Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 565 -
होम ब्लॉग पेज 565

तमिलनाडु में आरएसएस को रैली निकालने की अनुमति नहीं

चेन्नई। तमिलनाडु पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को राज्य में रैली निकालने और जनसभाएं आयोजित करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है हालांकि मद्रास उच्च न्यायालय ने एक सप्ताह पहले ही इसके लिए इजाजत दे दी थी।

तमिलनाडु पुलिस ने कानून व्यवस्था की समस्या बताते हुए अनुमति देने से इंकार किया है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और इससे जुड़े अन्य संगठनों के खिलाफ देशभर में एनआईए के छापे और केंद्र सरकार द्वारा पीएफआई को पांच साल के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित किये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के पदाधिकारियों के खिलाफ हमलों को देखते हुए यह फैसला लिया है।

पुलिस ने कहा कि आरएसएस को अनुमति इसलिए नहीं दी गई क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व प्रदर्शन या किसी और तरह की हरकत कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं जिससे चल अचल संपत्ति या लोगो को हानि होने की आशंका है। इसके साथ ही पुलिस ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और विदुथालाई चिरूथैगल कच्ची पार्टी को भी अनुमति देने से इंकार कर दिया है।

इस बीच अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में आरएसएस ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी है जिसके बाद पुलिस ने भी 22 सितंबर के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए एक याचिका दायर कर दी है।

चित्तौडग़ढ़ में रिश्वत लेकर फरार एएसआई विजय सिंह यादव की तलाश जारी

चित्तौडग़ढ़। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने चित्तौडग़ढ़ में परिवादी से 10 हजार रूपए की रिश्वत राशि लेकर फरार हुए एएसआई विजय सिंह यादव को आज भी गिरफ्तार नहीं किया गया।

इस बीच आरोपी एएसआई यादव के खिलाफ ब्यूरो मुख्यालय ने जुर्म धारा 7, पीसी एक्ट (शंसोधन) 2018 का अपराध कारित करना प्रमाणित मानते हुये केस दर्ज कर लिया है। उधर, जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने आदेश जारी कर आरोपी एएसआई यादव को निलंबित कर दिया है।

ब्यूरो के सूत्रों ने बताया कि अलवर जिले के ग्राम खोहरा मलावती निवासी आरोपी विजय सिंह यादव 47 ने लोक सेवक होते हुए अपने वैद्य परिश्रमिक के अलावा पदीय कार्य करने में भ्रष्ट एवं अवैध तरीके से परिवादी मोहम्मद आजाद के खिलाफ सुभाषनगर थाने पर ज्योति नायक की दी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं करने एवं परिवादी को परेशान नहीं करने तथा ज्योति नायक के मामले को रफा-दफा करने की एवज में एसीबी की रिश्वत राशि मांग सत्यापन 16 सितंबर को स्वयं के खर्चे पानी के लिए 30 हजार रुपये की मांग की गई।

ब्यूरो सूत्रों का कहना है कि 23 सितंबर को नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई का आयोजन कर परिवादी मोहम्मद आजाद के साथ आये सह-परिवादी सद्दाम हुसैन को दस हजार रुपए की रिश्वत राशि एएसआई विजय सिंह को देने के लिए भेजा। इस पर आरोपित विजय सिंह द्वारा ट्रैप कार्रवाई की भनक लग जाने से वह रिश्वत राशि दस हजार रुपए लेकर फरार हो गया।

इस मामले को लेकर ब्यूरो केे सीआई दयालाल चौहान ने बिना नंबरी प्रथम सूचना रिपोर्ट तैयार कर एसीबी महानिदेशक जयपुर को भेजी। जहां एएसआई विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उधर, एएसआई का अब तक कोई सुराग एसीबी के हाथ नहीं लग पाया है।

पाकिस्तान : डेंटल क्लीनिक में चीन के नागरिक की गोली मारकर हत्या

0

कराची। पाकिस्तान के कराचाी में एक हथियारबंद हमलावर खुद को दंतरोगी बताकर एक डेंटल क्लीनिक में घुस आया और एक चीनी नागरिक की हत्या कर दी और एक चीनी दंपती को घायल कर दिया। पीड़ित तीनों चीनी-पाकिस्तानी के पास दोहरी नागरिकता है और इस क्षेत्र में 40 वर्षों तक दंत चिकित्सालय का संचालन कर रहे थे।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि करीब 30 वर्षीय हमलावर ने बुधवार की घटना के समय क्लिनिक में मौजूद पाकिस्तानियों को चोट नहीं पहुंचाई। घटना के बाद आरोपी अपने साथी की मदद से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान 74 वर्षीय दंत चिकित्सक रिचर्ड हू और उनकी 72 वर्षीय पत्नी मार्गरेट और उनके सहायक रोनाल्ड चाउ के रूप में की है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार दंपति गोली लगने से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और मकसद का पता नहीं चला है।

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर यह पहला हमले का यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व अप्रैल में, शहर के कन्फ्यूशियस संस्थान के पास कराची में एक कथित आत्मघाती बम विस्फोट में तीन चीनी भाषा के शिक्षक और उनके पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी ने स्थानीय लोगों को लाभ नहीं पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान में चीनी निवेश का विरोध करती है। उसने दावा किया कि उसने वाहन पर हमला किया।

चीन पूरे पाकिस्तान में बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है इनमे देश का सबसे गरीब क्षेत्र और लंबे समय से चल रहे उग्रवाद झेल रहा संसाधन संपन्न बलूचिस्तान प्रांत भी शामिल है।

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने बुधवार के हमले की निंदा की, उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं असहनीय थीं। उन्होंने ट्वीट किया किचीन के निवासियों की सुरक्षा हर तरह से सुनिश्चित की जानी चाहिए।

श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ पर नवरात्रा मेला महोत्सव की धूम

0

अजमेर। श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ में चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। धाम पर आने वाले भक्तों के जनकल्याण के लिए मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज द्वारा सुबह शाम दोनों समय बाबा भैरव व मां कालिका की विशेष पूजाअर्चना की जा रही है।

चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान देश प्रदेश के हजारों श्रद्धालु धाम पर चल रही अखण्ड़ ज्योति के दर्शन का लाभ ले रहे हैं। नवरात्रा के दौरान आने वाले भक्तों के लिए श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से चाय व ठंडे पानी के प्रबंध किए गए हैं।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि छठ मेले की तैयारियां जोरो पर है। छठ के दिन ध्वजारोहण, बाबा के घ्वजो की शोभायात्रा और चमत्कार चिमटी का वितरण आदि कार्यक्रम होंगे। मेले में देश-प्रदेश के भक्तगण हजारों झण्डों को चक्की वाले मुख्य स्थान से मुख्य मंदिर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ तक गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते लाएंगे।

इस मेले की विशेषता यह है कि इस दिन सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने व विशेष चिमटी प्राप्त कर उसके सेवन से श्रद्धालुओं के सारे रोग कष्ट दूर हो जाते हैं। नवरात्रा प्रारम्भ होते ही घटस्थापना के साथ ही मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु धाम पर बाबा भैरवनाथ की प्रसादियों का दौर चल रहा है।

धाम पर बाबा भैरवनाथ के भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने की खुशी में अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ परसादी कर रहे हैं। धाम पर सीकर, झुंझुनूं के श्रद्धालुओं ने प्रसादी का आयोजन किया जिसमें आस पास के गांवों के सरपंचों के साथ कई जनप्रतिनिधियों ने भी प्रसादी में भाग लिया।

धाम पर चल रही अखंड़ ज्योति के दर्शन व सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करते हुए चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रा महोत्सव के अजमेर के भजन गायक विमल गर्ग व ज्योति सेनी के साथ ब्यावर के भजन गायक नरेश दगदी ने भी अपने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं जिन पर भक्तगण झूम उठे।

धाम पर पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, दिलीप राठी सरपंच श्रीनगर, भंवर सिंह सरपंच झड़वासा, विरेन्द्र सिंह राठौड़ सरपंच देराठू, बिठूर सरपंच प्रशान्त काठात, बाघसुरी के पूर्व सरपंच देवेद्र गुर्जर, पदम जैन जेठाना सरपंच, पूर्व सरपंच रामदेव सिंह, राजू गुर्जर न्यारा, रामकरण गुर्जर, श्रीचन्द गुर्जर न्यारा, राजेन्द्र रावत, ज्ञान सिंह रावत, मान सिंह रावत सरपंच नान्दला, कुल्दीप मेघवंशी, बलराम गुर्जर आदि ने शिकरत की

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : अशोक गहलोत पिछडे, दिग्विजय सिंह दौड़ में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव के लिए टिकट पाने वालों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही पिछड़ते नजर आ रहे हैं लेकिन इस दौड़ में वरिष्ठ नेता शशि थरूर और पवन बंसल के बाद अब दिग्विजय सिंह भी शामिल हो गए है।

भारत जोड़ों यात्रा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने यात्रा को केरल में छोड़कर दिल्ली पहुंचने के बाद स्पष्ट किया कि मैं यहां कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म लेने आया हूं और अपना नामांकन पत्र कल भर दूंगा।

दिग्विजय सिंह से पहले पार्टी के लोक सभा सदस्य थरूर नामांकन पत्र ले चुके हैं और पांच सेट भरने की प्रक्रिया में जुटे हैं। वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने भी नामांकन पत्र लिया है लेकिन बाद में कहा कि नामांकन पत्र उन्होंने किसी और के लिए मंगाया है।

लंबे समय से अध्यक्ष बनने के लिए चर्चा में रहे अशोक गहलोत राजस्थान में अपने समर्थक विधायकों के सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने के खिलाफ बगावत करने से अचानक दौड़ से बाहर होते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने की 30 सितंबर आखिरी तिथि है। एक सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच का काम किया जाएगा और 17 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।

बाराबंकी : घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की फावड़े से हत्या

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक पति ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को हत्या में इस्तेमाल किए गए फावड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के बबुरिहा गांव निवासी अजय रावत का अपनी पत्नी वर्षा रावत (38) से किसी बात को लेकर बीती रात विवाद हुआ था।

अजय रावत ने आज तड़के लगभग 4 बजे, घर में रखे फावड़े से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे गंभीर रूप से घायल हुई पत्नी की कुछ ही देर में मौत हो गई।

हत्या के बाद युवक भागा नहीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) डा अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है। मृतका के चार बच्चे हैं।

जनसंख्या नियंत्रण पर सर्वदलीय विचार जरूरी : सुधांशु त्रिवेदी

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए सर्वदलीय विचार करने की जरूरत बताई है।

त्रिवेदी ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि देश में बढ़ती जनसंख्या बड़ी समस्या है और इसके लिए केंद्र सरकार कानून भी उचित समय पर वैसे ही लाएगी जैसे कश्मीर से अनुच्छेद 35ए को समाप्त किया गया था लेकिन साथ ही यह भी कहा कि इसके लिए सर्वदलीय विचार विमर्श के साथ समाज के प्रबुद्ध एवं जिम्मेदार नागरिक भी आगे आएं और जन जागरूकता पर जोर दें।

जांच एजेंसियो पर सरकार से प्रेरित होने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है वे पहले से भ्रष्टाचार में डूबे हुए है और बीजेपी के शासन से पहले भी ये लोग एजेंसियों के दायरे में रहे या जेल में आते जाते रहे हैं।

त्रिवेदी ने कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी शक्तियों के साथ समझौतों के आरोप लगते हुए कहा कि जब हम पीएफआई पर प्रतिबन्ध लगा रहे थे तब राजस्थान की सरकार ने इस संगठन को कोटा में रैली निकलने की अनुमति दी। वहीं राजस्थान में महिला अत्याचारों सहित बढ़ते अपराधो पर भी उन्होंने सरकार को जमकर घेरा।

कांग्रेस के लोगों को तोड़कर भाजपा में शामिल करने के आरोपों को त्रिवेदी ने सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस को तो उसके नेता 60 के दशक से ही छोड़ छोड़कर जाते रहे हैं।
कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर चल रहे घमासान पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से यानि नेहरू के जमाने से ही सत्ता आधारित पार्टी रही है जिसकी वजह से आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ऐसी लड़ाई हो रही है जो सार्वजनिक दंगल बन गया है।

जहरीला पानी पीने से एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत बिगड़ी

0

जैसलमेर। राजस्थान में जैसलमेर के नाचना थाना क्षेत्र में भारेवाला गांव में जहरीला पानी पीने से एक ही परिवार के नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई जिसमें एक की हालत गम्भीर होने के उसे जोधपुर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नाचना क्षेत्र के भारेवाला गांव में बुधवार देर रात जहरीला पानी पीने से एक ही परिवार के नौ लोगों की तबियत बिगड़ गई। सभी लोगों को भारेवाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से जिला अस्पताल लाया गया। वहीं एक व्यक्ति की हालत गम्भीर होने की वजह से उसे उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार एक मटके में पानी के साथ फसलों में छिड़कने वाला कीटनाशक मिला हुआ था। मटके से पानी पीने से इन लोगों की तबियत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक महिला द्वारा खेतो में छिड़के जाने वाले कीट नाशक से मटकी की सफाई की गई थी, उसके बाद उसमें पानी भरा गया था जिससे चाय भी बनाई गई थी एवं उसका पानी भी सभी पानी भी पिया जिससे सभी की तबियत भी बिगड़ गई थी। सभी को भारेवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बीमार छह लोगों का भारेवाला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

विवाहित की तरह अविवाहित महिलाएं भी सुरक्षित, कानूनी गर्भपात की हकदार : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) अधिनियम की व्याख्या करते हुए गुरुवार को घोषणा की कि अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी विवाहित महिलाओं की तरह 24 सप्ताह तक के भ्रूण का गर्भपात कराने की कानूनी हकदार हैं।

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने यह भी कहा किया कि पति द्वारा यौन उत्पीड़न बलात्कार का रूप ले सकता है, इसलिए इसमें गर्भपात के प्रयोजनों के लिए कानून और नियमों के तहत वैवाहिक बलात्कार का अर्थ शामिल होना चाहिए। पीठ ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अविवाहित समेत सभी महिलाएं सुरक्षित और कानूनी गर्भपात की हकदार हैं।

शीर्ष अदालत ने 25 वर्षीय एक अविवाहित महिला की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अपना यह फैसला सुनाया। याचिका करने वाली महिला ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 16 जुलाई के उस आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी, जिसमें उसके (महिला के) 24 सप्ताह के भ्रूण को गर्भपात करने की अनुमति देने की उसकी गुहार अस्वीकार कर दी गई थी।

पीठ ने अपने फैसले में एमटीपी अधिनियम की व्याख्या करते हुए घोषणा की कि इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए विवाहित और अविवाहित महिला के बीच का अंतर कृत्रिम है। इसे संवैधानिक रूप से कायम नहीं रखा जा सकता है। यह रूढ़िवादिता को कायम रखता है कि केवल विवाहित महिलाएं ही यौन कृत्यों में लिप्त होती हैं।

शीर्ष अदालत ने यह भी गौर किया कि 2021 में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट में किए गए संशोधन में अविवाहित महिला को भी शामिल करने के लिए पति के बजाय पार्टनर शब्द का इस्तेमाल किया गया था। पीठ ने कहा कि संसदीय मंशा वैवाहिक संबंधों से उत्पन्न स्थितियों के लाभों को सीमित करना नहीं था। बल्कि, एक विधवा या तलाकशुदा महिला को भी 20-24 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति देना है।

अजमेर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू हो गई।

शहर के ब्यावर रोड स्थित चंद्रवरदाई नगर स्टेडियम परिसर स्थित पृथ्वीराज चौहान खेल मैदान पर प्रतियोगिता का आगाज भाजपा मूल की जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा एवं संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने किया। इस मौके पर जिलेभर से आई खिलाड़ियों की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया जहां जिला प्रमुख ने परेड की सलामी ली और जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विधिवत आगाज किया।

जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता मे जिले की 105 टीमों के जरिए 1166 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 594 पुरुष वर्ग तथा 572 महिला वर्ग से है। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, खोखो तथा टेनिस बॉल क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र है।

उद्घाटन कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा के पति भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, कलेक्टर अंशदीप, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर, जिला खेल अधिकारी एवं खेल से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

अजमेर जिला प्रशासन ने मंच के पास इस प्रतियोगिता के शुभंकर को स्थापित किया जो सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। साथ ही प्रशासन की ओर से निशुल्क इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का भी व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। प्रतियोगिता का समापन एक अक्टूबर को होगा।