Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 550 -
होम ब्लॉग पेज 550

लालू यादव फिर से बने राजद अध्यक्ष, श्याम रजक पर भडके तेज प्रताप

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को यहां पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पार्टी का पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनका निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। यादव 12वीं बार पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं। राजधानी के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस बैठक में सरकार की विदेश एवं आर्थिक नीति की आलोचना की गई।

बैठक के दौरान कई बार भारी अव्यवस्था का माहौल नजर आया। यादव के पुत्र और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भाई तेजप्रताप यादव बैठक से यह कहते हुए वॉकआउट कर गए कि उन्हें उनके निजी सहायक और उनकी बहन को राजद के महासचिव श्याम रजक ने गाली दी।

तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने केवल बैठक की कार्यक्रम और एजेंडा के बारे में रजक से जानकारी लेनी चाही थी, इसपर उन्होंने उन्हें गाली दी। उन्होंने कहा कि उनके पास इसका ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है जिसे वह बिहार की जनता के सामने खोलेंगे। उन्होंने कहा कि रजक जैसे भाजपाई और आरएसएस के लोगों को राजद से बाहर कर दिया जाना चाहिए।

बैठक में बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के ना दिखने के भी चर्चा थी। सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह ने हाल में पार्टी के दबाव के बीच मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया जिसे बाद में मंजूर कर लिया गया। बताया जाता है कि जगदानंद सिंह अपने पुत्र के इस्तीफा स्वीकार किए जाने से नाखुश हैं।

रजक ने तेजप्रताप के आरोपों से साफ इंकार किया

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महासचिव श्याम रजक ने बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा अपने उपर लगाये गये आरोपों के बाद एक बयान में कहा कि मुझे केवल एक चीज कहनी है समरथ के होता ना कोई दोष गोसाईं।

दरअसल रजक का कहना था कि जो समर्थ है उसे कुछ भी बोलने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं दलित समुदाय का हूं। दलित बंधुआ मजदूर हाता है। मै भी बंधुआ हूं। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके खिलाफ बाल रहे हैं वे अपनी सामर्थ्य की वजह से बोल रहे हैं।

इससे पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप ने तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक छोड़कर निकल गए थे और कहा था कि रजक ने बैठक का एजेंडा और कार्यक्रम मांगने पर उन्हें उनकी बहन और निजी सहायक को गालियां दीं जिसका ऑडियो टेप उनके पास है। उन्होंने कहा कि रजक आरएसएस और भाजपाई हैं, उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाना चाहिए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में हंगामे के बाद रजक की तबियत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि आज की बैठक के लिए राजद के 24 राज्य इकाईयों के प्रतिनिधि आए थे। इसमें 2024 में होने वाले आम चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

अग्रवाल समाज अजमेर की नवनिर्वाचित त्रिवार्षिक कार्यकारिणी ने ली शपथ

0

अजमेर। अग्रवाल समाज अजमेर की आमसभा (साधारण सभा की बैठक) रविवार को जनकपुरी गंज में समाज के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें नव निर्वाचित कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई।

महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने संस्था की गत आमसभा दिनांक 13 नवंबर 2021 का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया तथा वित्त सचिव विनय गुप्ता ने वर्ष 2020- 2021 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिनका उपस्थित सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया।

अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने गत वर्षों में संस्था द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस दौरान परम्परागत रूप से होली स्नेह मिलन व वरिष्ठजन सम्मान समारोह, दीपावली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह, वर्षाकालीन गोठ, साधारण सभा की बैठक, श्री अग्रसेन जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम, मथुरा-वृन्दावन आदि धार्मिक स्थानों की यात्रा, नाथद्वारा- सांवलिया सेठ आदि धार्मिक स्थानों की यात्रा, अग्रवाल जाति के विवाह योग्य युवक युवतियों की परिचय पुस्तिका परिणय संजोग का प्रकाशन, इंदिरा रसोई व लाडली घर आदि स्थानों पर किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी।

अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज अजमेर ने अग्रवाल जाति के साथ ही अन्य सभी जरूरतमंद, असहाय व बेसहारा आमजन की चिकित्सा, बच्चों की शिक्षा व कन्याओं के विवाह में यथासंभव आवश्यकतानुसार सहायता करने का निर्णय लिया गया है तथा कई जरूरतमंद लोगों की मदद भी की गईं है। उन्होंने इन सभी कार्यों में सहयोग प्रदान करने वाले सभी समाजबंधुओं व गणमान्य महानुभावों व समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने गत 3 साल के कार्यकाल में सभी कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने वाले संरक्षक मंडल, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, आमंत्रित सदस्यों, विशेष आमन्त्रित सदस्यों, क्षेत्रीय सचिवों, महिला व युवा शाखा सहित अन्य सक्रिय सदस्यों को भी धन्यवाद देते हुए उन सभी का आभार जताया।

इसके बाद शैलेंद्र अग्रवाल ने वर्तमान कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की तथा संस्था की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मनोनीत निर्वाचन अधिकारी रामचरण बंसल व रमेशचंद मित्तल को नव निर्वाचित कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा करने के लिए आमन्त्रित किया।

निर्वाचन अधिकारी बंसल व मित्तल ने बताया कि अग्रवाल समाज अजमेर की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी (2022- 2025) के लिए 5 अक्टूबर को हुए नामांकन कार्यक्रम में कुल 14 पदों के लिए 19 सदस्यों ने नामांकन भरे थे। इसके बाद समाज के वरिष्ठजनों की समझाइश पर सामाजिक एकता के लिए इनमें से 5 सदस्यों नरेंद्र बंसल, अशोक गोयल, एसके मित्तल, रेणु मित्तल व शारदा जिंदल ने अपने अपने नामांकन वापस ले लिए और सभी 14 पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी इस प्रकार है:-

अध्यक्ष :- प्रवीण अग्रवाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष:- राजकुमार गर्ग
उपाध्यक्ष महिला :- अनिता बंसल
उपाध्यक्ष युवा:- खुशाल गोयल
महासचिव:- सतीश बंसल
संगठन सचिव:- सतीश गोयल
वित्त सचिव:- दिनेश गोयल प्रणामी
सचिव:- राजेंद्र अग्रवाल, अनिल गोयल व अनिल मित्तल
सचिव महिला:- बीना गुप्ता, माधुरी कंदोई व माला गुप्ता
सचिव युवा:- तनुज बंसल

इन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य संरक्षक सत्यनारायण गर्ग व राधिका अग्रवाल तथा निर्वाचन अधिकारी रामचरण बंसल व रमेशचंद मित्तल ने शपथ ग्रहण कराई। उपस्थित समाज बंधुओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व महासचिव सतीश बंसल ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया तथा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को निरंतर जारी रखने का विश्वास दिलाया एवं निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।

इससे पहले बैठक के शुभारंभ पर संस्था के मुख्य संरक्षक सत्यनारायण गर्ग व राधिका अग्रवाल, संरक्षक बीपी मित्तल, नरेंद्र मंगल, कैलाशचंद अग्रवाल, अशोक पंसारी, लज्जाशंकर गोयल, हनुमान दयाल बंसल, जंवरीलाल बंसल, सुरेश अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र बंसल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन किया।

उत्तरकाशी हिमस्खलन : 10 और पर्वतारोहियों के शव बरामद

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरक़ाशी जिले के डोकरानी बामक ग्लैशियर क्षेत्र में चल रहा तलाश व बचाव कार्य के 6वें दिन 10 और शवों को रविवार को मातली हेलीपैड में लाया गया। वायु सेना के हेलीकॉप्टर से 10 शवों को बचाव कर मातली आईटीबीपी कैम्प हेलीपैड लाया गया है। सभी शवों की शिनाख्त उनके परिजनों द्वारा कर ली गई है।

तीन दिन में अब तक कुल मिलाकर 21 शवों को डोकरानी बामक ग्लैशियर से बचाव कर परिवार प्रशासन द्वारा पहचान कर ली गई है। इस घटना से शवों की पहचान करने पहुंचे परिजनों के रो रो कर बुरा हाल है।

आज मातली लाए गए शवों में रक्षित बैंगलोर (कर्नाटक), सतीश रावत चम्बा टिहरी गढ़वाल, अमित कुमार शॉ बंगाल, अतुनधर दिल्ली, गोयल अर्जुन गुजरात, अंशुल कैनथाला हिमाचल प्रदेश, विक्रम कर्नाटक, शुभंम सिंह कानपुर यूपी, कपिल पंवार उत्तरकाशी, नरेन्द्र सिंह पौड़ी उत्तराखंड के रूप में परिजनों द्वारा शिनाख्त की गई है।

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि मातली लाए गए शवों की पंचनामा औऱ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है उसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। बचाव अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, निम बचाव व तलाश अभियान में लगे हुए हैं। अभी भी डोकरानी बामक ग्लैशियर क्षेत्र में छह पर्वतारोहियों के शव रेस्क्यू किए जाने हैं और दो प्रशिक्षु के लिए रेस्क्यू कार्य गतिमान है।

हिंदू देवी देवताओं पर कमेंट करने वाले दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा

नई दिल्ली। हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक बयान के बाद विवाद बढ़ता देख दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

गौतम ने ट्वीट कर रविवार को कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मजबूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों और अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा।

राजेन्द्र पाल गौतम का सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें राजेंद्र पाल गौतम ने लोगों को हिंदू-देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी।

मैक्स वर्स्टापेन ने लगातार दूसरा फॉर्मूला वन विश्व खिताब जीता

0

सुजुका। रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन ने अपने करियर की दूसरी फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप जीतते हुए रविवार को जापान ग्रां प्री में पहला स्थान हासिल किया।

वर्स्टापेन ने सबसे पहले फिनिश लाइन करके जापान ग्रां प्री का खिताब जीता, जबकि दूसरे स्थान पर रेस समाप्त करने वाले फरारी के चार्ल्स लेक्लर्स पांच सेकेंड की पेनल्टी के बाद तीसरे स्थान पर रहे। लेक्लर्स पर लगी पेनल्टी के कारण वर्स्टापेन के हमवतन सर्जियो पेरेज़ को दूसरा स्थान हासिल हुआ।

वर्स्टापेन ने पूरी रेस के दौरान अपना दबदबा बनाये रखा। बारिश के कारण कुछ कारों के बीच टक्कर होने के बाद रेस को रोक दिया गया। दो घंटे के विलंब के बाद रेस पुनः शुरू हुई और वर्स्टापेन ने चार लैप पहले ही खिताब अपनी झोली में डाल लिया।

वर्स्टापेन को इस रेस के लिए पूरे अंक दिए गए। एफआईए के नियमों के अनुसार जब एक दौड़ को अनुच्छेद 57 के अनुसार निलंबित कर दिया जाता है, और फिर से शुरू नहीं किया जा सकता तो प्रतियोगी के अंकों में कटौती की जाती है। रेस को फिर से शुरू किया गया था, इसलिए वर्स्टापेन को पूर्ण अंक दिए गए।

यह वर्स्टापेन के करियर का दूसरा फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2021 में भी यह खिताब जीता था।

चार साल होने को है, जनता के साथ हुआ विश्वासघात : वसुंधरा राजे

बीकानेर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश में लगभग चार वर्ष पहले जनता ने कांग्रेस को चुना था लेकिन इन बीते सालों में राज्य की जनता के साथ विश्वासघात हुआ है।

बीकानेर जिले की देवदर्शन यात्रा पर निकलीं राजे ने आज यह बात 32 किलोमीटर दूर विश्वविख्यात देशनोक स्थित मां करणी के दरबार में दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद में कही।

उन्होंने कहा कि जनता ने काम करने के लिए इन्हें (कांग्रेस) को चुना था लेकिन सरकार को बचाने के लिए या कुर्सी बचाने के लिए ये समय निकाल दिया गया।

राजे ने कहा कि उन्हें हमेशा संघर्ष करने के बाद ही कुछ न कुछ मिलता है। कुछ भी सीधा नहीं होता। कहते हैं मां करणी का आशीर्वाद लेने आएं और सफेद काबा (चूहा) दिख जाए तो काम सफल होता है तो आज मां ने भी आशीर्वाद दे दिया है।

जनसंवाद कार्यक्रम में मंच पर सिर्फ राजे के लिए ही कुर्सी लगाई गई थी और कार्यक्रम आयोजक पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी स्वयं मंच पर नहीं होकर एक माइक अपने हाथ में रखकर सभा का संचालन करते दिखे।

राजे के कार्यक्रम से शहर एवं देहात भाजपा नेताओं ने दूरी बना रखी थी सिर्फ बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह स्वागत करने जरुर देशनोक पहुंचे लेकिन उनकी कार्यकारिणी के सदस्य नहीं दिखे। हेलीपेड पर गुलदस्ता वेलकम करने के बाद वे वहां से निकल गए।

अजमेर में मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला

0

अजमेर। राजस्थान में ख्वाजा की नगरी अजमेर में आज पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला।

बारावफात के मौके पर उक्त पारंपरिक जुलूस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सूफी इंटरनेशनल संस्था की ओर से अंदरकोट स्थित ढाई दिन के झोपड़े से शुरू हुआ और ख्वाजा साहब की दरगाह के मुख्य निजामगेट पहुंचा तो खादिमों की संस्थाओं अंजुमन सैय्यद जादगान एवं औ अंजुमन सैयद शेखजादगान की ओर से जुलूस पर फूलों की बरसात की गई तथा जुलूस में शामिल प्रमुख लोगों का साफा बांधकर इस्तकबाल किया गया।

यहां से जुलूस दरगाह बाजार, धानमंडी, दिल्ली गेट, गंज, महावीर सर्किल होता हुआ सुभाष उद्यान के पास ऋषि घाटी बाईपास स्थित चिल्ला क्षेत्र पहुंचा जहां कार्यक्रम में सलाम पेश कर मुल्क में अमन चैन, खुशहाली, भाईचारे की दुआ की गई।

जुलूस में घोड़े, बग्गी, बैंड बाजों के अलावा साथ चल रही मिलाज पार्टियों ने कलाम पेश किया। अंदरकोट से चिल्ले तक ढाई किलोमीटर लंबे रास्ते पर मुस्लिम बिरादरी के स्त्री, पुरुष, बच्चे ही सड़कों पर नजर आए। रास्ते भर जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया।

बारावफात का यह जुलूस कौमी एकता की उस समय मिसाल नजर आया जब हिंदू समुदाय के अलावा विभिन्न धर्मों के लोग भी इसमें शामिल हुए। सभी ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं में परस्पर प्रेम, भाईचारा व गरीबों की मदद का प्रमुखता से संदेश देते हुए दुनियाभर में शांति और मोहब्बत का संदेश दिया तथा परस्पर भाईचारे व एकता की बात कहकर सकारात्मक संदेश दिया।

जुलूस में पहली बार डीजे का प्रयोग नहीं किया गया। अलबत्ता सड़कों पर जगह जगह विशालकाय डीजे लगाकर खुशी का इजहार किया गया। जुलूस को संचालित करने के लिए 500 वॉलिंटियर्स को भी मुस्लिम समुदाय से नियुक्त किया गया।

बारावफात के जुलूस को देखते हुए अजमेर प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए और जुलूस को निर्विघ्न संपन्न होने के बाद सुकून महसूस किया। अजमेर जिले के अन्य कई स्थानों से भी बारावफात के जुलूस निकाले जाने के समाचार है। अजमेर शहर से जुड़े दौराई, गगवाना, हटूंडी, सोमलपुर, आदि स्थानों पर भी जुलूस आयोजित कर लंगर तकसीम किया गया।

अजमेर दरगाह शरीफ को बारावफात के मौके पर विशेष रोशनी से सजाया गया। आहता-ए-नूर में महफिल के साथ विशेष इबादत हुई और अब मुस्लिम बिरादरी में शुभ कार्यों का भी आगाज हो गया।

पाकिस्तानी रिजवान अशरफ को नारको टेस्ट के लिए गांधीनगर भेजा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के उच्च सुरक्षा कारागृह में बंद पाकिस्तानी रिजवान अशरफ को न्यायालय के आदेश पर नारको टेस्ट के लिए गुजरात के गांधीनगर भेजा गया है। बंदी रिजवान अशरफ अब 15 अक्टूबर तक वहीं रहेगा।

अजमेर में राज्य के एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल में गंगानगर से सुरक्षा कारणों के चलते स्थानांतरित किए गए पाकिस्तान मूल के बंदी रिजवान अशरफ को गंगानगर में अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट संख्या दो के आदेश पर उसका नारको टेस्ट होना है जिसको लेकर आदेश जेल अधीक्षक को मिलने के बाद उसे गांधीनगर भेजने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक न्यायालय के आदेश मिलने के बाद अजमेर जेल प्रबंधन ने बंदी रिजवान अशरफ को कड़ी सुरक्षा में गांधीनगर भेजा है। बताया जा रहा है कि वे अब नारको टेस्ट के लिए पंद्रह अक्टूबर तक वहीं रहेगा।

उल्लेखनीय है कि बंदी रिजवान अशरफ नुपूर शर्मा की हत्या करने के मकसद से भारत की सीमा में घुसा था और 16 जुलाई 2022 बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स खरवा चौकी ने श्रीगंगानगर सेक्टर पर भारत- पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से उसे पकड़ा था। श्रीगंगानगर में रिजवान अशरफ को पकड़े जाने के बाद उसे सुरक्षा कारणों से अजमेर लाया गया था तभी से वह अजमेर के हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है।

राष्ट्रीय संत स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने पुष्कर में लगाई डुबकी

0

पुष्कर। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष एवं ब्रह्मा सावित्री विद्या पीठ पुष्कर के संस्थापक राष्ट्रीय संत स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर तीर्थराज पुष्कर में आस्था की डुबकी लगाई।

सरोवर की पूजा अर्चना के बाद वे जगत पिता ब्रह्मा गायत्री मंदिर पहुंचे। विधिवत आरती कर विश्व कल्याण की कामना की। पुष्कर सरोवर पर पुरोहित पुरुषोत्तम भोमिया व पंडित गंगाधर पाराशर ने पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने घाट के पुरोहितों व ब्रह्मा मंदिर के पुजारियों को पूजन आरती के बाद दान दक्षिणा देकर सम्मानित किया।

स्वामी गोविंद देव गिरी इन दिनों ब्रह्मा सावित्री विद्या पीठ स्थल पर भागवत कथा का अमृत करवा रहे हैं। तथा इस मौके पर ब्रह्मा मंदिर व सरोवर पर उनका सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर व पंडित कैलाश नाथ दाधीच, रघु पारीक, मयंक पाराशर, मधुसूदन आदि पुरोहितों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत, सम्मान किया।

बहराइच : जुलूस मुहम्मदी के दौरान हाई वोल्टेज करंट से 6 लोगों की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के भगड़वा गांव में आयोजित जुलूस मुहम्मदी के दौरान रविवार तड़के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार कोतवाली नानपारा में ग्राम भगड़वा में आयोजित जुलूस मुहम्मदी के दौरान तड़के तीन बजे बिजली का तार एक ठेले में छू जाने से फैले करंट की चपेट में आकर छह लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई और कुछ लोग झुलस गए तथा इस दौरान मची भगदड़ में कई घायल हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस हादसे में हताहत हुए लोगों की हर संभव सहायता करने का निर्देश दिया है।

पुलिस के अनुसार तड़के जुलूस जैसे ही मासूपुर में पहुंचा, उसमें शामिल ठेले की रॉड के ऊपर 11 हज़ार वोल्ट की लाइन छू गई। इससे पूरा वाहन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल है।

करंट के चपेट में आकर भग्गड़वा निवासी 24 वर्षीय अशरफ अली, 8 वर्षीय अश्फाक खां,18 वर्षीय इलियास व सुफियान 14 वर्ष निवासी भग्गड़वा मासुपुर व चौरी कोटिया निवासी 11 वर्षीय शफीक की झुलस कर मौत हो गई। घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय 27 वर्षीय तबरेज की भी मौत हो गई।

मौके पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और जिलाधिकारी दिनेश चंद ने पहुंच कर बचाव कार्य कराया। इस हादसे से जुलूस में भगदड़ मच गई जिससे काफी लोगों को चोट आई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।