Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 584 -
होम ब्लॉग पेज 584

अमेठी : दो बच्चों की गला रेत कर हत्या, मां भी फांसी के फंदे से लटकती मिली

 अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में दो मासूम बच्चों और उनकी मां की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला मंगलवार को सामने आया है। बच्चों की गला रेत कर हत्या की गई है जबकि मां का शव फांसी के फंदे से लटकता मिली।

पुलिस के अनुसार जिले में शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर में एक घर के अंदर मां बच्चों सहित तीन शव बरामद हुए हैं। दोनों बच्चो की गला रेत कर हत्या हुई है, वही मां का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर वारदात की पड़ताल शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि दो साल के बेटे और चार साल की बेटी की गला रेत कर हत्या हुई है। वही मां का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है। इन तीन के अलावा मृतका की सास ही घर में रहती है। घटना के दिन मां अपने बच्चों के संग खाना खाकर लेट गई।

वहीं मृतका की सास घर के बाहर लेटती थी। जब सुबह दरवाजा नहीं खुला और बच्चों की आवाज भी नहीं सुनाई दी तब बुजुर्ग सास को आशंका हुई। उन्होंने पड़ोसियों काे बुला कर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ कर खोला तो बच्चे निर्वस्त्र अवस्था में मृत पड़े थे। वही बगल में मां का शव साड़ी के फंदे से लटका था। मृतका का पति रोजी रोटी के लिए लखनऊ में मजदूरी करता है। घटना के 2 दिन पहले वह घर आया था। अमेठी के पुलिस अधीक्षक इलामरान जी. ने बताया की शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन शव मिले हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सबूत जुटा कर मामले की पड़ताल कर रही है।

फिर शांति भंग में गिरफ्तार हुआ भाजपा नेता


सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मांगूसिंह बावली को पुलिस ने फिर से शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

केरल के राज्यपाल ने आरएसएस प्रमुख के साथ अपनी मुलाकात को सही ठहराया

0

तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को त्रिशूर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ अपनी हालिया मुलाकात को सही ठहराया।

राज्यपाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस देश में प्रतिबंधित संगठन नहीं है लिहाजा उसके प्रमुख के साथ बैठक में कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस के साथ मेरा जुड़ाव 1986 से शाह बानो मामले से शुरू हुआ। आरएसएस ने इस मामले में लगातार मेरा समर्थन किया। पहले कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री ईएमएस नंबोदिरीपाद ने भी मामले में मेरा समर्थन किया था। हालांकि, नंबूदरीपाद के बाद वामपंथियों ने अपना रुख बदला और पर्सनल लॉ बोर्ड का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वामपंथियों के रुख में बदलाव के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आरएसएस प्रमुख से तब मिले जब उन्हें पता चला कि आरएसएस प्रमुख एक कार्यक्रम के लिए त्रिशूर में थे। उन्होंने सवाल उठाया, इसलिए, मैंने उनसे मिलने का फैसला किया। अगर वह फिर से यहां आते है, तो मैं उनसे फिर मिलूंगा, इसमें क्या गलत है?

कई राजभवनों में ऐसे लोग हैं, जो खुले तौर पर और आधिकारिक रूप से आरएसएस से जुड़े हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि वह पहले एक स्वयंसेवक थे। पंडित नेहरू ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए आरएसएस को आमंत्रित किया। आरएसएस नेता के साथ एक बैठक में समस्या क्या है।

रामपुर : जौहर विश्वविद्यालय में खुदाई से बरामद हुई सफाई की सरकारी मशीन

0

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम एवं उनके करीबियों के खिलाफ नगर निगम की सफाई मशीन चोरी होने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को नगर निगम की सफाई मशीन जौहर विश्वविद्यालय में जमीन खोदकर बरामद करने केे बाद चोरी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार धनशोधन से जुड़े एक मामले में आजम के करीबियों से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के दौरान नगर निगम की सफाई मशीन गायब करने की बात उजागर हुई। आजम के ही करीबियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को जौहर विवि में खुदाई कर सफाई मशीन बरामद कर ली। गायब मशीन को टुकड़े टुकड़े कर जमीन में गड्ढा खोद कर दबा दिया गया था। सरकारी सफाई मशीन चोरी हाेने की शिकायत 2019 में दर्ज कराई गई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनऊ से ईडी की टीम आजम के करीबियों सालिम और अनवार से धनशोधन के एक मामले में पूछताछ करने रामपुर के थाना सिविल लाइंस पहुंची थी। इस दौरान जौहर विवि में अनवार और सालिम की निशानदेही पर पुलिस ने सफाई मशीन बरामद की है। थाना सिविल लाइंस में अनवार और सालिम को कल ही हिरासत में ले लिया गया था। रामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा संसार सिंह ने बताया कि आरोपी अनवार और सालिम, आजम खान के बेहद करीबी हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों सपा मुखिया अखिलेश यादव दिल्ली में आजम खान से मिले थे। इस मुलाकात के दौरान आरोपी अनवार और सालिम भी मौजूद थे। अखिलेश आजम की मुलाकात की फोटो में भी ये दोनों आरोपी नजर आए थे। इस पर आम आदमी पार्टी के नेता फैसल खान लाला ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अनवार और सालिम को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया।

सबगुरु राशिफल : 20 सितम्बर मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा खास

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार मंगलवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, रात 09.26 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। पारिवारिक कारण या नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद, प्रतिष्ठा व मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि :- आज आपकी कार्य-शक्ति गज़ब की रहेगी। जिसकी वजह से आप अपने कार्य समय से पूरा कर पाएंगे। बिज़नेस में पिता का सहयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी बस धन संबंधी लेन-देन में आपको जल्दबाज़ी करने से बचना होगा।

मिथुन राशि :- आज आप विपरीत लिंग वाले लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को किसी मामले पर निराशा भी हो सकती है। फालतू विवादों से बचने की कोशिश भी करनी चाहिए। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में मधुरता कायम रहे इसके लिए बेहतर तो यही होगा कि आप उनके साथ थोड़ा संयम से पेश आएं।

सिंह राशि :- आज परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठा सकते हैं। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का उपभोग करने व उन्हें जुटाने के लिए इस अवधि में आप काफी प्रयासरत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने की सम्भावना है। आपके वैवाहिक संबंध मजबूत रहेंगे।

कन्या राशि :- आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग ईश्वर की स्तुति का आयोजन कर सकते हैं।प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखें। इसके अलावा इलाज पर अधिक खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि :- आज घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ शांति के कुछ ख़ुशनुमा पल आप बिता सकेंगे। सेहत की दृष्टि से यह आपके लिए उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- आज आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत पल को याद करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। रोमांस करने के भी आपको भरपूर मौक़े प्राप्त होंगे। कुछ स्टूडेंट्स गलत लोगों की संगत में पड़कर अपना समय खराब कर सकते हैं।

धनु राशि :- आज पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ कोई आयोजन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिज़ाजी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला सामान्य रहेगा। आप अपने स्वभाव में आध्यात्मिकता की वृद्धि पाएंगे।

मकर राशि :- आज सम्बन्धों में मधुरता बनाएं रखने के लिए आपके लिए यह जरुरी है कि अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें व बेवज़ह उनके साथ उलझने से बचें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप अपनी आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। ऑफिस से जुड़ी गलतफहमी या परेशानी भी खत्म हो जाएगी। लोग आपका सहयोग करेंगे, लेकिन पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि :- आज नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नज़र आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

मीन राशि :- आज पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी। प्रेम जीवन बहुत ही आनंदमय रहने के संकेत हैं। प्रियजन के साथ मनपसंद जगहों पर घूमने के मौक़े आपको मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

अजमेर : आशाराम बापू के 59वें आत्म साक्षात्कार दिवस पर विशाल संकीर्तन यात्रा

0

अजमेर। श्री योग वेदांत सेवा समिति अजमेर के तत्वावधान में आशाराम बापू के 59वें आत्म साक्षात्कार दिवस के उपलक्ष्य में विशाल संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा श्री टाकीज के सामने समिति कार्यालय से रविवार शाम 4:30 बजे बापू के चरण पादुका का पूजन के आरंभ की गई।

यात्रा के दौरान बापू का चित्र नगी एक बग्गी पर चरण पादुका विराजित की गई। इसमें 10 दुपहिया वाहन पर फ्रेम लगे हुए फ्लेक्स लगाए गए जिसमें प्रतिवर्ष होने वाले आयोजन का विवरण किया गया। एक ट्रैक्टर ट्रॉली मैं भीलवाड़ा से आई हुई साउंड भजन मंडली भजनों की प्रस्तुति देते हुए चल रही थी।

करीबन 500 से 600 साधक और साधिका कीर्तन बापू का यज्ञ गान करते हुए इसमें 15 चौपहिया वाहन शामिल किए गए। जिन पर बापू का श्री विग्रह लगाया गया। वाहनों को आकर्षण रूप से सजाया गया। आत्म साक्षात्कार दिवस पर विशाल संकीर्तन यात्रा का आयोजन भी किया गया।

यात्रा श्री टाकीज से पड़ाव, क्लॉक टावर, मदारगेट, चूड़ीबाजार, नया बाजार, गंज, धानमंडी, दरगाह बाजार, नला बाजार से गुजरी। मार्ग में जगह जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। बडी संख्या में धर्म प्रेमी बंधुओं एवं माताओं बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील पारीक, सचिव किशन मिरचंदानी, कोषाध्यक्ष भरत लखियानी, संरक्षक ओम भाई और समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।

अजमेर : 20 को आंशिक रूप से बंद रहेगा रेलवे समपार फाटक संख्या 3

0

अजमेर। डीएवी शताब्दी स्कूल के सामने की तरफ आदर्शनगर और हटूंडी स्टेशनों के बीच आदर्शनगर यार्ड में स्थित समपार सख्या 3 पर ओवरहोलिंग के पश्चात मशीन द्वारा पेकिंग का कार्य किया जाना है इसलिए मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बन्द रहेगा। अतः इस समपार फाटक से गुजरने वाले वाहन व आम जन इस अवधि के दौरान आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में सुभाषनगर समपार संख्या 01 या अन्य मार्गों का उपयोग कर सकेंगे।

रेलवे सुरक्षा बल का स्थापना दिवस मंगलवार को

अजमेर मण्डल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 20 सितम्बर को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। वर्ष 2022 में यात्री व यात्री सामान तथा रेल सम्पति की सुरक्षा में रेलवे सुरक्षा बल अजमेर की निम्न उपलब्धियां रहीः-

वर्ष 2022 के दौरान रेल सम्पति चोरी के 34 प्रकरणों में संलिप्त 71 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसके कब्जे से 404424 रुपए की रेल सम्पति को जप्त कर रेल राजस्व के नुकसान से बचाया है। त्यौहारी सीजन एवं छुटिटयों में यात्रियों भार का फायदा उठाकर रेल टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध 44 प्रकरणों में 52 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल कीमत 49,81,361 रुपए के 2581 रेल टिकट को जप्त किया गया। जिससे रेल टिकटों की कालाबाजारी में निश्चय ही कमी आएगी।

रेल यातायात के तहत अवैध शराब की तस्करी करने वाले 9 अपराधियों के कब्जे से 2,45,772 रुपए की शराब जप्त की गई व अवैध नशीले पदार्थ लेकर जाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर 4.530 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा व 5 किलोगा्रम गांजा की तस्करी करते हुए 02 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई गई है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुगम, सुखद एवं मंगलमय यात्रा के लक्ष्य की दिशा में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्री सामान की चोरी करने वाले 33 अपराधियों को जीआरपी को सुपुर्द किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों को जागरूक करने के लिए ह्यूमन रन ओवर तथा कैटल रन ओवर व चैन पुलिंग की रोकथाम, यात्री विषयक अपराधों के प्रति जागरूक करना आदि के संबंध में प्रतिदिन सम्पूर्ण अजमेर मण्डल में 2249 अवेयरनेस प्रोग्राम चलाए जा चुके हैं।

एकल महिला यात्रियों की सुरक्षा की पहल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा लॉन्च की गई ‘मेरी सहेली’ अभियान के तहत रेसुब महिला स्टाफ द्वारा कुल 8414 महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करवाकर रेलवे के प्रति विश्वास को बढावा देता है। पोस्को एक्ट के एक मामले में अपराधी को पकड कर जीआरपी को सुपुर्द किया गया।

वर्ष 2022 माह अगस्त तक परिजनों से बिछुडे हुए 100 बच्चों को रिस्क्यू कर परिजनों को मिलाने की दिशा में कार्य किया गया है। बाल श्रम एवं मानव तस्करी रोकथाम की दिशा में 02 व्यक्तियों को पकडकर उनके कब्जे से 4 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया है। रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ स्टाफ द्वारा त्तपरता एवं बहादुरी से तीन यात्रियों को रेल दुघर्टना से बचाया है।

सवारी गाडियों एवं रेल परिसर में लावारिस पाए गए 193 सामान (कीमत 25,51,198 रुपए) को यात्रियों की तलाश कर सकुशल लौटाया है। रेल गाडियों की समयबद्धता को कायम रखने के लिए सवारी गाडियों में अनावष्यक रूप से अलार्म चैन पुलिंग करने वाले 712 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे माननीय न्यायालय द्वारा 158995 रुपए जुर्माना किया गया है। रेल यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हेतु रेलवे हैल्पलाईन नं. 139 रेल मदद व ट्विटर के माध्यम से प्राप्त 2518 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण करवाया गया है।

महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल नई दिल्ली महोदय द्वारा वर्ष 2022 के दौरान अजमेर मण्डल के 21 बल सदस्यों को अच्छे कार्यो हेतु रिवार्ड देकर सम्मानित किया गया है एवं तीन बल सदस्यों को उत्कृष्ट सेवा पदक व तीन बल सदस्यों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित किया गया है।

राजभाषा पखवाड़ा-2022 : मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

0

अजमेर। राजभाषा पखवाड़ा-2022 का शुभारम्‍भ समारोह अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा, अजमेर की अध्‍यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा संजीव कुमार तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन ने मां सरस्‍वती को माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍ज्‍वलन किया गया। इसके पश्‍चात मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अजमेर‍ मंडल के शाखाधिकारी एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित हुए।

इस दौरान अधिकारियों के लिए प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजभाषा पखवाड़ा के दौरान दिनांक 19 से 28 सितंबर तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्‍न राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा द्वारा अजमेर मंडल ई-बुलेटिन समाचारिका का विमोचन भी किया गया।

संजय राउत की न्यायिक हिरासत अवधि तीन अक्टूबर तक बढ़ी

मुंबई। मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में धन शोधन और वित्तीय अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के मामले में शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को 14 दिनों के लिए बढ़ा दी।

संजय राउत की जमानत याचिका विशेष अदालत के समक्ष विचराधीन है जिस पर अब बुधवार को सुनवाई होगी। प्रवर्तन निदेशालय ने राउत को गत एक अगस्त को गिरफ्तार किया था। उन्हें आठ अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी वर्षा से भी मामले में पूछताछ की गई थी। राउत शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हैं।

मीडिया का कयास है मनसे-भाजपा गठबंधन:राज ठाकरे

नागपुर। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को कहा कि यह महज मीडिया का कयास है।

विदर्भ के दौरे पर आये श्री ठाकरे ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट किया कि मनसे-भाजपा गठबंधन मीडिया द्वारा लगाया जा रहा मात्र एक अनुमान है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के साथ अपनी बैठकों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसमें व्यक्तिगत संबंधों और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने दोहराया कि वर्तमान में मनसे ने किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं किया है।

उन्होंने जोर दिया कि उनकी पार्टी विदर्भ में आगामी निगम और अन्य स्थानीय स्व-निकाय चुनाव अपने बल पर लड़ेगी। उन्होंने विदर्भ में पार्टी के प्रदर्शन पर निराश जताते हुए मौजूदा निकाय को भंग करने की घोषणा की और कहा कि नवरात्र के बाद वह एक नये निकाय की घोषणा करेंगे।

वेदांत-फॉक्सकॉन परियोजना को महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरित करने के संबंध में मनसे प्रमुख ने चिंता व्यक्त की और अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे आवश्यक सुविधाएं प्रदान करके बड़े संयंत्रों को लाने के बारे में गंभीर नहीं होने के लिए नेताओं की आलोचना की।

बदायूूं हुक्काबार मामले में लव जिहाद के एंगल से भी हो रही जांच

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में पिछले दिनों चर्चा में रहे हुक्का बार में डांस का वीडियो वायरल होने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि धोखे से नशा कराकर हुक्का बार में वीडियाे बना कर वायरल किए गए।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओपी सिंह ने सोमवार को कहा कि इस मामले में लव जिहाद के एंगल से भी जांच करने की बात कही है। लड़की का आरोप है कि आरोपी ने डांस करते समय धोखे से उसका वीडियो बनाया। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच में ‘लव जेहाद’ का एंगल भी तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि बदायूं के कोतवाली सदर क्षेत्र के नईसराय कच्ची लीक में 11 सितंबर को छापा मारकर पुलिस ने एक हुक्का बार पकड़ा था। जिसमें एक लड़की का डांस करते हुए और उसका हुक्का पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था। बाद में लड़की ने मीडिया से कहा कि वह अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में हुक्का बार गई थी। जहां उसे हुक्के में नशा देकर डांस करते हुए वीडियो बना लिया और उसका फोन नंबर भी रजिस्टर में लिख लिया गया था।

लड़की का आरोप है कि हुक्का बार के संचालक वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इस मामले में उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और सोशल मीडिया से उक्त वीडियो डिलीट करने की मांग की। इस मामले में पुलिस सात अभियुक्तों को जेल भेज चुकी हैं। मामले की पुलिस जांच जारी है। वहीं पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस पर सुनवाई और कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ओपी सिंह का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इस मामले में सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह भी जांच की जा रही है कि हिंदू लड़कियों के नंबर और वीडियो अन्य लड़को को तो नहीं दिए जाते थे।