Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 554 -
होम ब्लॉग पेज 554

कटिहार : रेप के आरोपी को उग्र भीड़ ने पेड़ से बांधकर पीटा, मौत

कटिहार। बिहार में किशनगंज जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में उग्र भीड़ ने दुष्कर्म के एक आरोपी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि जिले के हसनगंज बाजार में लोगों ने दुष्कर्म के आरोपी को कल खजूर के पेड़ से बांध जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के कारण आरोपी की गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई लेकिन अस्पताल पहुंचते ही आरोपी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज मामले की जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि आरोपी मो. सगीर बीते रात घर के समीप रहने वाले नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच कटिहार सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं और विधिसम्मत कार्रवाई की जाद रही है।

शराब घोटाला : आप नेता विजय नायर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली सरकार के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता एवं संचार प्रभारी विजय नायर को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने अभियोजन पक्ष केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा कि जांच के इस स्तर पर श्री नायर को अब पुलिस हिरासत में भेजे जाने की ज़रूरत नहीं है और 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश पारित कर दिया।

सीबीआई ने दर्ज प्राथमिकी में कथित रूप से दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए बनायी गयी शराब नीति को तैयार और लागू करने में बहुत सी अनियमितताएं बरती जाने की बात कही। कई अज्ञात लोगों को विभिन्न स्थानों पर विभिन्न तरह की भूमिकाएं निभाने के लिए खड़ा किया गया और लाइसेंसधारकों को गलत तरीके से फायदे दिलाने के लिए काम किया गया।

दिल्ली सरकार की शराब नीति को लेकर गिरफ्तार किये गये आप नेता विजय नायर को सीबीआई ने विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया और अदालत से उसकी न्यायिक हिरासत की मांग की। इससे पहले शराब घोटाला मामले मे ंआरोपी नायर को छह अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

25 साल की हुई लोकप्रिय कार होंडा सिटी

नई दिल्ली। यात्री कार बनाने वाली कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने आज भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय कार होंडा सिटी के 25 वर्ष पूरे कर लिये और अभी देश में इसके नौ लाख ग्राहक हैं।

कंपनी ने आज जारी बयान में कहा कि होंडा सिटी भारत में 1998 में लॉन्च हुआ था और अब अपनी पांचवीं पीढ़ी के अवतार में, भारतीय ऑटोमोटिव इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला मेनस्ट्रीम मॉडल बना हुआ है। होंडा सिटी को एक एशियाई मॉडल के रूप में विकसित किया गया था, जो एक वैश्विक ब्रांड बन गया और अब इसे 80 देशों में बेचा जाता है।

सिटी सीरीज की कुल बिक्री वर्तमान में वैश्विक स्तर पर 45 लाख यूनिट है। सिटी की लोकप्रियता पिछले कई दशकों में होंडा इंजीनियरों के अग्रणी काम का प्रमाण है, क्योंकि होंडा सिटी की प्रत्येक पीढ़ी ने डिजाइन, टेक्‍नोलॉजी, प्रदर्शन, सुरक्षा, स्पेस और सुविधा के मामले में नए मानक स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुसार खुद को पुनर्निर्मित किया है।

होंडा सिटी ग्राहकों के लिए एक बेहद मजबूत व आकांक्षी ब्रांड है और इस ब्रांड को ग्राहकों का बेहद मजबूत भरोसा हासिल है। होंडा ब्रांड का पर्याय बन चुकी होंडा सिटी कंपनी की स्थापना के बाद से एचसीआईएल के लिए व्यवसाय का एक प्रमुख स्तंभ रहा है, और इसने भारत और इसके निर्यात बाजारों में 9 लाख से अधिक ग्राहकों को ड्राइविंग का गौरव और आनंद प्रदान किया है।

होंडा सिटी सेडान के लिए भारत सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण बाजार है और वर्तमान में होंडा के एशिया ओशिनिया क्षेत्र (जनवरी-अगस्त’22) में कार की बिक्री हिस्सेदारी 28 प्रतिशत से अधिक है। 2050 तक कार्बन तटस्थता और टकराव से होने वाली शून्य मौतों के लक्ष्य को हासिल करने करने के होंडा के वैश्विक दृष्टिकोण के अनुरूप, एचसीआईएल ने 2022 में होंडा सिटी ने ई:एचईवी लॉन्च किया, जिसने भारत में होंडा की विद्युतीकरण यात्रा की शुरुआत की।

भारत में होंडा सिटी की हासिल उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ ताकुया त्सुमुरा ने कहा कि यह भारत में होंडा ब्रांड के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष है। हमारा सबसे सफल मॉडल होंडा सिटी भारत में सबसे पसंदीदा कार ब्रांडों में से एक है। इस मॉडल के 25 वर्ष का होने के साथ ही हम अपने सभी ग्राहकों और भागीदारों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने वर्षों से हमारा समर्थन किया है और सभी को आगे की यात्रा पर हमारे साथ बने रहने के लिए आमंत्रित करते हैं।

242 शहरों में 330 केंद्रों के हमारे अखिल भारतीय डीलर नेटवर्क में होंडा सिटी का रजत जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है और हम अपने उपभोक्ताओं और होंडा सिटी प्रशंसकों के साथ जुड़ने के इस अवसर का लाभ उठा रहे हैं। इस विशेष उपलब्धि के इर्द-गिर्द एक संचार अभियान को भी डिजिटल और सोशल माध्यमों पर व्यापक रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2020 में 5वीं पीढ़ी के सिटी के लॉन्च के साथ, हमने इस साल होंडा सिटी ई: एचईवी को भारत के पहले मेनस्ट्रीम मॉडल के रूप में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया। यह मॉडल आगे चलकर देश में होंडा की विद्युतीकृत वाहन योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जोधपुर में स्कूल शिक्षा के एक प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार भाटी को रिश्वत लेते दबोचा

जोधपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जोधपुर संभाग के प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार भाटी को संयुक्त निदेशक एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के लिए एक मामले में 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की जोधपुर एसयू इकाई में शिकायत दी कि निकट स्थान पर पदस्थान की एवज में संयुक्त निदेशक प्रेम चंद सांखला एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विक्रम गहलोत द्वारा अपने दलाल अनिल कुमार भाटी के माध्यम से 50 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं।

सोनी ने बताया कि ब्यूरो टीम ने सत्यापन के बाद परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए अनिल कुमार भाटी को रंगे हाथों पकड़ लिया जबकि प्रकरण में सांखला एवं गहलोत की भूमिका की जांच की जा रही है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी एवं पूछताछ जारी है।

जनता का फिर आशीर्वाद मिला तो विकास में राजस्थान रचेगा इतिहास : अशोक गहलोत

भीलवाड़ा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा है कि प्रदेश में जनता का फिर आशीर्वाद मिला और कांग्रेस सरकार रिपीट हुई तो राजस्थान विकास में इतिहास रचेगा।

गहलोत ने आज भीलवाड़ा जिले के रायपुर में कैलाश त्रिवेदी की मूर्ति अनावरण एवं 220 केवी जीएसएस भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि सरकार रिपीट हो और विकास में राजस्थान अग्रणीय बने। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है, हम सभी से प्यार करते है चाहे आप हमारी आलोचना करो हम उसका भी स्वागत करेंगे।

उन्होंने रायपुर में कैलाश त्रिवेदी के नाम से स्टेडियम बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि जो भी मांगे आज रखी गई है वह सभी पूरी की जाएगी। उन्होंने स्टेडियम के लिए कहा कि उसकी डीपीआर बनाकर प्रस्ताव भिजवाएं। उन्होंने ने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आप मांगते-मांगते थक जाएंगे पर मैं देते-देते नहीं थकूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश त्रिवेदी ने लोगों से रिश्ते ही नहीं बनाए बल्कि क्षेत्र में विकास की गंगा भी बहाई। यही कारण है कि लोग आज उन्हें याद करते है। उन्होंने कहा कि शहरों में गरीबों के लिए राज्य सरकार ने एक योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि यह योजना देश के लिए शहीद होने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम रखी गई हैं। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में तीस तरह के काम दिए गए है। उन्होंने चिरंजीवी योजना की चर्चा करते हुए कहा कि यह लोगों के साथ परिवार के लिए सम्बल भी बन रही है।

गहलोत ने कहा कि चित्तौडगढ़ में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हुई है। उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। इस योजना के तहत रायपुर-सहाड़ा क्षेत्र में लाभान्वित हुए लोगों के नामों की भी चर्चा की और कहा कि गरीबों को इसका लाभ मिल रहा है चाहे डायलिसीस हो, सिटी स्केन या हार्ट जैसी बीमारियां हो सभी का निशुल्क ईलाज हो रहा है और इनका ऑपरेशन किया जा रहा है।

बेरोजगारी की चर्चा करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सरकार ने इस कार्यकाल में युवाओं को तीन लाख 55 हजार सरकारी नौकरियां दी गई है। अगर सरकार फिर रिपीट होती है तो और नौकरियां देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पांचवें बजट में और नौकरियों की घोषणा की जाएगी।

गहलोत ने गुजरात में राजस्थान को बेरोजगारी के नाम पर बदनाम करने को गलत बताते हुए कहा कि गुजरात की रोजगार देने के मामले सबसे बुरी हालत है। उन्होंने कहा कि गुजरात प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राज्य है जहां नौकरियां नहीं बल्कि कान्टेट पर काम दिए जा रहे है। उन्होंने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें नेगेटिव खबरों में मजा आता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए अगला बजट युवाओं को समर्पित होगा।

मुख्यमंत्री ने किसानों की कर्जमाफी की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी का भुगतान किया है। यही नहीं प्रदेश की सरकार ने किसानों पर जितने भी कर्जे है उन्हें माफ करने की घोषणा कर दी है। राजस्थान के बैंकों ने चाहे वह भूमि विकास बैंक हो या अन्य उनके द्वारा कर्ज माफ कर दिए गए है लेकिन केन्द्र के अधीन राष्ट्रीयकृत बैंकों ने इसमें रूचि नहीं दिखाई है, यह केन्द्र का मामला है।

अशोक गहलोत ने गंगापुर एवं सहाड़ा क्षेत्र में जिन किसानों के कर्ज माफी हुई उनके नाम भी गिनाए। साथ ही भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कर्जामाफी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। उसे यह कहते हुए शर्म नहीं आती कि राजस्थान में कर्ज माफ ही नहीं हुआ है।

गहलोत ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किसानों का नहीं उद्योगपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ करती है। गहलोत ने कहा कि हाल के ओलम्पिक खेलों की चर्चा करते हुए कहा कि इससे भाईचारा बढ़ा है और खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का मौका मिला है।

मोदी ने राममंदिर के कार्य को बढ़ाया है आगे : योगी आदित्यनाथ

जयपुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश का विभाजन हुआ तब संतों की ओर से किए गए विरोध में पंचखंड पीठ की बड़ी भूमिका बताते हुए कहा कि आचार्य धर्मेंद ने विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन को धार दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाया है।

योगी आज जयपुर जिले के विराटनगर मेें पावनधाम पंचखंड पीठ में आचार्य धर्मेंद्र के उत्तराधिकारी आचार्य सोमेंद्र की चादरपोशी कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर पर पर संतों एवं ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब देश का विभाजन हुआ तो संतों की ओर से किए गए विरोध में इस पीठ की बड़ी भूमिका रही। योगी ने कहा कि संत कर्म करते हैं, फल की चिंता नहीं करते और मोदी ने राम मंदिर के निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि समर्थ गुरु रामदास की परंपरा को जिस तरह स्वामी विवेकानंद ने आगे बढ़ाया, उसी तरह आचार्य सोमेंद्र अब आचार्य धर्मेंद्र की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आचार्य स्वामी धर्मेंद्र ने देश की प्राचीन और धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाया। आचार्य धर्मेंद्र ने सदी के सबसे बड़े राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने पचास वर्ष तक सांस्कृतिक आंदोलन में हिन्दू समाज को नेतृत्व दिया और विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन को धार दी।

योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलिकॉप्टर से सुबह करीब पौने ग्यारह बजे विराटनगर के पंच खंड हनुमान मंदिर (भीम डूंगरी) के पास हेलिपैड पर उतरे और इसके बाद विराटगर पहुंचे। कार्यक्रम के बाद योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर अलवर के सांसद महंत बालकनाथ सहित कई संत और अन्य गणमान्य लोग हस्तियां मौजूद थे।

कैलिफोर्निया में अपहृत भारतीय परिवार के 4 सदस्य मृत पाए गए

चंडीगढ़/सैन फ्रांसिस्को। अमरीका में कैलिफोर्निया प्रांत के मेरेड काउंटी में एक भारतीय परिवार के अपहृत चार सदस्य मृत पाए गए है।

मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्नोन वार्नके ने बुधवार को ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हमने अपहृत चार लोगों का पता लगा लिया है और वे वास्तव में मर चुके हैं। उन्हाेंने बताया कि एक खेत मजदूर ने शवों की खोज की है। मृतकों की पहचान जसदीप सिंह (36), अमनदीप सिंह(39), जसलीन कौर (27) और आठ माह की बच्ची आरोही के रूप में की गई है।

शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि 48 वर्षीय संदिग्ध जीसस मैनुअल सालगाडो को मंगलवार को एक बैंक में लापता परिवार के एटीएम कार्ड का उपयोग करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि वह आत्महत्या के प्रयास के बाद बेहोश था। जांचकर्ता अपहरण के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने की मांग

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैलिफोर्निया में पंजाबी परिवार की हत्या की जांच के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री के दख़ल की मांग की है।

मान ने कहा गुरुवार को यहां एक बयान में कहा कि राज्य के होशियारपुर जिले के हरसी गांव के एक परिवार की कैलिफोर्निया में बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार परिवार को पहले अगवा किया गया और बाद में बेरहमी के साथ परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि इस अमानवीय घटना विश्व भर में बसे पंजाबियों को परेशान कर दिया है। इस लोगों की हत्या ने अमरीका जैसे उन्नत देशों में भी पंजाबियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री डाॅ. एस जय शंकर से अपील की कि वह अमरीकी सरकार को इस मामले की गहराई से जांच करवाने के लिए दबाव डालें।

मान ने कहा कि विदेशों में रह रहे पंजाबियों में सुरक्षा की भावना पैदा करना समय की ज़रूरत है। भारत सरकार को अमरीका में रहने वाले पंजाबियों की सुरक्षा का मुद्दा अमरीका से उठाना चाहिए।

थाईलैंड : चाइल्ड केयर सेंटर में गोलीबारी, 38 लोगों की मौत

0

बैंकॉक। थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू प्रांत में गुरुवार को एक चाइल्ड केयर सेंटर में गोलीबारी में बच्चों समेत कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। थाई अखबार माटिचोन ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित पूर्व पुलिस अधिकारी रहे हमलावर ने गोलीबारी के बाद खुद को गोली मार ली। टेलीविजन की फुटेज में एंबुलेंस और पीड़ितों के परिवार को चाइल्ड केयर सेंटर के बाहर एकत्र होते दिखाई दे रहे हैं।

महोबा : 19 वर्षीय युवती को बंधक बना कर गैंगरेप

महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा में गुरुवार को एक युवती को बंधक बना कर उसके साथ गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया जिले के खन्ना थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती स्थानीय बाजार से सामान खरीदने गई थी। जिसे रास्ते से अगवा कर लिया गया। तीनों बदमाश उसे गांव के बाहर वीराने में एक स्थान पर ले गए। जहां उन्होंने युवती के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। काफी समय तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। तब वह पानी की टंकी के पास अचेत अवस्था में पाई गई। इसके उपरांत घटना से पुलिस को अवगत कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होश में आने पर युवती ने घटना को लेकर जानकारी दी है। जिसमें गांव के ही युवक लल्लू वर्मा व उसके दो साथियों पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने लल्लू व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़ित युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच शुरू की गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।

पंजाब : सहायक पुलिस महानिरीक्षक एक करोड़ की रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (एआईजी) आशीष कपूर (कमांडेंट, चौथी आईआरबी, पठानकोट) को अलग-अलग चेकों के द्वारा एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।

इस मुकदमे में डीएसपी इंटेलिजेंस पवन कुमार और एएसआई हरजिन्दर सिंह को भी आरोपी के तौर पर नामज़द किया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तीनों ही आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7-ए और आईपीसी की धारा 420, 120-बी के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

प्रवक्ता ने बताया कि साल 2016 में केंद्रीय जेल अमृतसर में बतौर जेल अधीक्षक के तौर पर तैनाती के दौरान आशीष कपूर की जान पहचान सैक्टर 30, कुरुक्षेत्र, हरियाणा की पूनम राजन नामक महिला के साथ हो गई थी जो किसी केस में जेल में ज्यूडिशियल रिमांड पर थी।

पूनम राजन जब मां प्रेम लता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति समेत थाना जीरकपुर में आईपीसी की धारा 420/120-बी के अंतर्गत दर्ज एफआईआर नंबर 151/ 2018 में पुलिस रिमांड पर थी तो तब आशीष कपूर थाना ज़ीरकपुर में गया और धोखे से पूनम राजन की मां प्रेम लता की जमानत मंजूर दिलाने और अदालत से बरी कराने में मदद करने के लिए राजी कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद आशीष कपूर ने थाना जीरकपुर के तत्कालीन एसएचओ पवन कुमार और एएसआई हरजिन्दर सिंह (नंबर 459/ एसजीआर) की मिलीभगत से पूनम राजन की भाभी प्रीति को बेकसूर करार कर दिया। इस मदद के बदले में आशीष कपूर ने उक्त प्रेम लता से एक करोड़ के अलग-अलग चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए जो अपने परिचतों के नाम पर जमा करवा करके एएसआई हरजिन्दर सिंह के द्वारा रुपए प्राप्त कर लिए।

प्रवक्ता ने बताया कि ऐसा करके उपरोक्त मुलजिमों आशीष कपूर, पवन कुमार और हरजिन्दर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून और आईपीसी की धारा 420, 120-बी के अंतर्गत जुर्म करने पर मौजूदा केस दर्ज किया गया है।