Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 561 -
होम ब्लॉग पेज 561

सबगुरु राशिफल : 2 अक्टूबर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 06.47 बजे बाद अष्टमी तिथि प्रारम्भ, गांधी जयंती, शास्त्री जयंती।

मेष :- आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको ठंडा खाने से बचना होगा, आप ज्यादा पानी, ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं। सांसारिक सुख प्राप्त होगा।

वृषभ :- आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। लंबी यात्रा करने से बचे। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं।

मिथुन :- आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।

कर्क :- आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। जिदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी सम्भावना है।

सिंह :- आज आपके कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। आत्मविश्वास से अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। व्यापार में तरक्की होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है।

कन्या :- अगर लोग परेशानियों के साथ आज आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। पुरानी उलझने सुलझाने की राह आसान होगी। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नए अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लग्न व ईमानदारी से करें। जीवन की किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।

तुला :- आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। किसी भी वजह से अगर आपकी मेहनत कम हो जाए तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर आ जाता है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। आपके काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें। आज आपको मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :- आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइए और अपनी योजना और लक्ष्य को तय करने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। सावधान रहें, तनावग्रस्त होने की झुल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। मन में चिंता और व्याकुलता रह सकती है।जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

धनु :- आज दीर्घावधि निवेश से बचिए। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। नए कार्यों को प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। शत्रु भय रहेगा। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। गुस्सा आना स्वाभाविक है।

मकर :- आज आपका अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगा। आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे।

कुंभ :- आज किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पाएंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है किसी बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

मीन :- आज का दिन अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधों में मधुरता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है।

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अजमेर जेल को भेंट की चपाती मेकिंग मशीन

0

अजमेर। श्रम एवं रोजगार पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सांसद स्थानीय क्षेत्रीय विकास योजना के अन्तर्गत बंदियों के भोजन तथा स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जेल मे सांसद निधि से तीन चपाती मेकिंग मशीनें कारागृह पर भेंट की।

संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा के जेल आगमन पर जेल ब्रास बैण्ड द्वारा जनरल सेल्यूट से अभिवादन किया गया। इसके बाद संभागीय आयुक्त मेहरा ने शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर बंदियान लंगर में स्वचालित तीन मशीनों का शुभारंभ किया।

जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह पर अब अत्याधुनिक स्वचालित मशीनों द्वारा चपाती बनाई जाएगी। भट्टी का उपयोग चपाती बनाने में किया जाता था। ये मशीनें उनसे गुणवत्ता में कहीं ज्यादा बेहतर है। संभागीय आयुक्त द्वारा नई मशीनों से निर्मित चपाती को चख कर चपाती की गुणवत्ता की प्रशंसा की।

जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि मशीनों के उपयोग से कम समय में आवश्यकतानुसार चपातियां बनाई जाएगी। प्रति मशीन 1 घण्टे में लगभग 1200 चपाती बनाती है। फिलहाल तीन मशीनों का इस्टॉलेशन किया गया है। इससे ईधन की खपत कम होगी और समय की भी बचत होगी। इसके अलावा ये मशीनें सुरक्षित हैं। इसमें किसी भी प्रकार की जनहानि का खतरा नहीं के बराबर है। स्वचालित रोटी मेकर से भोजन की गुणवत्ता में अभिवृद्धि होगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कारागार सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेल ऑर्केस्ट्रा द्वारा रंगारंग प्रस्तुतिया दी गई। मेहरा ने कैदियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बंदी जीवन में नशे से दूर रहे। जेल से बाहर जाने पर पुनः अपराध में शामिल न हो तथा समाज की मुख्य धारा से जुडें।

कार्यक्रम के दौरान कारापाल लालचन्द, धारा सिंह, उपकारापाल रविन्द्र कुमार, कमलेश कुमारी, मुख्य प्रहरी नादान सिंह, रेशम, मोतीलाल, भवानी सिंह, प्रहरी मुकेश जाखड, विजय एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

Fantasy Honeymoon Vacation spots

0

Choosing your dream honeymoon vacation spot is a major decision. Both you and your significant other need to decide on the best time and spot to travel, and how to get right now there. There are several tropical honeymoon spots to choose from. Among the best honeymoons will include a tropical joy in the Maldives, a great African safari, or a live in a chic extravagance hotel in Paris.

The Maldives is a select few of destinations in the American indian Ocean. These island getaways are a exotic paradise, with a shimmering sea and a regal coastline. These kinds of island escapes are perfect for lovers seeking relaxation and harmony. If you’re looking for something a bit more exciting, make an effort one of the Maldives’ many super-luxury all-inclusive packages.

In addition to the many dream honeymoon vacation destinations, there are lots of other activities to try in the new destination. For instance, you could attempt scuba diving or perhaps taking a helicopter tour on the islands. You could also make use of the many health spa treatments the islands offer. This is particularly helpful if you’re looking for a tiny relaxation after a long day time of wedding planning. You may even try out one of many island’s many outdoor activities, just like hiking or perhaps mountain biking.

For that honeymoon that may be all about relaxation and re-charging, the Maldives is the excellent destination. Absolutely nothing like watching the sun over the water as you drink a chilled drink and relax inside your bathing suit. When you are looking for something mail order bride free more adventurous, you could try parasailing or rock climbing.

There are several different exotic honeymoon vacation destinations from which to choose, including a visit to India, Paris, france, or Venice. The Maldives is definitely the ultimate honeymoon destination because of its breathtaking magnificence and impressive amenities. For instance , you’ll find overwater bungalows that give you a front row view of the sunset.

real sites women seeking men

For anyone who is looking for a thing less touristy, the Cook Destinations are a great alternative. These islands have crystal clear turquoise lakes and rivers and white sand beaches. There are plenty of scuba diving opportunities. They’re also known for their exciting activities, just like jet winter sports and parasailing.

During your stay on island are plenty of desire honeymoon destinations to choose from, it’s important to select a destination which has something particular to offer you and your fresh spouse. For instance , if you’re looking for the best shore, you’ll probably need to check out among the many beaches in Western Quotes. If you’re looking for the best of both sides, you could decide on a honeymoon in Paris, having its classic ballades and streets art.

For a great African firefox, you could also try out Kenya, which is home to some of the most extremely exotic wildlife on the planet. Furthermore to their wildlife, Kenya provides plenty of attractions to keep you busy. For your unique encounter, you could also try out a go up ride. You might try out one of the many other things to try in Mombasa, Kenya’s second city.

ललितपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला की अस्मत लूटी

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ बलात्कार करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने शनिवार को बताया कि आरोपी युवक के विरूद्ध कोतवाली सदर में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार कोतवाली सदर क्षेत्र की निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि वह अपने पति से अलग रहती है।

दस माह पूर्व कोतवाली सदर निवासी राजेश लाल पुत्र फ्रेडलाल उसके यहां दूध देने आता था। राजेश लाल ने उसे नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीती 26 सितंबर को वह सुबह साढे नौ बजे उसके घर आया। उस समय वह पूजा कर रही थी, तभी उसने उसके साथ बलात्कार किया।

इसके बाद वह जबरदस्ती अपने घर ले गया। जहां उसने उसे मांसाहारी भोजन बनाने के लिए मजबूर किया। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तब आरोपी ने लाठी से उसकी मारपीट कर दी। किसी प्रकार वह आरोपी के घर की कैद से भाग निकलने में कामयाब हुई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाई प्रारंभ कर दी।

कानपुर : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, 26 की माैत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शनिवार को देर शाम मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर गई एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने इस घटना में 26 लोगों के मरने की पुष्टि की है। मृतकों में 14 महिलाएं एवं 08 बच्चियां शामिल हैं।

अय्यर ने बताया कि कानपुर के थाना साढ़ के अंतर्गत श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे में 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के आधार पर बताया कि इस घटना में 22 महिलाओं और बच्चियों की मौत हुई है। घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों की मानें तो मृतकाें की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। जिला प्रशासन ने हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव के निवासी मिथलेश देवी पति रामसजीवन, केशकली पति देशराज, किरणा पुत्री शिवनारायण, पारुल पुत्री रामाधर, अंजली पुत्री रामसजीवन, राम जानकी पत्नी छिद्दू, लीलावती पत्नी रामदुलारे, गुड़िया पत्नी संजय, तारा देवी पत्नी टिल्लू, अनीता देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह, सान्वी पुत्री कल्लू, नेहा पुत्री सुंदरलाल, मनीषा पुत्री रामदुलारे, ऊषा पत्नी ब्रजलाल, गीता सिंह पत्नी शंकर सिंह, जयदेवी पत्नी शिवराम, मायावती पत्नी रामबाबू, सुनीता पत्नी प्रह्लाद, शिवानी पुत्री स्व रामखिलावन, फूलमती पत्नी स्व सियाराम, रानी पत्नी रामशंकर के रूप में हुई है। इस हादसे में तीन युवकों शिवम पुत्र कल्लू, रोहित पुत्र रालदुलारे और रवि पुत्र शिवराम की भी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से फतेहपुर जिले में चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। ट्राली में करीब 40 लोग सवार थे। मंदिर में देवी दर्शन कर देर शाम वापस लौटते समय साढ़ और गंभीरपुर गांव के बीच सड़क किनारे एक तालाब में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी श्रद्धालु ट्राली के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दबे शवों को बाहर निकाल कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने 25 को मृत घोषित कर दिया। जबकि कई अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल हुए श्रद्धालुओं को कानपुर स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (बाहरी क्षेत्र) तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए एवं गंभीर रुप से घायलों को 50 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। योगी ने जिला प्रशासन को घायलों हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में राहत एवं बचाव अभियान की योगी स्वयं निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री राकेश सचान एवं अजीत पाल को घटना स्थल पर जाकर राहत कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं।

रेलवे के अजमेर मंडल पर स्वच्छता पखवाडा का सफल आयोजन

0

अजमेर। रेलवे के अजमेर मंडल 16 सितम्बर से 30 सितंबर तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक दिन को अलग-अलग विषयवस्तु (थीम) – स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छता सवांद, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वच्छ परिसर, स्वच्छ रेलपथ, स्वच्छ नीर, स्वच्छ आहार, स्वच्छ प्रसाधन, स्वच्छ प्रतियोगिता, स्वच्छ समीक्षा के आधार पर मनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया व विभिन्न गतिविधियों का अयोजन किया गया।

स्वच्छता पखवाड़े के प्रथम दिन स्वच्छता जागरूकता दिवस के अवसर पर मंडल के अधिकारियों व रेलकर्मियों ने स्वच्छता की शपथ लेकर स्वच्छता पखवाडे की शुरूआत की। स्वच्छता सवांद दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, रेस्ट हाउस, रनिंग रूम रेलवे हॉस्पिटल में स्वच्छता व सफाई पर ई-सेमीनार व प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया गया।

स्वच्छ स्टेशन दिवस पर सभी एनएसजी -2 से एनएसजी -4 श्रेणी के स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान चलाया गया। सफाई मशीनों, उपकरणों और पौधों की उपलब्धता और सफाई कर्मचारियों के लिए सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित किए गए।

स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस के अवसर पर ट्रेनों में सफाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों द्वारा रनिंग ट्रेनों की गहन सफाई की गई। सफाई सबंधित पोस्टर लगाए गए। स्वच्छ रेलपथ दिवस के अवसर पर रेलवे स्टाफ व एनजीओ आदि की मदद से अप और डाउन होम सिग्नल के बीच पटरियों की सफाई के लिए अभियान चलाया गया।

स्वच्छ परिसर दिवस के अवसर पर रेलवे कॉलोनियों, रिटायरिंग रूम/वेटिंग हॉल, रेस्ट हाउस, रनिंग रूम और डॉरमेटरी सहित कार्यालयों की सफाई के लिए सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छ अहार दिवस के अवसर पर कैंटीन और स्टॉलों और इन पर काम करने वाले खाद्य विक्रेताओं व रसोइयों को स्वच्छता, मेडिकल चेकअप के मापदंडों पर परखा गया।

स्वच्छ नीर दिवस के अवसर पर सभी जल संयंत्रों का निरीक्षण, फिल्टरेशन व पानी की गुणवत्ता को परखा गया साथ ही रेल कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों, अस्पतालों, स्वास्थ्य इकाइयों में सभी जल संयंत्रो का गहन निरीक्षण किया गया।

स्वच्छ प्रसाधन दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशनों, कोचिंग डिपो, कार्यस्थल और अस्पतालों के सभी शौचालय ब्लॉकों की गहन सफाई की गई। स्वच्छ प्रतियोगिता दिवस के अवसर पर स्वच्छ पोस्टर के संबंध में ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जयपुर : विजयादशमी पर शहर में 29 स्थान पर संघ का पथ संचलन

0

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर महानगर की ओर से विजयादशमी पर बुधवार को शहर में 29 स्थानों पर पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

महानगर संघचालक चैनसिंह ने बताया कि विजयादशमी उत्सव नगर स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। जयपुर शहर की सभी 29 नगर ईकाइयां पर घोष के साथ पथ संचलन निकलेगा और शस्त्र पूजन के कार्यक्रम होंगे। इससे पहले संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का उद्बोधन होगा।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के साथ समाजजन भी सम्मिलित होंगे। विद्याधर नगर में अग्रसेन पार्क सेक्टर 7 में सुबह 8 बजे कार्यक्रम होगा। जहां प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। झोटवाड़ा में आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र प्रौढ कार्य प्रमुख कैलाश चन्द्र संबोधित करेंगे।

महावीर नगर का कार्यक्रम तोपखाना मैदान में आयोजित होगा। पोण्ड्रीक नगर का कार्यक्रम चौगान स्टेडियम में आयोजित होगा। अम्बेनगर का कार्यक्रम हीरा गार्डन जयसिंहपुरा में सुबह 9:15 बजे प्रारंभ होगा। गोविंद नगर में सुन्दर लॉन, गालव नगर में सूर्य नगर गलता गेट पर आयोजन होगा। गुरुनानक नगर का उत्सव रानी लक्ष्मीबाई उद्यान और आदर्श नगर का कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिर राजापार्क में आयोजित होगा।

मालवीय नगर में अपराह्न 3 बजे सेक्टर 4 मालवीय नगर में आयोजन प्रारंभ होगा। विश्व विद्यालय नगर का कार्यक्रम इंदिरा नगर झालाना डूंगरी में सुबह 7 बजे प्रारंभ होगा। महेश नगर में कृष्णापार्क एवं गोपाल नगर में केशव विहार पार्क में सुबह 7:15 बजे उत्सव का आयोजन होगा। विवेकानंद नगर का कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे इंदिरा गांधी नगर सेक्टर 3 में आयोजित होगा।

करधनी नगर में करधनी सेन्ट्रल पार्क, विजय नगर में मुरलीपुरा स्कीम और शास्त्री नगर में शिवपार्क में सुबह 7 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। बालाजी नगर में बीआर पैराडाइज में सुबह 7:15 पर उत्सव प्रारंभ होगा। हरमाड़ा में कृष्णा पैराडाइज, बनीपार्क में श्रीराम वाटिका पर उत्सव सुबह 7:30 बजे शुरू होगा।

अजमेर : पटेल मैदान में 65 फीट से ज्यादा ऊंचे रावण का होगा दहन

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में नगर निगम दशहरा मेला महोत्सव के तहत पांच अक्टूबर को विजयादशमी के मौके पर 65 फीट से ज्यादा ऊंचे रावण का दहन कराएगा।

स्थानीय पटेल मैदान पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में साथ ही 45-45 फीट के कुंभकर्ण एवं मेघनाद के पुतलों का भी दहन होगा। इससे पहले रामभक्त हनुमान अशोक वाटिका का दहन करेंगे। फतेहपुर सीकरी के शब्बीर अहमद अपने पंद्रह सदस्यों की टीम के साथ रावण के पुतलों के निर्माण में जुटे हुए हैं।

शब्बीर ने बताया कि इस बार भी रावण के पुतले मे तलवार घूमेगी, रावण मुंह से अंगारे उगलेगा, पलकें झपकाएगा उसका नाभि चक्र घूमेगा जिसमे भगवान श्रीराम अग्निबाण के जरिए वध करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार रावण के पुतले की खास बात यह होगी कि दस मुंह वाले दशानन का एक एक मुंह रिमोट से उड़ाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रावण दहन से पूर्व उसकी अट्टहास सुनने एक लाख से ज्यादा की संख्या पटेल मैदान पहुंचती है और बच्चों के साथ बड़े भी रोमांचित हो उठते हैं।

कांग्रेस नहीं पचा पा रही है मोदी की दिनों-दिन बढ़ती लोकप्रियता : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर विश्व के प्रमुख मजबूत नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिनों-दिन बढ़ती लोकप्रियता पचा नहीं पाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस स्वयं के अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रही है।

पूनियां ने आज अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस पर शुरुआत से ही जाति-पंथ और मजहब के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजस्थान की जनता के प्रति दण्डवत प्रणाम यह दर्शाता है कि उनका राजस्थान की देवतुल्य जनता और संत-महापुरुषों एवं वीरों की धरती से अथाह प्रेम है, जिसके विकास एवं तरक्की के लिये वह समर्पित हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं की संस्कृति गांधी खानदान को दण्डवत करने की रही है, जिनका जनता से कोई सरोकार नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि भारत को जोड़ने का पाखंड़ करने करने वाली कांग्रेस खुद टुकड़ों में बंट चुकी है, इनके नेता ही कांग्रेस से घृणा करने लगे हैं, जिसके प्रमाण सबके सामने हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान के आदिवासी समाज सहित सभी 36 कौम द्वारा आबू रोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत से कांग्रेस की जमीन पूरी खिसक चुकी है।

इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि विधानसभा चुनाव 2023 में मोदी के नाम, काम और भाजपा संगठन की खूबियों से तीन चौथाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेस की ऐतिहासिक हार होगी, जिसको लेकर कांग्रेस आलाकमान से लेकर गहलोत तक सभी को यह पता चल चुका है और 2024 में प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटें भी भाजपा जीतेगी और मोदी तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान की हालत यह है कि सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी तक उन्हें कोई अहमियत नहीं देते, उनके द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों के सामने कांग्रेस विधायकों से बयान दिलवाकर, अलग से बैठक करवाकर और विधायक दल की बैठक रद्द करवाकर गहलोत ने यह साबित कर दिया कि वह कांग्रेस आलाकमान से बड़े हैं।

डा पूनियां ने कहा कि गहलोत कांग्रेस को फिर से राजस्थान में रिपीट करने की बात करते हैं जबकि उन्होंने युवा, किसान और महिला विरोधी नीतियों से कांग्रेस सरकार की प्रदेश में यह हालत कर दी है कि 2023 में कांग्रेस की विपक्ष में रहने लायक स्थिति भी शायद नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि गहलोत कांग्रेस के अंदर युवा नेतृत्व को दबाने का षडयंत्र भी बराबर करते हैं, पूरे प्रदेश ने देखा कि अपने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ उन्होंने कैसे षडयंत्र रचा और कांग्रेस आलाकमान की नजरों में उनको नीचा दिखाने की साजिश रची, यह सबने देखा और इससे भी आगे बढ़कर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया, जो मुख्यमंत्री पद की गरिमा को शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत स्वयं की कुर्सी बचाने के खेल में प्रदेश की कानून और विकास को पूरी तरह भूल चुके हैं, इनके शासन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर है, कांग्रेस सरकार के झगड़े और अंतरकलह ने गांवों से लेकर शहरों तक के विकास को ठप कर दिया।

श्रीगंगानगर : स्कूली छात्रा से गैंगरेप के तीन दोषियों को 20-20 वर्ष कठोर कारावास

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) की विशेष अदालत के न्यायाधीश सुरेंद्र खरे ने आज 20-20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

विशिष्ट लोक अभियोजक गुरचरणसिंह रुपाणा ने बताया कि सूरतगढ-पदमपुर बाईपास पर स्थित गांव साहूवाला के निवासी 20 से 23 वर्ष आयु के तीनों आरोपियों मोहम्मद रफी, मेवासिंह तथा इंद्रजीतसिंह उर्फ इंदू को अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म तथा लूट का दोषी पाए गए।

प्रकरण के मुताबिक स्थानीय नेहरू पार्क के समीप एक कॉलोनी की निवासी 17 वर्षीय स्कूली छात्रा अपने दोस्त के साथ सर्दी के दिनों में 11 दिसंबर 2020 की देर शाम लगभग सात बजे स्कूटी पर अपने दोस्त के साथ सदभावनानगर में राधा स्वामी डेरे के पास सुनसान एरिया की तरफ गई थी।

तभी पास के एक खेत से निकल कर आए एक युवक ने छात्रा और उसके दोस्त को डराया धमकाया। स्कूटी की चाबी निकाल ली। इतने में दो और युवक भी आ गए। दो युवकों ने छात्रा के दोस्त को पकड़कर साइड में बिठा लिया। एक युवक छात्रा को नजदीक दूसरे खेत में ले गया। इस युवक ने जबरदस्ती छात्रा से दुष्कर्म किया। बाद में दो अन्य युवकों ने भी बारी बारी से छात्रा से जबरदस्ती की।

इस बीच युवकों ने छात्रा के दोस्त को धमकाया। उसके मोबाइल फोन से एक युवक ने अपने गूगल-पे अकाउंट में रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा। छात्रा के दोस्त ने पांच हजार रुपए उसके ट्रांसफर कर दिए। तत्पश्चात युवकों ने छात्रा और उसके दोस्त को धमकाते हुए छोड़ दिया कि वह इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताए।

घटना के बाद छात्रा इस कदर डर गई कि घर आकर परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। अगले दिन दोपहर को उसने हिम्मत की और अपनी मां को आपबीती बताई। तब यह मामला महिला थाना में पहुंचा। पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और लूट की धारों में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच तत्कालीन डीएसपी (शहर) इस्माइल खां द्वारा शुरू की गई।

अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में प्रकरण की सुनवाई के दौरान 30 गवाह तथा 15 दस्तावेज साक्ष्य पेश किए गए। विशिष्ट लोक अभियोजक गुरुचरणसिंह रुपाणा एडवोकेट ने बताया कि न्यायाधीश सुरेंद्र खरे ने तीनों आरोपियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा और 50-50 हजार का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दो-दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।