Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 587 -
होम ब्लॉग पेज 587

रीवा में नाबालिग से गैंगरेप के तीन आरोपियों के मकान जमींदोज

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अष्टभुजी माता मंदिर के समीप जंगल में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों के मकान जमींदोज कर दिए गए, तो वहीं तीन अन्य के मकान चिन्हित किए गए हैं, जिनपर कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने आज बताया कि नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले के तीन आरोपियों के नईगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित मकानों को जिला प्रशासन द्वारा जमींदोज कर दिया गया। वहीं, तीन अन्य आरोपियों के मकानों को चिन्हित किया गया है, जिस पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी श्री सोनकर ने बताया कि तीन दिन पूर्व हुयी इस घटना को छह आरोपियों द्वारा अंजाम दिया गया था। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पीडित लड़की की शिकायत पर छह युवकों को आरोपी बनाया गया। इनमें तीन की गिरफ्तार रीवा जिले से ही कर ली गई, जबकि दो आरोपी महाराष्ट्र के मुंबई भागने से सफल हो गए थे।

उन्होंने बताया कि साइबर सेल की मदद और एक अन्य मामले में मुंबई में पहले से मौजूद रीवा पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया और उन्हें रीवा लाया गया है। इस मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

किशनगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान सेवाए स्थगित होने से यात्रियों को परेशानी

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ हवाई अड्डे से एक के बाद एक उड़ान सेवाएं स्थगित होने के चलते मार्बल, ग्रेनाइट, कपड़ा व्यवसायी के अलावा मेयो कॉलेज, केंद्रीय विश्वविद्यालय के अलावा व्यवसायियों को भारी परेशानी हो रही है

किशनगढ़ से नियमित उड़ान सेवाएं दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, सूरत व इंदौर के लिए सुचारू चल रही थी कि अचानक ही विमान प्रदाता सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने पहले दिल्ली व हैदराबाद उड़ान सेवा और बाद में अहमदाबाद और इसी 16 सितंबर से मुंबई हवाई सेवा बंद कर दी जिससे उम्मीदजदा यात्रियों को भारी कठिनाई के साथ साथ मानसिक व व्यवसायिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

हवाई अड्डा प्रबंधन को आर्थिक नुकसान हो रहा है सो अलग। यहां स्पष्ट कर दे कि किशनगढ़ से फिलहाल केवल दो ही उड़ान स्टार एयरलाइंस की सूरत और इंदौर ही चालू है। किशनगढ़ हवाई अड्डे के निदेशक बीएस मीणा ने स्पाइसजेट की ओर से हवाई सेवा रद्द रखने की बात स्वीकार की है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद से आने जाने वाला यात्रीभार एवं मांग के बावजूद स्पाइसजेट ने हवाई सुविधा बंद की है जिसकी जानकारी उच्च स्तर पर दे दी गई है।

उल्लेखनीय है कि किशनगढ़ से हवाई मार्ग के जरिए आने वाले यात्रियों में मार्बल, ग्रेनाइट, कपड़ा व्यवसायी के अलावा मेयो कॉलेज, केंद्रीय विश्वविद्यालय के अलावा व्यवसायियों को भारी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं अजमेर दरगाह शरीफ व तीर्थराज पुष्कर आने जाने वाले यात्रियों को भी हवाई सेवा बंद होने से समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि 31 अगस्त से ही स्पाइसजेट ने सेवाएं बंद करने का क्रम दिल्ली, हैदराबाद से शुरू किया जो अब मुंबई के साथ फिलहाल बंद है। ये हवाई सेवा पुनः कब शुरू होगी इसका जवाब किशनगढ़ हवाई अड्डा प्रबंधन के पास नहीं है।

सबगुरु राशिफल : 19 सितम्बर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, नवमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 07.02 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आएगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगन आपको बड़ी आर्थिक सफलता दिलायेगी, जिसके आप हकदार भी हैं। मन पर नकारात्मक सोच का प्रभाव हावी रह सकता है। आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन से सावधान रहें।

वृषभ :- आज अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। आय से अधिक धन व्यय होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। निवेश लाभकारी साबित हो सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फायदा मिलेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं।

मिथुन :- आज अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे।रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है।

कर्क :- आज व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। सरकारी कार्य गति पकड सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। वाणी माधुर्य का लाभ मिलेगा।

सिंह :- आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। आपके कानूनी कामों में गति आएगी। आय के साधन बनाने के प्रयास सफल होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। समय आत्मबल और साहस में वृद्घि के संकेत दे रहा है। विरोधी शांत रह सकते है। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी अधिक कार्य भार दे सकते हैं। धार्मिक व समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है।

तुला :- आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको किसी सलाहकार को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में श्रद्धा बढ़ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। मेहमान का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

धनु :- आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह बड़े काम की होगी। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अपने आर्थिक लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आपको सही दिशा अपनाने की जरूरत है। अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने में दिन रात एक कर दें।

मकर :- आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज आपके बॉस का बढ़िया मिजाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अगर आप अपने वाणी में मिठास और व्यवहार अच्छा रखेंगे तो सब आपके फेवर में ही होगा।

कुंभ :- आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है।

मीन :- आज मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगेǀ जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालंकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें और कोई भी कडवा पाठ सीखने के लिए भी खुद को तैयार रखें।

माउंट आबू में एक के बाद एक गिर रहे भवनों के प्लास्टर, सरकार पर हावी अधिकारी अटकाए हैं राहत

0


सबगुरु न्यूज-सिरोही। दो दिन पहले माउंट आबू में देलवाड़ा में एक और पुराना भवन का छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। बारिश के बाद हर साल ये हादसे आम हैं।

जोधपुर : मोदरान रेलवे स्टेशन पर नहीं है कोच गाईडेंस पोल

0

मोदरान। जोधपुर मंडल के समदडी भीलडी रेल मार्ग के ब्रोडगेज लाईन परिवर्तन के कई साल बाद भी मोदरान रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर कोच गाइडेंस पोल के अभाव में हर दिन सैकड़ों आरक्षित व अनारक्षित यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडता है।

ऐसे में रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के कम समय तक ठहराव होने, अधिक यात्री भार पर कोच का पता लगाकर सवार होने की आपाधापी में कई यात्री नीचे गिर पडते हैं। कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है। वहीं यात्री निर्धारित कोच की जगह अन्य कोच में चढ़ जाते हैं। कोच गाईडेंस पोल ना होने से महिलाओं, छोटे छोटे बच्चों व बुजुर्ग यात्रियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग के बड़े रेलवे स्टेशनों में शामिल मोदरान रेलवे स्टेशन पर सभी यात्री ट्रेनों का ठहराव होता है। प्रतिदिन इस स्टेशन से हजारों यात्री बीकानेर-दादर सुपरफास्ट, बाडमेर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस, बाडमेर-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस, जैसलमेर -साबरमती एक्सप्रेस, जोधपुर- साबरमती, जोधपुर-गांधीधाम, पालनपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें संचालित होती है। यहां सुपरफास्ट ट्रेन का तीन मिनट तक का ठहराव होता है। ट्रेन आने पर सवार होने के लिए कोच की जानकारी ना होने से यात्री सामान के साथ इधर इधर दौड़ते हैं। इस पर प्लेटफार्म पर दौडभाग व आपाधापी में कई बार यात्री गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

इनका कहना है

कई बार रेल यात्रियों की सुविधा के लिए आलाधिकारियों को पत्र लिखकर कोच गाइडेंस के लिए सुविधा उपलब्ध करने की मांग करने के बावजूद भी रेलवे की स्थिति जस की तस बनी हुई है। कोच ढूंढने में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जबरसिंह राजपुरोहित (यश बॉस) व्यापारी, भुलेश्वर मुम्बई।

कई राज्यों में रहते हैं क्षेत्र के व्यापारी

मोदरान रेलवे स्टेशन जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने से भारी संख्या में मां आशापुरी माताजी तीर्थ स्थल के लिए दर्शनार्थी व प्रवासी गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक राज्य में व्यवसायरत है। समय-समय पर वे अपने मां आशापुरी कुलदेवी के दर्शन करने गांव में आते रहते हैं। इस कारण मोदरान रेलवे स्टेशन पर हर समय यात्री भार रहता है।

क्षेत्र के प्रवासियों ने कई बार लिखित में भी अवगत करवाया साथ ही समदड़ी-भीलड़ी रेलवे संघर्ष समिति एवं श्री आशापुरी माताजी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिसिंह राठौड ने भी रेलवे के डीआरएम जोधपुर, महाप्रबंधक जयपुर से मिलकर मोदरान रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले पोल लगाने की मांग कई वर्षो से की जा रही है। इस स्टेशन की मौजूदा वार्षिक यात्रीभार आय दो से तीन करोड़ के बीच है। मौजूदा आय व यात्रीभार को देखते हुए इस स्टेशन को एनएसजी-5 में शामिल कर लिया जाए ताकि यात्रियों की सुविधा में विस्तार हो सके लेकिन रेल प्रशासन इस पर मौन साधे बैठा है।

अजमेर के वार्ड 62 में सीएम ने किया इंदिरा रसोई का शुभारंभ

0

अजमेर। कोई भूखा ना सोए की सोच को साकार करने की दिशा में रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान में 512वीं इंदिरा रसोई का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने नगर निगम अजमेर के वार्ड 62 में जयपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी चौकी ऑफिस में स्थापित इंदिरा रसोई साथ ही कल्याणीपुरा के देवनारायण मंदिर पर भी इंदिरा रसोई शुरू करने पर खुशी जताई। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा व कलेक्टर अंशदीप ने फीता काटकर रसोई का शुभारंभ किया। संभागीय आयुक्त मेहरा ने जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी संस्थाओं से जरूरतमंदों को इंदिरा रसोई से लाभान्वित करने के लिए अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक वासुदेव देवनानी, नगर निगम आयुक्त उपायुक्त सीता वर्मा, सचिव पवन मीणा, विजय जैन, शिव कुमार बंसल, पार्षद द्रोपदी कोली, नरेंद्र सत्यावना, नौरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, नरेंद्र तुनवाल, श्याम प्रजापति, गजेंद्र सिंह रलावता, मुनव्वर खान कायमखानी, मनीष सेठी, पूर्व पार्षद अजय तेंगौर, मंजू बलाई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं जरूरतमंद उपस्थित थे। वार्ड 62 के क्षेत्रीय पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने अतिथियों की अगवानी की एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

पटकथा लेखन एक चरणबद्ध प्रक्रिया : आकाशादित्य लामा

0

जयपुर। प्रसिद्ध पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता आकाशादित्य लामा ने कहा कि पटकथा लेखन एक चरणबद्ध प्रक्रिया है। इसके कुछ मौलिक सिद्धात हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। कहानी या कथा किसी की भी हो सकती है। पटकथाकार केवल उस कहानी को एक निश्चित उद्देश्य यानी फिल्मों के निर्माण के लिए लिखता है, जो पटकथा यानी स्क्रीन प्ले कहलाती है।

फिल्म निर्माता लामा रविवार को भारतीय चित्र साधना एवं अरावली मोशन्स राजस्थान के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय फिल्म निर्माण कार्यशाला को वर्चुअल संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रतिभागियों को फ़िल्म स्क्रिप्ट की बारिकियों से अवगत कराया। इस दौरान लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की गई।

फिल्म समीक्षा की पद्धति और सार्थकता को प्रसिद्द फ़िल्मकार अशोक चौधरी ने रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि फिल्म एप्रीसिएशन फिल्म की व्यापक समझ है। सिनेमा जीवन का चित्रण है, यह मनोरंजन का नहीं अभिव्यक्ति का माध्यम है।

फिल्में जीवन को दिशा देने वाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म लेखन में चित्रों का समन्वय अधिक और डायलॉग कम होना चाहिए। सिनेमा की भाषा में डायलॉग जीवन की भाषा जैसे होने चाहिए। गीत के माध्यम से भावनाओं को अभिव्यक्त भारतीय परंपरा में किया जाता है।

सुपवा रोहतक के फिल्म विभाग अरविंद चौधरी ने प्रतिभागियों को अभिनय कला को प्रभावी बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पात्र के हिसाब से हमारा अभिनय भी होना चाहिए। इसके लिए हमारे शरीर का संचालन भी वैसा ही होना चाहिए।

फिल्म की भाषा- व्याकरण पर रामनरेश ने कहा कि प्रतिभागी फिल्म की भाषा और व्याकरण को गहराई से समझें और विभिन्न रचनात्मक एवं संवेदनशील विषयों पर फिल्म बनाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को सिनेमा की ताकत और गंभीरता से परिचित कराना है।

फ़िल्म निर्माण कार्यशाला के संयोजक सुधांशु टाक ने बताया कि भारतीय चित्र साधना तथा अरावली मोशंस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चयनित प्रतिभागियों के साथ कुल फिल्म 12 कार्यशाला होनी हैं, जिनमें 6 कार्यशालाएं सम्पन्न हो चुकी हैं। चुनिंदा प्रतिभागियों को मुंबई में पंद्रह दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

अजमेर में रेलवे की ओर से बच्चों की निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन

0

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में रविवार को निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रेल कर्मचारियों के 6 से 15 वर्ष तक के कुल 86 बच्चों ने भाग लिया।

बच्चों की इस प्रतियोगिता में आयु के आधार पर तीन ग्रुप बनाए गए प्रथम ग्रुप में 6 से 9 वर्ष, द्वितीय ग्रुप में 9 से 12 वर्ष व तृतीय ग्रुप में 12 से 15 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। अलग- अलग ग्रुप के बच्चों को अलग-अलग विषयों पर निबंध लिखने के लिए दिया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा रजनी परसुरामका के अनुसार निबंध प्रतियोगिता सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक कचहरी रोड महाराष्ट्र मंडल के सामने स्थित अधिकारी क्लब अजमेर के अलावा आबूरोड, भीलवाड़ा, मारवाड़ जं तथा उदयपुर में आयोजित की गई।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप में 6 से 9 वर्ष तक विषय बरसात का दिन अथवा मां के द्वारा बनाया गया आपका प्रिय भोजन अथवा छुट्टी के दिन आप क्या करते हो?, द्वितीय ग्रुप में 9 से 12 वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव अथवा आपका प्रिय व्यक्ति/व्यक्तित्व अथवा आपने संपूर्ण लॉकडाउन के समय विद्यालय बंद होने पर क्या किया तथा तृतीय ग्रुप में 12 से 15 वर्ष को मोबाइल फोन के फायदे व नुकसान अथवा जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य और योग का महत्व अथवा कॉमनवेल्थ खेल 2022 में भारत की उपलब्धियां विषय दिया गया।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा रजनी परसुरामका के अतिरिक्त सचिव ज्योति सिंह, कोषाध्यक्ष वल्सल व अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वच्छता पखवाड़ा : स्टेशन परिसरों में सफाई करके दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता पखवाड़ा : स्टेशन परिसरों में सफाई करके दिया स्वच्छता का संदेश

0

अजमेर। भारतीय रेल की ओर से 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रविवार को अजमेर मंडल पर स्वच्छ स्टेशन दिवस मनाया गया। स्टेशनों पर साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए स्वच्छता के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई गई एवं स्टेशनों पर लगे सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिनो का इस्तेमाल करने को प्रेरित किया गया।

अजमेर स्टेशन सहित मंडल के उदयपुर, भीलवाड़ा, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, मावली, जवाई बांध, रानी, राणा प्रताप नगर, मदार जंक्शन तथा नसीराबाद स्टेशनों सहित अन्य स्टेशनों पर स्वच्छ स्टेशन दिवस के अंतर्गत स्टेशन परिसर में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता संदेश दिया गया।

स्टेशनों पर पार्किंग स्थलों, प्लेटफार्मों, पटरियों, छत के ऊपर आश्रयों, प्रतीक्षालय के परिसंचारी क्षेत्र की सफाई की गई। प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज, वाटर वेंडिंग स्टॉल, कचरा संग्रहण और उसका निपटान, धोने योग्य एप्रन, जल निकासी आदि पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई की गई। प्लेटफॉर्मों, वाटर बूथों और यात्रियों की बैठने की कुर्सी/बेंचों के नीचे और शौचालयों की सफाई भी गई।

हर देशभक्त के लिए सेलुलर जेल एक महातीर्थ : गजेन्द्र सिंह शेखावत

0

नई दिल्ली। अंडमान-निरोबार प्रवास के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सेलुलर जेल भी देखने गए। उहोंने कहा कि हर देशभक्त के लिए सेलुलर जेल एक महातीर्थ और वीर सावरकर जी की कोठरी देवालय तुल्य है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि हे अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा…आज आपके विचारों की भूमि पर नया भारत बन रहा है। वीर सावरकर जी की कोठरी के लिए उन्होंने कहा कि इसमें स्वतंत्रता संघर्ष के सच्चे महानायक वीर सावरकर जी को रखा गया था। हर देशभक्त के लिए सेलुलर जेल एक महातीर्थ और यह कोठरी देवालय तुल्य है। स्वतंत्रता का मूल्य यहां आकर प्रत्यक्ष अनुभव किया जा सकता है।

शेखावत ने विजिटर्स बुक में लिखा कि स्वतंत्रता संग्राम के इस महातीर्थ का दर्शन अपने आप में व्यक्ति के लिए सौभाग्य के उदय का प्रमाण है। मेरे लिए तो यह अवसर और भी प्रेरक इसलिए है, जब देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर अमृतकाल में प्रवेश कर गया हो, तब यहां आने का अवसर मिला, क्योंकि स्वतंत्रता की कीमत यहीं आकर प्रत्यक्ष अनुभव की जा सकती है।

ये दीवारें, ये लोहे के भारी दरवाजे, ये यातनाओं के सारे प्रमाण स्वातंत्र्य वीरों की अदभुत संकल्प शक्ति एवं अमित प्रेरणा की आज भी गवाही देते प्रतीत होते हैं। इन सभी हुतात्माओं जिन्होंने पाषाण-दृढ़ता के साथ उन अत्याचारों को झेला, अपनी जवानी व जीवन को समर्पित किया… उन सबको श्रद्धांजलि देने का एक ही मार्ग है और वह है श्रेष्ठ भारत, सशक्त भारत, समृद्ध भारत, आत्मनिर्भर भारत, विश्व गुरु भारत के निर्माण के लिए प्राण-प्रण और ऊर्जा का नियोजन। शत शत नमन।