Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 582 -
होम ब्लॉग पेज 582

गुलाब चंद कटारिया एवं डोटासरा में नोंकझोंक से सदन में हुआ हंगामा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के बीच नोकझोंक होने से सदन में हंगामा हुआ।

प्रश्नकाल में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के प्रदेश में लंपी रोग पर नियंत्रण की कार्य योजना के सवाल पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री लाल चंद कटारिया जवाब में गुलाब चंद कटारिया ने पूरक प्रश्न किया कि क्या केंद्र इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करेगा तो आप सहायता नहीं दोगे, आपके जवाब से तो यही लग रहा है।

इस पर डोटासरा ने बीच में खड़े होकर कहा कि केंद्र क्यों नहीं करेगा, फिर आप लोग किसलिए बैठे हैं। इसके बाद गुलाब चंद कटारिया ने पूछा आप किस खाते में खड़े हुए हो। इस पर डोटासरा ने कहा कि यह सदन केवल गुलाबचंद कटारिया का ही नहीं है, यह सदन जितना गुलाब चंद कटारिया का है, उतना ही गोविंद सिंह डोटासरा का भी है। आप तो हर प्रश्न में खड़े होते हो। इस दौरान पक्ष एवं विपक्ष के अन्य कई सदस्य भी खड़े हो गए और सदन में शोरशराबा हुआ।

इस पर अध्यक्ष डा सीपी जोशी ने सदस्यों को बैठने के लिए कहने पर मामला शांत हुआ। इस पर डा जोशी ने कहा कि मंत्री अपने आप जवाब दे देंगे, बीच में बोलने की आवश्यकता नहीं है। मामला शांत होने के बाद गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उन्होंने तो इतना ही पूछा है कि केन्द्र इसे महामारी घोषित नहीं करेगी तो क्या राज्य सरकार बाकी राज्यों की तरह मुआवजा नहीं देगी।

इससे पहले लालचंद कटारिया ने सवाल के जवाब में कहा कि लंपी बीमारी से मरने वाली गायों के बदले अब तक किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को चिट्‌ठी लिखकर लंपी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है और केन्द्र इस बीमारी को आपदा घोषित करती हैं तो सहायता दी जाएगी।

होम गार्ड के नियमितिकरण का वर्तमान में कोई विचार नहीं : राजेन्द्र गुढ़ा

0

जयपुर। राजस्थान के गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने आज विधानसभा में कहा कि राजस्थान होमगार्ड्स एक स्वयं सेवी संगठन है और इन्हें नियमित करने का वर्तमान में को विचार नहीं है।

गुढ़ा ने प्रश्नकाल में पूछे गए पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि होमगाड्र्स को पुलिस सेवा के समान नहीं माना जा सकता है। इनकी सेवाकाल में आयु सीमा को पुलिस के समान 60 वर्ष किए जाने का भी वर्तमान में को विचार नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में इनकी सेवाकाल की आयुसीमा को 55 वर्ष से बढ़ाकर 58 वर्ष किया गया था।

इससे पहले गुढ़ा ने विधायक संदीप शर्मा के मूल प्रश्न के जवाब में बताया कि गृह रक्षा विभाग द्वारा होमगार्ड जवानों की सेवामुक्ति पर उनके कल्याण हेतु विभागीय कल्याण कोष से एकमुश्त राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि गृह रक्षा स्वयं सेवक की 58 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद गृह रक्षा की सदस्यता से पृथक होने पर अधिकतम राशि दो लाख, स्वयं सेवक के स्वेच्छा से 20 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर गृह रक्षा की सदस्यता से पृथक होने पर अधिकतम एक लाख रूपए दिए जाने का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि गृह रक्षा स्वयं सेवक की नियोजन (ऑन ड्यूटी) अवधि के दौरान मृत्यु होने पर मनोनीत आश्रित को अधिकतम राशि तीन लाख रूपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

अडाणी बने देश के सबसे बड़े घनकुबेर, 5 साल में 15.4 गुना बढ़ी संपत्ति

नई दिल्ली। अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडानी 10,94,400 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ देश के सबसे बड़े घनकुबेर बन गए हैं। पांच वर्षाें में उनकी संपत्ति 15/4 गुना बढ़ी है।

अडाणी ने इस मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। आज जारी आईआईएफएल वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में देश के कुल 1103 अरबपति शामिल है जिनकी संपत्ति एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। इसमें 96 व्यक्ति पहली बार शामिल हुए है। बुधवार को जारी रिच लिस्ट 2022 के अनुसार अडाणी ने प्रतिदिन 1,600 करोड़ रुपए जोड़कर रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया।

अंबानी की कुल संपत्ति 7,94,700 करोड़ रुपए के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अंबानी वर्ष 2021 में अडाणी की कुल संपत्ति से दो लाख करोड़ रुपए आगे थे लेकिन वर्ष 2022 में अडाणी उनसे तीन लाख करोड़ रुपए निकल गए।

रिपोर्ट के अनुसार साइरस पूनावाला अपनी संपत्ति में 41,700 करोड़ रुपए जोड़ते हुए 2,05,400 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करने वाले शिव नडार 1,85,800 रुपए की कुल संपत्ति के साथ सूची में चौथे स्थान पर रहे।

इसके साथ ही वह दिल्ली के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। राधाकृष्ण दमानी को सूची में पांचवा स्थान मिला है उनकी कुल संपत्ति 1,75,100 करोड़ रुपए जबकि विनोद शांतिलाल अडाणी की कुल संपत्ति 1,69,000 करोड़ रुपए है जिससे वह छठे स्थान पर हैं।

हिंदुजा समूह के एसपी हिंदुजा 1,65,000 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर है। इसी तरह 1,51,800 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ एलएन मित्तल आठवें स्थान पर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सन फार्मा के दिलीप संघवी 1,33,500 की कुल संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहे जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक 1,19,400 करोड़ रुपए के साथ 10वां स्थान बनाने में कामयाब रहे। ये दोनों नाम पहली बार टॉप 10 में शामिल हुए हैं। इस सूची में 12 लोग ऐसे हैं जिनकी संपत्ति एक लाख करोड़ रुपए से अघिक है।

इस सूची में 185 अरबपति हैं जिनकी संपत्ति 13.90 लाख करोड़ रुपए है। इस सूची भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों का संकलन है, जिनके पास 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति है।

आईआईएफएल वेल्थ के संयुक्त सीईओ अनिरुद्ध तपारिया ने कहा कि देश में दिल्ली सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और रिच लिस्ट 2022 में 185 अरबपति राजधानी से होना कोई हैरान कर देने वाली बात नहीं है। महिला धन सृजनकर्ताओं का योगदान लगातार बढ़ रहा है और विशेष रूप से दिल्ली में 12 महिला उद्यमी हैं जिन्होंने इस बार अमीरों की सूची में अपना स्थान हासिल किया है।

हुरुन इंडिया के प्रबंधन निदेशक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि आईआईएफएल वेल्थ हुरुन दिल्ली रिच लिस्ट में प्रवेश करने वालों की संख्या दस साल में 25 से बढ़कर 185 हो गई है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध हो या मुद्रास्फीति दबाव के बावजूद देश के विकास की कहानी सभी बाधाओं के विपरीत जारी है क्योंकि 149 व्यक्तियों ने आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की 1,103 की अमीर सूची में प्रवेश किया, जिनके पास कुल मिलाकर 100 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन : मुर्मू, मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली। पिछले एक महीने से भी अधिक समय से बीमार चल रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।

राजू श्रीवास्तव को तबीयत खराब होने पर गत 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत ज्यादा समय तक गंभीर बनी रही और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। करीब 40 दिन तक बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अनेक नेताओं और बॉलीवुड अभिनेता एवं अभिनेत्रियों ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुर्मू ने शोक संदेश में कहा कि प्रख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है। अपनी हास्यपूर्ण प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की उनमें विलक्षण प्रतिभा थी। उनके प्रभाव से भारत में हास्य के मंचन को नईपहचान मिली। उनके परिवार एवं प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं।

मोदी ने भी अपने संदेश में कहा कि राजू श्रीवास्तव के विनोदी और सकारात्मक स्वभाव से लोगों के जीवन में खुशी आई। उन्होंने कहा कि वह हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए लेकिन अपने कार्य के बल पर वह अनगिनत लोगों के दिलों में बसे रहेंगे। उनका जाना दुखद है। उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

शाह ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज था, उन्होंने अपनी अदभुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति शांति।

रक्षा मंत्री सिंह ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वह एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद जिंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वह काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शान्ति!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शोक संदेश में कहा कि हर भारतीय घर में दशकों से हंसी और खुशी फैलाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का निधन एक बड़ी क्षति है। प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस शोक को सहने की हिम्मत दे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने शोक संदेश में कहा कि हमने एक ऐसा कलाकार खो दिया है, जिसने अपनी कुशलता से लोगों को दैनिक जीवन की छोटी-छोटी घटनाओं से हंसाया और अपने अंदाज से देश भर में घरों तक पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की कामना की है। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि यश भारती से सम्मानित मशहूर हास्य कलाकार श्री राजू श्रीवास्तव जी की दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान। भावभीनी श्रद्धांजलि।

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया कि राजू श्रीवास्तव के असामयिक निधन की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने इतने सालों तक अपनी अद्भुत प्रतिभा से हम सभी को हंसाया। हमने एक रत्न खो दिया है। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

निर्देशक सुधीर मिश्रा ने कहा कि राजू श्रीवास्तव चले गए हैं! उम्मीद है कि वह जो सबक छोड़ गए हैं, वह यह है कि हंसना हमारा मौलिक अधिकार है। अलविदा!

निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि मेरे भाई, दोस्त और देश को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। मैं बहुत दुखी हूं। उनके जैसा कलाकार शायद ही कभी देखा जाता है, भारत ने उनके जैसा दूसरा नहीं देखा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरी प्रार्थना उनके परिवार, प्रशंसकों के साथ है।

मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने शोक संदेश में कहा कि मेरा दिल उनके परिवार और उनके लाखों प्रशंसकों के साथ है जो उन्हें बहुत प्यार करते थे। हमें दशकों तक हंसाने के लिए धन्यवाद राजू जी।

शेखर सुमन ने लिखा कि राजू का हास्य इतना अनोखा, इतना सूक्ष्म, इतना तेज था। उनका निधन एक राष्ट्रीय क्षति है। हम सभी ने उनके लिए प्रार्थना की और प्रार्थना की लेकिन अफसोस भगवान को हमसे ज्यादा उनकी जरूरत थी। अच्छा अलविदा राजू, तुम हमेशा हमारी मुस्कान में रहोगे!

पेटा इंडिया के सेलिब्रिटी एवं पब्लिक रिलेशंस के उपाध्यक्ष सचिन बंगेरा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘पेटा’ ने अपना एक बहुत अच्छा दोस्त खो दिया। उन्होंने कहा कि पेटा इंडिया उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

गौरतलब है राजू श्रीवास्तव को तबीयत खराब होने पर गत 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत ज्यादा समय तक गंभीर बनी रही और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। करीब 40 दिन तक बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

राजू श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे और वह पार्टी नेताओं से मिलने दिल्ली आए थे। यहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 9.30 बजे दिल्ली में किया जाएगा।

सबगुरु राशिफल : 21 सितम्बर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास , कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 11.34 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं।

वृषभ :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किए जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

सिंह :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पाएगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाए रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा।

तुला :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जाएगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की शुरूआत हो सकती है।

वृश्चिक :- आज आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिए भी दिन ठीक है। उगाही के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

धनु :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।

मकर :- आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

कुंभ :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

मीन :- आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

उत्पीड़ित कांस्टेबल ने एसपी को लिखा वो भी बनेगा एसपी, दे दिया इस्तीफा

कांस्टेबल ड्वारा सिरोही अधीक्षक को लिखा पत्र
कांस्टेबल ड्वारा सिरोही अधीक्षक को लिखा पत्र

सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिले के एक कांस्टेबल ने पुलिस विभाग में उच्चाधिकारियों के द्वारा छोटे कार्मिकों को उत्पीड़न करने के आहत कांस्टेबल ने सिरोही पुलिस अधीक्षक को अपना त्याग पत्र भेज दिया। कांस्टेबल का ये त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा पुलिस विभाग में जबरदस्त है।

अधिकारियों की हठधर्मिता से राजस्थान के कश्मीर से भी पलायन को मजबूर हुए लोग!

सिरोही मे जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे माउंट आबू के पिडित

सबगुरु न्यूज-सिरोही। राजस्थान के कश्मीर माउण्ट आबू में भी स्थानीय नगर पालिका अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को पलायन को मजबूर कर दिया है। ये बात अलग है कि भारत के कश्मीर से पलायन आतंकियों के कारण हो रहा है तो राजस्थान के कश्मीर से मकानों के गिरने से जान जाने के आतंक, सम्मानजनक रहने और व्यवसाय करने के अधिकार के हनन के कारण हो रहा है।

सिरोही आना था मंडार थानाधिकारी को, एसीबी हिरासत में ले आई

सिरोही एसीबी द्वारा हिरासत मे लिये गये मंडार् एसएचओ

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मंडार एसएचओ अशोकसिंह चारण का स्थानांतरण जिला पुलिस की ताजा सूची में सिरोही हो गया था। इसे सिरोही ज्वाइन करना था, लेकिन मँडार छोड़ने से पहले लालच में फंसने से एसीबी को हिरासत में लेकर सिरोही आ गई।

सांसद एवं विधायक संविधान की मूल भावना को समझें : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद एवं विधानसभाओं का कार्य स्वस्थ लोकतंत्र की पूंजी बताते हुए कहा हैं कि यह संस्थाएं प्रमाणिक रूप से लोगों की इच्छाओं के साथ उनकी आकांक्षाओं को भी पूरा करती है।

धनखड़ मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में उनके अभिनन्दन पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह मेें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, प्रतिपक्ष नेता गुलाब चन्द कटारिया एवं विधायक मौजूद थे।

धनखड़ ने अपने उद्बोधन में संसद, विधानसभाओं एवं जनप्रतिनिधियों कार्यों एवं अपेक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली जनता के लिए अनुकरणीय होनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान में सदस्यों द्वारा विधानसभाओं एवं संसद में किए जा रहे अमर्यादित आचरण पर चिंता व्यक्त करते हुए अनुरोध किया वे संविधान की मूल भावना को समझें और अनुशासित रहें।

धनखड़ ने जवाबदेही एवं पारर्दिशिता को संसद एवं विधानसभाओं के प्रमुख कार्य बताया और कहा कि सदस्य सदन का उपयोग विचार व्यक्त करने के लिए करें। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के तीन अंगों विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका में से कोई भी एक-दूसरे से बढ़ा नहीं है, यह सभी संविधान के अधीन आते है।

उन्होंने इस अवसर पर अपनी राजनीतिक यात्रा के यादगार क्षणों का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत के साथ उनका 50 वर्षों से ज्यादा पारिवारिक एवं राजनैतिक संबंध रहा है। उन्होंने देवी लाल एवं पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत का उनके राजनीतिक जीवन में दिए गए योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनके मन में प्रदेश की जनता के लिए विशेष स्थान है और सदन के माध्यम से उन्हें जो अभिनन्दन और शुभकामनाएं मिली है, उसके लिए वे ऋणी है।

समारोह में मुख्यमंत्री गहलोत ने धनखड़ को देश के दूसरे सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि धनखड़ ने हमेशा राजस्थान का मान बढ़ाया है। धनखड़ की राज्यपाल के रूप में अतुलनीय भूमिका रही है। पश्चिमबंगाल के राज्यपाल रहते हुए भी उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों के लिए हमेशा अपने दरवाजे खुले रखे और सभी की हरसंभव मदद की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे उपराष्ट्रपति पद पर रहकर भी राजस्थान की प्रगति के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि पूरे सदन को इस पर गर्व है कि धनखड़ इस विधानसभा के सदस्य रहें है। राजस्थान से भैरोसिंह शेखावत के बाद वे दूसरे ऎसे व्यक्ति है जिन्होंने उपराष्ट्रपति पद को सुशोभित किया है। इस अवसर पर जोशी ने धनखड़ की केन्द्रीय मंत्री, विधायक एवं राज्यपाल के रूप में किए गए कार्यों को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि धनखड़ ने संविधान में उल्लेखित राज्यपाल की भूमिका को मूर्तरूप देने का प्रयत्न किया और साथ ही में मंत्री और विधायक के रूप में सभी जिम्मेदारियों का पूर्ण रूप से निर्वहन भी किया है। उन्होंने आशा व्यक्त कि धनखड़ की उप राष्ट्रपति के रूप में भूमिका अनुकरणीय होगी।

प्रतिपक्ष के नेता कटारिया ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के लिए स्वर्णिम दिन है कि इस सदन के सदस्य एवं इस धरती पर पले-बढ़े एक व्यक्तिने उप राष्ट्रपति पद को प्राप्त किया है। किसान के घर जन्म लेने वाले व्यक्ति ने राज्य का सम्मान बढ़ाया है। इससे राज्य की सात करोड जनता का गौरव भी बढ़ा है।

इससे पहले नखड ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभिनन्दन समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा जोशी, गहलोत, कटारिया ने पौधा भेंट कर धनखड़ का स्वागत किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, विधायक बलवंत पूनियां एवं विधायक रामप्रसाद ने भी धनखड़ का स्वागत किया।

समारोह में कटारिया ने धनखड़ को राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. जोशी ने धनखड़ को भेंट किए गए अभिनन्दन पत्र का वाचन किया और गहलोत ने धनखड़ को अभिनन्दन पत्र भेंट किया। साथ ही डॉ. जोशी ने उपराष्ट्रपति को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इससे पूर्व उप राष्ट्रपति का जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं गहलोत ने सूत की माला पहनाकर विधानसभा परिसर में अगवानी की। विधानसभा पंहुचने पर उपराष्ट्रपति को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

रेलवे भर्ती परीक्षा : अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के बहकावे और झांसे में न आएं

0

अजमेर। वर्तमान में रेलवे में भर्ती प्रक्रियाधीन है। रेलवे भर्ती परीक्षाओं को लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर विभिन्न तरह की सूचनाएं आती रहती है, जिसमें अभ्यर्थियों को रेलवे में नौकरी प्रदान करने के प्रलोभन और दलालों के माध्यम से आसानी से रेलवे की भर्ती परीक्षा पास करवाने जैसी खबरें भी सम्मिलित है।

इन गलत और भ्रामक खबरों के चलते रेलवे भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों के समक्ष भ्रम की स्थिति बन जाती है। इस सम्बंध में उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा सभी प्रकार की भर्ती परीक्षाएं कम्प्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से पूर्णतः पारदर्शी तरीके से निष्पादित की जाती है एवं इसमें किसी भी प्रकार की गडबडी या धांधली की संभावना नहीं है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन आरआरसी 01/2019 -लेवल 1 (पूर्ववर्ती समूह डी) भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करने के लिए एक प्रतिष्ठित कंपनी को नियुक्त किया है जिसमें 1.1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हो रहे हैं।

12 क्षेत्रीय रेलवे पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा के तीन चरण पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। चौथा चरण भीे प्रारम्भ हो गया है। किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने और समाप्त करने के लिए सिस्टम में विभिन्न तकनीकी सुरक्षा उपाय और सुरक्षा प्रणाली उपलब्ध करवाई गई हैं।

उम्मीदवारों को केंद्र का आवंटन कम्प्यूटर लॉजिक के माध्यम से रेंडम रूप से किया जाता है। साथ ही, एक बार जब उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करते हैं और अपना पंजीकरण कराते हैं, तो कंप्यूटर लैब और सीटों का आवंटन भी रेंडम रूप से किया जाता है। प्रश्न पत्र अत्यधिक एन्क्रिप्टेड रूप में है और उम्मीदवार के अलावा कोई भी प्रश्न पत्र नहीं खोल सकता है।

उम्मीदवारों को उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्र में प्रश्नों के क्रम को भी प्रश्न के लिए उपलब्ध चार विकल्पों के साथ रेंडम रूप में होता है। परीक्षा केंद्र में प्रत्येक उम्मीदवार के पास एक अलग प्रश्न पत्र होता है। इसलिए यदि कोई दावा करता है कि वह किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी प्रदान कर सकता है तो यह पूरी तरह से गलत, आधारहीन और भ्रामक है।

इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे भर्ती परीक्षा में प्रवेश आधार (Aadhar) आधारित बायोमैट्रिक्स पर दिया जाता है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों का प्रावधान होता है। इस स्थिति में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे अभ्यर्थियों का केन्द्र पर प्रवेश की कोई संभावना नहीं होती है।

रेलवे में भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह से पारदर्शी है एवं इसमें किसी हस्तक्षेप नहीं रहता है। रेलवे परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के झांसे या बहकावे में ना आए और ना ही किसी दलाल से संपर्क करें।

रेलवे द्वारा किसी भी व्यक्ति/दलाल के माध्यम से संपर्क कर नौकरी देने का झांसा देने वाले व्यक्तियों अथवा इस प्रकार की गतिविधियों से रेलवे की छवि धूमिल करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कानूनी/पुलिस कार्यवाही की जाती है तथा लिप्त व्यक्तियों को रेलवे की भर्ती परीक्षाओं से वंचित किया जाता है। रेलवे में भर्ती संबंधित सभी जानकारी अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध रहती है।