Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 573 -
होम ब्लॉग पेज 573

अजमेर : नवरात्र के पहले दिन लंपी रोग से गौ वंश की रक्षार्थ हवन यज्ञ

0

अजमेर। नवरात्र के प्रथम दिन लम्पी महामारी से पीडित गौवंश की रक्षार्थ माकडवाली रोड स्थित आइसोलेशन सेन्टर में हवन-यज्ञ कर मातारानी से महामारी को खात्मे की अरदास की गई।प्रख्यात पंडितों के “हवन-यज्ञ” के माध्यम से मंत्रोच्वाचारण से वातावरण की शुद्धता व रोगाणु मुक्ति का प्रयास किया गया।

महात्मा गांधी दर्शन समिति, बालाजी सेवा संस्थान और माली सेना अजमेर के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित हवन-यज्ञ कार्यक्रम में डॉ श्रीगोपाल बाहेती तथा शक्ति प्रताप ने बताया राजस्थान सरकार, प्रशानिक अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन, संस्थाएं, समाजसेवी किसी न किसी रूप में गौवंश को इस महामारी से बचाने में जुटे हैं। गौ-माता लम्पी नामक बीमारी से बहुत दुखी व परेशान हैं। हजारों की संख्या में गौवंश काल का ग्रास बन चुका है। गौ सेवा के लिए सभी को व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करते रहना होगा।

माली समाज के भामाशाह त्रिलोक इंदौरा ने बताया आयुर्वेदिक जड़ी बूटी, आयुर्वेदिक लड्डू, लापसी, दवाइयां व अन्य घरेलू उपचार से लंपी रोग से पीडित गौवंश की सेवा की जा रही है।
गौ-माता की सेवा के क्रम को जारी करते हुए नवरात्र के पहले दिन प्रख्यात पडितों के मंत्रोच्चारण से हवन-यज्ञ में आहूति का आयोजन रखा गया। इसमें सभी पदाधिकारियों, गौ- पालकों, समाजसेवियों ने आहूति दी।

गणेश टाक, प्रदीप कछावा, हेमराज खारोलिया निरंतर पीडित गौ माता के लिए निरंतर सेवा दे रहे हैं। जिस गाय-माता ने जीवन भर हमें दूध पिलाया, हमारे बच्चों को दूध पिलाकर बडा किया आज उसी गौ-माता को हमारी सेवा की जरूरत है। गौ सेवा कर दूध का कर्ज उतारने का समय आ गया।

इस कार्यक्रम में महावीर सिंह चौहान, गोपीकिशन जादम, गणेश टांक, हेमराज खारोलिया, प्रदीप कुमार कच्छावा, हरिसिंह गढवाल, प्रदीप चौहान, बबीता चौहान, पुनम तंवर, ललिता खारोलिया, राजेश चौहान, धर्मेन्द्र टांक, भवजीत सैनी, शिवप्रताप इंदौरा, धर्मेन्द्र तंवर, रवि दग्दी, उमेश तुन्दवाल, भानू प्रताप कच्छावा, जितेन्द्र चौधरी, अशोक सुखरिया, महेंद्र जोशी उपस्थित रहे।

मारुति सुजुकी ने लॉन्च की नई एसयूवी ग्रैंड विटारा, कीमत 10.45 लाख

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने सोमवार को अपनी नई एसयूवी ग्रैंड विटारा को लॉन्च किया और इसकी बाजार में खुदरा बिक्री शुरू हो गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्रैंड विटारा की एक्स शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपए से शुरू होगी। इसके सबसे महंगे वेरिएंट की कीमत 19.65 लाख रुपए है। ग्रैंड विटारा को 10 रंगों में पेश किया गया है जिसमें तीन ड्यूट-टोन, छह मोनोटोन और एक खास नेक्सा ब्लू रंग है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंधन निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिसाशी ताकेची ने कहा कि सड़क पर राज करने के उद्देश्य से बनाई गई ग्रैंड विटारा को ग्राहकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अभी तक ग्रैंड विटारा के लिए 57,000 से लोगों ने बुकिंग करा ली है और आलोचकों ने भी इसकी सराहना की है।

उन्होंने कहा कि ग्रैंड विटारा ने कई पेशकशों के साथ ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला को आकर्षित किया है। ग्रैंड विटारा इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सेगमेंट, अग्रणी ईंधन-दक्षता और एक शुद्ध ईवी ड्राइविंग मोड का दावा करता है। ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) ग्रैंड विटारा सुजुकी की प्रसिद्ध ऑलग्रिप चुनिंदा तकनीक की विशेषता है जो एसयूवी प्रेमियों को पसंद आएगी।

बालक बालिकाओं को बनाएं आत्म निर्भर : दीया कुमारी

राजसमन्द। राजसमंद की सांसद दीया कुमारी ने कहा कि बदलते परिवेश में बालक बालिकाओं का आत्म निर्भर होना बहुत आवश्यक है। दीया कुमारी आज नाथद्वारा के प्रताप छात्रावास में आयोजित श्री क्षत्रिय युवक संघ के बालिका प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में बालक बालिकाओं का आत्म निर्भर होना बहुत आवश्यक है। उन्हें शिक्षित और संस्कारवान बनाना होगा तभी वो आत्म निर्भर बन पाएंगे। यह जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति या समूह की नहीं पूरे समाज की है। आज जरूरत इस बात की है कि हम उनका ऐसा पालन पोषण करें कि वह अपना निर्णय खुद ले सके।

23 से 26 सितंबर तक आयोजित शिविर के समापन सत्र पर अपने अध्यक्षीय उद्बोघन में दीया कुमारी ने कहा कि बालक बालिकाओं को हमारी संस्कृति और संस्कारों का बोध कराना चाहिए। उन्हें धैर्यवान और कर्मशील बनाए, निर्णय लेने की स्वतंत्रता दें ताकि उन्हें अच्छे बुरे की पहचान हो सके। बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने चाहिए।

स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देने के साथ खेलों के माध्यम से उनका शारीरिक और मानसिक विकास करना चाहिए। हमारी बेटियां कई खेलों में प्रथम स्थान लेकर गौरवांवित कर रही है। हमें उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना चाहिए तथा बालकों को गलतियों से सीखने की प्रेरणा देनी चाहिए।

क्षत्रिय युवक संघ बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में हर संभव प्रयास कर अन्य समाजों को भी प्रोत्साहित करें ताकि समग्र रूप से सभी समाजों को विकास हो सके। यही हमारा क्षात्र धर्म है और यही संघ की शक्ति भी है। सांसद ने युवक संघ के संस्थापक स्वर्गीय तन सिंह को भाव श्रद्धांजलि भी दी।

झांसी : सपा नेता और पूर्व विधायक दीपनारायण का बेटा अरेस्ट

झांसी। उत्तर प्रदेश की झांसी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता और गरौठा से पूर्व विधायक रह चुके दीपनारायण सिंह यादव के आवास पर छापा मारकर उनके बेटे दीपांकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

यादव की धर्मपत्नी मीरा दीपक यादव ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात अचानक भारी संख्या में पुलिसफोर्स उनके घर पहुंची और बिना कोई वारंट आदि दिखाए घर में घुस गई तथा तलाशी ली। उन्होंने पहले यादव के बारे में पूछा लेकिन उनके घर पर नहीं मिलने की स्थिति में वह बेटे को अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कॉलोनी मे मौजूद सिक्योरिटी गार्ड से लाइसेंसी बंदूक और मोबाइल फोन भी छीन लिए।

निवाड़ी से पूर्व विधायक रह चुकी मीरा यादव ने मौजूदा गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत पर सत्ता का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मदद से उनके परिवार के खिलाफ उत्पीडनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

मीरा यादव का कहना है कि उनके पुत्र का कोई पता नहीं लग रहा है यहां तक कि पुलिस अधिकारी उनके पुत्र का दोष भी नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर उसे किस वजह से पकड़ा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति तथा वह किसी भी उत्पीड़न की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। इस अन्याय के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

मीरा यादव ने बताया कि पुलिस ने आते ही साथ उनके पति के बारे में पूछा और उनके यह कहने पर कि उनके पति लखनऊ किसी मीटिंग में गए हैं, पूरे पुलिस बल ने वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की तथा बिना किसी सर्च वारंट के पूरे घर की तलाशी ली। उन्होंने आशका जताई कि सत्ता के इशारे पर पुलिस उनके पति को किसी भी झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज सकती है।

दरअसल, यह पूरा मामला कुछ दिन पूर्व उस समय से तेजी पकड़ा, जब समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख लेखराज सिंह यादव के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में पूर्व गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह के सगे साले तथा नगर पंचायत मोंठ के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह यादव, पूर्व विधायक के साले के साले सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुजरिम को पुलिस हिरासत से भगाने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस ने नगर पंचायत मोंठ के अध्यक्ष के यहां छापा मारा। पुलिस के छापे के दौरान हड़बड़ाहट में अध्यक्ष सीढ़ियों से स्लिप हुए और उनके दोनों पैर टूट गए। कल रात ही पुलिस ने इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी किए जाने का दावा किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह का कहना है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख लेखराज सिंह यादव द्वारा झांसी में पीसी पर आने के बाद वापस जाते समय पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की गई थी और इस संबंध में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है साथ ही घटना में इस्तेमाल दो गाड़ियों को भी बरामद किया गया है। जनपद में इस तरह के अपराधों में जो भी शामिल होगा उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

कुल्लू : टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, यूपी के 7 पर्यटकों की मौत, 10 घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में बीती रात पर्यटकों की जीप खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल बताए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश आपातकालीन संचालन केंद्र के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला कुल्लू के बंजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर जलोरी जोत के पास घियागी के समीप एक टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने की सात पर्यटकों की मौत हो गई और 10 घायल हैं। यह हादसा रात करीब 10 बजकर 55 मिनट पर हुआ। सभी सवार उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले थे।

हादसे के समय 17 पर्यटक दिल्ली के मजनूं टिल्ला से टेंपो ट्रैवलर बुक करके कुल्लू घूमने आए थे। हादसे में गाड़ी के परखचे उड़ गए। चार पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेष घायल हो गए। घायलों की चीखें सुनकर आसपास के मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उनको खाई से निकालकर अपने वाहनों में बंजार अस्पताल ले आए।

घायलों की हालत को देखते हुए उनको कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बताया कि बंजार के घियागी के पास एक ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने संज्ञान लेते हुए मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को खुला रखने के आदेश दिए हैं। छह मील के पास मार्ग बंद हो गया था। घायलों को नेरचैक मेडिकल कालेज लाने में दिक्कत न हो इसलिए मुख्यमंत्री ने मार्ग खुला रखने के आदेश दिए हैं।

औरैया में टीचर ने इतना पीटा की छात्र की उखड गईं सांसे

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक स्कूल शिक्षक ने टेस्ट में महज एक शब्द गलत लिखने पर छात्र को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिक्षक फरार है।

पुलिस ने सोेमवार को बताया कि जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में कस्बा फंफूद रोड स्थित आदर्श इंटर कालेज के सामाजिक विज्ञान के अध्यापक ने टेस्ट में एक गलत शब्द लिखने के बाद छात्र की लात घूसों से जमकर पिटाई की। जिससे छात्र की हालत गम्भीर हो गई और कई दिनों तक इलाज कराने के बाद आज सुबह छात्र की मौत हो गई।

अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले छात्र की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी गांव में पहुंच गए हैं। एक दिन पहले शिक्षक पर मारपीट और दलित एक्ट में मुकदमा दर्ज हो चुका है। मौत की खबर के बाद स्कूल बंद कर दिया गया और शिक्षक फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 7 सितंबर की है। उस दिन कक्षा 10 के छात्रों का टेस्ट लेते समय 15 वर्षीय निखित कुमार पुत्र राजू दोहरे की कापी में एक शब्द गलत लिख जाने पर छात्र की डंडा व लात घुसों से पिटाई की गई जिससे वह बेहोश गया था।

क्षेत्र के ग्राम वैशोली निवासी राजू दोहरे पुत्र सोबरन सिंह ने थाना में मामला दर्ज कराया कि कस्बें के आदर्श इंटर कालेज में उसका पुत्र निखिल कक्षा दस का छात्र है। कॉलेज में 7 सितंबर को सामाजिक विज्ञान के प्रवक्ता अश्वनी सिंह टेस्ट ले रहे थे। टेस्ट में बच्चे का एक शब्द गलत लिख जाने पर उसकी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे छात्र बेहोश हो गया।

अध्यापक ने उसके इलाज का खर्च देने का आश्वाशन देकर छात्र को इटावा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने मना कर दिया। पीड़ित ने अध्यापक से कहा कि पुत्र का उपचार कराओ। उसने इलाज करने से मना करते हुए उसे जाति सूचक गालियां देकर भगा दिया।

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर छात्र को सैफ़ई में भर्ती कराया गया था। जहां पर सोमवार को उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में तनाव का माहौल हो गया है। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी पहुंच गए औऱ घटना पर आक्रोश व्यक्त किया।

उधर स्कूल को बंद कर दिया गया और शिक्षक फरारा हो गया है। थानाप्रभारी ललित कुमार ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।

स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि वह 5 सितंबर से अवकाश पर थे। छात्र की मौत होने की सूचना मिलने पर वह सोमवार को पहुंच गए हैं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी ही नहीं हो सकी। तीन दिन बाद जब अभिभावक शिकायत करने आए तब घटना की जानकारी हुई। औरैया की पुलिस अधीक्षक चारु निगम मौके पर गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया : अजय माकन

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने से पहले राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर रविवार को आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने के बाद गहलोत खेमे के विधायकों के शर्ते रख देने से अभी कोई फैसला नहीं हो पाया हैं।

इस मामले में दिल्ली से आए कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं पार्टी प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने आज मीडिया से कहा कि रविवार को इस मामले में कांग्रेस विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने पर उन्हें वन टू वन विधायकों की बात सुनने के आलाकमान के निर्देश थे लेकिन देर रात तक बैठक में नहीं आए। विधायकों की तरफ से आए तीन सदस्यों ने इसके लिए तीन शर्ते रखी कि इसके लिए भले ही प्रस्ताव पास किया जाए लेकिन इस पर फैसला आगामी 19 अक्टूबर के बाद किया जाए और यह सार्वजनिक रुप से कहना पड़ेगा।

उनकी दूसरी शर्त यह थी कि पर्यवेक्षकों से बात करने के लिए विधायक वन टू वन नहीं आकर समूह में आएंगे और तीसरी शर्त यह रखी कि नया मुख्यमंत्री का चयन उन 102 लोगों में से किया जाए जो सियासी संकट में अशोक गहलोत के साथ थे। सचिन पायलट और उनके समर्थित विधायकों में से नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमने उनसे कहा कि एक-एक विधायक की बात सुनी जाएगी और उनकी बात आलाकमान को बताई जाएगी और सबको सुना जाएगा लेकिन वे अपनी शर्तों पर ही जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाद में इन शर्तों पर विधायकों से बात करने के लिए मना कर दिया गया, क्योंकि 75 वर्ष के कांग्रेस के इतिहास में शर्तों के आधार पर आज तक कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ जबकि एक लाइन में प्रस्ताव होता हैं और कांग्रेस अध्यक्ष उस पर फैसला लेता है। उन्होंने कहा कि अब वे वापस दिल्ली जा रहे हैं और इस संबंध में रिपोर्ट आलाकमान को सौंपेंगे और आलाकमान सबकी बात सुनकर फैसला लेंगे।

एक सवाल के जवाब में अजय माकन ने कहा कि राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के घर जुटे कितने कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफे दिए, इसका कोई आइडिया नहीं है। इस्तीफा दिया या नही, कौन-कौन विधायक थे यह मालूम नहीं, यह कांग्रेस विधायक थे। उन्होंने कहा कि सबके साथ बैठकर आगे का रास्ता निकालेंगे।

कांग्रेस विधायक बैठक बुलाने के बाद इसमें नहीं आकर धारीवाल के घर बैठक करने के मामले में माकन ने कहा कि यह अनुशासनहीनता तो है। उन्होंने कहा कि यह प्राथमिक दृष्टि से अनुशासनहीनता हैं और ऑफिसियल मिटिंग के बावजूद अनऑफिसियल बैठक बुलाना अनुशासनहीता हैं। अब देखेते है कि आगे क्या कार्यवाही होती है। उन्होंने कहा कि सबसे मिलकर काम करना चाहिए और इस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी आदि को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है ऐसे में उनके हाथ मजबूत करने काम किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि रविवार को नए मुख्यमंत्री पर विधायकों से रायशुमारी करने के लिए बुलाई गई कांग्रेस विधायक दल की बैठक गहलोत खेमे के विधायकों के नहीं आने से नहीं हो पाई और इसके बाद कांग्रेस पर्यवेक्षकों के विधायको से वन टू वन बातचीत करने का प्रयास भी विफल हो गया।

राजस्थान में स्थिति के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी जाएगी रिपोर्ट : खड़गे

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर बुलाई गई कांग्रेस विधायक बैठक नहीं हो पाने एवं यहां की स्थिति के बारे में रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपी जाएगी।

इस मामले में कांग्रेस पर्यवेक्षक के रुप में जयपुर आए खड़गे ने आज दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से कहा कि इस मामले में जो कुछ भी होगा, वह यहां की स्थिति के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष को बताई जाएगी और जो अध्यक्ष का फैसला होगा वह मानना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन भी होना चाहिए एवं पार्टी मजबूत एवं एकता भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जो कहेंगे वह सबको मानना पड़ेगा।

गहलोत के उनसे मिलने के सवाल पर खड़गे ने कहा कि उनके दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिष्टाचार के रुप में उनसे मिले हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ही फोन किया कि मैं दिल्ली जा रहा हूं, तब उन्होंने कहा कि मैं खुद आकर मिलता हूं।

सबगुरु राशिफल : 26 सितम्बर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि, शारदीय नवरात्रि स्थापना, वार सोमवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 03.08 बजे बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आपको संभलकर चलना होगा अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। नौकरी-धंधे में परेशानियां रहेंगी। पुरानी बातों को लेकर ज्यादा न सोचें। यात्रा के कार्यक्रम में कोई रुकावट आ सकती है। आज आप ज्यादातर फैसले गुस्से में आकर भी ले सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।

वृषभ :- आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे। विद्यार्थियों के लिए बेहद ही फायदेमंद दिन रहने वाला है। आज पूजा पाठ में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। धन प्राप्ती से आपके आज बहुत सारे काम पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट और कचहरी के लिए आप अलर्ट रहें। किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं।

मिथुन :- आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा।अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।

कर्क :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो जरूर करें। रूके हुए काम आपके पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाईयों की मदद से धन लाभ हो सकता है। आज समस्या और विवाद खत्म होने का योग बन रहा है। उम्मीद नजर आए तो नए कारोबार की शुरुआत कर दें। बहुत सारे काम करने के लिए यह एक अच्छा दिन है, आज अपनी दिनचर्या में मस्ती को शामिल करें। अपने आस-पास के चेहरों पर मुस्कुराहट लाएं। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

सिंह :- आज आप धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

कन्या :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

तुला :- आज आपको संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आज आपके लिए बहुत व्यस्त दिन है, आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक :- आज महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त और चिंतित हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप वाणी की मधुरता रखे पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा, और वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।

धनु :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें।

मकर :- आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। बिगड़े कार्य सुधार पर रहेंगे। सगाई-विवाह संबंधी बात आगे बढ़ सकती है। आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फायदा होगा। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ।

कुंभ :- आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया करने की कोशिश करें। काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा जरुर हो जायेगा। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। आज अपनी क्रीएवीटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें। लवमेट आज किसी जरुरतमंद को कपड़े दान करें, रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें।

मीन :- आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है। वाहन खरीदने का विचार हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तेलंगाना : संगारेड्डी में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप

हैदराबाद। तेलंगाना में संगारेड्डी जिले के ज़हीराबाद के डिग्गी गांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है।

हैदराबाद के त्रिमुलघेरी की एक 26 वर्षीय महिला के साथ नशीला पदार्थ देने के बाद के पास एक सुनसान जगह पर सामूहिक बलात्कार किया गया। ज़हीराबाद पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात की है जिसकी जानकारी शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा उसे ढूंढ़ने और पुलिस को सूचना देने के बाद मिली।

उन्होंने बताया कि महिला को कुछ परिचितों द्वारा शुक्रवार रात कुकटपल्ली से जहीराबाद इलाके में जबरन लाया गया था और दुष्कर्म के बाद उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया। पीड़िता को परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करें, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताई इच्छा

0

कलबुर्गी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करें।

खड़गे ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं कि राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनें। मैंने हाल ही में सोनिया गांधी से मुलाकात की और उनसे कहा कि राहुल गांधी को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि परिवार से कोई भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में कलबुर्गी हवाई अड्डे के विस्तार सहित विकास कार्यों को शुरू करने के लिए दो पत्र लिखे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले बजट में कल्याण कर्नाटक क्षेत्रीय विकास बोर्ड के लिए निर्धारित आधे से अधिक धनराशि अभी तक जारी नहीं की गई है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार को एक ऐसे निरंकुश के रूप में परिभाषित किया, जो केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी क्षेत्र को सौंप देती देती है।