Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 543 -
होम ब्लॉग पेज 543

प्रधानमंत्री मोदी ने ऊना में चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को आज हरी झंडी दिखाई।

देश में यह चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई। बल्क ड्रग पार्क और आईआईआईटी परिसर का भी शुभारंभ किया। इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज का नया भारत, पुरानी सारी चुनौतियों पर तेजी से काम कर रहा है, जो सुविधाएं पिछली शताब्दी में ही लोगों तक पहुंच जानी चाहिए थीं, वे अब लोगों तक पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि हम सिर्फ लोगों की 20वीं सदी की जरूरतें ही पूरी नहीं कर रहे, बल्कि 21वीं सदी की आधुनिक सुविधाएं भी हिमाचल के घर-घर ले जा रहे हैं। इसलिए आज हिमाचल के विकास के लिए अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। आज एक तरफ जहां हिमाचल में दोगुनी गति से ग्रामीण सड़कें बनाई जा रही हैं, वहीं तेजी से ग्राम पंचायतों तक कनेक्टिविटी भी पहुंचाई जा रही है।

पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि 40 साल पहले एक छोटी सी रेल लाइन पर दिल्ली में बैठी हुई सरकार ने मोहर लगा दी, फाइल बना दी और हस्ताक्षर कर दिए। चुनाव आने पर लोगों की आंखों में धूल झोंक कर वोट भी बटोर लिए, लेकिन जमीन पर एक रत्ती भर भी काम नहीं हुआ।

एक तरफ जहां हिमाचल में हजारों शौचालय बनाए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ गांव-गांव में बिजली व्यवस्था सुधारी जा रही है। ऊना से चैाथी वंदे भारत ट्रेन रवाना करने के बाद चंबा पहुंचने पर मोदी ने डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए और मंच पर पहुंचकर मैदान में जुटी लोगों की भारी भीड़ का सिर झुका कर अभिवादन किया।

मोदी वीरवार को नौ दिन के अंदर दूसरी बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि देश को मेड इन इंडिया वंदे भारत ट्रेन से जोड़ा जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए चिंतपूर्णी, नयना देवी, ज्वालाजी देवी, ब्रजेश्वरी देवी और आनंदपुर साहिब में अब आना-जाना आसान हो जाएगा। करतार पुर कॉरिडोर के माध्यम से जो सरकार ने काम किया है, उसे अब ये ट्रेन और ज्यादा सशक्त बनाएगी।

इतना बड़ा हिंदुस्तान है, इतने बड़े शहर हैं, लेकिन ऐसी चौथी ट्रेन मिली तो मेरे हिमाचल को मिली। हिमाचल में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने न ट्रेन देखी होगी, न उसकी सवारी की होगी। आज सिर्फ ट्रेन नहीं हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन आपको मिली है।

बरेली : बेकाबू कार ने दुकान में बैठे 5 लोगों को रौंदा, दो की मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में नैनीताल हाइवे पर एक बेकाबू कार बाइक से टकराने के बाद सड़क किनारे एक दुकान में घुस गयी और 5 लोगों को कुचल दिया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को बरेली अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बरेली (देहात) के पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि यह घटना गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे हुयी। नैनीताल फोरलेन हाईवे पर गुड़वारा गांव में बरेली की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिज़ायर कार बेकाबू होकर एक मोटर साईकिल से टकरा गई। इससे टकराने के बाद कार सड़क किनारे यशपाल की दुकान के बाहर बैठे गांव के चार लोगों पर चढ़ गई।

इससे कमल सिंह पुत्र परमेश्वरी (28 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई जबकि प्रेम पुत्र जांगन लाल (35 वर्ष) की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार प्रवीण पुत्र रतन सहित दुकान के बाहर बैठे राजेन्द्र पुत्र मंगली व डिल्लीधर पुत्र बाबू राम गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

वाराणसी में भाजपा नेता की पीट पीट कर हत्या, बेटा घायल, 5 आरोपी अरेस्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शराब की दुकान के पास हंगामा करने से कुछ अराजक तत्वों को रोकने पर भारतीय जनता पार्टी के एक बुजुर्ग नेता को इतना पीटा गया कि उनकी मौत हो गई और बीच बचाव करने आया उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि नगर के सिगरा पुलिस थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुई इस वारदात के बाद पांच आरोपियों काे गिरफ्तार कर पुलिस चौकी प्रभारी तथा दो दरोगा सहित 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जाकारी के अनुसार भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह (71 साल) सिगरा थाना क्षेत्र में जेपी नगर कालोनी में रहते हैं। उनके घर के पास स्थित शराब और बीयर की दुकान पर बीती रात नशे में उत्पात मचा रहे कुछ युवकों को रोकने पर इन लोगों ने सिंह को बुरी तरह से पीट दिया। बीच बचाव करने आए उनके पुत्र राजन (45 साल) की भी इन लोगों ने पिटाई कर दी। जिससे बुरी तरह घायल होने पर सिंह की मौत हो गई और राजन गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाद होने पर उपद्रवी युवक पहले तो वहां से चले गए और कुछ देर बाद 30 से 40 लोगों के साथ वापस लौट कर सिंह को घर से बाहर बुलाकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी डंडों से लैस हमलावर लोगों ने बीच बचाव करने आए उनके पुत्र को भी पीट दिया। सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि राजन को बीएसयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस महानिरीक्षक ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की धरपकड़ तेज कर दी है। उन्हाेंने बताया कि मृतक के पुत्र ने सिगरा पुलिस थाने में 17 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गणेश ने बताया कि वारदात में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रिही है। अन्य वांछितों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। संबद्ध थाना क्षेत्र के दो दरोगा और चौकी प्रभारी सहित 10 पुलिसकर्मियों को इलाके के अराजक तत्वों के खिलाफ लचर रवैया अपनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

देवेन्द्र फडणवीस ने रामदेवरा में किए बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन

जैसलमेर। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गुरूवार को जैसलमेर जिले के रामदेवरा पहुंचे और करोड़ो श्रृद्धालुओं की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए।

फडणवीस जोधपुर से हेलीकाप्टर के माध्यम से रामदेवरा पहुंचे, जहां पोकरण रोड स्थित हेलीपेड पर भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी की। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायणसिंह तंवर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद वे बाबा रामदेव जी के समाधिस्थल पहुंचे और बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए।

फडणविस ने बाबा की समाधि पर चादर चढ़ाई और पंचमेवे का भोग लगाया। इस दौरान पुजारी अरुण छंगाणी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनको पूजा अर्चना करवाई और पवित्र झारी से चरणामृत का आचमन करवाया। इस दौरान फडणवीस ने बाबा रामदेव जी की समाधि पर देश में अमन, चैन और ख़ुशहाली की कामना की।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दर्शनों के बाद बाबा रामदेव जी के वंशजों द्वारा स्वागत किया गया। बाबा के वंशजों की कचहरी बैठक में राव भोम सिंह तंवर द्वारा उनको साफा पहनाया गया और हनुमान सिंह तंवर द्वारा उनको रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद सरपंच समन्दर सिंह तंवर और व्यापार संघ अध्यक्ष आसूसिंह तंवर द्वारा उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी कई दिनों से बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन करने की इच्छा थी कि यहां आउं और बाबा रामदेव का आशीर्वाद लूं। आज उन्हें यहां आने का मौका मिला है। आज यहां आकर उन्हें बहुत खुशी और उनकी इच्छा आज पूर्ण हुई है।

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास हैं कि यहां आकर जो भी मनोकामना हैं, देश के लिए, समाज के लिए, सभी के लिए वह यहां आने के बाद पूरी हुई है। उनसे जब पूछा गया कि उनकी क्या मन्नत थी तो उन्होंने कहा मन्नत मांगी नहीं जाती है। बाबा रामदेव को सब पता चल जाता हैं कि हमारे दिल में क्या है। उन्होंने यहां पर कोई भी राजनीति पर बात करने से साफ इंकार कर दिया।

CM गहलोत के अधिकारियों ने ऐसी दुर्गत की कांग्रेस की कि बैठना पड़ा धरने पर

माउंट आबू में अधिकारियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ धरने पर बैठे पार्षद।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शासन में अधिकरियो की मनमानी का आलम ये है कि वो कांग्रेस बोर्डों के जनहितकारी कामों को अटकाकर कांग्रेस को जमीदोज करने में लगे हैं।

हिजाब प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के जजों में मतभेद, बड़ी पीठ करेगी फैसला

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने कर्नाटक में प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों की कक्षाओं में छात्राओं के हिजाब पहनने पर राज्य सरकार के प्रतिबंध लगाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर गुरुवार को विभाजित फैसला सुनाया।

न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अलग-अलग राय देते हुए कहा कि इस मामले को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा जाएगा, ताकि सुनवाई के लिए बड़ी पीठ गठित की जा सके।

उच्च न्यायालय ने 15 मार्च अपने फैसले में हिजाब पहने पर प्रतिबंध लगाने वाले राज्य सरकार के पांच फरवरी के आदेश को उचित ठहराया था। इसके खिलाफ शीर्ष अदालत में कई याचिकाएं दायर की गई थीं।

शीर्ष अदालत की पीठ की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति गुप्ता ने उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा और (उच्च न्यायालय के) 15 मार्च के फैसले के खिलाफ दायर अपीलों को खारिज कर दिया जबकि न्यायमूर्ति धूलिया ने उच्च न्यायालय के फैसले को खारिज कर दिया और अपीलकर्ताओं की याचिकाएं स्वीकार कर ली।

न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा कि यह (हिजाब पहनना) पसंद का मामला है, न ज्यादा और न ही कम। शीर्ष अदालत के विभाजित फैसले के कारण राज्य सरकार का पांच फरवरी का वह आदेश लागू रहेगा, जिसमें कक्षाओं में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया था।

शीर्ष अदालत की दो सदस्यीय पीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 10 दिनों की सुनवाई पूरी होने के बाद 22 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान कर्नाटक सरकार का पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा, जबकि याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, दुष्यंत दवे, देवदत्त कामत, सलमान खुर्शीद, हुज़ेफ़ा अहमदी, संजय हेगड़े, राजीव धवन आदि ने दलीलें पेश कीं।

पाकिस्तान : सिंध प्रांत में बस में आग लगने से 18 लोगों की मौत

0

सिंध। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में नूरीबाद के पास यात्री बस में आग लगने से आठ बच्चों, नौ महिलाएं समेत 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार नूरीबाद के उपाधीक्षक (डीएसपी) वाजिद थाहीम ने बुधवार को हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में आठ बच्चों, नौ महिलाएं और दो पुरूषों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बस में 80 से अधिक लोग सवार थे तथा ये लोग मुगैरी समुदाय से है और कराची से खैरपुर नाथन शाह लौट रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि आग कोच की वातानुकूलित प्रणाली में खराबी के कारण लगी। उन्होंने कहा कि शवों और घायल लोगों को लियाकत यूनिवर्सिटी अस्पताल जमशोरो ले जाया गया है। इस बीच स्वयंसेवक भी बचाव और राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने जमशोरो के उपायुक्त को तुरंत एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचने तथा घायलों को हर संभव सहायता मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना की जांच रिपोर्ट तलब की हैं।

सबगुरु राशिफल : 13 अक्टूबर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, करवा चौथ व्रत, वार गुरुवार, सम्वत 2079, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 03.08 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते नजर आएंगे।

बाड़मेर : नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर गैंगरेप

बाड़मेर। राजस्थान में बाडमेर जिले के सेडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ पांच माह तक ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

चौहटन उप पुलिस अधीक्षक धमेंद्र डुकिया के मुताबिक रिपोर्ट पर सेड़वा थाने में मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल का मौका मुआयना कर लिया है। वहीं नाबालिग बच्ची का मेडिकल करवाया लिया गया है। आरोपी फरार चल रहे पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट में बताया है कि चार युवकों में से तीन युवक चचेरे भाई के लड़के है, वहीं एक युवक पड़ोसी है। चारों युवकों द्वारा कई बार-बार नाबालिग के साथ गैंगरेप किया है। पुलिस चारों की तलाश में जुटी है।

आबूरोड़ में हवाला के करीब 6 करोड़ रुपए बरामद, 4 लोग अरेस्ट

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड़ में पुलिस ने बुधवार को हवाला के करीब छह करोड़ रुपए के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको पुलिस द्वारा दो कारों से 5.94 करोड़ की राशि बरामद की।बरामद राशि की गिनती के लिए नोट गिनने की मशीन लानी पड़ी और इनकी गिनती करने में करीब सात घंटे लग गए।

गिरफ्तार लोगों में दो सिरोही जिले में शिवगंज एवं दो अहमदाबाद के बताए जा रहे और ये शिवगंज से अहमदाबाद जा रहे थे। दोनों वाहन जब्त कर लिए गए है। इस मामलें में आयकर विभाग की टीम भी आबूरोड पहुंची।