Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 566 -
होम ब्लॉग पेज 566

अखिलेश यादव को फिर सौंपी गई सपा अध्यक्ष पद की कमान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी की कमान सौंपी गई है।

सपा के यहां आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को अखिलेश को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की घाेषणा की गई। सपा केे महासचिव और निर्वाचन अधिकारी प्रो रामगोपाल यादव ने अखिलेश को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

गौरतलब है कि सपा के दो दिवसीय सम्मेलन के आज दूसरे दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। राष्ट्रीय सम्मेलन में अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद देश और प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं के बारे में कुछ प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के बारे में पार्टी आगे की कार्ययोजना तय करेगी।

सम्मेलन के पहले दिन बुधवार को प्रांतीय सम्मेलन में सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद पर भी एक बार फिर नरेश उत्तम के नाम की घोषणा की गई थी। प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश की योगी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को उजागर करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसमें बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस दिशा में राज्यव्यापी जागरुकता अभियान चलाने की रणनीति तय की गई।

नोरा फतेही के लावणी डांस से प्रभावित हुई माधुरी दीक्षित

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित डासिंग क्वीन नोरा फतेही के लावणी डांस से प्रभावित हो गई हैं। नोरा फतेही का डांस लोगों को बेहद पसंद आता है। नोरा दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ को जज करती नजर आ रही हैं। इस शो को करण जौहर, माधुरी दीक्षित भी जज कर रही हैं।

कलर्स टीवी ने शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माधुरी कहती हैं कि वह नोरा फतेही को लावणी डांस करते हुए देखना चाहती हैं। माधुरी की इस ख्वाहिश नोरा पूरा करती नजर आती है।स्टेज पर अमृता खानविलकर के साथ नोरा लावणी डांस करती हैं, जिसे देख माधुरी दीक्षित भी उनकी फैन हो जाती हैं और जमकर सीटी मारती हैं।

नोरा फतेही जल्द थैंक गॉड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘थैंक गॉड’ 25 अक्टूबर 2022 को दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

जौनपुर : नर्स काे अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में सीएमएस निलंबित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा अनिल कुमार शर्मा को अस्पताल की एक नर्स को अश्लील मैसेज भेजने और भ्रष्टाचार के आरोप में बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सीएमएस डा एके शर्मा पर नर्स को अश्लील मैसेज भेजने, दवाओं की कालाबाजारी करने और शव वाहन चालकों से धन उगाही के आरोप में निलंबित किया गया है। डा शर्मा को महानिदेशक कार्यालय (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) से संबद्ध किया गया है।

जिला अस्पताल में कार्यरत नर्स ने डा शर्मा पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। शुरुआती जांच में नर्स की शिकायत सही पाई गई। इसके अलावा सीएमएस पर पैरामेडिकल प्रशिक्षु छात्रों से रिश्वत लेकर अनियमित रूप से मानक से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण देने और भर्ती करने का आरोप है।

सीएमएस के खिलाफ शव वाहन चालकों से वसूली करने और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और चिकित्सा अधिकारियों का मानसिक रूप से शोषण करने का भी आरोप है। जून में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने करंजकला ब्लॉक के सामने प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में सरकारी दवाइयां बरामद की थी। इस मामले में नागपाल की रिपोर्ट में सीएमएस पर दायित्वों का निर्वहन न करने का आरोप लगा था।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आया दिग्विजय सिंह का नाम, सोनिया से मिलेंगे गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बुधवार को भी जारी रही और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम संभावित दावेदारों में से एक के रूप में सामने आया।

अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस लड़ाई में इसलिए बाहर हो गए क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री का पद छोड़ने से इनकार कर दिया। गहलोत गुरुवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

इस बीच पार्टी नेता दिग्विजय सिंह, जो भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक भी हैं, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सिंह के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह अंतिम फैसला लेने से पहले पार्टी नेता सोनिया गांधी और गहलोत के बीच बैठक का इंतजार करेंगे। सूत्रों ने बताया कि सिंह शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 24 सितंबर से नामांकन शुरू हो गए हैं लेकिन अभी तक कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। पार्टी के सांसद शशि थरूर ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भी अभी तक अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।

गहलोत पार्टी के शीर्ष पद के लिए सबसे आगे थे। गहलोत के कई समर्थक रविवार को पार्टी के एक अन्य नेता सचिन पायलट को मुख्यमंत्री के रूप में पदोन्नत करने के विरोध में अपना इस्तीफा दे दिया और मांग की कि राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री गहलोत के वफादारों में से होना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 24-30 सितंबर के बीच और नामांकन की जांच एक अक्टूबर को होगी। नामांकन आठ अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक वापस लिया जा सकता है और उम्मीदवारों की पहली सूची उसी दिन शाम पांच बजे प्रकाशित की जाएगी। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को चुनाव होगा और 19 अक्टूबर को मतगणना होगी एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे।

राजस्थान में जल्द सब ठीक हो जाएगा : केसी वेणुगोपाल

जम्मू-कश्मीर में आठ घंटे से भी कम समय में दूसरी बस में धमाका

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार तड़के एक बस में आठ घंटे से भी कम समय में एक और विस्फोट हो गया।

पुलिस ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में में रहस्यमय धमाका हुआ। बुधवार देर रात डोमेल में बस स्टैंड के पास खड़ी बस में रहस्यमयी विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए थे।

जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने आज सुबह कहा कि इसी तरह का विस्फोट आज सुबह 6 बजे पुराने बस स्टैंड उधमपुर में खड़ी एक अन्य बस में हुआ, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि उधमपुर के डोमेल चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास बीती रात करीब साढ़े दस बजे खड़ी बस में विस्फोट हो गया, जिसमें दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

सबगुरु राशिफल : 29 सितम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन।

मेष :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज व्यापार आदि संबंधित कार्यों के लिए भी लाभदायक दिन सिद्ध होगा। घर में कोई शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। निवेश से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। दोपहर बाद स्वास्थ्य केे प्रति सजग रहें।

वृषभ :- आज का दिन मिला-जुला असर वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नई कार्य-योजना पर काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को फिलहाल यात्रा करने का लाभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है।

मिथुन :- आज नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखना हितकर रहेगा। खान-पान का ध्यान रखिएगा। इसके अलावा कोई अकारण का खर्च भी आज करना पड़ सकता है। किसी जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। फिलहाल आपका धन का खर्च अधिक न हो, इसका ध्यान रखने की खास जरूरत है।

कर्क :- आज आपको अपने मन के सारे काम करने के पूरे अवसर प्राप्त होंगे। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरी- व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी। अपने गुस्से को काबू में रखने का लाभ मिलेगा। फिलहाल किसी नए काम की शुरुआत मत करिए।

सिंह :- आज व्यापार विस्तार के लिए नई योजनाओं को अमल में ला सकते हैं। आज किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च होगा। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल प्रबल लाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज करने से बचें।

कन्या :- आज का दिन सुख व शांतिपूर्वक बीतेगा। श्रम के साथ-साथ कला के प्रति भी अभिरुचि बनी रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल बनेगी और साथी कर्मचारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम बना रहेगा। परिवार या कार्यक्षेत्र में किसी से बड़ा वाद-विवाद हो सकता है। परंतु दोपहर बाद से आपकी स्थिति में सुधार आता जाएगा। वहीं आज आप किसी कलात्मक विधा के प्रति आर्कषित हो सकते हैं।

वृश्चिक :- आज संपत्ति संबंधित कार्यों में पूर्णतः सफलता प्राप्त होगी। भाई-बंधुओं का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं सभी प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। परंतु दोपहर बाद से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। व्यावहारिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज दिन खत्म होने तक कोई भारी धन हानि का भी योग बन रहा है।

धनु :- आज किसी करीबी की बात से मन दुख सकता है। वहीं स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए बहुत अच्छा है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ भी होगा। दोपहर बाद से सभी अधूरे काम पूरे होते नजर आएंगे। आज आपके शत्रु कमजोर रहेंगे। ईश्वर का ध्यान करें।

मकर :- आज मिला-जुला दिन है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। करीबी लोगों के साथ वाद-विवाद से मन अशांत रहेगा। दोपहर बाद आज सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होते नजर आएंगे। वहीं दफ्तर में आपके प्रभाव क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी।

कुंभ :- आज धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में आज वृद्धि होगी। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल बना रहेगा। आज आपके हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। फिर भी दोपहर बाद से आपके विचारों में नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। इससे हताशा बढ़ेगी। शेयर में निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा।

मीन :- व्यावसायिक तथा अन्य क्षेत्रों में आज का दिन आप के लिए लाभप्रद रहेगा। किसी शुभ कार्य के आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आस-पास के क्षेत्रों की यात्रा तथा मित्रों से उपहार आदि मिल सकते हैं। दोपहर बाद हर कार्य में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी प्रभाव से काम बनते चले जाएंगे।

नवरात्रि व्रत में पालन करने योग्य नियम व आरती का महत्व

नवरात्रि व्रत का अधिकाधिक लाभ प्राप्त होने के लिए शास्त्र में बताए आचारों का पालन करना आवश्यक माना गया है। परंतु देश-काल-परिस्थितिनुसार सभी आचारों का पालन करना संभव नहीं होता। इसीलिए जो संभव हो, उन आचारों का पालन अवश्य करें। जैसे जूते-चप्पलों का उपयोग न करना, अनावश्यक न बोलना, धूम्रपान न करना, पलंग एवं बिस्तर पर न सोना, दिन के समय न सोना, दाढी और मूछ के तथा सिर के बाल न काटना, कठोरता से ब्रह्मचर्य का पालन करना, गांव की सीमा को न लांघना इत्यादि।

नवरात्रि में मांसाहार सेवन और मद्यपान भी नहीं करना चाहिए साथ ही रज-तम गुण बढाने वाला आचरण, जैसे चित्रपट देखना, चित्रपट संगीत सुनना इत्यादि त्यागना चाहिए।

नवरात्रि की कालावधि में उपवास करने का महत्त्व

नवरात्रि के नौ दिनों में अधिकांश उपासक उपवास करते हैं। नौ दिन उपवास करना संभव न हो, तो प्रथम दिन एवं अष्टमी के दिन उपवास अवश्य करते हैं। उपवास करने से व्यक्ति के देह में रज-तम की मात्रा घटती है और देह की सात्त्विकता में वृद्धि होती है। ऐसा सात्त्विक देह वातावरण में कार्यरत शक्तितत्त्व को अधिक मात्रा में ग्रहण करने के लिए सक्षम बनता है।

देवी उपासना के अन्य अंगों के साथ नवरात्रि की कालावधि में श्री दुर्गादेव्यै नम: यह नामजप अधिकाधिक करने से देवी तत्त्व का लाभ मिलने में सहायता होती है।

देवी मां की उपासना श्रद्धा-भाव सहित करना

नवरात्रि में किए जाने वाले धार्मिक कृत्य पूरे श्रद्धाभावसहित करने से पूजक एवं परिवार के सभी सदस्यों को शक्तितत्त्व का लाभ होता है। नवरात्रि की कालावधि में शक्तितत्त्व से संचारित वास्तु द्वारा वर्ष भर इन तरंगों का लाभ मिलता रहता है। परंतु इसके लिए देवी मां की उपासना केवल नवरात्रि में ही नहीं; अपितु पूर्ण वर्ष शास्त्र समझकर योग्य पद्धति से करना आवश्यक है।

देवी की आरती करने की उचित पद्धति

देवता की आरती करना देवता पूजन का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। आरती का अर्थ है, देवता के प्रति शरणागत होना और उनका कृपा प्रसाद प्राप्त करने के लिए आर्तभाव से उनका स्तुतिगान करना। मनुष्य के लिए कलियुग में देवता के दर्शन हेतु आरती एक सरल माध्यम है। आरती के माध्यम से अंत:करण से देवता का आवाहन करने पर देवता पूजक को अपने रूप अथवा प्रकाश के माध्यम से दर्शन देते हैं। इसलिए हमारे ऋषि-मुनियों एवं संतों ने विभिन्न देवताओं की आरती की रचना की। देवी मां की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी आरती करते समय कुछ सूत्रों का ध्यान रखना लाभदायक है।

देवी की आरती गाने की उचित पद्धति क्या है?

देवी का तत्त्व, अर्थात शक्तितत्त्व तारक मारक शक्ति का संयोग है। इसलिए आरती के शब्दों को अल्प आघातजन्य, मध्यम वेग से, आर्त्त धुन में तथा उत्कट भाव से गाना इष्ट होता है।

कौन से वाद्य बजाने चाहिए? – देवी तत्त्व, शक्ति तत्त्व का प्रतीक है, इसलिए आरती करते समय शक्तियुक्त तरंगें निर्मिति करने वाले चर्मवाद्य हलके हाथ से बजाने इष्ट हैं।

देवी की आरती कैसे उतारें – एकारती अथवा पंचारती? यह देवी की आरती उतारने वाले के भाव एवं उसके आध्यात्मिक स्तर पर निर्भर करता है।

पंचारती से आरती उतारना – पंचारती अनेकत्व का (चंचल रूपी माया का) प्रतीक है। आरती उतारने वाला प्राथमिक अवस्था का साधक (50 प्रतिशत स्तर से न्यून स्तर का) हो, तो वह देवी की पंचारती उतारे।

एकारती उतारना – एकारती एकत्व का प्रतीक है। भावप्रवण एवं 50 प्रतिशत स्तर से अधिक स्तर का साधक देवी की एकारती उतारे।

आत्मज्योति से आरती उतारना – 70 प्रतिशत से अधिक स्तर का एवं अव्यक्त भाव में प्रविष्ट आत्मज्ञानी जीव, स्वस्थित आत्मज्योति से ही देवी को अपने अंतर् में निहारता है। आत्म ज्योति से आरती उतारना, एकत्व के स्थिरभाव का प्रतीक है।

देवी की आरती उतारने की उचित पद्धति – देवी की आरती पूजक को अपनी बायीं ओर से दाईं ओर घडी के कांटों की दिशा में पूर्ण वर्तुलाकार पद्धति से उतारें। आरती के उपरांत देवी मां की एक अथवा नौ की संख्या में परिक्रमा करनी चाहिए। इन सभी कृतियों को भाव सहित करने से पूजक को देवी तत्त्व का अधिक लाभ मिलता है।

शारदीय नवरात्र : नौसर माता मंदिर में माता के 9 स्वरूपों के एक साथ दर्शन

रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत सघन वृक्षारोपण अभियान

0

अजमेर। मंडल पर दिनांक 16 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न कार्यालयों, अस्पतालों, वर्कशॉप, रेलवे कॉलोनियों सहित विभिन्न रेलवे परिसरों में पौधारोपण किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय समीप स्थित जीएलओ स्पोर्ट्सग्राउंड में मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका ने अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबन्धक/गतिशक्ति अनूप कुमार शर्मा व शाखा अधिकारियों के साथ पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके अतिरिक्त मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रनिंग रूम, जोनल ट्रेंनिंग सेंटर उदयपुर, डीजल शेड आबूरोड, आरडीआई मारवाड़ जं और अजमेर, कोचिंग डिपो मदार व कोचिंग डिपो उदयपुर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

राजभाषा पखवाड़ा-2022 का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्‍कार

राजभाषा पखवाड़ा-2022 का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्‍कार

0

अजमेर। राजभाषा पखवाड़ा-2022 का समापन एवं पुरस्‍कार वितरण समारोह बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

राजभाषा पखवाड़ा के दौरान मंडल पर आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं राजभाषा प्रश्‍नोत्‍तरी, हिंदी निबन्‍ध, हिंदी वाक्, टिप्‍पण-आलेखन एवं ऑनलाइन दैनिक क्विज आदि में विजेता रहे एवं हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया।

साथ ही गृह मंत्रालय की प्रोत्साहन योजना में चयनित 85 अधिकारियों, कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक ने नकद पुरस्‍कार व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। समारोह के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार व मुख्य परियोजना प्रबन्धक, गतिशक्ति अनूप कुमार शर्मा सहित मंडल के शाखाधिकारी उपस्थित रहे।

संघे शक्ति कलियुगे : रेसला का जिलास्तरीय सम्मेलन आबूरोड में सम्पन्न

0

आबूरोड। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ, रेसला का जिला स्तरीय सम्मेलन बुधवार को आबूरोड़ स्थित ग्लोबल औडिटोरिम मनमोहिनी वन तलहटी में सम्पन्न हुआ।

जिला अध्यक्ष रेसला फूलाराम गर्ग ने बताया कि सम्मेलन में सेवा निवृत्त प्राध्यापकों को स्मृति चिह्न, श्रीफल, शॉल व साफा पहना कर बहुमान किया गया। सुंदर लाल प्रजापत, सुनील कुमार गुप्ता, बाबूलाल सिंदल, लाल चंद्र बैरवा, मोतीलाल माली, गणपत सिंह देवड़ा सहित कई प्राध्यापक सम्मिलित थे।

इसी के साथ गत वर्ष के नव नियुक्त समस्त प्राध्यापकों का भी स्वागत किया गया। समारोह में अध्यक्ष बीके राजसिंह, मुख्य अतिथि गंगा कलावंत डीईओ मुख्यालय माध्यमिक सिरोही, विशिष्ट अतिथि भोपाल राम पुरोहित सीबीईओ आबूरोड़, वार्ताकार नरेश परमार एडीईओ, माध्यमिक व विपिन डाबी एडीईओ प्रारम्भिक, डाइट प्रतिनिधि मंगल सिंह दहिया सहित सैकड़ों रेसलियन्स उपस्थित थे।

कार्यक्रम संयोजक राजेश कर्दम, ब्लॉक अध्यक्ष रेसला आबूरोड द्वारा समस्त आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया। अधिवेशन में व्याख्याताओं के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों प्रिंसिपल डीपीसी, वाईस प्रिंसिपल डीपीसी, ACP 9,18,27, नोशनल बेनिफिट, RR कन्फर्मेशन, शून्य मेरिट निर्धारण, मिश्रित वरिष्ठता निर्धारण सहित कई हितों पर परिचर्चा कर ज्ञापन दिया गया।

अधिवेशन की विराटता देखते हुए अगला जिला स्तरीय सम्मेलन रेवदर ब्लॉक में आयोजित करने की घोषणा की गई जिसका समस्त व्यय प्रकाश रॉव व्याख्याता, दांतराई द्वारा वहन करने की घोषणा का समस्त रेसलियन्स द्वारा स्वागत किया गया। इस अधिवेशन में अल्पाहार, भोजन एवं बैठक व्यवस्था ब्रह्मा कुमारीज़ ईश्वरीय विश्विद्यालय शांतिवन अबूरोड के सौजन्य से की गई। कार्यक्रम का संचालन हरसन के मेघवाल ने किया।