Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 552 -
होम ब्लॉग पेज 552

चुनाव आयोग ने उद्धव को भेजा नोटिस, तीर-धनुष के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शिवसेना के चुनाव चिह्न तीर-धनुष के इस्तेमाल को लेकर उद्धव ठाकरे को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस संबंध में ठाकरे से शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

एकनाथ शिंदे गुट ने चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग से अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में चुनाव चिह्न के तौर पर तीर-धनुष का इस्तेमाल करने की मांग की है, जिसको लेकर आयोग ने ठाकरे को शुक्रवार को नोटिस जारी किया और उनसे इस संबंध में शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जवाब दाखिल करने को कहा। माना जा रहा है कि आयोग फिलहाल इस चुनाव चिह्न को फ्रीज कर सकता है।

महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसके लिए सात अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 14 अक्टूबर तक चलेगी। इस सीट पर तीन नवंबर को मतदान होगा।

उल्लेखनीय है कि एकनाथ शिंद गुट और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे दोनों ही खुद को असली शिवसैनिक होने का दावा कर रहे हैं और पार्टी पर अपना हक जता रहे हैं। इस संबंध में उच्चतम न्यायालय में सुनवाई भी चल रही है। इस बीच शिंदे गुट ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव में शिवसेना के चुनाव चिह्न तीर-धनुष इस्तेमाल करने की मांग कर दी।

सबगुरु राशिफल : 8 अक्टूबर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 03.42 बजे बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आप में कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

अजमेर : माकड़वाली ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोहागल में हटाए अतिक्रमण

0

अजमेर। ग्राम पंचायत माकड़वाली में विभिन्न स्थानों पर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। ग्राम पंचायत द्वारा इस भूमि को सरकारी कार्यालय, पंचायत समिति, पुलिस थाना, पीएचईडी तथा अन्य विभागों को आवंटित किए जाने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति के विकास अधिकारी विजय सिंह चौहान ने बताया कि जिला प्रमुख को प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम पंचायत माकड़वाली के राजस्व ग्राम लोहागल में फर्जी पट्टों एवं आबादी भूमि को खुर्द-बुर्द करने के संबंध में जिला परिषद् एवं पंचायत समिति द्वारा जांच के लिए टीम गठित की गई।

इसके अनुसार 1250 पट्टे प्रति पंचायत समिति श्रीनगर द्वारा जारी करवाए गए। जांच के दौरान 304 पट्टे जारी होना पाया गया। परन्तु कार्यालय में 499 पट्टा पत्रवलियां ही उपलब्ध थी, शेष 305 पट्टा पत्रावलियां एवं 446 खाली पट्टा प्रति के साथ बैठक कार्यवाही रजिस्टर एवं रसीद बुकें कार्यालय में उपलब्ध नहीं थीं।

उन्हाेंने बताया कि जांच रिपोर्ट अनुसार ग्राम लोहागल में राजकीय आबादी भूमि को खुर्द-बुर्द करना प्रमाणित होने, पूर्व सरपंच तथा तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी द्वारा फर्जी पट्टे जारी करने, अमानत में खयानत करने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, पद का दुरूपयोग करने, वित्तीय अनियमितता कारित कर राजकोष को हानि पहुंचाने, राजकीय रिकॉर्ड को खुर्द-बुर्द करने के नियत से अपने पास रखने, पट्टा बही जारी होने से पूर्व की दिनांक के फर्जी पट्टे जारी करने तथा षडयंत्र पूर्वक गम्भीर आपराधिक अनियमितता कारित करने जैसे बिन्दुओं में दोषी पाए गए।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत माकडवाली में पट्टा बुक, पट्टा पत्रावली बैठक कार्यवाही रजिस्टर इत्यादि रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं पाए जाने के आधार पर ग्राम पंचायत का राजकीय रिकॉर्ड खुर्द-बुर्द करने की पुष्टि हो जाने से तथा विधि विरूद्ध तैयार कर प्रचलित किए गए फर्जी पट्टा दस्तावेज के लिए दोषी पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह रावत एवं संबंधित पूर्व ग्राम विकास अधिकारीगण तथा फर्जी पट्टा तैयार कर जारी करने में सहयोग करने वालों के साथ फर्जी पट्टा प्राप्त करने वालों के विरूद्ध संबंधित थाने में समस्त सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि जांच में फर्जी तथा कूटरचित पाए गए दस्तावेज चाहे रजिस्टर्ड ही क्यों ना करवा दिए गए हो को प्रारम्भ से अविधिक प्रभाव शून्य व स्वतः निरस्त माना गया है। पंचायत प्रशासन द्वारा प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए शुक्रवार 7 अक्टूबर को ग्राम लोहागल के खसरा नंबर 1318 में अवैध अतिक्रमण हटाकर लगभग 65 बीघा जमीन ग्राम पंचायत के कब्जे में ली गई। बेशकिमती जमीन की बाजार दर लगभग 100 करोड़ रूपए है।

इस अवसर पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट प्रीती चौहान, थानाधिकारी अरविन्द सिंह चारण, सहायक विकास अधिकारी अनूप कुमार, ग्राम विकास अधिकारी महावीर भट्ट, पटवारी पप्पू सिंह रावत, विनोद रत्नू तथा सरपंच पूजा गुर्जर मौके पर उपस्थित थे।

उमा भारती की दो महीने तक ‘भवन त्यागने’ की घोषणा

भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शराबबंदी की अपनी मुहिम के तहत दो महीने तक भवन त्यागने और इस दौरान शराब की दुकान या अहाते के सामने टेंट लगाकर छोटी सी चौपाल लगाने की घोषणा की है।

भारती ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि वे सात नवंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 मकर संक्रांति तक भवन त्याग देंगी। इस दौरान वे नदी किनारे या किसी पेड़ के नीचे या अनुचित या निषिद्ध स्थान पर शराब की दुकान या अहाते के सामने टेंट लगाकर छोटी सी चौपाल लगाएंगी। उन्होंने कहा कि उनका ये अभियान सरकारी या राजनीतिक नहीं होगा।

इस के साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे इस निर्णय के पीछे का कारण अभी हाल ही में बंद किए गए कुछ अहाते एवं दुकानों का उदाहरण है। मुख्यमंत्री एवं मुझे सूचित कर दिया गया कि अमुक दुकाने एवं फलां अहाते बंद कर दिए गए हैं जबकि वह खुले रहे।

या उनको इतना समय मिल गया कि वह कोर्ट से स्टे ले आए और मैं हंसी का पात्र बनकर ठगी सी रह गई।मेरे इस अभियान से मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर अमल करने के लिए लगे हुए सरकारी अमले सजग रहेंगे, भूल नहीं करेंगे, खासकर के विधि विभाग स्टे का मौका नहीं देगा।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2.57 करोड़ रुपए का सोना जब्त

हैदराबाद। तेलंगाना के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को एक यात्री के पास से दो करोड़ 57 लाख 47 हजार रुपए मूल्य का 4,895 ग्राम सोना जब्त किया।

सीमा शुल्क विभाग के सूत्रों ने बताया कि दुबई से यहां पहुंचे एक पुरुष यात्री के पास से पीली धातु जब्त की गई, जिसे एयर कंप्रेसर में छुपाया गया था। इस सिलसिले में आगे की जांच की जा रही है।

हैदराबाद में अगले साल होगी देश की पहली फार्मूला रेस

भारत में पहली फार्मूला ई-रेस ‘हैदराबाद ई-प्रिक्स’ यहां नेकलेस रोड पर अगले साल 10 और 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। दुनिया में प्रमुख इलेक्ट्रिक सिंगल सीटर रेसिंग श्रृंखला ‘ई-प्रिक्स की मेजबानी करने के बाद हैदराबाद का नाम न्यूयार्क, लंदन, बर्लिन, सोल, मोनाको और रोम जैसे देशाें की फेहरिस्त में शामिल कर लिया जायेगा जिन्होंने इससे पहले सिंगल सीटर रेसिंग श्रृंखला का आयोजन किया है।

हैदराबाद सूचना तकनीकी विभाग के अनुसार इस इवेंट में 11 टीमों के 22 ड्राइवर हैदराबाद स्ट्रीट सर्किट के आसपास जीत के लिए भिड़ेंगे। इस मौके पर जश्न मनाने और मार्की रेस के लिए, तेलंगाना सरकार छह से 11 फरवरी के बीच हैदराबाद ई-मोबिलिटी वीक का आयोजन करेगी, जिसमें कई रोमांचक कार्यक्रम होंगे। इसमें हैदराबाद ईवी समिट, राल एक हैदराबाद और हैदराबाद ई मोटर्स शो शामिल है।

महिला रेलयात्री के साथ कथित छेड़छाड़ के संबंध में कांग्रेस दो MLA पर केस दर्ज

सागर। मध्यप्रदेश के सागर में शासकीय रेल पुलिस ने एक महिला रेलयात्री की शिकायत पर कांग्रेस के दो विधायकों के खिलाफ आज कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया।

जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार महिला रेलयात्री की शिकायत पर सतना निवासी सिद्धार्थ कुशवाहा और शहडोल संभाग के कोतमा निवासी सुनील सराफ के खिलाफ छेड़छाड़ के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई। ये दोनों कांग्रेस के विधायक हैं।

पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि एक महिला अपने बच्चे के साथ रीवा से भोपाल जाने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में कल रीवा से सवार हुई थी। वह वातानुकूलित (एसी) कोच में सफर कर रही थी। कटनी स्टेशन पर दोनों विधायक पहुंचे और उन्होंने सीट पर बैठी महिला से कुछ कहा।

आरोप है कि दोनों ने महिला का हाथ भी पकड़ा। इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को फोन पर दी, जो ट्रेन में सफर नहीं कर रहे थे। महिला के पति ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी तत्काल रेल मंत्रालय और अन्य संबंधितों काे दी। इसके तत्काल बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और मौके पर भी पहुंचा।

मामले के तूल पकड़ने पर आज सागर जीआरपी में इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली गई। इस बीच प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में मीडिया से चर्चा के दौरान इस मामले को उठाया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से इस मामले में सवाल किया। उन्होंने कहा कि क्या ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी।

पुष्कर पशु मेले के आयोजन पर संशय बरकरार

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के पुष्कर में नवंबर माह में भरने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले के तहत जिला कलक्टर अंशदीप ने धार्मिक मेले की व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए है जबकि श्रीपुष्कर पशु मेले पर अभी भी संशय बरकरार है।

पुष्कर में आज आयोजित बैठक में कलक्टर अंशदीप ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उपस्थित लोगों के सुझावों को सुना। उन्होंने पुष्कर मेला मैदान पर एक से आठ नवंबर तक आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, उद्घाटन एवं समापन समारोह आदि पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पशु मेले के विषयक पशुपालन विभाग से प्राप्त निर्देशो के आधार पर ही तैयारी की जाएगी। इससे स्पष्ट है कि लम्पी संक्रमण कारणों से पुष्कर पशु मेले पर फिलहाल संशय है। हालांकि एक पक्ष पशु मेला आयोजित का पक्षधर है तो कुछ लोग इसे स्थगित करने की बात भी कर रहे हैं लेकिन अंतिम निर्णय राज्य सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से प्राप्त निर्देशों पर ही निर्भर हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला दो खंडों में विभाजित रहता है। एक धार्मिक मेला, दूसरा पशु मेला। पशु मेले में दूरदराज से पशु आते हैं और यहां करोड़ों की बिक्री होती है।

अजमेर में गांधी सप्ताह के दौरान पीस मैराथन

0

अजमेर। गांधी सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को पीस मैराथन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि वर्तमान में गांधी दर्शन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इससे देश के साथ विश्व में शांति एवं भाईचारा बना रहेगा। समाज के एक अवसर आगे बढ़ने में साथ प्रेम एवं अहिंसा का योगदान है। गांधी सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रम गांधीजी के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का उद्देश्य पूर्ण करेंगे। इसका आयोजन शांति एवं अहिंसा निदेशालय तथा जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।

संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए गांधी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इनमें सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पीस मैराथन भी इस दिशा में एक प्रयास है। विद्यार्थियों को गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर मिलेगा।

अतिरिक्त कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि गांधी सप्ताह के अन्तर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पीस मैराथन का आयोजन पुरानी चौपाटी से किया गया। इसे गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, सहसंयोजक शक्तिप्रताप सिंह, संभागीय आयुक्त मेहरा तथा कलक्टर अंश दीप ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

पीस मैराथन यहां से अबरन हाट पहुंची। अरबन हाट पर गांधी दर्शन के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। मैराथन में शामिल प्रतिभागियों के लिए अजमेरी डेयरी की ओर से लस्सी उपलब्ध कराई गई। मैराथन में राजकीय सावित्री बालिका विद्यालय फॉयसागर एवं क्रिश्चनगंज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा एवं जवाहर स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ एनएसस तथा स्काउट ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी वीणा अग्रावत, ब्लॉक संयोजक हेमराज खारोलिया, विजयलक्ष्मी पारिक, प्रदीप सहित अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

समाज की सज्जन शक्ति का सहभाग बढ़े : दत्तात्रेय होसबाले

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने स्थानीय डिग्गी बाजार संघ कार्यालय मातृ मंदिर पर संगठन कार्य संबंधी समीक्षा बैठक ली।

अजमेर में संघ के चित्तौड़ प्रांत के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंचे दत्तात्रेय होसबोले ने संघ कार्यकर्ताओं से कहा कि संघ में समाज की सज्जन शक्ति का सहभाग बढ़े इस बात के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के दुर्बल वर्ग की सहायता करने और उनके विकास में सहभागिता पर चर्चा की।

इसी क्रम में ऐसे प्रकल्पों व सेवा कार्यों का प्रभाव बढ़ाने के लिए समाज की सज्जन शक्ति की सहभागिता अधिक से अधिक बढ़ाने की बात कही गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 2025 में स्थापना के शताब्दी वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्यों यथा कार्य विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर भी विस्तार से समीक्षा व चर्चा की गई।

सेवा कार्यों के जरिए समाज के दुर्बल वर्ग की सहायता करते हुए उनके विकास के संबंध में गंभीरता के साथ मनन किया गया। ऐसे प्रकल्पों व सेवा कार्यों का प्रभाव बढ़ाने के लिए समाज की सज्जन शक्ति की सहभागिता अधिकाधिक बढ़ाने पर जोर दिया गया।

उत्तर पश्चिम अर्थात राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी के कार्यकर्ता बैठकों में उपस्थित रहे। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं ने समाज में सम्पर्क व संवाद की अनौपचारिक शैली के बारे में चर्चा की। व्यवहार में समरसता, परिवार में जीवन मूल्यों एवं सेवा बस्तियों में सेवा के कार्य की स्थिति व उसकी समीक्षा, ज्वाइन आरएसएस के माध्यम से प्राप्त आवेदकों की संख्या में हुई बढ़ोतरी तथा मुख्यतः युवा व विद्यार्थी वर्ग संघ से जुड़ रहा है। उनमें भी देशभक्ति व समाज के लिए प्रतिबद्धता है, उनका कार्य करने का तरीका भिन्न हो सकता है।

जागरण पत्रिका पाथेय-कण प्रत्येक गांव में पहुंचे, पाठक संख्या बढ़े व पाठकों के सम्मेलन हों, इस हेतु योजना बनाने पर विस्तार से विचार किया गया। प्रांत में पिछले 705 दिनों से श्रुतम् संदेश रचना व्हाट्सएप एप्प के द्वारा एक तंत्र विकसित किया गया है। जिसमें अनवरत प्रतिदिन एक संदेश प्रेषित किया जा रहे है। वर्तमान में 11113 स्वयंसेवकों द्वारा 12,799 ब्रॉडकास्ट समूहों में अनेक बंधु-भगिनियों को प्रतिदिन वैचारिक व रचनात्मक संदेश प्रेषित किए जाते हैं।

इन ब्रॉडकास्ट संदेश में भारत की उज्जवल परंपरा, हिंदू मत पंथों का परिचय, प्रसिद्ध ग्रन्थों का संक्षिप्त जानकारी, राष्ट्रीय संस्थानों के यशस्वी संस्कृत ध्येय वाक्यों का परिचय, राष्ट्र एवं समाज हित में सकारात्मक कार्य का परिचय, कृति रूप संघ दर्शन एवं स्वराज-75 से संबंधित संदेश प्रेषित किए जाते हैं। इसके साथ ही ग्राम विकास एवं घुमंतु जाति के छात्रावास, कुटुंब प्रबोधन के विषय पर भी कार्यकर्ताओं ने बातचीत रखी।

उल्लेखनीय है कि संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले तीन दिवसीय प्रवास पर आज अजमेर पहुंचे। शनिवार शाम आठ अक्टूबर को स्थानीय जवाहर रंगमंच पर प्रबुद्धजन सम्मेलन में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में हमारी भूमिका विषय पर विचार रखेंगे। अगले दिन नौ अक्टूबर को वे ब्यावर रोड दयानंद महाविद्यालय पर अजमेर महानगर के स्वयंसेवकों से रूबरू होंगे और संघ की रीति नीति के बारे में उन्हें बताएंगे।

स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरे जाने की मांग, ज्ञापन सौंपा

0

नसीराबाद। बनेवड़ा संघर्ष समिति ने बाघसुरी स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लंबे समय से रिक्त चल रहे टीचर्स के 10 पदों को भरे जाने की मांग करते हुए विद्यालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

गांव के एसएमसी सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्यजनों ने ज्ञापन में बताया गया कि शिक्षकों के रिक्त पदों को भरे जाने के लिए पंचायत स्तर पर सरकार और शिक्षा विभाग को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित ना हो।

पीओ साहब से निवेदन किया गया कि विभिन्न पंचायत क्षेत्र की स्कूलों की संयुक्त एसएमसी मीटिंग बुलाई जाए। साथ ही आगे की रणनीति बनाकर रिक्त पदों को स्वीकृत कराया जाकर शिक्षकों को शिक्षा सत्र खत्म होने से पहले भरवाया जा सके।

वर्तमान में डेपुटेशन पद्धति से आसपास के स्कूलों से टीचर्स इधर-उधर लगाया जाता है। यह समस्या का स्थाई समाधान नहीं है। रिक्त पदों को भरे जाने से ही स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य संभव है। शिक्षा में सुधार के लिए बनेवड़ा संघर्ष समिति बीतें पांच साल से निरंतर कार्य कर रही है। जनहित के मुद्रों पर कई बार आंदोलन भी कर चुकी है।

स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरवाया जाना ग्रामीण स्कूली बच्चों के हित में मानकर इसके लिए आंदोलन पर उतरने से भी समिति गुरेज नहीं करेगी। संघर्ष समिति ने आस पास के सभी गांवों के ग्रामीणों, एसएमसी सदस्यों से परस्पर एकजुट होकर इस समस्या के समाधान के लिए आगे आने की अपील की है। ज्ञापन देने वालों में बंटी अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, हेमंत सेन, लालचंद प्रजापत, वासुदेव, घीसू समेत समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।