Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 570 -
होम ब्लॉग पेज 570

अशोक गहलोत का रविवार के घटनाक्रम से कोई लेना देना नहीं : महेश जोशी

जयपुर। राजस्थान के सरकारी मुख्य सचेतक एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा महेश जोशी ने कहा है कि रविवार के घटनाक्रम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कोई लेना देना नहीं हैं और एक भी विधायक को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के घर जाने के लिए नहीं कहा गया था।

डा जोशी ने आज मीडिया से कहा कि वह चाहते हैं कि उन्हें स्पष्टीकरण का मौका मिले और अगर आलाकमान उन्हें इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण के लिए नोटिस देता है तो हम यह सारी बातें उसमें उल्लेख करेंगे। अगर आलाकमान कोई सजा भी देगा तो भुगतने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि परसों जो हुआ उसमें गहलोत का कोई लेना देना नहीं हैं। नोटिस के बारे में पूछने पर कहा कि अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला हैं लेकिन वह चाहते हैं कि उन्हें नोटिस दे ताकि स्पष्टीकरण देने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता वेणुगोपाल का ट्वीट बैठक का एजेंडा था जिसमें कोई रायशुमारी का जिक्र नहीं था।

उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि हमारी तीनों बातें प्रस्ताव का हिस्सा बने, हमने सिर्फ इतना कहा कि यह बात यह आलाकमान तक पहुंचा दी जाए, इसके बाद आलाकमान के फैसले पर एक लाइन का प्रस्ताव हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन को कोई भ्रम हुआ है, हमें तो बैठक का एजेंडा ही पता नहीं था। उन्होंने कहा कि हमने आलाकमान के प्रति वफादारी में कोई कमी नहीं रखी हैं। कोई हमारी वफादारी पर शक खडा करेगा तो हम उस वफादारी को सिद्ध करेंगे और वफादारी तो सिद्ध कर दी है। अगर हमारी वफादारी नहीं होती तो कब की ही सरकार गिर गई होती।

डा जोशी ने कहा कि बैठक में रायशुमारी के बारे में कोई सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब विधाायक दल की बैठक में रायशुमारी का एजेंडा नहीं था तो उन पर आरोप क्यों लगाए जा रहे है। बैठक में रायशुमारी होगी, यह हमारे पास एजेंडा नहीं था।

बैठक से पहले चर्चा एवं शंका हुई, उसके समाधान के लिए विधायक दल की बैठक से पहले रायशुमारी के लिए विधायक इकट्ठे हुए। सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के बयान पर उन्होंने कहा कि इस पर वह टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं लेकिन उनसे अनुरोध है कि उनकी बातें ऐसी लगनी चाहिए कि मंत्री बोल रहा है।

सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे, अलाकमान से हो सकती है मुलाकात

सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे, अलाकमान से हो सकती है मुलाकात

फर्रुखाबाद : पति ने धारदार हथियार से काट डाली पत्नी की गर्दन

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में, पत्नी से किसी विवाद को लेकर पति ने धारदार हथियार से गर्दन काट कर पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर नगला निवासी सुनील कठेरिया (40 वर्ष) ने बीती मध्य रात्रि में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद इतना बढ़ गया था, सुनील कठेरिया ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी।

जनपद शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के ग्राम गुलाब की निवासी किरन (38 वर्ष) का दूसरा विवाह सुनील कठेरिया के साथ हुआ हुआ था। उसका एक पुत्र पुत्री है।

पुलिस को घटना की जानकारी आज तड़के हुई। इसके बाद दल बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पति सुनील कठेरिया को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर, पंचनामा भरकर, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया गया।

बैतूल में बच्ची से रेप के आरोपी को पब्लिक ने धुना, कोर्ट ने भेजा जेल

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। मामला सामने आने पर लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इधर हिंदू संगठनों ने भी थाने का घेराव कर आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

सारणी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) रोशन जैन ने बताया कि एक मासूम बच्ची को आरोपी नाजिर उर्फ सोनू अंसारी ने चॉकलेट देने के बहाने अपने सूने मकान पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता से शिकायत मिलने पर तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ट्रक ड्राइविंग करता है। इधर बच्ची के पिता लकवा ग्रसित है और मां सब्जी भाजी बेचकर परिवार का गुजर-बसर करती है। नवरात्र के पहले दिन हुई इस घटना से क्षेत्र और जिले में भारी रोष है।

पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी ने कल रात में ही घटना स्थल का दौरा कर पीड़िता के परिजनों से चर्चा की थी। आरोपी नाजिर उर्फ सोनू अंसारी को आज जिला न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एसडीओपी ने बताया कि आरोपी के मकान में किए अतिक्रमण को भी प्रशासन एवं पुलिस टीम ने हटा दिया है।

उत्तराखंड : यौन शोषण का आरोपी जसपुर का कोतवाल निलंबित

नैनीताल। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के जसपुर के कोतवाल अशोक कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टीएस मंजूनाथ ने कोतवाल कुमार को निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला की ओर से प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को आरोपी कोतवाल के खिलाफ पद के दुरूपयोग के साथ ही यौन शोषण संबंधी महत्वपूर्ण तथ्य सौंपे गए। डीजीपी की ओर से इस मामले को बेहत गंभीरता से लिया गया और उन्होंने एसएसपी को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।

डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी ने मंगलवार शाम को आरोपी कोतवाल को निलंबित कर दिया है। मंजूनाथ ने कहा कि समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से नैतिक मूल्यों के श्रेष्ठ आचरण की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि आरोपी कोतवाल के खिलाफ निलंबन के साथ ही सख्त दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएगी। गौरतलब है कि अशोक कुमार अपने रौब व रूतबे को लेकर नैनीताल में तैनाती के दौरान भी चर्चा में रहे हैं।

ख्वाजा की हिलाल कमेटी द्वारा चांद दिखाई देने का ऐलान

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह के अधीन बैठने वाली हिलाल कमेटी द्वारा आज चांद रात को चांद दिखाई देने का एलान कर दिए जाने के बाद अब यह सुनिश्चित हो गया है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईदमिलादुन्नबी नौ अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। चांद नहीं दिखता तो यह दस अक्टूबर को मनाई जाती लेकिन अब साफ हो गया है कि बारावफात का त्योहार नौ अक्टूबर को ही मनेगा।

जश्ने ईदमिलादुन्नबी के मौके पर अंदरकोट हताई से एक विशाल जुलूस का आयोजन होगा जो ढाई दिन के झोंपड़े से निकलकर दरगाह के मुख्य निजामगेट होता हुआ दरगाह बाजार, धानमंडी, दिल्ली गेट, गंज, महावीर सर्किल, सुभाष उद्यान, चिल्ले पर समाप्त होगा।

जुलूस में विभिन्न झांकियों के अलावा पैगम्बर मुहम्मद साहब की शिक्षाओं व हदीस के आधार पर संदेशों की तख्तियां लिए कौमी एकता का संदेश दिया जाएगा और जुलूस की समाप्ति के समय मुल्क में अमन चौन खुशहाली व भाईचारे के लिए दुआ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोरोनाकाल के चलते दो साल के बाद मुस्लिम बिरादरी सार्वजनिक जुलूस की तैयारी में जुट गई है और दरगाह शरीफ को भी रोशनी से सजाए जाने की तैयारी की जा रही है।

हरमनप्रीत आईसीसी रैंकिंग में पांचवें पायदान पर पहुंचीं

0

दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गयी हैं।

आईसीसी की ओर से मंगलवार को जारी ताज़ा रैंकिंग में हरमनप्रीत चार पायदान चढ़कर 716 रैंकिंग पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर आ गयी हैं। कप्तान हरमनप्रीत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 111 गेंदों पर 143 रन की नाबाद पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 88 रन से मैच जीतकर शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी।

इसी बीच, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऊपर की ओर कदम बढ़ाया है। मंधाना ने एक पायदान ऊपर चढ़कर 714 पॉइंट के साथ छठा स्थान हासिल कर लिया है जबकि दीप्ति आठ पायदान चढ़कर 24वें पायदान पर आ गए हैं।

पूजा वस्त्राकर (चार स्थान ऊपर 49वें स्थान पर) और हरलीन देओल (46 स्थान ऊपर 81वें स्थान पर) बल्लेबाजों की सूची में ऊपर आने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं।

नयी गेंद की गेंदबाज रेणुका सिंह ने दो मैचों में चार-चार विकेट लेकर 35 पायदान की छलांग लगाकर 35वां स्थान हासिल किया है। इंग्लैंड एकदिवसीय शृंखला के आखिरी मैच के बाद सन्यास ले चुकी अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने पांचवें स्थान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।

राजस्थान के घटनाक्रम पर खडगे-माकन ने सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट

जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति पर जारी घटनाक्रम के बीच केंद्रीय पर्यवक्षक बनकर जयपुर गए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे तथा अजय माकन ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दी है।

सूत्रों ने बताया कि दानों नेताओं को रिपोर्ट सुबह ही सौंपनी थी लेकिन रिपोर्ट में कुछ भी जल्दबाजी में न लिखा जाए इसका पूरा ध्यान रखते हुए वस्तुस्थिति के विवरण के साथ रिपोर्ट शाम को सोनिया गांधी को सौंपी गई।

बताया गया है कि कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपते हुए कहा कि राजस्थान मामले में अनुशासनात्क कार्रवाई आवश्यक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कई समर्थकों ने पार्टी के अनुशासन की धज्जियां उड़ाई है और इनमें से तीन वफादारों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। इन वफादारों में धारीवाल का नाम भी बताया जा रह है।

गौरतलब है कि रविवार शाम सात बजे जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी लेकिन गहलोत समर्थक विधायकों के कारण यह बैठक नहीं हो सकी। इसको लेकर हुए हंगामे की रिपोर्ट लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षक खडगे और माकन ने सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की लेकिन उन्हें मौखिक की बजाय लिखित तौर पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया जिसका अनुपालन करते हुए उन्होंने आज गांधी को रिपोर्ट सौंपी है।

सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे, अलाकमान से हो सकती है मुलाकात

उदयपुर में मिट्टी एवं फाईबर से निर्मित 65 संतों की मूर्तियों का म्यूजियम

0

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में प्रताप सेलिब्रिटी वेक्स म्यूजियम की ओर से मिट्टी एवं फाईबर से निर्मित किये गये 65 संतो की मूर्तियों के साथ शहर में संत म्यूजियम की आज से शुरूआत हुई।

गुलाबबाग स्थित समोर बाग में आयोजित म्यूजियम के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्येन्द्र साहू, विशिष्ठ अतिथि चितलवाना के प्रधान हिन्दुसिंह चौहान, चितलवाना के विद्यालय के प्राचार्य भारू मंजू ने फीता काटकर किया।

म्यूजियम के निदेशक प्रताप विश्नेाई ने बताया कि विश्व में हॉलीवुड व बॉलीवुड के स्टेच्यू सभी जगह उपलब्ध है लेकिन संतों के स्टेच्यू कहीं देखनें को नहीं मिलते हैं। टूरिज़्म क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के म्यूजियम की आवश्यकता थी।

आर्किटेक्ट कमलेश शर्मा ने बताया कि आज तक हमनें भले ही भारत के संतों के इतिहास एवं विरासत के बारें में बताया है लेकिन 10 हजार वर्गफीट के इस म्यूजियम का एलीवेशन पूर्णतया आधुनिक तरीके से किया गया है ताकि भारतीय संस्कृति को कहीं न कहीं वैश्विक स्तर पर दर्शाया जा सकें।

अजमेर : नाबालिग से रेप के दोषी को 20 वर्ष का कारावास

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की पोक्सो मामले के विशेष न्यायालय ने आज केकड़ी थाने से जुड़े एक मामले में आरोपी को कठोर कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है।

पुष्ट जानकारी के मुताबिक जिले के केकड़ी थाने में 2021 मे दर्ज प्रकरण के बाद आज न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सलीम जिसने पंद्रह वर्षीय नाबालिग का अपहरण एवं देह शोषण किया, को बीस वर्षों के कठोर कारावास एवं 29 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

अजमेर में गेगल थाना अंतर्गत आज एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।पुष्ट जानकारी के मुताबिक अजमेर से किशनगढ़ के रास्ते गेगल थाना अंतर्गत परासिया रेलवे फाटक के पास एक मोटरसाइकिल बलिष्ठ युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर स्वयं को मौत के घाट उतार लिया।

बताया जा रहा है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे सावचेत भी किया लेकिन शायद वह इसी मकसद से निकला हो। मौके पर हुई दर्दनाक मौत की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में जुटी है।

नौ किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक अरेस्ट

अजमेर की पुष्कर थाना पुलिस ने नौ किलो से ज्यादा अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुष्कर थाना प्रभारी डॉ रवीश सांवरिया ने बताया कि पुष्कर के रामधाम अजमेर रोड के पास से आरोपी विजय सिंह (35) थाना बोटास भावनगर हाल निवासी पुष्कर को नौ किलो 50 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे का बाजार मूल्य तीन लाख रुपये आंका गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है और पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर गेगल थाना अधिकारी को अनुसंधान का काम सौंपा गया है।

रामचंद्र चौधरी को पीसीसी सदस्य मनोनीत होने पर हर्ष

अजमेर। राजस्थान में अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का सदस्य मनोनीत करने पर अजमेर जिले के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों तथा डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोगों मे व्यापक हर्ष है।

अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। आज भी अजमेर जाट महासभा के अध्यक्ष महावीर सिंह फौजदार ने चौधरी के निवास पहुंचकर उन्हें साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

राजस्थान में सियासी संकट से पहले अजमेर जिले से पीसीसी सदस्यों का मनोनयन हुआ। चौधरी के अलावा पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल को भी सदस्य बनाया गया। उल्लेखनीय है कि चौधरी अजमेर देहात कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं।