Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 555 -
होम ब्लॉग पेज 555

राजस्थान में 201 RAS अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन्न

0

जयपुर। राज्य सरकार ने दो सौ से अधिक राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन्न किया है।

कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव देवेद्र कुमार ने बुधवार रात 201 आरएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन्न के आदेश जारी किए। दो सौ एक आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची में राजस्व बोर्ड अजमेर के सदस्य लालाराम गुगरवाल को उद्योग मंत्री शकुंतला रावत का विशिष्ट सहायक बनाया गया है। एपीओ चल रहे आरएएस राजेंद्र सिंह को भी सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में रिक्त पड़े अतिरिक्त निदेशक और पदेन संयुक्त शासन सचिव के पद पर लगाया गया है।

इसी तरह आरएएस राजेंद्र कुमार वर्मा को नगर निगम हेरिटेज के रिक्त पड़े अतिरिक्त आयुक्त पद पर, मूलचन्द को कृषि और पंचायती राज (कृषि) विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर लगाया गया है जबकि एपीओ चल रहे आरएएस ब्रजेश कुमार चांदोलिया को खादी बोर्ड जयपुर का सचिव नियुक्त किया गया है।

एपीओ चल रही आरएएस अल्पा चौधरी को राज्य राजस्व आसूचना निदेशालय जयपुर के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), आरएएस बालमुकुंद असावा को आबकारी विभाग उदयपुर में अतिरिक्त (प्रशासन), किशोर कुमार को परिवहन विभाग में अतिरिक्त आयुक्त (प्रवर्तन), केसरीलाल मीणा को कालेज शिक्षा, जयपुर में अतिरिक्त आयुक्त, सुखवीर सैनी को पंजीयन एवं मुद्रांक जयपुर में अतिरिक्त महानिरीक्षक (प्रशासन), राजेश वर्मा को पंचायती राज विभाग जयपुर में अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (प्रथम), विवेक कुमार को कार्मिक (ख्) विभाग में संयुक्त शासन सचिव, पूनम प्रसाद सागर को उदयोग एवं वाणिज्य विभाग में संयुक्त शासन सचिव, एपीओ नारायण सिंह चारण को मुख्यकार्यकारी अधिकारीजिला परिषद कम अतिरक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माण्डा) नागौर लगाया गया है।

आरएएस परशुराम धानका को दौसा का अतिरिक्त कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, एपीओ राजेंद्र सिंह कविया को कार्मिक विभाग में संयुक्त शासन सचिव, डॉ विरेन्द्र सिंह को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जयपुर प्रथम, गौरव चतुर्वेदी को अतिरिक्त निदेदशक आईसी कम परियोजना निदेशक एनएचएम राजस्थान जयपुर, सुनील भाटी को कार्यकारी निदेशक राजस्थान स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड जयपुर, पंकज कुमार ओझा को रजिस्ट्रार राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण जयपुर, कविता पाठक को निदेशक राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिष्द उदयपुर के पद पर लगाया गया है।

अजमेर में राष्ट्रसंत गोविंद देव गिरी का भरत चरित्र पर व्याख्यान 12 को

0

अजमेर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के कोषाध्यक्ष राष्ट्रसंत गोविंद देव गिरी महाराज अजमेर में पहली बार 12 अक्टूबर को भरत चरित्र का व्याख्यान कर पारिवारिक संयोजन के इसमें छिपे संदेश से आमजन को लाभांन्वित करेंगे।

जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से अग्रसेन महाराज की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में यह उत्सव फाई सागर रोड स्थित हंस पैराडाइज में होगा।

संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि बुधवार शाम को 6:30 बजे से उत्सव विधिवत रूप से आरंभ हो जाएगा। कार्यक्रम में जिज्ञासु श्रद्धालुगण भाग ले सकेंगे। मुख्य अतिथि विष्णु, सत्यनारायण चौधरी, ओम प्रकाश, अशोक कुमार गर्ग, गिरधारीलाल मंगल, एवोकेट लोकेश अग्रवाल होंगे।

जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया ने बताया कि उपरोक्त उत्सव का संयोजन प्रमुख समाज सेवी एवं व्यवसाई सुनीलदत्त जैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट अजीत अग्रवाल, अजमेर व्यापार महासंघ के किशनलाल गुप्ता, विख्यात भजन गायक एवं समाजसेवी विमल गर्ग, अग्रवाल बंधु पश्चिम क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल, संघ के विविध क्षेत्रों से जुड़े हुए मोहनलाल खंडेलवाल, राकेश विजयवर्गीय, सुभाष नवाल, एचडी बाहेती, शिखरचंद्र सिंगी, रमाकांत बाल्दी, अग्रसेन जयंती के मुख्य संयोजक शिवशंकर फतेहपुरिया एवं अशोक पंसारी ने किया है।

मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खंडेलवाल ने इस उत्सव को अजमेर शहर के लिए यह अनूठा अवसर बताते हुए शहर के सभी गणमान्य रसिक जिज्ञासु श्रद्धालुओं को इसमें शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर परिवार में संस्कार चाहिए तो ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

उत्तर पश्चिम रेलवे यात्री ट्रेनों के समयपालन में फिर प्रथम

0

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे यात्री ट्रेनों के समयपालन में फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। यहउपलब्धिा लगातार तीसरे साल हासिल की गई है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष में सितम्बर माह तक 16.29 मिलियन टन माल लदान किया तथा सितम्बर माह तक 1787.8 करोड़ की आय प्राप्त की।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा के दिशा-निर्देशों अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया ताकि यात्री और माल उपभोक्ताओं को अधिकाधिक सुविधा प्रदान की जा सकें।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार विजय शर्मा के प्रयासों के फलस्वरूप इस वर्ष सितम्बर माह तक ट्रेनों के 97.88 प्रतिशत समयपालन को प्राप्त कर उत्तर पश्चिम रेलवे सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर प्रथम स्थान पर है। उत्तर पश्चिम रेलवे विगत तीन साल से लगातार यात्री गाडियों की समय पालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अग्रणी बना हुआ है।

इसी के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्तमान में माल लदान में अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप इण्डस्ट्रीयल वाटर, पुट्टी, प्याज, किन्नू एवं चाईना क्ले आदि के नवीन मदो का लदान प्रारम्भ किया गया है साथ ही बिजनेस डवलपमेंट यूनिट के प्रयासों से 5 नई गुड्स शैड (ईसरदा, परबतसर सिटी, सरूपसर, जामसर एवं बिलाड़ा) खोले गए है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर इस वर्ष सितम्बर माह तक 16.29 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 21.8 प्रतिशत अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर सितम्बर माह तक प्रतिदिन 320.8 गाड़ियों की औसत इन्टरचेजिंग (एक रेलवे से दूसरे रेलवे को सौंपी गई मालगाडियों की संख्या) की गई है, जो कि विगत वर्ष से 47.7 प्रतिशत अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर बेहतर कार्य निष्पादन के फलस्वरूप सितम्बर माह तक 1787.8 करोड़ रूपए की प्रारम्भिक आय प्राप्त की गई, जो कि विगत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.9 प्रतिशत अधिक है। विजय शर्मा महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्देशन में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है।

विजयदशमीं पर बनेवडा गांव में परंपरागत शस्त्रों का किया पूजन

0

नसीराबाद/बनेवडा। रावण वध और लंका विजय के पर्व विजयदशमी के उपलक्ष्य में नसीराबाद तहसील के बनेवडा गांव में शस्त्र पूजन किया गया। हर साल की तरह दशहरे के एक दिन पहले महानवमीं को रावला स्थित चामुंडा, नागणेचा और लोक देवता कल्लाजी राठौड़ को याद किया गया।

नई पीढ़ी को उनके बारे में बताया कि कैसे वीरता पूर्वक धर्म रक्षा के लिए लड़ते हुए उन्होंने प्राणों की आहुति दी और अपने स्वाभिमान पर आंच नहीं आने दी। शस्त्र पूजा के समय दीपक और ज्योत जलाकर माताजी के जयकारे लगाए। पूर्वजों को याद कर परंपरागत शस्त्रों के तिलक कर और मौली बांधी।

ग्राम बनेवड़ा में राजपूत समाज की ओर से रावला स्थित दरवाजे में विजयदशमी के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों ने युवा और बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा सुख समृद्धि की कामना की।

विजयदशमी पर श्रीराम की रावण पर विजय की बधाई स्वरूप एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। उत्साह से लबरेज बच्चों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। गांव के ठाकुर शंकर सिंह, उम्मेद सिंह, राजेंद्र सिंह, मोड सिंह, राम सिंह, देवेंद्र सिंह, चेतन सिंह, अजीत सिंह, राजरूपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, गुड्डू बना सहित बच्चों ने शस्त्र पूजन किया।

विजयदशमी के 20 दिन बाद आने वाली दीपावली के पर्व से पहले घरों में साफ-सफाई का कार्य करवाकर लक्ष्मी पूजन की तैयारी शुरू कर दीं।

दशहरा रैली : उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बोला हमला, बताया गद्दार

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के मौजूदा एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ कहकर उन पर तीखा प्रहार किया। ठाकरे ने विधायकों को पक्ष बदलने के लिए 50 करोड़ रुपए की कथित पेशकश का जिक्र करते हुए ने कहा कि इस साल का रावण अलग है। रावण के 10 सिर हुआ करते थे, लेकिन यह रावण अलग है।

उन्होंने कहा कि पुराने दशहरा समारोहों को आज भी लोगों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए याद किया जाता है। शायद ही कभी मैं किसी सभा से अभिभूत हुआ हूं। जब आप प्यार देखते हैं, तो आप उसे खरीद नहीं जा सकता है। मेरी आत्मा की भीड़ के रूप में आप सभी को देखकर आपके सामने झुक जाती है। मैं मुख्यमंत्री के रूप में झुक गया। कोई अनुभव नहीं। झुकने की अनुमति नहीं है, लेकिन हमेशा आपके सामने झुकें। ठाकरे ने आज शाम यहां दशहरा रैली को संबोधित करते हुए कहाकि आप मेरा जीवन हैं।

उन्होंने कहा कि गद्दार कुछ समय के लिए मंत्री रहेंगे, गद्दारी की मुहर हमेशा माथे पर हमेशा रहेगी। मुझे इस बात की चिंता नहीं थी कि शिवसेना का क्या होगा। इस भीड़ पर नजर डालें, तो अब सवाल यह है कि गद्दार कैसे होंगे। माताएं और बहनें, दिव्यांग सब हैं। वफादारी यहां है। उन्होंने कहा कि ये है ठाकरे की कमाई।

उन्होंने कहा कि जब मैं अस्पताल में था, तो जो प्रभारी थे वे कटप्पा बन गए थे। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि उद्धव ठाकरे उद्धव बालासाहेब ठाकरे नहीं हैं। जिन्हें सब कुछ दिया जाता है, वे क्रोधित होते हैं और जिन्हें कुछ नहीं दिया जाता है वे मेरे साथ हैं। बालासाहेब कहा करते थे कि शिवसेना अकेली नहीं है, बल्कि आप तय करें कि मुझे रहना चाहिए या नहीं। महा विकास अघाड़ी बहुत स्पष्ट क्यों है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने पीठ में छुरा घोंपा है। आप मुझे बताएं कि जो किया गया, वह सही था? क्या मैंने हिंदुत्व छोड़ दिया है?

केरल में दो बसों की टक्कर में 9 लोगों की मौत 40 घायल

पलक्कड़। केरल में वडक्कनचेरी के निकट मंगलम में गुरूवार तड़के एक पर्यटक बस और सरकारी केएसआरटीसी बस टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गयी और 40 अन्य घायल हो गए है।

सूत्रों ने बताया कि पलक्कड़ जिले के मंगलम में रात 1205 बजे कोट्टाराक्कारा से कोयंबटूर जा रही बस को एक पर्यटक बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस दलदल में गिर गई। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय बस में एर्नाकुलम में मार बेसिल के विद्यानिकेतन स्कूल के 42 छात्र और पांच शिक्षक सवार थे।

सभी घायलों को पलक्कड़ जिला अस्पताल, त्रिशूर मेडिकल कॉलेज, अलाथुर तालुक अस्पताल और वडक्कनचेरी के एक निजी अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिसमें 10 की हालत गंभीर बताई गई है। अलाथुर और वडाकनचेरी से दमकल की टुकड़ियां मौके पर गई और बचाव अभियान चलाया गया।

फीफा व्लर्डकप में परफार्म करेंगी एक्ट्रेस नोरा फतेही

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही फीफा व्लर्डकप में परफार्म करेंगी। नोरा फतेही फीफा विश्वकप में परफॉर्म करने वाली हैं। वह दिसंबर में फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी। जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब नोरा फीफा व्लर्डकप में परफार्म करने जा रही हैं।

नोरा ,विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं। नोरा फतेही फीफा के संगीत वीडियो में शामिल होने वाली अगली कलाकार हैं, जो इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नज़र आएंगी। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है, जो दुनिया के फेमस रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक है।

नोरा फतेही फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। बताया जा रहा है कि नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।

सबगुरु राशिफल : 6 अक्टूबर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 09.40 बजे से द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि :- आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि :- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि :- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अत: सतर्क रहें।

कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य स्थल पर खुशी का अनुभव होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि :- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगे । ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

मकर राशि :- दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप कुछ रचनात्मक करेंगे। पड़ोसी की मदद लेनी पड़ सकती है। रुका हुआ प्राप्त करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि :- आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे के नए अवसर मिलेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

What you should Look Out For Think about Mail Purchase Brides Sites

0

If you are considering buying a bride, there are a number of options available. These types of range between free to paid out platforms. However , you should be aware of your risks connected with such a purchase. To avoid being tricked by a scam, you should know exactly what you are getting yourself into. There are three serious things you should be looking for when purchasing a woman: her credentials, safe practices and privateness, and value.

One of many easiest and quickest ways to get a woman to your door is by going on a mail purchase bride internet site. These sites provide a databases of ladies who all are willing to enable you with your search for love. They also allow you to search profiles, talk with potential matches, and send gifts to the girls you like.

The best these sites may have features just like text, audio, and video messages, and in some cases sound and picture chat. You might be able to begin to see the woman’s personal photos without even a premium membership.

Pertaining to a more personalised experience, you can try a website that allows you to meet her in person. Some sites may even offer interpreters and rendezvous places. For top level match for you personally, take a good look at their particular ratings and reviews.

A good deliver order bride-to-be site may have a multitude of interesting features. For example , they could have a significant user base, an successful search, and in some cases a great online shop. Another feature to look out for is definitely the “Let’s talk” feature. This really is a nice trick, as it lets you have a private talking with someone you may be thinking about.

Other features to consider incorporate video conversation, a multifunctional messenger, and an attachment-friendly interface. Ensure that you have these types of features if you want to make the love your life a success.

A fantastic mail order bride site will let you filtration system by nationality. While this may not seem to be significant, it can in fact help you reduce your search. It might be wise to select a platform that is certainly reputable and well-established. As well, the website must have strong secureness measures set up.

When you are a male, you might be convinced to register with an Oriental mail purchase brides web-site. Although you could https://brightbrides.org/american-brides be considered a lucky man, you should watch out for the dangers. Scammers create imitation profiles about such websites and utilize them to rip-off unsuspecting victims out with their hard-earned funds.

One of the most useful popular features of a good snail mail order brides to be website certainly is the Faces video game. The site can ask you a few questions about your job, family status, and religion. When you answer these, you’ll certainly be given the chance to talk about yourself. Having a nice account is something, but having one that is secure and private is another.

looking for marriage

Of course , you can also find free mail order wedding brides sites. The most used ones usually be operating out of the US and Western The european union. Free websites are often full of fake user profiles, though.

जालोर : अध्यापक सहित दो तस्कर अरेस्ट, 19 किलो अफीम का दूध, 11.98 लाख नगद बरामद

जालोर। राजस्थान में जालौर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में स्पेशल टीम एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर क्रेटा कार में सवार गवर्नमेंट स्कूल के टीचर एवं एक अन्य को भारी मात्रा में अफीम का दूध और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से प्राप्त 11.98 लाख नगद रुपए समेत गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों से जब्त किए गए मादक पदार्थ की खरीद -फरोख्त के संबंध में पुलिस की टीम पूछताछ करने में जुटी है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की रात तकनीकी सूचना पर गठित टीम द्वारा नेशनल हाईवे पर चारणीम गांव के पास एक क्रेटा कार को रुकवाया गया।

तलाशी में 18 किलो 995 ग्राम अफीम का दूध, बेचान से प्राप्त 11 लाख 98 हजार रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस ने कार सवार तस्कर श्रवण कुमार विश्नोई (38) निवासी रतनपुरा थाना चितलवाना एवं कैलाश चंद्र बिश्नोई (34) निवासी सेवाड़ा थाना करड़ा को गिरफ्तार किया गया।इनमें कैलाश चंद्र बिश्नोई गांव के पास के ही एक सरकारी स्कूल में अध्यापक है।

बरामद किए गए अफीम का दूध, नगद रुपए एवं घटना में प्रयुक्त कार को जप्त कर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मुलजिमों से इनके नेटवर्क एवं मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में थाना पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है।