Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 551 -
होम ब्लॉग पेज 551

सबगुरु राशिफल : 9 अक्टूबर रविवार को आपके भाग्य में क्या खास

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, शरद पूर्णिमा, वार रविवार, सम्वत 2079, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 02.24 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आएगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलाएगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन से सावधान रहें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। धार्मिक व समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको किसी सलाहकार को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है।

मीन :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

चित्तौड़गढ़ : मेवाड़ विश्व विद्यालय में कश्मीरी छात्रा ने की आत्महत्या

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के गंगरार स्थित मेवाड़ विश्व विद्यालय में अध्ययनरत एक कश्मीरी छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गंगरार स्थित मेवाड़ विश्व विद्यालय परिसर स्थित छात्रावास में शनिवार सुबह विश्वविद्यालय के पन्ना हॉस्टल में रहकर रेडियो लॉजिस्ट की थर्ड सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्रा अफरीना फिरदोस उम्र 21 वर्ष निवासी नईदखा्, जिला बांडीपुरा (कश्मीर) ने कमरे के अंदर छत के पंखे पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

इस छात्रा के साथ पढ़ने वाली अन्य छात्राओं ने जब शनिवार सुबह उस छात्रा को कमरे के बाहर से आवाज लगाई तो किसी प्रकार का जवाब न मिलने पर उसने अन्य लोगों को बात बताई। इस पर कमरे का दरवाजा तोड़ कर भीतर प्रवेश किया तो सामने छात्रा छत के पंखे पर झूलती हुई मिली। छात्रा ने अपनी ही चुन्नी का फंदा बना कर फंखे से झूल गई।

छात्रा की आत्महत्या की घटना की जानकारी जैसे ही विश्वविद्यालय प्रशासन को मिली तो खलबली मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को जिला मुख्यालय पर सांवलियाजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।

इस घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी गई। अब परिजनों के पहुंचने के बाद ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा वहीं दूसरी ओर इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

पुष्कर में असमाजिक तत्वों ने नेहरू की मूर्ति पर गोबर पोता

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में स्थापित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने गोबर एवं मिट्टी से पोतकर उनका चेहरा खराब कर दिया।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय के सामने लघु पार्क में पंडित नेहरू की मूर्ति लगी हुई है जहां अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा एवं अवारा पशुओं की चहलकदमी रहती है।

आज पंडित नेहरू की मूर्ति को किन्हीं असामाजिक तत्वों द्वारा गंदा कर दिया गया जिसकी सूचना नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में पुष्कर ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष मंजू कूर्डिया के पति जगदीश कूर्डिया ने नगरपालिका के साथ साथ पुष्कर थाना पुलिस को दी।

इस पर दो घंटे के भीतर ही पुलिस एवं पालिका के प्रयासों से मूर्ति को साफ कर दिया गया। कांग्रेसी जगदीश कूर्डिया ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की मूर्ति को गंदा करने के मामले में इसे नगरपालिका की नाकामी करार दिया है।

उन्होंने मूर्ति की सुरक्षा की मांग की है क्योंकि इससे पहले भी एकबार मूर्ति को खंडित किया जा चुका है। कुछ लोगों का मानना है कि मूर्ति को किसी लक्ष्य के साथ नुकसान पहुंचाने के प्रयास हो सकते हैं।

निर्वाचन आयोग ने शिवसेना का नाम, चुनाव चिन्ह अंतरिम रूप से फ्रिज किया

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना के एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुटों के बीच पार्टी के नाम और तीर कमान चुनाव चिन्ह पर अधिकार को लेकर दोनों के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के बीच निर्वाचन आयोग ने शनिवार देर शाम एक अंतरिम आदेश में दोनों गुटों को सीधा शिवसेना का नाम ओर पार्टी के चुनाव चिन्ह का उपयोग करने से रोक दिया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चन्द्र पांडे ने अपने आदेश में इस विवाद पर अंतिम निर्णय होने तक शिवसेना नाम और उसके चुनाव चिन्ह तीर कमान के प्रयोग पर रोक लगा दी है।

आयोग ने मुम्बई में अंधेरी (पूर्व) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में तीर कमान का चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने के शिंदे गुट के दावें और उसके विरूद्ध ठाकरे गुट के प्रतिवाद पर गौर करते हुए अंतरिम आदेश में कहा है कि ना तो एकनाथ संभाजी शिंदे (याचिकाकर्ता) के नेतृत्व वाला समूह न ही प्रतिवादी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला समूह सीधे शिवसेना का नाम इस्तेमाल कर सकता है।

आयोग ने यह भी कहा है कि इनमे से किसी भी गुट को शिवसेना के लिए आरक्षित तीर कमान के चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी तथा दोनो गुट अपनी पसन्द के किसी और नाम जाने जा सकते हैं और यदि वे चाहे तो अपनी मूल पार्टी शिवसेना से जुड़ा कोई नाम रख सकते है।

आयोग ने कहा है कि दोनों गुटों को विभिन्न मुक्त चुनाव चिन्हों में से कोई अलग अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किये जा सकते है। आयोग ने उन्हें सोमवार एक बजे तक अपने लिए अलग अलग तीन तीन नाम और तीन तीन मुक्त् चुनाव चिन्ह वरीयता क्रम में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

कांदीवली (पूर्व) विधानसभा सीट के उपचुनाव लिए नामांकन की प्रक्रिया सात अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और नामांकन करने की अंतिम तिथि 14 नवम्बर है। पार्टी में विभाजन के बाद पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर लड़ाई आयोग के साथ सुप्रीमकोर्ट के स्तर पर भी चल रही है।

अंधेरी उपचुनाव में तीर कमान चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे गुट ने आयोग के सामने 4 अक्टूबर को एक अर्जी लगाई थी इस अर्जी पर आयोग ने ठाकरे गुट को शुक्रवार को पत्र लिखकर शनिवार 2 बजे तक जवाब देने को कहा था।

उद्धव ठाकरे पक्ष के वकील विकास सिंह ने आज दो बजे से पहले आयोग को पत्र लिखकर कहा कि इस मामल में जवाब के लिए सबसे पहले समूचित नोटिस जारी किया चाहिए और जवाब के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।

ताल उत्सव में सरोद और तबला वादन से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

0


अजमेर।
सिद्ध रागिनी संस्था तत्वावधान में शनिवार को तबला गुरु अभिजीत मजुमदार की स्मृति में ताल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सूचना केंद्र के ओपन थिएटर में किया गया।

ताल उत्सव कार्यक्रम में कलकत्ता से आए सरोद वादक अतानु चटर्जी ने प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर नौसर माता मंदिर के मुख्य उपासक रामा कृष्णा देव जी ने तबला वादन कर शास्त्रीय संगीत को उंचाईयां प्रदान कीं। स्थानीय कलाकारों ने भी तबला वादन के जरिए दाद में खूब तालियां हासिल की। इस मौके पर शहर के गणमान्यजन और संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

जयपुर : राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया विजयादशमी उत्सव

0

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति ने शनिवार को शहर के चौगान स्टेडियम में विजयादशमी उत्सव मनाया। इसमें समिति के जयपुर अलवर व भरतपुर विभाग की सेविकाओं ने भाग लिया। इस मौके पर प्रांत सह तरुणी प्रमुख डॉ मधु शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति को को संगठित करके साथ चलना है। पथ संचलन अनुशासन व एकता को प्रदर्शित करता है।

शस्त्र पूजन के बाद समिति की सेविकाओं ने घोष के साथ पथ संचलन भी निकाला। संचलन चौगान स्टेडियम से प्रारंभ होकर छोटी चौपड़, किशनपोल, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़ होते हुए पुन: चौहान स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। पथ संचलन में सभी सेविकाओं ने अनुशासन से भाग लिया।

पथ संचलन का जगह जगह आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे गुंजायमान होते रहे। प्रांत सह कार्यवाहिका सरोज प्रजापति ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। कार्यक्रम के अंत में प्रांत सेवा प्रमुख विजय लक्ष्मी नागा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अर्चना सक्सैना मुख्य अतिथि रहीं एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रंजना जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

जयपुर : राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया विजयादशमी उत्सव

जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों का अस्तित्व हुआ समाप्त : दत्तात्रेय होसबोले

अजमेर। भारत स्वाधीन तो हुआ है, किन्तु हमें ‘स्व-तंत्र’ विकसित करना होगा। भारत को सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से आजादी नहीं चाहिए, हमें वैचारिक व बौद्धिक उपनिवेश से मुक्त होना होगा। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने शनिवार को जवाहर रंग मंच में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण में हमारी भूमिका विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में कही।

उन्होंने प्रशासन व्यवस्था, न्याय प्रणाली, शिक्षा पद्धति, अर्थ व्यवस्था सहित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय विचार व दृष्टि पर आधारित व्यवस्था स्थापित करने का आह्वान किया, जिससे हर भारतीय राष्ट्रीय गौरव को महसूस कर सके।

उन्होंने महाभारत के एक श्लोक को ऊद्धरित करते हुए आग्रह किया कि देश को सन्मार्ग पर उन्मुख करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने भारत के लगभग एक हजार वर्ष की परतंत्रता का, विशेषत: 250 वर्ष की अंग्रेजों की गुलामी का विषद विवेचन करते हुए भारत की स्वाधीनता के लिए प्रत्येक वर्ग के संघर्ष और उत्सर्ग का इतिहास सामने रखा। उन्होंने कहा कि बीते 75 वर्षों में स्वाधीन भारत ने विश्व में नई गौरवमय पहचान बनाई है। आज विश्व भारत की और आकर्षित है और उम्मीद की दृष्टि से देखता है। उन्होंने स्वदेशी, स्वावलंबन, अर्थ, कृषि, नई शिक्षा नीति, स्वास्थ्य, मतांतरण आदि विषयों पर भी विचार रखे।

जनसंख्या वृद्धि पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। कई देश जनसंख्या वृद्धि को भार भी मानते हैं, किन्तु यह सही परिमाण में रहे तो देश की शक्ति भी है। चीन जैसे देश ने अपनी जनसंख्या नीति ही बदल दी है, क्योंकि राष्ट्र को युवाशक्ति चाहिए, जिससे देश उद्यम व साहस के साथ प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त रहे।

हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। अगले 25 वर्ष हमें अमृतकाल समझ कर कार्य करना है। भारत को श्रेष्ठ बनाने का दायित्व सिर्फ सरकार का नहीं है, एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए हम सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी।

मुख्य अतिथि डॉ स्नेह लता मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विविधता में एकता भारत की श्रेष्ठ पहचान है। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना हेतु किए जाने वाले प्रयासों पर गर्व अभिव्यक्त किया।

इससे पहले मुख्य वक्ता होसबोले ने भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। एकात्मता मंत्र की प्रस्तुति के बाद मंचस्थ अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत चिकित्सक डॉ स्नेहलता मिश्रा का स्वागत प्रांत संघचालक जगदीश राणा ने किया। कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन विभाग संघ चालक बसंत विजयवर्गीय द्वारा किया गया।

महानगर संघ चालक खाजूलाल चौहान ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रामानंद कुलदीप ने किया तथा अंत में सामूहिक कल्याण मंत्र द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, अधिवक्ता, प्रोफ़ेसर्स, शिक्षक, पत्रकार, चार्टेड अकाउंटेन्ट, व्यापारी, साधु संत, राजनीतिज्ञ, सैन्य अधिकारी, कला-विज्ञान क्षेत्र के विद्वान, विभिन्न एनजीओ संचालक, खेल प्रतिभाएं, श्रमिक विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रबुद्धजन तथा बड़ी संख्या में मातृ शक्ति का सहभाग रहा।

जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों का अस्तित्व हुआ समाप्त : दत्तात्रेय होसबोले

श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ पर अखंड ज्योति का समापन

0


अजमेर।
श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर चल रहे शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव के समापन समारोह में श्रद्धालुओं का रैला उमड़ पड़ा। देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला नवमीं रात्रि से ही शुरू हो गया था।

बाबा भैरव व मां कालिका के जयघोष के साथ मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा-अर्चना कर बाबा भैरव व मां कालिका की आरती की।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया की शारदीय नवरात्रा महोत्सव में श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव 26 सितम्बर आरम्भ हुआ और 5 अक्टूबर सुबह तक रहा। समापन के पश्चात धाम पर आए हुए सभी श्रद्वालुओं को बाबा भैरव ने अपने करकमलों से दशम तक चली अखण्ड ज्योति की विशेष रामबाण औषधि रूपी चिमटी (भभूत) का वितरण किया गया।

धाम पर यह अखंड ज्योति 24 घण्टे लगातार 9 दिन तक प्रज्जवलित रही। इस अखंड ज्योत की विशेषता यह है कि जिस पात्र में इसको प्रज्जवलित किया जाता है उसमें हजारों नारियल की चिटक, कई पीपे तेल व धूप हवन सामग्री डालने पर भी यह पात्र कभी भरता नहीं है। अखंड ज्योत के दर्शन मात्र से ही सभी श्रद्धालुओं के रोग, कष्ट, बाधाएं आदि दूर हो जाते हैं।

धाम पर आए श्रद्धालुओं ने सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर बाबा भैरव से अपनी मन्नत मांगी। नवमीं की रात्रि में भजन गायक ज्योति सैनी व ममता सोनी ने अपनी मधुर आवाज में भैरू जी नाना रे नाना, दरबार है निराला काली के लाल का, अब तो आजा रे भैरू जी, मैया रानी तो छिप रही पहाड़ा में, आजा जे भवानी, राजगढ में लाग्यो दरबार, झीणी झीणी उडे रे गुलाल आदि भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन झूम कर नाचने लगे।

शारदीय नवरात्रा महोत्स के दौरान राजगढ़ धाम रोशनी से जगमगा रहा था। मुख्य मंदिर व भैरव मंदिर अदभुत लाईटों के द्वारा सजाया संवारा गया जो कि विशेष आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

नया गांव व राजगढ़ गांव की और से चढा झंड़ा

राजगढ़ धाम पर शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव के समापन समारोह से पूर्व नवमीं की रात्रि में ही नया गांव कांस्या एवं राजगढ ग्रामवासियों की और से बाबा भैरव नाथ व मां कालिका के झंड़ा चढाया गया। झंडा रात 8 बजे ग्राम राजगढ़ सदर बाजार से प्रारम्भ होकर डीजे की धुन पर नाचते गाते झूमते हुए चक्की वाले बाबा के मंदिर पर धोक लगाई फिर वही से जुलूस के रूप में सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ पर चल रही अखंड ज्योति स्थल पर 11:30 बजे पहुंचा।

हरिनिवास काबरा, कमल शर्मा, गणपत सिंह, हरी माली, भोला सिंह, शंकर महावर, कान सिन्ह, सावरा कुम्हार, बिसन सिन्ह, मोनू गुर्जर, किशन सिंह, मुकेश खीची, किरण सिंह, प्रदीप काबरा, सुरेश सिंह, गणेश माली, शंकर सिंह, मंगला माली, कान सिन्ह कालू आदि नया गांव कांस्या एवं राजगढ़़ ग्रामवासियों की ओर से मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का साफा पहनाकर व शॉल ओढाकर भव्य स्वागत किया गया।

नासिक : बस में आग लगने से 11 यात्रियों की मौत, 15 घायल

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में बीती रात एक बस में आग लग जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 10 व्यस्क और एक बच्चे शामिल हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है साथ ही मामले की जांच कराने का आदेश भी दिया है।

पुलिस ने कहा कि कल रात बस में आग लग जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस आग का गोला बन गई।  शवों और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि हम अभी म़ृतकों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्टो के अनुसार शनिवार तड़के नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर  सुबह 5:15 के करीब एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के कारण आग लग गई जिससे कई यात्री बस से फंस गए। आग में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु हो गई है।

मंत्री दादा भुसे ने हादसे की बताया कि घायलों का इलाज नासिक में चल रहा है। उहोंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पालतू पशुओं को भी हवाई जहाज में ले जाने की सुविधा देगी अकासा एयर

नई दिल्ली। हाल ही देश के विमानन क्षेत्र में कदमपोशी करने वाली किफायती एयरलाइन अकासा ने अपने यात्रियों को पालतू पशुओं को भी हवाई जहाज से ले जाने की सुविधा देने का ऐलान किया है।

अकासा एयर के सह-संस्थापक बेलसन कॉटिन्हो ने जानकारी दी कि अगले माह यानी नवंबर से लोगों को अकासा एयर के विमानों में पालतू पशुओं जैसे कुत्तों एवं बिल्लियों को साथ ले जाने की सुविधा शुरु की जाएगी।

दिल्ली से बेंगलूरु और अहमदाबाद से उड़ानों की शुरुआत की घोषणा केे मौके पर उन्होंने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर से पशुओं की भी बुकिंग शुरू हो जाएगी। पशुओं को एक पिंजरे में रखा जाएगा और उसकी सीमा केबिन में सात किलोग्राम और चेक-इन में 32 किलोग्राम होगी। इस सीमा से अधिक भारी पालतू जानवरों के लिए भी विकल्प उपलब्ध होगा।

एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने बताया कि अकासा एयर के परिचालन को दो माह हो गए हैं और इन दो माह में उनका अनुभव संतोषजनक रहा है। उन्होंने कहा कि नवंबर से अकासा एयर कार्गो सेवाएं भी शुरू करेगी।

उन्होंने भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस समय कंपनी के पास छह विमान हैं और मार्च 2023 तक विमानों की संख्या 18 हो जाएगी। अगले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में जब विमानों की संख्या 20 से अधिक हो जाएगी तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू की जाएंगी। अकासा एयर ने 72 बोइंग-737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया है।

उन्होंने कहा कि हम अपने प्रदर्शन से बहुत खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि एयरलाइन पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार चल रही है। कंपनी इस समय रोजाना 30 उड़ानें भर रही है एवं शुक्रवार से दिल्ली से सेवाएं शुरू होंगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रमुख निदेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद कोई परिवर्तन नहीं किया गया है हालांकि झुनझुनवाला के निधन से मनोवैज्ञानिक एवं भावनात्मक क्षति बहुत ज़्यादा हुई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी में पूंजी की उपलब्धता अच्छी है। कंपनी नए निवेशक भी तलाश रही है।