Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 563 -
होम ब्लॉग पेज 563

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

कांग्रेस चुनाव विभाग के प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के लिए खड़गे के अलावा कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर और झारखंड से केएन त्रिपाठी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए कुल 20 सेट दाखिल किए गए हैं जिनमें से खडगे की तरफ से नामांकन पत्रों के 14 सेट जमा कराए गए हैं। थरूर की ओर से पांच सेट और केएन त्रिपाठी की ओर से एक पर्चा जमा कराया गया है।

कांग्रेस चुनाव विभाग के प्रभारी ने कहा कि तीनों उम्मीदवारों में से कोई भी पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है। उनका कहना था कि यदि कोई व्यक्ति दावा करता है कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष का आशीर्वाद प्राप्त है तो उसका यह दावा गलत है।

हर उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र खुद भरा है और उसे फार्म भरने के लिए कांग्रेस हाई कमान ने नहीं कहा है और ना ही किसी को कांग्रेस अध्यक्ष का आशीर्वाद है इसलिए यदि कोई व्यक्ति ऐसा दावा करता है तो उसका यह दावा गलत है। सभी उम्मीदवारों ने अपने बल पर और खुद नामांकन पत्र दाखिल किया है।

उन्होंने कहा कि डेलीगेट्स को ही कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करना है और उन्हें ही अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देना है। यह सांगठनिक चुनाव है और कोई भी कांग्रेस डेलीगेट कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकता है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल डेलीगेट के लिए पोस्टल वोटिंग की व्यवस्था संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ निर्णय नहीं लिया गया है। अभी यही तय हुआ है कि यात्रा जिस जगह होगी वहां डेलिगेट के लिए मतदान की व्यवस्था की जाएगी।

शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

सुप्रीम कोर्ट ने नए संसद भवन पर स्थापित ‘सिंह’ में बदलाव की याचिका की खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने नवनिर्मित संसद भवन की छत पर स्थापित भारत के ‘राजचिह्न’ अशोक स्तंभ के सिंह की अनुकृति के कथित भाव एवं दृश्य परिवर्तन के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका शुक्रवार की खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह (नवनिर्मित संसद भवन की छत पर स्थापित प्रतीक) भारत का राजचिह्न (अनुचित उपयोग का निषेध) अधिनियम-2005 के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं करता है।

पीठ ने राजचिह्न के भाव एवं दृश्य परिवर्तन के संदर्भ में कहा कि यह धारणा व्यक्ति के दिमाग पर निर्भर करती है। अधिवक्ता अल्दानिश रीन और रमेश कुमार मिश्रा की ओर से दायर याचिका में शीर्ष अदालत से गुहार लगाई गई थी कि वह केंद्र सरकार को भारत के राजचिह्न को सुधारने के लिए एक निर्देश जारी करे।

याचिका में दावा किया गया था कि हाल ही में नई दिल्ली में सेंट्रा विस्टा परियोजना के तहत निर्मित नए संसद भवन की छत पर स्थापित अशोक स्तंभ में सिंह की अनुकृतियां खुले मुंह के साथ क्रूर और भी आक्रामक लगती हैं। याचिका में कहा गया था कि नए स्थापित राजचिह्न में ‘सिंहों’ के डिजाइन में एक स्पष्ट अंतर है। ये सारनाथ संग्रहालय में संरक्षित प्रतीक की तुलना में बदले हुए रूप को दर्शाते हैं।

याचिका में कहा गया था कि भारत का राजचिह्न केवल एक ग्राफिक डिजाइन नहीं है, बल्कि इसका सांस्कृतिक और दार्शनिक महत्व भी है। सिंह को अशोक के दार्शनिक और आध्यात्मिक अर्थ के कारण भारत के राजचिह्न के रूप में अपनाया गया था। इसे अनजाने और अवैध रूप से नहीं बदला जाना चाहिए था।

सबगुरु राशिफल : 1 अक्टूबर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 08.47 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आयेंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।

वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।

कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।

सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाए रखें। नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।

कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।

तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।

वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।

धनु :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है।सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।

मकर :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।

कुंभ :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

मीन :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

सिरोही : प्रधानमंत्री मोदी बिना सभा को संबोधित किए वापस लौटे

0

आबूरोड (सिरोही)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड पहुंचे लेकिन देरी हो जाने के कारण लोगों को बिना संबोधित किए ही गुजरात लौट गए। प्रधानमंत्री मात्र सात मिनिट आबूरोड में रुके और रात को 10 बजे बाद माइक का उपयोग नहीं करने के आदेश की पालना करते हुए उन्होंने भाषण नहीं दिया।

प्रधानमंत्री ने घुटने के बल तीन बार आबूरोड की भूमि को नमन किया और सभा में आए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि रात के 10 बजे बाद माइक का उपयोग नहीं कर मैं नियमों की पालना करता हूं और आपसे वादा करता हूं कि आपने जो प्यार इस सभा में हाजिर होकर मुझे दिया उसे मैं ब्याज सहित चुकाऊंगा और एक बार फिर मैं आपके बीच आऊंगा और अपनी बात कहूंगा। इस पर लोगों ने तालिया बजाकर उनका अभिनन्दन किया। उन्होंने यह विचार माइक बन्द कर व्यक्त किए।

मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने साफा पहनाकर मोदी का स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने उन्हें भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री हवाई पट्टी मानपुर लौट गए और वहां से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।

जनता उनको सुनने के लिए तीन घण्टे से इंतजार कर रही थी लेकिन अम्बाजी व गबर से लेट रवाना होने से वे जनता को सम्बोधित नहीं कर पाए। मोदी को नहीं सुन पाने से जनता लौटते वक्त मायूस दिखी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आबू रोड पहुंचने पर केंद्रीय जल मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्य सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला, डा पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, जालोर सिरोही सांसद पटेल, स्थानीय विधायक जगसी राम कोली एवं समाराम गरासिया आदि ने उनका स्वागत किया।

How to Buy a Bride Internet

0

Buying a new bride via the internet is a great approach to find the perfect partner. It can save you a lot of money during this process, and meet a female you’ll appreciate. However , there are some circumstances to keep in mind prior to starting shopping for the ideal meet.

The very best method for shopping for a bride online includes two key steps: selecting the website and applying. Choosing a reputable service is essential if you wish to guarantee the achievements of your online dating venture. These kinds of services can assist you with from choosing the right girl to acquiring a bride’s visa.

Among the most methods to buy the bride online is always to join an international dating service that provides the specific demands of men from all over the world. These sites make it easy for you to find a lady out of another region by providing you with a list of ladies from all over the globe. In addition , these websites definitely will typically encourage you to add photos on your profile.

The most effective websites also let you do more than just browse dating profiles. For instance, a number of these websites offer a account premium that includes emailing, video chatting, and perhaps sending realistic gifts. Reduced account gives you access to a sizable database of women, and you’ll have the ability to speak to all of them in real time.

The best mail order new bride companies will provide you with a range of communication options. For example , you can send her a nice image, or accompany her for the one you will have chosen. In addition , these expertise will give you the opportunity to talk to proper postal mail order wedding brides. In fact , the more prefered https://alldating4u.com/locations/greece companies will provide you with a directory of mail purchase brides based on your preferences.

One of the most efficient and cost-effective approach to buy a bride online is usually to shop around for that reputable firm. These websites are designed to help you find a suitable partner, while keeping your personal information safe. You will free women for sale find that some of these services requirement a small price for the privilege, nonetheless it’s worth their expense. In return, you will access to a substantial pool of beautiful women.

The most important a part of this process is choosing the best woman for everyone. To this end, you’ll have to placed in some effort. You need to do a little study on women in your focus on country and determine whether or not they are compatible with your own particular lifestyle. This will ensure that you get the most bang for your buck. Once you’ve found a very good match, you’ll want to sign up for a premium membership. This will let you surf through other members’ profiles and choose the the one which you think you might click with.

mail order brides are

The most important thing to remember about these sites is that you need to be a bit careful. A few scams can be located out there, and also you don’t like to get stung with a bogus provider. The best way in order to avoid falling to a trap should be to check out the reviews and stick with a good service.

अमरीकी सेना के डॉक्टर, पत्नी पर रूस के लिए जासूसी का आरोप

0

वाशिंगटन। अमरीकी सेना के एक मेजर डॉक्टर और उनकी पत्नी पर रूसी सरकार को जानकारी मुहैया कराने की योजना बनाने का आरोप लगाया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जेमी ली हेनरी और एना गैब्रिएलियन पर एक सैन्य अस्पताल में मरीजों के बारे में गोपनीय जानकारी साझा करने की योजना बनाने का आरोप है।

रिपोर्ट के अनुसार हेनरी और उनकी पत्नी गैब्रिएलियन ने कथित तौर पर एक अंडरकवर फैड्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) एजेंट को बताया कि वे रूस के लिए देशभक्ति से प्रेरित थे।

बीबीसी ने कहा कि पति और पत्नी पर मैरीलैंड के बाल्टीमोर की एक अदालत में दायर एक अभियोग में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लीक करने की साजिश का आरोप लगाया था। जिसे गुरुवार को उनकी गिरफ्तारी के बाद हटा दिया गया था।

अभियोजकों ने कहा कि दंपति रूसी सरकार को अमरीकी सरकार और सेना से जुड़े व्यक्तियों की चिकित्सा स्थितियों में अंतर्दृष्टि प्राप्त करने में मदद करना चाहते थे और हेनरी ने निजी मेडिकल रिकॉर्ड पाने के लिए अपने आपको सुरक्षित करने की भी योजना बना ली थी।

हेनरी ने एक बड़े सैन्य फ़ोर्ट ब्रैग अस्पताल में काम किया था जबकि उनकी पत्नी गेब्रियलियन पर बाल्टीमोर में जॉन्स हॉपकिन्स अस्पताल की जानकारी लीक करने का आरोप है, जहां वह काम करती हैं।

गेब्रियलियन पर एजेंट को यह बताने का भी आरोप है कि उन्होंने अमरीका द्वारा यूक्रेनी सेना को दिए गए पिछले प्रशिक्षण के बारे में जानकारी साझा कर सकती है। अगर दोनों दोषी पाए जाते हैं, तो दोनों को अधिकतम पांच साल जेल की सजा मिल सकती है।

मुंबई के होटल में महिला मॉडल आकांक्षा मोहन ने की सुसाइड

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक होटल में 30 वर्षीय एक महिला मॉडल ने आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

पुलिस के अनुसार मॉडल ने गुरुवार को मुंबई के अंधेरी के एक होटल में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मृतका की पहचान आकांक्षा मोहन के रूप में हुई है और शव बुधवार को बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को अंदेशा है कि उसने अवसाद में आकर आत्महत्या का कदम उठाया क्योंकि सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह खुश नहीं है और शांति चाहती है।

वर्सोवा पुलिस थाने में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना का पता तब चला जब होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचित किया कि होटल के कर्मचारी के कमरे का दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

काम के लिए संघर्ष कर रही मॉडल मुंबई के लोखंडवाला इलाके में यमुना नगर सोसाइटी में रहती थी और वह बुधवार दिन में करीब एक बजे होटल आई थी तथा उसने कमरे के अंदर खुद को बंद कर लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम होटल पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, जहां कमरे के पंखे से उसका शव लटका मिला।

अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि मुझे माफ करना। कोई भी इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं है। मैं खुश नहीं हूं। मुझे शांति चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्सोवा पुलिस थाने में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। थरूर शुरू से ही पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। नामांकन पत्र लेने से पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी और उनसे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी थी।

इस बीच राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि वह पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। खड़गे के समर्थन में कांग्रेस के कई नेताओं ने बयान दिया है। भारत जोड़ो यात्रा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने यात्रा बीच में छोड़कर गुरुवार को दिल्ली पहुंचते ही कहा कि वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के लिए आए हैं लेकिन एक दिन बाद सिंह ने कहा कि वह खडगे को समर्थन देने के लिए नामांकन नहीं करेंगे। युवा नेता दीपेंद्रसिंह हुड्डा ने भी खडगे की उम्मीदवारी का समर्थन किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद इस दौड़ से बाहर हो गए हैं लेकिन उनके विरोधी गुट के नेता सचिन पायलट के समर्थन दिल्ली में प्रदर्शन करके पायलट को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।

दिग्विजय पीछे हटे, नहीं भरा नामांकन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें सुबह ही इस बारे में जानकारी दे दी थी कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं भरने जा रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा कि उन्हें सुबह सिंह ने फोन किया था कि वे नामांकन नहीं भर रहे हैं। कमलनाथ के मुताबिक सिंह ने उन्हें इसका कारण पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को बताया था। सिंह ने कमलनाथ से कहा कि खड़गे वरिष्ठ नेता हैं, वे उनके घर जा रहे हैं और अध्यक्ष पद के लिए उनका (खड़गे का) साथ देंगे।

कमलनाथ ने कहा कि उसके बाद उनकी सिंह से कोई बात नहीं हुई। उन्होंने ये भी दावा किया कि खड़गे का नाम अचानक से नहीं आया, उनका नाम पहले से ही चर्चा में था। कमलनाथ ने कहा कि खड़गे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, दक्षिण भारत से हैं, उनके रूप में दक्षिण को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। राजस्थान के संदर्भ में कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान राज्य को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल का बयान सामने आ चुका है।

8वीं कक्षा की छात्रा से 8 युवकों ने किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर नौ माह तक रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है।

आरोपी आठ युवकों ने उसकी अश्लील फोटो होने का झांसा देकर बुलाया और फिर जबरन कपड़े उतरवा वीडियो बना लिया। इसके वायरल करने की धमकी दे गैंगरेप किया। उससे रुपए ऐंठने लगे। पीड़िता से आरोपियों ने करीब 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। जिसके बाद पीड़िता और रुपयों का इंतजाम नहीं कर पाई तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो उसके घरवालों तक पहुंच गया।

मामले का खुलासा होने पर पीड़िता के भाई ने आठ युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार करीब 16 वर्षीय पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन के पास 31 दिसंबर 2021 को साहिल ने फोन कर गोठड़ा के पास बुलाया और कहा कि हमारे पास तेरी फोटो है नहीं आई तो तेरा फोटो वायरल कर देंगे।

पीड़िता वहां पहुंची तो वहां मौजूद आठ लड़कों ने उसके जबरन कपड़े उतार वीडियो बना ली। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर इन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह करीब एक घंटे तक वहीं बेसुध पड़ी रही। होश आने पर वह घर लौटी। इसके बाद आरोपी उससे रुपए ऐंठने लगे। गत अगस्त माह तक इन लोगों ने पीड़िता से करीब 50 हजार रुपए ले लिए तथा दो तीन बार रेप किया।

कुछ दिन पहले उससे आरोपियों ने ढाई लाख रुपए की मांग की। पीड़िता ने कहा कि इतने पैसे उसके पास नहीं है और आरोपियों से पीड़िता ने बख्श देने की भी गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों ने रुपए नहीं देने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो वायरल हो गया। यह वीडियो परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की। तब पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अरबाज निवासी नगला डूंगर, जावेद निवासी बाजोट, मुस्तकीम निवासी इस्माइलपुर तालीम निवासी इस्माइलपुर, सलमान उर्फ छोटेलाल निवासी इस्माइलपुर, अकरम बाजोट इस्माइलपुर, अकरम निवासी इस्माइलपुर, साहिल इस्माइलपुर के खिलाफ दुष्कर्म पोक्सो और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार की, वंदे भारत ट्रेन की सवारी

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान बनी ‘वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन’ को गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया और कालूपुर स्थित अहमदाबाद स्टेशन तक यात्रा भी की।

प्रधानमंत्री सुबह गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पहुंचे जहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया।

मोदी ने स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के तहत लगे हथकरघा एवं हस्तशिल्प स्टाल पर महिला उद्यमी से बात की। इसके बाद रेल मंत्री प्रधानमंत्री को वंदे भारत एक्सप्रेस के ड्राइवर केबिन में लेकर गये और ट्रेन के संचालन संबंधी जानकारी दी। मोदी ने गाड़ी के कोच में सीटिंग की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। रेल मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार इस्तेमाल हो रहे एयर सस्पेंशन को भी दिखाया।

इसके बाद मोदी, वैष्णव एवं अन्य मेहमानों ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन कुछ दूर चल कर रुकी और फिर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अन्य महत्वपूर्ण अतिथि गाड़ी में सवार होकर अहमदाबाद स्टेशन तक गए।

यह पहला मौका है जब मोदी ने नए भारत की नई पहचान के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाली इस ट्रेन में यात्रा का अनुभव हासिल किया। यात्रा के दौरान मोदी बहुत उत्साहित एवं प्रसन्नचित्त नज़र आये। इससे पहले उन्होंने पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 15 फरवरी 19 को किया था। लेकिन उसमें सवार होकर एक स्टेशन से दूसरे स्थान पर वह इससे पहले कभी नहीं गए हैं।

अहमदाबाद से यह ट्रेन दोपहर करीब दो बजे यह ट्रेन मुंबई के लिए रवाना होगी। वडोदरा और सूरत रुकते हुए यह गाड़ी करीब सात बजकर 35 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। मुंबई और गांधीनगर के बीच यह गाड़ी एक अक्टूबर से सामान्य यात्रियों के लिए चलने लगेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस 519 किलोमीटर का यह सफर करीब साढ़े छह घंटे में तय करेगी।

रेल मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन चलने वाली यह 20901 डाउन गाड़ी मुंबई सेंट्रल स्टेशन से सुबह छह बज कर 10 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन 8:50 बजे सूरत पहुंचेगी और 8:53 बजे रवाना हो कर 10,20 बजे वडोदरा पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद 10:25 बजे रवाना हो कर 11.35 बजे अहमदाबाद और 11.40 बजे रवाना हो कर 12.30 बजे गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में 20902 अप गाड़ी गांधीनगर कैपिटल से दोपहर में 02.05 बजे रवाना हो कर 02.45 बजे अहमदाबाद, पांच मिनट के ठहराव के बाद 04 बजे वडोदरा और फिर 05 मिनट के ठहराव के बाद शाम 5.40 बजे सूरत पहुंचेगी। सूरत से 5.43 बजे रवाना हो कर रात 8.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

इस प्रकार से यह गाड़ी डाउन दिशा में 06 घंटे 20 मिनट और अप दिशा में 06 घंटे 30 मिनट का समय लेगी। गाड़ी की औसत गति 87 से 89 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी जबकि अधिकतम गतिसीमा 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच रहेंगे। दोनों छोर पर ड्राइवर केबिन वाले सी-1 और सी-14 कोच में 44-44 सीटें, सामान्य चेयरकार में 78-78 सीटें और दो एग्जीक्यूटिव कोचों में 52-52 सीटें हैं। इस तरह से गाड़ी में कुल 1128 यात्री सवार हो सकते हैं। ट्रेन में एग्ज़ीक्यूटिव श्रेणी में किराया 955 रुपये से 2505 रुपए के बीच तथा एसी चेयरकार का किराया 515 रुपए से 950 रुपए के बीच होगा।

भारतीय रेलवे की नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेन अधिकतम 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस का नया रैक पहले से हल्का है और नई आधुनिक बोगी डिजायन के कारण यात्रियों को 180 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से बिना कोई झटका या कंपन के दौड़ने में सक्षम है। पहली वंदे भारत 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने के अनुकूल है।

रेल मंत्री के मुताबिक वंदेभारत एक्सप्रेस के 75 रैकों का निर्माण अगले माह से चेन्नई में इंटीग्रल कोच कारखाने में शुरू हो जाएगा और हर माह दो तीन से शुरू हो कर आठ दस रैक प्रतिमाह तक बनने लगेंगे। वंदे भारत के भविष्य में बनने वाले 400 रैक 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम होंगे जिन्हें विकसित देशों में निर्यात भी किया जाएगा।

वंदे भारत के पहले संस्करण एवं इस नये संस्करण के बीच अंतर का उल्लेख करते हुए कहा कि नयी वंदे भारत ट्रेन शून्य से सौ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति मात्र 52 सेकेंड में पार कर लेती है जबकि पहले संस्करण वाली वंदे भारत को 54.6 सेकेण्ड लगते हैं। बुलेट ट्रेन को इस गतिसीमा को पार करने में 55 सेकेंड लगते हैं।

पहली वंदे भारत का एक्सल लोड 17 टन था जो नयी गाड़ी में 15.3 टन है। पहली गाड़ी का वजन 430 टन था लेकिन नई गाड़ी का वजन 392 टन है यानी 38 टन कम है। बाढ़ की दशा में यदि पटरियों पर दो फुट तक पानी भरा है तो भी वंदे भारत ट्रेन को आराम से चलाया जा सकता है, पहले संस्करण का केवल 40 सेंटीमीटर यानी सवा फुट से कुछ अधिक तक भरे पानी में ही चलाया जा सकता है। पहली वंदे भारत ट्रेन की लागत 97 करोड़ रुपये थी जबकि नयी वंदे भारत की लागत करीब 107 करोड़ रुपए है। नए एसी सिस्टम में ऊर्जा की खपत 15 प्रतिशत कम होगी।

उन्होंने बताया कि नई गाड़ी में वायु प्रशीतन (एसी) प्रणाली को भी उन्नत बनाया गया है और अब इसमें एक फोटो कैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम लगाया गया जो वातावरण में कोरोना सहित किसी भी वायरस को खत्म कर देता है। नए एसी सिस्टम में ऊर्जा की खपत 15 प्रतिशत कम होगी। नयी गाड़ी में बेहद आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें लगाईं गई हैं। पहले संस्करण में बैटरी बैक अप एक घंटे है जबकि नए संस्करण में तीन घंटे का बैटरी बैक अप है।

नए रैक में टक्कररोधी तकनीक ‘कवच’ लगाई गई है। गाड़ी में आग लगने की स्थिति में इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों को बचाने के लिए स्वचालित प्रणाली लगाई गई है। आपात निकास भी बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन की बोगी की डिजायन में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। एयर सस्पेंशन के कारण पटरियों से झटके नहीं लगते हैं जबकि साइड डैम्पर्स के कारण कोच में तेज गति के कारण दाएं बाएं होने से बचाव होता है। इसी कारण 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति पर पानी के गिलास में एक बूंद भी नहीं छलकती है।

रेल मंत्री का कहना है कि रेलगाड़ियों में यात्रा के आरामदेह होने को राइडिंग इंडेक्स से आंका जाता है। वंदे भारत ट्रेन के नये संस्करण का राइडिंग इंडेक्स 3.2 है जबकि विश्व के विकसित देशों में प्रमुख लग्जरी गाड़ियों का राइडिंग इंडेक्स 2.8 से 3 तक है। वंदे भारत को यदि विदेशों में बिछी पटरियों के स्तर वाले ट्रैक पर चलाया जाये तो कम्फर्ट इंडेक्स 2.8 तक आसानी में आ जाएगा।

वैष्णव के मुताबिक वंदे भारत के उन्नत संस्करण को विश्व बाजार में निर्यात के लिए पेश किया जा सकता है। दूसरे लग्जरी रेल रैकों की तुलना में कम लागत वाले और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कम्फर्ट इंडेक्स वाले रैक को बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की आशा है।