Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 569 -
होम ब्लॉग पेज 569

फुर्सत में मोबाइल पर समय बिताते हैं 63.36 प्रतिशत लोग

हैदराबाद। एक सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि देश में 63.36 प्रतिशत लोग अपने खाली समय के दौरान अपने मोबाइल फोन पर समय बिताते हैं। देश के सबसे बड़े इंफोटेनमेंट ऐप हैदराबाद स्थित वे2न्यूज की ओर से किए गए एक हालिया सर्वेक्षण में इन तथ्यों का खुलासा हुआ है।

सर्वेक्षण के मुताबिक 51 प्रतिशत लोग अपने मोबाइल पर वीडियो देखते हैं और 29 फीसदी लोग ओटीटी ऐप देखते हैं जबकि अन्य लोग संगीत सुनते हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जो सर्वेक्षण किया गया वह यह समझने के लिए कि लोग अपना खाली समय कैसे बिताते हैं। सर्वेक्षण में कहा गया कि अब कोरोना वायरस प्रोटोकॉल में ढील दी गई है और शहर खुल गए हैं जिसके कारण यात्रा वापस प्रचलन में है।

सर्वे के मुताबिक 50.71 फीसदी लोग अपने वाहनों से यात्रा करना चुनते हैं। लंबे समय से देश में यात्रा का एक पसंदीदा साधन रही ट्रेन यात्रा अब 26 प्रतिशत और बस यात्रा को 14 प्रतिशत से अधिक लोग पसंद करते हैं। सुरक्षित रहना और ज्ञात लोगों के साथ यात्रा करना कोरोना महामारी के बाद के विकल्पों में एक कारक हो सकता है।

कम से कम 31 प्रतिशत ने कहा कि वे ऑनलाइन और दुकानों में खरीदारी करते हैं जबकि 29.5 प्रतिशत ने कहा कि वे खरीदारी करने से पहले कपड़ों को देखना एवं आज़माना पसंद करते हैं तथा दुकानों में खरीदारी करना पसंद करते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व कोरोना संबंधित लॉकडाउन और दुकानों में कदम रखने के लिए लोगों की अनिच्छा के कारण नुकसान झेलने वाले खुदरा स्टोर वॉक-इन में मामूली सुधार पर राहत की सांस लेंगे।

यह सर्वेक्षण पिछले सप्ताह दोनों तेलुगू राज्यों में वे2न्यूज ऐप के तेलुगु भाषी उपयोगकर्ताओं के बीच किया गया था। सर्वेक्षण में शामिल कम से कम 3.50 लाख नागरिक जिनमें 88 प्रतिशत पुरुष और 12 फीसदी महिलाएं हैं। करीब 70 फीसदी उत्तरदाता 21-30 वर्ष की आयु के युवा हैं।

आठ अरब से अधिक मासिक स्क्रीन व्यू और 50 प्रतिशत से अधिक के एमएयू से डीएयू अनुपात के साथ, वे2न्यूज स्थानीय समाचार श्रेणी में सबसे आकर्षक ऐप के रूप में उभरा है। हाल ही में वे2न्यूज ने सीरीज-ए फंडिंग में 1.67 करोड़ डॉलर जुटाए।

विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच भगवंत मान ने पेश किया विश्वास मत

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा सत्र के पहले दिन मंगलवार को विपक्ष के हंगामे के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया।

विश्वास मत पेश करने से भड़के कांग्रेसियों ने सदन में जमकर नारेबाजी और हंगामा किया तथा कांग्रेस नेता सदन के बीचोंबीच पहुंचकर नारेबाजी करते रहे, जिससे सदन की कार्यवाही में व्यवधान पड़ा और कुछ भी स्पष्ट सुनाईयी नहीं दे रहा था। इसके बाद कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन किया।

हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने विपक्ष के सदस्यों को अपनी सीटों पर जाने को कहा और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने का कई बार आग्रह किया, लेकिन कांग्रेस सदस्य आसन के समीप जाकर नारेबाजी करते रहे।

सदन में भारी हंगामा तथा नारेबाजी को देख संधवां ने मार्शल को आदेश दिया कि कांग्रेस के सभी सदस्यों को सदन से बाहर निकाला जाए। कांग्रेस के सदस्याें को सदन की शेष कार्यवाही से निलंबित कर दिया और इस बीच सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित रही।

कांग्रेस के सदस्यों ने सदन से बाहर आकर सरकार की कारगुजारी पर जमकर भड़ास निकाली। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने तो राज्यपाल से मान सरकार को भंग करने तथा 420 का मामला दर्ज करने की मांग की। अमरिंदर राजा वडिंग ने कहा कि आप सरकार काे सत्ता का अहंकार आ गया है।

बाजवा ने कहा कि पंजाब में सरकारी नौकरियों मेें भर्ती हो नहीं रही, लेकिन गैंगस्टरों की ऑनलाइन भर्ती जरूर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान पर मामला दर्ज होना चाहिए क्योंकि राज्यपाल को जो सदन में होने वाली कार्यवाही का ब्यौरा दिया गया था उस पर बहस कराने के बजाय विश्वास मत पेश किया गया, जिसको लेकर राज्यपाल इससे पहले बुलाए गए सत्र का नामंजूर कर चुके थे।

उधर, भाजपा ने भी विश्वास मत के विरोध में सदन से बहिर्गमन किया तथा विधानसभा के समानांतर जनता की विधानसभा लगाई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, राजकुमार वेरका सहित कई नेताओं ने भाग लिया।

शिरोमणि अकाली दल ने भी विश्वास मत के विरोध में मार्च निकाला तथा कहा कि जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है तथा सदन में असल मुद्दों पर चर्चा हो। विधानसभा सत्र की अवधि तीन अक्टूबर तक बढ़ा दी गई। विपक्ष की गैर मौजूदगी में विश्वास मत पर चर्चा जारी रही। समय सीमा को देखते हुए सदन की कार्यवाही 29 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

भागीरथ चौधरी ने तीर्थराज पुष्कर के सर्वांगीण विकास की मांग की

अजमेर। राजस्थान में अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तीर्थराज पुष्कर के सर्वांगीण एवं समग्र विकास की मांग की है।

चौधरी ने आज विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर राज्य सरकार को पत्र लिखकर पुष्कर विकास के क्रम में सरोवर के घाटों एवं परिक्रमा मार्ग का जीर्णाेद्धार कराने, सीवरेज लाइन का मरम्मतीकरण कराने, पुष्कर सरोवर मे गंदे पानी की रोक की ठोस योजना क्रियान्वित कराने, साथ ही पुष्कर एवं आसपास के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं प्राचीनतम मंदिरों को पर्यटन स्थल सहित एक कॉरीडोर बनाने की मांग की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य सरकार आवश्यक प्रस्ताव बनाकर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार को भेजे ताकि सक्षम वित्तीय स्वीकृतियां चालू बजट वर्ष 2022-23 के अंतर्गत जारी हो सके। सांसद चौधरी ने अवगत कराया कि वे संसद में बजट सत्र 2022 मे शून्यकाल के दौरान भी यह मुद्दा उठा चुके हैं।

राजस्थान के 716 विद्यालय पीएम श्री योजना में बनेंगे मॉडल स्कूल

जयपुर। प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना (पीएम श्री योजना) के तहत राजस्थान में 716 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। ये सभी स्कूल मॉडल स्कूल बनेंगे और इनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की पूरी भावना समाहित होगी।

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव ने आज बताया कि पीएम श्री योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक से दो विद्यालय चयनित किए जाएंगे। एक विद्यालय प्रारम्भिक शिक्षा एवं एक विद्यालय माध्यमिक शिक्षा का होगा।

चयन प्रक्रिया त्रिस्तरीय होगी। यू-डाईस प्लस डाटा के आधार पर विद्यालयों का चयन होगा। निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले विद्यालय चयनित होगें। विद्यालयों द्वारा ऑनलाईन चैलेंज पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाएगा, पोर्टल एक अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। राज्य द्वारा इनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

यादव ने बताया कि यह योजना वर्ष 2022-23 से वर्ष 2026-27 तक के लिए मंजूर हुई है तथा पांच वर्ष के लिए 27360 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान है। राजस्थान के लिए लगभग 1500 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तर पर मुरारी लाल शर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, समग्र्र शिक्षा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गत पांच सितम्बर को पीएम श्री योजना शुरू करने की घोषणा की गई। इस योजना के माध्यम से अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा। इसमें नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सबगुरु राशिफल : 28 सितम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 01.27 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हँसने-हँसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज यात्रा टालनी होगी।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है।

कुंभ :- आज आउटडोर गतिविधियां काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपकी इच्छा के अनुसार मिल सकते हैं। आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद का खात्मा कर दिया : एमएस बिट्टा

0

सिरोही। अखिल भारतीय आंतकवाद मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा हैं कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होने देश मे आतंकवाद का खात्मा कर दिया हैं।

बिट्टा सामेवार को सिरोही जिले के दौरे के दौरान केपी संघवी राजकीय विधि महाविद्यालय सिरोही में निर्माणाधीन भवन में पौधारोपण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शोर मचाकर एवं दिखावा कर दान करना या सामाजिक सरोकार करने की बजाय शांत रहकर चुपचाप में समाज उत्थान के लिए काम करने का एक अलग सुकुन एवं पुण्य मिलता हैं।

उन्होने कहा कि केपी संघवी परिवार का शिक्षा, चिकित्सा, जीवदया, प्राचीन तीर्थो का जीर्णोद्धार, प्राकृति आपदा में अनेक वर्षो से उल्लेखनीय योगदान हैं ओर इस योगदान से सेवा के साथ साथ हजारों लोगों को रोजगोर देने का भी उन्हें पुण्य मिल रहा हैं। इस तरह के योगदान से अनेकों लोगों को सामाजिक सरोकार के कार्य करने की प्रेरणा मिलती हैं।

उन्होंने कहा कि आज की आवश्यकता है कि हम सब मिलकर भारत को हर क्षेत्र मे मजबूत बनाएं ओर शिक्षा, चिकित्सा एवं सड़क निर्माण के कार्यो को बढावा देवें। आत्मनिर्भरता के लिए लोकल उधोग धन्धों को बढावा देने से शहरो की तरफ जो दौड़ लगी हुई हैं वो रूक सकें ओर ग्रामीण क्षेत्रों मे भी उधोग धन्धे पनप सकें।

बिट्टा सोमवार को राजधानी एक्सप्रेस से आबूरोड उतरे ओर वहां से सीधे पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम पहुंचे ओर यहां भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय मे दर्शन पूजन कर देश मे अमन चेन की प्रार्थना की। पावापुरी में ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन, प्रबंधक सुरेन्द्र जैन, सतीश रावल एवं आर्कीटेट पंकज वरिया ने उनका स्वागत किया ओर गौशाला का अवलोकन कराया।

उन्होंने अस्पताल मे डा. गौरव मीणा से भर्ती गौवंश के बीमारी एवं ईलाज की जानकारी ली और उनको लड्डु एवं गुड खिलाया। उन्होंने पावापुरी में जन्म लेने वाले पांच पैर की नन्दी की पूजा कर बिन मां के बछडों को बोतल से दूध पिलाने का आंनद लिया।

आशा पारेख को फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

नई दिल्ली। कटी पतंग, मेरा गाँव मेरा देश और लव इन टोक्यो जैसी यादगार फिल्मों में भूमिका निभाने वाली हिंदी रजतपटल की अपने समय की महान अभिनेत्री आशा पारेख को वर्ष 2020 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक्ट्रेस आशा पारेख को यह पुरस्कार नईदिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में 30 सितंबर को प्रदान करेंगी।

52वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के निर्णायक मंडल के इस निर्णय की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादासाहेब फाल्के चयन जूरी ने आशा पारेख जी को भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय जीवन भर के योगदान के लिए मान्यता और पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।

ठाकुर ने यह भी घोषणा की कि 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 30 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे और इसकी अध्यक्षता भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

आशा पारेख ने फिल्मों में अभिनय के अलावा निर्देशक और निर्माता की भूमिका में भी भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया। उन्होंने सिनेमा और नृत्यकला प्रेमियों के मन पर एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना के रूप में भी अपनी अमिट डाली है।

एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करते हुए उन्होंने दिल देके देखो में मुख्य नायिका के रूप में अपनी शुरुआत की और 95 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने तीसरी मंजिल, आया सावन झूम के, आन मिलो सजना, मेरा गांव मेरा देश जैसी मशहूर फिल्मों में भी यादगार अभिनय किया है।

पारेख को फाल्के पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय पांच सदस्यों की जूरी द्वारा लिया गया था। इसमें आशा भोसले, हेमा मालिनी, पूनम ढिल्लो, टीएस नागभरण, उदित नारायण शामिल थे। आशा पारेख को 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1998-2001 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमुख के रूप में भी काम किया है।

राजस्थान में फिलहाल कोई संवैधानिक संकट नहीं : राज्यपाल कलराज मिश्र

जयपुर/मिर्जापुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मची खींचतान की वजह से राज्य में फिलहाल किसी तरह के संवैधानिक संकट से इंकार करते हुए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को कहा कि वहां सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे अभी उनके पास नहीं आए हैं।

मिश्र ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राजस्थान में सरकार के संकट का विषय फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार के वजूद को लेकर उपजे मौजूदा हालात में फिलहाल उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ भी हो रहा है, वह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। राज्यपाल ने कहा कि जब मेरे पास यह विषय आएगा, तब देखा जाएगा।

मिश्र ने शारदीय नवरात्रि के दौरान आज विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि राजस्थान में अभी कोई संवैधानिक संकट नहीं है। मिश्र को पूजा अर्चना एवं अनुष्ठान विंध्य धाम के पुरोहित एवं स्थानीय भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र ने संपन्न कराए।

दर्शन पूजन के बाद रत्नाकर होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजस्थान में गहराए सियासी संकट पर राज्यपाल ने कहाकि यह सत्तारूढ़ कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। कांग्रेस अभी इस गतिरोध को खत्म करने में लगी है। भविष्य में यदि मेरे हस्तक्षेप की आवश्यकता पड़ेगी तो उचित वैधानिक निदान किया जाएगा।

राज्यपाल मिश्र ने कांग्रेस के 90 विधायकों द्वारा इस्तीफा दिए जाने को भी सत्तारूढ़ दल का अंदरूनी मामला बताया। बतौर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा किमैं वहां संवैधानिक प्रमुख हूं और गहलोत कार्यपालिका प्रमुख हैं। संवैधानिक विषयों पर वह राज्य सरकार को दिशा देते रहते हैं।

मिश्र ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रवास पर थे। अब वह सीधे जयपुर रवाना हो रहे हैं। उनके यहां आगमन पर मिर्जापुर के मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे, अलाकमान से हो सकती है मुलाकात

रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों की फॉरेंसिक जांच होगी

मुंबई। मुंबई पुलिस बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नग्न तस्वीरों को फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजेगी, जिससे उनके दावे की सच्चाई का पता लगाया जा सके कि उनकी वायरल हुई नग्न तस्वीरों में से एक के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

पुलिस उपायुक्त (जोन छह) कृष्णकांत उपाध्याय ने मंगलवार को कहा कि जांच के दौरान अभिनेता ने पुलिस को वे सभी तस्वीरें सौंपी थी, जो न्यूयॉर्क स्थित एक पत्रिका द्वारा फोटोशूट के दौरान ली गई थीं।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अभिनेता की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें उन तस्वीरों में से नहीं है जो रणवीर ने हमें सौंपी थी, इसलिए हम सभी तस्वीरों को एफएसएल भेजेंगे, यह सत्यापित करने के लिए कि क्या उनमें से किसी एक तस्वीर के साथ वास्तव में छेड़छाड़ की गई थी।

सूत्रों के अनुसार अगर एफएसएल रिपोर्ट अभिनेता के दावे की पुष्टि करती है तो उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया जाएगा। पुलिस ने 29 अगस्त को अभिनेता को नग्न पोज देने के खिलाफ जांच के हिस्से के रूप में तलब किया था। पूछताछ के दौरान सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

मोटोवोल्ट ने पेश की अर्बन ई-बाइक, कीमत Rs 49999

नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ रहे विद्युत वाहनों के बाजार में मोटोवोल्ट ने अपनी नई अर्बन ई-बाइक को बाजार में उतारने की घोषणा की है। अर्बन ई-बाइक को एक बार चार्ज करने के बाद 120 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। जो अन्य ई-बाइकों के मुकाबले बहुत अधिक है।

मोटोवोल्ट मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के यहां आयोजित कार्यक्रम में अर्बन ई-बाइक का अनावरण लोकसभा सदस्य प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तुषार चौधरी ने किया।

अर्बन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपए है जिसे 999 रुपये में बुक किया जा सकता है। ग्राहक मोटोवोल्ट की वेबसाइट और 100 से ज्यादा स्टोरों से ई-बाइक को खरीद सकते हैं जिसमें ईएमआई का भी विकल्प है। अर्बन में 16एएच तथा 20 एएच की हटा सकने वाली (रिमोवल) बैटरी है जो 36 वॉल्ट की है।

बैटरी को पूरा चार्ज करने में तकरीबन चार घंटों का वक्त लगता है। चालीस किलो वजनी इस ई-बाइक की अधिकतम रफ्तार 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। अर्बन में स्टार्ट बटन के साथ हैंडल लॉक और अन्य फिचर्स दिए गए हैं। अर्बन ई-बाइक को बिना पंजीकरण एवं लाइसेंस के चलाया जा सकता है।

वर्मा ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हमने इन वाहनों की खरीद को लेकर विभिन्न योजना एवं पहल के साथ उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजनाओं की शुरूआत की है। नई कंपनियां जैसे मोटोवोल्ट का बाजार में ऐसे उत्पादों का लाना प्रशंसनीय है। वक्त की मांग है कि उत्सर्जन मुक्त, उचित मूल्य और एक सुरक्षित यातायात का विकल्प आने वाली पीढ़ी के लिए हो जिससे आसानी से यात्रा की जा सकी।

उन्होंने कहा कि अर्बन का अनावरण करते हुए एक नए उत्साह का अनुभव हो रहा है। मैं वादा करता हूं कि आने वाले संसद सत्र के पहले दिन अर्बन से जाऊंगा। हमारे सभी सांसदों को संसद में इलेक्ट्रिक वाहनों से जाना चाहिए जैसा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री जाते हैं। इस कदम से वातावरण को बहुत लाभ होगा और युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

देश में केंद्र और राज्य सरकारें ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है। सार्वजनिक ई-वाहन के लिए चार्जिंग स्टेशन और बैटरी अदला-बदली(स्वैपिंग) स्टेशनों को स्थापित किया जा रहा है जिससे तय है कि वाहन क्षेत्र में आने वाला युग इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा।

चौधरी ने यहां आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अन्य ई-बाइकों के अलावा अर्बन बेहद अलग है जिसे विशेषतौर पर युवाओं के लिए ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका डिजाइन और निर्माण स्वदेश में वैश्विक बाजार के लिए किया गया है। इसकी आरामदायक सीट पर बिना थके लंबी यात्रा की जा सकती है। अर्बन अपनी प्रतिद्वंदी ई-बाइकों से अकांक्षापूर्ण, अलग, नवीनतम और खास है।