Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 556 -
होम ब्लॉग पेज 556

अजमेर से दिल्ली एवं मुंबई के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने अजमेर से दिल्ली तथा अजमेर से मुंबई रेलमार्ग पर भी वंदे भारत ट्रेन संचालित करने की मांग की है।

चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अलग अलग पत्र लिखकर अगले वर्ष 2023 मे पंद्रह अगस्त तक देश में 74 वंदे भारत ट्रेन में से अजमेर को भी जोड़ते हुए अजमेर से दिल्ली वाया जयपुर तथा अजमेर से मुंबई वाया चित्तौड़गढ़ रतलाम रेलमार्ग पर ट्रेन की सौगात देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह एवं तीर्थराज पुष्कर की वजह से पर्यटन का केंद्रीय बिंदु है। साथ ही दिल्ली मुंबई मार्ग को भी जोड़ता है। अजमेर से महज दस किलोमीटर पर तीर्थराज पुष्कर तथा पच्चीस किलोमीटर पर मार्बल मंडी किशनगढ़ है।

यहां केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा विश्व प्रसिद्ध मेयो कॉलेज भी है। इस लाइन पर पर्यटकों, उद्यमियों, व्यापारियों, छात्र छात्राओं तथा विदेशी मेहमानों की आवाजाही नियमित है। वंदे भारत ट्रेन के संचालन से यात्रीभार भी बढ़ेगा।

उन्होंने लिखा कि अजमेर भारतीय रेल के नजरिए से भी 145 वर्षों का इतिहास लिए लोक एवं कैरिज कारखाना भी है। इन सब बातों के दृष्टिगत अतिमहत्वाकांक्षी व बहुप्रतीक्षित स्वदेशी तथा सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की उक्त लाइनों पर महती आवश्यकता है।

चौधरी ने लिखा कि यह बड़े गर्व की बात है कि भारतीय रेलवे 15 अगस्त 2023 तक देश के विभिन्न रेलमार्गों पर 74 वंदे भारत ट्रेन चलाने जा रहा है लेकिन अजमेर से दिल्ली एवं मुंबई के मार्ग पर भी इसके संचालन की अविलंब स्वीकृति जारी करने की कृपा करें। चौधरी ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली इस ट्रेन की सफल संचालन के लिए भी सभी संबंधित पक्षों को अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी है।

निम्बाहेड़ा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 3 किशोरों की डूबने से मौत

0

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदर थानांतर्गत कचरियाखेड़ी गांव स्थित तालाब मेँ आज शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए जिन्हें मौके पर मौज़ूद ग्रामीणों ने तलाश कर निकाल लिया और निम्बाहेड़ा चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पंहुची और ग्रामीणों से जानकारी लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि ये युवक हमारे गांव के नहीं है। प्रतिमा विसर्जन के लिए आसपास के गांव से भी लोग आए थे। पुलिस तीनो मृतकों की शिनाख्त में पुलिस लगी है। घटना से गांव में शोक व्याप्त हो गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज़ किया है।

नसीराबाद : नांदला गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 6 की मौत

नागौर में महिला के अपहरण और रेप का आरोपी अरेस्ट

नागौर। राजस्थान में नागौर शहर के महिला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को आज गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि पीड़ित महिला ने आरोपी ओम प्रकाश माली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया की 17 मई की शाम आरोपी उसे बीकानेर स्थित अपने घर ले गया। घर में बंधक बनाकर आरोपी एवं उसके भाई ने जबरन उसके साथ बलात्कार किया।

रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान सीओ विनोद कुमार सीपा द्वारा शुरू किया गया। पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से नामजद आरोपी ओम प्रकाश माली को बीकानेर से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

जौनपुर : खेत में शौच के लिए गई विकलांग किशोरी से रेप

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में विकलांग किशोरी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बुधवार को तहरीर के आधार पर बताया कि युवती शाम को खेत में शौच के लिए गई थी, उसी समय खेत में घात लगाकर बैठे गांव के एक दबंग ने उसके साथ जबरदस्ती की। किशोरी ने जब विरोध किया तब उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। इस हादसे के बाद उसने घर वापस आकर अपनी मां को पूरी बात बताई।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस स्थानीय थाने में दी। विकलांग किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना से विकलांग किशोरी के परिजन काफी डरे और सहमे हुए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पाकिस्तान के बजाय जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ बातचीत करेंगे : अमित शाह

बारामूला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं करेगा बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों से बात करेगा। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद बारामूला में अपनी पहली विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि भारत पाकिस्तान से बात नहीं करेगा।

शाह ने रैली में कहा कि कुछ लोग मुझे सुझाव देते हैं कि पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। ये सुझाव उन लोगों की ओर से आ रहे हैं जिन्होंने यहां सत्तर वर्षों तक शासन किया है। लेकिन मैं स्पष्ट हूं, मैं पाकिस्तान से बात नहीं करना चाहता। मैं बारामूला के गुर्जरों और पहाड़ी लोगों से बात करूंगा। मैं कश्मीर के युवाओं से बात करूंगा। उन्होंने (पाकिस्तान) यहां आतंकवाद फैलाया है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने दुनिया में किसी का सम्मान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के कारण 90 के दशक से जम्मू-कश्मीर के 42 हजार लोग मारे गए। उनकी मौत के लिए कौन जिम्मेदार है। उन्होंने दावा कियाकि जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार पूरी ताकत से जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध है। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर तीखा हमला किया और दोनों परिवारों पर जम्मू-कश्मीर को तबाह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कश्मीर त्रासदियों के लिए गांधी परिवार को भी निशाना बनाया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महबूबा (मुफ्ती) जी ने कहा कि गृह मंत्री को (उन्होंने जो किया है) उसका हिसाब देने के बाद ही वापस जाना चाहिए। सुनो महबूबा जी खुले कान और आंख से, हमने जो किया है, उसका हिसाब हम देंगे लेकिन तुमने और फारूक (अब्दुल्ला) साहब ने जो किया है, वह हिसाब देना चाहिए… मैं यहां महबूबा और फारूक साहब से यह पूछने आया कि कश्मीर में 70 साल में कितना निवेश आया है, कितने उद्योग लगे हैं, कितने कारखाने खुले हैं और कितने युवाओं को रोजगार दिया गया है। उन्होंने कहा कि 70 साल में सिर्फ 15 हजार करोड़ का निवेश हुआ है जबकि तीन साल में मोदी जी यहां 56 हजार करोड़ का निवेश लेकर आए हैं।

नसीराबाद : नांदला गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 6 की मौत

नसीराबाद। समीपवर्ती नांदला गांव में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के दौरान बडा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान 6 युवक गहरे पानी में चले गए और एक दूसरे की जान बचाने के प्रयास में डूब गए। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सभी के शव निकाल लिए। एक साथ 6 किशोरों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नांदला सरपंच मानसिंह रावत ने बताया कि यह हादसा अपराहन करीब साढे तीन बजे हुआ। नवरात्र के दौरान नंदा जी की ढाणी के गरबा पांडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने ग्रामीण महिलाएं, पुरुष व बच्चे सामूहिक रूप से पहुंचे थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में एक के बाद किशोर पानी में ही डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गहरे पानी में तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस भी आ गई। कडी मशक्कत के बाद देर शाम तक सभी छह शव निकाल लिए गए। मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना पर कलेक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, उपखंड अधिकारी राकेश गुप्ता, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से मृतकों को आर्थिक मुआवजे की घोषणा कर दी गई है। ग्रामीणों में रोष है। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने हादसे की सूचना के बाद ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं एवं गहरा दुख व्यक्त किया है।

मृतकों के नाम

गजेन्द्र पुत्र बाबूलाल रेगर, नसीराबाद उम्र 28 वर्ष, राहुल पुत्र केलाश रेगर, नन्दा जी ढाणी उम्र 20 वर्ष, लक्की पुत्र शंकर लाल बैरवा, नन्दा जी की ढाणी उम्र 21 वर्ष, राहुल पुत्र छीतर लाल मैघवाल, नन्दा जी की ढाणी उम्र 24 वर्ष, पवन कुमार पुत्र मोहन लाल रेगर, नन्दा जी की ढाणी उम्र 35 वर्ष, शंकर लाल पुत्र बाबूलाल रेगर उम्र 27 वर्ष की मौत हो गई।

इस्लामी देशों में हिजाब का हो रहा विरोध, कहां हैं भारत के हिजाब समर्थक?

कुछ महीनों पूर्व कर्नाटक में हिजाब पहनकर विद्यालय-महाविद्यालय में प्रवेश करने वाली मुसलमान लडकियों का विषय सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा। वर्तमान में हिजाब का विरोध करने वाले ईरान और अन्य इस्लामी देशों की महिलाओं की भावनाओं की ओर क्यों नहीं देखा जाता?

भारत की घटनाएं और संपूर्ण संसार की घटनाएं, इस प्रकार देखते हुए चुनिंदा आक्रोश दिखाई देता है। अन्य समय विविध घटनाओं में अन्य देशों के उदाहरण देने वाले वर्तमान में संपूर्ण संसार के इस्लामी देशों में जब हिजाब का विरोध हो रहा है, तब भारत में हिजाब का समर्थन करनेवाले अब कहां हैं?, ऐसा प्रश्न दुर्ग, छत्तीसगढ की अधिवक्ता रचना नायडू ने उपस्थित किया। वे हिन्दू जनजागृति समिति आयोजित ‘संपूर्ण संसार में हिजाब का विरोध, तो भारत में हिजाब के लिए आंदोलन! इस विषय पर ऑनलाइन विशेष संवाद में बोल रही थीं।

‘संगम टॉक्स’ की संपादिका तान्या ने कहा कि, हिजाब की अनिवार्यता इस्लामिक देशों का राजनीतिक कार्यक्रम है। कुछ महीनों पूर्व हमारे देश के कुछ राज्यों के विद्यालयों में हिजाब का विरोध हुआ, इसलिए मुसलमान लडकियों ने आंदोलन किया। इस घटना के वीडियो योजनाबद्ध रूप से लोगों तक पहुंचाए गए। विद्यालय में हिजाब पहनकर ही आएं, इस मांग के लिए इस विद्यालय की लडकियों को वकील भी सहजता से मिल गए और वे सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गए। उन्हें मुसलमान संगठनों का समर्थन भी मिला। हिजाब का विषय हमारे देश में अस्थिरता उत्पन्न करने के लिए किया गया।

सनातन संस्था की क्षिप्रा जुवेकर ने कहा कि पारसी बंधुओं का पर्शिया देश ईरान बन गया। इसी ईरान की मुसलमान महिलाओं ने हिजाब का तीव्र विरोध किया है। कुछ तथाकथित उदारतामतवादी षड्यंत्र द्वारा हिजाब का समर्थन कर रहे हैं।

नारीशक्ति एकत्रित आने पर क्या हो सकता है, यह संपूर्ण संसार से महिलाओं का हिजाब को हो रहे विरोध से ध्यान में आ रहा है। ईरान जैसे अनेक इस्लामी देशों में वहां के कष्टदायक कानूनों के कारण मुसलमान महिलाओं पर ही अत्याचार हो रहे हैं, जिसे अब विरोध हो रहा है। हिन्दू धर्म महिलाओं को देवी के समान मानता है, इस धर्म के आधार पर हिन्दू राष्ट्र स्थापित होने के उपरांत महिलाएं अवश्य सुरक्षित रहेंगी।

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया

0

स्टॉकहोम। अमरीका की कैरोलिन आर बर्टोजी और के बैरी शार्पलेस एवं डेनमार्क के मोर्टन मेल्डल ने क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान में 2022 का नोबेल पुरस्कार जीता है। शाही स्वीडिश विज्ञान अकादमी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

अकादमी ने एक बयान में कहा कि शार्पलेस और मेल्डल ने क्लिक केमिस्ट्री के रूप में रसायन विज्ञान के एक क्रियात्मक प्रकार की नींव रखी है, जिसमें अणु-संबंधी रचक खंड जल्दी और कुशलता से एक साथ जुड़ते हैं। सरी ओर, बर्टोजी ने रसायन विज्ञान को एक नये आयाम में ले जाते हुए इसका उपयोग जीवों में करना शुरू कर दिया है।

रसायन विज्ञान के लिए नोबेल समिति के अध्यक्ष जोहान एक्विस्ट ने कहा कि रसायन विज्ञान में इस वर्ष का पुरस्कार आसान और सरल चीजों के साथ काम करने के बजाय जटिल मामलों से संबंधित है। क्रियात्मक अणुओं का निर्माण एक सीधा रास्ता अपनाकर भी किया जा सकता है।

बर्टोजी ने ऑनसाइट टेलीफोन साक्षात्कार में अपना रोमांच जाहिर करते हुए कहाकि मैं मुश्किल से सांस ले पा रही हूं! मैं चकित हूं, यह कहना कम बयानी होगी। इस वर्ष की पुरस्कार राशि एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर है, जिसे तीनों पुरस्कार विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा।

विजयादशमी पर जयपुर में 28 स्थानों से निकले संघ के पथ संचलन

0

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से आज विजयादशमी के अवसर पर 28 स्थानों पर 29 पथ संचलन निकले और शस्त्रपूजन कार्यक्रम किए गए।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने दंड, नियुद्ध, योग और सूर्यनमस्कार किया। शस्त्र पूजन के बाद घोष के साथ सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। इस दौरान नगरवासियों ने स्थान- स्थान पर पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया। न्यू सांगानेर रोड़ के वीटी चौराहे और रोड़ संख्या पांच सीकर रोड़ पर द्विधारा संगम हुआ। यहां दो दिशाओं से आ रहे संचलन का संगम हुआ तो नयनाभिराम दृश्य देख लोग अभिभूत हो गए।

आरएसएस के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन ने विजयनगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि विजयादशमी शक्ति की उपासना का दिन है। प्रतीक के रूप में शस्त्र पूजन करते हैं। तीन प्रकार की शक्ति होती है। संगठित शक्ति, धन की शक्ति, ज्ञान की शक्ति, जिसके पास ज्ञान है, वही शक्तिशाली है। विवेकशील व्यक्ति ही इन शक्तियों का सही उपयोग कर सकता है। डॉ हेडगेवार ने संघ की स्थापना समाज को शक्तिशाली बनाने के लिए की।

इस मौके राजस्थान के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने तेजाजी नगर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संपूर्ण भारत से विश्व के अंदर धर्म की विजय और शक्ति का एक संदेश देने वाला आज का ये दिन हैं। परंपरा से अपने देश के अंदर विजयादशमी को हम सभी शस्त्र पूजन करते हैं। सौभाग्य से अपने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का काम विजय दशमी के दिन प्रारंभ हुआ। संघ आज सत्तानवे वर्ष का हो गया।

जयपुर के पॉन्ड्रिक नगर में आयोजित कार्यक्रम को क्षेत्र कार्यवाह जसवंतसिंह ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि संघ के स्वयंसेवक समाज के प्रत्येक क्षेत्र में देश के कोने कोने में विपत्ति में सभी लोगों की मदद करते हैं। इस कार्य को स्वयंसेवक बिना किसी दबाव के स्वयं प्रेरणा से करते हैं। देश में किसी भी प्रकार की विपत्ति चाहे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र, भूकंप प्रभावित क्षेत्र या विश्वव्यापी कोरोनावायरस की भयंकर प्रलयलीला हो सभी विपत्तियों में स्वयंसेवक सबसे आगे खड़ा रहा।

मानसरोवर में आयोजित कार्यक्रम को संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचार प्रमुख महेंद्र सिंहल ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि दुनिया में और समाज में शांति स्थापित करनी है तो उसके लिए सज्जन लोगों का शक्ति संपन्न होना अति आवश्यक है। सनातन हिंदू संस्कृति ही सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना मन में लेकर विश्व कल्याण की बात करती है। हम कितने भी संस्कार युक्त और गुणों से संपन्न हों लेकिन यदि शक्तिहीन हैं तो कोई भी हमारी बात नहीं सुनेगा। संघ समाज की इसी संगठित शक्ति को जागृत करने का कार्य अपनी स्थापना के समय से ही लगातार कर रहा है।

विद्याधर नगर में स्वयंसेवकों और प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करते हुए आरएसएस के जयपुर प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि समाज की सज्जन शक्ति की निष्क्रियता से अनाचार की प्रवृत्ति हावी हो रही है। अच्छे लोगों की संख्या अधिक होने के बावजूद समाज में दुर्जनों का मनोबल और बढ़ रहा है। इसलिए वर्तमान में निरंतर बढ़ रही राष्ट्र विरोधी और अवांछित गतिविधियों में लिप्त तत्वों पर अब समाज की प्रभावी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है।

नाबालिग के यौन शोषण का आरोपी दिल्ली का अधिकारी एबी प्रेमनाथ अरेस्ट

अल्मोड़ा/नैनीताल। उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोपी दिल्ली के अधिकारी एबी प्रेमनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिमांड के लिए भेज दिया गया है।

दिल्ली में तैनात एबी प्रेमनाथ पर एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मजखाली स्थित गोविंदपुर पटवारी चौकी में यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के अलावा सूचना प्रोद्योगिकी व भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व पुलिस से मामला नियमित पुलिस को सौंपा गया। रानीखेत के पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलक राम वर्मा को प्रकरण की जांच सौंपी गई। वर्मा ने बताया कि आरोपी को हल्द्वानी से हिरासत में लिया गया लेकिन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी अल्मोड़ा के मजखाली के डांडा कांडा में प्लीजेंट वैली फाउंडेशन नामक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाती है। दिल्ली की रहने वाली एक नाबालिग ने आरोपी पर यहीं यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। नाबालिग ने अल्मोड़ा के प्रभारी जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले की शिकायत की। उनके निर्देश पर मामला सिविल पुलिस को सौंपा गया।