Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 564 -
होम ब्लॉग पेज 564

सबगुरु राशिफल : 30 सितम्बर शुक्रवार का दिन आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 10.35 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज के दिन आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की कोशिश करना होगा। न बोलने में नौगुण की नीति अपनाकर चलेंगे तो पारिवारिक सदस्यों के साथ संघर्ष से बच सकेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आएगा।

वृष राशि :- आज आप नए कार्य या आयोजन का निर्णय ले सकेंगे। नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी और पुत्र की तरफ से आप सुख और संतोष अनुभव करेंगे। वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन आपके उत्साह को बढ़ाएंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

कर्क राशि :- आज आपको निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। धार्मिक कार्य मे मन लगेगा। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह राशि :- मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी। कुटुंबीजन, मित्र-मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बीतेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रणय-प्रसंगों की पूर्व भूमिका निर्मित होगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य होंगे।

कन्या राशि :- आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उसके साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, अतः गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों तथा विरोधियों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में जाने का अवसर आएगा।

तुला राशि :- आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतानों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकारी कार्यों में आपका मन लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि :- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है, संभव हो तो प्रवास न करें। निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं कर पाने से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। योग, ध्यान और आध्यात्मिक पठन राहत देगी।

धनु राशि :- वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का है, इसलिए साहस के साथ कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है। योग्य जगह पर पूंजी-निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आवश्यक खर्च भी होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

कुंभ राशि :- आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएं सामने आएंगी। धन खर्च की संभावना है।

मीन राशि :- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में खटराग होगा। ईश्वर आपकी मुसीबत कम करेंगे।

1 अक्टूबर से रेलवे समय सारणी में परिवर्तन, यहां देखें समय सारणी

0

अजमेर। अजमेर मंडल की विभिन्न ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान समय में 1 अक्टूबर 2022 से परिवर्तन हो जाएगा। अजमेर मंडल के 23 स्टेशनों पर विभिन्न गाड़ियों के कुल 910 आगमन-प्रस्थान समय इससे प्रभावित होगा।

पुष्कर स्टेशन पर 2, मदार जंक्शन पर 12, अजमेर स्टेशन पर 152, ब्यावर स्टेशन पर 52, हरिपुर स्टेशन पर 8, सोजत रोड स्टेशन पर 18, मारवाड़ जंक्शन पर 96, सोमेसर स्टेशन पर 6, रानी स्टेशन पर 28, फालना स्टेशन पर 80, जवाई बांध स्टेशन पर 22, पिंडवाड़ा स्टेशन पर 36, आबू रोड स्टेशन पर 102, नसीराबाद स्टेशन पर 28, विजयनगर स्टेशन पर 30, भीलवाड़ा स्टेशन पर 54, कपासन स्टेशन पर 24, फतहनगर स्टेशन पर 20, मावली जंक्शन पर 48, राणा प्रताप नगर स्टेशन पर 40, उदयपुर स्टेशन पर 46, बड़ीसादड़ी स्टेशन पर 04 और डूंगरपुर स्टेशन पर 2 गाड़ियों के आगमन प्रस्थान समय मे परिवर्तन किया जा रहा है।

रेलवे ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे 1.10.2022 को और इसके पश्चात यात्रा से पूर्व एसएमएस सेवा 139 अथवा वेबसाईट www.indianrail.gov.in या www.trainenquiry.com से आगमन-प्रस्थान समय का मिलान करने के बाद यात्रा करें।

एचओईआर के संबंध में इन हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम

वरिष्‍ठ मंडल कार्मिक अधिकारी हेमंत सुलानिया के निर्देशन में मंडल कार्यालय में कार्यरत कार्मिक शाखा के कर्मचारियों हेतु एचओईआर के संबंध में इन हाउस प्रशिक्षण आयोजन किया गया। रेल कर्मचारियों से संबंधित डयूटी रोस्‍टर, वर्गीकरण, समयोपरि भत्ते के नियम व गणना, कार्य विश्‍लेषण इत्‍यादि के संबंध में मनीष दवे सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा प्रेजेन्‍टेशन के माध्‍यम से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिक शाखा में कार्यरत कार्मिक निरीक्षकों सहित लगभग 70 कर्मचारियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ उठाया।

अब मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ में लंबे समय से चर्चा में रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज स्पष्ट कर दिया कि अब वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

गहलोत ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि राजस्थान में जो राजनीतिक संकट रविवार को पैदा हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था और ऐसा नहीं होना चाहिए था तथा इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव ऐसे माहौल में वह नहीं लड़ सकते हैं और उन्होंने सोनिया गांधी को भी इस बारे में उन्होंने अवगत करा दिया है। उनका यह भी कहना था कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी उन्होंने इस बारे में बता दिया है।

सियासी घमासान के बीच राजस्थान का मुख्यमंत्री बने रहने संबंधी सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह निर्णय आलाकमान का होता है और वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं रहेंगे, इस बारे में फैसला कांग्रेस आलाकमान को ही करना है और वह फैसले का अनुपालन करेंगे।

अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि विधायक दल के नेता के चुनाव में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया जाता है लेकिन राजस्थान में विधायक दल की बैठक से पहले जो कुछ हुआ वह कांग्रेस की परंपरा के खिलाफ है।

अजय माकन पर बरसे मंत्री गोविंद राम मेघवाल और धर्मेंद्र राठौड़

दिग्विजय सिंह के मध्यप्रदेश से प्रस्तावक कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना

अजय माकन पर बरसे मंत्री गोविंद राम मेघवाल और धर्मेंद्र राठौड़

जयपुर। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर रविवार को हुए घटनाक्रम के बाद कांग्रेस सरकार के मंत्री एवं पार्टी नेताओं की बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है और आपदा राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल एवं राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने अपनी ही पार्टी कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर उनकी भूमिका संदिग्ध होने का आरोप लगाते हुए पार्टी आलाकमान से न्याय करने की मांग की है।

मेघवाल एवं राठौड़ ने आज यहां मीडिया से बातचीत में माकन पर हमला बोलते हुए उनकी भूमिका को संदिग्ध बताते हुए कहा कि एक साल पहले जयपुर जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस सदस्यों की संख्या भाजपा से अधिक होने के बावजूद कांग्रेस के ही विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने भारतीय जनता पार्टी से सांठगांठ कर जयपुर में भाजपा का जिला प्रमुख बनवा दिया।

इसकी शिकायत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के द्वारा माकन को भेजी गई लेकिन आज तक इस पर कोई नोटिस या कार्रवाई नहीं हुई जबकि रविवार को संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के घर विधायकों के जाने के मामले में धारीवाल सहित तीन लोगों को नोटिस दे दिए गए।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक होटल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से वेद प्रकाश सोलंकी ने मुलाकात की थी और उसके बाद उनके दो सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में वोट डाला और उनका जिला प्रमुख बनवा दिया गया। यह रिपोर्ट माकन को भेज दी गई लेकिन आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि अजय माकन की भूमिका संदिग्ध हैं और उनका रवैया ठीक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि माकन ने जयपुर जिला परिषद के मामले और मानसेर में जाकर सरकार गिराने का प्रयास करने के मामले में कोई नोटिस क्यों नहीं दिया गया।

दोनों नेताओं ने कहा कि उनका मकसद आलाकमान का इस और ध्यान खींचना है ताकि वह उनके प्रति न्याय करें। उन्होंने सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कहा कि सियासी संकट के समय जो 35 दिन तक मानेसर में रहे उनमें से वे बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे एक साल पहले चुनाव लड़ना पड़े।

यूनियन बैंक ने महिला उद्यमियों को 1000 करोड़ से अधिक का ऋण वितरित किया

नई दिल्ली। यूनियन बैक ने महिला सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए गुरुवार को दावा किया कि बैंक ने अपनी प्रमुख योजना यूनियन नारी शक्ति के तहत महिला उद्यमियों को 1000 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण वितरित किए हैं।

बैंक ने आज यहां जारी अपनी विज्ञप्ति में कहा कि इस योजना में उदार शर्तों के साथ महिला उद्यमियों को दो लाख से 10 करोड़ रुपए की जरूरत के आधार पर ऋण सुविधाओं की मंजूरी दी गई है।

गौरतलब है कि नारी शक्ति योजना के तहत बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों को सहायता प्रदान करने के लिए बैंक ने एक माह का अभियान चलाया था जिसमें बैंक ने देशभर में 10,000 से अधिक महिला उद्यमियों को 1,000 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण वितरित किया है।

बैंक के मुख्य महाप्रबंधक (एमएसएमई) सी एम मिनोचा ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लिए महिला उद्यमियों की सहायता कर मील का पत्थर हासिल करने का यह एक बेहद खास क्षण है।

उन्होंने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सभी एमएसएमई के लिए पहली पसंद बनने के अपने दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में महिला उद्यमियों का समर्थन करने के लिए अपनी इस यात्रा जारी रखेगा। ताकि महिला उद्यमियों की पहली पसंद हमारा बैंक बने।

दिग्विजय सिंह के मध्यप्रदेश से प्रस्तावक कांग्रेस नेता दिल्ली रवाना

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में ताल ठोकने के बाद उनके समर्थक नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ गोविंद सिंह ने आज यहां 12 प्रस्तावक विधायकों की सूची जारी की।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख केके मिश्रा ने डॉ गाेविंद सिंह की ओर से 12 विधायकों के नाम प्रस्तावकों के रूप में जारी करने की पुष्टि करते हुए कहा कि ये सभी नेता दिल्ली की ओर कूच कर गए हैं और वे कल वहां दिग्विजय सिंह के नामांकनपत्र दाखिल के दौरान प्रस्तावकों के रूप में मौजूद रहेंगे।

डॉ गोविंद सिंह की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखा गया पत्र भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें दिग्विजय सिंह के प्रस्तावकों के रूप में 12 विधायकों डॉ गोविंद सिंह के अलावा हिना कांवरे, जीतू पटवारी, पीसी शर्मा, लाखन सिंह यादव, आलाेक चतुर्वेदी, आरिफ मसूद, कांतिलाल भूरिया, रामलाल मालवीय, सुरेंद्र सिंह बघेल, विपिन वानखेड़े और कमलेश्वर पटेल के नाम शामिल हैं।

इस पत्र में विपक्ष के नेता डॉ सिंह ने कमलनाथ को संबोधित करते हुए लिखा है कि आपसे दूरभाष पर हुई चर्चा अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चुनाव के नामांकन हेतु प्रस्तावकों समर्थकों के नाम दिए जाने के संबंध में मुझे निर्देशित किया था। अत: माननीय विधायकों के नाम प्रस्तावित हैं।

इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के अनुज एवं कांग्रेस विधायक सचिन यादव भी इंदौर होते हुए कल यानी शुक्रवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे। वे भी सिंह के नामांकनपत्र दाखिले के समय मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह केरल से यह यात्रा बीच में ही छोड़कर दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्होंने आज वहां नामांकनपत्र लिया है और वे कल विधिवत तरीके से नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। नामजगदी का परचा दाखिल करने की कल अंतिम तिथि है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा को हमेशा निशाने पर रखने वाले दिग्विजय सिंह के समर्थक कांग्रेस नेता रामेश्वर नीखरा और अन्य कट्टर समर्थक भी दिल्ली पहुंच गए हैं। सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की संभावनाओं के बीच उनके गृह जिला गुना के अलावा राजधानी भोपाल और राज्य के अन्य हिस्सों में उनके समर्थकों में प्रसन्नता देखी जा रही है।

हालांकि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे पूरी दृढ़ता से वकालत कर रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर राहुल गांधी काे ही आसीन होना चाहिए। वर्मा यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि कांग्रेस हाईकमान को दादागिरि करते हुए राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहिए।

पचहत्तर वर्षीय दिग्विजय सिंह मूल रूप से गुना जिले के राघौगढ़ निवासी हैं और लगभग पांच दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। वे 1993 से 2003 तक राज्य के लगातार दस वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे और मध्यप्रदेश के संसदीय इतिहास में वे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहने वाले नेता बने थे।

हालांकि मौजूदा मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने उनके कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया और अब चौहान राज्य में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहने वाले नेता बन गए हैं।

दिग्गी राजा के नाम से पहचाने जाने वाले दिग्विजय सिंह ने 1990 के दशक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व संभाला था और उन्होंने लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में सड़क मार्ग से पूरे प्रदेश (अविभाजित मध्यप्रदेश, जिसमें छत्तीसगढ़ का हिस्सा भी शामिल) का सघन दौरा कर पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाई थी।

इसके बाद जब 1993 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार में वापसी हुई, तब उन्होंने उस समय के दिग्गज कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के अलावा अन्य तत्कालीन वरिष्ठ नेताओं जैसे माधवराव सिंधिया, विद्याचरण शुक्ल, श्यामाचरण शुक्ल आदि के बीच बेहतर सामंजस्य बनाकर पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया था।

इसके बाद 1998 के चुनाव में कांग्रेस फिर से विजयी हुई और सिंह फिर से मुख्यमंत्री बने। हालांकि 2003 के विधानसभा चुनाव में सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह से पराजय का सामना करना पड़ा था और उसके बाद से कांग्रेस लगातार 15 वर्षों तक यानी 2018 तक सत्ता से बाहर रही।

कारों में 6 एयर बैग लगाने की अनिवार्यता में एक वर्ष की मिली छूट

नई दिल्ली। सरकार ने ऑटोमोबाइल कंपनियों को बड़ी राहत देते हुये यात्री कारों में एक अक्टूबर 2022 से छह एयर बैग लगाने की अनिवार्यता में एक वर्ष की छूट दे दी है और अब ऑटोमोबाइल कंपनियों को एक अक्टूबर 2023 से छह एयर बैग लगाने होंगे।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए एम-1 श्रेणी की कारों में एक अक्टूबर 2023 से छह एयरबैग लगाना अनिवार्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑटो उद्योग के सामने मौजूद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला संकट और माइक्रो इकोनॉमिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि सभी यात्री कारों एम-1 श्रेणी की कारों पर कम से कम 6 एयरबैग अनिवार्य करने का प्रस्ताव एक अक्तूबर 2023 से लागू किया जाएगा।

गडकरी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि सभी कीमतों और सभी प्रकार के मोटर वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्री सुरक्षा को देखते हुए अगले साल 1 अक्टूबर से एम-1 श्रेणी की यात्री कारों में छह एयर बैग लगाने जरूरी कर दिए जाएंगे।

गडकरी का कहना है कि इससे पहले, पीछे से लगने वाली टक्कर की सूरत में मोटर वाहन यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियमों 1989 में संशोधन कर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का फैसला किया गया।

इस संबंध में गत 14 जनवरी को मसौदा अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें आगामी एक अक्तूबर के बाद निर्मित सभी एम-1 श्रेणी के वाहनों के भीतर दोनों तरफ और दो साइड से खुलने वाले एयर बैग फिट किए जाने का प्रस्ताव किया गया था। इनमें से आगे की सीटों पर बैठने वाले यात्रियों के लिए एयरबैग और पीछे की सीटों पर बैठने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए वाहन के भीतर दोनों ओर से खुलने वाले पर्दे और ट्यूब आकार के एयरबैग लगाए जाने का प्रस्ताव था।

दिल के दुश्मन हैं जंक फूड, जिमखाना और एनर्जी ड्रिंक्स

0

भारत में कम उम्र में कार्डियक अरेस्ट (हृदयाघात) की बढ़ती घटनाओं से युवा वर्ग को बेहद गंभीरता से लेने की जरूरत है और समय की मांग है कि यह वर्ग इसे चुनौती के रूप में लेते हुए इससे बचने के लिए हर कदम उठाएं।

पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा और प्रणव मुखर्जी के निजी चिकित्सक रहे पद्मश्री (डॉ) मोहसिन वली ने गुरुवार को हार्ट डे के मौके पर कहा कि तेजी से बिगड़ती जीवन शैली कई बीमारियों की जननी है जिनमें कार्डियक अरेस्ट सबसे प्रमुख है।

फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला, बेहद चहेते गायक केके, टीवी एकंर रोहित सदाना, दक्षिण भारतीय फिल्म के अभिनेता के बाद सितम्बर के पहले सप्ताह में लगातार तीन दिन कम उम्र में दिल की गति रूक जाने से हुई मौतों का मामला डरावना है।

सबसे कम उम्र (33) में राष्ट्रपति का निजी चिकित्सक बनने का गाैरव प्राप्त करने वाले प्रोफेसर वली ने कहा कि आपने देखा कि केके, सिद्धार्थ शुक्ला, पुनीत राजकुमार और हाल की घटनाओं में कार्डियक अरेस्ट से जान गंवाने वाले सभी युवा कितने फिट दिख रहे थे। किसी की 19 तो किसी की 29 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से जान गई है। वर्तमान में 20 से 50 आयु वर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। आज के युवा वर्ग की जीवन शैली बहुत हद तक जिम्मेदार है कार्डियक अरेस्ट के लिए।

दिल की बीमारियों पर लंबे समय तक शोध करने वाले विश्वविख्यात चिकित्सक डॉ. वली ने कहा कि कार्डियक अरेस्ट की कई घटनाएं जिमखाना में हुई हैं। डोले-शोले बनाने के चक्कर में कम्र उम्र में कार्डियक अरेस्ट के शिकार होने का हमेशा खतरा रहता है।

क्षमता से अधिक वजन उठाना, ट्रेड मिल पर ट्रेनर की निगरानी में और सीमित गति से नहीं दौड़ना और तुरंत रिजल्ट के प्रोटीन तथा कई तरह के इंजेक्शन लेना दिल के लिए कतई ठीक नहीं है। मैं तो कहता हूं, बंद करो जिमखाने का खतरनाक खेल। देसी चाल चले हमारे युवा तो 100 वर्ष तक स्वस्थ रहेंगे।

सबसे अच्छा है कि हमारे नवयुवक सुबह की ताजी हवा में ब्रिस्क वाॅक करें, हल्की-फुल्की कसरत और योग करें तथा घर का खाना खाएं। भारतीय खाना दाल-भात को हालांकि विश्व में पहला स्थान मिल चुका है, लेकिन वही घर की मुर्गी दाल बराबर वाली बात है और हमारे बच्चे पश्चिमी देशों की नकल करके अपना बहुत कुछ खो रहे हैं।

डाॅ. वली ने युवाओं की खान-पान की आदतों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज रात-रात भर जागने और दिन में सोने वाले बच्चों की बढ़ती संख्या गंभीर चिंता का विषय है। माता-पिता सोये रहते हैं तो रात के दो बजे पिज्जा, मोमोस, बर्गर, नूडल्स समेत तमाम जंक फूड आपके बच्चों की एक अंगुली के इशारे पर हाजिर हो जाते हैं।

सुबह आपको उनके बेड या डाइनिंग टेबल पर लिफाफे और खाली डिब्बों के रूप में जंक फूड के निशान मिलते हैं। जंक फूड में नमक, फैट, मैदा और चीनी के रूप में हमें कई बीमारियां परोसी जा रही हैं और हमारे बच्चे टेस्ट, आसान उलब्धता और फैशन की जद में आकर इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।

ट्रांस फैट वाली खाने की वस्तुएं सीधे हमारे दिल की धमनियों पर असर करती हैं। उन पर परत बनकर चिपक जाती हैं और एक दिन दिल का दौरा पड़ने का मुख्य कारण बनती हैं। बच्चे रात की पूरी नींद नहीं लेते हैं जिसके कारण अल्जाइमर और कार्डियक अरेस्ट समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा उत्पन्न होता है।

उन्होंने कहा कि वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति के कारण धूम्रपान की लत और बढ़ी है। ऑफिस में शर्म से इसका सेवन बेलगाम नहीं होता था। एनर्जी ड्रिंक से अल्कोहल की क्रेविंग होती है यानी उसकी तरफ जाने की पहली सीढ़ी है। उसे प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए। जीवन शैली में सुधार लगाकर असमय मौत से बचा जा सकता है। हमारे वे दिन बहुत अच्छे थे जब दूरदर्शन जमाना था और चित्रहार 10 बजे बंद हो जाता था, जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत थी।आज हम दिन-रात सोशल मीडिया पर उगंलिया नचाते हैं, उससे भी गंभीर बीमरियों का खतरा है।

चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2007 में पद्मश्री से नवाजे गए डॉ. वली ने कहा कि खराब जीवन शैली के साथ-साथ गोर चिंता भी जानलेवा साबित हाेता है। बच्चों में कोविड के बाद बेरोजगारी समेत कई तरह की चिंता घर कर गयी हैं। स्ट्रेस कम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कार्डियक अरेस्ट को हार्ट अटैक समझते हैं, लेकिन ये दोनों अलग है। यहां ये समझना जरूरी है कि हार्ट अटैक से ज्यादा खतरनाक कार्डियक अरेस्ट होता है। इस बीमारी में अगर समय पर इलाज न मिले, तो व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। इसमें इलेक्ट्रिक इनबैलेंस के कारण दिल धड़कना बंद कर देता है।

यह दिल धड़कने की गति से संबंधित है। दिल की गति 100 से बढ़कर 400 तक हो सकती है और एक दम दिल की धड़कन बंद हो जाती है। ऐसे में समय पर छह मिनट के अंदर सीपीआर मिलना बेहद जरुरी है। हार्ट अटैक दिल की धमनियों में ब्लॉकेज होने और दिल की कुछ क्रॉनिक बीमारियों के कारण हाेता है। कोेलेस्ट्राॅल बढ़ने के कारण खून से चिपचिपे पदार्थ धमनियों पर जम जाती हैं जो दिल का दौरा पड़ने के कारणों में प्रमुख है।

डॉ.वली ने कहा कि मैं सभी लोगों, खासकर युवा वर्ग से आग्रह करता हूं कि वे अपनी नहीं तो अपने माता-पिता की चिंता करते हुए अपनी जीवन शैली को स्वस्थ बनाएं। आप लोग ऐसा नहीं करेंगे तो कौन बनेगा नासा प्रमुख, अमरीकी हेल्थकेयर जाकर कौन नाम कमाएगा। हमारी लड़कियां चांद पर गई हैं, कैसे हो पाएगा इस परम्परा का निर्वहन?

बक्सर : नाबालिग से रेप के मामले में दो लोगों को 20-20 साल की सजा

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले की एक अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आज तीन दोषियों को सजा सुनाई।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पॉस्को के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर दत्त मिश्र ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात मामले में आरोपितों को दोषी पाया और उन्हें सजा सुनाई। अदालत ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के दोनों दोषियों को 20 वर्षों के कठोर कारावास तथा 20-20 हज़ार रुपए जुर्माने की सजा वहीं, साजिश रचने के आरोप में महिला को एक वर्ष की सजा सुनाई है।

मामले में विशेष लोक अभियोजक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के सखुआना गांव निवासी संजय राम, राकेश राम एवं संगीता देवी के खिलाफ 9 जून 2021 को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी जिसमें यह बताया गया था कि महिला संगीता देवी ने एक नाबालिग बच्ची को अपने घर बुलाकर एक कमरे में बंद कर दिया जहां उसके साथ सखुआना गांव निवासी संजय राम और राकेश राम ने दुष्कर्म किया।

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस ने मामले की जांच की और अपनी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त साक्ष्यों और गवाहों के बयान आदि सुनने के बाद न्यायालय इस फैसले पर पहुंची कि आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही महिला संगीता देवी पर साजिश रचने का आरोप सही पाया गया।

मामले में बिहार पीड़ित प्रतिकार योजना के तहत पीड़िता को पांच लाख रुपए का मुआवजा देने का आदेश भी न्यायालय ने सुनाया है। नियमानुसार उसे यह मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

बच्ची से अश्लील व्यवहार करने के जुर्म में वृद्ध को 20 वर्ष की कैद

बच्ची से अश्लील व्यवहार करने के जुर्म में वृद्ध को 20 वर्ष की कैद

पटना। बच्चों का लैंगिक अपराध से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की बिहार में पटना स्थित एक विशेष अदालत ने एक बच्ची के साथ अश्लील व्यवहार करने के अपराध में आज एक 67 वर्षीय वृद्ध को 20 वर्ष कारावास के साथ ही 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद की अदालत ने मामले में सुनवाई के बाद पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र निवासी 67 वर्षीय दुर्गा पासवान को पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है।

जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को दो महीने के कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी। जुर्माने की राशि वसूल होने पर पीड़िता को दी जाएगी। साथ ही क्षतिपूर्ति के रूप में अदालत ने पीड़िता को पांच लाख रुपए दिए जाने का आदेश जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दिया है।

मामले के विशेष लोक अभियोजक मोहम्मद गयासुद्दीन ने बताया कि दोषी दुर्गा पासवान ने वर्ष 2020 में एक बच्ची के साथ गंभीर अश्लील व्यवहार किया था।