Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 558 -
होम ब्लॉग पेज 558

Just what Mail Purchase Bride?

0

What is a all mail order bride-to-be?

A -mail order star of the event is a female who is trying to marry a person from another type of country. These females are often often called foreign brides, plus they are usually looking for marriage with a Western gentleman who will help them settle down and raise a family.

Mail-order brides to be first appeared in the American frontier during the mid-1800s, when guys from Far eastern countries were migrating West hoping of declaring land, farming, establishing businesses, and finding rare metal. While unichip did acquire a lot, these were still lacking something vital to their contentment.

These men necessary women, and so they started out ordering all mail order birdes-to-be from Eastern countries. They would write letters to chapels and post personal advertisements in magazines.

The usa has two important laws that look after foreign wives for marital life — the International Marriage Broker Regulation Act (IMBRA) and the Violence Against https://mailorderbrideguide.net/mail-order-brides-statistics/ Women Act (VAWA). Both of these acts make sure that men are generally not abusing women when they order mail order brides from other countries.

What kind of men obtain mail buy brides?

Deliver order brides to be are mostly searched for by men from the ALL OF US, Australia, and other western countries. This business tend to always be hardworking and family-oriented, they usually wish to have a serious romance with a foreign wife.

Thousands of girls will be waiting for Western men to find them. These ladies will be confident and know what they demand out of an relationship. They do not want to go through a lengthy practice of internet dating and moving down not knowing whether they will certainly end up being happy or perhaps not.

पार्षद बोले: नहीं मिला सम्मान, सिरोही सभापति और आयुक्त ने किया अपमान

सिरोही में महात्मा गांधी की मूर्ति के अनावरण के दौरान लगाया गया शिलालेख जिस पर कार्यवाहक आयुक्त का नाम है।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जबरिया सम्मान लेने की परंपरा नेताओं को छोड़कर दुनिया में शायद ही किसी में दिखे। भले ही ये ना करें कोई काम लेकिन, हर जगह मांगता है इनको अपना नाम।

टीना डाबी से तलाक लेने के बाद अतहर आमिर खान ने रचायी दूसरी शादी

नई दिल्ली। यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के पूर्व पति और श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर आईएएस अतहर आमिर खान ने डॉ महरीन काजी से अपना निकाह किया है। अतहर ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है जिसके बाद उन्हें चाहने वाले बधाई दे रहे हैं।

अतहर आमिर और महरीन काजी की शादी की रश्में कुछ समय पहले से शुरू हो चुकी थीं और आखिरकार दोनों की शादी हो गई। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर अपनी सगाई की जानकारी और तस्वीरें शेयर करने के बाद से ही वे बधाइयों से घिरे हुए हैं। अब उनकी शादी का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के पूर्व पति आईएएस अतहर आमिर खान की शादी का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। अपने इस खास मौके पर उन्होंने और उनकी दुल्हनिया ने स्पेशल डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे, जिसमें वो दोनों देखते ही बन रहे थे। निकाह के समय अतहर आमिर खान क्रीम रंग की शेरवानी पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग स्टॉल कैरी किया हुआ था। वहीं गले में हरे रंग की माला और सिर पर क्रीम कलर की पगड़ी भी बनी हुई थी। इसी तरह महरीन काजी हैली कढ़ाई वाली लहंगा-चोली पहनी हुई थीं। इसके साथ ही महरीन ने मैच करती हुई कुंदन की ज्वैलरी और गले में हैवी नेकलेस पहना था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

बता दें कि इससे पहले IAS के एग्जाम में ऑल इंडिया नंबर-2 रैंक पर रहे आईएएस अतहर आमिर खान ने पहली शादी आईएएस नंबर-1 रैक होल्डर टीना डाबी के साथ रचाई थी, लेकिन बाद में दोनों आपसी सहमति से अलग भी हो गए। कुछ समय के बाद टीना डाबी ने राजस्थान के एक सीनियर आईएएस से शादी कर ली। अब इसी तरह एक बार फिर आईएएस अतहर आमिर खान ने दूसरा निकाह डॉ. मेहरीन काजी के साथ किया है, जो कि दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और रिसर्च सेंटर दिल्ली में साइंटिफिक ऑफिसर हैं।

जम्मू कश्मीर जेल के महानिदेशक हेमंत कुमार लोहिया की हत्या

जम्मू। जम्मू कश्मीर में उधेयवाला इलाके में सोमवार देर रात महानिदेशक रैंक के एक पुलिस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। आतंकी संगठन TRF ने एचके लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस को शक है कि उनके नौकर ने इस हत्या को अंजाम दिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जेल हेमंत कुमार लोहिया गजानसू क्षेत्र के उधेदवाला में अपने दोस्त के घर पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान भी हैं और शुरुआती तौर में यह एक हत्या लग रही है।

मुकेश सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जेल के महानिदेशक हेमंत लोहिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह एक संदिग्ध हत्या का मामला लगता है। उनका गला काटने के लिए केचप की बोतल का इस्तेमाल किया गया। बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की गई। लोहिया के घर के बाहर मौजूद गार्ड ने जब उनके कमरे में आग देखी, तब वे कमरे में गेट तोड़कर दाखिल हुए। कमरा अंदर से बंद था।

उन्होंने कहा कि घरेलू सहायक फरार है। नौकर यासिर जम्मू कश्मीर के रामबन का रहने वाला है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम और अपराध टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने शव बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

सबगुरु राशिफल : 4 अक्टूबर मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, नवरात्रि नवमी पूजन, वार मंगलवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 02.21 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको एक मनोवैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, जो आपको निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा। आपका मित्र आज आपको एक मूल्यवान प्रतिक्रिया दे सकता है।

वृषभ :- आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपकी संप्रेषण की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। भाई बंधुओं की नौकरी व्यवसाय शिक्षा आदि की चिंता का समाधान हो सकता है आपकी कार्यकुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा।

मिथुन :- आज आपके व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। आपके घरेलू जीवन में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। बेहतर प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। अपना कार्य समय पर कर ले। बुजुर्गो के व्यवहार में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ हाथ से हाथ मिला के चलना होगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें।

कर्क :- आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो सकती है। आपको सहकर्मियों की सहायता करनी पड़ेगी।

सिंह :- आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है। संतान के संबंध में समस्या आएंगी। विरोधियों के साथ वाद-विवाद में उतरना अच्छा नहीं है। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करेंगे। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। काम-काज से तनाव बढेगा। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

कन्या :- आज कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। मानहानि होने की आशंका है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है। भविष्य को लेकर बेकार में चिंता करते रहना आपको बेचैन कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें।

तुला :- आज पैसों के संबंध में बड़े फैसले के लिए किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। कारोबार में इजाफा होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएं। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा।

वृश्चिक :- आज कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी। आपके ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी आज शांत रहेंगे। कार्यों में देरी होने की सम्भावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों के लिए आज के दिन विदेश से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपको इस अवसर का लाभ उठाने के लिए खुद को उसके अनुसार डालना होगा। आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। जोखिम लेने से बचे। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी।

धनु :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। आपको आज अच्छे से प्रदर्शन करना होगा जिस वजह से आपको सभी लोगों से अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

मकर :- आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार ला सकता है। थोड़े प्रयत्न से आपको ज्यादा लाभ होगा। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत आएंगी। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्याएं सुलझेगी। धैर्य से कार्य करें सफलता मिलेगी। धन का व्यय बढ़ेगा। अपनी दोस्ती सोच समझ कर करें। बुरे लोगों के संगत से बचे यह आपके लिए हानिकारक है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा।

कुंभ :- आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। मेहनत भी बहुत रहेगी। कुसंगति से बचें। कार्यक्षेत्र में अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए आप हर संभव कोशिश कर सकते हैं। जितना धैर्य रखेंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। किसी भी नये कार्यो में रूकावट पैदा हो सकती है। अतः आप इस समय नये कार्य को शुरू न करें। क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है।

मीन :- आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है।

जौनपुर : भतीजी से रेप कर वीडियो वायरल करने वाला चाचा अरेस्ट

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में अपनी ही 16 वर्षीय भतीजी से दुराचार करने के दौरान वीडियो बना कर इसे वायरल करने के आरोप में चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पीड़ित पक्षकार की तहरीर के आधार पर सोमवार को बताया कि आरोपी युवक अपनी भतीजी के साथ लगभग एक वर्ष से दुराचार कर रहा था। उसने पूर्व में दुराचार के दौरान एक वीडियो भी बना रखी थी जिससे वह ब्लैकमेल करके किशोरी के साथ लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा।

युवती ने यह बात घरवालों को तब बतायी जब गत शनिवार को उक्त युवक ने दुराचार के दौरान बनाई गई वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि उक्त वीडियो को वायरल करने के नाम पर आरोपी उनसे लाखों रुपए मांग रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सर्वेश श्रीवास्तव पुत्र संजय निवासी सबरहद के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया की सबरहद गांव में एक दुराचार का मामला सामने आया था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

बीकानेर में पटवारी 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट

बीकानेर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बीकानेर जिले में रामगढ उपनिवेशन पटवारी गोपालसिंह राजपुरोहित को आज परिवादी से 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ब्यूरो को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी आवंटितशुदा भूमि के खातेदारी अधिकार दिलवाने की एवज में पटवारी, अतिरिक्त चार्ज टीआरए उपनिवेशन तहसील रामगढ़-2 गोपालसिंह राजपुरोहित द्वारा 40 हजार रुपए रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

ब्यूरो टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ट्रेप कार्यवाही करते हुये गोपाल सिंह राजपुरोहित निवासी करणीनगर, बीकानेर को परिवादी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी पूर्व में भी वर्ष 2012 में ब्यूरो द्वारा पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था, जिसमें न्यायालय द्वारा उसे गत 24 जून को दोषसिद्ध भी किया गया। आरोपी पटवारी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

भदोही : दुर्गा पंडाल अग्निकांड में 5 की मौत, दर्जनों श्रद्धालु झुलसे

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही के औराई तहसील में नवरात्रि के दौरान सजे एक दुर्गा पंडाल में रविवार को रात के समय हुए भीषण अग्निकांड में झंलसने से अब तक पांच लोगों की मौत हो गयी और 67 लोग घायल हैं।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि औराई थाने के बिल्कुल समीप नरथुआ में बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से रात में लगभग नौ बजे दुर्गा पंडाल में आग लग गई थी। आरती के समय जब यह हादसा हुआ तब पंडाल में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग में दर्जनों लोगों को झुलसने के कारण गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस घटना पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा समितियों से बिजली और अग्निशमन के सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। सूत्रों ने बताया कि कुल 67 श्रद्धालु इस घटना में घायल हुए थे। इन्हें औराई और ज्ञानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनमें से तीन श्रद्धालुओं अंकुश सोनी (12 साल) जया देवी (45 साल) और नवीन (10 साल) की मौत कल रात ही हाे गई थी। जबकि दो अन्य की मौत आज इलाज के दौरान हो गयी। गंभीर रूप से झुलसे 43 लोगों बनारस स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

भदोही के पुलिस अधीक्षक डा अनिल कुमार ने बताया कि घायलों को यहां स्थित सूर्या ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण मची अफरा तफरी के बीच घटनास्थल पर स्थिति को सामान्य बनाने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाकर समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। योगी ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने को कहा है।

अलवर : 60 साल के बुजुर्ग ने मंदबुद्धि बालिका के साथ किया रेप

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मंद बुद्धि, मूकबधिर बालिका के साथ 60 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म कर हैवानियत की हदे पार कर दी।

नौगावा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पुत्री मंदबुद्धि है, ना तो वह सुन सकती है ना ही बोल सकती है। दो अक्टूबर को करीब दोपहर 12 से एक बजे के बीच में वह अपनी पुत्री को घर पर अकेला छोड़ कर अपने खेतों पर काम करने चली गई।

शाम को पांच बजे जब वह घर वापस आई तो उसने देखा कि उसकी पुत्री ने उल्टा नेकर पहना हुआ था। जिस पर उसे कुछ शक हुआ तो उसने अपने पड़ोसी से पूछताछ की। पड़ोसियों ने बताया कि बोड सिंह राजपूत उनके घर आया था। इस व्यक्ति ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने नौगावा थाना में दुष्कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्टाफ का टॉयलेट इस्तेमाल करने पर टीचर ने बच्ची को बेरहमी से पीटा

श्रमिक महिला से रेप, अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप

अलवर। राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में किराए पर रह रही एक महिला ने दो व्यक्तियों पर दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने एवं जान से मारने का आरोप लगाया है।

पीडिता ने इस संबंध में उद्योग नगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह एमआईए अलवर में मजदूरी के लिए आई और एमआईए इलाके के एक गांव में किराए पर रहने लगी।

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि मैं बैलदारी का काम करने के लिए भागचंद जाटव, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी-रोनपुर थाना-बड़ोदा मेव हाल किरायेदार डेरी के साथ करीब डेढ़ महीने से काम करने जाती थी। भागचंद और इसका भांजा मनीष के साथ बाइक पर बैठकर काम करने के लिए जाती थी तो ये मुझे बाइक पर बिठाकर अपने साथ जबरदस्ती अपने रूम पर ले जाते थे और दोनों मिलकर जबरदस्ती मेरे साथ गंदा काम करते थे।

जब मै इसका विरोध करती तो ये दोनों बोलते कि हमने तुम्हारा वीडियो बना लिया है, अगर किसी को बताई तो तेरे पति को मार दूंगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।