Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 548 -
होम ब्लॉग पेज 548

सबगुरु राशिफल : 11 अक्टूबर मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास , कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 01.29 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं।

वृषभ :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

सिंह :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आएगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पायेगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाए रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा।

तुला :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जाएगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य की शुरूआत हो सकती है।

वृश्चिक :- आज आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

धनु :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।

मकर :- आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

कुंभ :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मीन :- आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

हनुमानगढ़ में कॉलेज छात्र को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में एक अरेस्ट

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गोगामेडी थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्र को अगवा कर एक बुरी तरह से मारपीट किए जाने की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच छह आरोपी फरार हैं।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि कॉलेज स्टूडेंट सुभाषचंद्र चबरवाल जाट (22) निवासी बडबिराना के साथ हुई मारपीट की इस घटना में एक आरोपी कृष्ण को राउंडअप कर लिया गया है। पीड़ित सुभाषचंद्र की रिपोर्ट पर दर्ज किए गए मुकदमे में लाला, कृष्ण थोरी, रविंद्र मोठसरा, रमेश थोरी, सुभाष, सतपाल और सोनू नायक आदि नामजद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार एमए (अंतिम वर्ष‌) के छात्र सुभाष चंद्र को निर्वस्त्र कर बेल्ट, डंडों और प्लास्टिक पाइप से बेतहाशा पीट पीटकर जख्मी कर दिए जाने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल होने पर यह मामला उजागर हुआ। मारपीट की यह घटना बकौल सुभाष चंद्र 29-30 सितंबर की रात की है। युवक एक शादीशुदा महिला के साथ 6 माह से संपर्क में था। जब इसका पता महिला के परिजनों को लगा तो उन्होंने युवक को बहाने से फोन कर बुलाया। युवक के गांव पहुंचनें पर अगवा कर लिया तथा नंगाकर पीटा।

दर्ज करवाए मुकदमे में पीड़ित छात्र ने बताया है कि सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से कुछ अरसा पहले गांव अरडकी निवासी मंजू थोरी से उसकी जान पहचान हुई। रविंद्र मोठसरा की पत्नी मंजू से वह एक दो बार ही 1-2 मिनट के लिए मिला था, जब वह हॉस्पिटल में अपना चेकअप करवाने आई थी।

एक्साल्टा ने बाजार में उतारे जीक श्रृंखला के चार नए ई-स्कूटर

0

नई दिल्ली। स्वच्छ ईंधन चलित दुपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए एक्साल्टा ने अपनी जीक श्रृंखला के चार नए ई-स्कूटर बाजार में उतारे हैं। कंपनी ने किफायती, मजबूत और ग्राहकों की मांग के अनुरूप इन स्कूटरों को तैयार किया है।

एक्साल्टा ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जीक श्रृंखला के यह चार मॉडल जीक 1 एक्स, जीक 2 एक्स, जीक 3 एक्स और जीक 4 एक्स हैं। श्रृंखला में जीक 4 एक्स सबसे प्रीमियम मॉडल है, जिसमें 12-इंच के टायर लगे हैं, जो हैंडलिंग गुणवत्ता और स्थिरता को मजबूती देते हैं। कंपनी ने अतिरिक्त सुरक्षा के लिए थर्मल रनवे में तापमान वृद्धि कट ऑफ सर्किट जोड़ा है।

यह एकबार चार्ज में 90-100 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है और इसे चार्ज होने में 4-6 घंटे का वक्त लगता है। जीक 4 एक्स में एलसीडी स्क्रीन, एलईडी लाइट, यूएसबी चार्जर, 3-स्पीड मोड, रिवर्स पार्किंग और एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ आता है।

एक्साल्टा के संस्थापक आशुतोष वर्मा ने जीक श्रृंखला को बाजार में उतारने के साथ ही एक्साल्टा ने अपने उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के साथ बेहतर और स्वस्थ कल के लिए प्रयास करने का वादा किया है।

तेलंगाना डीजी (सीआईडी) की कार पलटी, पत्नी की मौत, दो घायल

जैसलमेर। तेलंगाना पुलिस के महानिदेशक (सीआईडी) गोविंद सिंह का सरकारी वाहन सोमवार को तनोट माता के दर्शन कर लौटते समय असंतुलित होकर पलट गया जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई तथा सिंह एवं उनका वाहन चालक घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंह अपनी पत्नी के साथ तनोट माता दर्शन करने गए थे वापस लौटते समय घण्टियाली के पास उनका सरकारी वाहन असतुंलित होकर कई पलटियां खा गया। इस हादसे में उनकी पत्नी शीला सिंह की मौत् हो गई तथा वे स्वयं तथा वाहन चालक घायल हो गए। वाहन चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना सथल के पास तैनात बीएसएफ के अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलने तनोट सीमा चोकी से तुरंत बीएसएफ की एम्बुलेंस भेजी गई तथा घायलों को रामगढ़ के चिकित्सालय लाया गया। घटना की सूचना पर रामगढ़ पुलिस एवं उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वाहन चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जैसलमेर लाया गया है।

बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के एकबालपुर थाना में कथित गुंडों की ओर से हिंसा और तोड़फोड़ करने के बाद मोमिनपुर जाते समय प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय का दौरा किया।

अधिकारी ने लाल बाजार जाने से पहले अपनी पोस्ट में लिखा कि मोमिनपुर की शर्मनाक हिंसा पर पर्दा डालने के लिए (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी के अधिकारियों ने कोलकाता पुलिस को आदेश दिया है कि वह मोमिनपुर के रास्ते में चिंगरीघाटा (ईएम बाइपास) से बंगाल भाजपा के अध्यक्ष डा. सुकांत मजूमदार को गिरफ्तार करे। अधिकारी बाद में लाल बाजार में (मध्य कोलकाता) कोलकाता पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे।

नंदीग्राम विधायक ने मोमिनपुर क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र बलों को तत्काल तैनात किए जाने और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत सभी बदमाशों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग भी की। उन्होंने मोमिनपुर हिंसा की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच की भी मांग की, जहां बमों का कथित तौर पर बेतरतीब ढंग से इस्तेमाल किया गया था।

लाल बाजार पहुंचने से पहले अधिकारी ने इस मांग के साथ राजभवन का दौरा किया कि राज्यपाल को राज्य सरकार को बुलाने के लिए अपनी विशेष शक्ति का उपयोग करना चाहिए। साथ ही दक्षिण कोलकाता के मोमिनपुर में केंद्रीय बलों की तैनाती का निर्देश भी दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि मजूमदार और राज्य के अन्य भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। मजूमदार हिंसक इलाके की ओर जा रहे थे कि रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के राज्यपाल ला गणेशन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से पहले दक्षिण कोलकाता में मोमिनपुर हिंसा और एकबलपुर थाना में तोड़फोड़ के मद्देनजर केंद्रीय बलों को तत्काल तैनात किया जाए।

अधिकारी ने रविवार को मोमिनपुर इलाके में कथित हिंसक झड़पों के कुछ घंटों बाद लिखा कि लोगों ने पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की तथा इलाके के एकबलपुर थाना को घेर लिया। उन्होंने शाह को लिखा कि एकबालपुर थाना पर गुंडों ने कब्जा कर लिया है। ममता बनर्जी की पुलिस ने डर के कारण कुछ समय के लिए स्टेशन छोड़ दिया। सीपी (पुलिस आयुक्त) काम पर नहीं है, कृपया सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की तैनाती सुनिश्चित करें। कृपया हस्तक्षेप करें। सूत्रों ने बताया कि इन घटनाओं को लेकर पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

हाडौती में पूनियां ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की भरी हुंकार

बारां। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने सोमवार को हाड़ौती क्षेत्र के बारां से जनहित के मुद्दों एवं किसानों के हक को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने हुंकार भरी।

पूनियां ने पार्टी के सभी सातों मोर्चा के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हाडौती के किसान भाईयों को सोयाबीन एवं धान के मुआवजे के लिए हम सब मिलकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि हाडौती के किसानों की पीड़ा हमने देखी है, उस पीड़ा के लिए बारां और कोटा की कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके यहां के किसान भाईयों को सोयाबीन एवं धान के मुआवजे के लिए हम सब लोग मिलकर संघर्ष करेंगे, किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आप लोग भरोसा रखिए वर्ष 2023 का सूरज भारतीय जनता पार्टी का सूरज होगा, परिश्रम मेरी पूंजी और कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मेरी ताकत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राजनीति से लेकर मुख्यधारा की राजनीति तक उन्हें चालीस वर्ष हो गए, लेकिन जिस तरीके के प्यार, स्नेह और अपनापन बारां की जनता ने दिया, उसके लिए वह जीवनभर आभारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार मेरा जन्मदिन दीपावली के दिन हैं, मैंने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बालिका सशक्तीकरण की सबसे बड़ी योजना सुकन्या समृद्धि योजना से बालिका आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है, ऐसे पूरे प्रदेशभर में एक लाख सुकन्या के खाते हम सब लोग मिलकर हमारी बेटियों के लिए खुलवाएंगे। बारां में पार्टी के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ता 2100 खाते हमारी जरूरतमंद बेटियों के लिए बारां जिले में भी खुलवाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, चंद्रकांता मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बूंदी प्रभारी आनंद गर्ग, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवां, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, एसटी मोर्चा जितेन्द्र मीणा, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव भारद्वाज, पूर्व विधायक ललित मीणा, बारां के सभी मोर्चाें के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

करौली में मिट्टी में दबने से 3 बहनों एवं मां सहित 6 महिलाओं की मौत

करौली। राजस्थान में करौली जिले के सपोटरा उपखंड की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव में सोमवार को मिट्टी में दबने से दो बच्चियों सहित छह महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार महिलाएं और लड़कियां घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मिट्टी को हटाकर नौ महिलाओं और लड़कियों को मिट्टी के मलबे से बाहर निकाला और सपोटरा अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरो ने पांच को मृत घोषित कर दिया जबकि चार घायलों में से 2 घायलों को करौली रेफर किया गया। इनमें से एक घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में गोपाल माली की पत्नी एवं तीन पुत्रियां शामिल है।

उधर, मिट्टी में और भी लोगों के दबे होने की आशंका के चलते ग्रामीण मिट्टी को हटाने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार सपोटरा उपखंड की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव निवासी 10 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां दीपावली पर घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी।

इस दौरान मिट्टी खोदते समय मिट्टी का बड़ा टीला उन पर आ गिरा और वह दब गई। महिलाओं और लड़कियों के मिट्टी में दबते ही मौके पर चीख पुकार मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर नौ महिलाओं और लड़कियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना मिलते ही करौली कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, एसपी नारायण टोगस सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी है।

मिट्टी में दबने से अनीता (22) पत्नी राजेश माली, रामनरी (28) पत्नी गोपाल माली, केशनती पत्नी चिरंजी माली, खुशबू, कोमल और अंजू पुत्री गोपाल माली की मौत हो गई है। हादसे में रामगल्ला (25), सपना (10) पुत्री परसराम और मोनिका (4) पुत्री राजेश घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मीडियाकर्मियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा : अजय प्रताप सिंह

0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं से देश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है।

आत्मनिर्भर भारत से देश में रोजगार बढ़ा है। देश आर्थिक मोर्च पर लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया को केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की गरीबों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए तेजी से कार्य करना चाहिए।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के मुख्यालय में आयोजित मीडिया से भेंट कार्यक्रम में सिंह ने मीडियाकर्मियों की समस्याओं पर भी बातचीत की।

कार्यक्रम की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। एनयूजे अध्यक्ष रास बिहारी ने यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका मीडिया कर्मियों के प्रति व्यवहार हमेशा उदार रहा। राज्य सभा सदस्य सिंह ने कहा कि मीडिया कर्मियों की समस्याओं को लेकर संबधित मंत्रालयों से बातचीत करेंगे।

एनयूजे अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रसन्ना महंती, उपाध्यक्ष और राज एक्सप्रेस के संपादक प्रदीप तिवारी, वरिष्ठ नेता एंकर संसद टीवी मनोज वर्मा, हिन्दुस्थान समाचार के एसोसिएट संपादक दधिबल यादव, खेल टुडे के संपादक राकेश थपलियाल, दैनिक भास्कर के राजनीतिक संपादक केपी मलिक, खेल टुडे के सलाहकार अशोक किंकर, जनसत्ता के अमलेश राजू, गोपीनाथ, पब्लिक एशिया के प्रधान संपादक मुकेश वत्स, अनुराग पुनैठा, अतुल मिश्र, राजेश भसीन, एनयूजे बिहार के संयोजक रणजीत तिवारी, हीरेंद्र राठौड़ आदि ने इस अवसर पर विचार व्यक्त किए।

एनयूजे उपाध्यक्ष और जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के महासचिव प्रदीप तिवारी ने बताया कि आगामी 6,7 और 8 नवंबर को भोपाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन जाएगा जिसमें देशभर के पांच से ज्यादा पत्रकार हिस्सा लेंगे।

उद्धव ठाकरे गुट को उपचुनाव के लिए मशाल का चुनाव चिन्ह मिला

नई दिल्ली। भारत चुनाव आयोग ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे धड़ों के बीच चुनाव चिन्ह और पार्टी के नाम को लेकर चल रहे विवाद बीच उद्धव धड़े को ताजा उपचुनाव के लिए मशाल (फ्लेमिंग टार्च) चुनाव चिन्ह आबंटित किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर बताया कि उनके द्वारा सुझाए गए पार्टी का नाम शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे) इसलिए मंजूर नहीं किया जा सकता क्यों कि यह विवाद के दूसरे पक्ष एकनाथ संभाजी शिंदे की भी पहली पाथमिकता में है। चुनाव आयोग ने कहा कि पार्टी के नाम के लिए आपकी दूसरी वरियता शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) को मंजूरी दी जाती है।

इसी तरह शिवसेना पार्टी (उद्धव) के चुनाव चिन्ह हो लेकर चुनाव आयोग ने कहा कि आपके द्वारा सुझाए गए चुनाव चिन्ह ‘त्रिशूल’ मुक्त चुनाव चिन्ह नहीं है और यह धार्मिक प्रतीकों में शुमार होने के साथ दूसरे पक्ष की वरीयता सूची में भी शामिल है। लिहाज इसे मंजूर नहीं किया जा सकता। पत्र में कहा गया कि जब तक विवाद का अंतिम निर्णय नहीं हो जाता और ताजा उपचुनाव में शिवसेना के उद्धव धड़े को ‘जलती हुई मशाल’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाता है।

हम सबका ध्येय अगले साल फिर कांग्रेस की सरकार बने : सचिन पायलट

कोटा/झालावाड़। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कार्यकर्ता, किसान, आम जनता एवं नौजवान की उम्मीदों पर खरा उतरने की हम सबका सामूहिक दायित्व बताते हुए कहा हैं कि सबका ध्येय अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बने।

पायलट ने रणथंभोर एक्सप्रेस से झालावाड़ जाते समय कोटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर हजारों की संख्या में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत करने के दौरान मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में कार्यकर्ताओं की ताकत की वजह से आए हैं। जब वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे तब पांच साल तक किसान, गरीब के लिए काफी संघर्ष किया। हम सबका सामूहिक दायित्व है जो हमारे वर्कर, किसान, आम जनता, नौजवान है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे। उसी दिशा में हम मिलकर काम कर रहे हैं, सबका ध्येय कि वर्ष 2023 के चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनें।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके जाने से एक युग की समाप्ति हुई है। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा जनता के लिए काम किया। और गरीब, किसान की आवाज को उठाया। उनके जाने से हम सब को बहुत दुख है।

इस दौरान लोगों ने सचिन पायलट जिंदाबाद एवं हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो’ के नारे भी लगाए। इसके बाद पायलट काफिले के रुप में झालावाड़ रवाना हुए और कोटा शहर में उनका जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया।

पायलट अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। पायलट समारोह के मुख्य अतिथि थे। इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, विधायक राकेश पारीक एवं वेदप्रकाश सोलंकी, अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, झालवाड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुर्जर, परमवीर चक्र से सम्मानित योगेन्द्र यादव मौजूद रहे।

कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, राजस्थान के पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में यादव समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया।