Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 577 -
होम ब्लॉग पेज 577

अंकिता हत्याकांड के आरोपी की फ़ैक्टरी में भीड़ ने आग लगाई, MLA की कार तोड़ी

ॠषिकेश/देहरादून। उत्तराखण्ड में ऋषिकेश के अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्य की फ़ैक्टरी को शनिवार दोपहर आक्रोशित भीड़ ने आग लगा दी। फ़ैक्टरी रिजॉर्ट के ठीक पीछे स्थित है। इस बीच आरोपी पुलकित के पिता और भाई को भारतीय जनता पार्टी से निकाल दिया गया है। उधर, हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पार्टी विधायक रेनू बिष्ट की कार पर हमला किया गया।

रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड के आरोपी रिजॉर्ट स्वामी पुलकित आर्य की दो साथियों के साथ शुक्रवार को गिरफ़्तारी के बावजूद स्थानीय लोगों का गुस्सा शान्ति नहीं हुआ है। देर रात को प्रशासन द्वारा रिजॉर्ट के कुछ भाग को बुलडोज़र से गिराने के बाद, आज दोपहर कुछ लोग इसके पीछे स्थित फ़ैक्टरी में घुस गए और उसमें आग लगा दी। आग से हुए क्षति का आकलन नहीं हो सका है।

दूसरी ओर आरोपी के पिता भाजपा नेता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। साथ ही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

यूपी विधानसभा में मोबाइल गेम खेलते और गुटखा खाते BJP MLAs का वीडियो वायरल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह मोबाइल फोन पर ताश खेलते नजर आ रहे हैं। इसके कुछ समय बाद सपा ने भाजपा के ही एक अन्य विधायक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया, जिसमें वह गुटखा खाते दिख रहे हैं।

अखिलेश का दावा है कि ये वीडियो सदन में मौजूद भाजपा के ही किसी विधायक ने बनाकर वायरल किया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वीडियो कब का है।

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश। भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर व वायरल कर जनहित का काम किया। अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री जी इन मा विधायक जी पर ‘नैतिक बुलडोज़र’ कब चलाएंगे? भार बन गई भाजपा।

गौरतलब है कि इस सप्ताह सोमवार को शुरु हुआ विधान सभा का मानसून सत्र शुक्रवार को ही समाप्त हुआ है। अखिलेश द्वारा मोबाइल गेम खेलते विधायक का वीडियो सार्वजनिक किए जाने के बाद सपा के ट्विटर हेंडिल से भाजपा के दूसरे विधायक के दो वीडियो साझा किए, जिसमें वह तंबाकू और पान मसाला खाते दिख रहे हैं। सपा ने ट्वीट कर दावा किया कि इन तीनों वीडियाे में दिख रहे दोनों विधायक भाजपा के हैं।

सपा ने इसे निंदनीय और शर्मनाक घटना बताते हुए ट्वीट किया कि सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक। महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक।

सपा के इस ‘वीडियो वॉर’ पर सत्तापक्ष की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी है। इतना ही नहीं, विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना और उनके कार्यालय की ओर से भी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई। सपा के दावे के मुताबिक वीडियो में दिख रहे दोनों विधायकों ने भी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से मना कर दिया।

माधुरी ने डोला रे डोला पर किया धमाकेदार डांस

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने डोला रे डोला पर धमाकेदार डांस किया है। टीवी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा को करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जज कर रही हैं।

माधुरी दीक्षित ने अपले आइकॉनिक गाना डोला रे डोला पर धमाकेदार डांस किया है, जिसका एक प्रोमो वीडियो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में पहले शो की कंटेस्टेंट अमृता ने अपने कोरियोग्राफर के साथ ‘डोला रे डोला’ पर परफॉर्म किया, जिसके बाद उनके साथ माधुरी भी डांस करती हुई नजर आईं।

माधुरी के डांस को देखने के बाद नोरा फतेही और करण जौहर हैरान रह गए। डांस देख करण ने कहा कि अभी तक का ये झलक का बेस्ट मोमेंट है।

बदायूं में स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाए, FIR दर्ज

बदायूं। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने कक्षा तीन की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने मामला दर्ज किया है।

बदायूं के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित किशोर श्रीवास्तव ने शनिवार को इस घटना की सूचना मिलने पर प्रधानाचार्य के सर्वेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को आरोपी प्रिंसिपल की तलाश है।

उन्होंने बताया कि बदायूं के एक काॅन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य पर कक्षा 3 की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने की शिकायत मिली है। परिजनों ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है।

सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के मुताबिक बच्ची के परिजनों ने बताया कि यह मामला इसी माह की 15 सितंबर का है। परिजनों का आरोप है कि प्रधानाचार्य सर्वेश गुप्ता ने बच्ची को अपने कमरे में बुला कर उसे मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो और तस्वीरें दिखाईं।

परिवार वालों का कहना है कि बच्ची ने अब जाकर उन्हें इस मामले की जानकारी दी, तब परिजनों ने आज सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। परजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सर्वेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

शिक्षा के नाम पर ढोल पीट रही है केजरीवाल सरकार : कांग्रेस

0

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार पर शिक्षा के नाम पर सिर्फ ढोल पीटने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि यह सरकार जिसे शिक्षा का मॉडल कह कर की प्रचारित कर रही है वह सिर्फ लीपापोती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने आज पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में पहले की तुलना में न नए स्कूलों की संख्या बढ़ी है, न छात्रों की संख्या बढ़ी है और ना ही अध्यापकों की नियुक्ति हुई है। कुछ स्कूलों को रंग रोगन करके चमकाने का प्रयास किया गया है लेकिन परीक्षा के परिणाम पहले की तुलना में बहुत कम बढ़े हैं, छात्रों की संख्या बढ़ नहीं रही है तो दिल्ली सरकार फिर किस शिक्षा मॉडल की बात करती है, यही बड़ा सवाल है।

उन्होंने कहा कि 1998 99 में दिल्ली सरकार के 12वीं के रिजल्ट में 64 प्रतिशत बच्चे पास होते थे लेकिन 2013-14 में यह बढ़कर 90 प्रतिशत हो गया यानी 25 प्रतिशत परीक्षा परिणाम में वृद्धि हुई लेकिन तब किसी मॉडल की बात नहीं हुई। उसके बाद जब रिजल्ट 7 प्रतिशत बढ़ा तो इसे मॉडल कह कर प्रचारित किया जाने लगा।

उन्होंने सवाल किया कि जब 25 प्रतिशत रिजल्ट बढ़ता है तो कोई मॉडल नहीं होता है और जब रिजल्ट 7 प्रतिशत बढ़ता है तो उस परीक्षा परिणाम को मॉडल कहा जाने लगता है। इसी तरह 10वीं की परीक्षा के परिणाम 2010-11 में ज़बरदस्त रहे लेकिन तब कांग्रेस की सरकार ने इस परिणाम को शिक्षा का मॉडल नहीं बताया।

दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 500 स्कूल बनाने की बात की थी लेकिन उसका 10 प्रतिशत बना लिए होते तो बड़ा बदलाव आता। हालात यहहै है कि दिल्ली में हर स्कूल में कम से कम 20 अध्यापकों की कमी है। प्रिंसिपल कितना कम है इसकी लिस्ट लंबी है।

उन्होंने कहा कि यदि आठ साल में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव हुआ है तो फिर दिल्ली के स्कूलों में छात्रों की संख्या उस हिसाब से क्यों नहीं बढ़ी जबकि दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए दाखिला ले रहे हैं। दिल्ली में स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के आंकड़े भी चौकाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने संसद में कहां है कि यहां में 14 से 15 प्रतिशत ड्रॉपआउट है। यह आंकड़ा देश मे सबसे ज्यादा है, लेकिन सरकार यह आंकड़ा कभी नहीं देती। उनका कहना था कि जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तो हर साल चार से पांच लाख बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे थे और इस तरह से इस समय 22 लाख से ज्यादा बच्चे दिल्ली के स्कूलों में होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इस वर्ष 16 लाख 10 हज़ार बच्चे दिल्ली के स्कूलों में है। इससे साबित होता है की सारी शिक्षा प्रणाली का ढोल पीटा जा रहा है। उनका कहना कि यदि इस शिक्षा मॉडल में कुछ होता तो दिल्ली के स्कूलों में 22 लाख बच्चे होते जबकि सिर्फ 16 लाख बच्चे क्यों है।

भरतपुर में हथियारबंद बदमाशों ने एस्सार पेट्रोल पंप से लूटे एक लाख रुपए

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कस्वा नगर में डीग रोड पर दो हथियारबंद बदमाश एस्सार पेट्रोल पंप से एक लाख रुपए लूट ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से आए लुटेरों ने पहले एक हजार रुपए का पेट्रोल भरवाया, फिर सेल्समैन की कनपटी पर कट्‌टा लगा दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात के दौरान सेल्समैन सतीश को बदमाश ने कहा कि शोर मत मचाना वरना गोली मार दूंगा। इसके बाद उसने कहा कि उसका नाम जीतू गुर्जर है और हर पेट्रोल पंप से उगाही करूंगा।

इसके बाद बदमाश सेल्समैन को धकेलते हुए मैनेजर रूम की तरफ ले गया। वहां काउंटर पर बैठे मैनेजर कृष्णा की कनपटी पर उसने कट्‌टा रख दिया और पैसे निकालने को कहा। मैनेजर घबरा गया। उसने गल्ले से पैसे निकाले तो बदमाश ने गड्‌डी छीन ली। दूसरा बदमाश बाइक के साथ बाहर खड़ा रहा। उसके पास भी देसी कट्‌टा था।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 सितंबर अग्रवाल सर्विस स्टेशन 52 हजार की लूट हुई थी। जहां दो सेल्समैन से मारपीट एक को चाकू मार दिया गया था। इसके बाद 21 सितंबर की रात को शहर के एक पेट्रोल पंप पर 30 हजार की लूट हुई थी। पंप के ऑफिस में बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दो हवाई फायर किए थे। बदमाशों ने पहले 800 रुपए का पेट्रोल भरवाया था। इसके बाद शुक्रवार शाम नगर-डीग रोड पर पेट्रोल पंप को निशाना बनाया गया।

नगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ इलाके में नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लगा। सीसीटीवी फुटेज में 22 से 25 साल की उम्र के ये बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं।

मुस्लिम महिलाओं के ‘मुक्तिदाता’ के रूप में याद किए जाएंगे मोदी: आरिफ मोम्मद खान

0

नई दिल्ली। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि तीन तलाक की प्रथा खत्म करने का निर्णय ऐतिहासिक है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतिहास में ‘मुस्लिम महिलाओं के मुक्तिदाता’के रूप में याद किए जाएंगे।

खान आज राजधानी में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ शीर्षक पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समाराेह को पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी संबोधित किया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री के चुनिंदा भाषणों का एक संग्रह है।

खान ने कहा कि इस पुस्तक में एक बात हर जगह दिखती है, वह है हर वर्ग के लोगों और महिलाओं के सख्त सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री की चिंता है। राज्यपाल ने तीन तलाक के विषय में कहा कि देश में सदियों से चली आ रही इस कुप्रथा से पार पाना कोई छोटा काम नहीं था। यह प्रथा परेशान करने वाली थी, क्योंकि विवाहिता मुस्लिम महिलाओं को निरंतर तलाक की तलवार के खौफ में जीना पड़ता था।

उन्होंने इसी संदर्भ में उस कहानी का जिक्र किया जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अपनी सबसे बड़ी विफलता का उल्लेख करते हुए कहा था कि मुस्लिम महिलाओं को हिंदू महिलाओं के बराबर अधिकार न दिला पाना उनकी सबसे बड़ी विफलता थी ।

खान ने कहा कि तीन तलाक की प्रथा को खत्म करने के फैसले के प्रभाव का, आज से वर्षों बाद राजनीतिक और सामाजिक विचारक जब विश्लेषण करेंगे, तो अनुभव किया जाएगा और प्रधानमंत्री मुस्लिम महिलाओं के मुक्तिदाता के रूप में याद किए जाएंगे। केरल के राज्यपाल ने इसके लिए मोदी कि तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने तमाम अवरोधों और विरोध के बावजूद अपना वादा पूरा किया।

राज्यपाल ने कहा कि मोदी से पहले विकास केवल सरकार और सरकारी तंत्र का दायित्व माना जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि देश का विकास जनभागीदारी का कार्यक्रम बने जिसकी प्रक्रिया और परिणाम में देश के लोगों की बराबर की भागीदारी हो। यही लोकतंत्र की सच्ची अवधारणा है।

उन्होंने कहा कि देश में हर घर में शौचालय और पानी की सुविधा का मुद्दा बहुत पुराना था। कई सरकारें आईं और गईं लेकिन यह मुद्दा पीछे ही छूटा हुआ था, पर जब वर्तमान सरकार सत्ता में आई तो इन मुद्दों को युद्ध स्तर पर मिशन के रूप में लिया।

भारत विश्व को बाजार नहीं, परिवार मानता है : मोहन भागवत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आज कहा कि वैश्विक बाजार की बात तो सब लोग करते हैं लेकिन केवल भारत ही है जो वैश्विक परिवार यानी वसुधैव कुटुंबकम की बात करता है और इसके लिए हम कार्य भी करते हैं।

डॉ. भागवत ने संकल्प फाउंडेशन और पूर्व सिविल सेवा अधिकारी मंच द्वारा डॉ. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केन्द्र में आयोजित व्याख्यानमाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राचीनकाल से ही हमारा देश विविधता का देश रहा है। हमारी भूमि ऐसी है वो सबको देती है, भूमि अन्न, जल तो देती ही है, साथ ही संस्कार भी देती है। इसलिए भारत माता कहते हैं।

हम इस भूमि के मालिक नहीं है, हम इसके पुत्र हैं। ये हमारी पुण्यभूमि है, कर्मभूमि है। हमारी एकता का सूत्र है संस्कृति और हम इसका प्रत्यक्ष आचरण करते हैं। हमें एक नहीं होना है, हम एक हैं। हमारे पूर्वजों ने ये सिखाया, बताया है।

संस्कृति की सुरक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है, लड़ाईयां लड़ी हैं। और हमारी पहचान ही भारत, पूर्वज, संस्कृति से हैं। हम इसे छोड़ेंगे नहीं। सभी पूजा, भाषा वाले लोगों में यह तीनों बातें होती हैं। पाश्चात्य देशों में नेशन का विकास और हमारे देश में राष्ट्र का विकास इसका क्रम एकदम अलग है। हमारा नेशनलिज्म नहीं है, न ही राष्ट्रवाद है। हमारी तो राष्ट्रीयता है।

व्याख्यानमाला के प्रथम सत्र की अध्यक्षता कर रहे प्रधानमंत्री के पूर्व प्रमुख सचिव और श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने कहा कि 36 वर्ष से संकल्प होनहार तथा जो विद्यार्थी साधन संपन्न नहीं हैं, उन्हें प्रोत्साहित कर रहा है। उनके कार्य के लिए साधुवाद। संकल्प व्यवसायिक नहीं, सेवाभाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संघ से प्रेरणा और जानकारी मिली है कि सामाजिक जीवन में भिन्न-भिन्न रूप से योगदान दे रहे लोग अलग-अलग कार्यं से जुड़कर देश के लिए काम कर सकते हैं।

व्याख्यानमाला के द्वितीय सत्र में पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जगबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दूसरे सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में चर्चा हुई । इस अवसर पर डॉ. मोहन भागवत ने दोनों विषयों पर उपस्थित श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

संकल्प और पूर्व सिविल सेवा अधिकारी मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस विचार मंथन कार्यक्रम का यह आठवां संस्करण था। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार तनेजा ने व्याख्यानमाला की विस्तृत भूमिका रखी। पूर्व सिविल सेवा अधिकारी मंच के संयोजक पूर्व आईएएस डॉ. जी प्रसन्न कुमार ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया और मंच संचालन केन्द्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जोशी ने किया।

व्याख्यानमाला के दौरान डॉ. भागवत ने संकल्प द्वारा संकलित पुस्तक भारतीय परिप्रेक्ष्य के अंग्रेजी संस्करण ‘इंडियन पर्सपेक्टिव’ का भी लोकार्पण किया। इस पुस्तक में पूर्व के वर्षों में आयोजित व्याख्यानमाला में पधारे वक्ताओं के व्याख्यानों का संकलन किया गया, जिनमें डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वर्गीय सुषमा स्वराज, स्वर्गीय अनिल माधव दवे सहित 12 प्रमुख वक्ताओं के व्याख्यान शामिल हैं। पुस्तक का संपादन केन्द्रीय हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा जोशी और समाजसेवी राजेन्द्र आर्य ने किया है। पुस्तक को प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।

मैं लड़ रहा हूं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने की पूरी कोशिश कर ली लेकिन वह चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है इसलिए तय है कि उन्हें अब अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना पड़ेगा।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि ये तय है कि मुझे अध्यक्ष पद के लिए कॉन्टेस्ट करना है। मैं देखता हूं, ये पार्टी इनर डेमोक्रेसी की बात है, एक नई शुरुआत हम लोग सब मिलकर करें और मुझे उम्मीद है कि जो हालात देश के हैं, उसके लिए प्रतिपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी है, उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी से मिले हैं और उन्हें समझाने की उन्होंने पूरी कोशिश की है। उन्होंने कहा किमैंने पहले भी कहा एक बार मुझे राहुलजी को रिक्वेस्ट करनी थी जब सब प्रदेश कांग्रेस कमेटियां प्रस्ताव पास कर रही है कि आपको अध्यक्ष बनना चाहिए तो फिर आप स्वीकार कीजिए। मैंने काफी बातचीत करने की कोशिश की लेकिन उनका कहना है कि हमने फैसला कर लिया कि इस बार कोई गांधी परिवार के व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बनेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए उन्होंने गांधी से अनुरोध किया है लेकिन अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने को लेकर उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि मुझे मालूम है सब लोग चाहते भी हैं और मैं सम्मान करता हूं उनकी बातों का, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने प्रस्ताव पास किया, कार्यकर्ता चाहते हैं तो मेरे दिल में उनके प्रति सम्मान बहुत ज्यादा है पर हमने तय कर लिया कि इस बार नॉन-गांधी फैमिली का कोई व्यक्ति अध्यक्ष बने।

गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के मना करने के बाद वह चाहते हैं कि चुनाव हो जाएं। चुनाव में जो भी लोग खड़े हों चुनाव लड़ें लेकिन चुनाव के बाद हम लोग गांव में, बूथ पर, ब्लॉक, प्रदेश तथा देश में हर स्तर पर कांग्रेस की मजबूती के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि काम करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कमी नहीं हैं, देश के हर गांव में कांग्रेस है और उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस पुनः देश के लोगों का दिल जीतेगी।

गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पर्चा भरने के ऐलान के बाद सचिन पायलट खेमे में हलचल

गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पर्चा भरने के ऐलान के बाद सचिन पायलट खेमे में हलचल

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने की बात सामने आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां शुरु हो गई और आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की वहीं उनके समर्थक विधायक साथियों से धैये बनाए रखने का आग्रह कर रहे हैं।

गहलोत के कोच्चि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए गहलोत के नामांकन दाखिल करने का ऐलान करने के पश्चात राज्य में मुख्यमंत्री के दावेदार को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां प्रारंभ हो गई और पायलट शुक्रवार अपराह्न दिल्ली से जयपुर लौटते ही सीधे विधानसभा पहुंचे और उन्होंने कई कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की।

गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राज्य में पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जा सकने की अटकलों के बीच पायलट गुट के विधायक काफी खुश नजर आ रहे हैं और इस बीच विधायक वैद प्रकाश सोलंकी ने सोशल मीडिया पर कहा कि सभी साथियों से निवेदन है कि वे धैर्य एवं संयम बनाए रखे, सच्चाई की जीत होगी और हमारे नेता सचिन पायलट को उनकी मेहनत का फल जरुर मिलेगा। हमें आलाकमान पर पूरा भरोसा हैं, इसलिए कोई भी साथी सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट एवं कमेंट नहीं करे।

पायलट ने अपने समर्थक माने जाने वाले विधायकों के अलावा अन्य विधायकों से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी से भी मुालकात की। पायलट के इस तरह सक्रिय होकर सभी से बात करना शुरू कर देने से उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने का संकेत माना जाने लगा हैं। राजनीतिक सरगर्मियों में गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर पायलट के साथ डा जोशी का नाम भी मुख्यमंत्री के दावेदारों के रुप में चर्चा में है।

हालांकि सचिन पायलट का अभी इन सरगर्मियों के बीच अपनी दावेदारी या मुख्यमंत्री को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया हैं और नहीं ही उन्होंने इससे पहले जब अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष की चर्चा चली तब से कुछ बोला है।

उधर, गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल करने की बात कहने के बाद कांग्रेस नेताओं एवं मंत्रियों एवं कई विधायकों ने खुशी जताई हैं। इस मौके खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पर्चा दाखिल करेंगे जो बहुत खुशी की बात हैं और अब तो उन्होंने खुद ने भी इसके लिए कह दिया हैं। इसी तरह सरकारी उप मुख्यसचेतक महेन्द्र चौधरी ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज जन जन की जुबान पर नाम हैं।