Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 580 -
होम ब्लॉग पेज 580

फ्लोरिडा में बीयर केन बिखरने से अमरीकी राजमार्ग अवरुद्ध

तल्लाहासी। अमरीका के फ्लोरिडा में पांच सेमी-ट्रेलरों के दुर्घटनाग्रस्त होने से हजारों बीयर केन रास्ते पर गिर गए जिससे फ्लोरिडा का एक राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को बीयर ले जा रहा सेमी-ट्रेलर सड़क किनारे खड़े ट्रकों से टकरा गया जिसके बाद सभी लेनों को बंद करना पड़ा।

फ्लोरिडा राजमार्ग से गश्ती दल ने घटनास्थल की तस्वीरें ली जिसमें सड़क पर फैले हुए कई बीयर बक्से और डिब्बे नजर आ रहे थे लेकिन सड़क मुश्किल से ही दिख रहा था। ताम्पा बे टाइम्स के अनुसार बुधवार की सुबह एक व्यस्त राजमार्ग पर दो सेमी-ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गए और आपस में टकरा गए।

उनकी मदद करने के लिए दो अन्य सेमी-ट्रेलर और एक पिकअप ट्रक भी आए। बीयर ले जा रहा एक पांचवां सेमी-ट्रेलर समय पर रुक नहीं सका और खड़े वाहनों से टकरा गया। बीयर के साथ-साथ एक अन्य लॉरी में भरा कंक्रीट भी सड़क पर पूरी तरह से फैल गया, लेकिन कुछ घंटे बाद हाईवे को आवागमन के लिए खोल दिया गया। इस हादसे में कुछ लोगों के मामूली चोट लगने की सूचना प्राप्त हुई है।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने योग सेशन की तस्वीर शेयर की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने सोशल मीडया पर योग सेशन की तस्वीर शेयर की है।अनन्या पांडे ने अपनी योग सेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनन्या ने बताया कि अब तक वह 108 सूर्य नमस्कार कर चुकी हैं।

तस्वीरों में अनन्या ने 108 सूर्य नमस्कार पूरे होने की खुशी साफ दिख रही है। इन तस्वीरों अनन्या पांडे ब्लैक शॉर्ट्स पहने सेल्फी लेती हुई दिख रही हैं और उन्होंने इन तस्वीरों पर कैप्शन लिख कर बताया है कि उन्होंने 108 सूर्य नमस्कार पूरे कर लिए हैं।

अनन्या ने अपने आगामी प्रोजेक्टों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का टीजर साझा कर फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

धौलपुर : रेप पीड़िता मुकरी, पर DNA टेस्ट से आरोपी को 20 वर्ष की सजा

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले की विशेष पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

लोक अभियोजक संतोष मिश्रा ने बताया कि कौलारी थाना इलाके में 2021 को खेत पर चारा काटने गई नाबालिग के साथ आरोपी मुरारी ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता नाबालिग के चिल्लाने पर एक महिला को आता देख आरोपी भाग गया।

पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जमानत पर था।

लोक अभियोजक ने बताया कि मामले में ट्रायल के दौरान पीड़िता नाबालिग होस्टाइल हो गई, लेकिन फोरेंसिक लेबोरेटरी की डीएनए जांच रिपोर्ट को लोक अभियोजक ने पत्रावली में पेश किया।

डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश मीर हुसैन ने बुधवार को आरोपी मुरारी पुत्र विद्याराम को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

भीलवाड़ा : 20 दिन पहले घर से लापता युवक का शव पेड पर लटका मिला

0

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 20 दिन पहले घर से लापता युवक का शव गुरुवार को उसी के खेत पर नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला।

सहायक उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि जोरावरपुरा निवासी शिवलाल शर्मा (32) बीस दिन पहले अपने घर से निकला था। इससे पहले उसने अपना मोबाइल, पर्स आदि सभी आवश्यक दस्तावेज घर में रख दिए थे। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिजन, यह सोच कर कि वह वाहन लेकर बाहर चला गया होगा, उसकी तलाश नहीं की। क्यूंकि एक दफा पूर्व में भी वह बिना बताए गायब हो चुका था।

शिवलाल की पत्नी मंजू खेत आज पर चारा लेने गई। जहां उसे पति शिवलाल का शव रस्से के सहारे नीम के पेड़ से लटका नजर आया। यह देखकर उसकी चीत्कार फूट पड़ी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन भी वहां आ गए। सूचना पर एएसआई कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा।

पुलिस का कहना है कि शव 20 दिन पुराना है जो सूख चुकी है। उधर, परिजनों ने एक बारगी शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में समझाइश पर वे, मान गए। ऐसे में शव को सीएचसी बागौर ले जाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर शिवलाल की मौत खुदकुशी प्रतीत हो रही है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आ पाएंगे।

स्टडी ऑस्ट्रेलिया शो ने छात्रों, शिक्षा जगत के मार्गदर्शकों और ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों को एक मंच पर लाया

0

जयपुर। ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमीशन (ऑस्ट्रेलियाई सरकार की एजेंसी) द्वारा मंगलवार को जयपुर में आयोजित स्टडी ऑस्ट्रेलिया रोड शो में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत के मार्गदर्शकों ने अच्छी संख्या में भाग लिया।

इस शो में भारतीय छात्रों के वैश्विक कॅरियर को आकार देने हेतु डिज़ाइन की गई ऑस्ट्रेलियाई सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला गया। इस आयोजन के जरिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत के अग्रणियों को 26 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने का अवसर प्राप्त हुआ।

स्टडी ऑस्ट्रेलिया रोडशो कार्यक्रम 12 से 22 सितंबर तक कोच्चि, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और जयपुर सहित पांच अन्य भारतीय शहरों में आयोजित किए जाएंगे।

दिन भर चले इस कार्यक्रम ने शिक्षा में ऑस्ट्रेलिया की उत्कृष्टता को प्रदर्शित की और छात्रों, अभिभावकों, शिक्षा सलाहकारों एवं संस्थानों के प्रमुखों की भागीदारी को सुगम बनाया। इसमें उन प्रमुख पहलुओं को भी शामिल किया गया जिनके बारे में छात्रों को ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करने का निर्णय लेने से पहले अवश्य विचार करना चाहिए।

छात्रों को यह तय करने में मदद करने के लिए कि उनके लिए कौन सा कोर्स सबसे अच्छा है, आयोजन स्थल पर केरियर मैचर स्क्रीन मौजूद थी इस टूल ने छात्रों को उनकी रुचि के क्षेत्र में उपलब्ध पाठ्यक्रम का चयन करने में सहायता की कई छात्रों ने तदनुसार प्रतिभागी विश्वविद्यालयों से संपर्क किया।

पहल के बारे में बताते हुए, मेलिसा बैंक्स, हेड-इंटरनेशनल एजुकेशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, ऑस्ट्रेलिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमीशन (ऑस्ट्रेड), ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा, “हम भारतीय छात्र के साथ निकटतापूर्वक मिलकर काम करते हैं ताकि वो ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन के संबंध में सर्वोत्तम निर्णय से सकै। स्टडी ऑस्ट्रेलिया रोड शो ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षा सलाहकारों और संस्थानों के प्रमुख को नवीनतम, विश्वसनीय और प्रासंगिक जानकारी प्रदान की। ऑस्ट्रेलिया विश्वस्तरीय शिक्षा, मजबूत कॅरियर विकल्प और छात्रों के लिए बेजोड़ जीवन शैली प्रदान करता है।”

रोड शो में ऑस्ट्रेलियाई यीजा एवं आव्रजन अधिकारियों ने प्रतिभागियों को छात्र वीजा प्राप्त करने और

ग्रैजुएट रूट बारे में स्पष्ट जानकारी दी ऑस्ट्रेलियाई सरकार के प्रतिनिधियों ने भी देश में छात्रवृति, छात्र जीवन और सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। हाल ही में, ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमीशन के ‘द स्टडी ऑस्ट्रेलिया इंडस्ट्री एक्सपीरियंस प्रोग्राम

(एसएआईईपी)’ को ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में मौजूदा भारतीय छात्रों के लिए शुरू किया गया था

ताकि उनकी रोजगार योग्यता कौशल बढ़ाई जा सके।

वर्षों से, भारतीय छात्र बढ़ती संख्या में ऑस्ट्रेलिया की विश्वस्तरीय शिक्षा, अध्ययन के बाद रोजगार के अवसर और गुणवत्तापूर्ण रहन-सहन के लिए ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन का निर्णय ले रहे हैं। दिसंबर 2021 के मध्य से लेकर 22 जुलाई 2022 तक सीमा के फिर से खुलने के बाद से, 260,000 से अधिक छात्र वीजा धारक ऑस्ट्रेलिया पहुंचे।

स्टडी ऑस्ट्रेलिया और भारतीय छात्रों के समर्थन के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी गई वेबसाइट पर उपलब्ध है: https://www.studyaustralia.gov.au/india

अजमेर : उद्योगपति अनिल जिंदल के घर में लाखों की लूट

0

अजमेर। कचहरी रोड पर उद्योगपति के घर में नौकर ने अपने दो बदमाश साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घर में जमकर तोडफोड की और अलमारियों का लॉक तोडकर लाखों की नकदी व गहने समेटकर ले गए।

वारदात से पहले नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था जिससे उद्योगपति व उनकी मां अचेत हो गई। उनकी बेटी के पहुंचने पर आरोपी मौके पर औजार छोडकर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने शहर में हर तरफ नाकाबंदी करवा दी, लेकिन बदमाशों का देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा।

वारदात कचहरी रोड पर महाराष्ट्र मंडल के निकट रहने वाले उद्योगपति अनिल जिंदल के घर पर हुई। उनकी पत्नी बुधवार को घरेलू काम से जयपुर गई हुई थी। घर पर उनकी बुजूर्ग मां गुलवंती देवी, बेटी खुशी और नौकर कृष्णा था। नौकर ने शाम को खाना बनाया तो उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था। अनिलको लाहागल रोड स्थित होटल एलएन कोर्टयार्ड जाना था इसलिए उन्होंने बेटी खुशी को को रात 8:15 बजे होटल तक छोडकर आने को कहा।

करीब 20 से 30 मिनट में जब उनकी बेटी घर पहुंची तो उसे घर में दो तीन अनजान लोग होने की आशंका हुई, उसे लगा कि चोर हैं इसलिए उसने वापस गेट बुंद कर दादी व नौकर को आवाज दी तो घर में भगदड मच गई और उसने दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया तथा पिता को तुरंत फोन कर जानकारी दी।

इस बीच घर के दूसरे दरवाजे से दो बदमाश व नौकर दरवाजे की कुंदी तोडकर बस स्टेंड की ओर भाग निकले। कुछ मिनट में जिंदल भी कांग्रेस नेता राजकुमार जयपाल व व्यवसाई रणबीर सिंह खुराना के साथ घर पहुंच गए। जहां सब कुछ अस्त व्यस्त था। उनकी मां गुणवंती देवी अचेत पडी थीं। कुछ देर में उन्हें भी नशे का असर हुआ और वह भी कमरे में अचेत हो गए। बेटी खुशी ने दूसरे कमरे में देखा तो सभी अलमारियां खुली हुई थीं। जिससे साफ जाहिर था कि नौकर के साथ मिलकर बदमाशों ने घर में रखी लगभग 2 लाख की नकदी व लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के गहनों को समेट लिया और भाग छूटे।

इस बीच राजकुमार जयपाल ने पुलिस व अन्य परिचितों को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिस पर कांग्रेस नेता शिवकुमार बंसल, डा अनंत गुप्ता व आस पास रहने वाले जिंदल के रिश्तेदार भी पहुंच गए जिन्होंने बच्ची को संभाला। जिंदल की बेटी खुशी ने बताया कि नौकर कृष्णा को दो तीन सप्ताह पहले ही रखा था। वह कहां से आया और उसका पुराना रिकार्ड क्या है उसे कुछ जानकारी नहीं है। जिंदल के होश आने पर नौकर के बारे में अधिक जानकारी मिलने की आशा है।

लूट की वारदात में जिंदल की बेटी इसलिए बच गई क्योकि उसने घर पर कुछ भी नहीं खाया था। जबकि जिंदल की मांग को नौकर ने दूध दलिया भी खिलाया था। जिंदल ने घर से जाने से पहले कुछ खाया था या बेटी के बुलाने पर घर आकर संभवत: नशीला पानी पी लिया था जिससे वह भी अचेत हो गए थे।

कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पडताल शुरू कर दी। घर में लगे सीसीटी खंगाले। इएडिशनल एसपी विकास सांगवान, सीओ छवि शर्मा, स्पेशल टीम के प्रभारी विजय सिंह भी मय टीम के मौके पर पहुंच गए तथा घर का बारिकी से निरीक्षण किया। शहर में नाकाबंदी करवा दी गई। नौकर के फोटो भेजकर उसके साथियों के साथ रोडवेज बस स्टेंड व रेलवे स्टेशन पर तलाशा लेकिन देर रात तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा। नौकर कृष्णा नेपाली जैसा दिखता है। उसने सफेद टी शर्ट पहनी हुई थी। एक बदमाश ने नीला चौकडीदार शर्ट पहना हुआ था जबकि एक बदमाश ने सफेद रंग का कैप लगा रखा था।

सबगुरु राशिफल : 22 सितम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 01.17 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हँसने-हँसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज यात्रा टालनी होगी।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज आउटडोर गतिविधियां काफी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

मीन :- आज पूरी तरह किसी काम के परिणाम आपके अनुसार मिल सकते हैं। आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

अजमेर में प्रोपर्टी डीलर ने डिग्गी तालाब में कूदकर की आत्महत्या

0

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज एक प्रॉपर्टी डीलर ने डिग्गी तालाब में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लाक टावर थाना क्षेत्र के डिग्गी तालाब में दोपहर एक अधेड़ का शव तैरती मिला। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान आशागंज निवासी सुरेश कुमार (50) के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि सुरेश कर्जे से परेशान था। वह बैंक से लोन लेकर बनाए गए मकान की किश्त भी समय पर नहीं चुका पा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

श्रीमद् भागवत कथा : गढ़वाल पैलेस में नंदोत्सव में खूब नाचे श्रद्धालु

0


अजमेर।
संसार के कल्याण के लिए श्रीहरि समय-समय पर अवतरित होकर पृथ्वी पर साधु-संतों, जीव जंतुओं और मनुष्य की रक्षा करते हैं। जब जब सृष्टि पर अधर्म बढ़ता है तब तब भगवान अवतरित होते हैं और अधर्मियों का नाश कर धर्म की स्थापना करते हैं। ये बात संत उत्तम राम शास्त्री ने गढ़वाल पैलेस में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बुधवार को कही।

ध्रुव कथा का वृतांत सुनाते हुए कहा कि संस्कारवान सन्तान कभी किसी की निंदा नहीं करती। संतानों को भक्ति का ज्ञान दें। भक्ति बाल्यकाल से ही शुरू हो जाए तो श्रेष्ठ है। भक्ति के लिए समय निकालना चाहिए। वर्तमान समय में भक्ति के लिए वन गमन की आवश्यकता नहीं बल्कि घर में ठाकुर जी की मूर्ति में ही साक्षात भगवान के दर्शन की अनुभूति करें। भागवत कथा संस्कार की खान है।

जड भरत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि परोपकार करना श्रेष्ठ है, लेकिन परोपकार मोह में बदलना उचित नहीं। इससे साधना में बांध होती है और साधना कभी पूर्ण नहीं होती। इस प्रसंग पर उन्होंने राम जी की चिड़िया राम जी का खेत आओ री चिड़िया खाओ भर भर पेट…भजन सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की….

श्रीमद् भागवत कथा प्रसंग के दौरान उन्होंने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के वृतांत का श्रवण कराया। नंदोत्सव के दौरान भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाई गई। भगवान का जन्म उत्सव मनाते समय कान्हा बंसी जोर से बजाई रे…., मेरा आपकी कृपा से…., कांकरिया मत मारे कान्हा गगरिया फूट जाएगी…., नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल…. की आदि भजनों की प्रस्तुति पर माहौल भक्ति में हो गया। श्रद्धालु भाव विभोर होकर खुशी से नृत्य करने लगे!

कथा श्रवण का लाभ लेने वालों का सम्मान

कांगेेस नेता महेंद्र सिंह रलावता प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान प्रतिनिधि सदस्य, राजेंद्र नरचल, राजनारायण आसोपा, प्रमोद भाटी, नारिश्वर महिला मंडल की सदस्य, उद्योगपति मोहन लाल साबू, मीनाक्षी साबू, संतोष बारूपाल, सीता तंवर, समाजसेवी विजय मौर्य, अनीश मीणा, गुलाब गुजराती सहित कई लोगों को महाराज ने आशीर्वाद दिया। अंत में महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

मदार स्टेशन पर रेल दुर्घटना की मॉक ड्रिल : परखी विभिन्न विभागों की सतर्कता

0

अजमेर। रेल दुर्घटना की स्थिति मे विभिन्न विभागों की सतर्कता और बचाव कार्य के दौरान उचित समन्वय परखने के लिए अजमेर मण्डल के मदार स्टेशन पर रेलवे तथा एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रेल दुर्घटना की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया गया।

मदार स्टेशन पर मण्डल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका की उपस्थिति में बचाव कार्य का अभ्यास किया गया। एनडीआरएफ अजमेर की टीम ने योगेश कुमार मीना (सहायक कमांडेंट) राजस्थान प्रभारी के प्रवेक्षण एवं निरिक्षक विनय कुमार भाटी की उपस्थिति में एनडीआरएफ के रेस्क्यूर टीम के साथ रेल दुर्घटना होने पर किए जाने वाले बचाव कार्यो हेतु मॉक अभ्यास का सफल प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल मे रेलवे व एनडीआरएफ के अलावा एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और फायर बिग्रेड की टीम ने भाग लिया।

इस दौरान रेलवे एनडीआरएफ और अन्य टीमों ने अपने साथ लाए गए रेल दुर्घटना/ बचाव संबंधित उपकरणों, कटिंग एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के इकूपमेंट् से रेल को काटकर लोगों को बचाने का प्रदर्शन किया, जो काफी उच्च स्तर का एव प्रभावशाली रहा। मौके पर उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलवे तथा एनडीआएफ सहित सभी की टीमों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अरुणांशु सरकार, अपर मण्डल रेल प्रबंधक संदीप चौहान, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी विजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

यूं हुई मॉक ड्रिल

घटनाक्रम के अनुसार गाड़ी संख्या 09723 जयपुर -बांद्रा स्पेशल अजमेर स्टेशन पर 10:20 बजे पहुंचकर 10:30 बजे प्रस्थान करती है लेकिन आज अजमेर स्टेशन पहुंचने से पूर्व मदार स्टेशन पर इस गाड़ी के दो स्लीपर श्रेणी के दो डिब्बे पटरी से उतरते हुए एक दूसरे पर चढ़ गए। हूटर बजते ही और इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत संबधित विभागों के रेलवे अधिकारी व कर्मचारी और रेल सुरक्षा बाल, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर बिग्रेड और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंचे। इस हादसे के दौरान कई लोग डिब्बों के बीच फंस गए, जिन्हें डिब्बों को कटर से काटकर बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना मे 8 सामान्य, व 24 गंभीर रूप से घायल हुए तथा 1 रेल यात्री की मौत हुई। गंभीर रूप से घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए।

इस दौरान नियमित चलने वाली रेल गाडिय़ों में किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं हुआ। मण्डल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका ने इस दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को बचाव कार्य में और किस प्रकार से और अधिक तत्परता से कार्य किया जाए इस संबंध मे उचित दिशा निर्देश भी दिए साथ ही उन्होंने कहा की सभी विभागों तथा अन्य संगठनों ने सफलता पूर्वक अपनी अपनी भूमिका एवं कर्तव्य का सफलतापूर्वक निर्वाह किया।

इस संयुक्त अभ्यास का मुख्य उदेश्य प्रभावित यात्रियों को यथाशीघ्र सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराना, किसी दुर्घटना के वक्त सभी विभागों में समन्वय की जांच करना। यदि उनमें कोई कमी है तो उसकी पहचान कर उसे ठीक करना। तथा सुनिश्चित समय में तत्परता से कार्य किए गए या नहीं, यह देखना था।