Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 572 -
होम ब्लॉग पेज 572

गद्दारी करने वालों को पुरस्कार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : शांति धारीवाल

जयपुर। राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि गद्दारी करने वालों को पुरस्कृत किया जाए, यह यहां के विधायक कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

धारीवाल ने राज्य में नए मुख्यमंत्री पर चले घटनाक्रम पर आज यहां मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि मेरा पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी पर आरोप है कि वह जिसने उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए सरकार के खिलाफ षडयंत्र किया आज उन्हें मुख्यमंत्री बनाने आ गए। वह पक्षपातपूर्ण तरीके से यहां विधायकों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सूचना आ रही थी कि वह इन दिनों विधायकों को पायलट के पक्ष में जुटने के लिए कह रहे थे, हमारे पास इस बात के सबूत है। उन्होंने स्वयं के बारे में कहा कि वह कांग्रेस के सिपाही है और 50 साल में उन पर अनुशासनहीनता का आरोप नहीं लगा।

इससे पहले धारीवाल ने रविवार के घटनाक्रम को लेकर कहा कि कांग्रेस विधायकों को यह आशंका थी कि उनकी बिना बात सुने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वाले लोगों को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में केवल एक लाइन का प्रस्ताव पास होने एवं उनकी बात नहीं सुनी जाने की आशंका के चलते विधायक उनके निवास पर उनसे मिलने आए और बात सुनते सुनते रात की आठ बज गई।

उन्होंने कहा कि बैठक में जाने के लिए किसी ने मना नहीं किया लेकिन उनकी बात तो सुननी चाहिए। जब बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पास होना है तो इसका मतलब हैं कि किसी की बात नहीं सुनना चाहते। उन्होंने कहा कि एक लाइन का प्रस्ताव किस लिए मांगा जा रहा है। हमारी बात सुनी जानी चाहिए।

धारीवाल ने कहा कि जिस प्रकार घटनाक्रम हुआ, निष्ठावान कांग्रेस के 102 विधायकों ने एक महीने तक अलग रहकर कांग्रेस को बचाने का काम किया और राज्य की कांग्रेस सरकार बचाई। इन विधायकों को आशंका थी कि कहीं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर उन लोगों को न बैठा दिया जाए, जिन्होंने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा।

उन्होंने कहा कि रविवार रात को 92 विधायकों ने इस्तीफा दिया हैं और सभी ने अलग अलग अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी के घर जाकर उन्हें सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि एक ही पेपर या एक की तरह का टाइप किया हुआ पेपर पर इस्तीफा दिया है।

कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन के धारीवाल के घर बैठक करने को अनुशासनहीनता मानने पर धारीवाल ने कहा कि अगर इसे अनुशासनहीनता मानते हैं तो मानते है। लेकिन कल रात जब वह उनसे मिले तो उन्होंने उनसे एक बार भी नहीं कहा कि आपने अनुशासन तोड़ा है।

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया : अजय माकन

शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव प्रारम्भ, राजगढ़ धाम पर घट-स्थापना

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज शारदीय नवरात्र के मौके पर घटस्थापना की घर घर धूम रही। परिवारों में मां शैलपुत्री की अराधना के साथ नवरात्रों का आगाज हुआ।

अजमेर नगर निगम की ओर से स्थानीय तोपदड़ा मैदान पर महापौर बृजलता हाडा ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ मां दुर्गा की सात फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की। मूर्ति को बंगाल के कलाकारों ने गंगा की मिट्टी से तैयार किया। निगम की ओर से शाम को महाआरती एवं गरबा का आयोजन होगा।

इसी तरह राजगढ़ स्थित श्रीमसाणिया भैरव धाम पर सुबह मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने मां काली व बाबा भैरवनाथ की पूर्जा अर्चना कर सभी देवी-देवताओं की साक्षी में पूरे विधि विधान से अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर घटस्थापना की। यह अखण्ड ज्योति एकम् से प्रारम्भ होकर नवमीं तक चलेगी जिसका समापन दसमीं को होगा। देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालु पूरे नवरात्राओं के दसों दिन राजगढ़ धाम पर आकर बाबा भैरव, मां काली व अखण्ड ज्योति के विशेष दर्शन करते हैं।

धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि शनिवार 1 अक्टूबर को बाबा भैरव का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम से भरेगा। मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियां जोरों पर है। सेन ने बताया कि इस बार धाम पर शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रा छठ के दिन ध्वजारोहण, बाबा की शोभायात्रा और चमत्कारी चिमटी का वितरण आदि कार्यक्रम होंगे।

छठ मेले की विशेषता यह है कि इस दिन मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की मात्र एक परिक्रमा लगाने व विशेष चिमटी प्राप्त कर उसके सेवन से श्रद्धालुओं के सारे रोग कष्ट दूर हो जाते हैं। नवरात्रा महोत्सव के दौरान महिलाओं व पुरूषों के लिए अलग-अलग बेरिकेटिंगों की व्यवस्था की गई है।

नवरात्र के मौके पर घट स्थापना की धूम

इधर, शक्ति को समर्पित नवरात्रि के मौके पर शहर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में शुभ मुहूर्त में घटस्थापना एवं आरती की गई। फाईसागर रोड पहाड़ी पर स्थित चामुंडा माता मंदिर, पुष्कर घाटियों के बीच स्थित नौ मूर्तियों वाले श्री नौसर माता मंदिर, बजरंगगढ़ चौराहे स्थित जय अम्बे माता मंदिर, रामगंज स्थित श्री दुर्गा महाकाली मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा।

मंदिरों में विशेष रोशनी एवं सजावट की गई। शहर के श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों पर भी मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर शक्ति की आराधना की। शहर में श्रद्धालुओं ने माता की अपनी हैसियत के अनुसार छोटी बड़ी मूर्तियां खरीदकर स्थापित की तथा भक्ति में डूब गए।

कांग्रेस का आलाकमान कमजोर : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने कांग्रेस आलाकमान को कमजोर बताते हुए कहा है कि उसे राजस्थान की आम जनता एवं उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

डा पूनियां ने नए मुख्यमंत्री पर रविवार के घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से पहले भी ये लोग 50 दिन बाड़े में बंद रहे और भीतर अंतरद्वंद्व रहा। मुख्यमंत्री के लिए जो महत्वाकांक्षाएं थी उससे कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो गई। कुल मिलाकर यह कमजोरी जनता पर भारी पड़ी।

उन्होंने कहा कि कल का घटनाक्रम सियासी तौर पर पाखंड भी हो सकता है और परिस्थितियां किसी भी रुप में बदल भी सकती है। लगता है कांग्रेस आलाकमान कजोर है और उसे राज्य की कांग्रेस पार्टी एवं आवााम से कोई सरोकार नहीं है, कुल मिलाकर फिक्र है कि इससे राजस्थान की जनता का नुकसान हुआ है।

राजस्थान का किसान आत्महत्या कर रहा है, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। विरासत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसी सरकार छोड़ी है, कोई देवता भी आकर परिस्थितियों को बदल नहीं पाएगा। यह कांगेस का आखिरी प्रयास है और इसके बाद वर्ष 2023 एवं इसके बाद कांग्रेस राजस्थान से हमेशा के लिए विदा हो जाएगी।

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया : अजय माकन

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को अंतरिम जमानत

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 200 करोड़ रुपए के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत याचिका मंजूर कर ली।

विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जैकलीन को 50,000 रुपए के निजी मुचलके की शर्त के साथ जमानत दे दी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर की तिथि मुकर्रर की है।

विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लिया था जिसमें जैकलीन को पहली बार आरोपी बनाया गया था। अदालत ने ईडी का संज्ञान लेने के बाद उन्हें पेश होने का निर्देश दिया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि जैकलीन ने स्वीकार किया है कि उसे ठग सुकेश चंद्रशेखर से महंगे उपहार मिले थे।

केन्द्र सरकार ने 45 यू ट्यूब वीडियो पर प्रतिबंध लगाया

नई दिल्ली। सरकार ने घृणा फैलाने तथा सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने वाले 45 यू ट्यूब वीडियो पर प्रतिबंध लगाया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म यू ट्यूब से 10 यू ट्यूब चैनलों के 45 वीडियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। यह निर्देश गत 23 सितम्बर से प्रभावी है। इन वीडियो को सवा करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है।

मंत्रालय ने कहा है कि इन वीडियो में धार्मिक समुदायों के बीच घृणा फैलाने के उद्देश्य से फर्जी खबरें और ऐसी क्लिपिंग डाली गई हैं जिनमें फेरबदल किया गया है। इनमें कई फर्जी दावे किए गए हैं जैसे सरकार कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकारों को वापस ले रही है और देश में गृह युद्ध का ऐलान हो गया है। सरकार का कहना है कि इस तरह के वीडियो से सांप्रदायिक सदभावना बिगड़ने और कानून व्यवस्था की स्थिति गड़बड़ाने की आशंका है।

कुछ वीडियो में अग्निपथ योजना, सशस्त्र सेनाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र और कश्मीर के बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही है। इनमें दी गई विषय वस्तु झूठी और सुरक्षा तथा मित्र देशों के साथ संबंधों के मद्देनजर काफी संवेदशील है।

लखनऊ: दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, 10 की मौत, 26 घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा कुम्हरावां रोड पर सोमवार को देवी दर्शन के लिए दर्शनार्थियों को लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर की ट्राली तालाब में जा गिरी, जिसमे 10 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाने का जिला प्रशासन को निर्देश दिया है।

लखनऊ रेंज के पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि घायलों को इटौंजा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पास के अस्पताल में इलाज के लिये रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना इटौंजा के कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा गांव के पास हुई। ट्रैक्टर ट्राली में 47 लोग सवार थे। ट्रॉली के तालाब में पलट कर गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि शेष अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया।

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सीतापुर जिले के अटरिया गांव के 47 लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर चंद्रिका देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी गद्दीनपुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्रॉली सड़क के किनारे तलाब में पलट गई। पुलिस ने अब तक 37 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें से 26 लोगों को घायल होने पर इटौंजा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में नाै महिलाएंयें और एक छोटी बच्ची शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी ने इस सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत लागों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से 4-4 लाख रुपए राहत राशि देने की घोषणा की है।

साेनिया गांधी ने खडगे, माकन से राजस्थान के घटनाक्रम पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच विधायक दल की बैठक में भेजे गए केंद्रीय प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे तथा अजय माकन से पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत लिखित रिपोर्ट देने को कहा है।

राजस्थान विधायक दल की बैठक रविवार शाम को विधायक दल के दो धड़ों में हुई खींचतान के चलते नहीं हो पाई। बैठक के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खडगे और अजय माकन ने आज सोनिया गांधी से उनके आवास पर उनसे मुलाकात की।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल भी विशेष रूप से इस बैठक में शामिल होने के लिए भारत जोड़ो यात्रा छोडकर यहां पहुंचे थे। वेणुगोपाल ने कल शाम को भी घटनाक्रम के बीच अशोक गहलोत से फोन पर बात की थी तो गहलोत ने उन्हें बताया कि उनके हाथ में कुछ भी नहीं है।

बैठक के बाद अजय माकन ने पत्रकारों से कहा कि राजस्थान के घटना को लेकर उन्होंने सोनिया गांधी को पूरा विवरण बता दिया है, लेकिन गांधी ने उन्हें पूरे प्रकरण पर लिखित और विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। यह पूछने पर कि रिपोर्ट कब तक देंगे तो उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कल सुबह तक सौंप दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि गहलोत के समर्थक विधायकों ने उनसे कहा है कि उनमें से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि गहलोत के बाद विधायकों को सिर्फ गहलोत समर्थक विधायकों में से ही मुख्यमंत्री स्वीकार होगा। माकन ने कहा कि उनके इस विचार को पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखा गया है।

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया : अजय माकन

तानिया भाटिया ने लंदन के होटल में सामान चोरी होने का आरोप लगाया

लंदन/कोलकाता। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर तानिया भाटिया ने सोमवार को आरोप लगाया कि लंदन के मेडा वेल में स्थित मैरियट होटल में टीम के ठहराव के दौरान उनके कमरे से नकदी एवं अन्य सामान की चोरी हुआ है।

तानिया ने ट्वीट किया कि मैरियट होटल लंदन मेडा वेल प्रबंधन से हैरान और निराश हूं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ मेरे हाल के प्रवास के दौरान किसी ने मेरे कमरे में प्रवेश किया और नकदी, कार्ड, घड़ियां एवं आभूषण के साथ मेरा बैग चुरा लिया। यह होटल बहुत असुरक्षित है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 एवं एकदिवसीय शृंखला के लिए इंग्लैंड गई थी। विकेटकीपर तानिया भाटिया टी20 शृंखला के लिए चयनित 16-सदस्यीय टीम का हिस्सा थीं।

तानिया ने अगले ट्वीट में कहा कि इस मामले की त्वरित जांच और समाधान की उम्मीद करती हूं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की पसंद के होटल की सुरक्षा में इस तरह की चूक हैरान करने वाली है। उम्मीद है वे भी इसकाे संज्ञान में लेंगे।

दक्षिण कोरिया के आउटलेट मॉल में भीषण आग लगने से 7 की मौत

सोल। दक्षिण कोरिया के डेजॉन शहर में सोमवार को एक आउटलेट मॉल में आग लगने से कम से कम सात लोगों की झुलस कर मौत हो गयी और अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार राजधानी सोल से लगभग 160 किलोमीटर दक्षिण में स्थानीय समयानुसार आज सुबह करीब पौने आठ बजे डेजॉन में स्थित एक मॉल के बेसमेंट पार्किंग में भीषण आग लग गई, जिसमें सात कर्मचारियों मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब आग लगी उस समय पार्किंग बेसमेंट में आठ कर्मचारी काम कर रहे थे।

इस दौरान, मॉल के आसपास के इमारतों से दमकल एवं बचाव कर्मियों ने वहा फंसे करीब 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया। आग लगने के समय आउटलेट के आसपास कोई भी ग्राहक नहीं था क्योंकि यह दुर्घटना मॉल के खुलने से कुछ समय पहले हुई थी।

अग्निशमन अधिकारियों ने 120 से अधिक कर्मियों और विभिन्न अग्निशमन उपकरणों को घटनास्थल पर भेजा है। स्थानीय समयानुसार अग्निशमन कर्मियों ने अपराह्न करीब तीन बजकर दो मिनट पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की तपिस को ठंडा करने की प्रक्रिया अभी भी चल रही है।

आप विधायक अमानतुल्ला खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े कथित अवैध भर्ती के मामले में आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने खान की पांच दिन की पुलिस हिरासत की समाप्त होने और दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की याचिका पर सुनवाई के बाद पर यह आदेश दिया।

दिल्ली पुलिस ने खान को 16 सितंबर को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए अपने रिश्तेदारों और परिचितों सहित 32 लोगों को निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करते हुए भर्ती करने का आरोप है।