Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 575 -
होम ब्लॉग पेज 575

महाराष्ट्र : नांदेड़ में ट्रक और टेम्पो में 5 लोगों की मौत

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के करंजी फाटा में राष्ट्र्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात तेज रफ्तार ट्रक और टेम्पो के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

नांदेड़ से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। टेम्पो पर सवार झारखंड के निवासी मजदूर नांदेड से बिजली लगाने का सामान ले जा रहा था।

विपरित दिशा से आ रहे ट्रक ने इतने जोर से टक्कर मारा कि पांच मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

रश्मिका मंदाना ने ‘सामी-सामी’ गाना पर गोविंदा के साथ किया डांस

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने ‘सामी-सामी’ गाना पर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के साथ डांस किया है।

फिल्म पुष्पा द राइज से स्टार बनने वाली रश्मिका मंदाना का गाना सामी-सामी सुपर-डुपर हिट रहा था। सोशल मीडिया पर तो इस गाने को लेकर रील्स की बाढ़ आ गई थी। अब रश्मिका ने गोविंदा के साथ सामी-सामी पर जमकर डांस किया है, और दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाल ही में रश्मिका डांस रियलिटी शो डीआईडी ​​सुपर मॉम्स के सेट पर पहुंची। जहां उन्होंने गोविंदा के साथ सामी सामी पर डांस किया। दोनों स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर खूब धमाल मचाया।

चीता का नामकरण कीजिए और सबसे पहले उसको देखिए : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से लाकर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखे गये आठ चीतों का नाम रखने की अपील करते हुए आज घोषणा की कि इसके लिए मायगाव प्लेटफार्म पर एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित हो रहे अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की 93वीं कड़ी में कहा कि इस प्रतियोगिता में लोगों से मैं कुछ चीजें शेयर करने का आग्रह करता हूं। चीतों को लेकर जो हम अभियान चला रहे हैं, आखिर, उस अभियान का नाम क्या होना चाहिए! क्या हम इन सभी चीतों के नामकरण के बारे में भी सोच सकते हैं, कि, इनमें से हर एक को, किस, नाम से बुलाया जाए! वैसे ये नामकरण अगर पंरपारिक हो तो काफी अच्छा रहेगा क्योंकि, अपने समाज और संस्कृति, परंपरा तथा विरासत से जुड़ी हुई कोई भी चीज, हमें, सहज ही, अपनी ओर आकर्षित करती है।

उन्होंने कहा कि आखिर इंसानों को पशुओं के साथ कैसे बर्ताव करना चाहिए! हमारे मौलिक कर्तव्य में भी तो पशुओं के सम्मान पर जोर दिया गया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में सभी से शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि क्या पता इनाम स्वरुप चीते देखने का पहला अवसर आपको ही मिल जाए। उल्लेखनीय है कि गत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री ने अपने जन्म दिन के मौके पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।

अजमेर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज भारतीय जनता पार्टी शहर इकाई ने भाजपा के संस्थापक एवं प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करें।

अजमेर के बजरंग गढ़ चौराहे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मौजूद शहर के वरिष्ठ भाजपाइयों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की आदमकद प्रतिमा के नीचे खड़े होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अजमेर शहर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन को स्थापित करने में अपना जीवन लगा दिया। उनकी कही गई बातें आज हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दीनदयाल अंत्योदय योजना के जरिए गरीब कल्याण मे जुटी हुई है। हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री किशन सोनगरा, पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने भी अपने विचार रखते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पितृ अमावस्या : पुष्कर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान एवं तर्पण

0

अजमेर। राजस्थान मे अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में पवित्र पुष्कर सरोवर पर आज पितृ अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पिंडदान एवं तर्पण किया।

पुष्कर सरोवर के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य ब्रह्म घाट, गउ घाट एवं सावित्री घाट पर लोग पंडितों के साथ पूजा अर्चना कर तर्पण एवं पिंडदान करते रहे। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा।

श्राद्ध पक्ष का आखिरी दिन होने से भी श्रद्धालु अज्ञात तिथि के चलते अपने पित्रों को याद कर पिंडदान एवं तर्पण कर रहे हैं। साथ ही ब्रह्म मुहूर्त से ही पवित्र सरोवर में स्नान कर तीर्थ पुरोहितों व पंडितों को दक्षिणा देकर पुण्य कमा रहे हैं। पितृ अमावस्या के चलते पुष्कर में मेले जैसा माहौल है और श्रद्धालु ब्रह्मा मंदिर के भी दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं।

इस बीच 26 सितंबर से पुष्कर के ब्रह्म चौक पर रामलीला का मंचन होगा जो चार अक्टूबर तक चलेगा। पांच अक्टूबर को मेला मैदान पर रामलीला समिति की ओर से 31 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा।

तिरुपति : आग लगने से डॉक्टर सहित परिवार के 3 सदस्यों की मौत

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के तिरुपति के निकट भगत सिंह नगर में तीन मंजिले इमारत में रविवार को तड़के आग लगने से एक डॉक्टर और उसके बेटे तथा बेटी की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए।

पुलिस ने यहां बताया कि इमारत की पहली मंजिल में करीब साढ़े चार बजे आग लगी। इमारत के भूतल पर डॉक्टर का एक क्लिनिक भी है। इस घटना में डॉ रविशंकर रेड्डी और उनके बेटे सिद्धू (12) व बेटी कार्तिका (6) की मौत हो गई। तीनों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित भी किया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंचे दमकल ने डॉक्टर की पत्नी डॉक्टर अनंत लक्ष्मी और मां रामासुब्बम्मा को बचाया। बाद में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को तिरुपति के सरकारी रुइया अस्पताल में भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तनोट माता मंदिर में किए दर्शन

जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में आज दर्शन किए।

मुख्यमंत्री के तनोट पहुंचने पर जिला प्रशासन एवं सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और बीएसएफ ने गार्ड आफ ऑनर दिया। इस दौरान गहलोत ने विजय स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी गहलोत के साथ है।

इससे पहले उनके जैसलमेर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राज्य के अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने उन्हें साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक रूपाराम, मेवाराम एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

सबगुरु राशिफल : 25 सितम्बर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, पितृ अमावस्या, वार रविवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 03.24 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं परन्तु आपको ठंडा खाने से बचना होगा, आप ज्यादा पानी, ताजे फल और सब्जियां लें। समयानुसार व्यायाम करें, टहलें योग भी आपके लिये लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने के योग हैं। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। गिफ्ट मिलने के योग हैं। सांसारिक सुख प्राप्त होगा।

वृषभ :- आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। लंबी यात्रा करने से बचे। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं।

मिथुन :- आज आपको संभलकर चलना होगा। प्यार के मामले में आज आप गलत समझे जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। दैनिक व्यापार सुखद रहेगा। आज परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आसपास के लोगों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी।

कर्क :- आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। जिदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। आज आपको कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आपको अपने कर्यालय या घर पर थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। संभावना है कि आपके आस-पास के लोग गुस्से में रहें जिसका असर आपके मूड पर भी पड़ सकता है। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी सम्भावना है।

सिंह :- आज आपके कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन न कराएं। आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। आत्मविश्वास से अन्य लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे। व्यापार में तरक्की होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है।

कन्या :- अगर लोग परेशानियों के साथ आज आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। पुरानी उलझने सुलझाने की राह आसान होगी। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नए अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लग्न व ईमानदारी से करें। जीवन की किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कठिनाईयों के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें।

तुला :- आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। किसी भी वजह से अगर आपकी मेहनत कम हो जाए तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर आ जाता है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। आपके काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें। आज आपको मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :- आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये और अपनी योजना और लक्ष्य को तय करने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। सावधान रहें, तनावग्रस्त होने की झुंझलाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। मन में चिंता और व्याकुलता रह सकती है।जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

धनु :- आज दीर्घावधि निवेश से बचिए। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। नए कार्यों को प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। शत्रु भय रहेगा। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। गुस्सा आना स्वाभाविक है।

मकर :- आज आपका अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगा। आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे। अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे।

कुंभ :- आज किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है किसी बड़ी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक रूप से भी आप आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।

मीन :- आज का दिन अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधों में मधुरता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है।

Email Order Wife Movies

0

Are you a lonesome guy who have thought about acquiring love through a mail purchase wife? In cases where so , you have come to the right place. There are a lot of movies that have been manufactured about this subject, and they can be extremely entertaining and informative.

One of the interesting and well-made contracted marriage movies is Russian Doll, which usually features a woman so, who finds her life https://best-sexy-brides.com/brazilian-brides/ turned around following she turns into a mail buy bride. This kind of film is full of action, play, romance, and crime.

Great mail buy wife movie is Yuri and Nadia, which is upto a bank clerk who falls into love with a mysterious Russian girl. Inspite of the language buffer, they variety a strong connect.

This slapstick comedy is usually an informative observe, and it can help you better understand the world around you. The movie can also function as a reminder showing how much you depend on those who are close to you and just how important you should protect them.

A film in regards to mail buy wife is not for everyone, but it can be a great way to learn about this matter. This satirical movie is done by Huck Botko and Andrew Gurland, and a fresh must-watch for everyone who wants to see just how this icky trend may be turned into anything that’s essentially good for the earth.

It’s a great unsettling and ruthless political satire, yet it’s also a hilariously interesting film that explores the idiocy of men. In addition, it highlights the problems of set up marriages.

बाराबंकी में जबरन शराब पिलाकर विवाहिता से गैंगरेप

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गांव के तालाब पर एक महिला को ले जाकर जबरन शराब पिलाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने शनिवार को पीड़िता की शिकायत के आधार पर बताया कि विवाहिता महिला को गांव का ही एक व्यक्ति तालाब पर ले गया। तालाब पर पहले से ही 3 लोग मौजूद थे। चारों ने महिला को जबरन शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला दरिंदों के चंगुल से छूट कर डरी सहमी घर पहुंची। महिला का पति लखनऊ में रहकर काम करता है। महिला ने दबंगों के डर के आगे कई दिनों तक घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। उसके बाद आज महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होते ही पति ने पीड़िता के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस के अनुसार बदोसराय कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तत्काल तलाश शुरु कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।