Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 574 -
होम ब्लॉग पेज 574

पंडित दीनदयाल के जीवन से समर्पण और राष्ट्र के पुनर्निर्माण का कार्य करने की प्रेरणा मिलती है : नीतिन गडकरी

जयपुर। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से राष्ट्र के प्रति समर्पण और राष्ट्र के पुनर्निर्माण का कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

गडकरी आज धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति की ओर से किया गया।

उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रुप से पिछडे दरिद्र नारायण को परमेश्वर मानकर उनका उत्थान करेंगे उस दिन पं. उपाध्याय का अंत्योदय का विचार साकार हो सकेगा।

गडकरी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मेरे जीवन का सबसे बड़ा काम आदमी द्वारा आदमी ढोने वाली प्रथा बन्द कर ई रिक्शा चलवाकर दीनदयाल जी के विचार को साकार किया है। दीनदयाल का उद्देश्य गांव एवं कृषि को समृद्ध करना था। वे भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना चाहते थे, जिसकी ओर हम निरन्तर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि हम दीनदयाल के मातृभूमि को शक्ति और सामर्थ्य सम्पन्न बनाने के सपने को साकार करेंगे। गडकरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक धानक्या विषयक पुस्तक का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजस्थान के क्षेत्र संघचालक, डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय स्वतंत्रत भारत के महानायकों में से एक हैं। उन्होंने एक प्रवासीय यायावर का जीवन जिया। उन्होंने मोतिहारी की यात्रा का वर्णन किया जिसमे दीनदयाल की ईमादारी का उदहारण दिया। उन्होंने कहा कि सच मायने में दीनदयाल ने राष्ट्रवाद को परिभाषित किया।

गहलोत खेमे के विधायकों ने कन्नी काटी, नहीं हो पाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन करने से पहले आज होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के घर जुटे गहलोत खेमे के विधायकों के नहीं आने एवं उनके इस्तीफे देने विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी के घर जाने के बाद नहीं हो पाई।

गहलोत खेमे के विधायकों को कहना है कि वे चाहते हैं कि सियासी संकट के समय गहलोत का जिन 102 विधायकों ने साथ दिया उनमें से किसी को भी नया मुख्यमंत्री बना दो और इसके बाद गहलोत को मुख्यमंत्री से हटा दो। खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से कहा कि विधायकों की यही भावना है कि इन 102 विधायकों में से किसी को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है उन्हें मंजूर है लेकिन भाजपा के षडयंत्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई नाराजगी है तो पार्टी के मुखिया सुनेंगे तो दूर भी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री निवास पर शाम सात बजे आयोजित इस बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर्यवेक्षक के रुप में जयपुर पहुंचे लेकिन बैठक शुरु होने से पहले गहलोत खेमे के विधायकों के धारीवाल के घर पहुंचने से यह बैठक शुरु होने में देरी होने लगी।

बताया गया कि अब यह बैठक आठ बजे शुरू होगी लेकिन आठ बजे भी बैठक शुरू नहीं हो पाई और इसके बाद रात नौ बजे तक यह बैठक नहीं शुरु हुई और इसके बाद धारीवाल के घर जुटे मंत्री एवं विधायक अपना इस्तीफा लेकर डा जोशी के घर पहुंच गए। बताया गया है कि गहलोत खेमे के 82 विधायकों ने अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे हैं। विधायकों ने डा जोशी से मुख्यमंत्री बनने का आग्रह किया है।

इससे पहले खाचरियावास ने कहा कि धारीवाल के घर 92 विधायक मौजूद हैं और सभी विधायक डा जोशी के घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों की भावना समझनी चाहिए। सियासी संकट के समय जब ये विधायक होटलों में बंद थे और संघर्ष किया उनकी भावना समझनी चाहिए। उनसे पूछा गया कि क्या सचिन पायलट के प्रति इतनी नफरत क्यों है, इस पर उन्होंने कहा कि नफरत नहीं हैं और यहां बैठक में किसी का नाम नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी विधायक अपने इस्तीफे देने उनके घर जा रहे हैं। उधर विधायक एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा का कहना है कि यहां 82 विधायक हैं।

जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत का यह शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है और गहलोत ने ताकत दिखाई और फिर साबित कर दिया है कि विधायक उनके पक्ष में हैं। डा सीपी जोशी के घर पहुंचे कुछ विधायकों का यह भी कहना है कि अशोक गहलोत को हटाना है तो डा सीपी जोशी को मुख्यमंत्री बना दो।

उल्लेखनीय है कि बैठक के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कई विधायक मुख्यमंत्री निवास पहुंच चुके थे लेकिन शांति धारीवाल के घर जुटे विधायकों के नहीं आने से बैठक खटाई में पड़ गई। अब सभी की नजरे कांग्रेस आलाकमान पर टिकी है कि वह क्या फैसला लेगा।

अजमेर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का शिविर सोमवार से होगा

अजमेर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 26 सितंबर से शुरू होगा।

अजमेर में मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक खान ने बताया कि भाजपा के महिला, किसान, युवा एवं ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक के समापन के पश्चात अब अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। 26 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन के देश प्रदेश के शीर्ष नेता शामिल होंगे। शिविर का उद्घाटन कल दोपहर ढाई बजे अजमेर में पुष्कर बाईपास मार्ग राजकीय जनाना अस्पताल के पास क्वीन किंग रिसोर्ट मे होगा।

खान ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राजस्थान सहप्रभारी विजया ताई राहटकर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, अल्पसंख्यक मामलात के केन्द्रीय मंत्री जॉन बराला, योगी सरकार मे मंत्री दानिश अंसारी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी, मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, सहित अनेक वरिष्ठ नेता इन तीन दिनों के सत्रों में अपने विचार रखेंगे तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गत आठ वर्षों में जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए जनता के बीच जाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

उन्होंने इस बात से इंकार नहीं किया कि यह प्रशिक्षण 2023 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपयोगी साबित होगा। पत्रकार वार्ता में अजमेर मोर्चा के जिलाध्यक्ष शफीक खान भी उपस्थित रहे।

बांग्लादेश में नौका हादसे में 24 लोगों की मौत

0

ढाका। बांग्लादेश में उत्तरी बंगाल के पंचगढ़ में रविवार को करातोआ नदी में एक नौका के डूब जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।

बोडा उपजिला के कार्यकारी अधिकारी (यूएनओ) मोहम्मद सुलेमान अली ने बताया कि हादसा औलिया घाट क्षेत्र में आज दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। शारदीय दुर्गोत्सव महालय के अवसर पर मदिया बाजार क्षेत्र के औलिया घाट से लगभग 70-80 लोग नौका पर सवार होकर बादेश्वरी मंदिर की ओर जा रहे थे।

घाट से कुछ दूर चलने के बाद नाव हिलने लगी। नाविक ने नाव को वापस घाट पर लाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे और नाव डूब गई। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आठ बच्चे, चार पुरुष और 12 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि नाव में सवार कई यात्री तैरकर किनारे पहुंच गए। पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हैं।

ऐसे चेहरे के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए जो जीत दिला सके : अशोक गहलोत

जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को पद की कोई लालसा नहीं होना बताते हुए कहा है कि राज्य में ऐसे चेहरे के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए जो चुनाव में जीत दिला सके।

गहलोत ने आज जैसलमेर जिले में तनोट माता के मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से नए मुख्यमंत्री के सवाल पर आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे चेहरे के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए जो चुनावो में जीत दिला सकें। क्योकि राजस्थान में अगर वापसी करते है तो अन्य राज्यों में भी कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि मैं चाहे कहीं भी रहूं अंतिम सांस तक राजस्थान की जनता की सेवा करता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि लोग अफवाह फैला रहे है। आज बता रहा हूं कि मैंने सोनिया गांधी और अजय माकन को नौ अगस्त को ही इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। पद को लेकर मेरी कभी कोई लालसा नहीं रही। मुझे चालीस साल में कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी एक दम न्यूट्रल है और इस चुनाव में चुनाव लड़ सकता है वह लड़े।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तनोट माता मंदिर में किए दर्शन

भीलवाड़ा : फिरौती में मोटी रकम वसूलने के लिए रची थी अपहरण की घटना

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच करोड़ रुपए की फिरौती वसूलने के लिए गुटखा व्यापारी के अपहरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पिस्टल मय मैग्जीनव कारतूस के साथ ही वारदात में काम ली कार भी बरामद कर ली है। बता दें कि वारदात के तीन घंटे में ही पुलिस ने अपर्हृत व्यापारी को मुक्त करवाते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया था।

खास बात यह है कि इस सनसनीखेज अपहरणकांड की साजिश 15 दिन पहले विनोद सिंह उर्फ लक्की शूटर एवं सत्तू माली ने अपने सात जेल में रहे साथियों के साथ मिलकर रची थी। मिश्रा ने बताया कि 24 सितंबर को गुटखा कारोबारी ललित कृपलानी के अपहरण की रिपोर्ट उसके भाई से पुलिस को मिली थी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ललित का शाम 4:14 बजे फोन आया कि उसे किडनैप किया गया है। आंखों पर पट्टी बांध रखी है। अपहरणकर्ता मारपीट कर रहे हैं। सिर पर गन लगा रखी है । रिहाई के बदले अपहरणकर्ता पांच करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस ने रेंज के सभी जिलों में नाकाबंदी करवाते हुए अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरु की। इस दौरान एक आई-20 कार नाकाबंदी देखकर दूर से वापस मुड़कर भागने लगी। पुलिस की दो टीमें बनाकर कार का पीछा किया गया। कोटड़ी-जहाजपुर मार्ग पर कार को पुलिस ने रोका तो उसमें से दो युवक उतर कर भागने लगे। भागने वाले युवकों का पीछा किया।

गाड़ी में बैठे लोगों को देखा तो पीछे की सीट पर बीच में अगवा ललित कृपलानी लहूलुहान हालत में मिला। उसे थाना प्रभारी कोटड़ी ने मुक्त करवाते हुए कार में बैठते तीन लोगों को डिटेन कर कोटड़ी थाने ले जाया गया। जहां पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने तीनों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।

शहडोल में छात्रा को 2 घंटे तक बिना ड्रेस रखने पर शिक्षक निलंबित

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के एक शिक्षक को मात्र इसलिए निलम्बित कर दिया कि उसने एक छात्रा की गन्दी ड्रैस को स्वयं धो दिया और इस दौरान दो घण्टे तक छात्रा को बिना ड्रेस के रहना पड़ा।

ट्राइबल विभाग के अनुसार जयसिंहनगर ब्लॉक के पौड़ी गाँव के बराटोला स्कूल में कल एक छात्रा गन्दा ड्रेस पहनकर आई तो शिक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी ने स्वच्छता अभियान से प्रभावित होकर छात्रा का ड्रेस उतरवाया और स्वयं धोया और सुखाया।

दो घण्टे बाद सूखने पर छात्रा को ड्रेस पहनाया और कक्षा में बैठाया। बाद में वीडियो वायरल हो गया। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर कल देर शाम एसी ट्राइबल ने शिक्षक श्रवण को निलम्बित कर मामले की जांच का आदेश दे दिया है।

शुक्रवार को शहडोल जिले के बड़ा कला गांव में हुई इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। इस फोटो में 5वीं कक्षा की छात्रा अपने अंडरगारमेंट्स में नजर आ रही थी और शिक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी उसके कपड़े धो रहे हैं। इस दौरान स्कूल में और बच्चे भी नजर आ रहे हैं।

एक अधिकारी के अनुसार त्रिपाठी ने टीचर्स के वॉट्सएप ग्रुप पर खुद को स्वच्छता मित्र बताते यह फोटो साझा की। इसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे ग्रामीण आक्रोश में आ गए।

मध्य प्रदेश के आदिवासी कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा ने बताया कि घटना की तस्वीरों के बारे में पता चलने के बाद त्रिपाठी को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि लड़की की गंदी ड्रेस देखने के बाद, शिक्षक ने कथित तौर पर उसे अन्य छात्रों के सामने कपड़े उतारने के लिए कहा और फिर खुद उसकी ड्रेस धो डाली। सिन्हा ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के भी आदेश दिए हैं।

अजमेर : पंचशील में निकला महावीर शाखा के स्वयंसेवकों का पथ संचलन

0

अजमेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चाणक्य नगर की महावीर शाखा के स्वयंसेवकों का रविवार को पंचशील नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

मनकामेश्वर महादेव मंदिर के पास महावीर शाखा स्थल पर स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। महानगर संघचालक खाजूलाल चौहान और नगर संघचालक अशोक टेवानी के सान्निध्य में संघ स्थान से स्वयंसेवकों का पथ संचलन ठीक 5:30 बजे आरंभ हुआ और निर्धारित 42 मिनट में क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों व मुख्य मार्गों से होता हुआ पुन: संघ स्थान पहुंचा।

पथसंचलन का वीडियो देखने के लिए यहां क्लीक करें

घोष वादन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों का मार्ग में राष्ट्रप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मनकामेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर 5, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 1, युआईटी क्वार्टर, सेक्टर 4, सीएसएम मॉल चौराहा, ज्ञान मार्ग से सेक्टर 3 होता हुआ पथ संचलन पुन: महावीर शाखा संघ स्थान पर विसर्जित हुआ।

पथ संचलन में नगर विद्यार्थी प्रमुख केशव अग्रवाल, घोष प्रमुख तरुण गुप्ता,नगर कार्यवाह पुरुषोत्तम नाथू, नगर बौद्धिक प्रमुख मयंक भारद्वाज, मुख्य शिक्षक वेद प्रकाश जांगिड, महानगर संपर्क प्रमुख सीमांत भारद्वाज, नगर कुटुंब प्रबोधक विजय जोशी, नगर घुमंतु प्रमुख कुशाल पडियार, नगर विस्तारक रुद्र प्रसाद, राजीव सारस्वत, बजरंग प्रकाश का सान्निध्य रहा।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय अपहरण रैकेट का किया भंडाफोड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने अमेरिका में नौकरी के नाम पर युवाओं के अपहरण के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

विधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय अपहरण के इस मामले में तीन बदमाशों को तो गिरफ्तार किया ही गया है साथ ही इनके चुुंगल में फंसे 18 युवाओं को भी बचाया गया है। इन युवाओं को कथित रूप से अमरीका में मोटी कमाई वाली नौकरियों में लगाये जाने का झांसा देकर लाया गया था।

उन्होंने बताया कि एनएससीबीआईए पुलिसथाने में हरियाणा निवासी नरेश कुमार ने 16 सितंबर को एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा अमरीका में नौकरी दिलाए जाने की बात कहकर कोलकाता लाया गया था लेकिन पिछले महीने से उसका कुछ अता पता नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने उनके साथ इस धोखे को अंजाम देने वाले बदमाशों की मांग पर वह उन्हें लगभग 40 लाख रुपए दे चुके हैं।

पुलिस ने प्राप्त शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट के निकट के इलाके में छापे मारे और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जब इन बदमाशों से सख्ती से पूछताछ की तो इन्होंने लड़कों के बारे में जानकारी दी और इसके बाद पुलिस ने उसी घर में एक बंद जगह पर कैद युवओं को बाहर निकाला।

बचाकर निकाले गए युवाओं में से आठ को घर जाने की अनुमति दे दी गई है क्योंकि काफी दिनों तक बंद रहने के कारण वह मानसिक रूप से बहुत अधिक तनाव में थे। दस युवाओं ने पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

अधिकारी ने बताया कि यह बदमाश अमरीका में मोटी कमाई वाली नौकरी दिलाने का ख्वाब दिखाकर मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा के युवाओं को झांसे में लेकर कोलकाता लाया करते थे। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास के एक होटल में इन्हें दो या तीन दिन तक रखा जाता था। इसके बाद इन्हें पास के घर में भेज दिया जाता था। पूरे मामले के खुलासे और इसमें शामिल अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए जांच अभी जारी है।

सीहोर : मिट्टी दरकने से 20 फीट गहरे गड्ढे में फंसे 3 मजदूर, रेस्क्यू कर निकाला बाहर

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज तहसील में बिना संसाधन के एक टेलीकॉम कंपनी द्वारा फाइबर केवल डालने के दौरान बीस फिट गहरे गड्डे की मिट्टी दरकने से तीन युवक उसमें फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गहरे गड्ढे में मजदूरों के फंसने पर मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी और बिना देर किए मजदूरो को बचाने जागरूक लोग गड्ढे में उतर गए। लगभग आधा घंटे तक मशक्कत के बाद दो मजदूरोंं को और पांच घंटे की मशक्कत के बाद तीसरे मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू आपरेशन के दौरान बुरी तरह फंसे मजदूर के ऊपरी हिस्से को प्रशासन ने दो जेसीबी की मदद से जैसे-तैसे मिट्टी से बाहर कर लिया था, लेकिन मजदूर उसमें दब रहा था। रात्रि साढ़े आठ के लगभग मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कल दोपहर नगर की स्वप्न सिटी के नजदीक इंदौर मुख्य मार्ग पर टेलीकॉम कंपनी के द्वारा फाइबर केवल लाइन डालने का काम शुरु किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जमीन में सीधे अडंर ग्राउंड केवल डालने के लिए ब्लोईंग ड्रील मशीन का उपयोग किया जा रहा था। इस काम में पांच मजदूर लगे हुए थे, जिनमें से एक मजदूर जेसीबी पर, एक ब्लोईंग मशीन, एक मजदूर गड्ढे के अंदर और दो मजदूर बाहर केवल अंदर करने का काम कर रहे थे।

जेसीबी की मदद से लगभग 15 से 20 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें मजदूर संतोष निवासी शुजालपुर गड्ढे के अंदर उतरकर केवल खींच रहा था। इसी बीच साइड की मिट्टी दरककर मजदूर के ऊपर गिरने लगी। यह देख 2 अन्य मजदूर अपने साथी को बचाने के लिए गड्ढे में उतर गए, लेकिन मिट्टी का दरकना बंद नहीं हुआ। जिससे तीनों ही मजदूर मिट्टी में दब गए।

वहां पर मौजूद 2 अन्य कर्मचारियों ने यह बात मार्ग से निकल रहे आमजन और अन्य दुकानदारों को बताई तो लोगों ने बिना देर किए प्रशासन को सूचित कर मजदूरो को निकालने का प्रयास शुरु कर दिया। जब तक प्रशासन मौके पर पहुंचता तब तक जागरूक नागरिकों द्वारा दो मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका था, लेकिन गड्ढे में काम कर रहा तीसरा मजदूर मिट्टी में पूरी तरह से दब चुका था, जिसे निकालने का प्रयास जारी था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और मजदूर संतोष बलाई निवासी शुजालपुर को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरु कर दिया। गड्डे की गहराई अधिक होने व पुरानी पेयजल लाईन का पानी सीधे गड्डे में जाने के कारण मजदूर उसमें धंसता ही चला गया। प्रशासन ने सबसे पहले मजदूर की जिदंगी बचाने के लिए उसे ऑक्सीजन की सप्लाई शुरु की। इसके बाद मजदूर को निकाला गया।