Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 567 -
होम ब्लॉग पेज 567

बदायूं में मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई अपने ही बेटे की हत्या

बदायूं। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं जिले में एक मां द्वारा प्रेमी का साथ मिल कर अपने ही बेटे की हत्या कराने का चौकाने वाला मामला सामने आया है।

बदायूं (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बुधवार को इस मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पिछले दिनों 16 साल के एक किशोर का शव बरामद होने के मामले में किशोर की हत्या के पीछे उसकी मां और प्रेमी की भूमिका थी। वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बदायूं कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले ई रिक्शा चालक हिमांशु (16) की कुछ दिन पूर्व हत्या कर सड़क किनारे खेत में शव फेंक दिया गया था। वर्मा ने कहा कि किशोर की हत्या के पीछे उसकी अपनी ही मां के अवैध संबंध प्रमुख वजह थे।

पुलिस का दावा है कि हिमांशु की मां के इशारे पर ही उसके प्रेमी और प्रेमी के दामाद ने उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने युवक की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि उझानी थाने में एक किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उसका शव जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक खेत में पाया गया था। इस वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी।

जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक की मां ममता के अवैध प्रेम संबंध मकान में रहने वाले किरायेदार ब्रह्मपाल से हो गए थे। हिमांशु द्वारा इसका विरोध किया जाता था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए एक योजना बनाकर किरायेदार और उसके दामाद ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

वर्मा ने कहा कि इस मामले में किरायेदार और मृतक की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि किरायेदार का दामाद अभी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजस्थान में जल्द सब ठीक हो जाएगा : केसी वेणुगोपाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि राजस्थान में जो कुछ हुआ है उसमें कुछ भी गलत नहीं है और जल्द ही वहां सब कुछ ठीक हो जाएगा।

वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक दल है और पार्टी में जब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहे हैं तो इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं। उनका कहना था कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हो रहा है और यदि इस तरह की घटनाएं होती हैं तो उनको बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मीडिया राजस्थान के घटनाक्रम को ड्रामा बताता है और इसे कांग्रेस का आंतरिक कलह कह रहा है लेकिन ऐसा नहीं है। एक बड़े तथा लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाले राजनीतिक दल में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। राजस्थान के राजनीतिक माहौल को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।

इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा से बिना किसी डर के, बिना किसी समझौते के सांप्रदायिकता से लड़ने की रही है। पार्टी उस विचारधारा और संस्था के खिलाफ हैं जो समाज का धार्मिक ध्रुवीकरण करने के लिए पूर्वाग्रह, नफरत, कट्टरता और हिंसा का सहारा लेती है। बहुलतावाद को संरक्षित और संवर्धित करने की लड़ाई कांग्रेस प्राथमिकता से लड़ रही है।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान नए सीडीएस नियुक्त

नई दिल्ली। सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को नया प्रमुख रक्षा अध्यक्ष यानी सीडीएस नियुक्त किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस होंगे। उनकी नियुक्ति पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के स्थान पर की गई है। जनरल रावत की दिसंबर 2021 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से ही यह पद खाली पड़ा था।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान सैन्य मामलों के विभाग के सचिव का कार्य भी देखेंगे और उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

उन्होंने सेना में करीब 40 वर्ष के कैरियर के दौरान विभिन्न कमान, स्टाफ और महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर कार्य किया है। उन्हें विशेष रूप से जम्मू कश्मीर तथा पूर्वोत्तर में आतंकवाद तथा उग्रवाद रोधी अभियानों का अच्छा खासा अनुभव है।

अट्ठारह मई 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को 1981 में सेना की 11 गोरखा राइफल में कमीशन मिला था। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के छात्र रहे लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को वर्ष 2019 में पूर्वी कमान का प्रमुख नियुक्त किया गया था। मई 2021 में सेवानिवृत्त होने तक उन्होंने इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को उल्लेखनीय एवं विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

राजस्थान : राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि

0

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को गत जुलाई से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। पूर्व में राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को दीपावली से पहले इस सौगात की घोषणा के साथ कहा कि केन्द्र सरकार घोषणा पहले करती है परन्तु इसका अमल काफी समय बाद होता है जबकि हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है। गहलोत ने कहा कि कर्मचारी हित में की गई आज की घोषणा को लागू करने में राज्य कोष से 1096 करोड़ रुपए अतिरिक्त व्यय होगा।

गहलोत के इस निर्णय का लाभ लगभग आठ लाख कर्मचारियों एवं 4.40 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स के अतिरिक्त कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा घोषणा के साथ ही बढ़ी हुई राशि का अविलम्ब वितरण किया जाता है। इसी क्रम में कर्मचारियों को वेतन माह आगामी अक्टूबर देय नवम्बर से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा तथा गत एक जुलाई से तीस सितंबर तक की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि/सामान्य प्रावधायी निधि-2004/सामान्य प्रावधायी निधि-एसएबी खाते में जमा की जाएगी।

टाटा ने पेश की देश की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक टियागो ईवी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के सेंगमेंट में पहली हैचबैक कार टियागो ईवी को पेश कर दिया है। इसकी बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी।

टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि टियागो ईवी की एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप वेरिएंट की कीमत 11.79 लाख रुपए है। ग्राहक कंपनी की अधिकृत डीलरशिप या वेबसाइट पर 21 हजार रुपए की बुकिंग राशि देकर कार बुक करा सकते हैं जिसकी डिलीवरी जनवरी 2023 से मिलेगी।

टियागो ईवी जिपट्रॉन तकनीक पर आधारित है जो देश की अनोखी ड्राइविंग और मौसम की स्थिति के अनुकूल दुनिया भर में प्रतिस्पर्धी हाईवोल्टेज इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर टाटा मोटर्स द्वारा विकसित की गई है। इसे दो चार्जिंग विकल्पों 24 और 19.2 किलोवॉट बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है जिसकी रेंज क्रमशः 315 और 250 किलोमीटर है। कंपनी बैटरी और मोटर पर 8 साल या एक लाख 60 हजार किलोमीटर की वॉरंटी दे रही है।

हैचबैक कार चार्जिंग के चार समाधानों के साथ आती है जिसकी कीमत अलग-अलग रखी गई है। इसमें सबसे खास डीसी फास्ट चार्जिंग है जो महज 30 मिनट की चार्जिंग में 110 किमी की रेंज के लिए चार्ज कर देती है। इसकी मदद से कार को 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

टाटा ने कार में कॉन्ट्रस्ट रूफ, पूरी तरह ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलैंप और क्रूज कंट्रोल जैसे फिचर्स दिए हैं। इसके साथ ही इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेड लैम्‍प, इलेक्ट्रिक ऑटो फोल्‍ड के साथ ओआरवीएम्‍स, पुश बटन स्‍टार्ट या स्‍टॉप की सुविधाएं दी गई है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्‍हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि टाटा टियागो एक आदर्श हैचबैक है जो प्रमुख सुरक्षा और तकनीकी फीचर्स के साथ इकोफ्रेंडली यातायात का साधन प्रदान करती है।

यह अपने सेग्मेंट में पहली कार होगी जो सभी ट्रिम्स में स्‍टैण्‍डर्ड तौर पर श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ कनेक्‍टेड फीचर्स की पेशकश करती है। रोमांचक, आसान ड्राइविंग और शानदार इंटीरियर के साथ इस कार के परिवार के सभी लोगों का पसंदीदा वाहन बनने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि हम ऑटो उत्सर्जन से कार्बन फुटप्रिंट में कटौती के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने में अपनी भूमिका पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे और 2026 तक 10 ईवी के पोर्टफोलियो के साथ उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प प्रदान करेंगे।

हिम्मत है तो RSS पर प्रतिबंध लगाए महागठबंधन सरकार : सुशील मोदी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बिहार की महागठबंधन सरकार को चुनौती देते हुए आज कहा कि यदि उसमें हिम्मत है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाए।

मोदी ने बुधवार को बयान जारी कर आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के साहसिक फैसले का स्वागत किया और महागठबंधन सरकार को चुनौती दी कि यदि हिम्मत है तो वह आरएसएस पर प्रतिबंध लगाए। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आतंकी संगठन के लोगों का मजहब देख कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि राजद, कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड के नेता प्रतिबंधित पीएफआई को पॉलिटिकल कवर देने के लिए इसकी तुलना आरएसएस जैसे देशभक्त और अनुशासित संगठन से कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को पटना के फुलवारीशरीफ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के छापे से पीएफआई के आतंकी नेटवर्क और 2047 तक भारत की धर्मनिरपेक्षता को कुचल कर इसे मुस्लिम राष्ट्र बनाने के हिंसक इरादों की जानकारी मिली थी। लेकिन, इतने गंभीर मामले की जांच नीतीश सरकार एनआईए को सौंपना नहीं चाहती थी। उसे अपना ‘वोट बैंक’ बचाना देश की सुरक्षा और धर्मनिरपेक्षता से ज्यादा जरूरी लग रहा था।

मोदी ने कहा कि आतंकवाद पर लालू-नीतीश सरकार के नरम रवैये के कारण बिहार में कई आतंकी मॉड्यूल पनपते रहे। उन्होंने कहा कि राजद के शिवानंद तिवारी को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे में कोई देशद्रोह नहीं दिखता और जदयू के ललन सिंह पीएफआई की आतंकी गतिविधियों के सबूत मांग रहे हैं। यही लोग कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे।

भाजपा सांसद ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार ने भीषण दंगों के बाद दर्ज 160 प्राथमिकी वापस लेकर पीएफआई के 1600 से ज्यादा दंगाइयों को छोड़ दिया, जिससे इस संगठन का दुस्साहस लगातार बढ़ा। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस इस नापाक संगठन का बचाव कर रही है जबकि पीएफआई को सीरिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश तक से आतंकी फंडिंग के सबूत मिल चुके हैं।

पीएफआई और आरएसएस दोनों पर लगे प्रतिबंध : लालू प्रसाद यादव

पीएफआई और आरएसएस दोनों पर लगे प्रतिबंध : लालू प्रसाद यादव

पटना। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को समाज में नफरत और द्वेष फैलाना वाला बताया और कहा कि इन दोनों संगठनों को प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए।

यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि पीएफआई की तरह जितने भी नफरत और द्वेष फैलाने वाले संगठन हैं सभी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, जिसमें आरएसएस भी शामिल है। सबसे पहले आरएसएस को बैन करिए, ये उससे भी बदतर संगठन है। आरएसएस पर दो बार पहले भी बैन लग चुका है। सनद रहे, सबसे पहले आरएसएस पर प्रतिबंध लौह पुरुष सरदार पटेल ने लगाया था।

वहीं, बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार तो राजद अध्यक्ष से और एक कदम आगे बढ़कर पीएफआई और आरएसएस के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कह दी।

कुमार ने बुधवार को यहां जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘कार्यकर्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए कहा कि भाजपा एवं आरएसएस दोनों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने पीएफआई पर प्रतिबंध से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि जो भी संगठन समाज में गैर बराबरी, तनाव एवं नफरत फैलाते हैं उन सब पर प्रतिबंध लगाया जाए।

मंत्री ने भाजपा के एक नेता द्वारा जदयू में एक राजा और बाकी सबको नौकर बताने संबंधी बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जबसे भाजपा को दूध की मक्खी के समान निकाल बाहर फेंका है तब से उसके नेता बौखलाहट में हैं, मानसिक संतुलन खो चुके हैं तथा हताशा और निराशा में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

अयोध्या में संगीत साधना का प्रतीक बनेगी लता चौक की वीणा : मोदी

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने कहा है कि राम नगरी आयोध्या में नवनिर्मित लता मंगेशकर चाैक पर स्थापित की गयी मां सरस्वती की विशाल वीणा संगीत की साधना का प्रतीक बनेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लता चौक का उद्घाटन किए जाने के बाद वर्चुअल संबोधन में कहा कि आज लता दीदी का नाम अयोध्या के साथ हमेशा के लिए जुड़ गया है। उन्होंने इसके लिए योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि लता चौक पर मां सरस्वती की विशाल वीणा पर संगमरमर से बने 92 कमल, लता जी के जीवन फलक को दर्शाते हैं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करता हूं।

गौरतलब है कि 92 साल की उम्र में इस साल फरवरी में सुर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हुआ था। उनकी स्मृति में अयोध्या में निर्मित चौक का आज उनके जन्मोत्सव के माैके पर योगी और केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी की मौजूदगी में लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर अयोध्या के रामकथा पार्क में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लता जी से जुड़ी अपनी यादें साझा की। उन्होंने कहा कि जब भी उनसे बात होती थी, उनकी वाणी की मधुर मिठास मुझे मंत्रमुग्ध कर देती थी। लता जी से जुड़ी सभी स्मृतियां हमें देश के प्रति कर्तव्यबोध का एहसाह कराएंगी। उनसे जब राम मंदिर निर्माण शुरू होने पर बात हुई थी, तो उस दिन लता दीदी बहुत खुश थीं।

मोदी ने कहा कि लता दीदी भगवान राम की आराधना करती थी। उनकी सबसे बड़ी आराधिका की यादों से अयोध्या को सजाया गया है। भव्य राम मंदिर की तस्वीरें पूरे देश को रोमांचित कर रहीं है। यह विकास का नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि यह चौक राम की पैड़ी और सरयू के समीप है। इसलिए लता जी को श्रद्धांजलि देने के लिए इससे बेहतर स्थान नहीं हो सकता है।

योगी आदित्यनाथ ने किया अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण

अजमेर : दरगाह दीवान ने पीएफआई प्रतिबंध का किया स्वागत

0

अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान एवं सज्जादानशीन जैनुअल आबेदीन अली खान ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) सहित अन्य पांच संगठनों पर लगाए गए प्रतिबंध का स्वागत किया है।

अजमेर में आज जारी बयान में दरगाह दीवान ने कहा कि देश की हुकूमत को पांच साल पहले ही ऐसे देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त संगठनों को प्रतिबंधित कर देना चाहिए था लेकिन उन्होंने अपनी सरकारी खुफिया एजेंसियों के जरिए पड़ताल के बाद प्रतिबंध की कार्यवाही की जो तारीफ ए काबिल है।

उन्होंने कहा कि ऐसी कोई जमाते हो जो देश हित के खिलाफ संगठित एवं सक्रिय हो हुकूमत आगे भी सख्त कार्यवाही करें ताकि वे लोग अपने मकसद मे कामयाब न हो।

ज्ञदरगाह दीवान ने कहा कि देश की एकता, अखंडता व भाईचारा बना रहा इस बात के निरंतर प्रयास होने चाहिए। देश के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने देश के नौजवानों से खासतौर पर अपील की कि वे किसी भी जमात के बहकावे में न आए।

चिश्ती ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने का किया स्वागत

ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन कौंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पीएफआई एवं अन्य सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही का स्वागत किया है।

कौंसिल के अजमेर मुख्यालय से जारी बयान में सैयद नसीरुद्दीन ने कहा कि कौंसिल का मानना है कि कानून की अनुपालना और आतंकवाद की रोकथाम के लिए अगर यह कार्यवाही की गई तो इस पर सभी को धीरज से काम लेना चाहिए, साथ ही सरकार और जांच एजेंसी के इस कदम का स्वागत करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश अगर सुरक्षित है तो हम सब सुरक्षित है। किसी भी संस्था या विचार से बड़ा देश होता है और यदि कोई देश को तोड़ने की बात करता है, वहां के अमन को खराब करने की बात करता है तो उसे देश में रहने का कोई जमीनी हक नहीं।

कौंसिल भारत की एकता, सम्प्रभुता और देश के अमन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी देश विरोधी ताकतों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए कृति संकल्पित है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे पीएफआई के आरोपों पर गौर करते हुए देश की स्थिरता और शांति के लिए प्रयास में मदद करें।

उल्लेखनीय है कि कौंसिल ने गत 30 जुलाई को दिल्ली में आयोजित सर्वधर्म सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सामने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। याद रहे कौंसिल देशभर की दरगाहों के सज्जादानशीनों और कानखाहो की प्रमुख संस्था है।

धौलपुर में मकान ढहने से चार बच्चों की मौत

0

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र में एक मकान ढहने से चार बच्चों की मौत हो गई।

थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि प्रमोद निवासी कैलाश पुरा अपनी पत्नी सोनम (35) और पांच बच्चों के साथ मनियां कस्बे में किराए के मकान में रहता है, जो हलवाई का काम करता है। मंगलवार रात को वह कहीं काम पर गया। घर में उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे।

रात करीब ढाई बजे पड़ोस में रहने वाले युवक ने मकान गिरने की सूचना दी तो लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिला और बच्चों को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया।

मलबे में दबने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला और बड़ी बेटी पूजा (आठ वर्ष) का इलाज चल रहा है। मलबे में दबकर चार बच्चे सायना (5), मोटी (3), फिजा (2) और गोविंद (4 माह) की मौत हो गई, जिनके शव मनियां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।