Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 581 -
होम ब्लॉग पेज 581

जेलर को धमकी मामले में मुख्तार अंसारी को 7 साल जेल, 37000 जुर्माना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक एवं कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने जेलर को जान से मारने की धमकी देने से जुड़े तीन आरोपों का दोषी करार देते हुए बुधवार को सात साल की जेल और 37 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने लखनऊ स्थित आलमबाग थाने में जेलर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में मुख्तार अंसारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सही ठहराते हुए यह सजा सुनाई। अदालत ने यह फैसला राज्य सरकार की अपील को मंजूर करते हुए पारित किया है।

इसमें मुख्तार को तीन आपराधिक धाराओं में आरोपी बनाया गया था। अदालत ने दो धाराओं में दो दो साल की जेल और तीसरी धारा के तहत दोषी करार देकर सात साल की सजा सुनाई। तीनों सजाएं एक साथ चलेंगी, इसलिए मुख्तार को इस मामले में कुल सात साल जेल और 37 हजार रुपए जुर्माने की सजा भुगतनी होगी।

इस मामले में वर्ष 2003 में तत्कालीन जेलर एसके अवस्थी ने थाना आलमबाग में मुख्तार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। तहरीर के अनुसार जेल में मुख्तार अंसारी से मिलने आए लोगों की जेलर द्वारा तलाशी लेने का आदेश देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। इतना ही नहीं मुख्तार ने जेलर के साथ गाली गलौज कर उन पर पिस्तौल भी तान दी।

इस मामले में विशेष न्यायालय (एमपी एमएलए) ने 23 दिसंबर 2020 को सबूतों के अभाव में मुख्तार को निर्दोष करार दिया था। निचली अदालत के फैसले को राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए अपील दाखिल की। अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी करने के बाद निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए मुख्तार अंसारी को दोषी करार देकर अधिकतम सात साल के कारावास और 37 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है।

इस मामले में न्यायमूर्ति सिंह ने मुख्तार को आईपीसी की धारा 353 (सरकारी कर्मचारी को हमला कर दायित्व निर्वाह करने से बलपूर्वक रोकना) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल की जेल और 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा अदालत ने आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने की मंशा से किसी को अपमानित करना) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल की कैद और 2000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

वहीं, आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दोषी ठहराते हुए मुख्तार को सात साल की कैद और 25 हजार रुपए का जुर्माने की सजा सुनाई है। इस प्रकार मुख्तार को इस मुकदमे में कुल सात साल की सजा और 37 हजार रुपए के जुर्माने की सजा भुगतनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 27 सितंबर से यूट्यूब पर लाइव

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय संविधान पीठ की सुनवाई का सीधा प्रसारण 27 सितंबर से यूट्यूब चैनल पर करेगा। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कल सभी न्यायाधिशों के सर्वसम्मत फैसले बाद पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ की कार्यवाही की ‘लाइव टेलीकास्ट’ की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता, भोपाल गैस त्रासदी मामला, दाऊदी बोहरा समुदाय में बहिष्कार की धार्मिक प्रथा आदि की सुनवाई संविधान पीठ द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने हाल ही में एक पत्र के माध्यम से मुख्य न्यायाधीश और शीर्ष अदालत के अन्य न्यायाधीशों से अनुरोध किया कि वे ईडब्ल्यूएस कोटा, हिजाब प्रतिबंध, नागरिकता संशोधन अधिनियम सहित राष्ट्रीय महत्व के कई मामलों में सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग तुरंत शुरू करें।

उन्होंने कहा कि स्वप्निल त्रिपाठी मामले (2018) में उच्चतम न्यायालय के फैसले के संदर्भ में प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकार के तहत सूचना की स्वतंत्रता के साथ-साथ न्याय तक पहुंच का अधिकार भी आवश्यक बताया था।

तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण के अंतिम दिन औपचारिक पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया गया। गुजरात, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और कर्नाटक सहित कई उच्च न्यायालयों ने यूट्यूब पर अपनी कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी है।

अजमेर में तीन दिवसीय ऋषि मेला 4 नवंबर से होगा

0

अजमेर। राजस्थान में परोपकारिणी सभा अजमेर के तत्वावधान में यहां 139वां तीन दिवसीय ऋषि मेला परंपरागत तरीके से आयोजित होगा। पुष्ट जानकारी के मुताबिक महर्षि दयानंद सरस्वती की स्मृति में 4,5, एवं 6 नवंबर को ऋषि मेला ‘ऋषि बलिदान समारोह’ के रूप में आयोजित होगा। इस भव्य समारोह में देश विदेश से हजारों आर्य समाजी शिरकत करेंगे।

इससे पहले एक नवंबर से अथर्ववेद परायण यज्ञ का आयोजन होगा जिसकी पूर्ण आहूति बलिदान समारोह के अंतिम दिन छह नवंबर को होगी। यज्ञ मे ब्रह्मा समाज के प्रतिष्ठित विद्वान होंगे। इस तीन दिवसीय समारोह में आर्य विद्वान शोधपूर्ण मौलिक विचार प्रस्तुत करेंगे। परोपकारिणी सभा ने विद्वानों से शोध पत्र 25 अक्टूबर तक आमंत्रित किए हैं। वेद गोष्ठी का विषय ‘उपनिषद वाड्मय’ मे ईश्वर चिंतन रहेगा।

कार्यक्रम में 21 वर्ष तक के छात्रों के लिए चतुर्वेद कण्ठस्थीकरण प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। साथ ही समारोह में वैदिक विद्वान, विदिशियो एवं कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस ऋषि मेले में आर्य समाज का साहित्य, हवन सामग्री, आयुर्वेदिक दवाइयां आदि की स्टॉलें भी स्थापित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ऋषि मेला महर्षि दयानंद सरस्वती को विनम्र श्रद्धांजलि देने, उनके उपदेशों एवं शिक्षा को व्यापक रूप से प्रसारित करने तथा आर्य समाज की गतिविधियों को दूर दूर तक पहुंचाने के क्रम में हर वर्ष दीपावली बाद आयोजित होता है। अजमेर शहर आर्य समाज का शुरू से ही गढ़ रहा है और परोपकारिणी सभा सक्रियता के साथ काम कर रही है।

मुबंई : लॉकल ट्रेन में महिला से छेड़छाड़, आरोपी हॉकर आरिफ सिद्दीकी अरेस्ट

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मुबंई के कुर्ला के पास लोकल ट्रेन में एक नियमित रूप से आने जाने वाली महिला को गलत इरादे से छूने के प्रयास में एक फेरीवाले (हॉकर) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला (23) जब लोकल ट्रेन से घर लौट रही थी उसी दौरान 40 वर्षीय हॉकर आरिफ सिद्दीकी ने उसको गलत इरादे से छुआ, जिससे महिला सहम गई। पीड़िता ने इस वाक्या को किसी से साझाा नहीं किया लेकिन उसके परिवार के सदस्यों को महसूस हुआ कि कुछ न कुछ उसके साथ गलत हुआ है। पीड़ित महिला ने आखिरकार अपना दर्दनाक वाक्या साझा किया और इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरिफ सिद्दीकी को कुर्ला स्टेशन से गिरफ्तार किया और और पीड़िता ने हमलावर के रूप में उसकी पुष्टि की। आरोपी सिद्दीकी को 26 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

बिहार के रोहतास में कुम्हऊ स्टेशन पर मालगाड़ी के 20 वैगन बेपटरी

0

हाजीपुर। बिहार के रोहतास जिले में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी से उतर जाने के कारण दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली गाड़ियों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर सुबह 6.30 बजे मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी से उतर गए। इसके कारण अप, डाउन एवं रिवर्सल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। उन्होंने बताया कि रेल मार्ग को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है।

कुमार ने बताया कि हावड़ा से 20 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 12311 हावड़ा-कालका एक्सप्रेस और 13009 हावड़ा- योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, इसी तरह सियालदह से 20 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-चुनार के रास्ते हो रहा है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने बताया कि 20 सितंबर को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12321 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस और 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग गया-पटना-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जा रहा है।

वहीं, डाउन दिशा की ट्रेन बीकानेर से 20 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 12260 बीकानेर – सियालदह एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते जबकि नई दिल्ली से 20 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 12802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-बख्तियारपुर- राजगीर-तिलैया-गया के रास्ते हो रहा है।

कुमार ने बताया कि 20 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12350 नई दिल्ली – गोड्डा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-किऊल के रास्ते, आनंद विहार से प्रस्थान करने वाली 12444 आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते चलाया जा रहा है।

वहीं, जम्मूतवी से 19 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी तथा यहां से यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते चलेगी ।

सीपीआरओ ने बताया कि 20 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी तथा यहां से यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना-झाझा के रास्ते चलेगी। वहीं वाराणसी से 21 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस का आंशिक समापन सैयदरजा स्टेशन पर किया जाएगा और यहां से यह ट्रेन वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी।

कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रस्थान करने वाली 03384 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया पैसेंजर स्पेशल का आंशिक समापन पुसौली स्टेशन पर किया जाएगा और यहां से यह ट्रेन वापस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जाएगी । इसी तरह पटना से 21 सितंबर को प्रस्थान करने वाली 13249/13250 पटना-भभुआ रोड का आंशिक समापन/प्रारंभ सासाराम स्टेशन में किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव : मधु सूदन मिस्त्री से मिले शशि थरूर

0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच केरल से पार्टी के लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने बुधवार को यहां पार्टी के चुनाव प्रभारी मधु सूदन मिस्त्री से मुलाकात की।

थरूर के इससे पहले पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात किए जाने की खबरें हैं। खबरों में कहा गया है कि थरूर ने सोनिया गांधी से कहा कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं, इस पर पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है और आप भी लड़ना चाहते हैं तो लड़ सकते हैं।

इस बीच थरूर ने आज मिस्त्री से मुलाकात की। मिस्त्री ने इस बारे में पूछने पर बताया कि कांग्रेस के संविधान में व्यवस्था है कि कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड सकता है। थरूर लड़ना चाहते हैं उनका भी स्वागत है।

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उम्मीदवार बन रहा है उसे अपने नामांकन से पहले दस डेलीगेट्स के हस्ताक्षर करवा कर चुनाव अधिकारी के पास जमा कराने हैं। उसके बाद उनके नामांकन की जांच की जाएगी और चुनाव लड़ने वाले नेताओं के नाम की सूची तैयार की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है और 19 को वोटों की गिनती की जाएगी।

अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी के बीच सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत

अलवर : दौसा में कार्यरत एएनएम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

अलवर। राजस्थान में अलवर एनईबी थाना क्षेत्र रणजीत नगर में एक एएनएम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका एएनएम ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखकर गई है। मृतका की पहचान बिना शर्मा निवासी रंजीत नगर की रहने वाली थी और वह दौसा में मेडिकल विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत थी।

उसने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं बीना देवी शर्मा दुखी होकर बयान लिख रही हूं कि मुझे मेरा स्टाफ एवं पीएचसी इंचार्ज लगातार परेशान करता रहता था ड्यूटी में मुझे कोई सहयोग नहीं मिलता और ना ही मेरी जल्दी से ड्यूटी मंजूर होती थी और ना ही मेरा फोन ड्यूटी टाइम पर कोई जवाब नहीं दिया जाता था। इसलिए मेरे परिवारजनों क्षमा करना में भगवान के घर जा रही हूं। ईश्वर चरणों में स्थान दे और मेरे परिवार को किसी भी सरकारी जांच से परेशान ना करें। मेरी सभी को अंतिम राम-राम। तनाव के कारण मेरी मौत हो रही है।

राष्ट्रीय रसद नीति को मिली कैबिनेट की मंजूरी

0

नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के क्रियान्वयन देने के लिए आज राष्ट्रीय रसद (लॉजिस्टिक) नीति को आज मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को यहां हुई बैठक में राष्ट्रीय रसद नीति को मंजूरी दी गई। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी।

राष्ट्रीय रसद नीति ने लॉजिस्टिक क्षेत्र के लिए एक व्यापक अंतःविषय, अंतर-क्षेत्रीय, बहु-क्षेत्राधिकार और व्यापक नीतिगत ढांचा निर्धारित किया है। यह नीति प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की पूरक है। पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का उद्देश्य एकीकृत ढांचागत विकास करना है जबकि राष्ट्रीय रसद नीति में प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, नियामक ढांचे, कौशल विकास, उच्च शिक्षा में लॉजिस्टिक्स को मुख्यधारा में लाने और उपयुक्त तकनीकों को अपना कर लॉजिस्टिक्स सेवाओं और दक्षता लाने की परिकल्पना की गई है।

प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान और राष्ट्रीय रसद नीति दोनों की दृष्टि, त्वरित और समावेशी विकास के लिए तकनीकी रूप से सक्षम, एकीकृत, लागत-कुशल, लचीला, टिकाऊ और विश्वसनीय रसद पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है। राष्ट्रीय रसद नीति का लक्ष्य भारत में लॉजिस्टिक्स की लागत को 2030 तक वैश्विक मानक के बराबर लाना, रसद प्रदर्शन सूचकांक रैंकिंग में सुधार, 2030 तक शीर्ष 25 देशों में शामिल होना तथा एक कुशल रसद पारिस्थितिकी तंत्र के लिए डेटा-संचालित निर्णय समर्थन तंत्र का निर्माण है।

इस नीति को सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों, उद्योग हितधारकों और शिक्षाविदों के साथ परामर्श के कई दौर के विचार विमर्श एवं परामर्श की प्रक्रिया के बाद तैयार किया गया है जिसमें वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को ध्यान में रखा गया है। इस नीति के कार्यान्वयन की निगरानी और सभी हितधारकों के प्रयासों को एकीकृत करने के लिए मौजूदा संस्थागत ढांचे यानी पीएम डायनेमिक्स एनएमपी के तहत बनाए गए अधिकारिता समूह (ईजीओएस) का उपयोग करने का प्रावधान है।

ईजीओएस नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) की तर्ज पर एक ‘सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप’(एसआईजी) भी स्थापित करेगा जो प्रक्रियात्मक, नियामक और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में डिजिटल सुधार से संबंधित मापदंडों की निगरानी करेगा, जो कि टीओआर के तहत शामिल नहीं हैं। यह नीति देश में रसद लागत को कम करने का मार्ग प्रशस्त करती है। इष्टतम स्थानिक योजना के साथ गोदामों के पर्याप्त विकास को सक्षम करने, संपूर्ण रसद मूल्य श्रृंखला में मानकों, डिजिटलीकरण और स्वचालन को बढ़ावा देने और बेहतर ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ तंत्र पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

नीति में विभिन्न हितधारकों के बीच निर्बाध समन्वय और त्वरित समस्या समाधान, सुव्यवस्थित एक्जिम प्रक्रियाओं, मानव संसाधन विकास के लिए कुशल जनशक्ति का रोजगार योग्य पूल बनाने के लिए और उपाय भी निर्धारित किए गए हैं।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पूरी तरह से जोड़ा गया है। चौदह राज्यों ने राष्ट्रीय रसद नीति की तर्ज पर अपनी संबंधित राज्य रसद नीतियां पहले ही विकसित कर ली हैं और 13 राज्यों के लिए यह मसौदा चरण में है। केंद्र और राज्य स्तर पर पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान के तहत संस्थागत ढांचे, जो नीति कार्यान्वयन की निगरानी भी करेंगे, पूरी तरह कार्यात्मक हैं।

यह सभी हितधारकों के बीच नीति को त्वरित और प्रभावी रूप से अपनाने को सुनिश्चित करेगा। नीति सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों और अन्य क्षेत्रों जैसे कृषि और संबद्ध क्षेत्रों, तेजी से बढ़ते उपभोक्ता सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने का समर्थन करती है। अधिक पूर्वानुमेयता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ, आपूर्ति श्रृंखला में अपशिष्ट और बड़ी सूची की आवश्यकता कम हो जाएगी।

देश में तेजी से आर्थिक विकास को सुगम बनाने के साथ ही वैश्विक मूल्यन श्रृंखलाओं के एकीकरण और वैश्विक व्यापार में भारत की उच्च हिस्सेदारी एक और परिकल्पित परिणाम है।

इससे वैश्विक बेंचमार्क हासिल करने के लिए रसद लागत कम होने और देश की लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स रैंकिंग और इसकी वैश्विक स्थिति में सुधार की उम्मीद है। यह नीति भारत के रसद क्षेत्र को बदलने, रसद दक्षता में सुधार, रसद लागत को कम करने और वैश्विक प्रदर्शन में सुधार करने के लिए एक स्पष्ट दिशा निर्धारित करती है।

फतेहाबाद में नाबालिग से रेप, शादी करने के दोषी को उम्रकैद

फतेहाबाद। हरियाणा में फतेहाबाद की त्वरित अदालत के न्यायाधीश बलवंत सिंह ने अनुसूचित जाति की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर उससे दुष्कर्म और शादी करने के आरोपी शीलू कुमार उर्फ अमित को दोषी करार देकर अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई है।

अदालत ने दोषी को मंगलवार को पोक्सो एक्ट की धारा छह के तहत 20 साल की कैद और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत एक साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को 22 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 21 जुलाई 2021 को आईपीसी की धारा 363, 366ए, 376 (2), पोक्सो एक्ट की धारा छह और बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी अमित बहला-फुसलाकर ले गया है। आरोपी शीलू कुमार ने पुलिस को दिए फर्द इंसाफ में बताया कि दो वर्ष पहले उसने पीड़िता के घर बिजली का काम किया था। इसी दौरान उसकी पीड़िता से दोस्ती हो गई।

वह अकसर पीड़िता के घर आने जाने लगा और पीड़िता भी उसके घर आई। हम दोनों शादी करना चाहते थे। उन्नीस जुलाई 2021 को रात्रि के समय हम दोनों घर से सिरसा गए और वहां शिव मंदिर में शादी कर ली। उसे बाद में बता चला कि पीड़िता की उम्र 18 साल से कम है। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात आरोपी शीलू कुमार उर्फ अमित को दोषी करार दिया था।

अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी के बीच सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की और समझा जाता है कि उन्होंने सोनिया गांधी से अपनी उम्मीदवारी के बारे में बात की।

गहलोत को कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए अगले महीने वाले चुनाव में सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि उन्होंने गांधी से मुलाकात कर अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने के बारे में उनकी अनुमति मांगी है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दूसरा प्रमुख उम्मीदवार कांग्रेस सांसद शशि थरूर को माना जा रहा है। थरूर ने मंगलवार को गांधी से मुलाकात की थी।

बताया जाता है कि उन्होंने सोनिया गांधी को बताया कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं तो सोनिया गांधी ने उन्हें बताया कि कोई भी चुनाव लड़ सकता है। थरूर आज पार्टी के चुनाव प्रभारी मधु सूदन मिस्त्री से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे।

गांधी से मुलाकात के बाद गहलोत ने बताया कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, लेकिन यदि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ते हैं तो वह पार्टी के आदेश का अनुपालन करेंगे। उनका कहना था कि अध्यक्ष पद के लिए प्रक्रिया शुरु होने से पहले वह भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त गांधी से मिलने जाएंगे और उन्हें मनाने का प्रयास करेंगे और यदि वह नहीं मानते तो फिर वह अध्यक्ष बनने के बारे सोच सकते हैं।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मुझे पार्टी ने सबकुछ दिया है, हाईकमान ने सबकुछ दिया है, पिछले 40-50 साल से मैं पदों पर ही हूं, मेरे लिए अब कोई पद इम्पोर्टेंट नहीं है, मेरे लिए है कि किस प्रकार से मैं जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मुझे या जो जिम्मेदारी मुझे लेनी चाहिए, वो मैं निभाऊंगा। मैं गांधी को अध्यक्ष पद के लिए मनाने का एक बार और प्रयास करूंगा। मैं मुख्यमंत्री रहूं या नहीं रहूं यह समय बताएगा, लेकिन आखिरी बार राहुल जी से आग्रह करूंगा कि वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनें, उसके बाद मैं फैसला करूंगा।

उन्होंने ट्वीट में आगे कहा कि अब कांग्रेस मजबूत कैसे हो, ये अब देशवासियों को चिंता होने लग गई है कि कांग्रेस पार्टी प्रतिपक्ष के रूप में मजबूत होनी चाहिए, उस माहौल में हम लोग चल रहे हैं, तो हम जो फैसले करेंगे वो फैसले करेंगे कि हमारे हर फैसले से कांग्रेस मजबूत हो, ये मेरा ध्येय है। पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया है। मुझे जो आदेश होगा मैं पालन करूंगा। अगर पार्टी को लगता है कि मेरी अध्यक्ष के रूप में जरूरत है तो मैं मना नहीं कर पाऊंगा। मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता।

गहलोत ने कहा कि मुझे तो जीवनभर कांग्रेस की सेवा करनी है। पार्टी के हित में मेरा जहां भी उपयोग हो सकता है मैं उस पद रहकर काम करने को तैयार रहूंगा। पार्टी को लगता है कि मेरी मुख्यमंत्री के रूप में या अध्यक्ष के रूप में जरूरत है तो वह तय करे और मैं मना नहीं करूंगा। एक पद, एक व्यक्ति के सिद्धांत का पालन करता रहूंगा। कोई पद भी नहीं मिले तो कुछ फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि मैं बहुत पद पर रह चुका हूं। मेरी उपस्थिति से पार्टी को फायदा होना चाहिए और कांग्रेस को मजबूत रहना चाहिए बस, मैं यह चाहता हूं। कांग्रेस ने मुझे बहुत कुछ दिया है। सबकुछ पार्टी से ही मुझे मिला है।