेंट

0

अजमेर। लंपी संक्रामक बीमारी से ग्रसित गोवंश के लिए पृथ्वीराज नगर पंचशील में बनाए गए अस्थायी आइसोलेशन सेन्टर की व्यवस्थाओं में सहभागी बनते हुए माली सेना ने भामाशाह ञिलोकचन्द इंदौरा के नेतृत्व में चारा व दवाएं भेंट की। गौमाताओं के लिए चूरी, कुट्टी, मेडिकल किट, दवाएं आदि आइसोलेशन सेन्टर में कार्यरत चिकित्सा स्टाफ को सौंपे।

माली सेना के शहर अध्यक्ष हेमराज खारोलिया ने बताया कि लंपी संक्रमित बीमारी से पीडित गौ-वंश के लिए समाजबंधु तन-मन-धन से हर संभव सहयोग कर रहे हैं। इस संकट की घड़ी में गौवंश की सेवा से आत्मसंतुष्टि का अहसास होता है। उन्होंने बताया कि लम्पी महामारी पर कन्ट्रोल करने और जिले भर में टीम वर्क डवलप कर सराहनीय काम करने वाली अतिरिक्त कलक्टर भावना गर्ग का बुके देकर सम्मान किया गया।

प्रदीप कुमार कच्छावा ने बताया कि लंपी बीमारी के फैलाव पर चिकित्सा विभाग ने लगभग काबू पा लिया है। इसमें आईसोलेशन सेन्टर में गौवंश की सेवा में लगे स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संस्था की ओर से समस्त सेवाभावी जनों को स्मृति चिन्ह देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूनम तंवर, बबिता टांक, नेहा अलुदिया, गणेश टांक, रवि कच्छावा, हिमांशु गहलोत, मिहिर टांक, रवि दग्दी, उमेश तुनवाल, जय भाटी, धर्मेन्द्र टांक, शिवप्रताप इंदौरा, हेमराज ग्सिसोदिया, प्रदीप चौहान इत्यादि उपस्थित थे।

पुजारी की मौत : विहिप और सकल अग्रवाल समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग

0

अजमेर। ऋषि घाटी स्थित जगन्नाथ मंदिर के 92 वर्षीय पुजारी के आत्मदाह की घटना के बाद देवलोक गमन की घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही और अपराधियों को कठोर दण्ड दिए जाने साथ ही शोक संतप्त परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।

विहिप के प्रांत सह मंत्री एडवोकेट शशि प्रकाश इन्दोरिया ने एक बयान जारी कर कहा कि पुजारी के साथ घटित सम्पूर्ण घटना की न्यायिक जांच करवाई जानी चाहिए। संकट की इस घड़ी में हमारे समाज के प्रमुख घटकों, ब्रहामण समाज और अग्रवाल समाज में आपसी वैमनस्य नहीं हो, शत्रुतापूर्ण व्यवहार ना हो, सामाजिक द्वेषता का वातावरण निर्मित ना हो और हमेशा की तरह भाईचारा बना रहे। इस उद्देश्य को मद्दे नज़र रखते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने दोनों ही समाजों के प्रबुद्ध जनों से विनम्र आग्रह किया है।

उधर, सकल अग्रवाल समाज अजमेर ने भी जगन्नाथ मंदिर पुजारी प्रकरण में निष्पक्ष जांच की करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि श्री अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़े के ऋषि घाटी स्थित निज जगन्नाथ मन्दिर में पिछले कुछ दिनों से चल रहे पुजारी विवाद प्रकरण में सभी तथ्यों को शामिल करते हुए निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

ज्ञापन में यह बताया गया कि करीब चार माह पहले पंचायत के पदाधिकारियों की पुजारी से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई कि आपकी उम्र व स्वास्थ्य को देखते हुए अन्य पुजारी रख लेते हैं। आप अपने मार्ग दर्शन से उससे कार्य लेेते रहें जिस पर पुजारी ने सहमति प्रदान की थी।

नवनियुक्त पुजारी ने तीन माह में मन्दिर की व्यवस्था बहुत अच्छे से संभाल ली। इस कार्य से पूर्व पूजारी गोविन्द जी को यह अच्छा नहीं लगा और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया तथा पदाधिकारियों पर अनर्गल आरोप लगाना शुरू कर दिए। उन्होंने पदाधिकारियों को यह भी धमकी दी की यदि मुझे मन्दिर से हटाया गया तो मैं आत्महत्या कर लूंगा व पदाधिकारियों को झूठे केस में फंसा दूंगा।

इस सम्बन्ध में धड़े पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज कराकर पूर्व में ही अवगत करा दिया गया था। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि इस प्रकरण में धड़े व पुजारी के मध्य वाद न्यायालय में भी विचाराधीन है।

कलेक्टर ने उक्त सम्बन्ध में सभी तथ्यों को जांच के दायरे में लेकर निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में सीताराम गोयल, गोपाल गोयल, विष्णु प्रकाश गर्ग, डॉ. विष्णु चौधरी, सतीश बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, गिरधारीलाल मंगल, संदीप बंसल, संजय अत्तार, संदीप गोयल, ओमप्रकाश गर्ग, राजेन्द्र मित्तल, दिनेश प्रणामी, कैलाशचन्द गोयल, हनुमानदयाल बसंल, महेन्द्र जैन मित्तल, चांदकरण अग्रवाल, सुरेश्ज्ञ अग्रवाल, नितेष बिन्दल, साकेत बंसल, कुषाल गोयल, ललित डिडवानिया, अजय अग्रवाल, विनोद डीडवानिया, मनीष गोयल, हनुमान श्रीया, महेश्ज्ञचन्द मंगल, राजेन्द्र मंगल व एनएन मोदी सहित कई समाज पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी पहुंचे बद्रीनाथ व केदारनाथ, की पूजा-अर्चना

बदरीनथ धाम/केदारनाथ धाम। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

वे हर वर्ष की भांति, इस साल भी भगवान बद्री विशाल के विशेष दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्री विशाल की विशेष पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद वह केदारनाथ धाम भी गए और पूजा-अर्चना की।

इस दौरान भगवान बद्री विशाल के श्रृंगार में प्रयोग में लाई जाने वाली तुलसी की माला भी अंबानी को भेंट स्वरूप दी गई। बद्रीनाथ मंदिर के सभा मंडल में पहुंचने के बाद उन्होंने आम श्रद्धालु की भांति भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और मंदिर के गर्भगृह में कुछ देर ध्यान लगाया।

बीकानेर : नाबालिग चचेरी बहन से रेप के बाद हत्या के आरोपी से कड़ी पूछताछ

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में महाजन थाना क्षेत्र में अपनी नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म करने के पश्चात गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार युवक शंटी से पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ की जा रही है।

जांच अधिकारी लूणकरणसर के डीएसपी नारायणराम बाजिया ने बताया कि पूछताछ में युवती की हत्या के कई कारण सामने आ रहे हैं। मृतक युवती की शादी लगभग दो महीने पहले हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में हुई थी। युवती का खुद का चरित्र काफी संदिग्ध था। उसके चाल-चलन पर ससुराल वालों को संदेह हुआ तो कुछ दिन पहले उसे वापस उसके पीहर गांव कब्बरवाला वापस भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृृतका का शव गत नौ अक्टूबर की देर शाम को मिला, जब लोगों ने खड्डे में आवारा कुत्तों को शव नोचते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस को एक बैग मिला, जिसमें युवती के कपड़े, कॉस्मेटिक का सामान और सैंडल आदि था।

बैग की जेब में कोठारी हॉस्पिटल बीकानेर की 30 सितंबर की एक डॉक्टर की पर्ची मिली। इसी के आधार पर पुलिस कोठारी हॉस्पिटल पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि 30 सितंबर को शंटी का बड़ा भाई बंटी अपना कोई चेकअप करवाने के लिए हॉस्पिटल आया था।

आरोपी ने पूछताछ में इसी वजह से ही युवती को मारना बता रहा, क्योंकि इस कारण परिवार की बेज्जती हो रही थी। इस लिहाज से यह कत्ल ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है लेकिन कत्ल करने से पहले आरोपी शंटी ने उससे दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश करने पर इस पूरे कत्ल कांड की कड़ियां मिलाने के लिए रिमांड मिला है। करीब 21 वर्षीय आरोपी अविवाहित है।

फ्रांस में गैस संकट से अंतिम संस्कार हुआ महंगा

0

पेरिस। फ्रांस में गैस की बढ़ती कीमतों के कारण अंतिम संस्कार महंगा हो गया है और अगले वर्ष इसकी कीमतों में एक तिहाई से ज्यादा वृद्धि होने की उम्मीद है। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

फ्रांस के न्यूज चैनल बीएफएम टीवी ने ट्रैकिंग सेवा ‘एमपीएफ’ के अनुमानों का हवाला देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार में उपयोग की जाने वाली गैस की कीमत में 15 से 25 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

फ्रांस में अंतिम संस्कार की लागत अगले वर्ष कथित रूप से 35 फीसदी बढ़कर औसतन 911 यूरो (887 डॉलर) हो सकती है। गैस की कमी होने से पहले देश में अंतिम संस्कार करने में खर्च 605 से 675 यूरो के बीच आता था।

देश में गैस से अंतिम संस्कार अबतक एक सस्ता विकल्प रहा है और अंतिम संस्कार करने वाली एक बड़ी फर्म (जिसे ऊर्जा सब्सिडी नहीं मिलती हैं) को अंतिम संस्कार में उपयोग की जाने वाली गैस की बढ़ती कीमतों पर बिल पारित होने की उम्मीद कर रहे है।

उत्तर प्रदेश में इलैक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इलैक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नई ईवी नीति 2022 के तहत इलैक्ट्रिक वाहन खरीदने पर राज्य सरकार भारी सब्सिडी देगी। राज्य सरकार का दावा है कि इस नीति के लागू होने पर ईवी उद्योग से प्रदेश में रोजगार के लगभग 10 लाख अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में नई इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और गतिशीलता नीति- 2022’ को मंजूरी दी गई है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर प्रदेश सरकार की ओर से भारी सब्सिडी दी जाएगी। सरकार ने इसके लिए प्रदेश में 30 हजार करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य रखा है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में तकरीबन 10 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति का उद्देश्य न केवल राज्य में पर्यावरण अनुकूल परिवहन प्रणाली को विकसित करना है, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरी एवं संबंधित उपकरणों के विनिर्माण के लिए उत्तर प्रदेश को वैश्विक केंद्र बनाना भी है।

इस नीति के तहत त्रिआयामी प्रोत्साहन व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत उपभोक्ताओं द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद, इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण, चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग सेवाओं के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। नई नीति की प्रभावी अवधि के पहले तीन वर्षों के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की सभी श्रेणियों की खरीद पर 100 प्रतिशत रोड टैक्स एवं पंजीकरण शुल्क में छूट रहेगी। यदि इलेक्ट्रिक वाहन का निर्माण राज्य में किया गया है तो समान छूट चौथे व पांचवे वर्ष में भी जारी रहेगी।

इस नीति के अनुसार प्रदेश में खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों के फैक्ट्री मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। इसमें पहले 2 लाख दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर 50 हजार रुपए प्रति वाहन की दर से छूट दी जाएगी। जबकि पहले 50,000 तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर अधिकतम 12,000 रुपए तक, पहले 25,000 चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रति वाहन पर 1 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, प्रदेश में खरीदी गई पहली 400 बसों पर प्रति ई-बस 20 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही अधिकतम 1000 ई गुड्स कैरियर्स को प्रति वाहन 1 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जाएगी।

इस नीति के तहत राज्य में दो हजार चार्जिंग एवं बैटरी स्वैपिंग सुविधाओं को विकसित करने वाले सर्विस प्रोवाइडर्स को प्रति प्रोजेक्ट अधिकतम 10 लाख रुपए सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। वहीं एक हजार ऐसे स्वैपिंग स्टेशनों की सुविधाओं को विकसित करने वाले सर्विस प्रोवाइडर्स को 05 लाख रुपए प्रति स्वैपिंग स्टेशन तक पूंजीगत सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान है।

इसी प्रकार, राज्य में आरएंडडी एवं परीक्षण सुविधाओं सहित इलेक्ट्रिक वाहन, ईवी बैटरी और संबंधित कंपोनेंट के सेंट्रलाइज्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए 3 हजार करोड़ रुपए या उससे अधिक का निवेश करने वाली पहली पांच ईवी परियोजनाओं को अधिकतम 500 करोड़ रुपए प्रति प्रोजेक्ट के अंतर्गत 20 प्रतिशत की दर से पूंजीगत सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

मंत्रिपरिषद के अन्य फैसलों की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। इसमें पर्यटन विभाग से जुड़े दो प्रस्‍तावों को हरी झंडी दिखाई गई। इनमें मथुरा में शनि परिक्रमा मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है।

इसके अलावा खरीफ के सीजन में धान के क्रय की दृष्टि से नीतिगत निर्णय किया गया है। इसके तहत विपणन वर्ष 2023 के सहकारिता विभाग के नियम के अनुसार उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन तथा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड को ऋण देने का फैसला लिया गया है। राष्ट्रीय बैंकों से जो मूल्य प्राप्त होगा उसको सिर्फ धान खरीद के लिए ही लगा सकेंगे। इस ऋण की अवधि 4 माह होने पर ऋण की गारंटी सरकार की होगी। पीसीएफ और पीसीयू ऑनलाइन बिलिंग की व्यवस्था बनाएंगे।

सरकार ने 2022-23 में धान का क्रय मूल्य 2010 रुपए प्रति क्विंटल और 2060 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से तय किया गया है। लखनऊ संभाग में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर तथा बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, आगरा, झांसी मंडल में 1 अक्टूबर से 31 जनवरी 2023 तक धान का क्रय किया जाएगा। इसी प्रकार से 1 नवंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक रायबरेली, उन्नाव, चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज मंडल में खरीद की जायेगी। धान की क्रय करने का समय 9 बजे से 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

मंत्रिपरिषद ने खरीफ के मौसम में मक्का और बाजरा की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत मक्का का एमएसपी रेट 1962 रुपए प्रति क्विंटल और बाजरे का 2350 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मक्का की खरीद का लक्ष्य 01 लाख मीट्रिक टन और बाजरा का लक्ष्य 5 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। प्रदेश के 25 जिलों में मक्के की खरीद की जाएगी और बाजरे की खरीद 18 जनपदों में की जाएगी।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि मंत्रिपरिषद के समक्ष उत्तर प्रदेश दुग्ध विकास प्रोत्साहन नीति 2022 काे पेश किया गया। इसके तहत प्रत्यक्ष एवम् अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के 01 लाख अवसर सृजित करना है। इसका लक्ष्य दुग्ध उतपादन क्षमता को 44 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करना है।

उन्होंने बताया कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र के अंतर्गत चीज एवं आइसक्रीम का निर्माण करने वाली नवीन इकाइयों की स्थापना करने के साथ उपकरण भी विकसित किए जाएंगे। इस प्रस्तावित नीति के अनुसार ब्याज, उत्पादन, बाजार, एवं विकास प्रोत्साहन की पूर्ति की गई है। इस योजना के तहत उद्यमिता विकास के लिए 10 प्रतिशत मूल राशि लगाने पर 05 करोड़ रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा।

सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्टेशन एकतरफा प्रेम में युवक ने की युवती की हत्या

चेन्नई। तमिलनाडु के व्यस्त रेलवे स्टेशन सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्टेशन पर एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने गुरुवार को एक युवती की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आदमबक्कम के निवासी सतीश (23) अपने ही इलाके में रहने वाली सत्या नामक युवती से एकतरफा प्यार करता था। पुलिस ने मुताबिक सतीश ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए रेलवे स्टेशन पर सत्या से मुलाकात की, लेकिन सत्या ने उसके प्यार को अस्वीकार कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद गुस्से में सतीश ने सत्या को ट्रेन के आगे धकेल दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ट्रेन सत्या के ऊपर से गुजर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद सतीश मौके से फरार हो गया और पूरे स्टेशन पर सनसनी फैल गई।

इस घटना की जनकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल तथा पुलिस के जवान और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सतीश को गिरफ्तार करने के लिए बड़े पैमान पर अभियान शुरू किया।

चीन का मुकाबला करने के लिए ताइवान के पूंजीपति रॉबर्ट त्साओ ने खोला खजाना

0

ताइपे। ताइवान के एक पूंजीपति ने चीन का मुकाबला करने के मकसद से नागरिक सेना के गठन के लिए एक अरब ताइवान डालर यानी 32 मिलियन अमरीकी डालर दान करने का ऐलान किया है।

ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) की एक रिपोर्ट के अनुसार ताइपे के एक सेवानिवृत्त अरबपति रॉबर्ट त्साओ ने घोषणा की है कि वह अपने देश के नागरिकों और महिलाओं को चीन के खिलाफ लड़ने में मदद करना चाहते हैं। उनका उद्देश्य अगले तीन साल में तीस लाख लोगों की प्रशिक्षित फौज खड़ी करना है जिसमें कर्मचारी, छात्र, दुकानदार सभी शामिल हों और अपने देश की रक्षा के लिए हथियार उठा सकें। वह तीन लाख शार्पशूटर चाहते हैं।

शर्ट के ऊपर बुलेटप्रूफ बनियान पहने राबर्ट ने ताइवान में अपने नए पहचान पत्र की तस्वीर भी लगाई थी जिसके लिए उन्होंने सिंगापुर का पासपोर्ट छोड़ने के बाद पुन: आवेदन किया था। बीबीसी से उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे देश के लाेग चीनी सेना से नहीं डरते और अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

चीन में जन्मे मगर ताइवान में पले-बढ़े, राबर्ट ने सेमीकंडक्टर कंपनी यूनाइटेड माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक कॉर्प की स्थापना की है जिसके लिए यह द्वीप अब दुनिया भर में जाना जाता है। उन्होने कहा कि एक व्यवसायी के तौर पर उन्होने चीन के साथ कई सौदे किए हैं। इतिहास के छात्र राबर्ट दशकों से नीतिगत बहसों में एक हाई-प्रोफाइल व्यक्तित्व बने रहे हैं।

राबर्ट ने वर्ष 2007 में जनमत संग्रह के विचार का समर्थन किया था मगर अब वह उन ताइवानियों में शामिल है जो महसूस करते हैं कि उन्हें संभावित आक्रमण के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। ताइवान की रक्षा रणनीति के लिए अहम सैन्य ड्रोन विकसित करने के लिए जरूरी पैसे देने का वादा भी अरबपति व्यवसायी ने किया है।