Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 544 -
होम ब्लॉग पेज 544

नोटबंदी मामले में केंद्र सरकार, आरबीआई को हलफनामा पेश करने के निर्देश

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने 2016 की नोटबंदी के फैसले को चुनौती देने वाली 50 से अधिक याचिकाओं पर बुधवार को केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से विस्तृत हलफनामा दायर करने के निर्देश दिएये।

न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर, न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना, न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति बीवी नागरथ्ना की पीठ ने सरकार और याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनने के यह आदेश दिए।

न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने केंद्र सरकार से आरबीआई को केंद्र के पत्र, आरबीआई बोर्ड के फैसले और नोटबंदी (विमुद्रीकरण) की घोषणा से संबंधित दस्तावेज तैयार रखने को कहा।

पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलों से उठे सवालों पर स्पष्ट किया कि यह अदालत सरकार की नीतियों की न्यायिक समीक्षा पर अपनी लक्ष्मण रेखा से अवगत है। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ताओं का मुख्य तर्क यह हैं कि आरबीआई अधिनियम की धारा 26 है (जो केंद्र को विशेष मूल्यवर्ग की करेंसी नोटों को पूरी तरह से रद्द करने के लिए अधिकृत नहीं करता है।) पचास से याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिकाओं में इस तथ्य पर भी जोर दिया है कि सरकार के पास एक कार्यकारी आदेश के माध्यम से करेंसी नोटों को रद्द करने की शक्ति नहीं है।

याचिकाकर्ताओं का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील पी चिदंबरम ने दावा किया कि 2016 की नोटबंदी का फैसला देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों के लिए भयानक परिणाम लेकर आए। उन्होंने दलील देते हुए कहा कि यह मुद्दा भविष्य के लिए प्रासंगिक है।

दूसरी तरफ, केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह मुद्दा एक अकादमिक अभ्यास बन गया है। मेहता ने कहा कि जब अधिनियम को चुनौती नहीं दी जाती है तो अधिसूचनाओं को चुनौती नहीं दी जा सकती है।

अटॉर्नी जनरल वेंकटरमनी, सॉलिसिटर जनरल मेहता, चिदंबरम और अन्य वकीलों की दलीलें सुनने के बाद पीठ ने कहा कि मुख्य सवाल यह है कि क्या सरकार को आरबीआई अधिनियम की धारा 26 के तहत 500 और 1000 रुपए के सभी नोटों को बंद करने का अधिकार है?

पीठ ने यह भी कहा कि संवैधानिक महत्व के मुद्दों को संदर्भित होने की स्थिति में उनका जवाब देना अदालत का कर्तव्य है। पीठ ने याचिकाओं पर आगे की सुनवाई के लिए नौ नवंबर की तारीख मुकर्रर की है।

हमीरपुर : स्कूल में अश्लील डांस कराने वाली महिला प्रधान के अधिकार जब्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में एक परिषदीय विद्यालय में बार बालाओं का डांस कराने के मामले की जांच में महिला प्रधान के दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बुधवार को प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार जब्त कर लिये।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत के संचालन के लिए गांव में तीन सदस्यीय संचालन समिति गठित कर दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गत 14 जुलाई को ब्लॉक सुमेरपुर के टिकरौली गांव की प्रधान संध्या पाल ने अपने बेटे के जन्मदिन पर परिषदीय स्कूल में बार बालाओं का डांस कराया था। इस मामले में प्रधान के विरोधियों ने ठुमके लगाती बार बालाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

जिलाधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए 16 जुलाई को इस मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने बीएसए कल्पना जायसवाल, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश तथा एडीओ पंचायत को जांच करने को निर्देशित किया।

जांच में उक्त घटना की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी चंद्रभूषण ने जांच अधिकारी की आख्या पर कार्रवाई करते हुए महिला प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार जब्त कर तीन सदस्यीय संचालन समिति का गठन कर दिया है।

बड़वानी : सहेली के पिता ने 8 साल की बालिका का अपहरण कर किया रेप

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में आठ वर्षीय बालिका के स्कूल से सहेली के पिता द्वारा अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कुंदन सिंह मंडलोई ने बुधवार को बताया कि कक्षा तीन की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 35 वर्षीय रवि शिंदे के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी गई है। आरोपी ने आज अपराह्न स्कूल से बालिका को उसके पिता द्वारा बुलाए जाने के नाम पर अपहरण करने के बाद कथित तौर सेंधवा के प्राचीन किले के अंदर ले जाकर पर दुष्कर्म किया।

बालिका के लापता होने के उपरांत उसकी खोज आरंभ हुई और उसकी मां द्वारा थाने में आकर शिकायत किए जाने पर थाना प्रभारी राजेश यादव ने तत्काल बल को उसे ढूंढने के आदेश दिए और सब इंस्पेक्टर रोहित पाटीदार ने उसे बरामद कर लिया।

घटना के उपरांत नागरिकों ने थाने को घेर लिया और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा यह आश्वस्त किए जाने के बाद की प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और बालिका को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, के बाद मामला शांत हुआ।

बुधवार रात्रि को पुनः थाने पर भीड़ एकत्रित हुई और आरोपी के घर को तोड़ने की मांग की गई। डीएसपी ने बताया कि मामला संवेदनशील होने के चलते कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

जेएलएन में यूरोलॉजी के 28 कैम्पों में 3500 से अधिक रोगी अब तक लाभान्वित

0

अजमेर। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में संत शिरोमणि हिरदाराम जी महाराज (पुष्कर राज) के आशीर्वाद एवं सिद्ध भाऊ की प्रेरणा व जीव सेवा समिति के सहयोग से यूरोलॉजी विभाग में आयोजित 29वें निःशुल्क शिविर एवं कार्यशाला में कुल 108 रोगियों का ऑपरेशन किया जाएगा। साल 1998 से अब तक 28 शिविरों में 3500 से भी अधिक रोगी लाभान्वित हुए हैं।

शिविर में सेवा दे रहे अमरीका के यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर गोपाल बदलानी ने बताया कि 7 अक्टूबर से निःशुल्क पंजीयन, भर्ती व जांचों की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। 10 से 14 अक्टूबर तक जेएलएन यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित अजमेरा एवं उनकी टीम के साथ ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

शिविर के अंतर्गत पंजीयन से लेकर ऑपरेशन दवाइयां, खानपान एवं आवास व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन, डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी व अन्य का ऑपरेशन से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की।

जेएलएन अधीक्षक डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से इस शिविर के लिए सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. बदलानी एवं डॉ. अजमेरा के नेतृत्व में संपूर्ण टीम ऑपरेशनों में जुटी हुई है। शिविर में रोगियों एवं उनके परिजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कोरोना काल के बाद आयोजित इस शिविर में दूरदराज से रोगी अपना इलाज करवाने आए हैं।

स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता तथा ऑपरेशन के बाद मरीजों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 29वें शिविर के लिए पिछले दो माह से विभिन्न माध्यमों द्वारा यूरोलॉजी बीमारियों से पीड़ित निर्धन लोगों से संपर्क किया गया। शिविर निःशुल्क सोनोग्राफी, एक्स-रे, खून व पेशाब की जांच ईसीजी के विशेष प्रबंध किए गए हैं। ऑपरेशन, दवाएं, आवास एवं भोजन व्यवस्था की गई है।

जीव सेवा समिति के सचिव जगदीश वच्छानी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अमरीका के विख्यात डॉ. गोपाल बदलानी, राजकोट से यूरोलाॅजिस्ट डाॅ. जितेन्द्र अमलानी, जेएलएन यूरोलाॅजिस्ट विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित अजमेरा एवं उनकी टीम की ओर से की जा रही सेवा काबिले तारीफ है। अस्पताल अधीक्षक नीरज गुप्ता, प्रिसीपल वीबी सिंह व डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ धन्यवाद के पात्र है। सबके सामूहिक प्रयासों से कैम्प सफल हो पाता है।

जीव सेवा समिति की ओर से टेन्ट, पलंग, बिस्तर तथा रोगियों एवं उनके परिवारजन की तीन समय के भोजन आदि व्यवस्था की गई है। डाॅक्टरों के आने जाने व उनकी आवास की व्यवस्था का खर्चा जीव सेवा समिति वहन करती है। बीते 26 वर्षों से इस शिविर का हर साल आयोजन किया जाता है। पिछले 2 वर्ष कोरोना काल के कारण शिविर नहीं हो पाया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि डाॅ. गोपाल बदलानी की इच्छानुसार जेएलएन हाॅस्पिटल में प्रिंसीपल डाॅ. वीबी सिंह ने एमसीएच डिग्री का कोर्स प्रारम्भ कर दिया गया है। इससे आने वाले समय में हर साल दो नए यूरोलाजिस्ट बन पाएंगे व दो डाॅक्टरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। बुधवार को 108 मरीजों में से 75 के आपरेशन सम्पन हो गए है। गुरूवार व शुक्रवार दोपहर तक सभी मरीजों का आपरेशन हो जाएगा। जीव सेवा समिति के सभी पदाधिकारी व सेवाधारी अपनी सेवा दे रहे हैं। जांचों से लेकर डिस्चार्ज तक मरीज का पूरा ध्यान रखा जाता है।

गौवंश के लिए चारा व मेडिकल सामग्री भेंट कर इंदौरा ने मनाया बर्थडे

0

अजमेर। माली समाज के भामाशाह त्रिलोक चन्द इंदौरा ने महात्मा ज्योतिबा फुले मातृशक्ति संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को लंपी बीमारी से ग्रसित गौवंश के लिए चारा व मेडिकल सामग्री भेंट कर अपना 72वां जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर इंदौरा ने पृथ्वीराज नगर, पंचशील स्थित आइसोलेशन सेंन्टर में गौमाताओं के लिए हरे-चारे से भरा टेम्पो, मेडिकल दवाईयां, ग्लूकोज की बोतल, कांटन के पेकेट, फिनाईल, पटटीयां, पाऊडर, स्प्रे के अलावा दलिया, चापड इत्यादि सामग्री कार्यरत स्टाफ प्रदान की।

इंदौरा ने बताया कि लंपी बीमारी से संक्रमित गौ-माताओं के लिए वे तन-मन-धन से हर संभव सहायता कर रहे हैं साथ ही भविष्य में भी गो सेवा से जुडे कार्यों में जुटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में लंपी महामारी से ग्रसित गौवंश की सेवा से आत्मसंतुष्टि का अहसास होता है।

राज्य सरकार भी कोरोना महामारी की तरह गौवंश में फैली लंपी महामारी की रोकथाम व उपचार में कोई कमी नहीं छोड रही है, इस महामारी पर लगभग कन्ट्रोल कर लिया है।

संस्था से जुडे प्रदीप कुमार कच्छावा ने बताया कि पूर्व में भी माली समाज की विभिन्न संस्थाओं ने यहां गौवंश की रक्षार्थ हवन-यज्ञ किया। आज लम्पी महामारी समाप्ति की ओर है।

इस अवसर पर मातृशक्ति की अध्यक्ष रानू सांखला, पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, प्रदीप कुमार कच्छावा, बबिता, मोनिका ढलवाल, स्नेहलता सिसोदिया, चंन्दा, महावीर सिंह चौहान, महेश चौहान, राजेश भाटी, गोपीकिशन जादम, राजेश महावर, धीसू गढवाल, मुकेश अजमेरा, मनीष मारोठिया, अशोक तंवर, नेमीचन्द बबेरवाल, मुरलीधर चौहान, बाबूलाल सांखला आदि उपस्थित थे।

निबंध व ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चे पुरस्कृत

0

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल के तत्वावधान में हाल ही में आयोजित की गई निबंध व ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया।

संगठन की अध्यक्षा रजनी परसुरामका ने मण्डल के अंतर्गत आने वाले अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, मारवाड़ जंक्शन तथा आबूरोड में आयोजित निबंध व ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के उपस्थित 19 विजेता बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

निबंध व ड्राइंग प्रतियोगिता के तीन ग्रुप 7 से 9 वर्ष, 9 से 11 वर्ष और 11 से 13 वर्ष बनाए गए थे। कुल 33 विजेता बच्चों में तेजल, एकता, आर्यन, कुणाल, रणवीर, लक्ष्य, पायल, अनुक्रित, ईशिता, श्रष्टि, ऋद्धि तथा प्रांजल चौहान शामिल थे।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा रजनी परसुरामका के अतिरिक्त सचिव ज्योति सिंह, कोषाध्यक्ष वल्सला व रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

दुनिया भगवान राम को और राम भरत को याद करते हैं : गोविंददेव गिरीजी महाराज

अजमेर। यूं तो राम से जुडे हर पात्र अदभुत और अलौकिक भूमिका लिए हुए हैं, लेकिन इनमें भरत चरित्र सर्वाधिक प्रेरणा देने वाला है। हनुमान राम कथा की शक्ति है। लक्ष्मण का जीवन समर्पित भाव वाला रहा है, उन्हें राम का सान्निध्य मिला। भरत को वियोग में श्रीराम की सेवा करने को मिली। राम से दूर रहकर राम के करीब रहना ही भरत को श्रेष्ठ स्थान दिलाता है। भरत वियोग में सेवा के आदर्श रूप हैं। लक्ष्मण का राम के प्रति प्रेम व्यक्तिनिष्ठ है लेकिन भरत का राम के प्रति प्रेम तत्वनिष्ठ है।

यह बात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के कोषाध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के उपाध्यक्ष राष्ट्रसंत गोविंददेव गिरीजी महाराज ने बुधवार को अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से हंस पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम में भरत चरित्र कथा का उल्लेख करते हुए कही।

उन्होंने भगवान श्रीराम के छोटे भाई भरत जी के चरित्र को वर्तमान जीवन दर्शन में परिवारों में आत्मसात करने वाला तथा जीवनोपयोगी बताते हुए कहा कि भरत आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत हैं। भरत कथा साध्य नहीं बल्कि साधना है। भरत चरित्र पारिवारिक संयोजन के लिए उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि राम कथा का हर पात्र हमारा मार्गदर्शन करता है। राम को रिझाने का सबसे उत्तम तरीका भरत हैं। राम के प्रिय भरत हैं। संसार राम को याद करता है पर राम भरत को याद करते हैं। यह भी कहना उचित होगा कि राम का वन गमन जग को भरत चरित्र दिखाने के लिए ही हुआ है। उन्होंने छोटे भाई भरत के लिए राज त्यागा और वन गमन किया।

उधर, राम के वन से 14 साल पहने ना लौटने की जिद पर भरत ने कहा कि राज्य की सेवा मैं करूंगा लेकिन सिंहासन पर राम की चरण पादुकाएं बिराजेंगी। जितने नियमों का पालन राम ने वनवास के दौरान किया उतने ही नियमों का पालन भरत ने नंदीग्राम में रहकर किया। भरत ने कभी खुद को अयोध्या का कभी राजा नहीं माना बल्कि न्यासी के तौर पर भूमिका निभाई।

ठीक इसी तरह हम इतना ध्यान कर लें कि हम इस संपती के मालिक नहीं हैं। सब परमात्मा का है। हमें बस विवेक से इसका उपयोग करना है। ऐसा दृष्टिकोण जीवन में अपनाते ही समस्त कष्ट दूर हो जाएंगे। भरत जैसे विचार आते ही मन सात्विक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाइयों को संपत्ति और धन से ज्यादा भाई को प्रेम करना चाहिए। अगर भाइयों में प्रेम होगा तो परिवार तरक्की के रास्ते पर चलता रहेगा। भरत ने अयोध्या का राजा भगवान श्रीराम को माना व स्वयं को उनका दास बताया।

कार्यक्रम के आरंभ में विष्णु सत्यनारायण चौधरी, कालीचरण सर्राफ, रमेश तापडिया, सतीश बंसल, ओम प्रकाश, अशोक कुमार गर्ग, गिरधारीलाल मंगल, कमलेश मंगल, एडवोकेट लोकेश अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, पवन मिश्रा, विष्णु मिश्रा, उमेश गर्ग, त्रिलोक चंद, सीताराम शर्मा, हरीश चंद मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा ने व्यासपीठ पर बिराजे गोविंददेव गिरीजी महाराज का स्वागत किया। सुनील दत्त जैन ने परिचय कराया। वेदपाठी छात्रों ने स्वस्ती वाचन किया।

भाग्यशाली है वर्तमान पीढी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ हो जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए गोविंददेव गिरीजी महाराज ने कहा कि शक्ति और भक्ति के ज्वार की बदौलत भगवान राम का मंदिर बन रहा है। लंबे कालखंड के बीच चले संघर्ष और आक्रांताओं के संत महात्माओं पर अत्याचार के बाद भी सनातन संस्कृति अपने मूल स्वरूप में बनी रही। यह सब राम के प्रति आस्था और विश्वास ही है। राम इस देश के प्राण तत्व हैं। वर्तमान की पीढी भाग्यशाली है जो भगवान श्रीराम का मंदिर बनते अपने जीवन काल में देख रही है। राम को देखो, राम को जानों तो धर्म खुद समझ आ जाएगा।

हिमाचल प्रदेश को दिल्ली से जोड़ेगी चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस

नई दिल्ली। देश की चौथी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के ऊना के बीच गुरुवार से चलने जा रही है जो पंजाब में कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब जैसे सिख तीर्थ और माता ज्वाला देवी और माता चिंतपूर्णी जैसे तीर्थों को जोड़ेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल ऊना से इसका शुभारंभ करेंगे। इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस गाड़ी में सवार होकर नई दिल्ली आएंगे।

गत 30 सितंबर को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को गांधीनगर से मुंबई के बीच शुरू किया गया है। मोदी ने गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से अहमदाबाद के बीच इस गाड़ी में सवारी भी की थी।

वंदे भारत एक्सप्रेस के तीसरे और चौथे रैक का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में किया गया है। पहले संस्करण से उन्नत इस संस्करण की गाड़ी 180 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक गति से दौड़ने में सक्षम है।

ऊना पंजाब की सीमा से लगा एक औद्योगिक नगर है। इस गाड़ी के चलने से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को भी लाभ होगा। माना जा रहा है कि 385 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह गाड़ी यात्रियों में बहुत लोकप्रिय और कामयाब रहेगी।

एक दशक बाद पाकिस्तान वापस लौटीं मलाला यूसुफजई

0

कराची। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने के एक दशक बाद देश में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए पाकिस्तान लौटी हैं।

समाचार पत्र ‘डान’ के अनुसार आतंकवादियों द्वारा अक्टूबर 2012 में गोली मारे जाने के बाद एक दशक बाद मंगलवार को मलाला अपने पिता जियाउद्दीन यूसुफजई के साथ कराची में पहुंचीं और आज वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकती हैं।

उनके संगठन मलाला फंड ने एक बयान में बताया कि उनकी यह यात्रा पाकिस्तान में बाढ़ के प्रभावित क्षेत्रों की ओर अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्रित करने और आवश्यक मानवीय सहायता के लिए है।

इससे पहले, मलाला फंड ने बाढ़ राहत प्रयासों का समर्थन करने और ‘पाकिस्तान में लड़कियों और युवतियों की भलाई’ के लिए अंतरराष्ट्रीय बचाव समिति (आईआरसी) को आपातकालीन राहत अनुदान जारी किया था।

40 से ज्यादा देशों में देखी गई श्री महाकाल लोक की भव्यता

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित भव्य श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के कार्यक्रम को करीब 40 से ज्यादा देशों में सीधे प्रसारण के तौर पर देखा गया।

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के विदेश संपर्क विभाग ने वर्चुअल मीटिंग कर अप्रवासी भारतीयों से कल आयोजित इस कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया था, जिसके बाद इस पहल की बदौलत 40 से ज्यादा देशों में महाकाल लोक परिसर लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इन सभी स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी की श्री महाकाल दर्शन और पूजा को लाइव देखा गया।

इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि बेहद गौरव की बात है कि 40 से ज्यादा देशों के लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। उन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों से आग्रह किया कि वे प्रत्यक्ष रूप से आकर श्री महाकाल लोक परिसर की भव्यता, सुंदरता और आध्यात्मिकता का आनंद लें। वहीं श्री महाकाल लोक परिसर के लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखकर अप्रवासी भारतीय अभिभूत हो गए।

नरेंद्र मोदी उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद दिल्ली रवाना